Blog
-

ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विश्राम गृह में सुनीं जनसमस्याएं
ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ऊना में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें।उन्होंने अधिकारियों से लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनके सभी कार्यों का शीघ्र निर्वहन करने के भी निर्देश दिए।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, मंडलाध्यक्ष हरोली सतीश बिट्टू सहित अन्य उपस्थित रहे। -

जालंधरः मंत्री का PA बन ऑफर देने का मामला गरमाया, अब महिला नेत्री को मिल रही धमकी, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का पीए बनकर महिला नेत्री को चेयरमैन के पद का लालच देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। भले ही उक्त नार्थ से आप नेता के करीबी ने फोन पर महिला नेत्री से माफी मांगकर मामले को खत्म करने के लिए कहा था। जिसकी ऑडियो भी सामने आई थी। वहीं अब इसी मामले को लेकर महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि अब उसे इस मामले में धमकी मिल रही है। एनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए महिला नेत्री ने कहा कि उसके मोबाइल में मौजूद उक्त सबूत भी मिटा दिए गए है।
हालांकि इस मामले में महिला ने किसी पुलिस अधिकारी का नाम लेने से गुरेज किया है। लेकिन उनका कहना है कि मैंने आखिरी बार एक ही पुलिस अधिकारी को अपना फोन पकड़ाया था। उसके बाद उन्होंने जब अपना फोन चैक किया तो उसमें रिकार्ड डिलीट हो चुका था। वहीं महिला नेत्री ने कहा कि वह उक्त व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहती उसे उक्त व्यक्ति ने फोन करके धमकी भी दी है। उक्त मामले को लेकर महिला नेत्री ने एसीपी से बात की। महिला का कहना है कि उन्होंने कहा कि वह काम में व्यस्त है उनके पास समय नहीं है। महिला का कहना है कि अगर थाना 2 के पुलिस अधिकारी नार्थ से आप नेता के करीबी पर पर्चा दर्ज नहीं करते तो वह थाना के बाहर धरना लगाएंगी। महिला का आरोप है कि पुलिस दबाव में है और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं कर रही है।
बता दें कि इससे पहले आप नेता ने अन्य नेता करमजीत से महिला नेत्री को फोन करवाकर मामला खत्म करने के लिए कहा था। जिसके बाद वह नेता (गुरप्रीत) खुद भी उक्त ऑडियो में सामने आया था। उक्त व्यक्ति नार्थ के नेता का करीबी है। इस दौरान आप नेता ने किसी सुमित का नाम लेकर महिला नेत्री से वायरल ऑडियो में बात कर रहा है। महिला नेत्री ने उससे जब पूछा कि लालजीत सिंह भुल्लर का पीए बनकर जो बात की है, उसके बारे में बताए कि उसने किसके कहने पर उससे यह लालच दिया गया और उससे यह थ्रेड कॉल की गई।
हालांकि उक्त नेता बॉबी चाचा का नाम भी लेता है और कहता कि उन्होंने कहा कि महिला नेत्री से परमिशन ले आओ, लेकिन महिला नेत्री ने कहा कि तुम्हें पता है कि तुमने मुझे फोन पर क्या कहा। इस दौरान उन्होने उससे सच कहने के लिए कहा कि उसने किसके कहने पर फोन किया था। महिला नेत्री ने उसे कहा कि जिसके कहने पर यह काम किया मेरे पास उसकी रिकॉर्डिंग भी आ गई है। लेकिन वह चाहती है कि वह खुद बता दें कि किसके कहने पर उसने मुझे थ्रेड कॉल की। नार्थ के आप नेता का करीबी अब फोन पर महिला नेत्री से माफी मांग रहा है। महिला नेत्री ने कहा कि उसके पास सारे प्रूफ है, लेकिन अगर वह खुद सारी बात बता दें कि किसने कहने पर उसे थ्रेड कॉल की गई थी तो वह अभी बात को यहीं पर खत्म कर देगी।
-

सुनेहरा में बूथ कांग्रेस कमेटी गठित
ऊना/सुशील पंडित: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की अध्यक्षता में गांव सुनेहरा में बूथ कांग्रेस कमेटी गठित की गई। यह जानकारी देते हुए कमेटी के नवनियुक्त उपप्रधान ने बताया कि इस मौके पर कश्मीरी लाल को चेयरमैन, अनिल कुमार प्रधान, राकेश राणा सचिव, अंकिता शर्मा महासचिव, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा और जीवन कुमार को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राम कुमार, चमनलाल, रविकांत, जसवंत राय और नरेश कुमार को कमेटी सदस्य बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सब संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करेंगे। -

पंजाबः विजिलेंस ने भाजपा के 2 और पूर्व मंत्रियों को किया तलब
चंडीगढ़ः विजीलैंस ब्यूरो ने दो पूर्व मंत्रियों गुरप्रीत सिंह कांगड़ और बलबीर सिंह सिद्धू को फिर से तलब किया है। दोनों कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। विजिलेंस ने पूर्व राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को 31 मई को तलब किया है। गौरतलब है कि विजिलेंस रेंज बठिंडा ने पूर्व मंत्री कांगड़ को 17 अप्रैल को तलब किया था, लेकिन कांगड़ ने इस दिन मेडिकल सर्टिफिकेट भिजवा दिया था। इसी तरह विजीलैंस मोहाली ने पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को 2 जून को फिर तलब किया है। सूत्रों से अधिक आय के मामले में सिद्धू से भी पूछताछ होनी है।
सूत्रों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी तलब किया जा सकता है। पिछली पेशी के दौरान विजिलेंस ने चन्नी को संपत्ति के ब्यौरे वाला एक प्रोफार्मा भी दिया था, जिसके लिए चन्नी ने विजिलेंस से राहत मांगी थी।
-

पंजाबः धरने पर बैठे बार एसोसिएशन अध्यक्ष और बाइक सवार युवकों में हुई हाथापाई, देखें वीडियों
अमृतसरः कोर्ट के बाहर वकीलों ने ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के खिलाफ आज मोर्चा खोला था। दरअसल, शहर में पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालानों को लेकर वकीलों ने कोर्ट के बाहर धरना लगाया हुआ था। इस दौरान वकीलों की राहगीरों के साथ वहां पर झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक धरने पर बैठे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने बताया कि बाइक सवार 3 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों की संख्या 5 थी। जिनमें से कार में 2 हमलावर सवार होकर आए थे। वकीलों ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। वकीलों ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो आरोपी फरार हैं। एडीसीपी अमनदीप कौर मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही किसी भी पुलिस वाहन को कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी के नेतृत्व में 100 से ज्यादा वकीलों ने सड़क पर धरना दिया। वकीलों का आरोप है कि पुलिस की गाड़ियां जबरन कोर्ट परिसर में घुस जाती हैं और जाम की स्थिति पैदा कर देती हैंष हड़ताल की खबर मिलते ही एसीपी वीरेंद्र सिंह खोसा सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।
-

पंजाबः ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ वकीलों ने लगाया धरना, जाने मामला
अमृतसरः कोर्ट के बाहर वकीलों ने ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान वकीलों ने कोर्ट के बाहर धरना लगाकर ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह से ही किसी भी पुलिस वाहन को कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सैनी के नेतृत्व में 100 से ज्यादा वकीलों ने सड़क पर धरना दिया। वकीलों का आरोप है कि पुलिस की गाड़ियां जबरन कोर्ट परिसर में घुस जाती हैं और जाम की स्थिति पैदा कर देती हैं।
हड़ताल की खबर मिलते ही एसीपी वीरेंद्र सिंह खोसा सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और वकीलों के साथ बातचीत कर मामला सुलझाने में लग गए। वहीं इस मामले को लेकर प्रदीप सैनी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का एक ही बयान सामने आता है कि उन्हें रोजाना 500 चलान काटने है। जिस करके पुलिस लगातार चलान काट रही है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह बहुत अच्छे अधिकारी हैं लेकिन अन्य पुलिस कर्मचारी उनकी छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुआ कहा कि कि जब तक ट्रैफिक पुलिस इसी तरह से गुंडागर्दी करती रहेगी उतनी देर तक वकीलों की बार एसोसिएशन इसी तरह धरना-प्रदर्शन करती रहेगी।
-

ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਲਗਾਏ ਪੋਸਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੋਸਲੇ ਇਸ ਕਦਰ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ ਰਹੇ, ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਰੁਕਣਾ ਮੁਗਲਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ, ਜਿਥੇ ਇਸ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਚੌਰਾਂ ਨੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਇਥੋਂ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਵ੍ੱਲੋਂ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਤੋਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿਚ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਵਿਚ ਕੋਈ ਸਮਾਨ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਜੋ ਚੋਰੀ ਨਾ ਕੀਤਾ ਹੋਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਜਦ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਸਕੂਲ ਆਏ ਤੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਲੋਹੇ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜੇ ਹੋਏ ਸਨ, ਕਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਵੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁਕਾ ਸੀ। ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਚੋਰਾਂ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਸਾਰੇ ਦਰਵਾਜਿਆਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੋਸਟਰ ਲਗਾ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਹੋਣ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਨੂੰ ਸਮਾਨ ਨਹੀਂ ਬਚਿਆ।
-

पंजाबः Bloom Day Spa Center में पुलिस की रेड, मसाज की आड़ में चल रहा था गैरकानूनी धंधा, 3 गिरफ्तार
बठिंडाः पंजाब भर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं आज नॉर्थ सेट में Bloom Day Spa Center में कैंट की पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार को बंद कराया है और छापा मारकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें रिमांड पर ले लिया है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने वहां से काबू की लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना कैंट के अंडर ट्रेनिंग डीएसपी हरसिमरन सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी।
जिसके बाद उनकी टीम ने नॉर्थ स्टेट में चल रहे ब्लूम डे स्पा सेंटर में छापामारी करके कुछ लड़कियों और सेंटर के 3 संचालकों को गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी बना वाली, जतिंदर निवासी मध्य प्रदेश, समंदर सिंह डाबवाली व अश्वनी कुमार बांसी भट्टी रोड बठिंडा के तौर पर हुई है। आरोपी अश्वनी कुमार की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। डीएसपी हरसिमरन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नॉर्थ सेट में ब्लूम डे सेंटर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दौरान अन्य जगहों पर चल रहे देह व्यापार को लेकर भी छापेमारी की जाएगी।
-

दिल दहला देने वाला मर्डरः चाकू से कई वार करके नाबालिग का किया कत्ल, देखें CCTV
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू और पत्थरों से हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कहासुनी होने पर लड़की को गली में रोकता है और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर देता है। आरोपी साहिल ने लगातार 40 से अधिक बार चाकू से वार किए। दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है। एक मुखबिर ने पुलिस स्टाफ को लड़की पर हमले की सूचना दी और तुरंत घटनास्थल पर आने को कहा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी और अचानक एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने पत्थर से हमला बोल दिया।
गली में साहिल चाकू से हमला करता रहा और किसी ने साक्षी को बचाया तक नहीं। पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा। आरोपी ने साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया।
फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकुओं से गोद रहा है। गली में लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कोई भी बीच बचाव करने को तैयार नहीं है। साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया। उधर, घायल को मौके से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में पुलिस को नोटिस देने वाली हैं। स्वाति ने कहा, ”दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।”
-

पंजाबः दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के कारिंदों से 40 लाख लूटकर लुटेरे हुए फरार, चलाई गोलियां
फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला गांव सैदपुरा से सामने आया है। जहां सोमवार दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कारिंदे से करीब 40 लाख रुपये कैश लूट लिए। लुटेरे लूट के बाद गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार का कैश करीब 40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप के कारिंदे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके कैश लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल मौके पर पहुंची और घटना की गहन जांच शुरू की।