Blog

  • बेरोजगारी के ताने से परेशान पूर्व IAS के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    बेरोजगारी के ताने से परेशान पूर्व IAS के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    प्रयागराजः पूर्व IAS श्रीचंद्र के बेटे द्वारा फंदे पर लटककर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर हिमांशु (22) के शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हिमांशु ने 2 महीने पहले ही लव-मैरिज की थी। शुरुआती जांच में पत्नी से कहासुनी और पारिवारिक अनबन की बात सामने आ रही है।

    पुलिस के मुताबिक, पूर्व IAS श्रीचंद्र के 2 बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे हिमांशु अदीम ग्रेजुएशन का छात्र था। हिमांशु ने नवंबर 2025 में शिवानी से लव मैरिज की थी। वह कोई जॉब नहीं कर रहा था। सोमवार शाम हिमांशु ने अपने घर में कमरे का दरवाजा बंद किया और फंदे पर लटककर जान दे दी। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    वहीं बताया जा रहा है कि हिमांशु के बेरोजगार होने की वजह से पत्नी से कहासुनी होती थी। हिमांशु ने सोमवार की शाम लगभग 5 बजे चाय पी और अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा, तो अंदर फंदे पर हिमांशु लटकता मिला। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

    हिमांशु की मौत से पिता श्रीचंद्र, मां निर्मला देवी, पत्नी शिवानी, बड़ा भाई सुधांशु समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में अनबन की बात सामने आई है। हालांकि, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

  • BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के घर पर आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे घटना घटी। पूर्व केंद्रिय मंत्री का घर दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे और अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    जानकारी के अनुसार घर के एक कमरे में बेड में आग लगी थी। जिसके बाद दमकल विभाग के 3 फायर टेंडर्स द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दरअसल, ये इलाका बेहद संवेदनशील और वीआईपी जोन में आता है, इसलिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया था। राहत की बात यह रही कि आग बहुत बड़े पैमाने पर नहीं फैली थी। बताया जा रहा है कि घर के एक कमरे में रखे बेड (बिस्तर) में आग लगी थी, जिससे कमरे में धुआं भर गया था।

    भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर में लगी आग की घटना पर फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया, “हमें आग लगने की सूचना मिली थी। हमने आग बुझा दी है, आग कमरे में लगी थी। आग के कारण का पता नहीं चला है। टीमें जांच कर रही है. किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।” अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

  • Punjab News: घर से 3 लाख की नगदी और 5 लाख के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से 3 लाख की नगदी और 5 लाख के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जाताज मामला गांव झामपुर से सामने आया है, जहां घर से चोर लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नीरज ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह अपने मायके गई हुई थी और वह दिन में प्राइवेट नौकरी करते हैं तथा रात को भी चंडीगढ़ के एक होटल में बाउंसर का काम करते हैं।

    नीरज ने बताया कि जब वह सुबह लगभग 5 बजे नौकरी से घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर का गेट खुला हुआ था। इस दौरान जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो घर की हालत देखकर वह हैरान रह गए। दरअसल, घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से कपड़े बाहर निकालकर गिराए हुए थे। पीड़ित ने कहा कि जब उसने अलमारी की जांच की तो अलमारी से 5 लाख रुपये की कीमत के गहने और 3 लाख रुपये नकदी गायब थी।

    इसके बाद पड़ोसियों के घरों की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो रात 1 बजे के करीब एक जवान लड़का घर के बाहर 2-3चक्कर लगा कर अंदर जाता दिखा और करीब एक से डेढ़ घंटे बाद वह बाहर निकलते समय हाथ में बैग लेकर जाता साफ नजर आ रहा है। नीरज ने आगे बताया कि मामले की सूचना बलौंगी पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: राजनीतिक गलियारें में शोक की लहर, AAP विधायक की पत्नी का हुआ निधन

    Punjab News: राजनीतिक गलियारें में शोक की लहर, AAP विधायक की पत्नी का हुआ निधन

    अमृतसरः लोहड़ी के पर्व पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई। दरअसल, सेंट्रल विधानसभा सीट से आप पार्टी के विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेणु गुप्ता लीवर और कैंसर से पीड़ित थीं और देर रात 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी हालत गंभीर होने के कारण के उन्हें ग्रीन एवेन्यू स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

    डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रेणु गुप्ता अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनका एक बेटा और बेटी विवाहित हैं, जबकि दूसरे बेटे डॉ. सारांश गुप्ता अभी अविवाहित हैं।

    रेणु गुप्ता के निधन की खबर फैलते ही विधायक डॉ. अजय गुप्ता के परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शहर भर में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

  • Punjab News: माघी पर श्री दरबार साहिब में लगी रौनक, लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी, देखें वीडियो

    Punjab News: माघी पर श्री दरबार साहिब में लगी रौनक, लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज माघी के पवित्र त्योहार के मौके पर अमृतसर के सचखंड श्री दरबार साहिब में भक्ति और उत्साह का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। माघी के इस खास दिन पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरु घर माथा टेकने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था।

    माघी के दिन सरोवर में डुबकी लगाने का खास महत्व माना जाता है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश ऊंचा था। श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा पूरी तरह श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गुरु घर में माथा टेका और ईश्वरीय भजनों का कीर्तन सुना। इस मौके पर हर तरफ ‘बोले सो निहाल’ के नारों की गूंज सुनाई दी। भगवान के आगे माथा टेकते हुए श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-शांति और पूरी मानवता की भलाई के लिए प्रार्थना की।

    दूसरी ओर, श्री मुक्तसर साहिब की ऐतिहासिक धरती पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। माघी का दिन मुख्य रूप से उन 40 मुक्तों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने खिदराने दी ढाब (अब श्री मुक्तसर साहिब) में मुगल सेनाओं से लड़ाई लड़ी थी और शहादत का प्याला पिया था। श्रद्धालुओं ने वहां पवित्र सरोवर में डुबकी भी लगाई और शहीदों की बेमिसाल कुर्बानी को याद किया।

    प्रशासन और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए थे। लंगर और पीने के पानी की सेवा लगातार जारी रही। साथ ही प्रबंधक कमेटी ने सभी को माघी के पवित्र त्योहार की बधाई देते हुए इसे आस्था का प्रतीक बताया। हरबंस सिंह ने बताया कि इतनी धुंध और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश पूरी तरह कायम है और वह अपनी श्रद्धा को प्रकट करने के लिए गुरुद्वारा साहिब आए हैं। उन्होंने गुरु साहिबान से प्रार्थना की कि सभी को खुशी प्रदान करें।

  • Punjab News: कोर्ट कॉम्पलेक्स में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट कॉम्पलेक्स में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कोर्ट कॉम्पलेक्स में बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इमारत को खाली करवाकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि अधिकारी को फोन आया है कि उन्हें न्यायिक भवन पर बमबारी की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भवन की दोबारा जांच कर रही है। दरअसल, 26 जनवरी होने के कारण स्थिति बहुत संवेदनशील है और ऐसे में प्रशासन कोई जोखिम नहीं ला सकता। वहीं अगली सूचना तक चैंबर में ना जाने के लिए अपील की गई।

    बता दें कि इससे पहले भी सरकारी दफ्तरों में बम की सूचनाएं मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी है। हालांकि इन सभी की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई थी। लेकिन अब कोर्ट कॉम्पलेक्स में बम की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया है। इसकी एक वीडियों भी सामने आई है, जिसमें पार्किंग भी खाली पड़ी हुई दिखाई दे रही है।

  • चलती बस को लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख

    चलती बस को लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख

    रायसेनः जिले के बम्हौरी ढाबे के पास बीती देर रात इंदौर से रीवा जा रही चलती बस में आग लगने का मामला सामने आया है। पीछे चल रहे एक ट्रक चालक ने बस के टायर में आग लगने का इशारा भी किया, लेकिन बस नहीं रुकी। बाद में ट्रक को बस के आगे लगाकर जबरन रुकवाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना देर रात करीब 1.30 बजे की है। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    जानकारी मुताबिक, बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़की। इसके बाद इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में बस जलकर राख हो गई। बस का डीजल सड़क पर फैलने से वहां भी आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

    जय भवानी ट्रेवल्स की बस में करीब 50 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। पीछे चल रहे एक ट्रक चालक ने बस के टायर में आग लगने का इशारा किया, लेकिन बस नहीं रुकी। बाद में ट्रक को बस के आगे लगाकर जबरन रुकवाया गया। बस रुकते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। ढाबा संचालक बंटी खालसा और उनके कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई और यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से भाग निकले। देर रात तक यात्री सड़क पर फंसे रहे, लेकिन बस कंपनी की ओर से ऑप्शनल बस की कोई व्यवस्था नहीं की गई। फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

  • Punjab News: Civil Hospital का इमरजेंसी वार्ड बना जंग का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital का इमरजेंसी वार्ड बना जंग का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में आए दिन लड़ाई झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती है। वहीं एक बार फिर से देर रात सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। जहां सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए 2 गुट इमरजेंसी वार्ड के भीतर ही भिड़ गए। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस की मौजूदगी और डॉक्टरों के डर की परवाह किए बिना एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक सिख युवक अपना मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचते हैं और गाली-गलौज शुरू कर देते हैं। देखते ही देखते हमलावर युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है और उसे घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले जाता है। वहां हमलावर पीड़ित के बालों को पकड़कर उसे बेरहमी से पीटता है। अस्पताल में मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे लेकिन हमलावर किसी के रोके नहीं रुका। पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि सारा विवाद पतंग काटने को लेकर शुरू हुआ था। गुरमीत के अनुसार गांव का ही गागू नामक युवक नशे का आदी है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले गांव में हमला किया और ईंटें बरसाईं। जिसके बाद हम राजीनामे को तैयार थे लेकिन बात न बनने पर मैं मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल आया। हमलावर मेरा पीछा करते हुए यहां भी आ गए और पुलिस के सामने ही मुझे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अस्पताल प्रशासन और वहां तैनात पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरमीत का कहना है कि जब उसे पीटा जा रहा था तब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इस तरह का हमला लुधियाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा सवालिया निशान लगाता है। पुलिस मुलाजिम भूपिंदर सिंह ने बताया हमें सूचना मिली थी कि मेहरबान इलाके में लड़ाई के बाद दो गुट अस्पताल पहुंचे थे। वहां उनके बीच दोबारा झड़प हुई है। फिलहाल दोनों पक्ष को समझा कर शांत कराया गया है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • शेयर बाजार में आई गिरावट, बैंकिंग, ऑटो और IT में दिखी तेजी

    शेयर बाजार में आई गिरावट, बैंकिंग, ऑटो और IT में दिखी तेजी

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन 14 जनवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। आज दिन की शुरुआत से सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

    वहीं फार्मा शेयर्स में गिरावट है। एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.24% ऊपर 4,703 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.53% ऊपर 54,370 पर कारोबार कर रहा है, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% ऊपर 27,090 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20% ऊपर 4,138 पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि मंगलवार 13 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे।

    सेंसेक्स 250.48 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,627.69 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 57.95 अंक या 0.22 प्रतिशत फिसलकर 25,732.30 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी। बीएसई बास्केट से इटरनल, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो ट्रेंट, रिलायंस, इंडिगो, आईटीसी और अडानी पोर्ट रहे थे. निफ्टी ऑटो, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100 और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी। मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

  • Punjab News: घर में आग लगने से बाप-बेटी की हुई मौत

    Punjab News: घर में आग लगने से बाप-बेटी की हुई मौत

    अमृतसरः थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते माहना सिंह चौक स्थित चूहड़ गली में घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना को दौरान पहले परिवार ने ही घर की छत पर लगी पानी की टंकी से पानी निकाल कर आग बुझाने का प्रयास किया।

    लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। पहली मंजिल पर ही वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी सौ रहे थे। लेकिन आगजनी के दौरान वह तेजी से उठकर भाग नहीं सके। इस घटना में वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी की मौत हो गई। आग लगने का कारण लोहड़ी के मौके पर जलाई गई आग की चिंगारी बताई जा रही है। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा हैकि दमकल विभाग की 7 से 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    आग इतनी भड़क चुकी थी कि उस पर काबू पाना काफी कठिन था। घर के मालिक पहली मंजिल पर आराम कर रहे थे। जैसे ही आग लगी तो सारे परिवार ने छत पर चढ़कर शोर मचाना शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। लेकिन परिवार के दो सदस्यों की जहां मौत हो गई। वहां उनका माली नुकसान भी हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि दम घुटने से दोनों की वहीं मौत हो गई।

    आग लगने के समय घर में कुल पांच लोग मौजूद थे। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं थाना बी-डिवीजन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे में दिव्यांग युवती समेत दो लोगों की मौत हुई है। आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

    गली बेहद तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को करीब 100 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा, जिसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मेयर जतिंदर सिंह मोटी भाटिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब 11.30 बजे आग की सूचना मिली थी। एसएचओ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 3 लोगों को आग से बाहर निकाला। मेयर ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।