Blog

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई लड़ाई में चली गोलियां, नौजवान की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई लड़ाई में चली गोलियां, नौजवान की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना टिब्बा के अधीन आते इलाके में लोहड़ी की रात को गली में आग सेकने को लेकर 2 पक्षों में तकरार हो गई। मामूली विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। इस घटना में गोली युवक की छाती पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक अंकित के साथी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

    एफआईआर में गोली चलाने वाले देवराज, उसके साथी प्रिंस, उसकी महिला दोस्त फलक व एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। चंडीगढ़ रोड निवासी पंकज ने बताया कि लोहड़ी की रात को वह हरदेव इनक्लेव में अपनी बहन के घर गया था। बहन के घर के बाहर महिलाएं व बच्चे आग जलाकर लोहड़ी मना रहे थे। उसी समय स्कूटी पर आरोपी देवराज व फलक आए। उन्होंने बच्चों को गली में लोहड़ी मनाने से रोका और उनके साथ गाली गलोच की। पंकज ने बताया कि वो और उनकी बहन का देवर अंकित बाहर आए।

    उन्होंने स्कूटी सवार दोनों को समझाया। स्कूटी सवार आरोपियों ने उन्हें धमकाया और कहा कि दो मिनट बाद देखते हैं। उन्होंने बताया कि उसके बाद वो चले गए। करीब आधे घंटे बाद आए और बच्चों से लड़ने लगे। पंकज ने बताया कि आरोपी आधे घंटे बाद दो मोटर साइकिलों पर आए और लड़ने लगे। पंकज ने बताया कि जब वो और अंकित बाहर आए तो देवराज ने उन पर गोली चला दी। गोली जैकेट की जेब में रखे मोबाइल पर लगी, जिससे बचाव हो गया। उसने दूसरी गोली चलाई जो अंकित की छाती पर लगी। उसने तीसरी गोली चलाने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया।

    उसके बाद आरोपी मोटर साइकिलों पर वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को सूचना दी और अंकित को लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में उनकी सर्जरी हो गई है। अंकित अब भी अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस को दो खोल और एक जिंदा गोली भी मिली है। पंकज ने बताया कि आरोपी देवराज EWS कॉलोनी का रहने वाला है जबकि महिला उसी गली में किराए पर रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और एक आरोपी की पहचान बाकी है। थाना टिब्बा के जांच अधिकारी प्रमोद राज ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: ठंड का कहर, धुंध की चादर से ढकी सड़कें, स्कूलों में बच्चों की गिनती घटी, देखें वीडियो

    Punjab News: ठंड का कहर, धुंध की चादर से ढकी सड़कें, स्कूलों में बच्चों की गिनती घटी, देखें वीडियो

    पठानकोटः पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार जारी है। कोहरे की सफेद चादर भी बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं, लेकिन अब कल से स्कूल शुरू हो गए हैं। बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने के लिए अभिभावकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि ठंड की वजह से बच्चों की संख्या 40 से 50 परसेंट है। कल से प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है, जिसके चलते कल से ही नंबर पूरे हो जाएंगे। ठंड को देखते हुए स्कूल मैनेजमेंट पेरेंट्स से अपील करते हैं कि वे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए क्लास को भी सील कर दिया गया है, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके। स्कूलों में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों को संतुलित भोजन खिलाएं और इस ठंड में उनका ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें।

  • Bangladesh खिलाड़ियों का BCB निदेशक को अल्टीमेटम, क्रिकेट ना खेलने की दी धमकी

    Bangladesh खिलाड़ियों का BCB निदेशक को अल्टीमेटम, क्रिकेट ना खेलने की दी धमकी

    ढाकाः भारत में टी20 वर्ल्ड खेलने को लेकर नखरे दिखा रहे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब अपने ही खिलाड़ियों की बगावत का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्रिकेटर देश में हर तरह की क्रिकेट गतिविधियों को रोक देंगे। क्रिकेट खेलने का बहिष्कार करेंगे। इस बीच बीसीबी ने नजमुल के बयान से दूरी बना ली है।

    क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर्स वेल्फेयर असोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने चेतावनी दी कि अगर नजमुल इस्लाम वीरवार 15 जनवरी को होने वाले बीपीएल के अगले मैच से पहले इस्तीफा नहीं देते हैं तो खिलाड़ी मैदान में उतरने से इनकार कर देंगे। क्रिकेटरों के सख्त तेवर से बांग्लादेश क्रिकेट संघ बैकफुट पर आ गया है। उसने नजमुल इस्लाम के बयान से दूरी बना ली है लेकिन उन्हें बर्खास्त नहीं किया है या इस्तीफा देने को नहीं कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अल्टीमेटम नजमुल की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर चल रही अनिश्चितता पर हालिया टिप्पणियों के बाद आया है।

    एसोसिएशन ने उन टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया था कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट नहीं खेलता है तो केवल खिलाड़ियों को ही आर्थिक नुकसान होगा और बोर्ड क्रिकेटरों को होने वाले कमाई के नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। सीडब्‍ल्‍यूएबी के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने बुधवार रात एक आपातकालीन ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि निदेशक के शब्दों ने सारी हदें पार कर दी हैं। बोर्ड निदेशक ने खिलाड़ियों के बारे में जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे खिलाड़ियों को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।

    इससे पूरे क्रिकेट समुदाय को गहरा दुख हुआ है। मिथुन ने कहा कि खिलाड़ियों का समूह अब इस तरह की बार-बार की जाने वाली टिप्पणियों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मिथुन ने इस गुस्से को घरेलू मुद्दों के अनसुलझे रहने पर व्यापक निराशा से भी जोड़ा। उन्‍होंने कहा कि हमने फर्स्ट डिवीजन के मामले में भी बोर्ड को काफी समय दिया है और फिर भी हमें कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला है। उन्होंने दोहराया कि नवीनतम टिप्पणियों ने पूरे क्रिकेट समुदाय को गहरा दुख पहुंचाया है।

     

  • Iran ने सरेआम दे डाली Donald Trump को जान से मारनेे की धमकी, Experts ने जताई चिंता

    Iran ने सरेआम दे डाली Donald Trump को जान से मारनेे की धमकी, Experts ने जताई चिंता

    नई दिल्ली: ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी मिल गई है। ईरान के एक सरकारी टीवी चैनल की ओर से मैसेज के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप को धमकी दी गई है। टीवी चैनल की ओर से जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई ट्रंप की चुनावी रैली की भी तस्वीर दिखाई है। इस तस्वीर में ट्रंप पर गोलीबारी की कोशिश की गई थी। तस्वीर के साथ स्क्रीन पर एक मैसेज भी लिखा था कि इस बार यह गोली नहीं चूकेगी।

    एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

    ऐसे में इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब तक की सबसे खुली और आक्रामक चेतावनी है। यह ईरान की ओर से सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति को दे दी गई है। यह घटना उस समय पर सामने आई है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। ईरान के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका देश में चल रही आंतरिक अशांति को संभावित सैन्य हस्तक्षेप के बहाने के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है।

    अमेरिका कर सकता है ईरान पर हमला

    ट्रंप को धमकी ऐसे समय में मिली है जब अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सेनाओं को दोबारा से तैनात करना शुरु कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो क्षेत्र में स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक से सैनिकों की आवाजाही भी देखी गई है। इससे आशंका यह भी जताई जा रही है कि यदि अमेरिका हमला करेगा तो ईरान जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। यह चिंता उस समय और बढ़ गई है जब तेहरान के एक सीनियर अधिकारी ने जून 2025 में कतर के दोहा के बाहर अल उदैद एयरबेस पर हुए जवाबी हमले का जिक्र किया है।

    ईरान की ट्रंप को सरेआम चेतावनी

    डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में बताया था कि यदि ईरान ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी कार्वराई और तेज करेगा तो अमेरिका भी कड़ा और जोरदार जवाब देगा। फांसी की खबरों के जिक्र का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि वो ऐसा कुछ करेंगे तो हम भी कड़ी कार्रवाई करेंगे।

    मानवाधिकार संगठनों के आंकड़े

    ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्टिस् न्यूज एजेंसी के अनुसार, अब तक 2400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी ईरान में मारे गए हैं। इसमें 147 लोग सरकार या फिर सुरक्षा बलों से जुड़े हुए थे। इसके अलावा अब तक 18,400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
  • Punjab News: CM मान के बाद अब श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे जत्थेदार गड़गज, देखें Live

    Punjab News: CM मान के बाद अब श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे जत्थेदार गड़गज, देखें Live

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए। दरअसल, सीएम को आज 12 बजे का समय दिया गया था, लेकिन वह 11.30 बजे ही श्री अकाल तख्त में पेशी के लिए नंगे पैर गोल्डन टेंपल पहुंचे। वहीं अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज भी श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंच गए हैं।

    ऐसे में अब सीएम मान की ओर से दिए गए बयान को लेकर जल्द स्प्ष्टीकरण मांगा जाएगा। सीएम मान आज गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद काले रंग का बैग लेकर अकाल तख्त सचिवालय में पेश होने पहुंचे। सीएम मान ने इसका लाइव टैलीकॉस्ट करने की अपील की गई थी, लेकिन दूसरी ओर इस मामले को लेकर अभी तक श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं सामने आया है।

    बता दें कि श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 5 जनवरी को एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर सीएम मान को तलब किया था। हालांकि अमृतधारी सिख न होने की वजह से सीएम अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होकर तमाम मुद्दों पर स्पष्टीकरण देंगे। श्री अकाल तख्त में तलब होने वाले सीएम भगवंत मान चौथे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले दिवंगत भीम सेन सच्चर, सुरजीत सिंह बरनाला और प्रकाश सिंह बादल को भी अकाल तख्त में तलब किया जा चुका है।

     

  • Punjab News: भाजपा MP Kangana Ranaut की कोर्ट में पेशी आज, इस मामले में होगी सुनवाई

    Punjab News: भाजपा MP Kangana Ranaut की कोर्ट में पेशी आज, इस मामले में होगी सुनवाई

    बठिंडाः बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को आज बठिंडा कोर्ट में पेश होना है। उन्होंने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की है। पिछली सुनवाई में बेबे महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया था कि कंगना रनौत के वकील ने कोर्ट से हाजिरी में छूट मांगी थी। हालांकि, कोर्ट ने कंगना को आज यानी 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। हाल ही में कंगना ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया।

    बता दें, कंगना ने सोशल मीडिया में किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी।

    एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैगजीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’​​​​​​

    बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था।

  • कोहरे का कहरः बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    कोहरे का कहरः बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    नूंहः हरियाणा में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, आज सुबह हिसार का तापमान सबसे कम 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में ट्रक और बस की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर गांव गुजर नंगला के पास यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया।

    इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब सवा सात बजे हाईवे पर कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक से साइड दबा दी। जिसके कारण ओवरटेक कर रही प्राइवेट बस लेफ्ट साइड से टकरा गई। ट्रक बस को चीरता हुआ आगे निकल गया। इससे एक तेज आवाज भी हुई। जिसे सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। हादसे के बाद ड्राइवर ने बस रोकी। हादसे में बस के लेफ्ट साइड में बैठे करीब 10 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए।

    राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम और एम्बुलेंस को कॉल की गई। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अल आफिया अस्पताल मांडी गखेड़ा समेत आसपास के अस्पतालों में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भवानी सिंह पुत्र बाबू राम निवासी खेड़ा मंगल जिला अलवर के रूप में हुई है। वह बस का परिचालक था। दूसरे मृतक की पहचान मोहर सिंह पुत्र रमेश चंद मीना निवासी खेगरिया जिला दोसा है। यह दिल्ली पुलिस का जवान है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा हैकि बस राजस्थान के बालाजी से दिल्ली जा रही थी। 55 नंबर पुलिया के पास बस पहुंची तो यह हादसा हो गया। यहां पर ढलान है और मोड है। इसलिए बस और ट्रक बेकाबू हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। फिरोजपुर सदर थाने के एसएचओ सुभाष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दो लोगों की मौत हुई है। शवों को मांडीखेड़ी अल आफिया अस्पताल में भिजवा दिया है। घायलों की डिटेल ली जा रही है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। उसकी तलाश की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में अजमल अब्दुल नाम से आई थी मेल, केस दर्ज

    Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में अजमल अब्दुल नाम से आई थी मेल, केस दर्ज

    लुधियाना: जिले में बीते दिन कोर्ट कॉम्पलेक्स में ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद कोर्ट कॉम्पलेक्स की इमारत को खाली करवाया गया। वहीं अब जांच में सामने आया कि यह ई-मेल अजमल अब्दुल राज के नाम से आई थी। जिसने मानव बम के जरिए धमाका करने की बात कही थी। पुलिस का मानना हैं कि ये नाम फेक है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अजमल अब्दुल राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा संदेश rajeevan_ajmal@outlook.com नामक ई-मेल आईडी से भेजा गया है। भेजने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अजमल अब्दुल राज के रूप में बताई है। ई-मेल में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स लुधियाना में मानव बम का इस्तेमाल कर बड़ा धमाका किया जाएगा। इस गंभीर मामले को देखते हुए माननीय सेशन जज साहब के कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

    अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने ई-मेल के तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके। साइबर सेल की टीमें इस ई-मेल के स्रोत को खंगालने में जुट गई हैं। साथ ही, कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

     

  • Punjab News: हथियारबंद बदमाशों ने 2 युवकों पर किया जानलेवा हमला, फैली दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारबंद बदमाशों ने 2 युवकों पर किया जानलेवा हमला, फैली दहशत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में रेलवे स्टेशन के पास गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने 2 युवकों को घेरकर तेजधार हथियारों से बेरहमी से पीटा। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे अमृतसर रेफर किया गया। घायलों की पहचान अर्शदीप सिंह और विजय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी देते थाना सुल्तानपुर लोधी की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा आपस में बहसबाजी शुरू हुई है जिसके बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और 8-9 युवकों ने अर्शदीप सिंह और विजय कुमार को तेजधार हथियारों के साथ बुरी तरह पीटा। घटना के लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने करणदीप सिंह, अजय कुमार, हरमनप्रीत सिंह सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने 3 आरोपियों—हरमनप्रीत सिंह, अजय कुमार और करणदीप सिंह—को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो को जांच में शामिल किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जख्मी नौजवान फिलहाल अमृतसर में जेरे इलाज है।
  • Punjab News: भारी सुरक्षा में Golden Temple पहुंचे CM Mann, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी सुरक्षा में Golden Temple पहुंचे CM Mann, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब के सामने दोपहर 12 बजे पेश होंगे। इस दौरान वह भारी सुरक्षा के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे, जहां वह दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। सीएम मान नंगे पैर सर्किट हाउस से गोल्डन टेंपल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मौजूद रहे। इसके बाद अकाल तख्त सचिवालय में पेश होकर अपना स्पष्टीकरण सौंपेंगे।

    बता दें कि सीएम मान की श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी का समय चौथी बार बदला गया है। इस पेशी के लिए अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सहमति दे दी है। सीएम की पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम मान को पहले सुबह 10 बजे बुलाया गया था। जिसके बाद जत्थेदार की ओर से दोपहर बाद साढ़े 4 बजे का समय तय किया था। वहीं इसके बाद दोबारा से समय में बदलाव किया गया और 12 बजे का समय दिया गया।

    दरअसल, सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सीएम 11 से 11.30 बजे तक पेश होंगे। इस दौरान वे श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को अपने गुरुद्वारा साहिब को लेकर दिए बयान पर अपना पक्ष रखेंगे। दरअसल, 5 जनवरी को श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की ओर से जारी आदेश के बाद उसी दिन मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा था कि वह 15 जनवरी को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में नंगे पांव उपस्थित होंगे।