Blog

  • पंचायतों के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2025 के लिए मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि ऊना जिला के सभी विकास खंड़ों में ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2025 के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह सूची हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 160 के तहत आम जनता की जानकारी के लिए जारी की गई है।

    ये रहेंगे विकास खंड गगरेट के मतदान केंद्र
    विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम सभा गुगलैहड के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा गुगलैहड़ मतदान केंद्र बनाया गया है। तो वहीं, बढे़ड़ा राजपूता के वार्ड नं.  1 से 5 के लिए रावमापा बढे़ड़ा राजपूतां, जाडला कोयड़ी के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा जाडला कोयड़ी, लोहारली के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए रामापा लोहारली और वार्ड नं. 4,5,6 व 7 के लिए राप्रापा लोहारली, कुठेड़ा जसवालां के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा कुठेड़ा जसवालां, मवां सिंधियां के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा मवां सिंधियां, टटेहड़ के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए रावमापा टटेहड़ा और वार्ड 5 से 7 के लिए रामापा टटेहड़, ओयल के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा ओयल, बडोह के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा बडोह और वार्ड नं. 4 से 7 के लिए रामापा बडोह, कलोह के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा कलोह, गगरेट अप्पर के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा गगरेट और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए रावमापा गगरेट, अंबोटा के वार्ड नं. 1 से 13 के लिए रावमापा अंबोटा, संघनेई के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा संघनेई, दियोली के वार्ड नं. 1,2 और 7 के लिए राउपा दियोली और वार्ड नं. 3 से 6 के लिए राप्रापा दियोली, घनारी के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा घनारी, नंगल जरियाला के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा नंगल जरियाला, अम्बोआ के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा अम्बोआ और वार्ड नं. 3,4 व 5 के लिए रामापा अम्बोआ, मवा कोहलां के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा मवा कोहलां, चलेट के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा(कन्या) चलेट, बवेहड़ के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा बवेहड़, रायपुर के वार्ड नं. 1,2 व 3 के लिए राप्रापा मल्लां दा पिंड और वार्ड नं. 4,5,6 व 7 के लिए राउपा मल्लां दा पिंड, मरवाड़ी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा मरवाड़ी, गणूं मंदवाड़ा के वार्ड नं. 1 व 2 वार्ड के लिए पंचायत घर व सराये नजदीक पंचायत घर और वार्ड नं. 3,4 व 5 के लिए राप्रापा मंदवाड़ा, सलोह बैरी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा सलोह बैरी, जोह के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा जोह, पीरथिपुर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा पीरथिपुर, डंगोह खुर्द के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा पीरथिपुर, डंगोह खास के वार्ड नं. 1,2 व 3 के लिए राप्रापा डंगोह खास और वार्ड नं. 4 से 9 के लिए राउपा डंगोह खास, अभयपुर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा अभयपुर, भद्रकाली के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा भद्रकाली, ब्रह्मपुर के वार्ड नं. 1,2 व 3 के लिए राप्रापा ब्रह्मपुर और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए सराये नजदीक राप्रापा ब्रह्मपुर, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा गोंदपुर बनेहड़ा, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए रामापा रोड और वार्ड नं. 3,4 व 5 के लिए राप्रापा रोड, रामनगर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा रामनगर नकडोह, नकडोह के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा रामनगर, कैलाशनगर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा टुणडखडी, कुनेरन के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा कुनेरन और वार्ड नं. 5,6 व 7 के लिए रावमापा कुनेरन, अमलैहड़ के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा अमलैहड़, भंजाल अप्पर के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा सुन्काली, भंजाल लोअर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा भंजाल लोअर और वार्ड नं. 6 से 9 के लिए रामापा भंजाल लोअर तथा वार्ड नं. 10 व 11 के लिए राप्रापा जीतपुर बेहड़ी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

    ये रहेंगे विकास खंड हरोली के मतदान केंद्र
    विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगनोली के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा नगनोली और वार्ड 5 के लिए सराये नजदीक राप्रापा नगनोली, पंजावर के वार्ड नं. 1 से 7 तक रावमापा पंजावर और वार्ड नं. 8 और 9 के लिए राप्रापा पंजावर(कन्या), लोअर पंजावर के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राउपा (ढक्की) पंजावर और वार्ड नं. 5 व 6 के लिए राप्रापा ढक्की तथा वार्ड नं. 7 से 9 के लिए राप्रापा दौलतपुर, खड्ड के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा खड्ड, भैणी खड्ड के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा खड्ड, पंडोगा के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा कन्या अप्पर पंडोगा, वार्ड नं. 4 से 8 के लिए राप्रापा निचला पंडोगा, वार्ड नं 9 के लिए रावमापा निचला पंडोगा और वार्ड नं. 10 से 13 के लिए राउपा पंडोगा अप्पर, ईसपुर के वार्ड नं. 1 से 2 के लिए रामापा ईसुपर, वार्ड नं. 3 से 7 के लिए रावमापा ईसपुर, वार्ड नं. 8 से 10 के लिए राप्रापा ईसुपर (पश्चिमी) और वार्ड नं. 11 से 13 के लिए राप्रापा ईसपुर (पूर्वी), भदसाली के वार्ड नं. 1 से 3 के लि राप्रापा मंगुवाल भदसाली, वार्ड नं .4 से 5 के लिए रामापा मंगुवाल भदसाली और वार्ड नं. 6 और 7 के लिए सराये नजदीक पंचायत घर, भदसाली हार के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा भदसाली हार, सलोह के वार्ड नं. 2 से 7 के लिए राप्रापा सलोह-1, वार्ड नं. 1, 8 और 9 वार्ड के लिए राप्रापा सलोह-2, घालूवाल के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा सलोह, बढे़ड़ा के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा बढे़ड़ा, वार्ड नं. 6 से 9 के लिए राप्रापा बढे़ड़ा(दक्षिण), लोअर बढे़ड़ा के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए रावमापा लोअर बढेड़ा और 3 से 5 नं.  वार्ड के लिए राप्रापा लोअर बढे़ड़ा, कांगड़ के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा कांगड़, धर्मपुर के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा धर्मपुर, वार्ड नं. 5 से 7 के लिए रावमापा धर्मपुर, सैंसोवाल के वार्ड नं. 1 से7 के लिए रावमापा सैंसोवाल, रोडा के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा रोड़ा, समनाल के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा लोअर समनाल, बालीवाल के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा बालीवाल, हरोली के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा हरोली, भदौड़ी के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा भदौड़ी और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए रामापा भदौड़ी, पालकवाह के वार्ड नं. 1 व 7 के लिए रामापा कांटे और वार्ड नं. 2, 3,4,5,6 व 8 के लिए रावमापा पालकवाह तथा वार्ड नं 9 के लिए रामापा ठाकरां, कर्मपुर के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा पालकवाह/रामापा पालकवाह लोअर, वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा कर्मपुर, चंदपुर के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए रामापा चंदपुर, वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा चंदपुर, कुंगडत के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा कुंगडत, ललड़ी के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा ललड़ी और वार्ड नं. 8 से 11 के लिए राप्रापा ललड़ी, नंगल खुर्द के वार्ड नं. 1 से 6 के लिए रावमापा नंगल खुर्द, वार्ड नं. 7,8,9 के लिए राप्रापा नंगल खुर्द, बट्टकलां के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा नंगल बट्ट, बाथू के वार्ड नं. 1, 6,7,8,9,10,11 के लिए रावमापा बाथू और वार्ड नं. 2 से 5 के लिए राउपा गुरूपलाह, बाथड़ी के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा बाथड़ी, सिंगां के वार्ड नं. 2 से 4 के लिए राप्रापा सिंगा, वार्ड नं. 1,5 व 7 के लिए रावमापा सिंगां, बीटन के वार्ड नं. 1 से 5 वार्ड के लिए रावमापा बीटन, वार्ड नं. 6 से 9 के लिए राप्रापा बीटन, गोंदपुर जयचंद के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुल्ला के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा गोंदपुर बुल्ला, भडियारां के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए रामापा भडियारा और 4 व 5 वार्ड के लिए राप्रापा भडियारां, दुलैहड़ के वार्ड नं. 1 से 7 वार्ड के लिए रावमापा दुलैहड़, हीरा नगर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा दुलैहड़ और वार्ड नं. 6 व 7 के लिए रावमापा दुलैहड़, छेत्रां के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए रावमापा छेत्रां और वार्ड नं. 4 से 7 के लिए राप्रापा छेत्रां, हीरां के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए वीवीएसवी रावमापा हीरां और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा हीरां, पोलियां बीत के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा जननी और वार्ड नं. 3,4,5 व 7 के लिए रावमापा पोलियां बीत, कुठारबीत के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा कुठारबीत और वार्ड नं. 4 से 7 के लिए रावमापा कुठारबीत, पुबोवाल के वार्ड नं. 1 से 6 के लिए राप्रापा पुबोबाल और वार्ड नं. 7 के लिए रामापा पुबोवाल तथा हलेड़ा बिलना के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा पुबोवाल को मतदान केंद्र बनाया गया है।

    विकास खंड बंगाणा में बनाए गए मतदान केंद्रों के नाम
    विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा अम्बेहड़ा धीरज, कठोह के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा त्यार और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राप्रापा अमरोह, खरियालता के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा तलमेहड़ा, चौकीखास के वार्ड नं. 1,2,3,4,6 व 7 के लिए रावमापा चौकी मन्यिर और वार्ड नं. 5 के लिए राप्रापा पंजोड़ा, जसाणा के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा जसाणा, जोल के वार्ड नं. 1,2 व 6 के लिए राउपा भलोण, वार्ड नं. 3 और 4 के लिए राप्रापा हारसा और वार्ड नं. 5 व 7 के लिए रामापा हारसा, टिहरा के वार्ड नं.  1 के लिए राउपा सनहाल, वार्ड नं. 2, 6 व 7 के लिए राप्रापा सनहाल और वार्ड नं. 3,4 व 5 के लिए राप्रापा टिहरा, डीहर के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा चडोली, वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा डीहर, तनोह के वार्ड नं. 1 के लिए राउपा तनोह, वार्ड नं. 2 से 4 के लिए राप्रापा तनोह और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा कैहलवी, धतोल के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा धुंदला, धु्रंदला के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए रावमापा धुंदला और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा ननावीं, पल्लियां के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा पल्लियां और वार्ड नं. 5 के लिए सराये पल्लिया(आंगनबाड़ी), बडूही के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा बडूही और वार्ड नं. 4 से 7 के लिए राउपा बडूही, मंदली के वार्ड नं. 2 से 4 के लिए रावमापा मंदली और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा डोहक, मलांगड़ के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा मलांगड़, लठियाणी के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा लठियाणी और वार्ड नं. 4 से 7 के लिए रावमापा लठियाणी, हटली केसरू के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए रावमापा हटली और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा रिट सतरूखा, अरूलू खास के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए रावमापा अरूलू और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राप्रापा भरमौत, करमाली के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा साईं और वार्ड नं. 5 के लिए राप्रापा खडोल, डोहगी के वार्ड नं.  1 से 5 के लिए संस्कृत महाविद्यालय डोहगी, ढियुंगली के वार्ड नं. 2, 3 व 7 के लिए राप्राप धरेत(पडियोली) और वार्ड नं. 1 व 6 के लिए रावमापा बुधान तथा वार्ड नं. 4 व 5 के राउपा कोहडरा, थानाकलां के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा थानाकलां और वार्ड नं. 6 व 7 के लिए राप्रापा घूगनकलां, दोबड़ के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा दोबड़, परोईयां कलां के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राउपा परोईयां कलां और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राप्रापा परोईयां कलां, पिपलू के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राउपा घलूं और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा झगरोट, बुधान के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा बुधान, बैरियां के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा बैरियां, वार्ड नं. 4 व 5 के लिए रामापा बैरियां, बोहरू के वार्ड नं. 1 के लिए सराये बोहरू (डब), वार्ड नं. 2 के लिए राप्रापा बोहरू और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा चौकाठ, मोमन्यार के वार्ड नं. 1,2,6,7 के लिए रावमापा बौल और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा जोगीपंगा, रायपुर के वार्ड नं. 1 के लिए राप्रापा कोलका और वार्ड नं. 2 से 5 के लिए रावमापा रायपुर, सुकडियाल के वार्ड नं. 1 के लिए राप्रापा अल्साहन, 2 व 3 के लिए राप्रापा चराडा और वार्ड नं.  4 व 5 के लिए रामापा अल्साहन, सोहारी के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा सोहारी(टकोली), चंगर के वार्ड नं. 1 के लिए राप्रापा कमून, वार्ड नं. 2 से 3 के लिए राप्रापा हंडोला और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए रामापा हंडोला, चमियाड़ी के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा चमियाड़ी, वार्ड नं. 3 के लिए रावमापा सरोह और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राप्रापा खेड़ी, चुलहडी के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा चुलहड़ी, वार्ड नं. 5 के लिए रावमापा चुलहडी, चौली के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा बडेहरा और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा भिंडला, छपरोह कलां के वार्ड नं. 2 के लिए राप्रापा बूसल, वार्ड नं. 1,3,4,5 के लिए राप्रापा छपरोह, टकोली के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा बेहलां, वार्ड नं. 3 व 4 के लिए रामापा टकोली और वार्ड नं. 5 के लिए राप्रापा टकोली,  थहड़ा के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा तलाई, वार्ड नं. 3 व 4 के लिए रामापा घरवासड़ा और वार्ड नं. 5 के लिए राउपा घरवासड़ा, धनेत के वार्ड नं. 1 के लिए रावमापा धनेत, वार्ड नं. 3 व 7 के लिए राप्रापा धनेत, वार्ड 4 व 5 के लिए राप्रापा नलवाड़ी और वार्ड नं. 2 व 6 के लिए राप्रापा धनेटी, प्लाहटा के वार्ड नं. 1 व 4 के लिए राप्रापा हरोट, वार्ड नं. 2 के लिए राउपा क्यारियां और वार्ड नं.  3 व 5 के लिए राप्रापा क्यारियां,  बल्ह के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राउपा बल्ह, वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राप्रापा बल्ह, बल्ह खालसा के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा चंगर और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा सैली, बुडवार के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा बुडवार, सिंहाणां के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा जटेहड़ी, वार्ड नं 3 व 4 के लिए राप्रापा मतोह और वार्ड नं. 5 के लिए राप्रापा कोट को मतदान केंद्र बनाया गया है।

    विकास खंड ऊना के तहत ये रहेंगे मतदान केंद्र
    विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत अवादा वराना के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा अबादा बराना, वार्ड नं. 4 व 5 के लिए रामापा अबादा बराना, अजौली के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा अजौली, वार्ड नं. 6 व 7 के लिए राप्रापा अजौली, बदौली के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा बदौली, बडेहर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा बडेहर, बडसाला के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रा/मापा बडसाला, बनगढ़ के वार्ड नं. 1 के लिए राप्रापा फतेहवाल, वार्ड नं. 2 व 7 के लिए राप्रापा बनगढ़, वार्ड नं. 6,8 व 9 के लिए रामापा बनगढ़ और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा पुखरू, बरनोह के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा बरनोह, वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा डंगेहड़ा, बसाल अप्पर के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा बसाल अप्पर, बसोली के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा व राप्रापा बसोली, बटूही के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा भलोह, वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राप्रापा घंडावल, बहडाला के वार्ड नं. 1, 2,3,10 व 11 के लिए राप्रापा बहडाला अप्पर और वार्ड नं. 4 से 9 के लिए रावमापा बहडाला, भडोलियां कलां के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा भडोलियां कलां, भटोली के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रामापा भटोली, वीनेवाल के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा वीनेवाल और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए रामापा वीनेवाल, चलोला के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा चलोला, चडतगढ़ के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा चडतगढ़, चताड़ा के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा चताड़ा,  डंगोली के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए रावमापा डंगोली और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा डंगोली अप्पर, डठवाडा के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा डठवाडा और वार्ड नं. 5 के लिए सामुदायिक भवन वार्ड नं. 4 नजदीक पंचायत घर, देहलां लोअर के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा देहलां लोअर, देहलां अप्पर के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए पंचायत घर देहलां अप्पर और वार्ड नं. 3 से 7 के लिए राप्रापा देहलां अप्पर तथा वार्ड नं. 8 से 11 के लिए डाईट देहलां अप्पर, धमांदरी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा धमांदरी, फतेहपुर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा फतेहपुर, जनकौर के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा जनकौर और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा बारसड़ा, जखेड़ा के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा जखेड़ा, झम्बर के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा झम्बर और वार्ड नं. 4 के लिए महिलामंडल भवन झम्बर तथा वार्ड नं. 5 के लिए आंगनबाड़ी केंद्र झम्बर, झुडोवाल के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा झुडोवाल, वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा झुडोवाल(खुई), खानपुर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा खानपुर, कुरियाला के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा कुरियाला, लम्लेहड़ा के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए रामापा लम्लेहड़ा और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राप्रापा लम्लेहड़ा, लम्लैहड़ी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा लम्लैहड़ी, लोअर बसाल के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राउपा बसाल लोअर, वार्ड नं. 4 से 7 के लिए राप्रापा बसाल लोअर, मदनपुर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा मदनपुर, मजारा के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा मजारा, वार्ड नं. 3  से ़6 के लिए कम्पलेक्स सहकारी सभा मजारा और वार्ड नं. 7 के लिए पंचायत घर मीटिंग हॉल, मलूकपुर के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा मलूकपुर, वार्ड नं. 4 के लिए सराये भवन मलूकपुर और वार्ड नं. 5 के लिए महिलामंडल भवन मलूकपुर, मैहतपुर के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा मैहतपुर और वार्ड नं. 5 के लिए पंचायत घर मीटिंग हॉल मैहतपुर, नंगल सलांगड़ी के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा नंगल सलांगड़ी, वार्ड नं. 4 व 5 के लिए रामापा नंगल सलांगड़ी, नंगड़ां के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा नंगड़ां, नारी के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए रामापा नारी और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए पंचायत घर सराये भवन नारी, पनोह के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राउपा पनोह और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए राप्रापा पनोह, रायपुर सहोड़ा के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए राप्रापा रायपुर सहोड़ा और वार्ड नं. 4 से 9 के लिए राउपा रायपुर सहोड़ा, समूरकलां के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा समूरकलां, सनोली के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा सनोली, सासन के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए सामुदायिक भवन और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए राप्रापा सासन, सुनेहरा के वार्ड नं. 1,4 व 5 के लिए राप्रापा सुनेहरां और वार्ड नं. 2 के लिए पंचायत घर सनेहरां तथा वार्ड नं’. 3 के लिए सराये हरिजन बस्ती सुनेहरां, टब्बा के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए राप्रा/मापा टब्बा, टक्का के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा टक्का, त्यूड़ी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा त्यूड़ी, उदयपुर 1 से 3 के लिए राप्रापा उदयपुर और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए राजीव गांधी सेवा केंद्र उदयपुर, छतरपुर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा छतरपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है।

    विकास खंड अम्ब के तहत ये रहेगी मतदान केंद्रों की सूची
    इसके अलावा विकास खंड अम्ब के अंतर्गत घंघरेट के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा घंघरेट, िंगंडपुर मलोन के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा गिंडपुर मलोन, खरोह के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा खरोह, डूहल भटवाला के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा धलवाड़ी, लोहारा लोअर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा अम्बां दा पद्दर, प्राम्भ के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा सलोई, चुरूडू के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा चुरूडू, सुरी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमपा सुरी, कुठियाड़ी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा कुठियाड़ी, सारड़ा के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा चाहबाग, धर्मशाला महंतां के वार्ड नं.  1 से 5 के लिए रामापा धर्मशाला महंतां, ज्वार  के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा ज्वार, अंदौरा लोअर के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए राप्रापा अंदौरा लोअर, मैड़ी खास के वार्ड नं.  1 से 7 के लिए रावमापा मैड़ी खास, लडोली के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रामापा लडोली, हम्बोली के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रामापा हम्बोली, लोहारा अप्पर के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए राउपा किन्नू, नैहरी नोरंगा के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा नैहरी नोरंगा, ठ्ठल के वार्ड नं. 1, 2,5 व 7 के लिए रावमापा ठ्ठल और वार्ड नं. 3,4,6,8 व 9 के लिए राप्रापा ठ्ठल, धर्मशाला महंतां खास के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा धर्मशाला महंतां खास, बधमाणा के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा नारी चिंतपूर्णी, डूहल भंगवाला के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा डूहल भंगवाला, भगड़ा के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा लोहारा(जिजर), अम्ब टिल्ला के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा कन्यिरी, सिद्ध चलेहड के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा सिद्ध चलेहड़, वार्ड नं. 3 के लिए सामुदायिक आंगनबाड़ी केंद्र और वार्ड नं. 4 व 5 के लिए सामुदायिक केंद्र(न्यू), पोलियां पुरोहिता के वार्ड नं. 1 व 2 के लिए राप्रापा पोलियां पुरोहिता और वार्ड नं. 3 से 5 के लिए रावमापा पोलियां पुरोहिता, कटोहड़ खुर्द के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए सराये नजदीक पंचायत घर कटोहड खुर्द, घेबट बेहड़ के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा घेबट बेहड़ और वार्ड नं’ 5 के लिए सराये भवन घेबट बेहड़, भैरा के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा(मध्य भैरा) और वार्ड नं 5 से 7 के लिए रामापा(मध्य भैरा), त्याई के वार्ड नं. 1 से 3 के लिए रावमापा चक्क सराये और वार्ड नं. 4 से 7 के लिए राप्रापा चक्क सराये, बेहड जसवां के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा बेहड़ जसवां, कलरूही के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा कलरूही, धुसाड़ा के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा धुसाड़ा, अंदौरा अप्पर के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा अंदौरा लोअर, कटोहड कलां के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा कटोहड़ कलां और वार्ड नं. 5 से 9 के लिए राप्रापा तलवाल, दियाड़ा के वार्ड नं. 1 से 9 के लिए रावमापा दियाड़ा, ज्वाल के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा ज्वाल, भटेड के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा भटेड, छपरोह के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रावमापा चिंतपूर्णी, चोआर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा चोआर, मंधोली के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा मथेड, सपोरी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा सपोरी, राजपुर जस्वां के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा घगोह, नंदपुर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राप्रापा नंदपुर, स्तोथर के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए रामापा स्तोथर, धंधड़ी के वार्ड नं. 1 से 5 के लिए राउपा धंधड़ी, टकारला के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा टकारला, रपोह मिसरां के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए रावमापा रिपोह मिसरां, मुबारिकपुर के वार्ड नं. 1 से 7  के लिए रावमापा मुबारिकपुर, शिवपुर के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा शिवपुर और वार्ड नं. 5 से 7 के लिए रामापा शिवपुर, जबेहड़ के वार्ड नं. 1 से 7 के लिए राउपा जबेहड़ तथा कुठेड़ा खैरलां के वार्ड नं. 1 से 4 के लिए राप्रापा कुठेड़ा खैरलां अप्पर और वार्ड नं. 5 से 9 के लिए सहकारी भवन कुठेड़ा खैरलां को मतदान केंद्र बनाया गया है।

  • Punjab News: दुकान से लाखों की नगदी, 100 से अधिक LED सहित सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान से लाखों की नगदी, 100 से अधिक LED सहित सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कशमीर नगर में ओपों की इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। 100 एलईडी, एसी, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई। है। दुकानदार का कहना है कि उसका लाखों का नुकसान हो गया है। पीड़ित राम कुमार के अनुसार देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और दुकान से 100 एलईडी, 2 से ढाई लाख की नगदी, एसी अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

    वारदात को अंजाम देने के बाद चोर डीवीआर भी साथ ले गए। इस घटना में 15 लाख का नुकसान हो गया। वहीं शाम कुमार ने कहाकि उन्हें सुबह दोस्त का फोन आया और उसने बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए है। जिसके बाद वह दुकान पर आए और देखा कि दुकान से 100 से अधिक एलईडी, एसी सहित अन्य सामान ले गए।

    वहीं 2 से ढाई लाख की नगदी चोर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना हैकि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। अभी तक आसपास लगे 5 से 7 कैमरे खंगाले गए है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आगामी जनगणना 2027 के डिजिटल स्वरूप के लिए जन-जागरूकता अभियान

    आगामी जनगणना 2027 के डिजिटल स्वरूप के लिए जन-जागरूकता अभियान

     सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ने की अपील

    ऊना/सुशील पंडित: भारत सरकार द्वारा आगामी जनगणना 2027 को डिजिटल स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस दिशा में जनता को जागरूक करने एवं अद्यतन जानकारी साझा करने के उद्देश्य से जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा विभिन्न आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से जनगणना संबंधी जानकारी एवं प्रचार सामग्री प्रसारित की जा रही है।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस अभियान को और अधिक व्यापक पहुँच प्रदान करने के लिए सभी विभागों, विकास खंडों एवं पंचायतों को आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक नागरिकों जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स फेसबुक डीसीओहिमाचलप्रदेश (https://www.facebook.com/profile.php?id61562252825613)]  इंस्टाग्राम पर एट द रेट  Mhlhvksfgekpy(https://www.instagram.com/dcohimachal) और एक्स एट द रेट  Mhlhvksfgekpy (https://x.com/dcohimachal) से जुड़ सकते हैं।

    साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों को भारत सरकार के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय द्वारा संचालित आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को भी फॉलो करने की आग्रह किया ताकि प्रामाणिक जानकारी मिल सके। उन्होंने फेसबुक पर lsUllbafM;k2027(https://www.facebook.com/Censusindia2027),  इंस्टाग्राम पर एट द रेट  lsUllbafM;k2027(https://www.instagram.com/Censusindia2027)  और एक्स पर एट द रेट  lsUllbafM;k2027(https://x.com/Censusindia2027)  से जुड़ सकते हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि यह पहल न केवल आगामी जनगणना के सफल आयोजन में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नागरिकों को राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करेगी।

  • विधानसभा अध्यक्ष होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

    विधानसभा अध्यक्ष होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड की सलामी लेने के उपरांत जिलावासियों को संबोधित करेंगे। समारोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षक समागम देखने को मिलेगा। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को सौंपे दायित्व उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को समारोह की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समारोह में परेड में पुलिस व होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और नाट्य दल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सामाजिक सरोकारों और योजनाओं की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र उपायुक्त ने बताया कि समारोह में सामाजिक संदेशों व जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, कृषि एवं बागवानी विभाग और डीआरडीए से संबंधित योजनाएं शामिल रहेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का होगा सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ झांकी, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल तथा सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पहल स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें सरकारी विभागों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। उपायुक्त ने सभी नगारिकों से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है। बैठक में सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व देव मोहन चौहान सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Punjab News: मानसून में सांप काटने के मामले बढ़े, विभाग ने जारी किए ये दिशा-निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: मानसून में सांप काटने के मामले बढ़े, विभाग ने जारी किए ये दिशा-निर्देश, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक ओर जहां भारी बारिश के कारण शहरों में अक्सर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर अब मैदानी इलाकों में बारिश के कारण सांपों की संख्या बढ़ती देखी जा रही है। रिहायशी इलाकों में सांपों के आने से इस साल पठानकोट जिले में सांपों के काटने के कई मामले देखने को मिले हैं।

    इस संबंध में वन्यजीव विभाग के अधिकारी डीएफओ परमजीत सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में सांपों की भरमार हो जाती है। सड़कें पानी से भर जाती हैं, जिससे सांप मैदानी इलाकों में घूमते हैं और अक्सर लोगों के घरों में घुस जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बरसात के दिनों में घरों के दरवाजे बंद रखें और यदि कोई सांप उनके घर में घुस जाए तो घबराएं नहीं, इसकी सूचना वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को दें।

    पठानकोट जिले में 70 प्रतिशत सांपों की प्रजातियां हानिकारक नहीं होती, लेकिन उसके बावजूद भी लोग जल्दी घबरा जाते हैं और यदि किसी को अपने घर में सांप दिखाई दे तो लोग घबराएं नहीं, उस कमरे को बंद कर दें और दूसरे कमरे में इकट्ठा होकर विभाग को सूचित करें, जिसके बाद विभाग उस सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ देगा। वहीं उन्होंने बताया कि यदि किसी को सांप काट लेता है और ईश्वर की इच्छा से सही समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस संबंध में भी परिवार को सहायता दी जाती है, जिसके लिए सबसे पहले परिवार वालों को शव का पोस्टमार्टम करवाना होता है। सांप के काटने और दाने पर ध्यान न दें, बल्कि मरीज को जल्द से जल्द अपने जिला अस्पताल ले जाएं, जहां ऐसे मरीजों का इलाज पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है।

  • मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावे व आक्षेप

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना और 45-कुटलैहड़  के वर्तमान मतदान केंद्रों में संशोधन/नये मतदान केंद्रों के सृजन के लिए विद्यमान मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि यह सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के उपबंध 25 में निहित प्रावधानों के तहत जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित की गई हैं।

    यहां रहेगा मतदान केंद्रों की सूचियां का प्रारूप निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रारूप में प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में जन साधारण के निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यदिवस पर इन मतदान केंद्रों की सूचियां के प्रारूप का निरीक्षण किया जा सकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों की सूचियों से संबंधित यदि कोई दावा अथवा आक्षेप है तो उसे 13 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • इन गेंदबाजों ने बनाए Test Match में सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में शामिल ये Famous चेहरे

    इन गेंदबाजों ने बनाए Test Match में सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में शामिल ये Famous चेहरे

    खेल: टेस्ट क्रिकेट को गेंदबाजों का खेल कहते हैं परंतु कभी-कभी ऐसा होता है कि जब किसी गेंदबाज को पूरे मैच में जमकर मार पड़ जाती है। ऐसे आपको कई उदाहरण मिल जाएंगे जब गेंदबाजों को एक टेस्ट मैच में 300 से ज्यादा रन खर्च करने पड़ें हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सब से ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।

    जेसन क्रेजा

    ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर जेसन क्रेजा ने नागपुर टेस्ट 2008 में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए 74.5 ओवर में 358 रन देकर 12 विकेट लिए थे। उनके लिए यह मिला-जुला अनुभव ही था जहां एक ओर उन्होंने विकेटों की झड़ी लगा दी वहीं दूसरी ओर उनके ओवर में रनों का अंबार खड़ा हो गया था।

    केशव महाराज

    दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को 2019 के विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों ने खूब निशाना बनाया था। इस मैच में उन्होंने 77 ओवर में 318 रन देकर विकेट लिए थे। भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने उस मैच में दोहरा शतक जड़कर अपने नाम एक नया इतिहास किया था।

    टॉमी स्कॉट

    वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर टॉमी भी इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्स्टन टेस्ट में 105.2 ओवर में 374 रन देकर 9 विकेट झटके थे। उनका इकॉनमी रेट 3.55 का था हालांकि इस मैच में उन्होंने विकेट भी लिए परंतु रन काफी खर्च हो गए थे।

    आर्थर मैली

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर आर्थर मैली ने 1924 के सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 63 ओवर में 308 रन खर्च किए थे और 7 विकेट हासिल किए थे। अपने करियर में उन्होंने दो बार 300 रन खर्च करने का आंकड़ा भी पार किया था उस दौर में 8 गेंद का ओवर काफी मशहूर भी था।

    जाहिद महमूद

    पाकिस्तान के स्पिनर जाहिद महमूद ने 2022 में रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 319 रन दिए थे और 6 विकेट चटकाए थे। उनका इकॉनमी रेट 7.25 रहा था जो यह दर्शाता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था।
  • Punjab News: Bikram Majithia के खिलाफ नई दर्ज FIR की कॉपी आई सामने

    Punjab News: Bikram Majithia के खिलाफ नई दर्ज FIR की कॉपी आई सामने

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज नई FIR की कॉपी सामने आई है। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में यह FIR दर्ज की गई है। दरअसल, बिक्रम मजीठिया के आवास पर 25 जून को आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने दबिश दी थी। इस दौरान विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मजीठिया की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद उनके खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਮਜੀਠੀਆ ਦੀ ਅੱਜ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ, ਕਮਾਈ ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਾਇਦਾਦ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ
    इस FIR में उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि गिरफ्तारी के समय कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें मजीठिया विजिलेंस अधिकारियों से बहस करते नजर आ रहे थे। इसी पूरी घटना को आधार बनाकर यह FIR दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार SSP विजिलेंस की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई है। बिक्रम मजीठिया और उनके समर्थक विजिलेंस की छापेमारी के दौरान घर के अंदर मौजूद थे। इस दौरान विजिलेंस के काम में बाधा डालने के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। इस FIR में बिक्रम मजीठिया पर विजिलेंस अधिकारियों से बहसबाजी, अपने 30 से 40 समर्थकों के साथ हंगामा करने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इस दौरान विजिलेंस टीम के साथ सहयोग नहीं किया। इसके साथ ही विजिलेंस टीम ने उन्हें वीडियोग्राफी करने से रोका, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती वीडियो रिकॉर्ड की।        
  • 36.150 किलो अफीम मामले में Famous Punjabi Singer गिरफ्तार

    36.150 किलो अफीम मामले में Famous Punjabi Singer गिरफ्तार

    सिरसाः हरियाणा के सिरसा जिले से ताल्लुक रखने वाले पंजाबी गायक जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज सरन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ ने गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने बाज को 36.150 किलोग्राम अफीम की तस्करी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बाज लंबे समय से फरार चल रहा था और 36 किलो अफीम के केस में वांटेड भगोड़ा था। जगसीर सिंह साल 2015 के NCB के केस में आरोपी था और 2016 से ही पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।

    करीब 10 साल तक पहचान और जगह बदल-बदल कर यह आरोपी कानून की गिरफ्त से बचता रहा, लेकिन आखिरकार NCB चंडीगढ़ यूनिट की टीम ने पक्की सूचना के आधार पर उसे धबोच लिया।गौर करने वाली बात यह है कि फरारी के दौरान यह आरोपी सोशल मीडिया पर एक गायक के रूप में मशहूर हो गया था। उसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक अलग नाम से गाने डाले जो लाखों लोगों ने देखे। NCB ने मई 2025 में अखबारों में उसकी तस्वीरें छपवाई थीं और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

    इसी के बाद NCB को उसके बारे में अहम सुराग मिले। NCB अधिकारियों ने इसे ड्रग माफिया के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि इस गिरफ्तारी से नेटवर्क से जुड़े कई और राज खुलने की उम्मीद है। पंजाब की एक बड़ी मशहूर महिला पंजाबी सिंगर के साथ भी फरारी के वक्त गाने शूट किए थे आरोपी ने. यह गिरफ्तारी दिखाती है कि चाहे आरोपी कितनी भी पहचान बदल ले, कानून से ज्यादा दिन भागना मुमकिन नहीं है। NCB ये पता लगाने में जुटी है की ड्रग्स के पैसे को म्यूजिक इंडस्ट्री में तो रूट नहीं किया गया। कुछ और पंजाबी सिंगर NCB के रडार पर हैं।

  • Haryana News: Clubs को लेकर नए आदेश जारी, ACP Surinder Dodi ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    Haryana News: Clubs को लेकर नए आदेश जारी, ACP Surinder Dodi ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पंचकूला के क्लबों को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। आदेशों के अनुसार, रात 3 बजे के बाद किसी भी क्लब में पार्टी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी संबंध में एसीपी सुरिंदर डोडी ने पंचकूला के सभी क्लबों में तैनात करीब 30 से 35 बाउंसरों के साथ मीटिंग की और उन्हें सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

    एसीपी डोडी ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर क्लब संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रात 3 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को क्लब में एंट्री नहीं दी जाएगी और यदि कोई क्लब इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाउंसरों को बुलाने का उद्देश्य यह था कि वह अपने मालिकों को बता सकें कि हमें पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था तथा हमें सख्त हिदायत दी गई थी कि 3 बजे के बाद क्लब न खोले जाएं। वहीं इसका दूसरा उद्देश्य यह भी था कि हमने इनको अपने नंबर दे दिए है, ताकि अगर क्लब में इन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो वह पुलिस को इसकी सूचना दे सकें। मीटिंग में शामिल बाउंसरों में त्रिलोक भट, अतुल, काकू, सुखपाल, राजबीर, बिल्ला, बॉबी, मखन, सोहैल, धारुव, मनदीप, कमल, राहुल, मीका बाउंसर सहित कई अन्य मौजूद रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि वे कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन करें।

    गौरतलब है कि हाल ही में हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए एसीपी सुरिंदर डोडी को भी तलब किया था और उन्हें निर्देश दिए थे कि पंचकूला के क्लबों को समय पर बंद करवाया जाए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे व अपराध पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। इसकी कड़ाई से पालना करवाई जाएगी।