Blog

  • विराट-अनुष्का बेटी वामिका संग पहुंचे संत प्रेमानंद गोविंद आश्रम, देखें वीडियो

    विराट-अनुष्का बेटी वामिका संग पहुंचे संत प्रेमानंद गोविंद आश्रम, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ शर्मा बाबा नीम करोली के दर्शन करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा के आश्रम व समाधि स्थल का भी दौरा किया। बता दें कि स्टार कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि वीडियो में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी नज़र आई, जो कि क्यूट सी हरकतें वीडियो में करती दिखीं। जिसे देख कर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


      
    बता दें कि स्टार कपल दो दिन के दौरे पर वृंदावन पहुंचे हैं । जहां से ये वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली व अनुष्का शर्मा बाबा को माथा टेक रहे हैं उसी वक्त क्यूट वामिका कुछ शरारत भरी नज़रों से इधर-उधर देखती हुई नज़र आती है। इससे पहले कपल ने दुबई में न्यू इयर सेलिब्रेट किया था। फिलहाल विराट -अनुष्का बेटी वामिका संग वक्त बिता रहे हैं। 

  • पंजाबः सरकार ने कैबिनेट बैठक में स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान, इन फैसलों पर लगी मोहर

    पंजाबः सरकार ने कैबिनेट बैठक में स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान, इन फैसलों पर लगी मोहर

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने मिल्कफैड और इससे सम्बन्धित मिल्क यूनियनों में ग्रुप सी और डी के 500 पद सीधी भर्ती के द्वारा भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। यह फ़ैसला आज पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री दफ़्तर के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस भर्ती का फ़ैसला स्टाफ की कमी दूर करने के मकसद से लिया गया है।

    जिससे मिल्कफैड और इससे सम्बन्धित मिल्क यूनियनों के कामकाज को और ज्यादा सुचारू बनाया जा सके। इस कदम से दूध उत्पादकों और किसानों को लाभ होगा क्योंकि इससे दूध से अन्य वस्तुएँ तैयार करने के साथ-साथ उत्पादन की प्रभावी मार्किटिंग के द्वारा दूध मार्केट को और ज्यादा असरदार बनाया जा सकेगा। इसी तरह इससे दूध और मिल्कफैड की तरफ से दूध से तैयार होती वस्तुओं की गुणवत्ता सुधारने से उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    सरकारी स्कूलों की देखभाल यकीनी बनाने के लिए स्कीम को हरी झंडी

    राज्य भर में सरकारी स्कूलों की अच्छी संभाल के लिए मंत्रीमंडल ने राज्य स्तर पर स्कीम को लागू करने को हरी झंडी दे दी है जिससे सरकारी स्कूलों की संभाल को यकीनी बनाया जा सके। इस स्कीम के अंतर्गत स्कूल कैंपस की साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा और सुचारू प्रशासन चलाने के लिए फंड पंजाब सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इससे स्कूल प्रशासन को स्कूलों को बिना किसी दिक्कत से चलाने में मदद मिलेगी जिससे विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जा सके।

    स्क्रैप वाहन द्वारा नया वाहन खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स से छूट 

    वाहनों के प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से नये वाहनों की रजिस्ट्रेशन के बारे लागू की स्क्रैपिंग नीति के संदर्भ में पंजाब मंत्रीमंडल ने पंजाब मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1924 की धारा 13 (3) के अधीन नयी गाड़ीयों की खरीद के मौके पर छूट देने का फ़ैसला किया। इसके अंतर्गत मोटर व्हीकल टैक्स में ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 15 प्रतिशत और नान-ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वातावरण अनुकूल फ़ैसले से स्क्रैपिंग पॉलिसी के अधीन परिवहन गाड़ीयों के मालिक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन से 8 साल तक और नान- ट्रांसपोर्ट गाड़ीयों के मालिक 15 साल तक स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इसके अंतर्गत जिस समय पर गाड़ी को स्क्रैप किया जायेगा तो इसके बारे स्क्रेपर की तरफ से ही गाड़ी की खरीद की जायेगी। इसके उपरांत स्क्रेपर की तरफ से वाहन के मालिक को सर्टिफिकेट आफ डिपाजिट (वाहन जमा करवाने का सर्टिफिकेट) जारी किया जायेगा जिसको गाड़ी मालिक की तरफ से सम्बन्धित लायसंसिंग अथॉरिटी के पास जमा करवाने पर नयी गाड़ी की रजिस्ट्रेशन के मोटर व्हीकल टैक्स में बनती छूट दी जायेगी।

    सिस्टर ट्युटर की सीधी भर्ती 

    एक और अहम फ़ैसला लेते हुये मंत्रीमंडल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पंजाब हैल्थ एंड फैमली वैलफेयर टैक्निकल (ग्रुप-बी) सर्विस रूल्ज-2018 में सिस्टर ट्युटर के पद के लिए सीधी भर्ती और पदोन्नति के लिए शैक्षिक योग्यता में संशोधन करने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के फ़ैसले के मुताबिक सिस्टर ट्युटर के पद के लिए सीधी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता एमएससी (नरसिंग) होगी। इसी तरह सिस्टर ट्युटर के तौर पर पदोन्नति के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी (नरसिंग) के साथ स्टाफ नर्स ( ग्रुप-सी) के तौर पर कम से कम 10 साल का तजुर्बा होना ज़रूरी होगा।

    सीएम और कैबिनेट मंत्रियों द्वारा ऐच्छिक ग्रांटें बांटने की नीति मंजूर

    मंत्रीमंडल ने पंजाब में मौजूदा बुनियादी ढांचे, वातावरण में सुधार और गरीबों की प्राथमिक ज़रूरतों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से ऐच्छिक ग्रांटों के वितरण के लिए नीति को मंजूरी दे दी है। इस फ़ैसले अनुसार वित्तीय साल में मुख्यमंत्री का ऐच्छिक कोटा 5 करोड़ रुपए जबकि हरेक कैबिनेट मंत्री का ऐच्छिक कोटा 1.50 करोड़ रुपए होगा।

    डायरैक्टोरेट आफ पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ कालेज का बदला नाम 

    उच्च शिक्षा संबंधी राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों को प्रभावशाली तरीके से लागू करने के लिए राज्य की उच्च शिक्षा संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल यकीनी बनाने के लिए कैबिनेट ने डायरैक्टोरेट आफ पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ (कालेज), पंजाब का नाम बदल कर डायरैक्टोरेट आफ हायर एजुकेशन, पंजाब करने का फ़ैसला किया है। इसी तरह डायरैक्टर पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ (कालेज) के पद का नाम भी डायरैक्टर हायर एजुकेशन, पंजाब में तबदील हो जायेगा। इस फ़ैसले से राज्य के उच्च शिक्षा विभाग, कालेजों, यूनिवर्सिटियों और केंद्र की सहायता प्राप्त एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल यकीनी बनेगा। ज़िक्रयोग्य है कि डायरैक्टोरेट आफ पब्लिक इंस्ट्रकशनज़ (कालेज) की स्थापना वास्तव में पंजाब के विभाजन से पहले 1856 में की गई थी और यह शुरू में लाहौर से कामकाज करता था। 1966 में पंजाब के विभाजन के बाद इसने चंडीगढ़ से काम करना शुरू किया था।

    बच्चों को मुफ़्त और लाज़िमी शिक्षा नियम

    शिक्षा प्रणाली को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट ने पंजाब के द्वारा बच्चों को मुफ़्त और लाज़िमी शिक्षा नियम, 2011 के नियम 13 के उप नियम 4 में संशोधन को मंजूरी दे दी जिससे स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों में दो और मैंबर शामिल किये जा सकें। इनमें से एक मैंबर सम्बन्धित स्कूल के आसपास रहने वाला समाज सेवक और दूसरा मैंबर कोई शिक्षा शास्त्रीय होगा, जिसको विशेष इनवायटी के तौर पर शामिल किया जायेगा। उस व्यक्ति ने यूनिवर्सिटी, कालेज, स्कूल या किसी अन्य शैक्षिक संस्था में शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन के पद पर काम किया हो या ग्रुप-ए सर्विस से सेवामुक्त कोई अन्य सरकारी कर्मचारी होगा। हालाँकि ऐसे सदस्यों को वोट डालने का कोई अधिकार नहीं होगा और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरपरसन या उप-चेयरपरसन के तौर पर चुने जाने के योग्य नहीं होंगे।

    शिक्षा विभाग के अलग-अलग नियमों में संशोधन को हरी झंडी

    कैबिनेट ने पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन जनरल कैडर) ग्रुप ए सर्विस नियम, 2018, पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन बार्डर एरिया ग्रुप ए सर्विस नियम, 2018), पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन जनरल काडर) ग्रुप बी सर्विस नियम, 2018 और पंजाब ऐजुकेशनल सर्विस (स्कूल एंड इंसपैकशन बार्डर एरिया ग्रुप बी सेवा नियम, 2018) में संशोधन को मंजूरी दे दी, जिसके अंतर्गत प्रिंसिपल और हैड मास्टरों के पदों के लिए सीधी भर्ती के लिए योग्यता में तबदीली की गई है जिससे कृषि मास्टर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल और हैड मास्टरों की सीधी भर्ती के पदों के लिए आवेदन कर सकें।

    सचिवालय में सेवक और चौकीदारों के भरे जाएंगे 173 पद 

    पंजाब सिवल सचिवालय (आम राज प्रबंध) में सेवकों और चौकीदारों की कमी के मद्देनज़र कैबिनेट ने पंजाब सिवल सचिवालय में सेवकों के 150 और चौकीदारों के 23 पद बदली की विधि के द्वारा भरने को मंजूरी दे दी जिससे सचिवालय के कामकाज को सुचारू तरीके से चलाया जा सके।

    ग्रामीण विकास एजेंसियों को भंग करने व खाली पदों को एजजस्ट करना 

    कैबिनेट ने ज़िला ग्रामीण विकास एजेंसियों (डी. आर. डी. एज) को भंग करने और इनके 44 स्टाफ सदस्यों को ज़िला परिषदों/पंचायत समितियों में डायंग काडर सृजन करके एडजस्ट करने का फ़ैसला किया है।

    सालाना प्रशासकीय रिपोर्टों को मंजूरी

    मंत्रीमंडल ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और जल स्रोत विभाग की क्रमवार साल 2021-22 और 2020-21 की प्रशासकीय रिपोर्टों को मंजूरी दे दी है। इसी तरह मंत्रीमंडल ने पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास की साल 2018- 19, 20219-20, 2020-21 और 2021-22 की प्रशासकीय रिपोर्टों को भी मंज़ूरी दे दी है।

  • जालंधरः आप विधायक के नाम पर पैसे मांगने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः आप विधायक के नाम पर पैसे मांगने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः सेंट्रल हल्के से आप विधायक रमन अरोड़ा और उनका पीए बनकर लोगों से पैसे मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना  4 की पुुलिस ने काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह और थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नकली गहने के बेचने का काम करता है। सीआईए और थाना 4 की पुलिस को गठित किया गया। आरोपी की पहचान पलिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह मोहाली फेस 7 के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा है लेकिन पलिदंर के खिलाफ संगरूर, मुक्तसर और जालंधर में मामले दर्ज है।

    पलविंदर 22/12 को मुक्तसर जेल से जमानत पर बाहर आया था। एसीपी ने बताया कि पलविंदर से की पूछताछ दौरान बताया कि आरोपी ने माल रोड़ बठिंडा से सिम खरीदी थी। जिससे वह आप विधायक और उनका पीए बनकर लोगों को फोन करता था।पलविंदर आर्टिफिशियल ज्वेलरी का धंधा करते-करते लोगों के साथ फ्रॉड करने लगा। जालंधर में भी यह एक कंपनी के साथ संपर्क में था। इसने जालंधर में आना था और अपना प्रभाव जमाने के लिए सोशल मीडिया से इसने विधायक का नंबर लिया और फर्जी पीए बन बैठा। बीते तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्ति पहले आप विधायक का पीए बनकर, फिर खुद विधायक बनकर लोगों को फोन पर पैसे मांग कर रहा था। इस मामले को आप विधायक ने व्यक्ति का मोबाइल नंबर 8288934603 जारी किया था और पुलिस कमिशनर को लिखित में शिकायत दी थी।

    जिसमें उन्होंने कहा था कि उक्त व्यक्ति फोन करके बोलता है कि मैं विधायक रमन अरोड़ा का पीए बोल रहा हूं और विधायक से बात करवाने के लिए वह मोबाइल किसी ओर व्यक्ति को दे देता है। उसके बाद उक्त व्यक्ति जो खुद को विधायक कहता है वह पैसों की मांग करता है। विधायक ने तीन दिन पहले शिकायत दौरान बताया था कि इस मामले को लेकर उनके पीए रोहित कपूर ने जब उन्हें यह जानकारी दी थी। रोहित कपूर ने विधायक को बताया कि उन्हें अलग-अलग लोगों ने जानकारी दी कि उक्त दिए गए मोबाइल नंबर से अलग-अलग तरीके से लोगों से पैसे की मांग की जा रही है। जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पूर्व डिप्टी सीएम सहित 17 नेता कांग्रेस में शामिल

    पूर्व डिप्टी सीएम सहित 17 नेता कांग्रेस में शामिल

    जम्मूः राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। इस यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले शुक्रवार (आज) को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। दरअसल, गुलाम नबी आज़ाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी को अलविदा कहने वाले 17 नेताओं ने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद समेत कई दिग्गज नेता शामिल है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस मौके पर कहा कि ये कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू -कश्मीर जाने से पहले ये बड़ी बात है। वहीं, गुलाम नबी आजाद को लेकर उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस की विचारधारा के साथ है और जो भारत जोड़ो यात्रा में आना चाहते हैं, वो आ सकते हैं। 17 बड़े नेताओं के कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के बाद जयराम रमेश ने हर्ष जताते हुए कहा कि किसी ने भी पार्टी नहीं छोड़ी थी, बल्कि छुट्टी पर गए थे, अब छुट्टी से वापस आ गए हैं।

    वहीं, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद ने कहा कि हमने जल्दबाजी में फैसला लिया था। आज लगता है कि जिस पार्टी ने हमें सब कुछ दिया, उसके साथ रहना चाहिए। हमें गुमराह किया जा रहा था। धर्मनिरपेक्ष पार्टी को कमज़ोर करने का काम हो रहा था। पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद ने कहा कि हमने जल्दबाजी में फैसला लिया था। आज लगता है कि जिस पार्टी ने हमें सब कुछ दिया, उसके साथ रहना चाहिए। हमें गुमराह किया जा रहा था। धर्मनिरपेक्ष पार्टी को कमज़ोर करने का काम हो रहा था।

    जम्मू-कश्मीर के ये 17 नेता दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल

    • ताराचंद (पूर्व उपमुख्यमंत्री, अध्यक्ष और नेता सीएलपी जम्मू-कश्मीर राज्य, पूर्व उपाध्यक्ष डीएपी)
    • पीरजादा मो. सईद (पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, 3 बार जम्मू-कश्मीर के राज्य मंत्री, पूर्व उपाध्यक्ष डीएपी)
    • ठाकुर बलवान सिंह (पूर्व विधायक एवं पूर्व महासचिव डीएपी)
    • मो. मुजफ्फर पर्रे (पूर्व एमएलसी और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट, पूर्व सदस्य कार्य समिति डीएपी)
    • मोहिंदर भारद्वाज (वरिष्ठ वकील जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय, 3 बार अध्यक्ष बार एसोसिएशन जम्मू, पूर्व सदस्य कार्य समिति डीएपी)
    • भूषण डोगरा (पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति सलाहकार बोर्ड जम्मू-कश्मीर सरकार मंत्री पद के साथ)
    • विनोद शर्मा (पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जम्मू-कश्मीर, पूर्व महासचिव पीसीसी जम्मू-कश्मीर पूर्व जिलाध्यक्ष डीएपी)
    • नरिंदर शर्मा (पूर्व सचिव पीसीसी जम्मू-कश्मीर, पूर्व महासचिव डीएपी)
    • नरेश शर्मा (2 बार पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कठुआ, पूर्व सचिव पीसीसी)
    • अंबरीश मगोत्रा (पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कटरा पूर्व सचिव पीसीसी जम्मू और कश्मीर)
    • सुभाष भगत (पूर्व अध्यक्ष डीसीसी सांबा पूर्व महासचिव डीएपी)
    • श्रीमती संतोष मन्हास (सचिव डीएपी)
    • बद्रीनाथ शर्मा (पूर्व संस्थापक सदस्य डीएपी)
    • वरुण मगोत्रा (पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस और वरिष्ठ युवा नेता डीएपी)
    • अनुराधा शर्मा (वरिष्ठ महिला नेता डीएपी)
    • विजय तारगोत्रा (प्रखंड विकास अध्यक्ष हीरानगर)
    • चंदर प्रभा शर्मा (वरिष्ठ महिला नेता डीएपी)
  • AAP-BJP पार्षदों में भारी हंगामा, एक-दूसरे को मारे धक्के, देखें वीडियो 

    AAP-BJP पार्षदों में भारी हंगामा, एक-दूसरे को मारे धक्के, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एमसीडी इलेक्शन के बाद आज यानी 6 जनवरी 2023 को मेयर पद का चुनाव है। इसके साथ-साथ डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स भी चुने जाएंगे। वोटिंग से पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण होना है, लेकिन इससे पहले सदन में आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।

    इस दौरान आप पार्षदों के साथ बीजेपी पार्षदों की धक्का मुक्की भी हुई। पीठासीन अधिकारी के बार-बार आग्रह करने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पार्षद अपनी सीटों पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके आसन पर चढ़ने वाली आम आदमी पार्टी की महिला पार्षदों की संख्या बढ़ी गई है। पीठासीन अधिकारी के आसन पर भाजपा पार्षद भी चढ़े और दोनों पार्टियों के पार्षद एक दूसरे पर चोर होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में धक्का-मुक्की जारी है। इस बीच पार्षदों में मारपीट शुरू हो गई और कई पार्षद पीठासीन अधिकारी के आसन से नीचे गिर गए। 

    आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण राणा ने सदन में मारपीट करने का आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह और विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ में चोट दिखाते हुए प्रवीण ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। इस दौरान विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। वहीं, सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सभी कानूनों को दरकिनार करते हुए मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने की कोशिश की जबकि पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाया जाता है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, शरारती अनसरों ने गाय के तोड़े पैर

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार, शरारती अनसरों ने गाय के तोड़े पैर

    अमृतसरः मजीठा से साथ लगते सोहियां कलां गांव में आज इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई, जब गांव में घूम रही एक गाय को कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से उस पर हमला करते हुए उसके आगे के पैर तोड़ दिए और गाय को मरने के लिए वहां पर छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रगट सिंह ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गाय की हालत गंभीर बनी हुई थी। गाय घायल अवस्था में ठंड में खेतों के किनारे पड़ी हुई थी।

    उन्होंने गाय को कुछ गर्माहट देने के लिए उसके चारों ओर आग जलाई और बाद में पशु संरक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रोहिन मेहरा से संपर्क किया और उन्होंने गाय का इलाज कराने के लिए अमृतसर से एक पशु चिकित्सक को बुलाना चाहा, लेकिन गाय की हालत इतनी खराब हो गई थी कि इलाज के बावजूद गाय नहीं बच सकी।

  • हिल स्टेशन्स घूमने का है प्लान, यह 5 टूरिस्ट स्पॉट हैं बेस्ट…

    हिल स्टेशन्स घूमने का है प्लान, यह 5 टूरिस्ट स्पॉट हैं बेस्ट…

    नई दिल्ली: हर कोई सर्दी के मौसम में हिल स्टेशन्स पर जाना चाहता है । यहां बर्फबारी का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस सीजन में हिल स्टेशन पर जाने का तमाम लोगों का सपना होता है, भारत में हिल स्टेशन के लिए हिमाचल प्रदेश सबसे फेमस है। सर्दियों में हिमाचल प्रदेश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। इसके चलते हिमाचल के इन हिल स्टेशनों की कॉस्ट काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कुछ सस्ते हिल स्टेशन्स की सैर आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 

    – मनाली

    हिमाचल में टूरिस्ट की सबसे पसंदीदा जहग है मनाली, मनाली का नाम हिमाचल प्रदेश की फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन्स में शुमार है। मनाली में आप आकर्षक हिमालयन रेंज के अलावा हडिम्बा देवी मंदिर, तिब्बती मठ, सोलंग घाटी, नेहरू कुंड, रोहतांग पास, पुराना मनाली और कई खूबसूरत वॉटर फॉल्स का दीदार कर सकते हैं। 

    – शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को भी देश के खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स में गिना जाता है। वहीं शिमला की सैर करने के लिए आपको ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। महज 4-5 हजार रुपए में आप शिमला के कामना देवी मंदिर, दोरजे द्रक मठ, दरलघाट, स्कैंडल पॉइंट, सोलन ब्रेवरी और जाखू हिल को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    – मैक्लोडगंज

    सर्दी के मोसम में आप मैक्लोडगंज में जाने का प्लान बना सकते हैं, यहां आप बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों के साथ तिब्बती मठों का दीदार कर सकते हैं। यहां आप तिब्बती म्यूजियम और भागसू वॉटरफॉल भी देख सकते हैं।

    – कुफरी

    कम बजट में एडवेंचर ट्राई करने के लिए आप हिमाचल प्रदेश के कुफरी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यहां आप हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों का शानदार व्यू देखने के अलावा स्कींग और स्केटिंग जैसे एडवेंचर्स भी कर सकते हैं। 

    – तीर्थन घाटी

    जो लोक नेचर लवर्स हैं उनके लिए हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी की सैर बेस्ट हो सकती है। हिमालय पर्वतों के बीच में बसी हरी-भरी तीर्थन घाटी में आप कई एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके साथ ही हिमालयन नेशनल पार्क और सेर्लोस्कर झील को एक्सप्लोर करके आप अपने सफर में चार चांद लगा सकते हैं। 

  • पंजाबः पार्टी से लौट रहे युवकों की नहर में गिरी कार, तालाश जारी

    पंजाबः पार्टी से लौट रहे युवकों की नहर में गिरी कार, तालाश जारी

    जगराओंः बर्थडे पार्टी से देर रात आ रहे दोस्तों की कार क्षेत्र के गांव ढल्ला की नहर में गिर गई। घटना में कार सवार दो दोस्तों को गांव के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार गांव लक्खा निवासी दिलप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह का जन्मदिन था। दिलप्रीत बीती रात अपने 3 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के लिए गांव ढल्ला के एक रेस्टोरेंट में गया था, जहां उन्होंने बर्थडे पार्टी रखी थी।

    पार्टी के बाद चारों दोस्त अपनी जेन कार में सवार होकर गांव ढल्ला की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार की रफ्तार तेज होने के कारण नहर में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही गांव के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए और गांव के गुरुद्वारा साहिब से उक्त घटना की अनाउंसमेंट की गई। गांव वासियों ने कड़ी मशक्कत कर दिलप्रीत व उसके एक दोस्त को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि देर रात तक अन्य दो दोस्तों का कुछ पता नहीं चला।

  • जालंधरः आदमपुर में करणजीत पर गोलियां चलने के मामले में आया पुलिस का बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः आदमपुर में करणजीत पर गोलियां चलने के मामले में आया पुलिस का बयान, देखें वीडियो

    मामला हरिपुर में गोलियां चलने का

    जालंधर/हर्ष कुमारः आदमपुर के हरिपुर गांव में गोलियां चलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति पर गोलियां गांव के ही युवकों ने चलाई थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के साथ पुरानी रजिंश को लेकर युवकों ने 3 गोलियां चलाई। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

    घायल युवक की पहचान करणजीत सिंह के रूप में हुई है। एसएचओ हरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का खेतीबाड़ी के साथ दूध का काम है। उसने घर में पशु रखे हुए है। इसी दौरान करणजीत अपनी डेयरी में दूध की धारा निकालने आया हुआ था, तभी युवकों ने उस पर 3 फायर कर दिए। जिसमें में एक गोली दीवार पर लगी है। करणजीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद करणजीत को निजी अस्पताल में रैफर कर दिया है।

  • पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें कुछ जरुरी बातें…

    पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें कुछ जरुरी बातें…

    नई दिल्ली: आज कल स्मार्टफोन हर किसी की ज़रूरत बन गया है, बहुत सारे लोग महंगा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन कम बजट होने के करान कारण वह इन्हें नहीं खरीद पाते। ऐसे में लोग महंगे फोन यूज करने के अपने शोक को पूरा करने के लिए सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते हैं, लेकिन कई बार अपने फेवरेट मोबाइल पाने के उत्साह में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें महंगी पड़ जाती हैं। इन गलतियों की वजह से कई बार उन्हें बड़ी चपत लग जाती है। हालांकि, आप पुराना फोन खरीदते समय थोड़ी सी सावधानी बरत कर बाद में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो न केवल आपको एक बेहतर डिवाइस खरीदने में मदद करेंगी बल्कि, आपको अन्य नुकसान से भी बचाएंगी। 

    – खरीदने से पहले फोन करें इस्तेामल

    जब भी आप यूज्ड और सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे होते हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह चला कर देखसना चाहिए कई बार एसा होता है कि जब हमे अपना पसंदीदा मोबाइल फोन बेहद कम कीमत पर मिल रहा होता है तो हम फोन को बाहर से तो देख लेते हैं लेकिन उसे ऑपरेट करके चेक नहीं करते हैं, जिससे बाद में काफी नुकसान होता । इसलिए आप जब भी कोई यूज्ड फोन खरीदे तो कम से कम 15 मिनट तक लगातार उस फोन को चलाएं। इससे आपको फोन की प्रोसेसिंग पावर, फ्रेम रेट, टच स्क्रीन, हैंगिंग प्रॉब्लम और बैटरी हिटिंग व कैमरा परफॉर्मेंस आदि का पता चल जाएगा।

    – फोन बेचने वाले के बारे में जानकारी हो  

    अगर आप किसी भी कोई यूज़्ड फोन खरीदने जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि फोन बेचने वाले से आमने-सामने मुलाकात हो और दोनों को एक दूसरे की रिहायशी लोकेशन का भी पता हो। दरअसल, कई बार फोन बेचते वक्त किए गए दावे गलत साबित हो जाते हैं। ऐसे में पर्सनल मीटिंग से फोन बेचने वाले के दावे को अच्छे से चेक कर सकते हैं।

    – पोर्ट्स और पार्ट्स करें चेक

    कई बार हमन फोन खरीदने की जल्दबाजी में बाहरी लुक को देखकर अक्सर पोर्ट, माइक, स्पीकर और कैमरा लेंस जैसी चीजों पर ध्यान नहीं देते, जबकि फोन यूज करने के दौरान ये बहुत काम के साबित होते हैं और अगर ये ठीक से काम न करें तो आपको फोन यूज करने काफी दिक्कत होगी।

    – इनवॉइस बिल लेना न भूलें

    सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदते वक्त उसका इनवॉइस बिल और फोन का रिटेल बॉक्स लेना न भूलें। अगर फोन बेचने वाला बिल या बॉक्स खराब होने या खो जाने दावा करे तो उसके इस बयान का वीडियो प्रूफ भी लें और अगर आपको बिल मिल रहा है तो फोन से *#06# डायल करके बिल में मौजूद IMEI Number और फोन का आईएमईआई नंबर को चेक करें।