Blog

  • Truck ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    Truck ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    भोजपुरः आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव के पास ट्रक द्वारा बाइक सवार को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय मनोज कुमार निवासी बबुरा गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि वह बिहटा स्थित बिस्कुट फैक्ट्री से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इंग्लिशपुर गांव के पास ट्रक ने मनोज कुमार को रौंद दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सूचना बबुरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने 6 भाई और तीन बहन में तीसरे स्थान पर थे। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: एक्शन में आई पुलिस, रेलवे स्टेशन पर की जा रही चैकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में आई पुलिस, रेलवे स्टेशन पर की जा रही चैकिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के अलग-अलग जिलों के स्कूलों और कोर्ट कॉम्पलेक्स की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और बम स्कवॉयड टीम द्वारा लगातार जांच की जा रही है। दूसरी ओर आज जिले के कोर्ट कॉम्पलेक्स में धमकी मिलने को लेकर भी प्रशासन द्वारा इमारत का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अभी से चौकस हो गई है।

    ऐसे में आज गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कॉसो ऑपरेशन के तहत भारी पुलिस फोर्स द्वारा रेलवे स्टेशन पर विशेष चैकिंग की गई। इस चैकिंग अभियान में रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस ने सांझा ऑपरेशन चलाया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी भनोट ने बताया कि 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस को लेकर आज यह अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके साथ आसपास के थानों की टीम चैकिंग अभियान में मौजूद रही। वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर किसी को संदिग्ध वस्तु दिखाई दें तो वह तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दें।

  • Punjab News: माघी को लेकर गुरुद्वारों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने की सरबत के भले की कामना, देखें वीडियो

    Punjab News: माघी को लेकर गुरुद्वारों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने की सरबत के भले की कामना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः माघी के पवित्र दिन पर पंजाब भर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में भक्तों का आना जारी है। इसी के तहत सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज की पवित्र तपस्थली गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ दरबार में मत्था टेक रहे हैं। रस्मों के अनुसार, भक्तों ने स्नान किया और उस पवित्र भूमि पर माथा टेका, जहां श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने 14 साल, 9 महीने और 13 दिन तक अकाल पुरख की गहरी बंदगी की थी।

    इस पवित्र अवसर पर भक्तों ने गुरबानी कीर्तन सुनते हुए मानवता, शांति और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के अलावा, भक्तों ने ऐतिहासिक भोरा साहिब जाकर भी गुरु के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि दी। गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और सेवकों ने आने वाले भक्तों के लिए पूरे इंतजाम किए, जबकि लंगर हॉल में गुरु का लंगर परोसा गया। माघी के इस पवित्र दिन पर सुल्तानपुर लोधी का धार्मिक माहौल पूरी तरह से आस्था, भक्ति और ध्यान से भर गया।

  • Jalandhar News: 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोन मुस्ताक पुत्र मकबूल निवासी गढ़ा, राजेश दुग्गल उर्फ बॉबी पुत्र स्वर्गीय चंदर प्रकाश निवासी वरियाम नगर कूल रोड़ के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा नंबर पीबी 08 ईक्यू 7224 बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जोन मुस्ताक के खिलाफ पहले भी थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम द्वारा पिम्स अस्पताल के पास नाकेबंदी की हुई थी।

    इस दौरान संदिग्ध एक्टिवा सवार 2 नौजवानों को रोककर गाड़ी की तालाशी ली गई। एक्टिवा की तालाशी के दौरान नौजवानों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना 7 में मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Venezuela पर अमेरिका का कब्जा, Donald Trump ने दिया बयान, बोले – ‘जल्द दिखेंगे नतीजे’

    Venezuela पर अमेरिका का कब्जा, Donald Trump ने दिया बयान, बोले – ‘जल्द दिखेंगे नतीजे’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन कहा कि वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ काफी अच्छा तालमेल बनाकर काम कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कैराकास में लाखों बैरल कच्चा तेल अमेरिकी रिफाइनरियों की ओर में भेजा जा रहा है। ट्रंप का यह बयान अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते में एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव साबित हो सकता है। ट्रंप ने एक प्रोग्राम में यह दावा किया है कि उनकी सरकार वेनेजुएला के साथ सीधे तौर पर मिलकर काम कर रहा है। बड़ी मात्रा में वेनेजुएला का तेल पहले ही अमेरिका में पहुंचना शुरु हो गया है। उनका कहना है कि इस कदम का असर न सिर्फ अमेरिका बल्कि वैश्विक एनर्जी बाजारों में भी पड़ेगा। इससे तेल की कीमतों में और गिरावट आएगी।

    जल्द दिखेंगे नतीजे

    अपने संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि – ‘मैं वेनेजुएला का बहुत बड़ा समर्थक हूं’। हम उनके साथ काम भी कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह देश कभी ऊंचे स्तर पर था परंतु फिर आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण तबाही की स्थिति में पहुंच गया था। उनके अनुसार, अमेरिका के साथ नया साथ वेनेजुएला को दोबारा से खड़ा करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति अब शुरु हो गई है और इसके नतीजे खुद नजर आने लगेंगे।

    तेल होगा सस्ता

    आगे राष्ट्रपति ने कहा कि वेनेजुएला से जो भी तेल आता है वो अब वैश्विक ऊर्जा बाजारों में भी इसकी आपूर्ति को बढ़ा देगा। इससे कीमतों पर भी दबाव पड़ रहा है। इससे तेल सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि हम लाखों और लाखों बैरल तेल ले रहे हैं। शुरुआत में यह रोज के आधार पर आ रहा है करीबन 50 मिलियन बैरल इसकी कीमत 5 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। इससे तेल की कीमतें और भी नीचे आ जाएंगी। ट्रंप का कहना है कि इससे दोनों देशों को फायदा होगा।
  • पिता की गलती से गई बेटे की जान, Social Media का प्यार बना वजह

    पिता की गलती से गई बेटे की जान, Social Media का प्यार बना वजह

    नालंदाः शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, एक पिता की गलती से उसके बेटे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, एक शादीशुदा शख्स को सोशल मीडिया के जरिए एक महिला से प्यार हो गया। अफेयर के दौरान एक साल तक महिला ने प्रेमी से पैसे ऐंठे। इसके बाद फोरलेन के पास एक कट्ठा जमीन की डिमांड की जिससे गुस्साए प्रेमी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करना शुरू कर दिया। महिला को इसकी सूचना मिली तो 10 दिन पहले वो प्रेमी के घर पहुंची और 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा की। इस दौरान लड़की ने प्रेमी के बेटे की हत्या की धमकी दी थी। मंगलवार को धमकी के 10वें दिन प्रेमी के 8 साल के बच्चे की लाश बरामद हुई। मृतक बच्चे के परिजन का आरोप है कि वारदात को महिला ने ही अंजाम दिया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के दररिया विगहा गांव के अंकित कुमार पुत्र निरंजन कुमार (35) का शव उसके घर से 400 मीटर दूर खेत से बरामद हुआ था। अंकित के गले में रस्सी बंधी हुई थी। बच्चे की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद निरंजन के परिजन को सौंप दिया गया है। अंकित के पिता निरंजन कुमार की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के 2 साल बाद बेटे का जन्म हुआ। निरंजन शादी से पहले नालंदा में प्राइवेट जॉब करता था, लेकिन बेटे के जन्म होने के बाद निरंजन पटना आ गया और ऑटो चलाने लगा। निरंजन पटना में किराए के मकान में अकेले रहता था। दो-तीन महीने में निरंजन नालंदा अपने घर पत्नी और बेटे से मुलाकात करने जाता रहता था।

    पटना में रहने के दौरान निरंजन की दोस्ती एक लड़की से हुई। दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों की मुलाकात भी हुई और पहली ही मुलाकात में दोनों ने प्यार का इजहार कर दिया। निरंजन ने महिला को बताया था कि हम शादीशुदा है और मेरा एक बेटा भी है। इसके बावजूद महिला ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है। फिर महिला निरंजन के किराए के मकान में आने जाने लगी।

    निरंजन के छोटे भाई मनीष ने बताया कि, मेरे भतीजे की हत्या का कारण भइया का अफेयर है। भइया किसी लड़की से मोबाइल पर बातचीत करते थे। महिला ने पहले भइया से खूब पैसे लिए, फिर भइया को ब्लैकमेल करने लगी। लड़की एक कट्ठा जमीन अपने नाम करने को बोल रही थी। भइया इनकार कर रहे थे। भइया ने साफ तौर पर महिला को बोल दिया था कि तुम्हें जो करना है, कर सकती हो, तुम जो चाह रही हो, वो मैं किसी कीमत पर नहीं करुंगा।

    मनीष ने आगे बताया कि, भइया परेशान हो रहे थे तो इसकी जानकारी मुझे दी थी। मैंने दो दिन पहले महिला से फोन पर बात की थी, मैंने भी महिला की डिमांड को पूरा करने से इनकार कर दिया था। महिला पटना जिले के बाढ़ के मंगलचक की रहने वाली है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

  • Jalandhar News: घने कोहरे में स्कूलों में कम दिखे बच्चे, अभिभावकों ने रखी प्रशासन से ये मांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घने कोहरे में स्कूलों में कम दिखे बच्चे, अभिभावकों ने रखी प्रशासन से ये मांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगा। वहीं दूसरी ओर पंजाब में स्कूलों में छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से स्कूल खुल गए हैं। हालांकि अधिकतर स्कूलों में बच्चे आज कम ही संख्या में स्कूल आए है। इस दौरान स्कूल खुलने के दौरान छोटे बच्चों के अभिवावकों से बात की गई, जहां बच्चों के अभिवावको ने प्रशासन से एक बार फिर से स्कूलों में छुट्टियां होने की अपील की है।

    मीडिया से बात करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि उनका बच्चा प्री नर्सरी में पढ़ता है। आज सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने के दौरान बताया कि सुबह कोहरे के कहर देखने को मिला, जिसके कारण वह खुद 10 से 15 मिनट स्कूल लेट पहुंचे। उन्होंने सरकार से स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना हैकि छोटेे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए स्कूलों में या तो छुट्टियां 10 दिन के लिए बढ़ाई जाए या फिर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं।

    रविदास सिंगला ने बताया कि आज सुबह घने कोहरे का कहर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों में छुट्टियां बढ़ानी चाहिए। बच्चे के दादा ने कहा कि घने कोहरे में ठंड लगने से बच्चों के बीमार होने की आशंका है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पढ़ सकता है। उन्होंने मांग की है कि अभी स्कूलों में छुट्टियां कर दी जाए या फिर बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।

    वहीं स्कूल के स्टूडेंट पार्थ ने बताया कि आज सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। ऐसे में आज सुबह विजिबिटली काफी कम देखने को मिली। स्टूडेंट ने कहा कि चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों में भी छुट्टियां बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं अन्य स्टूडेंट ग्लेक्सी का कहना हैकि वह एक्टिवा से स्कूल आती है। सुबह कोहरे का कहर होने के दौरान विजिबिटली काफी कम देखने को मिल रही है। स्टूडेंट का कहना हैकि कोहरे के कारण सड़क हादसे की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में उन्होंने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है।

  • Punjab News: कोर्ट कॉम्पलेक्स को धमकी मिलने के मामले में बार एसोसिएशन के प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट कॉम्पलेक्स को धमकी मिलने के मामले में बार एसोसिएशन के प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कोर्ट कॉम्पलेक्स में बम की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इमारत को खाली करवाकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस धमकी भरे ई-मेल मिलने को लेकर बार एसोसिएशन डीबीए के प्रधान का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने कहा कि साइंटिफिक सुरक्षा कोर्ट में चाहिए। पिछली बार कोर्ट में आरडीएक्स हमला हुआ था।

    उन्होंने कहा कि एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण लगातार धमकी के मामले सामने आ रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि वीपीएन के जरिए कोर्ट कॉम्पलेक्स की धमकी को जल्द से जल्द ट्रैक किया जाए और उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। कोर्ट में रोजाना 20 से 30 हजार लोग आते है। कोर्ट को सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है। ऐसे में कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए और कुछ समय के लिए गन कल्चर को बंद कर दिया जाना चाहिए।

    प्रधान ने कहा कि एक व्यक्ति को बचाने से बेहतर हजारों लोगों की जान की सुरक्षा करना उचित है। वहीं कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर भी इसे गंभीरता से लें। वहीं कोर्ट में संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। प्रधान ने कहा कि पिछली बार मॉक ड्रिल हुई थी, लेकिन इस बार थ्रेट कॉल आई है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी बार कोर्ट को धमकी भरा मेल आया है। इससे पहले 8 तारीख को धमकी भरा मैसेज आया है। ऐसे में धमकी भरे मैसेज से कोर्ट को बार-बार खाली करना सही नहीं है। प्रधान ने कहा कि पुलिस द्वारा इमारत की जांच की जा रही है, जांच खत्म होने के बाद पुलिस प्रशासन से वकील भाईचारा मुलाकात करेंगा और इस मामले को लेकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी।

  • Punjab के युवक की England में मौत, परिवार ने सांसद को पत्र लिख की ये मांग

    Punjab के युवक की England में मौत, परिवार ने सांसद को पत्र लिख की ये मांग

    गुरदासपुरः जिले के दीनानगर निवासी एक युवक की इंग्लैंड के बर्मिंघम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना 11 जनवरी को हुई। परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से भी मृतक के शव को भारत वापस लाने के लिए सहायता की गुहार लगाई है।

    मृतक युवक के पिता पवन कुमार ने बताया कि, उनका 27 वर्षीय बेटा नमन खुल्लर 5 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए इंग्लैंड गया था। वह बर्मिंघम में एक पाकिस्तानी महिला के अधीन डिलीवरी बॉय का काम करता था। पवन के अनुसार, उन्हें 11 जनवरी को फोन पर बेटे की मौत की सूचना मिली। नमन ने 10 जनवरी की रात को अपनी मां और दोनों भाइयों से फोन पर बात की थी और काम खत्म करके अपने कमरे में लौटा था। हालांकि, अगली सुबह उनकी मौत की खबर मिली।

    बेटे के शव को भारत लाने के लिए पिता पवन कुमार ने गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को पत्र लिखकर मदद मांगी है। उन्होंने बताया कि वह चाय बेचने का काम करते हैं और नमन ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके 2 छोटे बेटे मोबाइल की दुकान पर काम करते हैं।

  • Punjab News: अब इस जिले में 8 से 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab News: अब इस जिले में 8 से 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    अमृतसरः पंजाब में आज सुबह से सरकारी और प्राइवेट इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, आज सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में कोर्ट कॉम्पलेक्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी। जिसके बाद मोगा में 2 प्राइवेट स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिली। वहीं अब अमृतसर के 8 से 10 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जंडियाला गुरु के गांव मीरहबानपुरा के सरकारी हाई स्कूल की ई-मेल आई.डी. पर धमाकों करने की धमकी आई है।

    जंडियाला गुरु के गांव मीरहबानपुरा के सरकारी हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर स्कूल में खौफ का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, स्कूल ऑफ एमीनेंस मॉल रोड, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनावाला, सरकारी हाई स्कूल मीरहबानपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झीता कलां, टाहली साहिब समेत 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है।

    आज सुबह सरकारी हाई स्कूल मीरहबानपुरा की ई-मेल आई.डी. पर स्कूल को 2 बजे और 11 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी आई है, जिसमें बम से उड़ाने की कोई तारीख नहीं दी गई है और लिखा है कि स्कूल में राष्ट्रगान का गायन बंद किया जाए और शब्द देह शिवा वर मोहि पढ़ाया जाए। स्कूल के हेड मास्टर मनजींद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना जिल्हा शिक्षा अधिकारी (सैकंडरी शिक्षा) को दे दी है। उन्होंने बताया कि आज ठंड होने और छुट्टियों के बाद पहले दिन होने के कारण बच्चे भी कम आए हैं।