Blog

  • जालंधरः दिन दहाड़े घर से 20 लाख के गहने और एक लाख की नकदी लेकर चोर हुआ फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पॉश एरिया मॉडल टाउन के नजदीक सत करतार नगर से सामने आया है। जहां महिला के घर पर लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार हो गया। चोर के फरार होने की घटना वहीं गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था।

    जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गए थे। पीड़िता ने कहा- जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर पर ताले लगा दिए थे। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। वह तुरंत अपने कमरे में भागी तो यह देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। पीड़िता द्वारा तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना-6 के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पार्टी ने बगल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उस समय एक युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। जब मकान में रहने वाला किरायेदार मकान छोड़कर काम पर चला गया। एएसआई कुलविंदर सिंह ने तुरंत फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से उक्त चोर की तस्वीर मिल गई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी गई। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • भीषण हादसा : आग लगने से 100 झोपड़ियां जलकर हुई खाक, एक की मौ’त, कई झुलसे

    नई दिल्ली : फर्रुखाबाद में चल रहे मेला रामनगरिया में आग लगने से एक की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। यहां मेला रामनगरिया में आग से कल्पवास करने वालों की करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

    एक बच्चे की मौत हुई है और 6 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। 3 लोगों को हायर सेंटर सैफई रेफर किया गया है। वहीं अन्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद कल्पवास करने वालों की झोपड़ी में रखे सिलेंडर भी फट गए। वहीं आग की चपेट में आने से 14 साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला समेत दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

  • पंजाबः शुभकरन की मौत के बाद मां आई मीडिया के सामने, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पटियालाः किसान युवक शुभकरन की मौत के बाद मीडिया के सामने मां और नानी पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई अहम खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि शुभकरन का पिता नशा करता था और मारपीट करता था। जिसके बाद वह अपने परिवार से अलग हो गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली। शुभकरन की मां ने बताया कि वह 12 से बच्चों से अलग रह रही है। जिसके बाद अब अचानक वह पटियाला के राजिंद्ररा अस्पताल में शुभकरन को देखने के लिए पहुंची। इस दौरान नानी और मां ने शुभकरन के संस्कार करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। वहीं मौत के बाद इतने दिन मीडिया के सामने ना आने पर उन्होंने कहा कि उन पर ससुराल वालों का दवाब था।

    जिसके चलते वह सामने नहीं आई, लेकिन अब वह मीडिया के सामने इसलिए आई है कि सबको बताना चाहती है उसकी मां अभी जिंदा है। जब उनके पूछा गया कि सरकार ने उनके साथ कब संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह मीडिया से सुनकर आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुभकरन के पिता और उसकी बहनें उनके साथ रहती है। वहीं मां ने कहा कि शुभकरन उनके पास कई बार आता था और गांव में आकर रहता था। उन्होंने कहा कि अब वह अस्पताल में शुभकरन को देखने आई है और वह चाहती है कि उसका संस्कार किया जाए। वह उन्होंने किसान जत्थेबंदियों के समर्थन को लेकर कहा कि वह उनका समर्थन नहीं करते है। 

  • 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

    2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ मृतकों की पहचान अभी नही हो पाई है। यह घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

    हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाइक की टक्कर होने के बाद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और हादसे में घायल हुए सभी चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर सर्कल अधिकारी प्रदीप सिंह और अन्य लोग दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रहे हैं।

  • इस दिन होंगे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव, लगी ये पाबंदी

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने 27 फरवरी को सुबह 10 बजे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जा रहा है। इस संबंध में जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह चुनाव नगर निगम भवन में होगा, इस दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी और मोबाइल फोन विशेष रूप से बनाए गए काउंटर पर जमा कराने होंगे। 27 फरवरी को मेयर कुलदीप कुमार की देखरेख में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। यूटी डिप्टी कमिश्नर की ओर से दोनों पदों के चुनाव को लेकर नगर निगम को पत्र जारी कर दिया गया है।

    20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की ओर से मेयर चुनाव में धांधली के बाद दोबारा वोटों की गिनती की गई और आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया गया था। शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर की ओर से सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट कापी मिलने के बाद बाकी दोनों पदों पर चुनाव को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 1976 के तहत मेयर का चुनाव किया जाता है, जिसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होता है। उपायुक्त की ओर से जारी निर्देशों के तहत दोनों पदों पर चुनाव के लिए मेयर कुलदीप कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    मेयर पद पर मतदान में धांधली के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आप प्रत्याशी कुलदीप को विजेता घोषित कर दिया था, लेकिन अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर फिर से वोटिंग होगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भाजपा के पास दोनों पदों पर जीत के लिए पर्याप्त संख्या में पार्षद हैं। भाजपा के साथ आप के तीन पार्षद मिलने के कारण कुल पार्षदों की संख्या 17 हो गई है। अकाली दल का समर्थन भी भाजपा के हक में जाना तय माना जा रहा है, साथ ही सांसद किरण खेर के वोट को मिलाकर भाजपा के पास कुल वोटों की संख्या 19 हो जाएगी।

    आप-कांग्रेस गठबंधन को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा के पाले में गए तीन पार्षदों को वापस लाना होगा। मेयर सोमवार को शपथ लेंगे, केजरीवाल व मान को भी न्योता मेयर कुलदीप कुमार सोमवार को नगर निगम ऑफिस में पद की शपथ लेंगे। आप और कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इस माहौल को भुनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

  • पंजाबः दोस्तों ने किया 17 वर्षीय साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    कुछ दिन पहले किया था NRI का कत्ल

    मोगाः जिले के गांव बढ़नी खुर्द में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 दोस्तों ने पहले एक एनआरआई का कत्ल कर दिया, फिर तीनों दोस्तों में से 2 दोस्तों ने मिल कर एक दोस्त का कत्ल कर दिया। जिसके बाद वह एनआरआई के कत्ल के बारे में किसी को कुछ ना बताए। इसी डर के कारण दो दोस्तों ने मिलकर 17 साल के ग्यारवीं कक्षा में पढ़ रहे साथी का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों ने गांव बढ़नी खुर्द में 15 से 20 दिन पहले एनआरआई पीर्थी सिंह का कत्ल किया था। जिसके बाद उसकी लाश को कमरे में ही रख दिया था। वहीं घटना के दौरान घर पर काफी बदबू हो गई थी। वहीं घटना के दौरान एनआरआई का पालतू कुत्ता भी भूख प्यास से मर गया था। एनआरआई करीब डेढ़ साल पहले हानकांग से आया था और उसका तलाक हो चुका था और उसके कोई औलाद भी नहीं थी। वह घर में अकेला ही रहता था।

    एनआरआई के कत्ल के मामले का उस समय पता चला जब पुलिस ने मनी कुमार की लाश को आज गांव मेहना के पास से बरामद किया। मनी कुमार शाम को घर से गायब था और जब परिवार वालो ने उसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसके दोनो दोस्तों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि इन लोगों ने करीब 15 से 20 दिन पहले बढ़नी खुर्द के रहने एनआरआई पीर्थी सिंह का भी कत्ल किया था। वहीं थाना बढ़नी की पुलिस ने एनआरआई की लाश को घर से बरामद कर लिया है। वहीं बढ़नी खुर्द के नंबरदार जग्गा सिंह ने बताया की मृतक पृथी उर्फ मनदीप सिंह पिछले कई सालों से हांगकांग में रहता है। कुछ समय पहले ही भारत आया था, उसकी दो बहनें विदेश में रहती है।

    वह अकेला ही यहां घर में रहता था। गांव के सरपंच ने उन्हें बताया कि अपने गांव के दो युवकों को पुलिस पकड़ कर ले गई और जब वह उनके पीछे थाने में गए तो पता चला कि इन्होंने एनआरआई सहित अपने दोस्त का कत्ल किया है। जिसके बाद दोनों ने अपने दोस्त की लाश को थाना मेहना के गंदे नाले में फेंक दिया है। वहीं पुलिस ने एनआरआई की लाश को भी बरामद कर लिया है। मौके पर पहुंचे थाना बढ़नी के एसएचओ ने बताया कि उन्हें एनआरआई की लाश के बारे में जानकारी मिली थी कि उसकी लाश उसके घर पर पड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और अगली करवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की अभी जांच की जा रही है।

  • पंजाब : स्कूल के बाहर से छात्र किडनैप, देखें वीडियो

    लुधियाना : शुक्रवार शाम स्कूल से छुट्‌टी के बाद कुछ बदमाशों ने 10वीं कक्षा के छात्र को स्विफ्ट कार में किडनेप कर लिया। बदमाशों ने उसे स्कूल से कुछ दूरी पर ले जाकर पीटा, उसे धमकाते हुए कहा कि तुम फेक आईडी बनाकर लड़कियों को मैसेज भेजते हो। बदमाश उसे ग्यासपुरा के इलाके में फेंक कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए छात्र विक्की ने कहा कि वह मक्कड़ कालोनी में एक प्राइवेट स्कूल का छात्र है। स्कूल से छुट्टी करके वह घर वापस जा रहा था कि तभी स्कूल के बाहर कार सवार 4 युवकों ने उसे घेर लिया। वह लोग उसे बातों में उलझाकर कार नजदीक ले गए। तभी एक बदमाश ने उसे धक्का देकर कार के अंदर डाल लिया। कुल 4 बदमाशों ने उसे किडनेप किया। रास्ते में उससे बदमाशों ने मारपीट भी की। उसके शोर मचाने पर बदमाश उसे ग्यासपुरा नजदीक खाली इलाके में फेंक कर भाग गए। घायल युवक को रिश्तदारों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उसका मेडिकल करवा चौकी कंगनवाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र विक्की ने बताया कि वह ढंडारी कलां इलाके में रहता है। वह मक्कड़ कॉलोनी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 10वी कक्षा का छात्र है। उसके परिजन गांव गए हुए है। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद वह अपने स्कूल से जैसे ही निकला तो एक स्विफ्ट कार में 4 युवक आए और उसे ज़बरदस्ती कार में बिठाकर ले गए और रास्ते मे उससे कार में मारपीट करने लगे। उसके कारण पूछने पर उक्त युवकों ने उसे बताया कि वह फेक आईडी बना लड़कियों से बात करता है। जिसके चलते उसे मारा गया है। जिसके बाद उक्त हमलावर उसे कुछ दूरी पर सड़क किनारे छोड़कर कार सवार युवक फरार हो गए। रात साढ़े 9 बजे के करीब उसे उसके रिश्तेदारों ने बेसुध हालत में सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ‘ਚ ਉੱਤਰੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹਜ਼ੂਰੀ ਰਾਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੋਲਡਨ ਗੇਟ ਤੇ ਸਮੂਹ ਰਾਗੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਗੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਜਾਏਗਾ। ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਤੋਂ ਮੁੱਕਰਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਫਿਰ ਇੱਕ ਵਾਰ ਕਿਸਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਜਦੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਕਈ ਕਿਸਾਨ ਵੀਰ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਏ ਸਨ। ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਈ ਕਿਸਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਨੇ।

    ਬੀਤੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਸ਼ੁਭ ਕਰਨ ਸਿੰਘ ਸੀ, ਉਨਾਂ ਦਾ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਅਫਸੋਸ ਹੈ, ਕਿ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਚਲੀ ਗਈ। ਅਸੀਂ ਸਮੂਹ ਰਾਗੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਵਾਂਗੇ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀ ਕਹਿੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਅੜੀਅਲ ਰਵਈਆ ਛੱਡ ਦੋ। ਤੁਸੀਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਵਾਅਦੇ ਕਿਸੇ ਕੀਤੇ ਸੀ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨਗੇ। ਲੇਕਿਨ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਾਅਦੇ ਤੇ ਖੜੀ ਨਹੀਂ ਉਤਰੀ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਅਸੀਂ ਸਮੂਹ ਰਾਗੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ।

  • जालंधरः महिला से पति ने की मारपीट, हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: मंडी रोड में देर रात घरेलू क्लेश के चलते महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद महिला द्वारा हंगामा किया गया। बताया जा रहा है कि मंडी रोड स्थित एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा गया है, जिसके बाद अस्पताल पहुंची पीड़ित सपना नामक महिला का कहना है कि वह अपने पति से बहुत परेशान है। मारपीट दौरान महिला को काफी चोटें आई हैं। सपना ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी 2 बेटियां हैं। झगड़ों से तंग आकर वह अपने पति से तलाक लेना चाहती है। साथ ही बच्चों की कस्टडी भी उसके पास ही रहे।

    पीड़िता का कहना है कि वह पति की मारपीट से बहुत तंग आ चुकी है। उसने कहा कि उसका पति शराब का आदी है तथा छोटी-छोटी बात को लेकर उससे मारपीट करता है। महिला का कहना है कि आज भी सिर्फ सब्जी को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें उसके पति ने उसे बुरी तरह से पीटा है। घटना मंडी रोड की बताई जा रही है, जहां पर अपने पति से तंग आई महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का नाम सपना बताया जा रहा है, जिसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि रात को ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे छुट्‌टी दे दी। उसने सिविल अस्पताल से मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) भी बनवाई है। जिसे कार्रवाई के लिए थाना-3 की पुलिस को सौंप दिया गया।

  • आज कैंडल मार्च निकालेंगे किसान, अब इस दिन तक टला आंदोलन

    नई दिल्ली: MSP पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पुलिस से झड़प में मारे गए शुभकरण सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए ब्लैक डे ​​मनाया। वहीं, पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर की ओर जा रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान हिसार-नारनौंद रोड स्थित खेड़ी चोपता गांव से बॉर्डर की ओर जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रोके जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

    इससे झड़प हो गई। कुछ पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए। कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 फरवरी तक किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च’ स्थगित कर दिया गया है। किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि आंदोलन के आगे की रणनीति के लिए 29 फरवरी को घोषणा की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि शनिवार को ‘कैंडल मार्च’ निकाला जाएगा और उसके दो दिन बाद वे केंद्र का पुतला फूंकेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया।

    दोनों संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने खनौरी सीमा पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘आंदोलन के तहत अगले कदम की घोषणा 29 फरवरी को की जाएगी।’’ उन्होंने घोषणा की कि वे 24 फरवरी को ‘कैंडल मार्च’ निकालेंगे और 26 फरवरी को केंद्र का पुतला फूंकेंगे। किसान नेताओं ने खनौरी में झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत और लगभग 12 पुलिस कर्मियों के घायल होने के बाद बुधवार को ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को दो दिनों के लिए रोक दिया था। उक्त घटना तब हुई जब किसानों ने अवरोधकों को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।