Blog

  • Punjab News: महिला संगीतकार की गाड़ी पर तेजाब फेंकने और धमकी देने के मामले में कारोबारी सुखपाल सिंह सहित 4 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला संगीतकार की गाड़ी पर तेजाब फेंकने और धमकी देने के मामले में कारोबारी सुखपाल सिंह सहित 4 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    मोहालीः सदर खरड़ थाना पुलिस ने महिला संगीतकार मनदीप कौर की शिकायत पर उसकी महिंद्रा थार में तेजाब डालकर नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कारोबारी सुखपाल सिंह खीपल (सन्नी एन्क्लेव), उसके ड्राइवर अर्श (मानसा), कर्मचारी जस्सी (मटौर) और गनमैन फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसबीपी सेक्टर-116 निवासी 32 वर्षीय मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 2022 में सैलून खोलने की तैयारी के दौरान उसकी पहचान तत्कालीन प्रॉपर्टी डीलर एवं वर्तमान कोयला कारोबारी सुखपाल सिंह से हुई थी।

    दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे। आरोप है कि सुखपाल ने पत्नी से संबंध ठीक न होने और तलाक लेने की बात कहकर शादी का प्रस्ताव रखा। बाद में दोनों महिलाओं को साथ रखने की बात कही, जिसे मनदीप और उसकी पत्नी ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने दूरी बना ली, लेकिन सुखपाल उस पर शादी का दबाव बनाता रहा। शिकायत के अनुसार, 13 जुलाई को वह आई-20 कार से अपने पैतृक गांव अंबाला गई थी और रात करीब नौ बजे लौटकर फ्लैट पहुंची।

    14 जुलाई की शाम जिम जाने के लिए पार्किंग में पहुंचने पर उसकी थार का पिछला शीशा टूटा मिला। गाड़ी के अंदर शराब की खाली बोतलों में लाया गया तेजाब छिड़का गया था, जिससे सीटें, डेशबोर्ड समेत पूरा इंटीरियर क्षतिग्रस्त हो गया। मनदीप का आरोप है कि 18 जुलाई को सुखपाल उसके घर पहुंचा और कहा कि यदि उसकी पत्नी या स्टाफ का नाम आया तो वह उसे गोली मार देगा। उसने सभी आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रीना और सुखमंदर की भूमिका की जांच की जा रही है।

     

  • नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    चंडीगढ़: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सभी राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। इस विषय में विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इस जानकारी को पहुंचाया जाए। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं परीक्षा तिथि संबंधी जानकारी समयबद्ध रूप से प्रदान की जाए ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी पंजीकरण कर सके।

     

  • Jalandhar News: नीट पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट्स का ऐलान, कल करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नीट पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट्स का ऐलान, कल करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में अब जालंधर में भी स्टूडेंट की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। स्टूडेंट ने बताया कि जालंधर के डीसी कार्यालय के बाहर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से रोष प्रदर्शन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल शनिवार 25 जुलाई 2026 को PUDA ग्राउंड (तहसील कॉम्प्लेक्स के सामने, डीसी ऑफिस के पास) सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

    इसके तहत छात्र विरोध प्रदर्शन करेंगे, जबकि शाम 5:30 बजे स्लोगन और बैनर मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। स्टूडेंट का कहना है कि सरकार निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की बात तो करती है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर नेम प्लेट उतारकर स्टूडेंट के साथ मारपीट करना क्या उचित था।

    स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सभी के साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उनके निजी अंगों को छुआ तथा नोचा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर पीड़ित स्टूडेंट को इंसाफ दिया जाना चाहिए। स्टूडेंट ने कहा कि अब छात्र जाग चुके हैं और युवा अपनी आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थियों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक आने वाले समय में भी इसी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे।

  • Jalandhar News: खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों में रोष, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव संग ढेसियां की खस्ताहाल सड़क को लेकर गांववासियों और दुकानदारों ने अनोखे ढंग से रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क के बीच धान लगाकर संबंधित विभाग का ध्यान सड़क की गंभीर समस्या की ओर खींचा। इस संबंधी जानकारी देते हुए बूटा सिंह और भोगल ने बताया कि संग ढेसियां की सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है और कई बार उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर हर समय पानी जमा रहता है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें सड़क के बीच धान लगाकर अपना रोष जताने के लिए मजबूर होना पड़ा। गांववासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे इससे भी बड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

  • Punjab News: महज 40 हजार रुपए में पति का करवाया कत्ल, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: महज 40 हजार रुपए में पति का करवाया कत्ल, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    बटालाः कहते हैं कि इश्क अंधा होता है। इसकी मिसाल बटाला में उस समय मिली जब एक महिला ने अपने ही पति का कत्ल करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने 40 हजार रुपये देकर पति की हत्या करवाई। दरअसल, पुलिस ने खड़ी एक कार की ड्राइविंग सीट पर युवक की लाश पड़ी मिली थी। पहली नजर में लगा, उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं पर उसकी लिव-इन पार्टनर भी खड़ी थी। वह जल्दी उसका पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में थी। हालांकि मरने वाले का भाई राजी नहीं हुआ। उसने कहा- ये हत्या है।

    मेरे भाई (मृतक) ने मौत होने से पहले ही कहा था कि अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मेरे साथ रहने वाली महिला और उसका नया प्रेमी होगा। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया। करीब 71 दिन बाद रिपोर्ट आई तो शक सच साबित हो गया। फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कत्ल को लेकर खुलासा किया। डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि करीब दो महीने पहले हाईवे पर भराव के पास एक कार मिली थी, जिसमें एक लाश थी। जब इस लाश का पोस्टमार्टम कराया गया, उसके बाद रिपोर्ट आई और पुलिस को शक हुआ कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि हत्या है।

    जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो उसकी अपनी पत्नी कातिल निकली। बातचीत के दौरान डीएसपी दलजीत कुमार ने कहा कि एसएचओ सदर बिक्रमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ जब पूरी जांच की, उसकी फोन डिटेल निकलवाई गईं तो उसके संबंध एक शख्स से मिले, जिसके साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या करवा दी। डीसएपी ने कहा कि पुलिस ने जब तुरंत सबूत खंगाले तो पता चला कि महज 40 हजार की सुपारी देकर लिव-इन पार्टनर ने अपने नए प्रेमी और 3 अन्य साथियों से मिलकर युवक की हत्या करा दी। हत्या के बाद शव को उसकी कार की ड्राइवर सीट पर रखकर जीटी रोड पर छोड़ दिया गया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कार भी रिकवर कर ली गई और हथियार भी रिकवर कर लिए गए।

     

  • Jalandhar News: National Highway पर 2 कैंटरों की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर 2 कैंटरों की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां 2 टैंकरों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कैंटर चालक कैबिन में बुरी तरह से फंस गया। वहीं घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहीं घटना की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में चालक कैबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जेसीबी और हायड्रा की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को कैबिन से बाहर निकाला गया र उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    घटना की सूचना मिलते सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने गोराया पुलिस को हादसे की सूचना दी। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुलिस कर्मी जसवीर सिंह ने सूचना दी कि स्टेला के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान घटना स्थल पर जाकर देखा कि एक कैंटर का टायर फट गया था और वह सड़क किनारे खड़ा था।

    इस दौरान दूसरा तेल कैंटर की टक्कर खड़े कैंटर से हो गई। इस भीषण हादसे में चालक गंभीर रूप से कैबिन मे फंस गया। इस घटना में ड्राइवर मनीष को हायड्रा और जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जबकि दूसरे कैंटर में टायर की रबड़ मौजूद थी। घटना की सूचना मिलने पर कैंटर चालक के मालिक लुधियाना से मौके पर पहुंच गए। इस घटना में हाईवे पर जाम लग गया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक लाइन चालू कर दी गई है, हालांकि दो लाइनें ब्लाक है, जिसे जल्द चालू करवा दिया जाएगा।

    वहीं व्यक्ति ने बताया कि गोराया नेशनल हाईवे पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हाईवे पर पहले से एक कैंटर टायर फटने के कारण खड़ा था। इस दौरान लुधियाना से जालंधर जा रहे तेल कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में चालक बुरी तरह से कैंटर के कैबिन में फंस गया। इस दौरान दो जेसीबी की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। व्यक्ति द्वारा पीड़ित के जीवन को लेकर अरदास की गई।

  • Doaba College की ओर से शुरु किए गए AI Integrated B.Tech और MBA कार्यक्रम, देखें वीडियो

    Doaba College की ओर से शुरु किए गए AI Integrated B.Tech और MBA कार्यक्रम, देखें वीडियो

    खरड़: उद्योग से जुड़े शिक्षा और भविष्य केंद्रित सीखने को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज खरड़ की ओर से ट्राइसिटी की अग्रणी उद्योग संचालित संस्था RiseKraft के साथ एक रणनीतिक अकादमिक साझेदारी की घोषणा कर दी है। इस सहयोग के अंतर्गत अब एआई इंटीग्रेटेड B.Teck और एमबीए कार्यक्रम शुरु किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच में दूरी को कम करने की उद्देश्य से की गई है। इसके अंतर्गत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती हुई तकनीकों, व्यावहारिक प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव को उच्च शिक्षा का अलग हिस्सा बनाया जाएगा। यह पहल सरदार मनजीत सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार हरविंदर सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार एस.एस. संघा (वाइस चेयरमैन) और सरदार नवप्रीत सिंह संघा (चेयरमैन) के नेतृत्व में शुरु की गई है। यह महत्वपूर्ण साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से की गई है, जिसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उभरती हुई तकनीकों, व्यावहारिक प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव को उच्च शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा। यह पहल सरदार मनजीत सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार हरविंदर सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार एस.एस. संघा (वाइस चेयरमैन) और सरदार नवप्रीत सिंह संघा (चेयरमैन) के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई है। इसकी घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। इसमें दोनों संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। RiseKraft की ओर से मेहरानी रेशी, अंकुश शर्मा और मेहर उन निसा मौजूद रहे। वहीं दोआबा ग्रूप की ऑफ कॉलेजेज की ओर से मसरुर हिलाल (डायरेक्टर एडमिशन्स) संजीव कुमार यादव (असिस्टेंट डायरेक्टर एडमिशन्स) मौजूद रहे। इसी के अंतर्गत RiseKraft अकादमिक और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर काम करेगा और अपने व्यापक कार्पोरेट नेटवर्क और उद्योग विशेषज्ञता के जरिए से छात्रों को उदयोग की जरुरतों के अनुरुप तैयार करने में साथ देगा। इसी के अंतर्गत पाठ्यक्रम विकास, AI-आधारित शिक्षण मॉड्यूल, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम्स, इंडस्ट्री मेंटरशिप और प्लेसमेंट में मदद दी जाएगी। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधन ने कहा है कि भविष्य उन पेशेवरों का है जो अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी कौशल और व्यावहारिक उद्योग अनुभव ही रखते हो। नए एआई इंटीग्रेटेड कार्यक्रम छात्रों को Artificial Intelligence, Data Analytics, Machine Learning, Business Intelligence, Digital Transformation, Product Management और बाकी अन्य उभरते क्षेत्रों में सफल करियर के लिए तैयार करेंगे। RiseKraft के प्रतिनिधियों का कहना है कि आज की कंपनियों को ऐसे स्नातकों की जरुरत है जो सिर्फ डिग्रीधारी न होकर उद्योग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस साझेदारी के जरिए से छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों, उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, व्यावहारिक परियोजनाओं और अग्रणी कंपनियों के साथ काम करने के मौके मिलेंगे। इस सहयोग के हिस्से के रुप में परिसर में एक व्यापक AI Innovation & Skill Development Ecosystem भी स्थापित किया जाएगा। यह प्रणाली नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, हैकाथॉन और उद्योग संबंधित शिक्षण को बढ़ावा देगी। इससे छात्रों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच मजबूत संबंध स्थापित होंगे। इस रणनीतिक साझेदारी के साथ दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेेजेज ने एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिया है कि वो रोजगारोन्मुखी शिक्षा, नवाचार और उद्योग सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। RiseKraft के साथ यह गठबंधन भविष्य के ऐसे पेशेवर तैयार करने की दिशा में एक खास कदम है, जो तकनीक-प्रधान विश्व में नेतृत्व करने की क्षमता रखते हों।

    25 जुलाई को दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित होगा मेगा जॉब फेयर 2026

    छात्रों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, खरड़, RiseKraft के साथ से 25 जुलाई 2026 को “मेगा जॉब फेयर 2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह जॉब फेयर कॉलेज परिसर, चंडीगढ़-रोपड़ हाईवे, खरड़ में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 20 से ज्यादा प्रमुख राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भाग लेने की संभावना है, जो आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (BFSI), मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, रिटेल और कोर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा बाकी निकटवर्ती राज्यों से बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के इस जॉब फेयर में भाग लेने की उम्मीद है। यह रोजगार मेला उम्मीदवारों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने, अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने तथा बेहतर करियर अवसरों की तलाश करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने और अपने करियर को नई दिशा देने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
  • Jalandhar News: Sarvodaya सहित 14 Hospitals के घोटाले पर सेहत मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sarvodaya सहित 14 Hospitals के घोटाले पर सेहत मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वोदय अस्पताल के खिलाफ एक्शन लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता, भ्रष्टाचार या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे और सरकारी धन का सही उपयोग हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई से जुड़े कई आंकड़े भी साझा किए। दरअसल, पंजाब सरकार की 10 लाख बीमा योजना में पंजाब के 14 अस्पतालों ने घोटाला किया है, जिनमें जालंधर के सर्वोदय अस्पताल का नाम भी सामने आ गया है। जिसको सरकार ने 10 लाख योजना के लाभ वाली लिस्ट से बाहर निकाल दिया है।

    जांच के दौरान ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें 6 मरीजों के परिजनों से कथित रूप से अवैध तरीके से पैसे वसूले गए थे। सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित परिवारों को उनकी राशि वापस दिलाई है। ऐसे में इनके खिलाफ सरकार द्वारा कारवाई की तैयारी की जा रही है। उक्त अस्पताल मुफ्त इलाज के बाद भी मरीज़ों से पैसे ले रहे हैं ओर कुछ तो नकली मरीज़ भर्ती करके सरकारी। स्कीम में घोटाला करके पैसे लिए जिनके खिलाफ अब कार्यवाही की तैयारी है, किडनी स्कैम में पहले से ही चर्चा में रहे डाक्टर पर अब कारवाई होनी निश्चित है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उनके अनुसार, स्वास्थ्य योजना में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जांच के दौरान 6 मरीजों के परिवारों से कथित रूप से गलत तरीके से वसूली गई राशि वापस कराई गई। इसके अलावा, गड़बड़ी में शामिल 14 अस्पतालों पर कुल ₹78.67 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक 50.30 लाख लोगों को ₹10 लाख तक का हेल्थ कार्ड जारी किया जा चुका है।

    सरकार के मुताबिक, 5.12 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए कैशलेस सुविधा का लाभ उठाया है। इस योजना के तहत अब तक ₹914 करोड़ की उपचार सहायता उपलब्ध कराई गई है। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 733 कैंसर मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है। उनके अनुसार, समय पर उपचार मिलने से कई मरीजों को राहत मिली है और लोगों को इलाज के लिए कर्ज लेने जैसी परिस्थितियों से भी बचाया जा सका है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है। सरकार के साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, लाभार्थियों में 52 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 68 प्रतिशत लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से योजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है और शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

  • जिला ऊना में फलदार पौधों का वितरण शुरू

    जिला ऊना में फलदार पौधों का वितरण शुरू

    बागवानी विभाग सरकारी दरों पर उन्नत फलदार पौधे करवा रहा उपलब्ध – केके भारद्वाज 

    ऊना,  सुशील पंडित : बागवानी विभाग ऊना द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान फलदार पौधों के वितरण एवं बिक्री अभियान की शुरुआत कर दी गई है। विभाग द्विभिन्न विकास खंडों में तैनात बागवानी विकास अधिकारियों के माध्यम से किसानों को सरकारी निर्धारित दरों पर उन्नत किस्मों के फलदार पौधे उपलब्ध करवा रहा है। इसके साथ ही किसानों को पौधों के वैज्ञानिक रोपण, देखभाल एवं प्रबंधन संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। उप-निदेशक (बागवानी) ऊना, डॉ. के.के. भारद्वाज ने बताया कि जिला ऊना के सभी उद्यान विकास खंडों में विभाग द्वारा पंजीकृत नर्सरियों से अब तक लगभग 5,500 फलदार पौधों की आपूर्ति की जा चुकी है। इनमें आम, लीची, किन्नू, माल्टा, मौसम्बी, नींबू, गलगल, अमरूद, अनार, आंवला, पपीता, करौंदा तथा कटहल सहित विभिन्न उन्नत किस्मों के पौधे शामिल हैं, जिन्हें किसान अपने खेतों में रोपित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु फलदार पौधों के रोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इस मौसम में पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है तथा उनकी प्रारंभिक वृद्धि भी बेहतर होती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि जो किसान नए बगीचे स्थापित करना चाहते हैं, वे अपनी मांग संबंधित बागवानी विकास अधिकारी के पास शीघ्र दर्ज करवाएं, ताकि आवश्यकता के अनुरूप पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। डॉ. भारद्वाज ने किसानों से अपील की कि फलदार पौधों का रोपण 15 अगस्त से पहले पूरा कर लें, जिससे पौधों के सफलतापूर्वक स्थापित होने की संभावना अधिक रहे और भविष्य में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।

    उन्होंने बताया कि जिला ऊना की जलवायु को ध्यान में रखते हुए आम की मल्लिका, चौसा एवं लंगड़ा, अमरूद की इलाहाबाद सफेदा, लखनऊ-49, श्वेता एवं ललित, लीची की देहरादून तथा माल्टा वर्ग की मोसंबी, ब्लड रेड एवं जाफा जैसी उन्नत किस्में किसानों के लिए अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। उप-निदेशक ने जानकारी दी कि एकीकृत बागवानी विकास परियोजना के तहत फलदार पौधों के बगीचे स्थापित करने पर किसानों एवं बागवानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक किसान पौधों का रोपण करने के बाद संबंधित विकास खंड के बागवानी विकास अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

     

  • Sonam Wangchuk ने तोड़ा अनशन, 3 डिमांड पर बनी मंत्रियों से सहमति, देखें वीडियो

    Sonam Wangchuk ने तोड़ा अनशन, 3 डिमांड पर बनी मंत्रियों से सहमति, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः सोनम वांगचुक ने 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे। इसके अलावा लद्दाख की एपेक्स बॉडी के बड़े नेता भी वहां मौजूद रहे। पहले अलग अलग राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसद उनसे मिलने पहुंचे थे। इन सांसदों ने हस्ताक्षर कर के वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि संसद में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर चर्चा होगी।
    सरकार की तरफ से आए मंत्रियों ने भी यही आश्वासन दिया था। वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिन से सरकार के साथ इस बात को लेकर सख्त बातचीत चल रही थी। उनकी मांग थी कि उन्हें आश्वासन लिखित रूप में चाहिए। इसी वजह से फैसला होने में दो दिन का समय और लगा और उन्हें दो दिन और भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ती तो वे और भी दिन बैठने को तैयार थे। आखिरकार आज सरकार ने लिखित आश्वासन दे दिया। सरकार के लिखित आश्वासन में तीन बड़ी बातें कही गई हैं। पहला, जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। दूसरा, संसद में पेपर लीक रोकने और परीक्षा प्रणाली सुधारने पर चर्चा होगी ताकि इसका स्थायी हल निकाला जा सके। तीसरा, हाल में नीट पेपर लीक के कारण जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है। वांगचुक ने लद्दाख की एपेक्स बॉडी के उन सभी नेताओं का धन्यवाद किया जो लद्दाख से दिल्ली आए. उन्होंने उन सभी सांसदों का भी आभार जताया जो उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 26 दिन बाद उन्हें पहली बार कुछ खाने को मिला है और यह स्वाद बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन भूख का अपना कोई स्वाद नहीं होता।