Blog

  • Jalandhar News: गरमाया बेअदबी मामला, अब स्पीकर संधवा ने किया भाजपा पर पलटवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गरमाया बेअदबी मामला, अब स्पीकर संधवा ने किया भाजपा पर पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर सूर्य एक्लेव में स्थित ट्रिनिटी चर्च ऑडिटोरियम में विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवा और वित्त मंत्री हरपाल चीमा धार्मिक प्रोग्राम पर पहुंचे। जहां स्पीकर कुलतार संधवा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज चर्च में बिशप की जिम्मेदारी निभाने पर जॉस सबेस्टियन को बधाई देने पहुंचे है। नार्थ के विधायक बावा हैनरी की ओर से अपशाब्दली को लेकर कहा कि विपक्ष के एलओपी नेता प्रताप बाजवा की ओर से विधानसभा में माफी मांग ली थी और अब मामला खत्म हो गया है।

    भाजपा द्वारा विधानसभा में बेअदबी की चर्चा को लेकर सवाल उठाए गए। जिसमें बेअदबी की चर्चा में एससी भाईचारे के गुरु धाम को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया। वहीं स्पीकर संधवा ने कहावत देते हुए कहा कि छज्ज ता बोलें छाननी की बोले। उन्होंने कहाकि जो किसी दलित के माथा टेकने के बाद मंदिर को गंगा जल से नहाते है। वही श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मानने वालों की बातों पर तरजीत करेंगे।

    उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सबको बराबर का मान सम्मान देते है। उन्होंने कहा कि जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेका जाता है तब गुरु रविदास जी को भी माथा टेका जाता है, उस दौरान रामानंद जी, नामदेव जी और भगत कबीरदास जी को भी माथा टेका जा सकता है। स्पीकर संधवा ने भाजपा को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ऐसी बाते पंजाब में नहीं चलेंगी, वह कहीं ओर चला सकते है।

  • Punjab News: अब बेअदबी को लेकर भड़का हिंदू समाज, केंद्र सरकार से की यह मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: अब बेअदबी को लेकर भड़का हिंदू समाज, केंद्र सरकार से की यह मांग, देखें वीडियो

    पठानकोट: राज्य में बेअदबी के घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। इसके कारण लंबे समय से राज्य सरकार भी धार्मिक दबाव का सामना कर रही है और इस पर एक कड़ा कानून बनाने के लिए सभी पक्षों की राय भी ले गई है। इस मौके पर सरकार ने फैसला किया है कि अगले छ: महीने तक हर धर्म के प्रतिनिधियों से बात करके कानून बनाया जाएगा। आपको बता दें कि एक और जहां कानून बनाने की तैयार चल रही है वहीं दूसरी ओर पिछले कई सालों से हिंदू देवी-देवाताओं की बेअदबी युद्धस्तर पर रोज हो रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनियां तंबाकू उत्पादों और बाकी खाद्य पदार्थों पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र लगाकार बाजार में सामान बेच रही है लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई भी नहीं है। आपको बता दें कि देश में करोड़ों नशीली दवाईयों के पैकेटों पर देवी-देवताओं के चित्र लगे हुए हैं और हर दिन जब पैकेट खाली होते हैं तो करोड़ों पैर इन पैकेटों पर पड़ते हैं जो पूरी तरह से ही गलत है। इस मुद्दे पर जब स्थानीय लोगों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि चाहे कोई भी धर्म हो उसकी बेअदबी करना बुरी बात है। सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के देवी-देवताओं के चित्र हर दिन नशीली दवाओं और खाद्य पदार्थों पर नजर आते हैं। इनको बाद में सड़क पर फेंक दिया जाता है जिसके कारण इन देवी-देवताओं की बेअदबी हो रही है ऐसे में केंद्र की बीजेपी सरकार को एक ओर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए वहीं दूसरी ओर हिंदू देवी-देवताओं को ऐसी बेअदबी हो रही है इसको रोकने के लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए ताकि हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का आपमान होने से रोका जाए।

    आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने बोली यह बात

    वहीं दूसरी ओर बेअदबी पर कानून बनाने की बात पर राज्य सरकार के नेता अमनदीप संधू से भी बात हुई। आपको बता दें कि अमनदीप संधू पठानकोट जिले से पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि यदि कोई किसी भी धर्म के खिलाफ बेअदबी करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो परंतु वही दूसरी ओर हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमाओं के अपमान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह केंद्र का मामला है और केंद्र ही इस पर सख्त कानून बनाएगा ताकि हिंदू देवी-देवताओं के हो रहे अपमान को रोका जा पाए।    
  • Yamuna Expressway पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

    Yamuna Expressway पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

    मथुराः यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार इको कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता, 2 बेटों समेत 6 की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार दिल्ली से आगरा जा थे। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर सभी घायलों को बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी देते मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इको कार चालक को झपकी आ गई और वह सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार की स्पीड ज्यादा होने के चलते गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इको कार दिल्ली से आगरा जा रही थी। कार में 9 लोग सवार थे। 6 की मौत हो गई। घायल को आगरा रेफर किया गया है। कार किसकी थी, इसका पता किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि 2 परिवार जिनमें एक आगरा जबकि दूसरा परिवार मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला है। आगरा के हरलालपुरा निवासी धर्मवीर, उनके 2 बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई। जबकि धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल की हालत गंभीर है। वहीं धर्मवीर के भांजे मुरैना जिले के बढ़पुरा हुसैन गांव के 2 सगे भाई दलवीर उर्फ छुल्ले और पार्थ की भी जान गई है। जबकि एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

    मौत की परिजन और धर्मवीर के भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया- भइया हर साल आगरा के बटेश्वर में रामायण का पाठ कराते हैं। रविवार से रामायण शुरू होने वाला था। उसी के लिए परिवार दिल्ली से आ रहा था। परिवार के सभी दिल्ली के समयपुर बादली में रहते हैं। वहां हलवाई का काम करते थे।

  • 2 भाइयों ने एक ही दुल्हन से रचाई शादी, जानें मामला

    2 भाइयों ने एक ही दुल्हन से रचाई शादी, जानें मामला

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के ट्रांसगिरि क्षेत्र में हुई इस अनोखी शादी ने लोगों का ध्यान खींचा है। लंबे समय से बंद दरवाजों के पीछे चल रही इस प्रथा को सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने समाज के सामने खुलेआम अंजाम दिया। दोनों भाइयों ने निकटवर्ती कुन्हाट गांव की सुनीता चौहान से हाटी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत से ओतप्रोत एक समारोह में विवाह किया। दरअसल, सिरमौर जिले की लोक परम्पराएं और रीत‍ि-रिवाज भी एकदम अलग हैं। संयुक्त परिवार और प्रॉपर्टी बंटवारे को रोकने के लिए यहां आज भी बहुपतिप्रथा प्रचलित है। ये अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह गिरिपार क्षेत्र की प्राचीन परंपरा है। अब ये परंपरा समय के साथ गायब हो चुकी थी।

    लेकिन अब शिलाई क्षेत्र में 2 सगे भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह कर इस प्राचीन परंपरा को फिर से जीवित कर दिया है। इस शादी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए 2 सगे भाइयों ने एक युवती से शादी रचाई है। हाटी समाज में इसे ‘उजला पक्ष’ कहा जाता है। शिलाई गांव के थिंडो खानदान से संबंध रखने वाले शख्स ने अपने दोनों बेटों की शादी कुन्हट गांव की बेटी से पूरे रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न करवाई। तीनों ही नवविवाहित शिक्षित हैं और साधन-संपन्न परिवार से संबंध रखते हैं। एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में सेवारत है, जबकि दूसरा दूल्हा विदेश में नौकरी करता है।

    दोनों भाइयों की यह शादी 12, 13 व 14 जुलाई को काफी धूमधाम से हुई। इस दौरान परिवार और रिश्तेदारों के अलावा, गांव के लोग भी शादी समारोह में शामिल हुए। गौरतलब है कि उत्तराखंड के जौनसार बाबर और सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में पहले समय में सगे भाई एक ही लड़की से विवाह करते थे। इसके पीछे संयुक्त परिवार को बनाए रखने का भी हवाला दिया जाता थासमय के साथ ये परंपराएं गायब होती गईं। लेकिन शिलाई क्षेत्र के दोनों सगे भाइयों ने एक बार फिर एक ही लड़की से विवाह कर इस प्राचीन परंपरा को जीवित कर दिया है।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे अश्वनी शर्मा व तरुण चुघ, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे अश्वनी शर्मा व तरुण चुघ, देखें वीडियो

    अमृतसरः भाजपा के कार्यकारी पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ अपने साथियों के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि हम यहां किसी नेता या पार्टी के रूप में नहीं, बल्कि नानक नाम लेवा संगत के रूप में आए हैं।

    गुरु घर में शीश नवाकर हमने प्रार्थना की कि पंजाब में शांति और भाईचारा कायम रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंजाब की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है और जब भी जरूरत पड़ी, केंद्र ने तुरंत कार्रवाई की। अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते कहा कि गुरु घर को मिल रही धमकियों को भगवंत मान सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सरकार तीन दिन बाद जागी और फिर कार्रवाई शुरू की।

    अश्वनी ने कहा कि यह कोई अहंकार का मामला नहीं है, राज्य सरकार को चाहिए कि केंद्र के साथ मिलकर गुरु घर की सुरक्षा सुनिश्चित करे। केंद्र के गृह मंत्री के संदेश के बाद उन्होंने विशेष रूप से साथियों के साथ आकर दरबार साहिब में हालात देखे। उन्होंने कहा कि जब धमकी की घटना पांच दिन पहले हुई, तो मुख्यमंत्री को पहले दिन ही यहां आ जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें चार-पांच दिन लग गए।

    उन्होंने कहा कि कल भी पंजाब सरकार ने कहा था कि सब कुछ ठीक हो गया, लेकिन फिर भी आज धमकी भरी ई-मेल आई। यह गंभीर मामला है। जब पूरी दुनिया से लोग गुरु घर आकर सिर झुकाते हैं, तो इसके संबंध में आई धमकी पर राज्य सरकार को केंद्र के साथ मिलकर जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार को सहायता की जरूरत हो, तो भाजपा हमेशा उसके साथ खड़ी है।

  • Punjab News: लुटेरी दुल्हन बन लोगों को बनाया निशाना, वसूले करोड़ों रुपये, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरी दुल्हन बन लोगों को बनाया निशाना, वसूले करोड़ों रुपये, देखें वीडियो

    खन्ना: बाहर देने का झांसा देकर लोगों से ठगी के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। आए दिन ऐसी वारदातें सामने आती है जिसमें शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे ठग लिए जाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला खन्ना के दरोहा से सामने आया है जहां पर जिले की पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह विदेश में रहने वाली लड़कियों से शादी करवाने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था। पुलिस ने इस गिरोह की मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए लड़की की मां सुख दर्शन कौर, भाई मनप्रीत सिंह और एक अन्य साथी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। विदेश में रहने वाली लड़की हरप्रीत कौर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

    डीएसपी ने दी मामले की पूरी जानकारी

    डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि – ‘डीजीपी के दिशा निर्देशों के अनुसार, डीआईजी लुधियाना, एसएसपी खन्ना की गाइडलाइन के अनुसार, गलत लोगों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई गई है उसके अंतगर्त एसएचओ मुक्तसर थाना दोराहा और उनकी टीम एसआई हरजित सिंह को पता चला कि जगराओं का एक गिरोह है जिसके मेंबर है मां सुख दर्शन कौर, भाई मनप्रीत सिंह और एक अन्य साथी अशोक कुमार। वह आरोपी पीड़ित परिवारों को हरप्रीत कौर से शादी का झांसा देते थे। वीडियो कॉल और व्हाट्सएप्प के जरिए सगाई करवाई जाती थी और परिवारों से लाखों की रकम ठगी जाती थी। यह कहकर कि पैसे लड़की की पढ़ाई या विदेश में बसने के खर्च के लिए है। अब तक कई परिवार इस गिरोह के शिकार बन चुके हैं। पुलिस की मानें तो यह गिरोह लंबे समय से लोगों को धोखा दे रहा था। मामले की अभी जांच चल रही है और आगे इसमें और बड़े खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मामले में लुटेरी दुल्हन पर भी मामला दर्ज हुआ है’।  
  • Car हटाने को लेकर विवाद, ASI ने युवक को गाड़ी से 200 मीटर तक घसीटा

    Car हटाने को लेकर विवाद, ASI ने युवक को गाड़ी से 200 मीटर तक घसीटा

    ग्वालियरः विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर खड़ी कार को हटाने को लेकर होटल संचालक और एसआई प्रशांत शर्मा के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एसआई ने एक युवक को अपनी मर्सिडीज की बोनट पर लटकाकर करीब 200 मीटर तक घसीटा और फिर अचानक ब्रेक लगाकर सड़क पर पटक दिया। इस दौरान पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, वीरवार शाम करीब 4:30 बजे VIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक क्लियर करवाने के लिए एसआई प्रशांत शर्मा होटल ‘द ब्लीव’ के बाहर पहुंचे। यहां होटल संचालक शुभम भदौरिया के साथी अंकित जादौन की कार खड़ी थी। एसआई ने कार हटाने को कहा, इसी दौरान कार के पिछले शीशे के टूटने की बात सामने आई, जिससे झगड़ा शुरू हो गया।

    अंकित जादौन का आरोप है कि एसआई ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और जब उन्होंने कारण पूछा तो वो वहां से अपनी मर्सिडीज कार से निकलने लगे। अंकित और शुभम ने पीछा किया। आगे ट्रैफिक जाम में फंसी कार मिलते ही जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तब एसआई ने कार दौड़ा दी, जबकि अंकित बोनट पकड़कर खड़े थे। करीब 200 मीटर तक एसआई ने उन्हें घसीटा और फिर ब्रेक लगाकर सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान अंकित को हाथ में चोटें आईं हैं। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें एक युवक मर्सिडीज कार की बोनट पर लटका हुआ नजर आ रहा है और कार उसे तेजी से लेकर जा रही है।

    होटल संचालक शुभम भदौरिया का कहना है कि एसआई प्रशांत उस समय शराब के नशे में थे। उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि होटल की गाड़ी तोड़ने की धमकी भी दी। शुभम ने यह भी संकेत दिए कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है, हो सकता है इसके पीछे कोई पुराना कारण भी रहा हो।

    एसआई प्रशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। उन्होंने सफाई दी कि वह वीआईपी ड्यूटी पर थे, कार उनके पिता की है और उन पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। बताया जा रहा है कि एसआई प्रशांत शर्मा का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय है। उनके परिजन भिंड जिले के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे हैं और वे एक राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, शिकायतकर्ता अंकित एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का बेटा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: कांग्रेस नेता के घर पर नौजवानों ने की फायरिंग

    Punjab News: कांग्रेस नेता के घर पर नौजवानों ने की फायरिंग

    श्री गोइंदवाल साहिब: तरनतारन जिले के कस्बा फतियाबाद में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप कुमार चोपड़ा के घर अनजान लोगों द्वारा फायरिंग की गई। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी, थाना गोइंदवाल साहिब के प्रमुख सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह और चौकी फतियाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    इस संबंध में प्रदीप चोपड़ा ने बताया कि देर रात उनके घर पर अनजान लोगों द्वारा फायरिंग की गई। इसका पता उन्हें सुबह उनके घरेलू काम करने वाले कर्मचारियों से चला, जिन्होंने सफाई के दौरान शीशे में गोली का निशान देखा और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। दीपक चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो अनजान लोग फायरिंग करते दिखाई दिए। दीपक चोपड़ा ने बताया कि पिछले समय से उन्हें कुछ लोगों की ओर से ब्लैकमेलिंग कॉल आ रही थीं और ब्लैकमेलिंग न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को लिखित आवेदन भी दे चुके हैं। अब तो उनके घर पर फायरिंग भी हो गई है। चोपड़ा परिवार ने न्याय की मांग की है। दूसरी ओर इस वारदात से इलाके में सहम का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और गोली चलाने वाले की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • देवर के प्यार में पागल पत्नी ने किया पति का कत्ल

    देवर के प्यार में पागल पत्नी ने किया पति का कत्ल

    नई दिल्लीः देश भर में पिछले कुछ दिनों से पत्नी द्वारा पति को मौत के घाट उताने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां देवर को देख भाभी का मन इसक कदर बिगड़ा कि उसने अपने पति को ही रास्ते से हटा दिया। दरअसल, पत्नी ने प्रेमी देवर संग मिल अपने ही पति की हत्या कर दी। यह घटना ओम विहार फेस-1 की है। हत्या का शक किसी को न हो उसके लिए देवर और भाभी ने परिवार को गुमराह भी किया, मगर मोबाइल के चैट से सच सामने आ गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय करण देव के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि करण की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई थी।

    इसकी जांच पुलिस कर रही थी लेकिन करण के मौत की गुत्थी तब सुलझी जब परिवार को एक मोबाइल चैट के जरिए उसकी हत्या की साजिश का पता चला। मोबाइल के चैट से पता चला कि पत्नी ने देवर से प्यार के चक्कर में पति की जान ली। जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी का दिल देवर पर आया था। देवर से शादी रचाने के लिए पत्नी ने पति के खाने में नींद की गोली मिला दी थी। जैसे ही पति सोने के लिए अपने कमरे में गया, वह सोया ही रह गया। उसके बाद देवर और भाभी ने मिलकर करण को बिजली का करंट भी दिया। फिलहाल, उन दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। अब तक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी भाभी ने देवर से शादी रचाने और पति की संपत्ति पाने के चक्कर में यह कांड किया।

    पुलिस के मुताबिक, करण अपनी पत्नी सुष्मिता देव और 6 साल के बेटे के साथ ओम विहार फेस-1 में रहता था। बीते रविवार सुबह आरोपी पत्नी सुष्मिता ने करण के माता-पिता का छोटे भाई को सूचना दी कि करण को करंट लग गया है और वह बेहोश है। परिजन तुरंत उसे पास के मग्गो हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। और मामले की जानकारी पुलिस को दी। उत्तम नगर थाना पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल हॉस्पिटल भेजा गया। हालांकि पोस्टमार्टम को लेकर आरोपी पत्नी सुष्मिता, उसका चचेरा देवर राहुल देव लगातार आनाकानी कर रहे थे। करण के परिवार को शक तब हुआ जब करण के छोटे भाई कुनाल को राहुल ने किसी काम के लिए अपना मोबाइल दिया।

    इसी दौरान कुनाल ने मोबाइल में सुष्मिता और राहुल के चैट को पढ़ा, जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया। मोबाइल चैट में उस रात की घटना और हत्या की साजिश के पूरे सबूत मिले। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने सुष्मिता और राहुल को हिरासत में लिया। परिवार के मुताबिक, सुष्मिता और राहुल का दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों ने मिलकर करण की हत्या इसलिए की ताकि वे साथ रह सकें और करण की संपत्ति पर कब्जा कर सकें। दोनों करंट से मौत बताकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे। फिलहाल उत्तम नगर थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की तफ्तीश जारी है।

  • रेलिंग से टकराई Swift Car, आग लगने से जिंदा जले 4 युवक

    रेलिंग से टकराई Swift Car, आग लगने से जिंदा जले 4 युवक

    छत्तीसगढ़ः नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 4 लोग जिंदा जल गए। जानकारी अनुसार देर रात 1 बजे स्विफ्ट डिजायर कार कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से जा टकराई, जिससे कार में आग लग गई। कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है सभी मूरवैंड से कांकेर की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से टकरा गई। युवकों के नशे में होने की भी बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजन को सूचना दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।