Blog

  • Jalandhar News: राहुल पर गोलियां चलाने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राहुल पर गोलियां चलाने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सोढल के लाठीमार मोहल्ला में मंगलवार रात हुए गोलीकांड को ट्रेस करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन पासवान तथा उसके साथी राघव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आर्कषी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लाठीमार मोहल्ला में राहुल पुत्र तरसेम लाल की जांघों के बीच और हाथ में दो गोलियां मार पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाई गई थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर एक-एक मामला दर्ज है।

    वहीं तीसरे आरोपी को नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके 4 दिन रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल के दोस्त ही है और उन्होंने एक साल पहले हुई घटना का बदला लिया है। दरअसल, एक साल पहले राहुल ने अमन और उसे छोटे भाई विक्की के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें राहुल ने दोनों की मारपीट की थी और मुंह पर पेशाब किया था।

    जिसका बदला लेने के लिए अमन पासवान ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैकि अमन पासवान डकैती के केस में जेल जा चुका है। करीब 6 माह पहले वह जमानत पर आया और उसके बाद से ही राहुल की हत्या की योजना बना रहा था। इसी योजना के तहत वह 6 माह पहले यूपी से 30 हजार में देसी कट्टा लेकर आया था। सूत्रों के अनुसार पिछले 6 माह से वह राहुल का काम तमाम करने की फिराक में घूम रहा था।

    लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था क्योंकि राहुल हर वक्त अपने साथियों के साथ झुंड में ही रहता था जिस कारण उसे मौका नहीं मिल पाया। मंगलवार रात राहुल के मोहल्ले में बैठ जाने की रेकी भी अमन पासवान के साथियों ने की थी। जिसके बाद पूरी प्लानिंग तैयार की गई और बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेआम राहुल पर उस समय गोलियां चला दीं। जब वह लाठीमार मोहल्ला में दोस्त के घर के बाहर बैठा हुआ था। वहीं इस मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें मैदान में उतारी और मामले को ट्रेस कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: लैंड पुलिंग मामले में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    Punjab News: लैंड पुलिंग मामले में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़: पंजाब में चल रही लैंड पुलिंग स्कीम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक और सरकार द्वारा इस स्कीम को किसानों के हित में बताया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर किसान इसका विरोध कर रहे है। वहीं आज इस स्कीम को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने इस स्कीम पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई कल होगी, जिसमें पंजाब सरकार को अपनी योजना का बचाव करना होगा।

    Read in English:

    BREAKING NEWS: High Court Stays Land Pooling Scheme in Punjab

    यह फैसला 102 याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है। जिनकी लगभग 250 एकड़ जमीन इस योजना के तहत ली जाने वाली थी। याचिकाकर्ताओं के वकील चरणजीपाल सिंह बागड़ी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने खास तौर पर उस जमीन पर रोक लगाई है जिसका उल्लेख उन्होंने अपनी याचिका में किया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले के अलावा एक और अलग याचिका भी विचाराधीन है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ

    ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੱਕ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਨੀਤੀ ‘ਤੇ ਲਗਾਈ ਰੋਕ

    अदालत ने पंजाब सरकार से कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने को कहा है। अदालत ने पूछा है कि क्या इस नीति को लागू करने से पहले वातावरण और सामाजिक प्रभावों का मूल्यांकन किया गया था? इसके अलावा, अदालत ने यह भी पूछा है कि क्या इस नीति में भूमिहीन मजदूरों और अन्य लोगों के पुनर्वास के लिए कोई व्यवस्था है, जो अपनी राशन-रोटी के लिए इस जमीन पर निर्भर हैं।

    सरकार ने अदालत को भरोसा दिया है कि अगली सुनवाई तक इस नीति के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई जल्द होने की संभावना है। लैंड पुलिंग स्कीम के तहत किसानों की जमीनें एकत्र कर सरकार शहरी विकास के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। सरकार का कहना है कि इस योजना में किसानों को भी हिस्सेदारी दी जाएगी और उन्हें फायदा होगा।

    लेकिन किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन जबरदस्ती ली जा रही है और यह सीधे तौर पर जमीन अधिग्रहण जैसा है। इस योजना को लेकर राज्य में विरोध की लहर है। किसान संगठनों ने इसे किसान विरोधी करार देते हुए सरकार से स्कीम वापिस लेने की मांग की है। अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की कल होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि यह योजना आगे बढ़ेगी या नहीं।

     

  • Jalandhar News: Bowry Memorial Hospital के बाहर महिला की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: Bowry Memorial Hospital के बाहर महिला की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहीद उधम सिंह नगर में स्थित बोरी मेमोरियल अस्पताल में महिला की मौत को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां कबीर नगर के रहने वाले परिजनों द्वारा अस्पताल के बाहर डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए गए है। पीड़ित आलम सलमानी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह 2 दिन पहले 35 वर्षीय पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया था।

    पीड़ित ने कहा कि डॉक्टर नीतिका पॉल और डॉक्टर परमजीत द्वारा पत्नी का उपचार किया जा रहा था। जहां पहले डॉक्टरों ने नार्मल डिलीवरी करने का कहा था, लेकिन अचानक दोपहर के समय उन्हें नॉर्मल डिलीवरी करने का कहा था। लेकिन अचानक डॉक्टर ने पीड़ित परिवार को बताया कि महिला के गर्भ में बच्चे ने पोटी कर दी है, जिसके कारण ऑपरेशन करना पड़ेगा।

    पीड़ित ने कहाकि पत्नी के ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान डॉक्टर नीतिका पॉल द्वारा महिला की हालत गंभीर होने के बाद उसे Innocent Heart Hospital में रैफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं बच्चे को डॉक्टरों द्वारा दोआबा अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे मशीन रखा गया है। परिजनों ने अस्पताल के प्रशासन द्वारा धक्केशाही के आरोप लगाए है। उनका कहना हैकि जब इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन से बात करनी चाही तो उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया।

    हालांकि पीड़ित द्वारा पत्नी का संस्कार कर दिया गया है और पहले पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन अब बच्चे की हालत गंभीर होने के बाद पीड़ित परिवार द्वारा बोरी अस्पताल के बाहर हंगामा किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टर ने मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाई रखी। ऐसे में अगर बोरी अस्पताल के डॉक्टर अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। परिवार द्वारा अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए गए है। हालांकि एनकाऊंटर न्यूज इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है। वहीं घटना की सूचना परिवार द्वारा अब पुलिस को भी दे दी गई है। मौके पर पहुंची थाना 4 की पुलिस द्वारा अस्पताल के डॉक्टरों और पीड़ित पक्ष से बातचीत की जा रही है।

  • गलत Blood Group का खून चढ़ाने से होगी शरीर को ये दिक्कतें, जानें

    गलत Blood Group का खून चढ़ाने से होगी शरीर को ये दिक्कतें, जानें

    सेहत: इंसान का खून उसकी जिंदगी का सबसे जरुरी धड़कन होता है परंतु यदि वही खून किसी ओर का हो और आपके शरीर के साथ मेल भी न खाए तो क्या होगा। अस्पताल में जब किसी को खून की जरुरत होती है तो डॉक्टर उसकी हालत को ठीक करने के लिए ट्रांसफ्यूजन यानी खून चढ़ाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। यह प्रक्रिया सुनने में भले ही सामान्य लगे लेकिन उस दौरान बहुत ही सेंसिटिव होती है जब मरीज को उसका मेल न खाने वाला ब्लड ग्रूप चढ़ा दिया जाए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को ऐसा खून चढ़ जाए जो उसके ब्लड ग्रूप से मेल न खाए तो इसका असर शरीर की इम्यून सिस्टम पर होता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में Acute Hemolytic Transfusion Reaction कहते हैं। इसमें शरीर उस नए खून को नष्ट करने के लिए एंटी बॉडीज बनाता है इससे खून की कोशिकाएं फटने लग जाती हैं और शरीर के अंगों पर गहरा असर होता है।

    दिखते हैं ये लक्षण

    . तेज बुखार और कंपकंपी . पेशाब का रंग लाल या गहरा होना . ब्लड प्रेशर गिरना . शरीर में सूजन या एलर्जी जैसे लक्षण . सीने या कमर में अचानक दर्द . सांस लेने में दिक्कत इन लक्षणों को यदि समय रहते न पहचाना जाए तो किडनी फेलियर या फिर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

    इस बात का रखें ध्यान

    वैसे तो अस्पतालों और ब्लड बैंकों में खून चढ़ाने से पहले ब्लड टाइपिंग जैसी प्रक्रियाएं होती है परंतु यदि किसी से लापरवाही हो जाए लेबलिंग में गलती हो या इमरजेंसी में बिना जांच के खून चढ़ा दिया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। गलत ब्लड ग्रूप का खून चढ़ाना किसी छोटी लापरवाही का बड़ा परिणाम भी होगा। ऐसी स्थिति कुछ ही मिनटों में शरीर के अंदर दिक्कत पैदा कर सकती है और यदि समय रहते इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है। ऐसे में यह जरुरी है कि जब भी आपको खून चढ़ाया जाए तो ऐसी प्रक्रिया को हल्के में न लें।  
  • Punjab News: 3.250 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3.250 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सागर कुमार पुत्र भरत सिंह, निवासी गांव असालतपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और 22 वर्षीय चिराग पुत्र चंदर प्रकाश, निवासी गांव रायम नगला, थाना कुदरकी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    एसपी डी सौरव जिंदल ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना डेरेबसी की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके 3 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद की है। उन्होंने कहाकि 6 अगस्त को थाना डेरेबसी की पुलिस पार्टी बस स्टैंड मुबारकपुर पर मौजूद थी, जहां संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बस स्टैंड पर 2 युवक संदिग्ध नजर आए। जिनमें से एक युवक के कंधे पर काला रंग का बैग रखा हुआ था। थाना डेरेबसी के एएसआई चरणीत सिंह द्वारा संक्षिप्त जांच की गई तो सागर कुमार नामक युवक के कंधे पर बैग से 3 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद हुई।

    आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 225 दिनांक 06-08-2025 धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डेरेबसी में दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सागर 8वीं कक्षा पास है और अविवाहित है। अभी तक सागर के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। वहीं चिराग 9वीं कक्षा पास है और अविवाहित है। चिराग के खिलाफ यूपी में एक एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी यह हेरोइन किस व्यक्ति से खरीदकर लाए थे और कहां-कहां सप्लाई करनी थी।

  • Jalandhar News: डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे CM Mann, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया शिलान्यास, देखें Live

    Jalandhar News: डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे CM Mann, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया शिलान्यास, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज डेरा सचखंड बल्ला पहुंचे। जहां वह गुरु घर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। जिसके बाद उन्होंने जनता से मुलाकात की। सीएम मान ने डेरा बल्ला के मुखी से मुलाकात की। जहां डेरा मुखी ने सीएम मान का स्वागत किया। सीएम मान ने लोगों को नौकरियां देने के साथ-साथ गरीबों के कार्ड बनाने का आश्वासन दिया।

    इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर निशाने साधे और कहा कि 70 सालों से सिस्टम खराब किया हुआ उसे सुधारने में कुछ समय लगेंगा। वहीं उन्होंने लोगों को आम पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया और कहाकि सरकारी स्कूलों में अब अधिकतर बच्चे फर्स्ट आ रहे है। वहीं उन्होंने नशे के विरुद्ध मुहिम के बारे में लोगों को बताया कि कैसे युवाओं के लिए इस मुहिम के तहत सेंटरों में ईलाज करवाया जा रहा है।

  • Donald Trump के 50% Tariff पर भड़के कांग्रेस नेता शशि थरुर, बोले – ‘हमें भी लगाना चाहिए’

    Donald Trump के 50% Tariff पर भड़के कांग्रेस नेता शशि थरुर, बोले – ‘हमें भी लगाना चाहिए’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। पहले उन्होंने 25% टैरिफ लगाया था परंतु अब उसको बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद शशि थरुर का बयान भी सामने आया है। शशि थरुर ने कहा है कि यदि अमेरिका हम पर 50% टैरिफ लगाता है तो हमको भी उन पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। सिर्फ ट्रेड के चक्कर में क्यों रिश्ते खराब करने की कोशिश हो रही है। हमारी ओर से रिश्ते खराब नहीं हो रहे अमेरिका की ओर से हो रहे हैं।

    ट्रंप के फैसले पर शशि थरुर ने किया पलटवार

    कांग्रेस सांसद ने ट्रंप के इस फैसले पर पलटवार किया है। उन्होने कहा कि क्या वो हमारे रिश्तों की वैल्यू नही करते और अगर वो नहीं करते तो हम भी क्यों करें। भारतवासी वहां रह रहे हैं वो आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड हैं। यदि हर चीज 50% मंहगी होगी तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की भारतीय चीजों को क्यों खरीदें? ‘

    अमेरिकन निर्यात पर भी लगाना चाहिए टैरिफ

    शशि थरुर ने कहा है कि यदि ऐसे वो करेंगे तो हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें ऐसे धमकी दे सके। वहीं दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने उन कदमों के लिए भारत पर एक्स्ट्रा शुल्क लगाया है जो भी कोई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। भारत ने अमेरिका को इस फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यवहारिक बताया है और यह साफ कर दिया है कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरुरी कदम उठाएगा। आपको बता दें कि अमेरिका ने पहले भारत पर 1 अगस्त से टैरिफ लगाने का फैसला किया था परंतु बाद में उसने 7 अगस्त से टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में एबुलेंस चालक की मौत

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में एबुलेंस चालक की मौत

    फरीदकोटः कोटकपूरा के जैतो रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोमाना अलबेल सिंह गांव निवासी गुरनैब सिंह के रूप में हुई है। उक्त मृतक कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में एम्बुलेंस का चालक था। मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल की एम्बुलेंस का चालक गुरनैब सिंह रोजाना की तरह अपने गांव से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आ रहा था। जब वह जैतो रोड पर गांव नानकसर के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर खाई में गिर गया, जबकि कार भी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

    हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। इस मामले पर बात करते हुए गाँव निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरनैब सिंह रोजाना की तरह अपनी मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस सड़क पर हो रहे हादसों पर चिंता भी जताई। मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर टैक्सी चालक के घर पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर टैक्सी चालक के घर पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। जहां पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उस पर दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। टैक्सी चालक पीड़ित जागीर सिंह के घर पर नौजवानों ने जमकर तोड़फोड़ की। हमले में युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित युवक ने बताया कि यह हमला उस पर पहले भी हो चुका है, जिसमें उसकी जान को खतरा हुआ था।

    पीड़ित ने कहा कि इस बार, जब वह टैक्सी लेकर दिल्ली जाने के लिए अपनी गली से निकल रहा था तो टैक्सी के हॉर्न बजाने को लेकर हुई नोकझोंक ने झगड़े का रूप ले लिया। झगड़े के दौरान उस पर हमला कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके पास मौजूद 60 हजार रुपये भी लूट लिए गए। युवक ने बताया कि हमला करने वाले वही युवक हैं जिन्होंने पहली बार भी उस पर जानलेवा हमला किया था। स्थिति गंभीर होने के कारण पीड़ित ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

    वहीं, पीड़ित युवक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ अनजान 5 से 10 युवकों ने उनके घर की तोड़-फोड़ की है, साथ ही उसे बुरी तरह से पीटा है और उसके चेहरे पर मुक्के भी मारे, जिससे मेरी हालत गंभीर हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

     

  • Punjab News: सार्वजनिक जगहों पर खालिस्तान समर्थक लेख लिखे जाने के बाद पुलिस हुई सख्त, देखें वीडियो

    Punjab News: सार्वजनिक जगहों पर खालिस्तान समर्थक लेख लिखे जाने के बाद पुलिस हुई सख्त, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में खालिस्तान समर्थकों द्वारा दीवारों पर धमकियां और लेख लिखे जाने के बढ़ते मामलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की है। इन मामलों पर कड़ा एक्शन लेते हुए अमृतसर पुलिस ने विशेष टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर अचानक जांच अभियान चलाया। इसी सिलसिले में डीजीपी स्पेशल द्वारा अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच की। जांच के दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी स्पेशल शशि प्रभा द्विवेदी ने कहा कि ये अचानक छापेमारी कई अन्य जगहों जैसे बस स्टैंड, जेल और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी की जा रही है। इसका उद्देश्य सीधा है – शरारती तत्वों पर नजर रखना और किसी भी बड़ी घटना को होने से पहले ही रोकना।

    डीजीपी ने बताया कि खालिस्तान के समर्थन में लिखे गए लेखों की जांच करना मुश्किल होता है, क्योंकि कई बार लोग वीडियो वायरल कर देते हैं, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं होता। इसलिए पुलिस पूरी जांच के बाद ही दोषियों को गिरफ्तार करती है। ऐसी घटनाओं में राजनीतिक संलिप्तता की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी ओर 15 अगस्त को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

    रेलवे स्टेशन पर लावारिस वस्तुओं की पहचान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर आम लोग किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी अवैध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रात में भी नाकेबंदी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शरारती तत्व कभी-कभी कुछ सेकंड के लिए आते हैं और लिखकर चले जाते हैं। उनकी पहचान के लिए नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, खासकर उन जगहों पर जहां पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।

    शिवाला मंदिर और शिवाला पुलिस चौकी के पास हुई घटना पर भी पुलिस नजर रख रही है और अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों को कानूनी सजा दी जाएगी। अंत में, पुलिस ने यह भी बताया कि पूरे अमृतसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आने वाले दिनों में और कड़े कदम उठाए जाएंगे।