Blog

  • Punjab: शहीद के नाम पर School का नाम रखने को लेकर छिड़ा विवाद, भारी Police बल तैनात

    Punjab: शहीद के नाम पर School का नाम रखने को लेकर छिड़ा विवाद, भारी Police बल तैनात

    लुधियानाः रायकोट के गांव झोरडां में प्राइमरी स्कूल का नाम आईटीबीपी के शहीद एएसआई गुरमुख सिंह के नाम पर रखने को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल, आज लुधियाना के बद्दोवाल स्थित आईटीबीपी की 26 बटालियन के कमांडेंट सौरभ दुबे 45 जवानों के साथ स्कूल का नामकरण शहीद एएसआई गुरमुख सिंह के नाम पर करने के लिए गांव पहुंचे। उनके साथ जिला शिक्षा अफसर रविंदर कौर और विधायक हाकम सिंह ठेकेदार भी समागम में शामिल हुए। जहां आयोजित किए गए सरकारी समागम के दौरान विवाद यह विवाद हुआ है।

    जहां स्कूल के नामकरण को लेकर गांव वासी 2 धड़ों में बंट गए और एक दूसरे के आमने- सामने हो गए। इस दौरान जहां एक गुट स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने के फैसले का समर्थन कर रहा है वहीं कुछ ग्रामीण स्कूल बिल्डिंग का निर्माण करवाने वाले संत बाबा कुंदन सिंह जी कलेरां वालों के नाम पर स्कूल का नाम करवाने पर अड़ गए हैं। विवाद के चलते मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

    प्राइमरी स्कूल की इमारत का निर्माण संत बाबा कुंदन सिंह कलेरां वालों ने 16 मई 1980 को संत बाबा ईशर सिंह की याद में करवाया था। 26 मार्च 2023 को संत बाबा गुरजीत सिंह कलेरां वालों ने इसी स्कूल की नई इमारत का निर्माण करवाया था। आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी मदुरई में तैनात एएसआई गुरमुख सिंह को छत्तीसगढ़ के जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ड्यूटी पर भेजा गया था। 20 अगस्त 2021 में कडेमेटा कंपनी ऑपरेटिंग बेस के नजदीक पेट्रोलिंग कर रहे एएसआई गुरमुख सिंह की टुकड़ी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें अभूतपूर्व साहस और बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला करते हुए गुरमुख सिंह शहीद हो गए थे।

    इसके बाद पंचायत ने प्रस्ताव पास करके सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने के लिए सरकार को भेज दिया था। तीन साल बाद सोमवार को स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने के लिए सरकारी समागम रखा गया था जिसमें विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल स्कूल के मुख्य द्वार पर शहीद के नाम का बोर्ड लगाकर समागम शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कई ग्रामीण इसके विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

  • लुटेरों ने Jewellery shop में की फायरिंग, दिया वारदात को अंजाम

    लुटेरों ने Jewellery shop में की फायरिंग, दिया वारदात को अंजाम

    नई दिल्ली : नवी मुंबई के खारघर में तीन लुटेरों ने हथियारों के बल पर एक ज्वेलरी शॉप से लूट की वारदात सामने आई है। लुटेरे जेवरात लूटकर और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए है। लूट की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ज्वेलरी शॉप के अंदर तीन हेलमेट पहने लुटेरे घुसते ही दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर देते है।

    इसी बीच एक व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा के लिए अलार्म बजा दिया। हथियार पकड़े हुए लुटेरों ने दुकानदार से मारपीट की। जिसके बाद लुटेरों ने अपने बैग में गहने भरने शुरू कर दिए। वहीं अलार्म की आवाज सुनकर दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि खारघर के सेक्टर 35 में तीन हथियारों के बल पर ज्वेलर्स की दुकान से लूट का मामला सामने आया है। ये घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक तीन आरोपी हेलमेट पहने दुकान के अंदर घुसे और हथियार के बल में गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • फिर हुआ Train हादसाः 2 हिस्सों में बंट गई Sampark Kranti Express, यात्रियों में मची अफरातफरी, देखें वीडियो

    फिर हुआ Train हादसाः 2 हिस्सों में बंट गई Sampark Kranti Express, यात्रियों में मची अफरातफरी, देखें वीडियो

    समस्तीपुर: देश में लगातार ट्रेन हादसों के मामले सामने आ रहे है। वहीं इस ट्रेन हादसों के लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। अब ताजा मामला बिहार से सामने आया है। जहां दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन दो हिस्सों बंट गई। ट्रेन समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के पूसा स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंटी। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हादसे के बाद ट्रेन पूसा स्टेशन के पास ही खड़ी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गए हैं। सोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूटने से हादसा हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं, ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की सूचना मिलते ही यात्री बेहद घबरा गए। ट्रेन के कोच में अफरातरफरी का माहौल बन गया। हालांकि ट्रेन में मौजूद स्टॉफ यात्रियों को समझाने की कोशिश करते दिखे। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चालक को पता ही नहीं चला कि कुछ कोच ट्रेन से अलग होकर पीछे छूट गए हैं।

    जब ट्रेन कुछ दूर आगे निकल गई तब जाकर घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। आनन-फानन में सोनपुर रेलमंडल कार्यालय को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे के आला अफसर मौके पर पहुंचे और ट्रेन के कोच को जोड़ने के प्रयास में जुट गए। साथ ही इस रूट पर आ रही बाकी ट्रेनों को तत्काल रोकने का आदेश दिया गया। ताकि किसी हादसे को टाला जा सके।

    बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन के लगभग सभी कोच में भारी संख्या में यात्री मौजूद थे। हादसे का आभास होते ही कई यात्री ट्रेन कोच से निकलकर पटरियों पर आ गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार के जान माल की सूचना नहीं है।

  • ठेके के बाहर ‘दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें’ का लगा पोस्टर, पुलिस ने लिया एक्शन

    ठेके के बाहर ‘दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें’ का लगा पोस्टर, पुलिस ने लिया एक्शन

    बुरहानपुर: ज़िले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शराब के ठेके के बाहर शराब की बिक्री को बढ़ाने के लिए एक ठेके के बाहर ‘दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें’ लिख दिया। जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो उन्होंने तुरंत इस मामले में एक्शन लेते हुए दुकानदार को जुर्माना लगा दिया। ऐसा करने पर पुलिस ने दुकानदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

    जानकारी के मुताबिक दुकान के मालिक ने दुकान के पास एक बैनर लगाया था। इस बैनर पर लिखा था, ‘दिनहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें’। इस लाइन के नीचे एक तीर बनाया हुआ था जो शराब की दुकान की ओर इशारा कर रहा था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि पोस्टर से शराब की बिक्री मे कोई इज़ाफा हुआ के नहीं , लेकिन यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और दुकानदार को आलोचना का सामना करना पड़ा।

  • सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग, डीसी का तबादला रोकने की मांग

    सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग, डीसी का तबादला रोकने की मांग

    चरखी दादरी: चरखी दादरी की डीसी मनदीप कौर का हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद में तबादला कर दिया। जिसके विरोध में कई सामाजिक, धार्मिक और किसान संगठनों ने सड़कों पर उतरकर रोष जताया। जिसके बाद लोगों ने शहर के परशुराम चौक पर जाम लगा दिया।

    उन्होंने सरकार से डीसी मनदीप कौर का तबादला रोकने की मांग उठाई। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि अगर सरकार ने डीसी का तबादला नहीं रोका तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ता संजीव तक्षक और शीतल साहू ने कहा कि डीसी मनदीप कौर द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान दादरी में बेहतर कार्य किया है। फतेहाबाद डीसी को सरकार द्वारा खामियों के चलते तबादला करना था तो किसी दूसरे जिला में करते। इस दौरान सरकार से तबादला रोकने की मांग उठाई है।

  • Jalandhar: Activa खड़ी करने को लेकर 2 पक्ष भिड़े, महिला घायल, देखें Live

    Jalandhar: Activa खड़ी करने को लेकर 2 पक्ष भिड़े, महिला घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: अड्डा होशियारपुर रोड ढन्न मोहल्ला में गली में एक्टिवा खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने महिला पर हमला करने के आरोप लगाए है। घायल महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। पीड़ित राजा ने कहा कि उसकी चाची पर सुबह यह हादसा हुआ है। पीड़ित परिवार ने महिला पर कड़े से हमला करने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने कहा कि एक्टिवा खड़ी करने को लेकर शैंकी उससे विवाद करने लगा।

    जिसके बाद शैंकी पिता रविंदर, माता सतनाम कौर मौके पर पहुंच गई। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि शैंकी और उसके माता-पिता ने उसके साथ हाथापाई की और इस हाथापाई वह घायल हो गई। घायल सुनीता को उपचार के लिए सिविल अस्तपाल ले जाया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि घटना की शिकायत थाना 3 की पुलिस को दे दी गई है।

     

  • सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, HC का फैसला रहेगा बरकरार

    सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, HC का फैसला रहेगा बरकरार

    बिहारः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार के आरक्षण बढ़ाने वाले मामले को लेकर आपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए आदेशों पर रोक लगाने से मना कर दिया है। इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के 65% जाति आधारित आरक्षण देने के फैसले को रद्द कर दिया था।

    सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से मना कर दिया है। राज्य सरकार ने पिछड़े वर्ग, एससी और एसटी समाज से आने वाले लोगों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए मिलने वाले आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कि दिया गया था। जिसके संबंध में पटना हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं, जिसमें राज्य के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं पर सरकार को झटका देते हुए राज्य द्वारा निर्धारित 65 फीसदी आरक्षण सीमा को रद्द कर दिया था।

  • खड़े ट्राले से टकराए बाइक सवार, 2 लोगों की मौत

    खड़े ट्राले से टकराए बाइक सवार, 2 लोगों की मौत

    घरौंडाः सड़क पर खड़े ट्राले से बाइक टकराने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। हासदा हाईवे पर स्थित बाबा ढाबे के सामने हुआ है। बाबरपुर निवासी राजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई गोपी, भाई का दोस्त देव व अभिषेक बाइक पर सवार होकर देर रात लगभग डेढ़ बजे करनाल से पानीपत जा रहे थे। जी.टी. रोड पर स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्राले से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने गोपी व देव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए के फ्रॉड मामले में Mrs Chandigarh गिरफ्तार, बेटे को भी किया काबू

    Punjab: विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए के फ्रॉड मामले में Mrs Chandigarh गिरफ्तार, बेटे को भी किया काबू

    पेशे से वकील अर्पणा पर 25 से अधिक है केस दर्ज, पति पहले से गिरफ्तार

    चंडीगढः मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीतने वाली और पेशे से वकील अर्पणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने धोखाधड़ी केस में मिसेज चंडीगढ़ रहीं अर्पणा सगोत्रा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अर्पणा के बेटे को भी हिरासत में लिया है। गौर हो कि पेशे से वकील अर्पणा पर धोखाधड़ी के 25 से अधिक पुलिस केस दर्ज हैं और विदेश भेजने के नाम पर पब्लिक से करीब ढ़ाई से तीन करोड़ रुपए की ठगी मार चुकी हैं। अर्पणा के साथ उसके बेटे कुणाल को भी पकड़ा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और ठगी के मामलों की संख्या ओर बढ़ सकती हैं। छापामारी में पुलिस को अब तक 500 ग्राम सोने की बिस्किट, 7 लाख कैश और एक फोर्ड कार भी बरामद की है। अर्पणा के पति संजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौर हो कि 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था। मोहाली पुलिस के मुताबिक मिसेज चंडीगढ़ ने पति संजय के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमिग्रेशन ऑफिस खोला। जहां उन्होंने लोगों को विदेश भेजने का काम करने की बात कही। हालांकि वह लोगों से रुपए ले लेते थे। इसके बाद उन्हें विदेश नहीं भेजते। यही नहीं, जब लोग फोन करते तो उनकी कॉल नहीं उठाते थे। इस पूरी ठगी में वे सोशल मीड़िया का सहारा लेते थे। पुलिस जांच में पता चला कि मिसेज चंडीगढ़ और उसके पति ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाया। सोशल मीडिया पर कम रुपयों में जल्दी विदेश और खास तौर पर कनाडा भेजने के नाम पर लोगों को आकर्षित किया जाता। फिर उन्हें दफ्तर बुलाकर रुपए लिए जाते। बाद में यह रुपए हड़प लेते थे। इतना ही नहीं लोग जब अपने रुपए वापिस लेने की बात कहते थे तो वे खुद को पेशे से वकील बता उन पर ही पुलिस केस दर्ज करवाने की धमकी दे देती थी। लेकिन अर्पणा के काले कारनामे बढ़ने पर कुछ लोगों ने पुलिस केस दर्ज करवाने की पहल की और इसके बाद शिकायत दर्ज करवाने वालों की कतार लग गई।
  • 8 पुलिसकर्मियों की Alcohol पीने की वीडियो हुई वायरल, विभाग ने लिया एक्शन

    8 पुलिसकर्मियों की Alcohol पीने की वीडियो हुई वायरल, विभाग ने लिया एक्शन

    नई दिल्ली :  हाल ही में कुछ पुलिसकर्मियों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। वायरल तस्वीरों में पुलिसकर्मी जाम छलकाते हुए दिखे। ये मामला दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक बिल्डर के यहां पार्टी करने के दौरान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिल्डर के यहां पार्टी में शराब पीने वाले 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब कार्रवाई की गई है।

    इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें जैतपुर इलाके में एक बिल्डर के यहां कुछ पुलिस वाले शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ हुक्का पीते हुए और कुछ खाना खाते हुए भी दिखे। इन पुलिस वालों का बिल्डर से किस तरह का गठजोड़ है, इसकी भी जांच की जा रही है।

    जब यह तस्वीर वायरल हुई तो डीसीपी राजेश देव ने मामले का संज्ञान लेते हुए 8 पुलिस वालों को पुलिस लाइन भेज दिया। डीसीपी ने 27 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार एक एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।