Blog

  • Punjab :  मौसम विभाग ने बारिश का Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने बारिश का Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून 1 जुलाई से लगभग पहले ही पहुंच गया था, इसके बावजूद पूरे महीने में पूरे राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण पंजाब रेड जोन में पहुंच गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और नवांशहर में बारिश की संभावना है। पंजाब में आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

    पंजाब के अलग-अलग जिलों में 31 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि इन दिनों में पंजाब में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब के 5 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों के लिए जारी किया गया है।

    आज मौसम विभाग की तरफ से 6 जिलों कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में  बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • दुकानों में लगी भीषण Fire, 6 लोग घायल

    दुकानों में लगी भीषण Fire, 6 लोग घायल

    नई दिल्ली : आईएनए मार्केट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं।  जानकारी के मुताबिक दिल्ली के INA मार्केट में एक फास्ट फूड शॉप और एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इस आग में दुकान पुरी तरह से जलकर खाक हो गए और करीब 6 लोग घायल हुए हैं।

    फायर सर्विस मनोज मेहलावत ने जानकारी दी है कि सोमवार की सुबह 3.20 मिनट के आसपास पर एक चाइनीज़ फूड कॉर्नर और एक रेस्टोरेंट में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की 7-8 गाड़ियों को मौके पर काम पुर लगाया गया है।

    अधिकारी ने बताया कि दुकानों में आग लगने की घटना में 5-6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में फास्ट फूड कॉर्नर के मालिक भी शामिल है। फायर सर्विस ने बताया कि आग लगने कैसे लगी है अभी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आग बढ़ सकती थी, लेकिन समय रहते इस पर काबू पा लिया गया है।

  • आज का राशिफल, 29 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 29 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत है।

    मेष राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे।आज सहज तरीके से अपने कामों को करते चलेंगे तो काम का ज्यादा बोझ नहीं रहेगा। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियों संभल जाएंगे। जीवन साथी आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। आज आप बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें।

     

    वृष राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित लिया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा।पौष्टिक भोजन को करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा।आज दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक भी रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी।इवेंट मनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे।

     

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक- ठाक रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी ,साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे।आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। ऑफिशियल मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे।आज कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद दूर होगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है।आज मीडिया से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी।प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज व्यस्तता के बावजूद घर परिवार में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आप खुद को मजबूत रखेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में भी सक्षम रहेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

     

    कन्या राशि:आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा।घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज घर के बड़े बुजुर्गों क स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखेंगे।

     

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा।आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।

     

    वृश्चिक राशि: आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवन साथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है , लेकिन धैर्य बनाए रखें। आपको पैसे की जरूरत होगी, वह आपको किसी करीबी से मिल जाएगा।

     

    धनु राशि:आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन होगी।इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन कोई रेसिपी सीख सकती हैं। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग एंजॉय करते हुए नजर आएंगे। आपके कुछ खास काम में आज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा।

     

    मकर राशि:आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। बुजुर्गों की सेवा करें जिनका आशीर्वाद आपको मिलेगा, आप जल्द ही सफल होंगे। घुटनों की बीमारी का आज सफल इलाज होगा, दर्द से राहत मिलेगी। संतान से आपको ख़ुशी मिलेगी। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है।मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा।छात्र-छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। आपको धन लाभ के एक से अधिक माध्यम मिलेंगे। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा।

  • Punjab : आपस में भिड़े BJP नेता, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : आपस में भिड़े BJP नेता, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के जवाहर कैंप में बीजेपी के 2 नेता आपस में भिड़ गए। दोनों को लेकर भारी हंगामा हुआ। दरअसल, हंगामे की वजह यह थी कि एक बीजेपी नेता ने दूसरे बीजेपी नेता पर अपने पतीले चुराने का आरोप लगाया था। बता दें कि दोनों बीजेपी नेताओं का काम टेंट हाउस का है। जिस दौरान एक बीजेपी नेता के कर्मी ने देखा कि उनके पतीले दूसरे बीजेपी नेता के पास हैं। जिसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई। दोनों में विवाद कितना बढ़ गया है कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

    मिली जानकारी अनुसार हाथापाई में दोनों पक्षों के सिर पर चोटें लगी है। अब मामला कोछड़ मार्केट में स्थित पुलिस चौकी पहुंच गया है। जहां दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान एक पक्ष का आरोप है कि उसके पतीले दूसरे पक्ष ने चोरी किए हैं और उसके साथ मारपीट भी की है। दूसरे पक्ष का कहना है कि उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके और उसके परिवार की महिलाओं के साथ पहले पक्ष ने हाथापाई की है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस में कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab : पेट्रोल पंप को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab : पेट्रोल पंप को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा। शहर के कस्बा धर्मकोट के पास एक पेट्रोल पंप को दो नकाबपोश मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने निशाना बनाया है। जहां, पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट करके 95 हजार रुपए छीन कर फरार हो गये। जिसके बाद ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    जानकारी देते हुए कर्मचारी मनदीप सिंह ने कहा के पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल पर आये और मुझको तेज धार कुल्हाड़ी से पीटना शुरू कर दिया और मुझसे गल्ले के चाबी लेकर उसमे पड़े एक लाख के करीब रुपए लेकर फरार हो गए।

    वहीं, जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के मालिक हरपाल सिंह ने कहा के मनदीप पेट्रोल पंप पर अकेला था और दो व्यक्ति आए और मनदीप से मारपीट कर दफ्तर में पड़े एक लाख के करीब रुपए ले गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया।

  • Punjab : PAU University के Hostel में Student का लटकता शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : PAU University के Hostel में Student का लटकता शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में PAU (पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) से जुड़ी एक खबर सामना आई है। जहां, संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र का शव होस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। होस्टल में रहते बाकी छात्रों ने शव फंदे से लटकता हुआ देख शोर मचाने लगे। जिसके बाद होस्टल के वार्डन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक छात्र का नाम योगेश बताया गया है। योगेश पैथालाजी विभाग में पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। योगेश राजस्थान का रहने वाला है।

    जानकारी मुताबिक थाना PAU की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होस्टल में रहते कई छात्रों से पूछताछ भी की। योगेश का शव पुलिस ने फंदा से उतारा। उसके कमरे की तलाशी भी ली लेकिन पुलिस कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। योगेश के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है।

    कल उनके आने के बाद योगेश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द पुलिस करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उसके मोबाइल डिटेल्स आदि भी पुलिस खंगालेगी। छात्र की मौत के बाद पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

  • श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत को हराकर जीता महिला एशिया कप का खिताब

    श्रीलंका ने रचा इतिहास, भारत को हराकर जीता महिला एशिया कप का खिताब

    दांबुला। श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। खिताब जीत कर श्रीलंका ने इतिहास रच दिया है। टीम ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 और हर्षिता समरविक्रमा ने 69 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने पच्चासा लगाई। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 29 और रिचा घोष ने 30 रन बनाए। श्रीलंका से कविशा दिलहारी ने 2 विकेट लिए। श्रीलंका ने 19 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    आपको बता दें कि महिला एशिया कप के 9 सीजन (2024 मिलाकर) हो चुके हैं, जिसमें से भारतीय टीम 7 बार चैम्पियन रही है। पिछली बार 2022 में वूमेन्स एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। महिला एशिया कप के पिछले 8 सीजन में से एक ही बार बांग्लादेश ने 2018 सीजन अपने नाम किया था। 9वां सीजन श्रीलंकाई टीम ने जीतकर इतिहास रच दिया है।

  • IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली। देश भर में कही गर्मी तो कही बाढ़ का कहर जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जहां, बारिश के बीच महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। शाहबाज गांव में सुबह हुई इस घटना के बाद दो घायलों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में दरारें देखने के बाद 52 अन्य निवासियों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जाता तो यह त्रासदी और बड़ी हो सकती थी। उधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

    2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। जिला में भारी बारिश ने घनसाली के तौली गांव में जमकर कहर बरपाया है, जहां एक घर पर मलबा गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौसम विभाग ने देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

  • Punjab : 15 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab : 15 दिन से लापता व्यक्ति का नहीं मिला सुराग, थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक अपनी पत्नी को स्टेशन से लेने स्कूटर पर गया एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। लापता हुए 15 दिन बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिलने लगा है। जिसको लेकर नाराज परिजन रविवार को थाने पहुंचे गये। जहां, जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस से लापता व्यक्ति को ढूंढने की मांग की। लापता व्यक्ति की पत्नी मीना देवी ने बताया कि वह बिहार स्थित अपने गांव गयी थी। जब वह 15 जुलाई को वापस लुधियाना आई तो उसका पति दीनानाथ 15 जुलाई को रात करीब 11 बजे उसे रेलवे स्टेशन लेने के लिए एक्टिवा पर घर से निकला, लेकिन वह रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा।

    जिसके बाद वह काफी देर तक स्टेशन पर अपने पति का इंतजार करती रही लेकिन उसका पति स्टेशन नहीं पहुंचा। कई घंटों तक इंतजार करने के बावजूद जब उसका पति उसे लेने नहीं आया तो वह खुद ऑटो में बैठ कर घर चली गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। अगले दिन जमालपुर थाने में पति के दोबारा इंतजार करने की शिकायत दर्ज कराई गई।

    ताजपुर गांव के लोग और परिजन जमालपुर थाने पहुंचे और हंगामा किया। प्रदर्शनकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि रास्ते में कुछ लोगों ने दीनानाथ को मारपीट कर घायल कर दिया है और लूटपाट की है। क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि वह एक्टिवा पर था और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे थे जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दीनानाथ को जल्द खोजा जाए, नहीं तो वह धरना देने को मजबूर होंगे।

  • मानसून के मौसम में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद! जानें वजह

    मानसून के मौसम में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद! जानें वजह

    Health Benefits: बारिश के मौसम को बीमारियों और बैक्टीरिया इंफेक्शन का मौसम भी कहा जाता है। ऐसे में खुद की सेहत को दुरुस्त करने के लिए हेल्दी फूड्स बहुत जरूरी है। मक्का ऐसा ही सेहतमंद गुणों से भरपूर फूड है।

    मक्का अपने उच्च पोषण महत्व के कारण बहुत लोकप्रिय है। इसमें स्टार्च, फाइबर, प्रोटीन और वसा जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की प्रचुर मात्रा के साथ-साथ विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, बी-कैरोटीन और आवश्यक खनिजों, जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा मक्के के दानों में मैग्नीशियम, जस्ता, फास्फोरस, कॉपर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

    मानसून आते ही बाजारों में मक्के की बहार देखने को मिलती है। मक्के में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इससे संबंधित फायदों को जरूर जानें, यह फूड आपकी सेहत को दुरुस्त करने के साथ ही पूरे मौसम बीमारियों से बचा कर रखते हैं।

    Immunity Booster
    मानसून के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने का खतरा बड़ जाता है। ऐसे में मक्का का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।

    Good for heart health
    हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है। मानसून में मक्का का सेवन करके आप अपने दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

    Beneficial for digestive system
    मक्का में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है. जेसे कि कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। मानसून में होने वाले पाचन संबंधी विकारों से बचने के लिए मक्के का सेवन किया जा सकता है।

    Prevention of anemia
    मक्के में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो एनीमिया से बचाव में मदद करती है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। मानसून में मक्का का सेवन करके आप एनीमिया के खतरे को कम कर सकते हैं।

    Helpful in weight control
    मक्का में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है। ये दोनों ही तत्व वजन नियंत्रण में मदद करते हैं। मानसून में अक्सर खाने-पीने की इच्छा बढ़ जाती है, ऐसे में मक्का का सेवन करके आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

    Beneficial for skin
    मक्के में विटामिन ई भी होता है जो त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और उसे सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। मानसून में त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए मक्का का सेवन किया जा सकता है।

    मक्का का सेवन कई तरिकों से किया जाता है। आप इसे भूनकर, रोटी बनाकर या मक्की के आटे का इस्तेमाल करके विभिन्न व्यंजन तैयार कर सकते हैं। मानसून में मक्के की चटनी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है।

    Disclaimer: प्रिय पाठक, आपको यह जानकारी केवल जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। इसमें घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।