Blog

  • पंजाब : प्रॉपर्टी के लिए भाई ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    मोगाः बीते दिनों मोगा जिला के थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव भिंडर खुर्द के पास खेतों में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया था। युवक की पहचान कुलदीप सिंह उम्र 31 साल जो गांव कोकरी वेहनीवाला का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

     मृतक कुलदीप सिंह के भाई हरदीप सिंह ने पुलिस को झूठी कहानी बताई थी कि वह मोचन में माथा टेककर जब घर वापिस आया। तो उसने देखा कि छोटा भाई कल शाम को करीब 6 बजे खेत में गया था।
    जब वह घर वापिस नहीं आया, तो उसके पिता खेत में देखने के लिए गए। तब  पता चला की भाई को मार कर  फेंका हुआ था और साथ में कस्सी से एक गड्डा भी खोदा हुआ था । पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक कुलदीप सिंह की हत्या उसके बड़े भाई हरदीप सिंह ने की है, जो उसकी संपत्ति हड़पना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

  • जालंधरः इस इलाके में महिलाओं में हुई हाथापाई, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के उजाला नगर में दो पड़ोसियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर दोनों पड़ोसियों की महिलाएं हाथापाई करने लगी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित आकाश ने कहा कि उसके पड़ोसी उनके घर की बैकसाइड पर मिट्टी धूल के आने से उनसे बहस करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके घर की महिलाएं भी बात कर ही रही थी कि पड़ोसी महिला के पति ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उनके पड़ोसी डांस क्लास लगाते है। 

    इस दौरान वह आए दिन उनके पड़ोसी टोका-टाकी करते रहते है। पीड़ित का कहना है कि कभी धूल मिट्टी को लेकर विवाद करते है तो कभी कयारी में पानी डालने को लेकर कहने लगते है कि शाम के समय कयारी में पानी ना डाला करों। पीड़ित का कहना है कि घर हमारा खुद है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस घटना के बाद घायल दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में उपचार कराने चले गए। वहां पर भी पड़ोसियों के लड़के उन्हें धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सिविल अस्पताल में पड़ोसी के लड़के ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तेरी गर्मी जल्द निकाल दी जाएगी।

  • बेटे ने धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, जाने वजह

    बेटे ने धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, जाने वजह

    नई दिल्ली : यूपी के सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 2 बीघा जमीन के लिए एक युवक ने अपनी मां की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद वह सिर लेकर गांव में घूमा। वारदात की जानकारी होने पर जब पुलिस आई तो आरोपी खेतों में सिर लिए बैठा मिला। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 2 बीघा जमीन के लिए बेटे ने मां की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इसके बाद आरोपी सिर को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी वारदात का जायजा लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाश की तो वह मां का सिर लिए खेत में बैठा मिला।

    जानकारी के अनुसार सीतापुर में तालगांव थाना इलाके के मिर्जापुर निवासी आरोपी दिनेश पासी की मां कमला देवी के नाम 6 बीघा जमीन थी। इस जमीन को कमला का बेटा दिनेश अपने नाम कराना चाहता था। वहीं दिनेश की मां कमला 6 बीघा में सिर्फ 2 बीघा जमीन अपने लिए मांग रही थीं। इसी बात को लेकर कमला का बेटा दिनेश नाराज था। 2 बीघा जमीन के लिए दिनेश इतना गुस्से में आ गया कि वह अपनी मां की हत्या करने निकल पड़ा। वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद मां से उसकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच दिनेश ने गड़ासा उठाया और अपनी मां कमला देवी का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।

  • 3 साल की बेटी को मारकर दंपत्ति ने किया सुसाइड, जाने मामला

    नई दिल्ली : कर्नाटक के कोडागु जिले में एक निजी रिसॉर्ट में 3 लोगों का शव बरामद किया गया है। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक 3 साल का बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि मदिकेरी के पास एक निजी रिसॉर्ट में एक व्यक्ति और महिला ने पहले अपने बच्चे को मारा फिर सुसाइड कर लिया। कर्नाटक पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार केरल के कोलाम से आया था। मामले की जानकारी रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मौके से मिला सुसाइड नोट

    मृतकों की पहचान केरल के कोल्लम निवासी 43 वर्षीय विनोद बाबूसेनन, उनकी 38 वर्षीय पत्नी जीबी अब्राहम और उनकी बेटी जेन मारिया जैकब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति ने कथित तौर पर अपनी बेटी की हत्या कर दी, जिसके बाद उन्होंने खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक सुसाइड नोट का हवाला देते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। दम्पति कोल्लम के पास व्यवसाय चला रहे थे।

    शुक्रवार को रिसॉर्ट में ठहरा था परिवार

    परिवार शुक्रवार शाम को एक एसयूवी में रिसॉर्ट में पहुंचा था।  कुछ देर आराम करने के बाद परिवार रिसॉर्ट में घूमने निकल गया। रिज़ॉर्ट के प्रबंधक आनंद के अनुसार, जब वे पहुंचे तो परिवार सो रहा था। विनोद ने रिजॉर्ट स्टाफ से कहा था कि वे शनिवार सुबह 10 बजे चेकआउट करेंगे, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो स्टाफ उन्हें चेक करने गया। चेकआउट के समय सुबह 10 बजे एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तीस मिनट बाद स्टाफ फिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा जब उन्होंने खिड़की से देखा तो उन्होंने जोड़े को लटका हुआ देखा।

  • आज का राशिफल, 10 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 10 दिसंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि:आपके लिए आज का  दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप लक्ष्य को पाने के लिए एक्टिव रहेंगे ताकि कोई भी मौका चूक न जाए। जो लोग व्यापार करते हैं या जो नौकरी करते हैं, उनके करियर में उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। आज आपको जो भी काम मिलेगा, उसे आप अच्छी तरह तय समय पर पूरा कर दिखाएंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और यह आपके व्यवसाय और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल के बावजूद अपने परिजनों का सहयोग आज आपको आनंदित करेगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए है, तो सामाजिक स्तर पर अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं।

    वृष राशि: आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से निपटने का रास्ता ढूंढ लेंगे और अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी । नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है साथ ही आपको स्वास्थ्य के मामले में सचेत भी रहना चाहिए। किसी तरह के संक्रमण से अपना बचाव करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर होने की संभावना है। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं । व्यापार में लाभ के संकेत हैं, आमदनी बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने से घर का माहौल उल्लास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां मिलेगी पर अपने कौशल तथा मेहनत से सामना करने में सफल होंगे, आशातीत सफलता मिलने के साथ तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

    कर्क राशि: आज आपको अपने मनचाहे काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आज संभव है, आपको किसी अच्छी जगह ट्रांसफर मिल जाए जहां जाने की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक स्तर पर तालमेल बना कर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान संबंधी मामलों में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे तरक्की के अवसर मिलेंगे। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करेंगे इससे आप निरोगी और ऊर्जावान रहेंगे।

    सिंह राशि: आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे और ज्यादा लोगों से आपके संपर्क जुड़ेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है और आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा । नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है। आज अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। आज परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा, बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। आज किसी काम में घर के बड़े सदस्यों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

    कन्या राशि: आज आपको किसी तरह के कानूनी मामलों में दोस्तों की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी, जो आपको किसी तोहफे की तरह महसूस करा सकता है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता के लिए अधिकारियों से पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका उत्साह बढ़ेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होंगे पर कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में बेहतर रहेगा और आपको संतान की ओर कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।

    तुला राशि: आज आपका मन शांत रहेगा और मन में नये-नये विचारों का समावेश होगा। यदि आंखों या गले की कोई समस्या लग रही है तो भ्रामरी प्राणायाम करें तथा नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो टीम के सदस्यों से किसी प्रकार की समस्या की संभावना है परन्तु धैर्य से काम लेने पर मुश्किलें सुलझ जाएगी। इस राशि के जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे उनको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा जीवन साथी को आज कुछ स्पेशल फील कराने की कोशिश कामयाब होगी। Blue, 6

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। इस तरह आप अपनी स्थिति मजबूत कर पायेंगे और आपके प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में उतार चढ़ाव आ सकते हैं परन्तु विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए आजका दिन अच्छा है रिश्ते मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करने की हैबिट डालें।

    धनु राशि: आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते है यह आपके लिए अच्छा रहेगा सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, नये लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने वैवाहिक तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनाएं रखने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थी मन को एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें तो पढ़ने में मन लगेगा।

    मकर राशि: आज का दिन आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकता है। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास करेंगे और सफल होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी और आप धन संचय करने में कामयाब रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य मामलों पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

    कुम्भ राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अपनी मेहनत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है आमदनी बढ़ सकती है आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे बढ़ाने प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए नये साल में आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, बच्चों की मेहनत कामयाब होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। आज इस राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी कुछ खर्चे हो सकते हैं, आपको इससे बचना चाहिए और अच्छी दिनचर्या तथा पौष्टिक खानपान का पालन करना चाहिए।

    मीन राशि: आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आपकी मेहनत से नौकरी में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे आपकी सराहना होगी और पदोन्नति का मौका मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में तरक्की होगी, आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी लोगों से आज सहयोग मिल सकता हैजो आपके कैरियर के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से कुछ अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आगे की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करना चाहिए।

  • पंजाब : इलाके में तेंदुए आने के बाद नई वीडियो हुई वायरल 

    लुधियाना (ENS): पक्खोवाल रोड स्थित अभय ओसवाल सेंट्रा ग्रीन सोसायटी में गत दिवस एक तेंदुआ घुस आया, जो दूसरे दिन भी हाथ नहीं लगा। वही तेंदुए की नई वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एनकांउटर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन इलाके में तेंदुआ आने से लोग इतनी दहशत में है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को अपने इलाके के ग्रूपो में शेयर कर रहे है। 

    इस मामले में वन विभाग के अधिकरियों ने खा की यह वीडियो तेंदुए की नहीं शेर की है और वीडियो लुधिआना के किसी भी इलाके की नहीं है। विभाग ने लोगो से अपील कि है की इस वीडियो को तूल न दे।    

    बता दें कि बीते दिन सुबह 4 बजे पक्खोवाल रोड स्थित एक फार्म हाउस पर एक व्यक्ति ने तेंदुए को देखा। उक्त व्यक्ति ने बताया कि जब वह तेंदुए का वीडियो बनाने लगा तो वह दीवार फांदकर भाग गया। सेंट्रा ग्रीन सोसायटी से करीब 4 किलोमीटर दूर छाबड़ा कॉलोनी और देव कॉलोनी के पास एक फार्म हाउस में तेंदुए के पैरों के निशान मिले थे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਮਾਨ ਲੈਣ ਗਏ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਖ਼ੌਫ਼ਨਾਕ ਸਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਮੋਹਾਲੀ: ਐਸ.ਏ.ਐਸ ਨਗਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਲੌਂਗੀ ਤੋਂ ਦਿਲ ਦਹਿਲਾਉਣ ਵਾਲਾ ਇਕ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਪੀ ਜੀ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਪਾਰਸ ਨਾਮ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਜੋਗਿੰਦਰ ਨਾਮ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਬੋਰੀ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਹੀ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਤੇ ਰੱਖਕੇ ਬਰਿਆਲੀ ਦੀ ਨਦੀ ਨੇੜੇ ਖਾਲੀ ਥਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਬਲੌਂਗੀ ਪੁਲੀਸ ਵਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪਾਰਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਪੁਲੀਸ ਵਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀ  ਦੇ ਖਿਲਾਫ ipc ਦੀ ਧਾਰਾ 302 ਅਤੇ 201 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਜੋਗਿੰਦਰ ਦੇ ਭਰਾ ਮੋਹਿਤਜੋ ਪਿੰਡ ਮਲੋਆ ਵਿੱਚ ਕਿਰਾਏਦਾਰ ਵਜੋਂ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਪੁਲੀਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਸਦਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ ਬਲੌਂਗੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਫਾਸਟ ਫੂਡ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਅਨੁਸਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਸੀ ਕਿ ਪਾਰਸ ਅਕਸਰ ਉਸ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਖਾਣਾ- ਖਾਣ ਆਉਂਦਾ ਸੀ। ਇਕ ਦਿਨ ਦੋਸ਼ੀ ਉਸਦਾ ਇੰਡਕਸ਼ਨ ਚੁਲ੍ਹਾ ਤੇ ਅਡੈਪਟਰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਪਾਰਸ ਨੇ ਉਸਦੇ ਪੈਸੇ ਵੀ ਦੇਣੇ ਸੀ।

     ਜੋਗਿੰਦਰ ਨੇ ਪਾਰਸ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਸਮਾਨ ਵਾਪਸ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਕਿਹਾ ਪਰ ਉਹ ਟਾਲ ਮਟੋਲ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਜੋਗਿੰਦਰ ਰਾਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਬਲੌਂਗੀ ਪਾਰਸ ਦੇ ਪੀਜੀ ਰੂਮ ਸੀ ,ਪਰ ਉੱਥੋਂ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ।  ਭਰਾ ਦਾ ਪਤਾ ਨਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਤਾਏ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਬਲੌਂਗੀ ਸਾਈ ਹੋਮ ਵਿਖੇ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੀਜੀ ਵਿੱਚ ਜੋਗਿੰਦਰ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਕੀਤਾ। ਪੀ ਜੀ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਚੈਕ ਕਰਨ ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਜੋਗਿੰਦਰ ਰਾਣਾ ਕਮਰਾ ਨੰਬਰ 34 ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਤਾਂ ਸੀ। ਪਰ ਫਿਰ ਉਥੋਂ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ। cctv  ਫੁਟੇਜ ਵਿੱਚ ਦਿਸਿਆ ਕਿ ਪਾਰਸ ਕਮਰੇ ਚੋ  ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਿਆ ਅਤੇ  ਇੱਕ ਚਿੱਟੇ ਰੰਗ ਦਾ ਥੈਲਾ ਲੈ ਕੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ ਅਤੇ  ਥੈਲੇ ਨੂੰ ਰੱਸੀ ਨਾਲ ਬੰਨ ਕੇ ਘੜੀਸ ਕੇ ਪੌੜੀਆਂ ਵਲੋਂ  ਪੀਜੀ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਲੈ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜੋਗਿੰਦਰ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਥੈਲੇ ਨੂੰ ਬੰਨ ਕੇ ਚਲਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਬਲੌਂਗੀ ਦੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਸਰਦਾਰ ਗੌਰਵਬੰਸ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਾਰਸ  ਨੇ ਜੋਗਿੰਦਰ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਬੋਰੀ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਟੀ ਡੀ ਆਈ ਦੇ ਨੇੜੇ ਨਾਲੇ ਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਾਰਸ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁੱਢਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਉਸਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੱਲ ਕਬੂਲ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਜੋਗਿੰਦਰ ਦੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਕਿਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰਕੇ ਉੱਥੋਂ ਬੱਸ ਚ  ਬੈਠ ਕੇ ਚਲਾ ਗਿਆ ਸੀ। 

  • जालंधरः हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान वीनित उर्फ विनय निवासी जालंधर कैंट और मंदीप सिंह निवासी चमडीगढ़ रोड लुधियाना के रूप में हुई है।

    एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान अर्बन स्टेट फेस 2 के बिजली घर के नजदीक मौजूद थे जहां उन्हें रेलवे लाइन की तरफ से पैदल चला रहा वीनित उर्फ विनय पुलिस को देखकर हाथ में पकडे हुए लिफाफे को फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा तो नारे पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने आरोपित को रोक कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उससे 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच के दौरान उसके साथी मंदीप सिंह से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह में शामिल और सदस्यों के बारे में पता चल सके।

  • Jalandhar: Dhillon Resort में हुए गोलीकांड में हुआ खुलासा, देखे Live

    जालंधर, ENS:  रामामंडी के Dhillon Resort में हुए गोलीकांड में मृतक के परिजनों ने खुलासा करते हुए बताया कि गोली उनके रिश्तेदार ने ही चलाई थी।  इस घटना में तरन तारन के रहने वाले दिलजीत की गोली लगने से मौत हो गई।  

  • जालंधर: SDM बलबीर सिंह ने स्पार्क मेले के प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के दिए आदेश

    जालंधर, ENS: विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक कोर्सों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 12 और 13 दिसंबर को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे स्पार्क मेला-2023 की तैयारी पूरे जोरों शोरों चल रही है।

    आज यहां जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में एस.डी.एम. जालंधर-2 बलबीर राज सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग में स्पार्क मेले की चल रही तैयारियों और प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्पार्क मेला में बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे, जिसके मद्देनजर पेयजल, फर्नीचर, सफाई, मेडिकल टीम, सुरक्षा, निर्विघ्न बिजली सप्लाई, यातायात और पार्किंग सहित अन्य आवश्यक प्रबंध समय पर किए जाने चाहिए ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    एसडीएम ने अधिकारियों को मेले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करने के साथ ही उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।

    उन्होंने आगे बताया कि मेले की शुरुआत 11 दिसंबर को सुबह मिनी मैराथन के साथ की जाएगी और छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मिनी मैराथन के दौरान ट्रैफ़िक, रिफ़्रेशमैंट, मेडिकल टीमें आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि स्पार्क मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्पार्क मेला विद्यार्थियों को भविष्य में सही करियर चुनने में काफी मददगार साबित होगा, जिसे सफल बनाने में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

    इस अवसर पर एस.डी.एम. शाहकोट ऋषभ बांसल, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव इंद्रदेव, जिला गाइडेंस काउंसलर डॉ. सुरजीत लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।