Blog

  • Jalandhar News: गैंगस्टरवाद को लेकर भाजपा पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गैंगस्टरवाद को लेकर भाजपा पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर सूर्य एक्लेव में स्थित ट्रिनिटी चर्च ऑडिटोरियम में विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवा और वित्त मंत्री हरपाल चीमा धार्मिक प्रोग्राम पर पहुंचे। जहां वित मंत्री हरपाल चीमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज चर्च में बिशप की जिम्मेदारी निभाने पर जॉस सबेस्टियन को बधाई देने पहुंचे। वहीं गोल्डन टेंपल में लगातार 8वीं बार ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी को लेकर चीमा ने कहाकि श्री हरिमंदिर साहिब कोई व्यक्ति बुरी आंखों से नहीं दे सकता। गोल्डन टेंपल की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है।


    कुछ शरारती अनंसरों द्वारा पंजाब में माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होेंने कहा कि पंजाब में कुछ समाज विरोधी अनंसरों द्वारा धार्मिक भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रहे है। लेकिन सदियों से कई लोगों ने पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की है और उनका पंजाब के लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ने को लेकर कहा कि विजिलेंस द्वारा इनवेस्टिगेश की जा रही है। उन्होंने कहाकि सरकार को उम्मीद है जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी। वहीं खन्ना में महिला द्वारा 7 लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने को लेकर कहा कि ऐसे ठग महिलाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी द्वारा विधानसभा में अपशब्द कहने के मामले को लेकर वित मंत्री ने कहा कि विधानसभा में एलओपी के नेता ने माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि हमें लोग फॉलो करते है, ऐसे में हमें गलत शब्दावली का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पंजाब का कार्यकारी प्रधान अशिवनी शर्मा के पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति को लेकर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश में गैंगस्टरों को भाजपा अपने राज्यों में लेकर जा रही है और वहां पर उन्हें प्रोटेक्ट कर रही है। चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दूसरे राज्यों में अशांति फैलाने के लिए यह सब कर रही है।

    दूसरी ओर स्पीकर कुलतार संधवा ने भाजपा द्वारा विधानसभा में बेअदबी की चर्चा को लेकर सवाल उठाए गए। जिसमें बेअदबी की चर्चा में एससी भाईचारे के गुरु धाम को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया। वहीं स्पीकर संधवा ने कहावत देते हुए कहा कि छज्ज ता बोलें छाननी की बोले। उन्होंने कहाकि जो किसी दलित के माथा टेकने के बाद मंदिर को गंगा जल से नहाते है। वही श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मानने वालों की बातों पर तरजीत करेंगे।

    उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सबको बराबर का मान सम्मान देते है। उन्होंने कहा कि जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका जाता है तब गुरु रविदास जी को भी माथा टेका जाता है, उस दौरान रामानंद जी, नामदेव जी और भगत कबीरदास जी को भी माथा टेका जा सकता है। स्पीकर संधवा ने भाजपा को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ऐसी बाते पंजाब में नहीं चलेंगी, वह कहीं ओर चला सकते है।

  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज भी पाकिस्तान का यह एयरबेस नहीं हुआ ठीक, उड़ान संचालन पर लगी रोक

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज भी पाकिस्तान का यह एयरबेस नहीं हुआ ठीक, उड़ान संचालन पर लगी रोक

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया था तो पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस का इकलौता रनवे पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। इस एयरबेस पर हुए नुकसान का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसका रनवे अभी तक भी बंद ही है। पाकिस्तान ने तीसरी बार इस रनवे की मरम्मत के चलते उड़ान संचालन पर रोक को आगे बढ़ा दिया है। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि भारतीय हमले से हुए नुकसान की गंभीरता पाकिस्तान के लिए कितनी ज्यादा थी।

    5 अगस्त तक बंद रहेगा एयरबेस का रनवे

    पाकिस्तान की ओर से हाल ही में NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया गया। इसमें यह कहा गया है कि रहीम यार खान एयरबेस का रनवे अब 5 अगस्त तक उड़ानों के लिए बंद ही रहेगा। नोटिस में कोई ठोस वजह तो नहीं दी गई है पर सिर्फ यही कहा गया है कि मरम्मत का काम चल रहा है। पहली NOTAM 10 मई को जारी की गई थी। उसी दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत हवाई हमले किए गए थे। नोटिस में यह बताया गया था कि पंजाब प्रांत में स्थित इस रणनीतिक एयरबेस का रनवे एक हफ्ते तक संचालन के लिए अनुउपलब्ध होगा। फिर 4 जून को दूसरी NOTAM जारी करके प्रतिबंध की अवधि 4 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

    एयरबेस की इमारत को हुआ गंभीर नुकसान

    एयरबेस के रनवे के बीचों बीच में एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है। इसके अलावा एयरबेस की एक इमारत को भी गंभीर नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि रहीम यार खान एक ऐसा एयरपोर्ट है जहां सैन्य हवाई अड्डे के साथ-साथ शेख जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी स्थित है। यह एयरबेस उन 11 सैन्य ठिकानों में भी शामिल था जिनको भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत निशाना बनाया था। यह ऑपरेशन कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। भारत के इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए संपर्क किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्यस्थान के बीकानेर में एक चुनावी रैली के दौरान इस एयरबेस का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि – पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस आज भी आईसीयू में पड़ा है पता नहीं कब तक ठीक होगा।
  • बरसात में रामबाण है करेला, इन बीमारियों को भगाएगा दूर

    बरसात में रामबाण है करेला, इन बीमारियों को भगाएगा दूर

    हेल्थः मानसून की शुरुआत होती ही अक्सर लोग बीमार पड़ना शुरू हो जाते है। बरसाती दिनों में अक्सर मौसमी बीमारियां, सुस्त डाइजेशन और कमजोर इम्यून सिस्टम जैसी परेशानी हो सकती है। जिसके लिए कई तरह की दवाएं खानी पड़ती हैं। दवाएं तो बीमारियों से निजात दिलाने का काम करती हैं, लेकिन आपके घर में कुछ ऐसे औषधि होते है जो आपको मॉनसून में होने वाली बीमारियों से छुट्टी दिला सकते है। ये कुछ और नहीं बल्कि करेला है। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके हेल्थ बेनिफिट्स बहुत ज्यादा होते हैं।

    कई पोषक तत्वों से भरपूर करेला मॉनसून में आपके लिए बहुत जरूरी बन जाता है। ये आपको फिट रहने, इंफेक्शंस से लड़ने और आपके शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

    – मॉनसून अक्सर सर्दी, फ्लू और इंफेक्शंस लेकर आता है। करेले में विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सभी एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. ये कंपाउंड्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं।

    – करेला में चारेंटिन, पॉलीपेप्टाइड-पी और विसिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो इंसुलिन की नकल करते हैं और इंसुलिन सेंसटिविटी में सुधार करते हैं। यह इसे डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों के लिए खास रूप से मददगार होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने का एक नेचुरल तरीका होता है।

    – डाइजेशन में करता है सुधार और डिटॉक्स में सहायक: करेले में फाइबर और पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो डाइजेशन में मददगार होते हैं और कब्ज को रोकने में मदद करता है। इसका कड़वा स्वाद लिवर में पित्त के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है, जिससे फैट्स का डाइजेशन और डिटॉक्सिफिकेशन बेहतर होता है।

    – मॉनसून की नमी अक्सर मुंहासे, फंगल इंफेक्शंस और स्किन में जलन पैदा करती है।करेले के सूजनरोधी और एंटीमाइक्रोबियल गुण ब्लड को शुद्ध करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन साफ और हेल्दी रहती है।

    – मॉनसून में हैवी डाइट लेने से लिवर पर जोर पड़ सकता है। ऐसे में करेला पित्त रिसाव (बाइल डिसचार्ज) को बढ़ावा देता है और लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन फंक्शंस को बढ़ाता है। इसके कंपाउंड्स लिवर सेल्स की रक्षा भी कर सकते हैं और रीजेनरेशन को बढ़ावा दे सकते हैं।

  • मां गंगा की लहरों में मिला ढाई क्विंटल का पत्थर, लोगों ने माना चमत्कार, देखें वीडियो

    मां गंगा की लहरों में मिला ढाई क्विंटल का पत्थर, लोगों ने माना चमत्कार, देखें वीडियो

    गाजीपुर: सनातन परंपरा में कण-कण में ईश्वर का वास कहलाने वाली कहावत तब चरितार्थ होती हुई नजर आई, जब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा किनारे ददरी घाट पर एक बड़ा सा पत्थर तैरता हुआ नजर आया। जिसके बाद ददरी घाट के किनारे भक्तों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया। लोग चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं। दावा है, कि पत्थर का वजह ढाई क्विंटल से अधिक वजन का है और गंगा नदी के पानी में तैर रहा था। जब लोगों ने यह देखा तो पत्थर को खींचकर किनारे ले आए। धीरे-धीरे यह सूचना आसपास के गांवों तक पहुंच गई, लोग इस चमत्कार को देखने पहुंचने लगे।

    वहीं, महिलाओं ने बाकायदा यहां पर पूजा-पाठ शुरू कर दिया। स्थानीय हनुमानगढ़ मंदिर के पुजारी भी इसे भगवान राम का चमत्कार मान रहे हैं। मंदिर के पुजारी संत रामाधार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह जब वे मंदिर पहुंचे, तो कुछ भक्तों ने उन्हें यह जानकारी दी। बताया कि गंगा नदी में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे किनारे लाया गया है। पुजारी ने कहा कि यह पत्थर त्रेतायुग का हो सकता है, जैसा कि रामायण में वर्णित है।

    उन्होंने कहा कि भगवान राम ने जिस तरह से तैरते पत्थरों से पुल बनाया था, संभवतः यह वही पत्थर होगा। यह सदियों बाद किसी तरह गंगा नदी के रास्ते यहां तक पहुंचा तो यह हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं, यह भगवान श्रीराम की कृपा है। स्थानीय लोगों ने इस पत्थर की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। इसे रामेश्वरम् के उन पत्थरों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिनका उपयोग त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने सेतु निर्माण के लिए किया था। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भक्तों का मानना है, कि यह पत्थर भगवान श्रीराम की कृपा और चमत्कार का प्रतीक है।

  • Haryana News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

    यमुनानगरः जिले के सढौरा क्षेत्र के असगरपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और 2 शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में दोनों बदमाशों को गोली लगी है जिससे वह घायल हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 वांछित अपराधी असगरपुर गांव के पास से आ रहें हैं। इनपुट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के पास घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों की टांगों में गोली मारी, जिससे वे घायल हो गए। घायल बदमाशों को तुरंत हिरासत में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान विकास अली उर्फ ज्वाला पुत्र असगर अली निवासी गांव सरावां, थाना सढौरा और दीपक पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गांव कनिपला, थाना सढौरा के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल व हथियार भी बरामद किए हैं, जिनका प्रयोग बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला करने में किया था। एनकाउंटर के बाद पूरे असगरपुर गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

    फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं पूरे मामले की जांच पुलिस के उच्च अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बदमाशों का नेटवर्क कितना बड़ा है और इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं। सढौरा थाना पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम अब बदमाशों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड और उनके नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है।

  • किन्नौर में भयंकर Landslide से लोगों में मची भगदड़, बंद हुआ रास्ता, देखें वीडियो

    किन्नौर में भयंकर Landslide से लोगों में मची भगदड़, बंद हुआ रास्ता, देखें वीडियो

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में कई दिनों तक लगातार बारिश के बाद शनिवार को माैसम खुल गया। लेकिन लैंडस्लाइड होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं सिरमौर में किन्नौर के शलखल समदो के समीप भयंकर लैंडस्लाइड हुई। जहां लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर गिरने शुरू हो गए। इस दौरान भारी मात्रा में पहाड़ों के सड़क पर गिरने से रास्ता बंद हो गया।

    वहीं लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ गिरने से लेबर में भी डर का माहौल पाया जा रहा है। घटना स्थल के पास काम कर रही लेबर भी वहां से जान बचाकर भाग निकली। उधर, शनिवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 232 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 41 बिजली ट्रांसफार्मर व 56 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी जिले में अभी भी सबसे अधिक 153 सड़कें व 43 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 18 जुलाई तक 116 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 209 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 48 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।

    बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1373 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 941 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1266 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,23,020.66 लाख रुपये पहुंच गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान हमीरपुर में 13.5, कसौली 5.0, जुब्बड़हट्टी 4.8, कोठी 4.0, सलापड़ 3.9, शिमला 3.6, घाघस 3.4 व कुफरी में 3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कुछ स्थानों पर 25 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 21 व 22 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

     

     

  • कांवड़ यात्रा के पीछे क्या है इतिहास, कैसे शुरू हुई थी यात्रा, जानें

    कांवड़ यात्रा के पीछे क्या है इतिहास, कैसे शुरू हुई थी यात्रा, जानें

    धर्मः सावन महीना शुरू हो चुका है और यह माह भगवान शिव को समर्पित है। सावन मास के आरंभ के साथ शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर निकल जाते हैं। कांवड़ यात्रा एक प्राचीन हिंदू तीर्थयात्रा है, जिसमें श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान शिव का जल अभिषेक करने के लिए यह यात्रा करते हैं। माना जाता है कि भोलेनाथ इन कांवड़ियों की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। हर साल सावन में जगह-जगह पर कांवड़ियों की भीड़ देखने को मिलती है।

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विद्वानों का मानना हैं कि भगवान परशुराम ने सबसे पहले कांवड़ यात्रा की थी। वे गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर बागपत स्थित पुरा महादेव मंदिर में शिव का अभिषेक करने पहुंचे थे। ऐसी भी मान्यता है कि कांवड़ यात्रा की शुरूआत भगवान राम ने की थी। कहा जाता है कि भगवान राम ने बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवलिंग का जलाभिषेक किया था।

    कुछ विद्वानों का मानना है कि कांवड़ यात्रा का प्रारंभ श्रवण कुमार ने त्रेता युग में किया था। उन्होंने अपने अंधे माता पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराई थी और हरिद्वार में गंगा स्नान भी कराया था। साथ ही वह अपने साथ गंगाजल भी लेकर आए थे।

    पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन से निकलने के बाद भगवान शिव ने विष को पीया था जिससे उनका कंठ नीला हो गया था। तब रावण ने कांवड़ में जल भरकर ‘पुरा महादेव’ पहुंचें और शिवजी का जलाभिषेक किया था। उसी समय से कांवड़ यात्रा की परंपरा शुरू हुई।

    वहीं मान्यता के अनुसारा, जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकलकर विष पिया था, तो देवताओं ने शिव जी के ताप को शांत करने के लिए पवित्र नदियों का जल उन पर चढ़ाया था। उसी समय से कांवड़ यात्रा शुरू हुई थी।

    पौराणिक कथा के मुताबिक, कांवड़ को कंधे पर उठाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर अपने कंधे पर उठाया था, जो सेवा भाव का प्रतीक है और श्री राम ने गंगाजल से अपने पिता दशरथ की मोक्ष के लिए कांवड़ उठाई थी। माना जाता है कि कांवड़ को कंधे पर उठाकर चलना अपने अहंकार को त्यागने का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कंधे पर कांवड़ रखकर गंगाजल लाने से सारे पाप खत्म हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

  • फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए किंग खान, लगी गंभीर चोटें, 1 महीने तक मिली Bed Rest

    फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए किंग खान, लगी गंभीर चोटें, 1 महीने तक मिली Bed Rest

    बॉलीवुड न्यूज: एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। किंग खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। फिल्म एक्शन ड्रामा है जिसके लिए शाहरुख पिछले ही साल से तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब किंग खान के सेट से एक अहम खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो शूटिंग के दौरान एक्टर चोटिल हो चुके हैं। एक्शन सीन शूट करते हुए उन्हें चोट लग गई है जिसके कारण उन्हें अब चोट लग गई है। एक्टर को अभी अस्पताल में भी ले जाया गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि शूटिंग मुंबई में हो रही थी। अब वह एक महीने तक काम नहीं कर पाएंगे।

    एक महीने तक काम नहीं कर पाएंगे एक्टर

    रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख को काम से एक महीने का ब्रेक लेने के लिए कहा गया है। चोट की सही जानकारी अभी गुप्त है लेकिन एक्टर अपनी टीम के साथ तत्काल चिकित्सा के लिए अमेरिका चले गए हैं। यह कोई मामूली चोट नहीं है बल्कि उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई है। पिछले कुछ सालों में एक्टर स्टंट करते समय अपने शरीर की कई मांसपेशियों में चोटिल हो गए हैं। सूत्रों ने आगे कहा कि किंग खान का अब अगला शैड्यूल सितंबर या अक्टूबर में शुरु होगा क्योंकि शाहरुख को ठीक होने के लिए समय लगेगा। ऐसे में उन्हें सलाह दी गई है कि वह पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही सेट पर वापिस आएंगे।

    अपनी बेटी संग बड़े पर्दे पर दिखेंगे किंग खान

    आपको बता दें कि शाहरुख जिस फिल्म में नजर आने वाले हैं उसका निर्माण सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने ही पठान फिल्म बनाई थी। इस फिल्म की हाइप फैंस के बीच बनी हुई है। इस मूवी की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ दिखेंगे। फिल्म में कई और बेहतरीन एक्टर जैसे कि दीपिका पादुकोण, राणी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार दिखेंगे। वहीं इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें किंग खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें नहीं हो रही कम, SIT और विजिलेंस की कई ठिकानों पर रेड

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें नहीं हो रही कम, SIT और विजिलेंस की कई ठिकानों पर रेड

    मोहालीः अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन जांच में नए-नए मामले सामने आ रहे है। एक बार फिर कार्रवाई करते SIT और विजिलेंस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाते बिक्रम मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित कई ठिकानों पर रेड की।

    इस दौरान विजिलेंस की टीम दिल्ली स्थित सैनिक फार्म पर भी रेड कर रही है। बताया जा रहा है कि बिक्रम मजीठिया की बेनामी संपत्ति से जुड़ी लिस्ट में है सैनिक फार्म का नाम भी सामने आया है। सैनिक फार्म की यह संपत्ति 150 से 200 करोड़ की कीमत बताई जा रही है।

    रेड के दौरान टेक्निकल टीम भी मौके पर मौजूद है और सबूत जुटाने में जुटी हुई है। विजिलेंस टीम मजीठिया और उसके परिवार से जुड़ी कंपनियों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इन शेल कंपनियों के जरिए ड्रग मनी को घुमाया गया है। गवाहों के बयान से मिली जानकारी के आधार पर रेड की जा रही है। फिलहाल विजिलेंस की जांच चल रही है।

    वहीं आज विजिलेंस की टीम बिक्रम मजीठिया को मोहाली अदालत लेकर पहुंची थी। इस दौरान मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी।

     

  • Punjab News: नायब तहसीलदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर जसवीर कौर सस्पेंड

    Punjab News: नायब तहसीलदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर जसवीर कौर सस्पेंड

    गुरदासपुरः जिले के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसवीर कौर की वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में पटवारी से रिश्वत लेते हुए देखे जाने पर पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने अपना निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। निलंबन के दौरान, नायब तहसीलदार को केवल गुजारा भत्ता दिया जाएगा। निलंबन के दौरान उनका मुख्य कार्यालय डीसी फाजिल्का होगा।

    डीएस फाजिल्का अपनी हाजिरी रिपोर्ट रोजाना भेजेंगे। माल विभाग ने डीसी गुरदासपुर को भी पत्र लिखकर कहा है कि इस मामले की जांच करें और जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए एसएसपी विजिलेंस को पत्र लिखा जाए। यह भी आदेश दिया गया कि पटवारी को भी तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।