Blog

  • एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे प्रशिक्षण  

    चिकित्सकों व पैरामैडिकल स्टाफ के 4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ 


    एम्स दिल्ली के सहयोग से ज़िला में 10 स्वास्थ्य संस्थानों चलेंगी नशा निवारण ओपीडी: राधव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : नशामुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत ज़िला ऊना में जमीनी स्तर पर नशे के शिकार लोगों के उपचार के लिए एम्स दिल्ली के सहयोग से ज़िला के चिकित्सकों व अन्य पैरामैडिकल स्टाफ के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वीरवार को डीआरडीए सभागार में शुरू हुआ। शिविर का शुभारम्भ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। चार दिन तक चलने वाले इस शिविर में ज़िला के लभगग 35 चिकित्सक व पैरामैडिकल स्टाफ हिस्सा ले रहे हैं। 


    एम्स से आई फैकल्टीज़ का स्वागत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ज़िला प्रशासन इस प्रशिक्षण के लिए काफी समय से प्रयासरत था। इसके उपरान्त अब ज़िला के सभी पांचों ब्लॉक के दो सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी के आधार पर नशे के उपचार की सुविधा लोगों को घर-द्वार मिल सकेगी। इसी उद्देश्य से डॉक्टर व पैरामैडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त ऊना अभियान का मुख्य फोकस डिमांड डिडक्शन व प्राइमरी इंटरवैंशन पर तो है ही, साथ ही नशे के शिकार लोगों को बेहतरीन व उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ना है, तो जरूरी है कि नशे के शिकार लोगों को इन स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंचाया जाए ताकि नशाखोरी में फंसे व्यक्ति को एक बार फिर से मुख्यधारा में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं एम्स जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान की देखरेख में संचालित होंगी, जिनके भविष्य में सकारात्मक परिणाम आने आरम्भ हो जाएंगे। 


    इस मौके पर एम्स से आए हुए डॉक्टर अलोक अग्रवाल ने ज़िला प्रशासन के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज़िला में नशे के शिकार लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय मानदण्डों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संस्थान प्रशिक्षण सहित अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। डॉक्टर व पैरामैडिकल स्टाफ को चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नशे के उपचार के लिए वर्तमान में अपनाई जा रही विभिन्न चिकित्सीय प्रणालियों सहित काउंसलिंग, स्क्रीनिंग के सम्बन्ध में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण के उपरान्त यहां से प्रशिक्षित स्टाफ धरातल पर लोगों के जीवन को सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। प्रशिक्षण में एम्स से डॉ. विश्वजीत चैटर्जी ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। 

  • पंजाबः सरकार ने ADGP Arpit Shukla को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: जालंधर में सेवाए दे चुके एडीजीपी अर्पित शुक्ला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने एडीजीपी अर्पित शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेशों के मुताबिक पंजाब सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद की जिम्मेदारी दी है। पढ़ें पत्र

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 10 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਫ੍ਰੀਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾ ਕੇ ਨਸ਼ਿਆ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਤੇ ਸਿਕੰਜਾ ਕੱਸਣ ਲਈ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਿਤਿਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆ ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਈਪੀਐਸ, ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰਾਂ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੇ ਸਮਗਲਰਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਨੂੰ ਆਈਡੈਂਟੀਫਾਈ ਕਰਵਾਉਣ।

    ਇਹਨਾਂ ਸਮਗਲਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੁਝ ਸਮਗਲਰ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹਨ, ਕੁੱਝ ਬਾਹਰ ਬੇਲ ਪਰ ਹਨ।ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ, ਜਮੀਨਾਂ, ਗੱਡੀਆਂ, ਟ੍ਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬੇਨਾਮੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਸ਼ਨਾਖਤ ਕਰਵਾ ਕੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਸਬੰਧਿਤ ਵਿਭਾਗ ਪਾਸੋਂ ਵੈਲਿਊਏਸ਼ਨ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ। ਜੋ ਏਸੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਿਲ੍ਹਾ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵੱਲੋਂ 10 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ 6,92,84,498 ਰੁਪਏ ਦੀ ਚੱਲ ਅਤੇ ਅਚੱਲ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਨੂੰ ਆਈਡੈਂਟੀਫਾਈ ਕਰਕੇ ਫ੍ਰੀਜ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

  • जालंधरः निगम कमिशनर ने की 85 नोडल अफसरों की लिस्ट जारी

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं निगम कमिश्नर ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत निगम कमिशनर ने शहर में स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कामों को लेकर 85 नोडल अफसर तैनात कर दिए है। बताया जा रहा है कि इनकी मानीटरिंग के लिए सैक्रेटरी अजय शर्मा को प्रभार दिया गया है। ऐसे में वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर जारी की गई लिस्ट में नोडल अफसर को फोन कर शिकायत की जा सकती है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः महिला पर हुए हमले की CCTV आई सामने, तेजधार हथियार लहरा रहा युवक 

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख की गली नंबर 4 में पड़ोसियों का देर रात विवाद हो गया। इस हादसे में एक पक्ष की महिला को गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद घायल महिला को ईलाज के सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। हादसे में शालू भट्टी गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं सामने आई सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक युवक आता और दरवाजा जोर जोर से खड़काता हुआ अंदर घुस जाता है। जिसके बाद अन्य युवक और महिला भी घर में घुस जाती है।

    इस दौरान शोर शराबा सुनकर मोहल्ला निवासी इकट्ठे हो जाते है। जिसके बाद उक्त युवक को कुछ लोग पकड़कर घर से बाहर लेकर आ जाते है। इस दौरान उक्त युवक फिर से घर में घुसने की कोशिश करता है। जिसके बाद युवक वापिस जाता है और तेजधार हथियार लेकर आ जाता है। इस दौरान घर के बाहर खड़े युवकों के साथ हाथापाई करने लगता है। इस दौरान उक्त युवक गली में ही तेजधार हथियार लहराने लगता है। जिसके बाद अन्य युवक वही गली में खड़े युवक के साथ मारपीट करने लगते है।

    पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि मोनू, काजू और विशाल को 2 जीजे व अनमोल ने साथियों सहित उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में कैमरे लगे हुए है। हमलावारों ने कैमरों की सीसीटीवी भी डिलीट कर दी। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि 5 बार वह थाने में शिकायत दे चुके है। वहीं देर रात पड़ोसियों के घर में शादी के दौरान आए व्यक्तियों के साथ मिलकर हमलावारों ने घर पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई और उनके घर के कैमरे भी तोड़ दिए गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त पड़ोसी पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पोस्ट एक्ट भी लगा था। जिसे 20 साल की सजा हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले के बाद पड़ोसी पुरानी रंजिश निकाल रहे है। जिसके कारण देर रात 1.30 बजे पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੇਠ ਆਪਣੀ ਭਾਬੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਇਆ ਅਲਫ ਨੰਗਾ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਅੱਜ ਕੱਲ ਰਿਸ਼ਤੇ ਇੰਨੇ ਜਿਆਦਾ ਤਾਰ ਤਾਰ ਹੁੰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਰਮਸਾਰ ਵੀ ਮੁੱਕਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਮਜੀਠਾ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਜੇਠ ਆਪਣੀ ਛੋਟੀ ਭਾਬੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਅਲਫ ਨੰਗਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਹਰਕਤ ਦੀ ਉਸਦੀ ਭਾਬੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਬਣਾ ਲਿੱਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਉਸਦੀ ਭਾਬੀ ਵੱਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ, ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੀੜਿਤ ਔਰਤ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਥੋੜੀ ਜਿਹੀ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਰਾਜਾ ਢੀਣਸਾ ਅਕਸਰ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਆ ਕੇ ਗਲਤ ਹਰਕਤਾਂ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਮਹੀਨੇ ਵੀ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਆ ਕੇ ਬਾਹਰ ਗਾਲੀ ਗਲੋਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹ ਅਲਫ ਨੰਗਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੀੜਿਤ ਔਰਤ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਆਰੋਪੀ ਰਾਜਾ ਢੀਡਸਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਬੇਟੇ ਜੋਰਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਘਟਨਾ ਹੋਈ ਹੈ, ਇਹ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਲੇਕਿਨ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਸਾਲ ਤੋਂ ਮੇਰੇ ਚਾਚਾ ਵਿਜੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਸਾਡੀ 8 ਗੱਜ ਦੀ ਜਮੀਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਸਾਰਾ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸਾਡਾ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਵੀ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਲੜਕੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਪਿਤਾ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕਿੱਥੇ ਹੈ ਇਸ ਬਾਰੇ ਉਸ ਨੂੰ ਵੀ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਸੰਬੰਧਿਤ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੋ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਹੁਕਮ ਹਨ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲਬਾਤ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਲਦ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੰਦ ਕੈਮਰਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਧਾਰਾ 354 ਦੇ ਤਹਿਤ ਰਾਜਾ ਢੀਣਸਾ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • फोटो, वीडियोग्राफरों व सामग्री छपवाने की सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु निविदाएं आमंत्रित

    फोटो, वीडियोग्राफरों व सामग्री छपवाने की सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु निविदाएं आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित:ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत ज़िला प्रशासन व निर्वाचन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए फोटो व वीडियोग्राफरों की किराये पर सेवाएं लेने के लिए इच्छुक फर्मों से 2 नवम्बर दोपहर 1 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 3 नवम्बर को 3 बजे तथा मतदाताओं की जागरुकता से सम्बन्धित सामग्री छपवाने के लिए 31 अक्तूबर दोपहर 1 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं, जिन्हें पहली नवम्बर को बाद दोपहर 3 बजे खोला जाएगा। ये दोनों निविदाएं अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना की अधिकारिक इसके अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226092 अथवा कार्यालय के कमरा नम्बर 208 मिनी सचिवालय भवन में भी सम्पर्क कर सकते हैं। 
  • उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी संभालेंगे नशामुक्त ऊना अभियान की कमान: विजय 

    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना के सभी कालेज व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र ही अब नशे के विरूद्ध अभियान छेड़ेंगे। नशामुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत ज़िला के सभी कालेज, आईटीआई, इंजिनियरिंग, नर्सिंग व लॉ कालेज सहित विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के पीयर्ज़ लीडर का ज़िला परिषद् सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण के बाद अब ये पीयर्ज लीडर अपने-अपने शिक्षण संस्थान में नशे के विरूद्ध चलाए गए नशामुक्त ऊना अभियान की कमान संभालेंगे। कार्यशाला में बतौर रिसोर्स पर्सन विजय कुमार व पंकज पंडित ने युवाओं को नशे की बढ़ती चुनौतियों व उनके समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
    विजय कुमार ने बताया कि नशे के प्रचलन में आने के लिए सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली युवा पीढ़ी है और इसके उन्मूलन के लिए युवा पीढ़ी की ही सबसे अहम भूमिका है। युवाओं के जीवन में पीयर्ज़ (दोस्त) की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे व भविष्य संवारने में हो या नष्ट करने में। ऐसे में पीयर्ज़ लीडर की यह ट्रेनिंग इस अभियान की सबसे अहम कड़ी है। क्योंकि एक युवा ही युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हो सकता है। ऐसे में ये पीयर्ज़ लीडर अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में छात्रों को संगठित कर नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूत करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए विभिन्न आयोजन कर अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी नशे के खिलाफ एक सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करें। 
  • गिरफ्तार किए गए भारत के 8 पूर्व नेवी अफसरों को मौत की सजा

    नई दिल्लीः पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नेवी ऑफिसर को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कतर की अदालत के इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। भारत सरकार की ओर से वीरवार को कहा गया है कि कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है। भारत सरकार ने गुरुवार को कहा, “हमें जानकारी मिली है कि कतर की एक अदालत ने अल दहरा कंपनी में काम कर रहे भारत के 8 पूर्व नेवी ऑफिसर के गिरफ्तार किए जाने के मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। मौत की सजा के फैसले से हम हैरान हैं और फैसले की डिटेल्ड कॉपी का इंतजार कर रहे हैं।

    हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के भी संपर्क में हैं। भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है।” भारत सरकार ने आगे कहा है, ” हम इस मामले को बहुत ही गंभीरता से ले रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। कतरी अदालत के इस फैसले को हम वहां के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे। मामले की गंभीरता और जरूरी गोपनीयता को देखते हुए इस समय इस पर कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।”

    कतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नौसैनिकों में से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कमांडर पूर्णंदू तिवारी (रि.) भी शामिल हैं। इन्हें 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पूर्णंदू तिवारी भारतीय नौसेना में कई बड़े जहाजों की कमान संभाल चुके हैं। ये सभी लोग कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है। कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है। रॉयल ओमान वायु सेना रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर खामिस अल अजमी इस कंपनी के सीईओ हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਡਿਬੇਟ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ PAU ਵਿਖੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪੋਲ ਖੋਲ੍ਹ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਮਹਾ ਬਹਿਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਡਾ ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਆਡੀਟੋਰੀਅਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਇੱਕ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਪੋਲ ਖੋਲ੍ਹ ਰੈਲੀ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੇ ਜਾਣ ਤੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਖਾਲੀ ਪਈਆਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਾਸਟਰਾਂ ਦੀਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਨੂੰ ਭਰਿਆ ਜਾਵੇ। ਜਿਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਦਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਇੱਕ ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਮਹਾ ਬਹਿਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।