Blog

  • गहराया ऊर्जा संकटः National Emergency घोषित, बना दुनियां का पहला देश

    गहराया ऊर्जा संकटः National Emergency घोषित, बना दुनियां का पहला देश

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट के युद्ध से दुनिया के लगभग सभी देशों पर असर पड़ा है। वहीं इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया में इमरजेंसी के हालात बनते दिख रहे हैं। बड़ी बात ये है कि अब तेल के संकट से निपटने के लिए औपचारिक रूप से इमरजेंसी का एलान किया जा रहा है। ऐसे में ईंधन की भारी कमी और ऊर्जा आपूर्ति संकट गहराने पर फिलीपींस में नेशनल एनर्जी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के इस ऐलान के साथ ही फिलीपींस मौजूदा संकट के दौरान ऊर्जा आपातकाल लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस ने एग्जिक्यूटिव आदेश जारी करते हुए मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को इस इमरजेंसी की वजह बताया।

    उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात के मद्देनजर ऊर्जा आपूर्ति की उपलब्धता और स्थिरता पर खतरे को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित किया जाता है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई देशों में ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ रही है। फिलीपींस अपनी बिजली जरूरतों के लिए मुख्य रूप से आयातित ईंधन पर निर्भर है। होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी की वजह से गैस सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। फिलीपींस में ये आपातकाल अगले एक साल तक लागू रहेगा।

    राष्ट्रपति चाहें तो इसे और बढ़ा सकते हैं या बीच में हटा भी सकते हैं। युद्ध के समय आपातकाल लगना आम बात है लेकिन ये उन देशों में लगाया जाता है जो युद्ध में शामिल होते हैं। लेकिन फिलीपींस का इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। ईरान की राजधानी तेहरान से फिलीपींस की राजधानी मनीला लगभग 7,000 किलोमीटर दूर है। एशिया-पैसिफिक में अमेरिका का सबसे करीबी देश होने के बावजूद फिलीपींस युद्ध में किसी भी तरह से शामिल नहीं है।

    लेकिन इसके बावजूद उसे आपातकाल लगाना पड़ा है। ऐसे में फिलीपींस ने अब कोयले से चलने वाले पावर प्लांटों में उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा फिलीपींस इंडोनेशिया से अधिक मात्रा में कोयला खरीदने पर भी विचार कर रहा है। बता दें कि 11.6 करोड़ की आबादी वाला द्वीपीय देश फिलीपींस अपनी 60 प्रतिशत बिजली के लिए कोयले पर निर्भर है। फिलीपींस में बिजली की दरें पहले से ही काफी ज्यादा हैं। देश का प्रमुख मालाम्पाया गैस फील्ड भी तेजी से खाली हो रहा है, जो मुख्य द्वीप लुजोन की 40 पर्सेंट बिजली आपूर्ति करता है। हालांकि हाल ही में नए गैस भंडार खोजे गए हैं, लेकिन उन्हें शुरू होने में अभी वक्त लगेगा।

  • Punjab News: काउंटर इंटेलिजेंस दफ्तर में तैनात ASI गिरफ्तार

    Punjab News: काउंटर इंटेलिजेंस दफ्तर में तैनात ASI गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने एएसआई हरपाल सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। एएसआई हरपाल सिंह के खिलाफ पटियाला के नाभा निवासी ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।

    शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार के वर्ष 2023 में खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने संबंधी जांच की गई थी। इस संदर्भ में आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय बुलाया और यह आरोप लगाया कि वह स्वयं भी अपने रिश्तेदार के साथ इन गतिविधियों में शामिल था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी एएसआई ने उसके पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के विदेश जाने के लिए जरूरी थी।

    किसी भी तरह की गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

     

  • तेज रफ्तार Car बेकाबू होकर Transformer से टकराई, लगी आग, इलाके की बिजली गुल, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार Car बेकाबू होकर Transformer से टकराई, लगी आग, इलाके की बिजली गुल, देखें वीडियो

    भिवाड़ः टपूकड़ा के ढुल्ली की ढाणी के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली ट्रांसफार्मर से टकराने का मामला सामने आया है। इस टक्कर के बाद कार में आग लग गई और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी, जिससे कार बेकाबू होकर ट्रांसफार्मर के दोनों तरफ लगे बिजली के खंभों के बीच से गुजरते हुए टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर का तेल जमीन पर फैल गया और बिजली की लाइनें टूट गईं। टक्कर के तुरंत बाद कार में तेजी से आग फैल गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार में केवल चालक सवार था, जो समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल खुशखेड़ा फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जलकर राख हुई कार किसकी थी। बिजली विभाग की टीम आज, गुरुवार को क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मुरम्मत का काम शुरू करेगी।
  • Jalandhar News: E-Rickshaw में Snatching, सवारी के पैसे निकालता चालक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: E-Rickshaw में Snatching, सवारी के पैसे निकालता चालक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में ई-रिक्शा काफी स्तर पर बढ़ गए है। ई-रिक्शा से जहां लोगों को रोजगार मिला है, वहीं कुछ ई-रिक्शा चालक इसे लूटपाट का जरिया बना रहे है। यही कारण है कि आज दिन दहाड़े ई-रिक्शा चालक द्वारा सवारी के पैसे निकाल लिए गए। गनीमत यह रही है कि ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग को पैसे निकलने का समय रहते पता चल गया, जिसके कारण नुकसान होने से बचाव हो गया। इस दौरान होशियारपुर से जालंधर आए बुजुर्ग ने ई-रिक्शा चालक को पैसे निकालते समय मौके पर काबू कर लिया और उससे चोरी किए पैसे भी बरामद कर लिए। कुलदीप सिंह ने कहा कि वह होशियापुर का रहने वाला है और जालंधर वह कुड़ुम के पास आए है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमार है और उसकी दवाई लेने के लिए जालंधर पहुंचे।

    इस दौरान बस स्टैंड से ई-रिक्शा लिया। पीड़ित ने कहा कि वह बीमार कुड़म के साथ ई-रिक्शा से एक किलोमीटर दूर सविधान चौंक के पास पहुंचे तो ई-रिक्शा चालक ने उसे आगे बैठने को कहा। जिसके बाद वह आगे बैठे और ई-रिक्शा चालक ने चतुराई से उसकी जेब से 1700 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने कहा कि उसे 2 से 3 बार ई-रिक्शा चालक द्वारा जेब को हाथ डालने को लेकर शक हुआ। जिसके बाद चौथी बार उसने ई-रिक्शा चालक को काबू कर लिया और ई-रिक्शा चालक ने फ्रंट सीट के पास टांगों में पैसे छिपा लिए थे।

    इस दौरान ई-रिक्शा चालक का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को काबू कर लिया और उसे बस स्टैंड चौकी ले गए। वहीं पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के कब्जे से 1700 रुपए बरामद करके पीड़ित परिवार को लौटा दिए। दूसरी ओर ई-रिक्शा चालक बस्ती गुजा में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के पास रहने वाले चोर लक्की से जब पूछताछ की गई तो उसने माना कि सवारी के पैसे उसने चुराए थे और अब उसने लौटा दिए है।

    ई-रिक्शा चालक ने गलती मानी। चोर ने कहा कि उसने पिता का निधन हो गया और उसके बाद से वह ई-रिक्शा चलाता है। चोर ने कहा कि वह नशे का आदी था और उसका सिविल अस्पताल में उपचार भी चला। वह अब गोली खाने का आदी है। वहीं पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि ई-रिक्शा चालक का एक साथी मौके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया, जबकि लक्की नामक व्यक्ति को काबू करके पैसे बरामद कर लिए है। वहीं पीड़ित परिवार को पैसे लौटा दिए गए है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Readymade Showroom में लगी आग, 4 दुकानें जली, धुएं की लपटों से दहला इलाका

    Readymade Showroom में लगी आग, 4 दुकानें जली, धुएं की लपटों से दहला इलाका

    बाड़मेरः शहर के एक रेडीमेड शोरूम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग देखते ही देखते पास की दुकानों तक भी फैल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन वह 3 घंटे लेट पहुंची, तब मौके पर लोगों ने पास की लाइब्रेरी में पढ़ रहे 10 से ज्यादा बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। स्थानीय लोगों, पुलिस और बीएसएफ की मदद से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड के जंभेश्वर मंदिर के पास रात करीब 9 बजे की है। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, जबकि 4 से ज्यादा दुकानों को नुकसान हुआ है।

    जानकारी मुताबिक, जंभेश्वर मंदिर के पास बने 2 मंजिला कॉम्प्लेक्स में 20 से ज्यादा दुकानें हैं। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित श्रीराम फैशन रेडिमेड शोरूम में अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग धीरे-धीरे पास की दुकानों तक फैल गई और 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम के पास ही एक लाइब्रेरी में 10 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। आग लगने के बाद लोगों ने तुरंत सभी बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।

    भीषण आग से उठते धुएं के गुब्बार और लाइब्रेरी से बच्चों को रेस्क्यू करते हुए।
    भीषण आग से उठते धुएं के गुब्बार और लाइब्रेरी से बच्चों को रेस्क्यू करते हुए।

    सेड़वा के एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीएचईडी के सहायक अभियंता और बीएसएफ के जवान भी पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया और करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि सेड़वा में फायर ब्रिगेड की सुविधा होनी चाहिए। इस पर एसडीएम ने कहा कि वे जिला प्रशासन और विधायक को पत्र लिखकर उपखंड मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की मांग करेंगे।

    वॉटर प्लांट संचालक मनोहर विश्नोई ने बताया कि उनका मीठे पानी का प्लांट है। सुबह के लिए उनकी 2 गाड़ियों में पहले से फिल्टर किया हुआ पानी भरा था। सूचना मिलते ही वे दो और गाड़ियां और एक टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि सेड़वा बड़ा कस्बा है, लेकिन यहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कोई सुविधा नहीं है।

    सूचना मिलते ही सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मिट्टी और पानी से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मारवाड़ वाटर प्लांट से पानी के टैंकर मंगवाए गए। बीएसएफ के जवानों ने भी आग बुझाने में मदद की। करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • Petrol ना मिलने पर बुलेट छोड़कर घोड़े से Bank पहुंचा कर्मचारी, देखें वीडियो

    Petrol ना मिलने पर बुलेट छोड़कर घोड़े से Bank पहुंचा कर्मचारी, देखें वीडियो

    देवास: प्रदेशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर उड़ी अफवाहों के चलते कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। फुल टैंक कराने की होड़ में कई पेट्रोल पंप पर भारी जाम लग रहा है, तो कहीं हड़बड़ी में ग्राहकों द्वारा ज्यादा पेट्रोल भरवाने के चलते पेट्रोल पंप आउट ऑफ स्टॉक हो गए। वहीं मध्य प्रदेश के देवास शहर में चल रहे पेट्रोल संकट के बीच एक युवक का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बैंक कर्मी घोड़े पर सवार होकर अपने ऑफिस पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार बैंककर्मी बुलेट में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप पहुंचा, लेकिन जब उसे पेट्रोल नहीं मिला तो देसी अंदाज में घोड़े पर सवार होकर दफ्तर पहुंच गया।

    मामले की जानकारी देते हुए राधागंज निवासी निजी बैंककर्मी गोपाल ठाकुर ने बताया कि पेट्रोल ना मिलने के कारण वह घोड़े पर सवार होकर बैंक पहुंचे। बुलेट के लिए गोपाल ठाकुर ने पेट्रोल को लेकर काफी मशक्त की, लेकिन जब पेट्रोल नहीं मिला तो उन्होंने अपना घोड़ा निकाला और उसी पर सवार होकर 3 किलोमीटर का सफर तय करते हुए बैंक पहुंचे। बैंककर्मी गोपाल ने बताया, ” जवाहर नगर स्थित ब्रांच में समय पर डिजिटल अटेंडेंस पंच करना थी, लेकिन बुलेट में पेट्रोल कम था और पंपों पर भारी भीड़ थी, इसलिए सोचा कि घोड़ा ही निकाल लूं। इमरजेंसी में घोड़े ने बुलेट से पहले मुझे ऑफिस पहुंचा दिया और एबसेंट लगने से बच गई।” घोड़े पर सवार होकर जब बैंक कर्मी गोपाल जब बैंक पहुंचे तो कई लोग उनका वीडियो बनाने लगे।

    बताया जा रहा है कि देवास में लोग पेट्रोल की किल्लत से परेशान हैं। बीते दिन 24 मार्च को 3 पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हो गए थे। मेंड़की रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी थी। लोगों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था। इंदौर, देवास, उज्जैन, बुरहानपुर के बाद सागर में भी पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह उड़ी, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ पेट्रोल पंपों पर जमा हो गई। सागर जिले के बीना और खुरई में पेट्रोल पंपों पर स्टॉक को लेकर फैली अफवाहों के चलते बीती रात अचानक से भीड़ उमड़ पड़ी। कई पेट्रोल पंपों पर देर रात तक लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। कई लोग पेट्रोल और डीजल का स्टॉक रखने के लिए टंकियां लेकर पहुंचे। कई पेट्रोल पंपों पर विवाद की स्थिति भी बनी। जिसको लेकर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

  • LPG Cylinder को लेकर लाइन में खड़े ग्राहक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    LPG Cylinder को लेकर लाइन में खड़े ग्राहक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    हापुड़ः देश भर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोग परेशान हो रहे है। दरअसल, खाना पकाने को लेकर गैस की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों तक लंबी कतारों में खड़े होने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कवि नगर स्थित दयाल गैस एजेंसी में गैस लेने के लिए लाइन में खड़े एक ग्राहक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार, सुबह-सुबह कवि नगर स्थित दयाल गैस एजेंसी के बाहर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की एक लंबी कतार लग गई थी। पिछले कई दिनों से इलाके में गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर उमड़ रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसी स्थिति के बीच, एक ग्राहक जो काफी समय से लाइन में खड़ा था, अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगा। इस दौरान उसे चक्कर आया और वह वहीं पर गिर पड़ा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उस व्यक्ति के परिवार वालों को सूचना दी, जो बाद में मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह क्षेत्र गैस सिलेंडरों की भारी कमी से जूझ रहा है। एजेंसी में पर्याप्त गैस स्टॉक उपलब्ध न होने के कारण, लोगों को घंटों तक कतारों में इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अक्सर, लोगों को बिना सिलेंडर मिले ही खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। आरोप हैं कि गैस की कमी से लोगों को, विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को, भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह-सुबह ही सिलेंडरों के लिए एजेंसी के बाहर कतार लगाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। निवासियों ने संबंधित सरकारी विभाग और गैस एजेंसी से अपील की है कि वे गैस की सुचारू और निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को अब ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। थाना देहात के स्टेशन इंचार्ज (इंस्पेक्टर) नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उस व्यक्ति के परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा चुके थे।  
  • Jalandhar News: कंजक पूजन पर LPG सिलेंडर को लेकर लाइनों में लगे लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कंजक पूजन पर LPG सिलेंडर को लेकर लाइनों में लगे लोग, देखें वीडियो

    एजेंसी कर्मी का आया बयानः 25 से 45 दिन में होगी बुकिंग

    जालंधर, ENS: देश भर में एलपीजी गैस को लेकर लोग लाइनों में खड़े हो रहे है। वहीं वेस्ट हलके के घास मंडी के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली है। हालांकि प्रशासन द्वारा कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए है, लेकिन उसके बावजूद लोग लाइनों में लगकर परेशान हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि वह बुकिंग के लिए मैसेज कर रहा है, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। जिसके बाद परिवारिक सदस्य एजेंसी में बुकिंग करवाने के लिए आए थे, लेकिन बुकिंग नहीं हुई। पीड़ित ने कहा कि आज नवरात्र खत्म होने पर आज कंजक पूजन था, लेकिन सिलेंडर ना होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक इंडक्शन लाकर घर पर रखा है और उसके साथ-साथ वह गैस कॉपी लेकर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगा हुआ है। वहीं हरबंस सिंह ने कहा कि वह सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा है। उसने 18 मार्च को बुकिंग करवाई हुई है और 23 मार्च को सिलेंडर मिलना था, लेकिन मिला नहीं। ऐसे में वह पिछले 2 से 3 दिन लाइनों में खड़े होकर वापिस जा रहे है। वहीं आज एक बार फिर से वह लाइन में खड़े हो गए है और उन्हें सिलेंडर दिए जाने को लेकर कुछ बताया नहीं जा रहा है। वहीं गैस एजेंसी की महिला कर्मी नैंसी ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। गैस की सप्लाई लगातार हो रही है। नैंसी ने कहाकि डबल कनेक्शन वालों की 35 दिन के बाद बुकिंग हो रही है, जबकि सिंगल कनेक्शन वालों की 25 दिन बाद बुकिंग हो रही है। इसी के साथ उज्जवल कनेक्शन को लेकर 45 दिन में बुकिंग हो रही है। वहीं लोगों की लाइनों को लेकर कहा कि क्लोजिंग का महीना चल रहा है और सिस्टम में दिक्कत आ रही है। जिसके कारण कई बार बुकिंग सर्वर जल्दी नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि लोगों को लाइनें में लगने की जरूरत नहीं है, जल्द ही लोगों को पर्याप्त सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएगे।
  • मंदिर में Bouncers की गुंडागर्दी, श्रद्धालुओं को बुरी तरह पीटा, महिला और बुजुर्गों से भी धक्का-मुक्की के आरोप

    मंदिर में Bouncers की गुंडागर्दी, श्रद्धालुओं को बुरी तरह पीटा, महिला और बुजुर्गों से भी धक्का-मुक्की के आरोप

    हिसारः जिले के बरवाला में शर्मनाक मामला सामने आया है जहां, मंदिर में बाउंसरों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। महिला और बुजुर्गों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। लोगों ने हंगामा किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारनी शुरू कर दी। वहीं मौके पर घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाउंसर श्रद्धालुओं को खींचकर बाहर करते दिख रहे हैं। एक युवक महिला श्रद्धालु को धक्का देकर बाहर कर देता है। इस धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालुओं को हल्की चोटें भी लगी। उधर, मंदिर प्रशासन का कहना है कि वीडियो मंदिर गेट के पास का है। उस समय कुछ युवक अंदर घुस आए थे, जिसके बाद हंगामा हुआ।

    बनभौरी माता मंदिर कमेटी के प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि सामने आई वीडियो 23 मार्च की है। रात करीब 12 बजे अचानक भीड़ बढ़ गई थी। उन्होंने मंदिर के अंदर व्यवस्था बनाने के लिए पर्सनल सिक्योरिटी रखी हुई है, जो गेट व अंदर रहती है। जींद की कमांडो फोर्स भी मंदिर की सुरक्षा करती है। सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि उस दिन कुछ युवक बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करने लगे। बाउंसरों ने व्यवस्था बनाने के लिए उन्हें हटाने का प्रयास किया, जिससे श्रद्धालु परेशान न हो, लेकिन युवक हंगामा करने लगे। हम नवरात्र पर 50 से 60 बाउंसर हर मेले पर रखते हैं। बाहर सुरक्षा का जिम्मा पुलिस का रहता है। जब यह घटना हुई, उस समय वहां पुलिस भी मौजूद थी। पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें दूर करने का प्रयास किया।

    मामले में बीडीपीओ बरवाला रोशन लाल का कहना है कि मंदिर की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा कमेटी को दिया हुआ है। पहले सुरक्षा हरियाणा सरकार संभालती थी, लेकिन अब मंदिर कमेटी ही ये जिम्मेदीर संभालती है। वीडियो को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं बरवाला डीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है।

  • Punjab News: Divider पर चढ़कर पलटी तेज रफ्तार Pajero, देखें वीडियो

    Punjab News: Divider पर चढ़कर पलटी तेज रफ्तार Pajero, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में फिरोजपुर रोड पर सर्किट हाउस के नजदीक देर रात करीब 1 बजे सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार पजेरो कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए, वहीं कई वाहन चालक भी रुक गए और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में सवार 2 से 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए।

    हादसे में पजेरो कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में वाहन को मौके से हटाकर टोइंग के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि देर रात सड़कों पर ट्रैफिक कम होने के कारण कई चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। पुलिस लोगों से सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील कर रही है।