Blog

  • पंजाबः स्कूल ऑफ एमिनेंस पर विधायक ने अपनी सरकार पर उठाए सवाल

    पंजाबः स्कूल ऑफ एमिनेंस पर विधायक ने अपनी सरकार पर उठाए सवाल

    अमृतसर: पंजाब सरकार की तरफ से छेहरटा में पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस लोगों को समर्पित किए जाने के बाद उत्तरी विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह सवाल हलका दक्षिण के विधायक डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर कि उस फेसबुक पोस्ट पर उठाए हैं जिसमें विधायक निज्जर ने छेहरटा के स्कूल की तस्वीरें डालकर कहा है कि पंजाब की शिक्षा क्रांति में नई पहल स्कूल आफ एमिनेंस।


    विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि अगर यह स्कूल नया बनाया गया है तो यह स्कूल उन्हें जरूर दिखाया जाए। जहां तक उन्हें पता है कि स्कूल पहले से ही बेहतरीन स्कूल है, स्कूल में उन्हें कई बार जाने का मौका भी मिला है। पिछली सरकारों की तरफ से स्कूल को पहले ही स्मार्ट स्कूल बना दिया गया था। यह जरूर है कि स्कूल में रेनोवेशन का अब काम करवाया गया है।

    उन्होंने आगे कहा है कि उन्हें जहां तक पता है स्वर्गीय सतपाल डांग ने इस स्कूल की काया ही पलट की थी। उन्होंने कहा कि उनकी भतीजी मधु डांग ने एक कार्यक्रम करवाया था, उसमें उन्हें जाने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से देख रहे हैं स्कूल के रिजल्ट काफी बेहतरीन आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने नहीं बेहतरीन स्कूल बनाने के वायदे किए थे।

  • पंजाबः BSC नर्सिंग की छात्राओं का प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी का गेट बंद कर फैकल्टी को अंदर आने से रोका, पुलिस ने खदेड़ा, देखें वीडियो

    पंजाबः BSC नर्सिंग की छात्राओं का प्रदर्शन, यूनिवर्सिटी का गेट बंद कर फैकल्टी को अंदर आने से रोका, पुलिस ने खदेड़ा, देखें वीडियो

    मंडी गोबिंदगढ़ः देश भगत यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ में बीएससी नर्सिंग की छात्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीएससी नर्सिंग की छात्रों का चल रहा प्रदर्शन वीरवार को उग्र हो गया। यूनिवर्सिटी की मेडिकल की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी का गेट बंद कर फैकल्टी को अंदर आने से रोक दिया। हालात बिगड़ते देख यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। भारी संख्या में पहुंची महिला पुलिस बल ने छात्रों को धरना स्थल से खदेड़ दिया। इस दौरान कई छात्राओं ने धरना स्थल पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी।

    छात्राओं का आरोप है कि वह जम्मू कश्मीर से हैं और यूनिवर्सिटी ने उनको धोखे में रखा है। वर्ष 2020 में बीएससी नर्सिंग में कईं छात्राओं ने दाखिला लिया था। पढ़ाई पूरी होने के बाद देशभक्त यूनिवर्सिटी की डिग्री देने की बात कही गई थी लेकिन डिग्री पूरी होने के बाद उन्हें डॉक्टर लाल सिंह मेमोरियल कॉलेज की डिग्री थमाई जा रही है जिसकी मान्यता एनआईसी में नहीं है। पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार जम्मू कश्मीर की छात्राएं संघर्ष कर रही हैं और मान्यता वाली डिग्री की मांग कर रही हैं। इस कारण यूनिवर्सिटी और विद्यार्थियों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा। 

    उग्र विद्यार्थियों ने वीरवार को यूनिवर्सिटी का गेट बंद कर दिया। कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ भी की गई थी। मौके पर डीएसपी रुपिंदर कौर और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को शांत किया। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी ने 56 के करीब छात्राओं को डॉक्टर लाल सिंह मेमोरियल कॉलेज की डिग्री देने की बात कही लेकिन विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

  • बल्क ड्रग पार्क के निर्माण संबंधी कार्यों को लेकर निदेशक उद्योग विभाग ने समीक्षा बैठक

    बल्क ड्रग पार्क के निर्माण संबंधी कार्यों को लेकर निदेशक उद्योग विभाग ने समीक्षा बैठक

    निर्माण कार्यों के टेंडर व डीपीआर जैसी औपचारिकताएं को शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी: राकेश प्रजापति
    ऊना/सुशील पंडित: उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने बल्क ड्रग पार्क से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा हेतू ऊना जिला के विभिन्न-विभागों के साथ बैठक की। बैठक में जलशक्ति विभाग, एचपीएसआईडीसी, विद्युत विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग व उद्योग विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। 
    इस दौरान राकेश प्रजापति ने बल्क ड्रग पार्क से सम्बन्धित विभिन्न मदों जैसे कि पानी व बिजली की आपूर्ति, सड़क निर्माण, एन्वायरंमेंट क्लीरेंस सहित अन्य मूलभुत आधार सरंचना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के टेंडर व डीपीआर इत्यादि से जुडी औपचारिकताओं को शीघ्र सम्पन्न करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य से सम्बन्धित काम शुरू किये जा सके। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क के कार्यान्वयन के लिए सीएफसी बाथू के भवन में स्टेट इम्पलिमेंट एजेंसी के कार्य को शीघ्र संम्पन करने हेतु सम्बन्धित अधिकरियों को निर्देश दिए।
    इसके अलावा उन्होंने प्रोजैक्ट मैनेज़मेंट ( वॉयन्ट्स सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड) के अधिकारियों को बल्क ड्रग पार्क से विभागों व अधिकारीयों से समन्वय स्थापित कर के प्रोजेक्ट से सम्बन्धित मास्टर प्लान को सम्पन्न करने के निर्देश दिए।
    इसके उपरांत उन्होंने सीएफसी बाथू में प्रस्तावित स्टेट इम्पलिमेंट एजेंसी के लिए निर्मित होने वाले कार्यालय का निरीक्षण भी किया। 
    बैठक मंे अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, प्रबन्धक अखिल शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता (एचपीएसआईडीसी) सुरिंदर कतना, सहायक अभियंता पंकज कुमार, अधिशाषी अभियन्ता पुनीत शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, अधीक्षण अभियंता विद्युत पवन सहगल, रेंज आफिसर राहुल शर्मा, डॉ राय सिंह, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
  • जालंधरः ढिल्लों परिवार के घर पहुंचे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, देखें Live

    जालंधरः ढिल्लों परिवार के घर पहुंचे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, देखें Live

    जालंधर,ENS: ढिल्लों ब्रदर्स के ब्यास नदी में कूदने के मामले में एक भाई का शव तो कुछ दिन पहले मिल गया, लेकिन अभी तक दूसरे भाई का शव बरामद नहीं हुआ है। वहीं आज ढिल्लों परिवार से मिलने भारतीय किसान यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल पहुंचे है।

  • पंजाबः अब विजिलेंस के रडार पर राजा वाड़िंग

    पंजाबः अब विजिलेंस के रडार पर राजा वाड़िंग

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर प्रदेश की बसों की चेसिस राजस्थान से महंगे दाम पर लगवाने के आरोपों के बाद वह विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर आ गए हैं। राज्य सरकार ने अंदरखाते विजिलेंस ब्यूरो को राजा वड़िंग के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है। विजिलेंस अब परिवहन विभाग के दस्तावेज खंगालने में जुटी है। राजा वड़िंग को साल 2021 में चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में परिवहन मंत्री बनाया गया था। गौरतलब है कि हाल ही में राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राजस्थान और हरियाणा के लोगों को पंजाब में सरकारी नौकरियां देने का आरोप लगाया था।

    मानसा में भर्ती किए गए सात सब-इंस्पेक्टरों में से छह हरियाणा निवासी होने का मामला सामने आने के बाद वड़िंग ने सरकार पर पंजाबियों की अनदेखी का आरोप लगाया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी वड़िंग पर पंजाब की बसों की बॉडी महंगे दाम पर राजस्थान में बनवाने और उनकी फिटिंग भी राजस्थान में ही कराने का आरोप लगाया था। तब सीएम मान ने राजा वड़िग से कहा था कि ‘कुछ दिन इंतजार कर लीजिए, आपके ऊपर भी बड़ी कार्रवाई होगी।’ इस मामले में मुख्यमंत्री मान का कहना था कि दूसरे राज्यों के लोग बस बॉडी लगवाने पंजाब आते हैं लेकिन राजा वड़िंग राजस्थान जाकर बस बॉडी लगवा रहे थे। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दस्तावेजों की जांच शुरू की गई है। अगर किसी तरह की धांधली सामने आती है तो विजिलेंस आगे कार्रवाई करेगी। ब्यूरो के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार राजा वड़िंग के कार्यकाल में पंजाब रोडवेज के लिए 841 बसों की खरीद की गई जिनकी बॉडी (चेसिस) राजस्थान में बनवाई गई और उनकी फिटिंग का ठेका भी जयपुर की एक कंपनी को दिया गया। 

    प्रत्येक बस की चेसिस 26 लाख रुपये में खरीदी गई। ब्यूरो को आशंका है कि इस खरीदारी में कमीशन का बड़ा खेल हुआ है। जिस दाम पर चेसिस खरीदी गईं, यह उसका बाजार भाव है जबकि 841 चेसिस की थोक खरीद में निर्माता कंपनी से कीमत में कोई छूट न लेना, यह संदेह पैदा करता है कि प्रत्येक चेसिस की खरीद में लाखों की कमीशनखोरी हुई है। इसके अलावा, 841 बसों की चेसिस की फिटिंग का काम भी जयपुर की बीएमएमएस कंपनी को प्रति चेसिस 11.98 लाख रुपये की दर से दिया गया, जबकि पंजाब में उस दौरान चेसिस फिटिंग करने वाली कंपनियां इससे काफी कम दाम में यह काम कर रही थीं।

    विजिलेंस ने पाया है कि राजा वड़िंग ने परिवहन मंत्री रहते पंजाब में सेमी डीलक्स बस चेसिस की फिटिंग 6-7 लाख में और साधारण बस चेसिस की फिटिंग 4-5 लाख रुपये में हो जाती थी। इसके बावजूद राजस्थान की कंपनी को 11.98 लाख रुपये प्रति चेसिस के हिसाब से पैसा देकर फिटिंग कराई गई, जिससे पंजाब परिवहन विभाग को करीब 100 करोड़ रुपये का चूना लगा है। परिवहन मंत्री रहते राजा वड़िंग पर एक अन्य आरोप निजी ऑपरेटरों और अपने चहेतों को भारी संख्या में रूट परमिट बांटे जाने का भी लगा है। विजिलेंस ब्यूरो इस मामले की भी जांच कर रहा है, जिसके लिए परिवहन विभाग के उन परमिटों का ब्योरा मांगा गया है, जो वड़िंग के कार्यकाल में जारी किए गए थे।

  • जालंधरः विवादित बयान में घिरे मास्टर सलीम की बढ़ी मुश्किलें, हिंदू सगंठन ने किया ऐलान

    जालंधरः विवादित बयान में घिरे मास्टर सलीम की बढ़ी मुश्किलें, हिंदू सगंठन ने किया ऐलान

    जालंधर,ENS: पंजाबी गायक मास्टर सलीम की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। माता चिंतपूर्णी मामले को लेकर विवादित बयान में घिरे सलीम के खिलाफ हिंदू संगठन द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार हिंदू संगठनों का कहना है कि इस विवादित बयान को लेकर मास्टर सलीम को माफ नहीं किया गया है। दरअसल, लुधियाना में हिंदू संगठनों ने जालंधर में शिकायत दर्ज करवाके सलीम पर पर्चा दर्ज करने की मांग की थी, जो अभी तक पर्चा दर्ज ना होने से हिंदू संगठनों ने आज जालंधर पुलिस से मिलकर कारवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज अगर पर्चा दर्ज ना हुआ तो अब संगठन बढ़ी कारवाई की तैयार करेगा।

    बता दें कि कुछ दिनों पहले पंजाबी गायक सलीम द्वारा माता चिंतपूर्णी दरबार हिमाचल में जाकर माफी मांगी गई, फिर जालंधर के गीता मंदिर पहुंच कर माफी मांगी गई। लेकिन हिन्दू संगठन इससे खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि पूरे पंजाब के हिन्दू संगठनों द्वारा इकट्ठे होकर जालंधर पुलिस का घेराव करके कार्रवाई की मांग की जाएगी। आज दोपहर 3 बजे के करीब हिन्दू संगठन जालंधर के एसएसपी देहाती के कार्यालय में पहुंचेंगे और बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि सलीम के खिलाफ वह कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

  • पंजाबः आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार और अडानी सेलो प्लांट के खिलाफ खोला मोर्चा, की हड़ताल, देखें वीडियो

    पंजाबः आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार और अडानी सेलो प्लांट के खिलाफ खोला मोर्चा, की हड़ताल, देखें वीडियो

    मोगाः आढ़ती एसोसिएशन ने केंद्र सरकार और अडानी सेलो प्लांट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन ने 3 दिवसीय हड़ताल शुरू की है। मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती एसोसिएशन ने प्रवक्ता ने बताया कि अडानी सेलो का गोदाम जिले में केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया है। उनका कहना है कि अडानी सेलो का गोदाम यहां पर 10 साल पहले बना था। एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा जब गोदाम यहां पर बना था तब उन्होंने कहा था कि जमींनदारों से सीधे माल को अडानी सेलो में पहुंचाने के लिए कहा गया था। 


    उनका कहना है कि उस दौरान कहा गया था कि जिसकी पेमेंट जमींनदारों और आढ़तियों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल में गेंहू अडानी सेलो में भेजी गई है, लेकिन उसकी बकाया राशि अभी तक जमींनदारों और आढ़तियों को नहीं दी गई। जिसके रोष में केंद्र और अडानी सेलो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 3 दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। उनका आरोप है कि 4 माह हो गए लेकिन इस मामले को लेकर अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि उनके पास ऊपर से कोई चिट्ठी नहीं मिली है। वहीं आढ़तियों का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई ना हुई तो प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा। आढ़तियों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की और उनका करीब साढ़े 3 करोड़ रुपया कमिशन का नहीं दिया तो 1 अक्तूबर से पंजाब भर का प्रदर्शन मोगा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की मोगा और हरियाणा की दान मंडी सहित 2 ईएसआई मंडिया है, जिनको अभी तक कमीशन नहीं दिया गया है।

  • पंजाबः घर में 5 तोले सोना  लेकर चोर फरार

    पंजाबः घर में 5 तोले सोना लेकर चोर फरार

    गुरदासपुरः दीनानगर के गांव सीहोवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोर घर की खिड़की तोड़कर घर से 5 तोले के करीब सोने के गहने चोरी कर लिए गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए है। उन्होंने बताया कि इस वारदात के संबंधी दीनानगर पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जाते वक्त चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत कर दी गई है और उन्होंने मांग किया कि इन चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस द्वारा फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिंदर पाल ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी करीब 2 बजे ठंड लगने के कारण उसकी बहू कमरे में चली गई। तब उन्हें पता चला कि चोरों ने अलमारी तोड़कर अंदर रखे लगभग 5 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया जब वह गहरी नींद में बाहर सो रहे थे। तभी किसी ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

  • नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे 10 बच्चे हुए लापता

    नाव में सवार होकर स्कूल जा रहे थे 10 बच्चे हुए लापता

    नई दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 सितंबर) की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से 20 के करीब बच्चों को बाहर निकाला गया। कुछ ने तैर कर जान बचा ली। वहीं 10 के आसपास लापता है। कहा जा रहा है कि नाव पर कुल 30 की संख्या के आसपास बच्चे सवार थे।

    हालांकि स्पष्ट आंकड़ों को लेकर अभी कोई कुछ नहीं बता रहा है। यह घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुरपट्टी घाट के समीप की बताई जा रही है। लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है। स्थानीय गोताखोर भी बच्चों की खोज में लगे है। नाव पर कुछ महिलाओं के भी होने की बात कही जा रही है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    घटना के संबंध में नाविक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बैठाकर ला रहा था तब ही अचानक रस्सी टूटने की वजह से घटना हो गई। नाविक के अनुसार करीब 30 लोग सवार थे। उसने कहा कि कई लोग अभी लापता है। कुछ लोग पानी की तेज बवाह से नाव डूबने की बात कर रहे है।

  • आसाराम की जमानत याचिका को लेकर SC ने लिया यह फैसला

    आसाराम की जमानत याचिका को लेकर SC ने लिया यह फैसला

    नई दिल्ली :  अपने ही गुरुकुल की नाबालिक छात्रा से रेप के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा काट रहे आसाराम को बड़ा झटका लगा है। आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है की सजा निलंबन के लिए आसाराम हाई कोर्ट जा सकते है।

    नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम सलाखों से बाहर आने के लिए लोअर कोर्ट से लेकर राजस्थान हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट व गुजरात हाईकोर्ट में अब तक 16 बार जमानत के लिए प्रयास कर चुके है। आसाराम को सिर्फ फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट प्रकरण में एक बार जमानत मिली है। बता दें कि 2017 में आसाराम की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जोधपुर सेंट्रल जेल डिस्पेंसरी का एक फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया था,

    जिसमें कई बीमारियों का हवाला दिया गया था। जमानत की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने जब इस मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच कराई तो वो फर्जी निकला था। जिसके बाद एक अलग मामला इस संबंध में शुरू हुआ। उसमें भी जमानत मिलने के बावजूद आसाराम जेल से बाहर नहीं आ सकते है।