बद्दी/ सचिन बैंसलः नालागढ़ के कटीरू माजरा के एक व्यकित्त से शातिरों ने 19 लाख 17 हजार रुपये ठग लिए है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर कर दी है। कटीरू माजरा के कुलदीप सिंह पुत्र उजागर सिंह को 21 जून को एक व्हट्स एप पर काल आई कि उसके भतीजे को जर्मन पुलिस ने जर्मन नागरिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद दो अन्य युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह अगर अपने बेटे को छुड़ाना चाहते है तो उन्होंने उससे पैसों की मांग रखी और धीरे धीरे उसे डरा कर 19 लाख 16 हजार 999 रुपये लूट लिए है। लेकिन जब बाद में उसे पता चला कि उसके भतीजे के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है तब उसे लूटने का आहसान हुआ। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने लोगों को इन हैंकरों के बारे में रोज जागरूक कर रही है लेकिन लोग उसके बावजूद भी मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कुलदीप सिंह की ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है।
Blog
-

हत्या या खुदकुशीः घर से मिली पति-पत्नी की लाश
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब एक घर के अंदर से पति-पत्नी की लाश मिली। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है। स्वतंत्र नगर का है। सुबह घर में रहने वाले और लोगों ने पुलिस को इस घटना की इत्तिला दी। नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम को भी बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। क्या ये हत्या का मामला है या खुदकुशी का, जांच जारी है।
क्या किसी एक ने हत्या करने के बाद खुदकुशी की या दोनों ने साथ में ही खुदकुशी की, इसकी भी जांच जारी है। ये भी जांच की जा रही है कि मौके से कोई सुसाइड नोट तो बरामद नहीं हुआ। साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद आसपास के लोग हैरान है। अभी तक मामले में ज्यादा जानकारी मिल नहीं सकी।
-

राहतः पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल हुई खत्म
चंडीगढ़ः पंजाब में रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर यूनियन को उनकी मांगों पर विचार विमर्श के लिए 10 जुलाई को मीटिंग का टाइम दे दिया है। टाइम मिलने के बाद यूनियन ने बुधवार की हड़ताल का अपना फैसला वापस ले लिया है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान बीते दिन ही दोपहर को मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से संदेश आया कि उन्हें मीटिंग का समय दे दिया गया है।
साथ ही सीएमओ से आए संदेश में यह भी कहा गया है कि रोडवेज पनबस कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने की भी कोशिश की जाएगी। पंजाब में करीब 3 हजार रोडवेज पनबस और पेप्सू बसों के पहिए जाम रहने के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टरों ने दो दिन 27 और 28 जून को हड़ताल का ऐलान किया था। यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के MD से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था।
कर्मचारियों ने रात 12 बजे के बाद से बसों को बस अड्डों या फिर रोडवेज के डिपो में खड़ा कर दिया था। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्हें पता है कि उनके इस कदम से लोगों को परेशानी होगी, लेकिन वह भी मजबूर हैं। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार न मानी तो उन्हें हाइवे रोकने जैसे कदम भी उठाने पड़ सकते हैं।
-

पंजाबः अगले 5 दिनों तक लगातार भारी बारिश के आसार
चंडीगढ़ः मॉनसून ने भारत के 80 फीसदी से ज्यादा इलाके को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के 24 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में मानसून आगे बढ़ चुका है। आईएमडी का कहना है कि अगले 5 दिनों तक भारत के पूर्व, मध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम में मानसूनी बारिश होगी। इस बीच यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जून को बारिश की संभावना जताई है। मॉनसून का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है।
आईएमडी ने आज भी यहां बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून की बारिश होगी। असम में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते ब्रह्मपुत्र नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की नदियां भी उफान पर हैं। पर्यटकों को अगले कुछ दिनों तक हिमाचल न आने की सलाह दी गई है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कों पर जाम लग रहा हैं। आईएमडी का अनुमान है कि 29 जून से उत्तर प्रदेश में मानसून का असर चरम पर होगा।
एक जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। 2 और 3 जुलाई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी में सामान्य बारिश की उम्मीद जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के इस हिस्से में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। आईएमडी ने आज उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी ने नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौडी, देहरादून, बागेश्वर और पिथोरागढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
-

दर्दनाक हादसाः शादी से लौटते दौरान पिता और 2 बेटों की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर
बरेलीः दर्दनाक सड़क हादसे में पटियाला के रहने वाले व्यक्ति और उसके 2 बेटों की मौत हो गई है। दरअसल, परिवार उत्तर प्रदेश के बरेली में गया था जहां सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा व्यक्ति दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज टोल प्लाजा पर अपनी कार में हवा भर रहा था। उसी दौरान कैंटर ने उसे और कार को टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान पटियाला के आनंद नगर एक्सटेंशन निवासी परमजीत सिंह चड्डा (45), बेटा सरबजीत सिंह उर्फ अवि (14) और अंश सिंह (12) के रूप में हुई है। वहीं परमजीत की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि कैंटर के ड्राइवर ने पहले परमजीत की कार को टक्कर मारी, उसके बाद उन्हें कुचलते हुए पलट गया। टोल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को अस्पताल में रखवा दिया गया। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो जाने के बाद शहर में शोक है। मृतकों के रिश्तेदारों और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
-

पंजाबः पेड़ से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप
लुधियानाः जिले के धुरी रेलवे लाइन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटकता हुआ व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति ने रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर GRP के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा।
बताया गया है कि मृतक की जेब से लुधियाना से अंबाला की टिकट मिली है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए रखा जाएगा। पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया जाएगा।
-

ਪੰਜਾਬ : ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਦਰਮਿਆਨ ਚੱਲ ਰਹੇ ਝੱਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਧਿਰ ਦੀ ਮਹਿਲਾਂ ਨੇ ਚਲਾਈ ਗੋਲੀ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਪਿੰਡ ਆਲੇਚੱਕ ਵਿੱਚ 9 ਕਨਾਲਾ 7 ਮਰਲੇ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਦਰਮਿਆਨ ਚੱਲ ਰਹੇ ਝੱਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਇਕ ਧਿਰ ਦੀ ਮਹਿਲਾਂ ਵਲੌ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿੱਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਮਹਿਲਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਮਹਿਲਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਦਿਆ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਉਸਦੇ ਸਵਰਗੀਏ ਪਤੀ ਕਰਨਲ ਦੇ ਨਾਮ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਹ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਖੇਤੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਜਮੀਨ ਦਾ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਵੀ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਹੁਕਮ ਕੀਤੇ ਹਨ ਕਿ ਜਿੰਨਾ ਚਿਰ ਇੱਸ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਉੱਪਰ ਉਹ ਖੇਤੀ ਕਰ ਸੱਕਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਬੀਤੇ ਕੱਲ੍ਹ ਜਦੌ ਉਹ ਜ਼ਮੀਨ ਵਾਹ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨੇ ਉਸ ਉਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੇ ਟ੍ਰੈਕਟਰ ਨੂੰ ਛੱਪੜ ਵਿਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਜਾਣ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਾਈਰਿੰਗ ਕਰਨੀ ਪਈ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਖਰੀਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਰਜਿਸਟਰੀ ਇੰਤਕਾਲ ਆਦਿ ਸੱਭ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਰਨਲ ਦੀਆਂ ਬੇਟੀਆਂ ਕੋਲੋ ਖਰੀਦੀ ਹੈ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਰਨਲ ਦੀ ਪਤਨੀ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਪਿੰਡ ਆਲੇਚੱਕ ਵਿੱਚ ਕਰਨਲ ਦੀ 9 ਕਨਾਲਾ 7 ਮਰਲੇ ਜ਼ਮੀਨ ਸੀ ਜਿਸਦਾ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਸਟੇਟਸ ਕੌ ਲੱਗਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਕੱਲ ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਜ਼ਮੀਨ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਆਕੇ ਉਹਨਾਂ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਟਰੈਕਟਰ ਨੂੰ ਛੱਪੜ ਵਿੱਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਰੱਖਿਆ ਲਈ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਨੀ ਪਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਉਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਸਗੋਂ ਉਸ ਉਪਰ ਅੱਤੇ ਉਸਦੇ ਦੇ ਭਰਵਾਂ ਉਪਰ ਝੂੱਠਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਭਰਾ ਗੁਰਪੇਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਹ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਉਹ ਡਿਊਟੀ ਤੇ ਸੀ। ਘਰ ਵਿਚ ਮੌਜੂਦ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਓਸ ਉੱਪਰ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਝੂਠਾ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਪਰਚੇ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।
ਇੱਸ ਸਬੰਧੀ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਨੌਜਵਾਨ ਮੇਜ਼ਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਇਹ ਜ਼ਮੀਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਰਨਲ ਦੀਆਂ ਧੀਆਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਖਰੀਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਰਜਿਸਟਰੀ ਇੰਤਕਾਲ ਆਦਿ ਸੱਭ ਕੁੱਝ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅੱਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੁੱਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਇਸ ਜ਼ਮੀਨ ਵਿਚ ਪੱਠੇ ਭਿੱਜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਪਰ ਇਹ ਮਹਿਲਾਂ ਨੇ ਬੀਤੀ ਕੱਲ ਜ਼ਮੀਨ ਨੂੰ ਟ੍ਰੈਕਟਰ ਲਿਆ ਕੇ ਵਾਹ ਦਿੱਤਾ ਜਦੌ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੌਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹਨਾ ਦੇ ਬੰਦਿਆਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅੱਤੇ ਇਸ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਸਾਡੇ ਉੱਪਰ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅੱਤੇ ਸਾਨੂੰ ਭਜ ਕੇ ਜਾਣ ਬਚਾਉਣੀ ਪਈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਹਿਲਾ ਉੱਪਰ ਇਰਾਦਾ ਕਤਲ ਦੀ ਧਾਰਾ ਨਹੀਂ ਲਗਾਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਹਿਲਾਂ ਉੱਪਰ ਇਰਾਦਾ ਕਤਲ ਦੀ ਧਾਰਾ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ 2 ਧਿਰਾਂ ਦਰਮਿਆਨ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਕ ਧਿਰ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਵੱਲੋਂ ਉੱਥੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਉਪਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਝਗੜੇ ਨੂੰ ਸਮਾਪਤ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅੱਤੇ ਮਹਿਲਾਂ ਸਮੇਤ ਉਸਦੇ ਭਰਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕੀ ਜੇਕਰ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਉੱਪਰ ਗ਼ਲਤ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤਾਂ ਓਸਦੀ ਜਾਂਚ ਕਿਤੀ ਜਾਏਗੀ।
-

पंजाबः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगेगा शहीद भगत सिंह का बुत
मोहालीः पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम देकर युवा पीढ़ी को पंजाब की विरासत से जोड़ने की कोशिश की थी। 28 सितंबर, 2022 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ रखा गया था। इस नए रखे नाम की पहली सालगिरह से पहले सरकार ने अब यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन के बारे में युवाओं को जानकारी देने की योजना बनाई है। इसके लिए 6.52 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। सरकार वहां पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा बनाने जा रही है। इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सरकार ने बेहतर लुक देने के लिए यहां पर बहुत-सी अच्छी सुविधाएं देने के लिए एयरपोर्ट रोड पर भी बहुत पैसा खर्च किया है।
इस रोड पर सरकार की ओर से लगाए गए पौधों और चौड़ी सड़क को देखकर एक बार तो यह लगता है कि लोग विदेश में आ गए हैं। वहीं, अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पंजाब की विरासत से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए और पंजाब की विरासत का लुक देने के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने खुद रुचि दिखाई है। उन्होंने यहां पर निशान-ए-इंकलाब प्लाजा बनाने के लिए विभाग को कहा है। राज्यपाल के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने वहां पर प्लाजा बनाने के साथ ही बुत के निर्माण की योजना भी बनाई है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस काम के लिए जल्द ही विभाग टेंडर लगा दिया जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद छह महीने में ठेकेदार को सारा काम पूरा करके देना होगा। इसके बाद लोग वहां पर आने-जाने के दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन के बारे में जान सकेंगे। निशान-ए-इंकलाब प्लाजा बनने के बाद यहां से सफर करने वाले लोगों को पंजाब के महान सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन के बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा। वहां दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हंसते-हंसते हुए फांसी के फंदे को चूमकर गले लगा लिया था।
-

आज का राशिफल, 28 जून 2023
आज का राशिफल, 28 जून 2023
वृष: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है।मिथुन: कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।कर्क: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।सिंह: स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।कन्या: नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।तुला: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।धनु: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।मकर: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।कुंभ: निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। -

42 साल की उम्र में फिल्म डायरेक्टर का निधन
मुंबई: मलयालम फिल्म निर्देशक और प्रोडक्शन कंट्रोलर बैजू परवूर का निधन हो गया। उन्होंने 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बैजू का बुखार और शारीरिक परेशानी का इलाज चल रहा था। उनके परिवार का कहना है कि निर्देशक के असामयिक निधन का मुख्य कारण फूड पॉइजनिंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार बैजू का परिवार का दावा है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से उन्हें शारीरिक परेशानी हो रही थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई। कथित तौर पर शनिवार, 24 जून को बैजू परवूर एक फिल्म के काम के लिए कोझिकोड में थे और बाद में घर वापस जाते समय उन्होंने एक होटल से खाना खाया। शारीरिक परेशानी का अनुभव करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी के घर कुन्नमकुलम जाने का फैसला किया, जहां उनकी हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद रविवार को कुझुपिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।

बैजू की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोच्चि के एक अस्पताल में ले जाया गया। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी चित्रा और उनके बच्चे आराध्या और आरव हैं। सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बैजू के अचानक निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बैजू परवूर की आने वाली फिल्म ‘सीक्रेट’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी और इसी वक्त यह हादसा हो गया। बतौर निर्देशक बैजू की पहली फिल्म ‘सीक्रेट’ अगले महीने जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक होने के अलावा बैजू परवूर ने 45 से अधिक फिल्मों में प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में भी काम किया था।
