Blog
-

Haryana News: तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी युवक को टक्कर, देखें वीडियो
पंचकूला: पुराना पंचकूला के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक युवक को बहुत जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर के दौरान युवक सड़क की दूसरी ओर जा गिरा। टक्कर लगने के बाद युवक बेहोशी की हालत में सेक्टर-6 अस्पताल में ले जाया गया। घायल हुए युवक का नाम सूरज बताया जा रहा है। उसकी उम्र महज 15 साल है। -

“Oye Chotu” Punjab Police मेलों में गाने भी गाती है, वीडियो वायरल
होशियारपुर: ‘ओए छोटू पंजाब पुलिस दी कोई रीस नहीं’ यह डॉयलाग आपने दिलजीत दोसांझ की मशहूर फिल्म में तो सुना होगा, लेकिन आज आपको एक ऐसी वीडियो के बारे में बताएंगे। जिसके बाद आप इस डॉयलाग के बारे में अलग तरह से सोचेंगे। पंजाब के गांव खनूर से एसएचओ का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गांव में धार्मिक स्थल पर हुए कार्यक्रम में एसएचओ मंच पर जाकर गाना गाते दिख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वायरल हुए वीडियो में एसएचओ और स्पेशल ब्रांच में तैनात चीमा पट्टी ने मंच पर चढ़कर गाने गाए। इस घटना की वीडियो इलाके में वायरल हो गई है और इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि छोटू अब पंजाब पुलिस गाने भी गाती है।
सूत्रों के अनुसार, जब एसएचओ साहिब मंच पर ‘जून है फक्करों दी गाने’ के साथ लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उस समय वह वर्दी में और ड्यूटी पर थे और लोग उनके ऊपर पैसे वारते हुए नजर आ रहे हैं।
-

Himachal News: विना वैध परमिट विरोजा ले जा रही पिकअप पकड़ी
ऊना सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आती कलोह बैली में बिरोजा ले जा रही पिकअप को पकड़ा है और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने थाना गगरेट के मुलाजिमों ने कलोह बैली में नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पिकअप संख्या (एचपी 67-5633) जिसे सोनू चला रहा था, और गाड़ी में से 29 टिन बिरोजा बिना परमिट व अन्य दस्ताबेजो के लोड पाए गए हैं।
आरोपित की पहचान सोनू पुत्र राजिन्द्र सिंह निवासी गांव नंबरोट डाकघर ढलबां तह0 सरकाघाट जिला मण्डी के रुप में हुई है।वहीं पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता व धारा 41, 42 भारतीय वन अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

Himachal News: बाबा दीप सिंह अकाली फौज सेवा संगठन के कार्यलय शुभारंभ
ऊना/ सुशील पंडित: बाबा दीप सिंह अकाली फौज सेवा संगठन का शनिवार को पुराने होशियारपुर पर नए कार्यलय शुभारंभ किया गया संस्था के अध्यक्ष बलबंत सिंह की नेतृत्व में सुखमणि साहिव जी का पाठ करवाया गया। कार्यक्रम में देग प्रसाद व जल पान का आयोजन किया गया। अध्यक्ष बलबंत सिंह ने बताया की इस संस्था का मुख्या उदेश्य सिख धर्म के मूल्यों और शिक्षाओं को बढ़ावा देना, सामाजिक सेवा करना, और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। यह संगठन बाबा दीप सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों का समाज में प्रसार प्रचार करेगा । इस अवसर पर गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, रोहित सिंह, जगपाल सिंह,चंदन सिंह,राजेश सिंह, हरदीप सिंह,विक्रम सिंह,अमरीक सिंह,सुखजीत सिंह,सुखदेव सिंह,गुरदीप, गुरबचन, राजा,जतिन,सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह शेट्टी सहित गण मन ने लोग उपस्थित रहे -

हाईवे पर पलटी उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट कार, 4 सुरक्षाकर्मी घायल
मैसूरुः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन श्रीरंगपटना के पास राजमार्ग पर पलट गई। इस घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, शनिवार को मैसूर में साधना समावेश में भाग लेने के बाद बेंगलुरु लौट रहे डीके शिवकुमार की कार के पीछे आ रहा वाहन अनियंत्रित हो गया।
इस घटना में काफिले में शामिल एस्कॉर्ट हाईवे पर पलट गया। कार में सवार घायलों की पहचान महेश, दिनेश, जयलिंगु और कार्तिक के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को श्रीरंगपटना तालुका अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद इलाज के लिए मैसूर के केआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना के कारण वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। श्रीरंगपटना देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Himachal News: जन शताब्दी एक्सप्रेस में शयनयान व वातानुकूलित कोच जोड़े जाने की उठाई मांग
ऊना /सुशील पंडित: युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा रेलवे की मांगों को लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें उन्होंने दौलतपुर चौक- नई दिल्ली – दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस में बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए 02 शयनयान व 01 वातानुकूलित डिब्बा शामिल किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी इस रेलगाड़ी में अल सुबह पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने के लिए यात्रा करते हैं वर्तमान में इस रेलगाड़ी में सभी डिब्बे कुर्सीयान के लगे हैं, ऐसे में मरीज़ों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

उनकी आरामदायक व्यवस्था के लिए ये डिब्बे जोड़े जाएं। इस के साथ- साथ उन्होंने सरहिंद – दौलतपुर रेलवे खंड के दोहरीकरण की मांग भी उठाई है उन्होंने कहा कि इस रूट का जल्द दोहरीकरण होता हैं तो भविष्य में दर्जनों रेलगाड़ियों को इस मार्ग से चलाया जा सकेगा और कम समय में ज्यादा दूरी तय हो सकेगी।वहीं उन्होंने आगे कहा कि दौलतपुर चौक- अंब अंदौरा के बीच स्थित चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर वर्तमान समय में एक ही पैसेंजर रेलगाड़ी का ठहराव है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे इस स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों मे से एक रेलगाड़ी का ठहराव यहां करें जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।
-

Punjab News: बेअदबी विधेयक के लिए बनाई गई कमेटी का हुआ ऐलान, 15 सदस्य नियुक्त, देखें लिस्ट
मोहालीः बेअदबी मामले में सेलेक्ट कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। यह कमेटी 6 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। दरअसल, 15 जुलाई को विधानसभा में बेअदबी बिल पेश किया गया था। पंजाब विधानसभा की कार्यप्रणाली और कार्य संचालन नियमावली के नियम 215(2) के अंतर्गत एडवोकेट जनरल, पंजाब इस कमेटी के एक्स-ऑफिशियो सदस्य होंगे।

यह सेलेक्ट कमेटी अपनी रिपोर्ट 6 महीने के अंदर प्रस्तुत करेगी। जिसके अनुसार इस बिल पर काम करने के लिए पंजाब विधानसभा के निम्नलिखित माननीय सदस्यों को नामित किया गया है। बेअदबी बिल के लिए सेलेक्ट कमेटी में कुल 15 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निझर को इसकी कमान सौंपी गई है।
-
Punjab News: सैलून के बाहर से चोरी हुए एसी के Outdoor, देखें सीसीटीवी
जीरकपुर: पंजाब में चोरी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। अब ताजा मामला जीरकपुर में पटियाला रोड से सामने आया है। यहां लक्की ढाबे के पीछे स्थित विंटेज सलून के बाहर लगे हुए एसी के दो आउटडोर शनिवार तड़के करीबन 3:00 बजे स्पलेंडर बाइक पर दो लड़के आए। इन लड़कों ने पहले सेलून के पास तीन चक्कर काटे और पूरी रेकी की। इसके बाद चोरों ने पिलास के सहारे एसी के दो आउटडोर उतार लिए। वहीं तीसरे का तीन नट खोलने के बाद चौथा नट न खुलने के कारण उसे वहां पर छोड़ गए। चोरों ने चोरी करने से पहले सलून के बाहर बैठकर आराम से बीड़ी पी। इसके बाद दोनों आउटडोर उतार कर ले गए। सेलून के संचालक अशरफ अली ने बताया कि जब वह सेलून खोलने के लिए आए तो सेलून खोलने के बाद जब उन्होंने एसी चलाया तो एसी ही नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बाहर देखा तो एसी के दोनों ही आउटडोर गायब हो गए थे। वहीं तीसरे के नट खुल गए थे। कैमरे में कैद हुई सैलून के संचालक अशरफ अली ने तुरंत इस शिकायत जीरकपुर थाने में दी। चोरों की तस्वीर भी पुलिस ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरु कर दी और उन्हें जल्दी काबू कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि जीरकपुर में पुलिस की कमी होने के कारण रात को ज्यादातर एरिा में गश्त नहीं होता है इसका फायदा उठाकर चोर चोरी करके आराम से भाग जाते हैं। इसके आस-पास के लोगों ने पुलिस की रात को एरिया में गशत बढ़ाने की भी मांग की ताकि चोरियां पर काबू पाया जा पाए।
-

विद्या व्यू माउंट स्कूल के होनहार छात्रों ने हिमाचल कुरास चैंपियनशिप में लहराया परचम
बद्दी/ सचिन बैंसल: ब्रह्मण बेली स्थित विद्या व्यू माउंट स्कूल बद्दी के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश स्टेट कुरास चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 15 से 17 जुलाई तक डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी, नौणी-सोलन (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित की गई थी।
कक्षा दूसरी के छात्र अभिमन्यु ठाकुर ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता, वहीं कक्षा चौथी के छात्र मिर्जा बैंस ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों छात्रों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व शिक्षकों ने इस सफलता पर छात्रों को ढेरों बधाइयाँ और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन
ऊना /सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता ,आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था । जिसमें कक्षा पहली और दूसरी के लिए ‘सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता ‘ ,कक्षा तीसरी और चौथी के लिए ‘ इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवीं से दसवीं के लिए ‘ स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया । ‘सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता’ में छोटे-छोटे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर आकर अपना परिचय दिया ।उनकी भाषा शैली और प्रस्तुति ने अध्यापकों का मन मोह लिया । ‘स्ट्रॉबेरी ग्रुप’ (कक्षा प्रथम) से अभिधा रावल प्रथम , वियान चौधरी द्वितीय तथा प्रियांशी, लवदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से तनिप साहू प्रथम, विधि चौधरी द्वितीय तथा अमाहिरा वशिष्ट,दलराज रीहल तृतीय स्थान पर रहे। ‘ इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता’ इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा में अभिव्यक्ति क्षमता, उच्चारण, कथावाचन शैली तथा मंच आत्मविश्वास को विकसित करना था। ‘एप्पल ग्रुप’ (कक्षा तीसरी) से सक्षम शर्मा ,परीक्षित जसवाल प्रथम, प्रीशा शर्मा द्वितीय तथा नेरीति शर्मा , कृषिका खन्ना तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा चौथी से काशवी भारद्वाज प्रथम,रचित शर्मा ,रियांश ठाकुर द्वितीय तथा अकीरादीप ,प्रियल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। ‘स्लोगन लेखन प्रतियोगिता’ का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, विचार अभिव्यक्ति और समसामयिक विषयों की समझ को विकसित करना था। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय महत्व के विषय दिए गए जैसे – स्वच्छ भारत अभियान ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,ड्रग एब्यूज, रोड सेफ्टी इज लाइफ सेफ्टी तथा वर्ड विदाउट वार। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता और सोच को रंग-बिरंगे नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई प्रभावशाली व प्रेरणादायक नारे प्रस्तुत किए। उनके नारों में समाज को जागरूक करने का गहरा संदेश निहित था। ‘ऑरेंज ग्रुप’ से कन्वी प्रथम, ख्वाहिश राणा द्वितीय तथा अवनीत,आरवि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। ‘मैंगो ग्रुप’ से अक्षमा प्रथम, अर्शिया ,अराध्या भारद्वाज द्वितीय तथा श्रेया, समृद्धि व सान्वी तृतीय स्थान पर रहे। ‘ मेलन ग्रुप’ से जैस्मिन धीमान प्रथम, तमन्ना साहू, कनिका द्वितीय तथा इनायत राणा तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें आत्मविश्वासी बनाती हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान और अनुभवजन्य ज्ञान देने का है जिससे वह एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।