Blog

  • Jalandhar News: Innocent Hearts School, लोहारां ने छात्रों को नवोन्मेषी विचारों के लिए डिज़ाइन थिंकिंग से बनाया सशक्त

    Jalandhar News: Innocent Hearts School, लोहारां ने छात्रों को नवोन्मेषी विचारों के लिए डिज़ाइन थिंकिंग से बनाया सशक्त

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए “नवोन्मेषी विचारों के लिए डिज़ाइन थिंकिंग” पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का संचालन वित्त, रणनीतिक प्रबंधन और उद्यमिता के प्रसिद्ध विशेषज्ञ, डॉ. आशीष अरोड़ा ने किया। उन्होंने छात्रों को डिज़ाइन थिंकिंग के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण से परिचित कराया और नवाचार को बढ़ावा देने और जटिल समस्याओं को हल करने की इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला। अपनी विशाल विशेषज्ञता और अनुभव के साथ, उन्होंने उद्यमशीलता कौशल विकसित करने और नवोन्मेषी विचारों को सामने लाने के लिए बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की।
    इस सत्र ने छात्रों को रचनात्मक रूप से सोचने और अभूतपूर्व समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए ज्ञान और आत्मविश्वास मिला। डॉ. अरोड़ा के मार्गदर्शन से, छात्रों को आज की तेज़-तर्रार, नवाचार-संचालित दुनिया में डिज़ाइन थिंकिंग के अनुप्रयोगों और इसके महत्व की गहरी समझ प्राप्त हुई। इस पहल में छात्रों में रचनात्मकता, नवाचार और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दी।
    प्रधानाचार्या शालू सहगल ने सत्र की सराहना करते हुए कहा, “हम डॉ. अरोड़ा के आभारी हैं कि उन्होंने अपनी विशेषज्ञता हमारे विद्यार्थियों के साथ साझा की। इस सत्र ने विद्यार्थियों के लिए सोचने के नए रास्ते खोले हैं और उन्हें समस्याओं को नए दृष्टिकोण से देखने का कौशल प्रदान किया है। हमारा उद्देश्य नवोन्मेषी सोच को विकसित करना है और ये पहल इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” स्कूल अपने विद्यार्थियों को एक ऐसी सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करता है जो उन्हें निरंतर विकसित होते वैश्विक परिदृश्य में सफलता के लिए तैयार करती है। सत्र के इंटरेक्टिव दृष्टिकोण ने विद्यार्थियों को डिज़ाइन थिंकिंग और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की क्षमता का पता लगाने का अवसर दिया, जिससे उन पर एक स्थायी प्रभाव पड़ा।
  • Punjab News: देह व्यापार मामले में Grand Vatika Hotel में पुलिस की रेड, 5 लड़कियां गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में Grand Vatika Hotel में पुलिस की रेड, 5 लड़कियां गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के तरनतारन रोड पर ग्रैंड वाटिका होटल में पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार देह व्यापार मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। जहां पुलिस ने होटल में रेड के दौरान 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया। वहां मौजूद लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि इस होटल में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बताया जा रहा है कि होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया है। गौर हो कि इससे पहले भी पुलिस ने 3 होटलों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पकड़ा था।

    थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस होटल में अनैतिक काम किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने यहां रेड की तो मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही होटल के मालिक को भी साथ लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि उनके इलाके में वो लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और जो भी लोग ऐसे अनैतिक काम कर रहे हैं उन्हें सख्त चेतावनी दी जाती है कि किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी इसीलिए ऐसे काम बंद कर दिए जाएं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अमृतसर के चौक प्रयाग दास, घी मंडी चौक ओर अन्य स्थानों पर तीन होटलों में कार्रवाई की गई थी। जहां से 5 लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ अनैतिक गतिविधि के तहत कार्रवाई की गई। वहीं एक होटल पर रिकॉर्ड मेंटेन न करने के कारण कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

     

  • Jalandhar News: SBI के ATM में हुई लूट को लेकर पुलिस ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: SBI के ATM में हुई लूट को लेकर पुलिस ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लद्देवाली फ्लाईओवर के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काट नगदी लेकर चोर फरार हो गए। वहीं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर चोरों द्वारा ब्लैक स्प्रे किया गया। इस घटना को लेकर एडीसीपी-1 आकर्षि जैन ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि आज सुबह उनकी टीम को सूचना मिली थी लद्देवाली फ्लाईओवर के पास बने एसबीआई एटीएम की मशीन को चोर गैस कटर से काटकर उसमें से कैश ट्रे लेकर फरार हो गए। इस मामले में चौंकीदार के बयानों पर थाना रामामंडी में एफआईआर दर्ज की गई है।

    उन्होेंने कहाकि जांच में सामने आ रहा है कि 4 लोगों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं एक सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की संदिग्ध गाड़ी दिखी। गाड़ी में 4 व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने कहाकि घटना को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है। बैंक की ओर से अभी जानकारी सामने नहीं आई है कि चोर कितने लाख का कैश लेकर फरार हुए है। जांच में सामने आया है कि रात 10.30 बजे एटीएम को बंद कर दिया गया था। लेकिन आज सुबह उन्हें खुद चोरी की घटना के बारे में पता चला है। एडीसीपी ने कहाकि घटना स्थल पर जांच के दौरान सिब्बल बरामद हुई है। एडीसीपी ने कहा कि सभी बैंकों को हिदायत पहले ही दी जा चुकी है कि एटीएम के अंदर सिक्योरिटी गार्ड मुहैय्या करवाया जाए।

    चोरों द्वारा 15 से 20 मिनट में घटना को अंजाम दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बता दें कि चोरी की घटना को लेकर दुकानदार सतीश कुमार ने कहाकि वह सुबह 9 बजे दुकान खोलने आए तो पता चला कि एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया है। दुकानदार ने कहा कि चोरों द्वारा एटीएम के ताले तोड़कर गैस कटर की मदद से घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति आता और सुबह वही एटीएम खोलकर जाता है। उन्होंने कहाकि पहली बार इलाके में चोरों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि वहां पर अन्य लोगों का कहना हैकि 45 लाख की नगदी एटीएम में मौजूद थी।

  • Canada में पंजाबियों को मिलेगा खास मौका, सरकार ने की अहम घोषणा

    Canada में पंजाबियों को मिलेगा खास मौका, सरकार ने की अहम घोषणा

    नई दिल्ली: कनाडा में बसे हुए भारतीयों खासतौर पर पंजाबी लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने पेरेंट्स और ग्रैंडपेरेंट्स प्रोग्राम (Parents And Grandparents Program PGP) के अंतर्गत स्थायी निवास (पीआर) दिलवाने के लिए नई अर्जियों को स्वीकार करने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत 28 जुलाई 2025 से चुनिंदा आवेदकों को अपने माता-पिता और दादा-दादी को स्पॉन्सर करने के लिए आमंत्रण पत्र भेजना शुरु करेंगे। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप कनाडा (आईआरसीसी) के द्वारा दी गई जानकारी की मानें तो इस साल पीजीपी प्रोग्राम के अंतर्गत 10,000 पूरी अर्जियों को मंजूरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

    आखिर क्या है पीजीपी प्रोग्राम

    यह प्रोग्राम उन कनाडाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और पंजीकृत भारतीयों के लिए है जो अपने माता-पिता या दादा- दादी को स्थायी तौर पर कनाडा में बसाना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के अंतर्गत जिन लोगों को आमंत्रण मिलेगा वो परमानेंट रेजिडेंस पोर्टल या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के जरिए से ऑनलाइन आवेदन जमा करवा पाएंगे।

    2024 में किया था आवेदन

    साल 2024 के दौरान आईआरसीसी ने 35,700 लोगों को आवेदन देने का मौका दिया था। इसमें से 20,500 अर्जियों को मंजूरी दे दी गई। वहीं 2023 के अंत तक सरकार के पास 40,000 से ज्यादा स्पॉन्सरशिप एप्लीकेशन्स लंबित थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पीजीपी आवेदन की औसत प्रोसेसिंग टाइम 24 महीने है और बैकलॉक लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

    2020 के आवेदकों को भी मिलेगा मौका

    जिन लोगो ने साल 2020 में स्पॉन्सरशिप के लिए अपनी रुचि दर्ज करवाई थी और अब तक आवेदन का आमंत्रण नहीं मिला। उनको अपने 2020 के ईमेल खाते की जांच करवाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें इस बार मौका मिल सकता है।  
  • Punjab News: अंतिम संस्कार से पहले मशहूर मैराथन फौजा सिंह के बनाए गए 2 स्टेचू, देखें वीडियो

    Punjab News: अंतिम संस्कार से पहले मशहूर मैराथन फौजा सिंह के बनाए गए 2 स्टेचू, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के 114 साल के मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह की 14 जुलाई को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनका अतिंम संस्कार कल दोपहर 12 बजे किया जाएंगा। वहीं फौजा सिंह के संस्कार से पहले गांव के मूर्तिकार द्वारा उनकी मूर्ति बनाई गई। दरअसल, यह मूर्ति गांव घलकलां के रहने वाले कलाकर ने श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार की है। मामले की जानकारी देते हुए मूर्तिकार मनजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने फौजा सिंह का स्टेचू बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    गौर हो कि मनजीत सिंह ने इससे पहले देश के कई महान शख्सियतों की मूर्तिया तैयार की हुई है। मीडिया को जानकारी देते हुए मनजीत ने बताया कि पंजाब के 114 साल के मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह की 14 जुलाई को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके मन में आया फौजा सिंह की मूर्ति बनाकर उनको श्रद्धांजलि दी जाए। जिसके बाद उसने परिवार के साथ मिलकर फौजा सिंह की मूर्ति बनानी शुरू कर दी। मनजीत ने बताया कि उन्होंने 2 मूर्तिया बनाई है।

    जिसमें से एक मूर्ति को महान देश भगत पार्क में स्थापित किया जाएगा और दूसरी मूर्ति को उनके पैतृक गांव में स्थापित किया जाएगा। फौजा सिंह हमारे नौजवानो के लिए एक मिसाल है क्यों कि 114 साल के उम्र में भी अपने आप को फिट रखते थे। हम तो बहुत टाइम से उनको देखते आ रहे और उनके जीवनी बारे में भी पड़ा है। उनसे मिलने की सौभाग्य तो नहीं हुआ, लेकिन जब मूर्ति बनाने का काम शुरू किया तो उनकी पोती ने देखकर हमें मूर्ति बनाने के लिए मैसेज किया। जिसके बाद मूर्ति की फोटो मंगवाई और उनके परिवार को बहत अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि मूर्ति को तैयार करने के बाद उनके गांव भेजा जाएगा। वहीं दूसरी मूर्ति को गांव के पार्क में स्थापित किया जाएगा।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंची बाल विकास विभाग की टीम, Rescue करके किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंची बाल विकास विभाग की टीम, Rescue करके किया काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में सड़क पर भीख मांगने वाले छोटे-छोटे बच्चों की गिरफ्तारी और सामाजिक रोकथाम के लिए ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। श्री दरबार साहिब में आज बाल विकास विभाग की टीम पहुंची। जहां टीम ने श्री दरबार साहिब की सरावां, लंगर घर, गुरुद्वारा मंजि साहिब, दीवान हॉल और गलियारों में से भिखारियों का काबू किया। दरअसल, भिख मांगने वाले छोटे-छोटे बच्चों का टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद काबू किए गए बच्चों को बसों में बैठाकर डीसी दफ्तर ले जाया गया।

    उन्होंने कहा कि इन भिखारियों के पहचान पत्र बनाए जाने पर जांच की जाएगी। जिसके बाद संदेह होने पर बच्चों का डीएनए कराया जाएगा। वहीं भिखारियों को एक बार चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन यदि दोबारा भीख मांगते पकड़े गए तो पहले एफआईआर दर्ज की जाएगी। श्री गुरु सिंह सभा कमेटी की ओर से डीसी कार्यालय में अपील की गई है कि ऐसी तरह की जांच और कार्रवाई समय-समय पर की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे भिखारी संगत को परेशान करते हैं।

  • जन शताब्दी ट्रेन पर शरारती अनंसरों ने किया पथराव, चकनाचूर हुए शीशे

    जन शताब्दी ट्रेन पर शरारती अनंसरों ने किया पथराव, चकनाचूर हुए शीशे

    ऊनाः दिल्ली से ऊना आ रही जन शताब्दी ट्रेन पर पथराव होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को ऊना से दिल्ली आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस (12057) पर शरारती अनंसरों द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में कोई जानी नुकसान होने की घटना सामने नहीं है। लेकिन ट्रेन का शीशा टूट गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की जिस खिड़की का शीशा टूटा है उस सीट पर ऊना का हार्दिक कुछ देर पहले बैठा हुआ था। गनीमत रही कि हार्दिक ने घटना से कुछ देर पहले सीट बदल ली थी।

    घटना में वह बाल-बाल बच गया। युवक इस ट्रेन में खरड़ से ऊना के लिए सवार हुआ, ट्रेन जब रूपनगर रेलवे स्टेशन से करीब 100-200 मीटर की दूरी पर थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके, जिससे कोच डी9 की विंडो सीट नंबर 48 की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। हार्दिक शर्मा निवासी अरनियाला (ऊना) ने बताया कि वह सीट नंबर 48 पर बैठे थे लेकिन कुछ समय पहले ही दो पंक्तियां आगे की सीट पर शिफ्ट हो गए थे। इस कारण उनकी जान बाल-बाल बची। खिड़की के पास बैठी एक महिला यात्री भी सुरक्षित रहीं।

    लेकिन टूटे हुए कांच के टुकड़े सीट पर बिखरे मिले, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं। घटना के तुरंत बाद हार्दिक शर्मा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बारे में पोस्ट कर भारतीय रेलवे, आरपीएफ अंबाला डिवीजन, डीआरएम अंबाला और नार्दन रेलवे को टैग किया। अधिकारियों ने मामले पर ध्यान दिया और कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन फिलहाल तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस और आरपीएफ की तरफ से फोन जरूर आए, पर पत्थरबाजी करने वालों को अब तक पकड़ा नहीं गया है।

  • जलावन लाने जा रही मां और बच्चों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मौत

    जलावन लाने जा रही मां और बच्चों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मौत

    मुजफ्फरपुरः करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी मुताबिक, बरियारपुर थाना क्षेत्र के रत्नपुर केवल गांव की पिंकी देवी (30) अपने बच्चों के साथ जलावन लाने के लिए जा रही थी। उस समय हल्की बारिश हो रही थी। घर के पीछे अचानक बिजली के पोल में करंट फैल गया जिससे बड़ा बेटा हंस राज (7) झटका लगते ही छटपटाने लगा। बचाने के लिए मां दौड़ी, वो भी चपेट में आ गईं। झुलसने से दोनों की मौत हो गई। दो बच्चे प्रीतम (5) और तेज (3) की जान बच गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना के समय बच्चों का पिता खेत पर धान रोपनी कराने गया था।

    थानाध्यक्ष चांदनी सवारियां सूचना मिलने पर टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां और बेटे की मौत हुई है। 2 बेटे सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: आप पार्टी को बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: आप पार्टी को बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा

    मोहालीः आप पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा हैकि विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति से दूरी बना ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका दिल भारी है, लेकिन उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है।

    अनमोल गगन ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकार किया जाए। उन्होंने पार्टी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अनमोल गगन मोहाली से विधायक चुनी गई थीं और एक समय पर्यटन व संस्कृति मंत्री भी रहीं, लेकिन पिछले कुछ समय से वो राजनीतिक गतिविधियों से दूर थीं।

     

  • युवक ने घर के ही सदस्यों से की बर्बरता, दादी को पीटकर मौत के घाट उतारा, कई घायल

    युवक ने घर के ही सदस्यों से की बर्बरता, दादी को पीटकर मौत के घाट उतारा, कई घायल

    झांसीः बीती रात एक युवक द्वारा घर में ही खूनी खेल खेलने का मामला सामने आया है। युवक ने परिवार की चाची को घर के बाहर बुलाकर दांतों से गाल पर काट लिया और फिर दादी को पीट-पीटकर मार डाला। बचाने आए दादा और उनके बेटा-बहू को भी युवक ने खूब पीटा। दहशत के मारे पूरा परिवार घर में कैद हो गया और डायल 112 पर कॉल किया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पूरा परिवार रातभर घर में कैद रहा। आज शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट किया है। वहीं मामले को लेकर सीओ ने कहा कि नदी में बाढ़ की वजह से पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई।

    जानकारी मुताबिक, मृतक दादी का नाम मन्नू देवी (65) पत्नी धर्मदास अहिरवार था। वह बसरिया गांव की रहने वाली थी। मन्नू के 2 बेटे राजेंद्र और महेंद्र अलग-अलग रहते हैं, जबकि मन्नू अपने पति के साथ बाड़े में रहती थी। राजेंद्र के बेटे नरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मानवेंद्र घर पर आया। आवाज देकर मेरी मां राजाबेटी को बुलाया तो मां घर के बाहर चली गई। तभी मानवेंद्र ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर दांतों से मां के गाल पर काट लिया। मेरे पिता बाहर पहुंचे तो उनको भी पीटा और दांतों से हाथ में काट लिया। पीड़ित और उसकी पत्नी पहुंचे तो उन पर भी पीटा युवक ने हमला कर दिया। दहशत के मारे पीड़ित घर में छिप गए और आरोपी डंडा लेकर घर के बाहर बैठ गया।

    नरेंद्र ने बताया कि झगड़े की सूचना पर मेरी दादी मन्नू देवी बाड़े से टॉर्च जलाकर घर आ रही थीं। घर के पास आरोपी मानवेंद्र ने दादी पर हमला बोल दिया और डंडे से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे दादी लहूलुहान हो गईं। डायल 112 पर फोन कर झगड़े की सूचना दी। नदी में बाढ़ आने की वजह से गांव आने वाले रपटे के ऊपर से पानी जा रहा था। ऐसे में पुलिस मौके पर नहीं आ पाई। अधिक चोटें आने के चलते दादी की मौत हो गई। आरोप है कि घटना में मानवेंद्र समेत 3 लोग शामिल थे।

    मऊरानीपुर सीओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मानवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है।