Blog

  • पंजाबः ‘आप पार्टी’ से समझौता ना करने की कांग्रेस की असली वजह आई सामने !

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक तरफ जहां विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने के लिए I.N.D.I.A गठजोड़ का गठन किया जा रहा है। इसके सहारे 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयार की जा रही है। वहीं चुनाव से पहले इस गठबंधन में दरार की खबरें लगातार आ रही हैं। पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आलाकमान की लाख कोशिशों के बावजूद पंजाब कांग्रेस किसी भी हालत में आप से गठबंधन नहीं चाहती। वहीं सूत्रों के अनुसार बीते दिन दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब कांग्रेस ने गठबंधन न करने की वजह भी बताई गई है।

    बुधवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में पंजाब कांग्रेस नेतृत्व के अलावा वरिष्ठ नेता और सांसद भी शामिल हुए। इस बैठक का मकसद पंजाब के नेताओं की राय लेना था कि लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के साथ गठबंधन किया जाए या नहीं? इस पर पंजाब कांग्रेस ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आप पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और कहा कि उन्हें डर है कि इससे पार्टी के वोट बैंक को नुकसान हो सकता है और चुनाव के बाद इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि खिसका हुआ वोट बैंक वापस लाया जा सकेंगा।

    इस बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग के अलावा वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर सांसदों का एक बड़ा वर्ग दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन चाहता है। उधर, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है। 2022 के चुनाव में पार्टी को 72 फीसदी वोट शेयर मिला, लेकिन संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आप का वोट 50 फीसदी तक पहुंच गया। इसके बाद देखा गया कि जालंधर उपचुनाव में आप का वोट प्रतिशत 34 तक पहुंच गया है। जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 15 फीसदी बढ़कर 28 फीसदी हो गया है।

    पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि ‘आप पार्टी’ लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है, जिसके कारण उसका वोट प्रतिशत कम हो रहा है। इससे कांग्रेस को फायदा हो सकता है लेकिन अगर उन्होंने ‘आप’ से गठबंधन किया तो वोट बैंक उनसे नाराज हो जाएगा और बीजेपी या अकाली दल को वोट देगा। अब कांग्रेस ने कहा है कि वह हर सीट का सर्वे कराएगी और देखेगी कि किस सीट पर कौन सी पार्टी कितनी मजबूत है और किस सीट पर कोई अन्य पार्टी है।

  • जालंधरः दो पक्षों में हुई झड़प में जमकर चले लात-घूंसे, महिला का टूटा चूल्हा, देखें वीडियो

    पीड़ित का आरोपः पुलिस समझौते का बना रही दवाब

    जालंधर, ENS: देहात के गांव चक्क विंडर में दो पड़ोसियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद को लेकर जमकर लात-घूंसे चले। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राजिंदर कौर का आरोप है कि वह घर के लिए बालन लेकर आए थे। इस दौरान बालन का कूड़ा सड़क पर बिखर गया। जिसको लेकर पड़ोसियों के साथ उनकी बहस हो गई। महिला ने आरोप लगाए है कि इस मामले को लेकर पड़ोसियों ने उस पर जमकर लात-घूंसों से हमला कर दिया।

    इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि इस घटना में महिला का चूल्हा टूट गया। महिला ने बताया कि इस मामले को एक माह हो गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित आज एसएसपी दफ्तर में शिकायत देने के लिए आई है। इस दौरान पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि पुलिस दूसरी पार्टी के कहने पर समझौता करने का दवाब बना रही है।

  • जालंधरः लोन के नाम पर 2 व्यक्तियों से महिला ने मारी लाखों रुपए की ठगी, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से केंद्र की स्कीम के नाम पर ठगी मारने का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि महिला ने उसकी माता से 10 लाख की ठगी मारी है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि महिला ने केंद्र की स्कीम के बहाने 20 साल का लोन करवाने का उसकी माता को झांसा देकर ठगी मारी है। जिसमें महिला द्वारा पीड़ित की माता को कहा गया कि मोदी सरकार ने स्कीम निकाली है। उक्त स्कीम में उनका 2 लाख रुपए अन्य लगेंगे। इस दौरान उनके फार्म बनने है, जिसके तहत उनका 20 साल का लोन 10 साल का रह जाएगा।

    पीड़ित ने कहा कि उसकी माता को महिला द्वारा ऐसे झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी मारी गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि महिला ने राजिस्ट्री के पैसे हमारे से लेकर राजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। जिसके बाद डाउन सीलिंग के पैसे उनसे लेकर अपने घर पर डाउन सीलिंग लगवा ली। इस दौरान पीड़ित का आरोप है कि किचन में डोर लगने की फोटो हमें भेजी गई लेकिन वह भी महिला द्वारा अपने घर में लगवाई गई। पीड़ित ने कहा कि एक दिन जब उसकी माता ने जो कोठी ली थी वह जाकर देखी तो पता चला उसमें वह महिला रह रही है। 

    वहीं दूसरी ओर पवन कुमार ने बताया कि मकान का लोन करवाने के बहाने एक अन्य से 10 लाख की ठगी मारी, वहीं उससे 70 हजार रुपए की ठगी मारी। व्यक्ति ने कहा कि महिला ने 35 लाख रुपए की कोठी ली थी जोकि उसने कहा कि वह उसे 26 लाख रुपए में लेकर दे देगी। इस मामले में वह अन्य महिला से 10 लाख रुपए लेकर आ गई। जिसके बाद उक्त महिला ने अपना मकान बेच दिया। वहीं ठग साहिबा मजन महिला उन्हें हमारे पास लेकर आ गई और हमारे से 7 लाख लेकर उसे दे दिया। जिसमें से 3 लाख रुपए डाउन सीलिंग के लिया। पीड़ित ने बताया कि ठग महिला गाजीगुल्ला में क्वाटर में रह रही थी। जिसके बाद वह वहां से भाग यहां आ गई।

    पीड़ित ने कहा कि ठग महिला उन्हें 3 से 4 महीने के बाद यहां पर मिली। इस दौरान ठग महिला ने पैसे देने का वायदा 10 दिंसबर का किया था। जिसके बाद 13 दिसंबर को शाम 7 बजे का समय दिया। जब वह पैसे लेने के लिए आए तो महिला घर से गायब है। पीड़ित का कहना है कि महिला घर के अंदर ही मौजूद है, जबिक उनके परिजन कह रहे है कि वह घर पर नहीं है। पीड़ित ने कहाकि वह इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत की है।वहीं मौके पर पहुंचे थाना 5 के पुलिस अधिकारी ने कहा कि ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति से कोठी के पैसे लेकर दूसरे व्यक्ति को दे दिए गए। जबकि दूसरे व्यक्ति को लोन लेने के बहाने ठगी का शिकार बनाया गया। उक्त पार्टियों को थाने में ले जाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • प्रेमिका को पहले मिलने बुलाया, फिर की ह’त्या, गिरफ्तार

    प्रेमिका को पहले मिलने बुलाया, फिर की ह’त्या, गिरफ्तार

    नई दिल्ली : गुजरात के सूरत से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया और बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कीसीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लंबे घुंघराले वाला एक शख्स लिफ्ट में बुर्का पहने एक लड़की के साथ आता हैफिर दोनों लिफ्ट से दसवीं मंजिल पर पहुंचते हैदूसरे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा कि युवक लड़की को दसवीं मंजिल से धक्का दे देता है

    जांच के दौरान पुलिस को पता चाल कि युवती जूनेद नूर मोहम्मद नाम के युवक से मिलने उसके घर आई थी बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर पर हुई थीफिर इनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुएदोनों का किसी बात पर विवाद हो गया था जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दीइस मामले पर एसीपी बीएम चौधरी ने बताया कि एक लड़की को दसवीं मंजिल से धक्का देकर मार डाला गया। यह घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी जुनेद नूर मोहम्मद का संपर्क लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर हुआ था। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

  • पंजाबः किसानों ने किया प्रदर्शन, करवाया यह टोल प्लाजा बंद

    लुधियानाः कृति किसान यूनियन द्वारा आज पातड़ा से खनौरी रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है, जिससे वसूली किए बिना ही सभी वाहनों को निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक पातड़ा द्वारा टोल प्लाजा पर टोल रेटों के बढ़े टैक्स को काटने और टोल के नजदीक के गांवो को कोई छूट ना देने के कारण किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृति किसान यूनियन के जिला सचीव दलजिंदर सिंह ने बताया कि जत्थेबंदी के पास पिछले दिनों मामला आया था कि खनौरी रोड स्थित पड़ते टोल प्लाजा जो कि पिछले लंबे समय से आने-जाने वाले साधनों से फीस से ज्यादा टैक्स वसूलते आ रहे है। दूसरी तरफ ही जो टोल प्लाजा नजदीक गांव है उनसे भी टैक्स वसूलना शुरू किया है। जत्थेबंदी ने सरकार से मांग की है कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा हटाए जाए तांकि जो आम लोगों से हो रही लूट क रोका जा सके।  

  • पंजाबः सुबह-सुबह चली गोलियां, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसरः अटारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रनगढ़ में आज सुबह सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह गोल्डी के रूप में हुई है। जबकि उनके भाई बिक्रमजीत सिंह गंभीर इस गोलीबारी में घायल हो गए।

    जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि मामूली विवाद को लेकर गोली चली है। बता दें कि पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही हैै। वहीं पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में गोली चलने की वारदातें काफी बढ़ रही है। ऐसे में एक बार फिर से गोली चलने के मामलेे में इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • पंजाबः 3 दिन से लापता ASI का शव हुआ बरामद

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की 3 दिन बाद लाश हरियाणा के फतेहाबाद में नहर से बरामद हुई है। एएसआई ने एसएचओ और मुंशी से परेशान होकर सरहिंद भाखड़ा नहर में छलांग लगाई थी। मृतक की कार भाखड़ा नहर के किनारे मिली थी और पास से एएसआई का एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। इसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर प्रताड़ित करने का आरोप था। दो दिन से लापता एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की तलाश कर रही थी।

    सूत्रों के मुताबिक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह सरहिंद जीआरपी सरहिंद में तैनात था। वह गत दिनों ड्यूटी से अपने गांव चरणार्थल स्थित घर नहीं पहुंचा था और सुबह उसकी कार भाखड़ा नहर सरहिंद के पास लावारिस मिली थी। इसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही थी जिसकी लाश बुधवार को बरामद हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए मूलेपुर थाना के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लाश को फतेहगढ़ साहिब लाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि मृतक एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उसे परेशान करते थे। उसे वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इस कारण वह खुदकुशी कर रहा है। इससे पहले रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह कह चुके हैं कि सरहिंद के एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫਲਾਇੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼ਹੀਦ ਨਿਰਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਨੂੰ ਦਿਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪਰਮਵੀਰ ਚੱਕਰ ਵਿਜੇਤਾ ਫਲਾਇੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼ਹੀਦ ਨਿਰਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ, ਜੋ ਕਿ 1971 ਦੀ ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜੰਗ ਦੌਰਾਨ ਹਵਾਈ ਸੈਨਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਸਨ, ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਬਣਾਏ ਗਏ ਬੁੱਤ ’ਤੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਸ਼ਹੀਦ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦੇਣ ਲਈ ਏਓਸੀ ਏਅਰ ਫੋਰਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਹਲਵਾਰਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ 2 ਮਿੰਟ ਦਾ ਮੌਨ ਵੀ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੁਰਭੀ ਮਲਿਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ‘ਤੇ ਚੱਲਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਹਵਾਈ ਸੈਨਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪਰਮਵੀਰ ਚੱਕਰ ਵਿਜੇਤਾ ਸ਼ਹੀਦ ਫਲਾਇੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਰਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • पंजाबः फूड सेफ्टी विभाग की दुकान में दबिश, 35 क्विंटल देसी घी के लिए सैंपल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम का आज सुबह-सुबह बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जहां फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एक दुकान में दबिश देकर दुकान से 35 क्विंटल शकी देसी घी के सैंपल लिए है। विभाग की टीम का कहना है कि उन्होंने देसी घी के सैंपल ले लिए है और टेस्टिंग के लिए भेजे जा रहे है। रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर अभिनव खोसा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के कसूरी गेट के पास एक दुकान में नकली देसी घी बेचा जा रहा है। उन्होंने दुकान की जांच की तो दुकान से देसी घी बरामद हुआ। जो कि शुद्ध देसी घी की नकल की गई लगता है। जिसके बाद उन्होंने 35 क्विंटल घी जब्त कर उसके सैंपल ले लिए गए है। अधिकारी ने कहाकि लैब से टेस्ट की रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • कनाडा सरकार का छात्रों को एक और बड़ा झटका !

    नई दिल्लीः कनाडा सरकार ने छात्रों को एक और बड़ा झटका दे रही है। दरअसल, सरकार ने कनाडा पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट बढ़ाने से इंकार कर रही है। सरकार के पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) हासिल करने के नियमों को सख्त करने का सीधा असर भारतीय स्टूडेंट्स पर पड़ेगा। कनाडा में इस समय करीब 14 लाख छात्र पोस्ट ग्रेजुएट वर्क परमिट पर काम कर रहे हैं और अगर सरकार सख्त कदम उठाती है तो उन्हें अगले साल अपने मूल देश वापस जाना पड़ सकता है।

    वर्क परमिट पर काम करने वाले पंजाब के छात्रों की संख्या 5 लाख से अधिक है। इस बीच, छात्रों को 5 साल का स्टडी वीजा दिया और 2 साल के स्टडी वीजा वाले छात्रों को एक साल का स्टडी वीजा दिया जाएगा। प्रोग्राम के लिए आए छात्रों के लिए 2 साल का वर्क परमिट जारी करने की मांग की गई है।

    बताया जा रहा है कि जिनका परमिट 1 जनवरी 2024 को पूरा हो जाएगा उन्हें नया वर्क परमिट नहीं मिलेगा। हालांकि, जिनका पीजी वर्क परमिट 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है, वे विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं। कनाडा के इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर वीजा और परमिट नियमों को लगातार सख्त कर रहे हैं। वर्तमान में कनाडा में, 9.5 लाख अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के पास स्टडी परमिट और लगभग 14 लाख के पास वर्क परमिट हैं।

    अब, वर्क परमिट वाले 14 लाख छात्रों में से केवल 3 लाख आवेदकों ने अब तक पीआर के लिए आवेदन किया है। 2017 के बाद, 2 साल के स्टडी परमिट वाले छात्रों को 4.5 साल के वर्क परमिट दिए जाने शुरु हो गए। जिसमें 18 महीने के तीन एक्सटेंशन शामिल थे। यह पॉलिसी 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रही है।