Blog

  • Punjab News: PRTC और Punbus कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, राखी पर्व पर लोगों की बड़ी परेशानी, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC और Punbus कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, राखी पर्व पर लोगों की बड़ी परेशानी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब भर में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, कच्चे कर्मियों ने कल हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मियों का कहना हैकि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे है, लेकिन उन्हें आश्वासन देने के बाद मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा।

    ऐसे में उन्होंने 8 अगस्त को राज्य भर के 27 डिपो बंद करने का ऐलान किया है। कॉट्रेक्ट यूनियन के ऐलान से राखी पर्व पर आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, राखी पर्व पर अधिकतर लोग बसों में सफर करते है। ऐसे में बसों के चक्का जाम किए जाने से लोगों को बड़ी मुश्किल आ सकती है।

    यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कल सभी 27 डिपुओं पर बसें रोकी जाएंगी और हड़ताल की जाएगी। यूनियन के पंजाब अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि यदि सरकार ने कल दोपहर तक उनकी मांगें नहीं मानीं, तो दोपहर के बाद सूबे के सभी 27 डिपुओं को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और चक्का-जाम किया जाएगा। आज यूनियन ने चेतावनी के रूप में सभी 27 डिपुओं के बाहर गेट रेलियां भी की।

    यूनियन के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा, “पिछले एक साल से हमारी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। वह मंत्री के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला।” यूनियन ने कहा है कि यदि मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे कल सभी डिपुओं को पूरी तरह बंद करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी माना कि इस हड़ताल के कारण आम यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

  • Punjab News: आतंकी साजिश हुई नाकाम, IED किया बरामद

    Punjab News: आतंकी साजिश हुई नाकाम, IED किया बरामद

    अमृतसरः तरनतारन में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आईडी बरामद करके आंतकवादी साजिश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से पंजाब में आंतकवादी साजिश रची गई थी। आतंकी रिंदा के इशारे पर घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी, जिसे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने नाकाम कर दिया है।

    दरअसल, एक खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के संचालक हरविंदर रिंदा और आतंकवादी लखबीर लंडा द्वारा पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

    विश्वसनीय मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर, एजीटीएफ ने तरनतारन पुलिस के साथ मिलकर एक तलाशी अभियान शुरू किया और हरविंदर रिंदा के साथियों तक पहुंचने से पहले ही तरनतारन में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर लिया। जिसके बाद विस्फोटक आयुध निरोधक (ईओडी) टीम द्वारा आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। थाना सरहाली, तरनतारन में विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

  • Haryana News: टिकरी गांव के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Haryana News: टिकरी गांव के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी के टिकरी गांव के पास एक तेंदुआ देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गांव वासियों ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। फिलहाल अभी गांव वासियों का कहना है कि विभाग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तेंदुए को पकड़ कर उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जाएगा। लेकिन जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक गांव वासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

  • भारत पर 50% तो पाकिस्तान पर Donald Trump ने लगाया इतना Tarrif, सामने आया कारण

    भारत पर 50% तो पाकिस्तान पर Donald Trump ने लगाया इतना Tarrif, सामने आया कारण

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर सख्त टैरिफ लगाने के बाद बाज नहीं आ रहे। ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप रुस के साथ भारत के व्यापार संबंधों को लेकर भी नाराज हैं। हैरानी वाली बात यहां यह है कि ट्रंप ने भारत पर चीन से भी कहीं ज्यादा टैरिफ लगाया है। अमेरिका चीन के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश पर भी वह मेहरबान हैं परंतु भारत और ब्राजील पर वह ज्यादा से ज्यादा टैरिफ लगा रहे हैं।

    भारत और ब्राजील पर लगा एक जैसा टैरिफ

    ट्रंप ने भारत और ब्राजील पर बराबर टैरिफ लगाया है। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ब्राजील पर पहले 50% टैरिफ लगाया था। अब वहीं भारत पर 25% टैरिफ ही था परंतु अब भारत के टैरिफ को 25 प्रतिशत और बढ़ा दिया है। ऐसे ही कुल 50% टैरिफ भारत पर लगा दिया है। भारत और ब्राजील सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देश बन चुके हैं वहीं तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड है उस पर 39% टैरिफ लगा है। इसके अलावा कनाडा पर 35% टैरिफ लगा है।

    चीन पर कम लगा टैरिफ

    अमेरिका ने चीन पर सिर्फ 30% टैरिफ लगाया है। भारत के मुकाबले चीन पर 20% कम टैरिफ है। ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच टैरिफ को लेकर तनाव काफी बढ़ भी गया था परंतु फिलहाल मामला 30% पर ही रुका है। इसके अलावा अमेरिका और पाकिस्तान के बीच काफी नजदीकी बढ़ती हुई दिख रही है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर दूसरी बार अमेरिका दौर पर जाने के लिए तैयार हो चुके हैं। वहीं बात अगर टैरिफ की करें तो पाकिस्तान को काफी रियायत मिली है। ट्रंप ने पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया है। इसके अलावा बांग्लादेश पर 20% टैरिफ लगाया है। भारत और रुस में काफी अच्छे रिश्ते हैं। भारत रुस से काफी मात्रा में तेल खरीदता है ऐसे में ट्रंप को इस बात से दिक्कत हो रही है कि भारत क्यों रुस से तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने इसको लेकर कई बार धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि रुस अपनी कमाई का मोटा हिस्सा युद्ध में खर्च कर रहा है।  
  • Punjab News: 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, Italy व Austria Made पिस्टलें बरामद

    Punjab News: 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार, Italy व Austria Made पिस्टलें बरामद

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस को सीमा पार से हथियारों की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार तस्करी में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 7 पिस्तौल बरामद की हैं, जो इटली और ऑस्ट्रिया मेड हैं।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी कि पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे और भारत-पाक सीमा के पास से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे। ये तस्कर सीमावर्ती गांवों से ऑपरेट करते हुए पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करते थे। आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे 7 पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें इटली मेड PX5 9mm च ऑस्ट्रिया मेड Glock 9mm और .30 बोर जैसे हथियार शामिल हैं। पुलिस ने मामले में छेहर्टा थाना अमृतसर में Arms Act के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लिंक की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि वह सीमा पार से चल रहे हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

  • 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट

    15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट

    नई दिल्लीः 15 अगस्त को लेकर दिल्ली में सुरक्षा एजेसियों द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा हैकि दिल्ली में माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। जिसको लेकर सुरक्षा एजेसियों ने हाई अलर्ट जारी किया गया। एसजेएफ स्लीपर सैल द्वारा लाल किला, संवेदनशील इलाके और मैट्रो को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं दिल्ली पुलिस और स्पेशल क्राइस सेल अलर्ट मोड पर आ गया है।

  • कुदरत का कहरः अब इस इलाके में फटा बादल, घरों को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    कुदरत का कहरः अब इस इलाके में फटा बादल, घरों को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    शिमला: उत्तराखंड के धराली के बाद अब शिमला के रामपुर के दर्शल में बादल फटने की घटना सामने आई है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तकलेच बाजार के पास नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਿਮਾਚਲ ‘ਚ ਬੱਦਲ ਫਟੇ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ-ਮਨਾਲੀ ਹਾਈਵੇ ਬੰਦ, ਕੋਲ ਡੈਮ ਤੋਂ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ

    बारिश फिलहाल रुक गई है और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौसम विभाग की मानें तो 12 अगस्त तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

    हालांकि, इस फ्लेश फ्लड में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। उधर, बीती रात को लगातार बारिश के चलते नोगली खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ा। जानकारी के अनुसार, दर्शल इलाके में यह फ्लेश फ्लड आया और फिर इससे तकलेच बाजार के बीचोंबीच बहने वाले नोगली नाले में अचानक बाढ़ आ गई। पानी का तेज बहाव नीचे इलाकों की ओर बढ़ा, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया।

    राज्य के निचले क्षेत्रों में लगातार हो रहे नुकसान का सिलसिला जारी है। खासतौर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो चुका है। यह जानकारी विभाग के मुख्य इंजीनियर विजय चौधरी ने दी। हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में सड़कों और पुलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान ऊना जिले को हुआ है, जहां बारिश और भूस्खलन के चलते 70 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति का आकलन किया गया है। यहां 4 बड़े पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

  • National Handloom Day: Handcraft को सपोर्ट करती हैं ये एक्ट्रेस, हैंडलूम साड़ियों में आ चुकी हैं नजर

    National Handloom Day: Handcraft को सपोर्ट करती हैं ये एक्ट्रेस, हैंडलूम साड़ियों में आ चुकी हैं नजर

    नई दिल्ली: हर साल भारत में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को समर्पित होता है। इस दिन देश के कारीगरों के अद्भुत कौशल को सलाम किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। भारत सरकार के द्वारा भारत के बुनकरों और हथकरघा क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए इसकी शुरुआत हुई थी। हैंडलूम और टेक्सटाइल उद्योग के द्वारा हर साल यह दिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आज इस दिन के मौके पर आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो हैंडलूम और भारतीय हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा दे रही हैं। ये एक्ट्रेस न सिर्फ हैंडलूम पहनती हैं बल्कि कारीगरों और सस्टेनेबल फैशन का भी खुलकर सपोर्ट करती हैं।

    ऋचा चड्ढा

    ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल के साथ मिलकर इहाब नाम से एक लेबल भी शुरु किया है। यह खासतौर पर चिकनकारी के आर्टिजन के साथ काम करता है। ये पहल न सिर्फ पुराने हुनर को जिंदा रखती है बल्कि वीवर को रेस्पेक्टेबल रोजगार भी देती है। ऋचा का मानना है कि असली स्टाइल वही है जो सोच-समझकर चुना गया हो।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by ali fazal (@alifazal9)

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट भी कई बार ऐसी साड़ियों में नजर आ चुकी है। वह चंदेरी और जमदानी जैसी हैंडलूम साड़ियां भी पहन चुकी हैं। उनका मानना है कि सस्टेनेबल फैशन एक जिम्मेदारी है ट्रैंड नही।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

    सई मंजरेकर

    एक्ट्रेस सई मंजरेकर भी अपने आउटफिट्स और सोशल मीडिया से लेकर क्राफ्टमैन और हैंडलूम को सपोर्ट करती हैं और अपने साथ यंग ऑडियंस को भी जोड़ती हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar)

    जाह्नवी कपूर

    एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी कई बार ट्रैडिशनल साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। वह भी यंग जनरेशन को सस्टेनेबल फैशन अपनाने के लिए मोटिवेट करती हुई दिखती हैँ।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    2015 में हुई थी शुरुआत

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को इस दिन को मनाने के तौर पर घोषित किया था। नेशनल हैंडलूम डे 1905 के स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाता है। जब भारतीयों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया था और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दिया था।

    इसलिए मनाते हैं यह दिन

    यह दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उद्योगों खासतौर पर हथकरघा बुनाई को प्रोत्साहित करना और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना था। इसके साथ ही यह दिन भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का मौका भी देता है।

    थीम

    नेशनल हैंडलूम डे की एक खास थीम रखी जाती है। इस बार की थीम है DREAM IT, DO IT यह थीम देश के हथकरघा क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलवाने पर जोर देती है।  
  • CRPF जवानों की बंकर गाड़ी 200 Feet गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

    CRPF जवानों की बंकर गाड़ी 200 Feet गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

    उधमपुरः जिले के कदवा क्षेत्र के बसंतगढ़ इलाके में बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह 10:30 बजे CRPF जवानों की बंकर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। प्रशासन के मुताबिक, 5 जवानों की हालत गंभीर है।

    CRPF के अफसरों के अनुसार, ‘गाड़ी जवानों के एक दल को ले जा रहा था, जो सड़क से फिसलकर खड़ी ढलान से नीचे खाई में जा गिरा। तुरंत रेस्क्यू आप्रेशन चलाया गया जहां 3 शव घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायल जवानों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ वहीं दूसरी ओर वाहन के गिरने के बाद आसपास के लोग तुरंत बचाव के लिए दौड़े। उन्होंने जवानों को रेस्क्यू करना शुरू किया। कुछ ही देर में सेना का जवान, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे।

    बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर मिट्टी के चलते फिसलन हो गई है। सीआरपीएफ जवानों का वाहन फिसलकर ही गहरी खाई में जा गिरा। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है।

  • Punjab News: HSGC ने SGPC के अध्यक्ष से की मुलाकात, ये मांग उठाई, देखें वीडियो

    Punjab News: HSGC ने SGPC के अध्यक्ष से की मुलाकात, ये मांग उठाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार ने आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष को एक विशेष ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसजीपीसी के जनरल हाउस में मांग की कि दरबार साहिब के पास गलियारे में 2 एकड़ जमीन दी जाए, ताकि वहां हरियाणवी सिख संगत के लिए एक सरां बनाई जा सके। अध्यक्ष जगदीश झिंडा ने कहा कि हरियाणा से आने वाली सिख संगत को कई बार कमरे न मिलने के कारण व्यक्तिगत परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें अपमानित होना पड़ता है।

    उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष को स्पष्ट किया कि सरां की आवश्यकता न केवल आवश्यक है, बल्कि यह संगत की गरिमा से जुड़ा मामला है। इसके अलावा उन्होंने एक और मुद्दे भी उठाया, जिसके तहत एसजीपीसी द्वारा चुनी गई हरियाणा कमेटी के सदस्यों को माथा टेकते समय 700 रुपये देने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक निर्वाचित सिख प्रतिनिधि संस्था पर अत्याचार है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

    अध्यक्ष जगदीश सिंह झंडा ने घोषणा की कि यह मामला केवल एसजीपीसी तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अकाल तख्त साहिब के 3 बार के जत्थेदार को भी एक ज्ञापन दिया जाएगा और उनसे एसजीपीसी को पत्र लिखने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि हरियाणा की सिख संगत की आवाज को और बुलंद किया जा सके।