Blog
-

महिला एवं बाल विकास परियोजना, पोषण माह अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास परियोजना ऊना के बाबा रुद्रू वृत द्वारा सोमवार को पोषण माह अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर वृत्त की पर्यवेक्षक निर्मला देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को पोषक आहार सहित अन्य के योजनाओं के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत जताई। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं धात्री माता और छोटे बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार के फायदे भी बताए गए। उन्होंने कहा कि यदि छोटे बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार दिया जाएगा तो वह एक मजबूत जीवन की तरफ कदम बढ़ा सकेंगे। इस मौके पर एएलएमएससी सुखविंदर कौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में कुसुम शर्मा, सुरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, सुखविंदर कौर, सुनील कुमारी, नीलम कुमारी, कमलेश कुमारी, कमलजीत कौर और निशा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही। -

खाद्यपदार्थ बनाते समय केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल ना करें: जगदीश धीमान
ऊना/सुशील पंडित: जिला खाध्य आपूर्ति विभाग,फास्तेक, नेस्ले तथा नास्वी संस्था के संयुक्त तत्वधान में रेहड़ी फड़ी लगाकर खाध्यपदार्थ बेचने वालों के किए एक कार्याक्म का आयोजन किया गया, जिसमें रेहड़ी फड़ी वालों को खाद्यपदार्थ बेचते व बनाते समय विभिन्न प्रकार की अपनाए जाने वाली विभिन्न अति आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला खाध्य आपूर्ति विभाग के सहायक नियंत्रक जगदीश धीमान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।जानकारी देते हुए नासवी संस्था की सिखलाई इंचार्ज सिया मिश्रा ने बताया की, इस जागरूकता शिविर के तहत रेहड़ी फड़ी लगाकर खाद्यपदार्थ बेचने वाले, लोगों को सुरक्षिक, स्वास्थ्यवर्धक औत बेहतर खाद्यपदार्थ उपलब्ध कैसे करवाएं, इसके लिए उन लोगों को सिखलाई दी जा रही है,की वह कैसे लोगों को गुणवतापूर्वक, साफ़ सफाई से खाद्यपदार्थ उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया की रेहड़ी फड़ी वालों को खाद्यपदार्थ तैयार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल ना करने, ताजा सब्जियों सहत अन्य पदार्थों का इस्तेमाल करने, आस पास साफ़ सफाई रखने, खाने वाले व्यंजनों को ढक कर रखने, एप्रन पहने, सिर को ढक कर काम करने जैसी विभिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत करवाया गया।इस अवसर पर जिला खाध्य आपूर्ति विभाग के सहायक नियंत्रक जगदीश धीमान ने कहा की इस कार्याक्रम का मुख उदेशय विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी फड़ी लगाकर खाद्यपदार्थ बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर को जागरूक कर स्वास्थ्यवर्धक व गुणकारी खाद्यपदार्थ उपलब्ध कराते समय बरते जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया गया। इस कार्याक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से रेहड़ी फड़ी वालों को सिखलाई दी जा रही है उनको इसके लिए एक प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है ।आज के शिविर में 40 के करीब स्ट्रीट वेंडर को सिखलाई दी गई और प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला खाध्य आपूर्ति विभाग के सहायक नियंत्रक जगदीश धीमान, खाध्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका,नास्वी की सिखलाई इंचार्ज सिया मिश्रा, नेस्ले से जयदेव यादव ,क्दाम्बिनी गोड सहत अन्य उपस्थित थे। -

ਪੰਜਾਬ : ਪਿੱਕ ਐਂਡ ਡਰੌਪ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਟੈਕਸੀ ਡਰਾਇਵਰਾਂ ਨੇ ਭਰਿਆ ਹੁੰਗਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਮੋਗਾ : ਬਾਹਰਲੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਟੈਕਸੀ ਮਾਲਕਾਂ ਅਤੇ ਚਾਲਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹਿਸਾ ਲਿਆ। ਪਿੱਕ ਐਡ ਰੌਪ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਰਖਦਿਆਂ ਹੋਏ ਟੈਕਸੀ ਚਾਲਕਾ ਨੂੰ ਆ ਰਹਿਆਂ ਮੁਸ਼ਿਕਲਾਂ ਦੇ ਬਾਰੇ ਜਾਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ।
ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਖੇ ਟੈਕਸੀ ਯੁਨਿਅਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੱਕ ਡਰੋਪ ਦਾ ਬਾਯਕਾਟ ਕਰਨ ਦਾ ਪ੍ਰਣ ਲਿਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ – ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਨਿੰਮਾ, ਹਰਮਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਕੇਵਲ ਬਤਰਾ, ਪ੍ਰਦੀਪ ਦੌਧਰ, ਸੱਤਨਾਮ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸਟੇਜ ਸਕੱਤਰ -ਮਿੰਟੂ ਰਾਊਕੇ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਮੋਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਪਹੁੰਚੇ।
-

जालंधरः कुख्यात गैंगस्टर दिलावर साथियों सहित गिरफ्तार
जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने नकोदर के गांव उग्गी-सेम रोड में कुछ दिन पहले गोली चलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में फरार चल रहे गैंगस्टर दिलावर को 2 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलावर, जैवी वर्मा और गगन बंगा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद हुए है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। बता दें कि कुछ समय पहले गांव उग्गी-सेम रोड पर प्लॉट के झगड़े में फायरिंग कर की गई थी। इस दौरान 2 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस के मुताबिक तीसरे व्यक्ति के सिर, कंधे-बाजू पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे।
घायलों की पहचान नवां पिंड, काला संघिया निवासी शरणजीत सिंह, उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई थी। इन दोनों को गोलियां लगी, जबकि तीसरे जख्मी की पहचान राहुल निवासी नकोदर के रूप में हुई थी। इस संबंध में डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह की गांव सेम के रहने वाले दिलबर के साथ कल्याणपुर में स्थित प्लॉट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसको लेकर रविवार को अज्ञात नंबर से हरजिंदर को कॉल आई। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को शाम का समय दे दिया गया था। इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी मामले में जुड़ गए, जिनकी दूसरे मामलों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी कारण मामला इतना बढ़ गया और गोलियां चल गईं। तीनों लोगों का इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में हुआ था।
-

पंजाबः दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 2 भाइयों को कुचला, एक की मौत
मोहालीः जीरकपुर में हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। एक साइड में गिर गया, जबकि एक बस के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद फुरकान निवासी मुल्लांपुर और घायल उसके भाई की पहचान मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है।
हरियाणा रोडवेज की यह बस फरीदाबाद डिपो की है। वह चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की इस बस को अपने कब्जे में ले लिया था। वही मौके पर एक दूसरी हरियाणा रोडवेज की बस रॉन्ग साइड से आ रही थी।
तभी वहां पर गुस्साए लोगों ने इस बस पर पथराव कर दिया और बस में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने मामले को मौके पर ही शांत करवा दिया। जीरकपुर में 27 मई को भी एक हरियाणा रोडवेज दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह बस चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। इसमें कुल 15 सवारियां शामिल थी। इनमें से 5 सवारियों को चोट आई थी। यह हादसा एक स्कूटी सवार को बचाने के कारण हुआ था।
-

दर्दनाक हादसाः नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों के शवों को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के दिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर गांव ककरोई के पास एक तेज रफ्तार वैगन आर कार जिसमें तीन युवक सवार थे अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने जब नहर में गिरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाल। कार दिल्ली नंबर की थी। कार से पुलिस को तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं।
पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की जांच से जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक कार डूब गई है। गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी से तीन युवकों के शवों को बरामद किया गया है। शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर शवों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
-

जालंधरः सिविल में कुत्तों का ठिकाना बना ट्रॉमा सेंटर!, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में बने ट्रॉमा सेंटर में मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है। दरअसल, वहां पर मरीजों का ईलाज करवाने आए उनके परिजनों के बैठने की जगह के पास कुत्तों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। इस दौरान परिजनों का कहना है कि वह ईलाज दौरान ट्रॉमा वार्ड में बैठने से डरते है। उनका कहना है कि उनमें डर का माहौल है कि कहीं कुत्ते उन्हें काट ना लें। लेकिन प्रशासन कुत्तों के ट्रॉमा वार्ड में बने ठिकाने से बेखबर है।
जिसके कारण कुत्तों ने वहां पर अपना रैन बसेरा बना लिया है। बता देंकि इससे पहले सिविल अस्पताल में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान एमएस गीता ने कहा था कि सिविल में आवारा कुत्तों को लेकर वह निगम को पत्र लिखकर भेज रही है। लेकिन इस मामले को डेढ माह से अधिक समय हो गया है। इसके बावजूद सिविल में आवारा कुत्तों का सिलसिला अभी भी जारी है। आज इस मामले को लेकर जब दोबारा बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले में मीडिया से दूरी बनाए रखी।
-

पंजाबः बच्चों की लड़ाई में 2 परिवारों में खूनी झड़प, घर में घुसकर किया हमला
इंसाफ ना मिलने पर परिवार ने दी ये चेतावनी
मोगाः गांव रामूवाला कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुछ दिन पहले हुई 2 बच्चों की लड़ाई के मामले में 2 परिवारों में खूनी झड़प हो गई। एक परिवार ने दूसरे परिवार की घर में जाकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना में 3 लोग जख्मी हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हमलावर लड़ाई का सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। वहीं पिटाई के बाद पूरे परिवार को 5-6 घंटे घर में ही कैद कर अस्पताल भी नहीं जाने दिया गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं पिटाई के आरोपी पति पत्नी ने गांव की पानी की टंकी में चढ़कर दवाई पीकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। करीब दो से तीन घंटे ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर डीएसपी धर्मकोट पहुंचे और जांच का भरोसा देकर टंकी से पति पत्नी को नीचे उतरवाया। जख्मी परिवार की अमनदीप कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके नौवीं में पढ़ने वाली बेटी को उसी स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाले एक लड़के ने गलत शब्द कहा। बेटी ने भाई को बताया तो उसका बेटा उस लड़के से पूछने गया। इस पर उसके बेटे की पिटाई की गई। इसी पर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था।
इसी विवाद में 25 से 30 लोगों ने घर में घुसकर आकर उन पर हमला कर दिया। उनके पति और दिव्यांग देवर को बुरी तरह से पीटा गया। बाद में गेट तोड़कर अंदर आकर हमें भी पीटा गया। आरोपी घर में आग लगाने की बात कहते हुए सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर भी ले गए। जख्मी हालत में वे घर में पड़े रहे। आरोपियों ने एंबुलेंस तक नहीं आने दी। 5/6 घंटे बाद पुलिस ने घर से निकाल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वही टंकी पर चढ़े चरणजीत कौर के बेटे बसंत सिंह ने कहा कि अमनदीप कौर अक्सर गाली गलौच करती थी।
इसकी थाने में शिकायत भी की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज अमनदीप कौर ने उनके चाचा के लड़के को स्कूल जाते समय रास्ते में घेर कर गाली गलौच की। हमने उनके घर के बाहर धरना दिया तो पुलिस ने आकर हमारे साथ जबरदस्ती की और मेरी मां को धक्के मारे। इसी लिए उसके माता पिता इंसाफ के लिए पानी की टंकी में चढ़ गए। डीएसपी धर्मकोट रविंदर सिंह ने बताया कि दोनों परिवार में स्कूल में बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर विवाद था। इसी कारण दोनों परिवार में लड़ाई हुई है। एक परिवार अस्पताल में एडमिट है, दूसरा परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया था। दोनो तरफ की शिकायत की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
-

सुरक्षा बलों के वाहन में बम विस्फोट, एक की मौत, 8 घायल
नई दिल्ली : पाकिस्तान के पेशावर में एक अस्पताल परिसर के पास सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया। जिसमें अर्धसैनिक बलों के एक सैनिक की मौत हो गई व 5 जवान सहित 8 लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हमला वारसाक रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के सामने फ्रंटियर कोर के कर्मियों पर हुआ।वारसाक के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि विस्फोट में एफसी के पांच अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं। खान ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि यह आईईडी हमला था। जांच जारी है और बम निरोधक इकाई की रिपोर्ट से विस्फोटक की प्रकृति का पता चलेगा। शहर के पुलिस प्रमुख अशफाक अनवर ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह आत्मघाती विस्फोट था। ऐसा लगता है कि विस्फोटक सड़क के किनारे रखा गया था। -

पंजाबः भुजिया फैक्ट्री में आग में झुलसने से एक की मौत, देखें वीडियो
मोगाः फोकल प्वाइंट में एक भुजिया फैक्ट्री में लगी आग में वहां काम कर रहे एक मजदूर की झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना रोड स्थित फोकल प्वाइंट में भुजिया बनाने की एक फैक्ट्री में करीब 11:30 बजे कुछ मजदूर भुजिया बना रहे थे। अचानक भट्ठी में आज की लपटें तेजी के साथ बाहर आई। जिसमें कढ़ाई के निकट खड़े मजदूर को संभलने का मौका नहीं मिला और बुरी तरह झुलस गया।
फैक्ट्री में काम कर रहे तीन-चार अन्य मजदूर तत्काल बचकर बाहर भागे। शोर होने पर जब तक आसपास के लोग आते। पूरी फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई। झुलसे हुए मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मेयर बलजीत सिंह चन्नी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने फैक्ट्री के अंदर जलने से मृत मजदूर को खुद दूसरे लोगों की मदद से चादर में बांधकर बाहर लेकर आए। इससे पहले भी पिछले 25 साल से मेयर बलजीत सिंह चन्नी समाज सेवा समिति के माध्यम से सड़क हादसों में मृत अज्ञात लोगों को उठाने और उनके संस्कार करने का काम करते रहे हैं।