Blog

  • एक बार फिर भारत-पाक में हुए Ceasefire पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कह डाली ये बात

    एक बार फिर भारत-पाक में हुए Ceasefire पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कह डाली ये बात

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एक नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को रोका जा पाया था। ट्रंप ने कहा कि भारत की ओर से पहलगाम हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच हालात बहुत गंभीर हो गया था लेकिन उनके दखल से टकराव टल गया।

    आखिर क्या बोले ट्रंप?

    ट्रंप ने बयान दिया है कि – ‘हमने कई युद्ध रोके और ये कोई मामूली युद्ध नहीं था। भारत और पाकिस्तान के बीच में हालात बहुत ही गंभीर हो गए थे। विमानों को मार गिराया जा रहा था। मुझे लगता है कि करीबन पांच लड़ाकू विमान गिरा दिए गए थे। ये दोनों परमाणु हथियारों से लैस देश हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे’। उन्होंने कहा कि नई किस्म की जंग जैसी स्थिति बन गई थी जैसा कि अमेरिका ने ईरान के साथ किया था। ट्रंप ने दावा किया है कि- ‘हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया। भारत और पाकिस्तान के लेकर ट्रंप ने कहा कि हालात लगातार ही बिगड़ते जा रहे थे और हमने इसे ट्रे़ड के जरिए सुलझाया। हमने कहा कि यदि तुम लोग हथियारों का इस्तेमाल करते रहोगे तो हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे’।

    चीफ डिफेंस ने खारिज किए थे दावे

    10 मई को भारत और पाकिस्तान में हुए सीजफायर के बाद एयर मार्शल ए.के भारती ने कहा था कि – भारत ने कई हाई टेक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए थे हालांकि उनकी संख्या साफ नहीं थी। वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज कर दिया था और कहा था पाकिस्तान एयर फोर्स का सिर्फ एक ही विमान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके विपरित पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारत के छ: लड़ाकू विमानों को मार गिराया है जिसमें राफेल भी शामिल है। वहीं चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने यह माना है कि संघर्ष के दौरान कुछ लड़ाकू विमान जरुर गिराए गए पर उनकी संख्या नहीं बताई गई। जनरल चौहान ने कहा कि ये नुकसान संघर्ष की शुरुआती स्थिति में हुआ था लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने बहुत तेजी से अपनी गलतियों को सुधारा और फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि – जरुरी बात यह नहीं है कि विमान गिरा बल्कि यह है कि आखिर क्यों गिरा क्या गलती हुई यही ज्यादा जरुरी है और संख्या मायने नहीं रखती।  
  • गरीब रथ Express के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    गरीब रथ Express के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    ब्यावरः राजस्थान में गरीब रथ एक्सप्रेस (12216) के इंजन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। हादसा शनिवार सुबह 3 बजे सेंदड़ा (ब्यावर) रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तुरंत ट्रेन को रोककर पैसेंजर्स को उतारा गया। हादसे की जानकारी तुरंत अजमेर में अधिकारियों को दी गई। वहीं, दूसरी ट्रेनों को कम स्पीड से वहां से निकाला गया।

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। सभी को वैकल्पिक साधनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। फिलहाल रेलवे प्रशासन इंजन को हटाकर ट्रैक को साफ कराने और यातायात को सामान्य करने की कोशिश में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार रूट पूरी तरह बंद नहीं किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ ट्रेनों को स्पीड कम करके सेंदड़ा से निकाला गया था।

    जानकारी मुताबिक, यह गरीब रथ मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के सराय रोहिल्ला जंक्शन के बीच चलती है। रात करीब 11.30 बजे आबू रोड से रवाना होने के बाद सीधा सुबह 3.45 बजे अजमेर पहुंचती है। इस बीच ट्रेन को कोई ऑफिशियल स्टॉप नहीं है। सेंदड़ा स्टेशन से गुजरने के दौरान ट्रेन की स्पीड कम थी। इसलिए लोको पायलट ने जल्दी ही ट्रेन को रोक दिया। गनीमत यह रही कि आग इंजन से डिब्बों की ओर नहीं पहुंची।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब को धमकी भरी ई-मेल मिलने पर हैड ग्रंथी ने जताई गहरी साजिश की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब को धमकी भरी ई-मेल मिलने पर हैड ग्रंथी ने जताई गहरी साजिश की आशंका, देखें वीडियो

    श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर संगत को हैड ग्रंथी ने दिया पवित्र उपदेश

    अमृतसरः श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के पवित्र दिन सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में सम्मानपूर्वक समारोह मनाया गया। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के हैड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने संगत को बधाइयां दीं और गुरु जी के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं को अमल में लाने की अपील की। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि गुरु हरिकृष्ण साहिब जी केवल कम उम्र में ही गुरुता गद्दी पर विराजमान हुए थे, जिससे यह सीख मिलती है कि गुरमत में उम्र की कोई सीमा नहीं होती, सेवा और संकल्प ही महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान गंभीर विषय यह था कि दरबार साहिब को एक बार फिर ईमेल के जरिए धमकी मिली है। हैड ग्रंथी ने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि यह कोई अकेली हरकत नहीं, बल्कि एक बड़ी साज़िश की कड़ी हो सकती है। भले ही कई दोषियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन धमकी भरी ईमेलों का आना बंद नहीं हुआ है। सिंह साहिब ने अमृतसर से एमपी गुरजीत सिंह औजला द्वारा दरबार साहिब के बाहर SIAF लगाने की मांग को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस अभी भी अपने 1984 से सबक नहीं सीख पाई है। गुरु घर की रक्षा सिख समुदाय स्वयं करने की क्षमता रखता है। सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी बाहरी खतरे रोकने की होनी चाहिए, लेकिन आंतरिक मामलों में दखल देना अनुचित है। हैड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने अपील की कि पूरी संगत गुरु साहिब के उपदेशों को अमल में लाते सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने में अपनी भूमिका निभाए।
  • Jalandhar News: 45 लाख सहित SBI का ATM उखाड़ने को लेकर लोगों का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: 45 लाख सहित SBI का ATM उखाड़ने को लेकर लोगों का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: लद्देवाली फ्लाईओवर के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को ही चोर उखाड़ कर ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में 45 लाख रुपए पड़े हुए थे। इस घटना को लेकर पुलिस पर सवालियां निशान खड़े हो रह है। मामले की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लोगों ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान पर आए तो पता चला कि बैंक का एटीएम चोर उखाड़कर ले गए। चोरों द्वारा गैस कटर की मदद से वारदात को अंजाम दिया गया।

    वहीं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर चोरों द्वारा ब्लैक स्प्रे किया गया। चोरों द्वारा वारदात को दिए गए अंजाम को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। हालांकि बैंकों को पुलिस द्वारा एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रखने की हिदायतें पहले ही दी हुई है। चोर जाते समय सिब्बल वहीं वह छोड़ गए। पुलिस ने सिब्बल को कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

    पुलिस का कहना हैकि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि सुबह 9.30 बजे उन्हें एटीएम उखाड़कर ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चोर कैश की सभी ट्रे लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहाकि अभी कैश को लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैंक के साथ घटना को लेकर बात की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चौंकीदार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: बैल से बिगड़ा संतुलन, टिप्पर में घुसी भाई-बहन की बाइक, 1 की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: बैल से बिगड़ा संतुलन, टिप्पर में घुसी भाई-बहन की बाइक, 1 की मौत, देखें CCTV

    सावन का महीना मनाने जा रही थी मायके

    मोगाः बाघापुराना में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, एक युवती अपने भाई के साथ बाइक पर अपने मायके सावन का महीना मनाने के लिए आ रही थी कि बाघापुराना के पास अनियंत्रित होकर बाइक टिप्पर से टकरा गई और टिप्पर ने महिला को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस से मोगा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बाघापुराना की पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाघापुराना के पास टिप्पर ने महिला को कुचल दिया है जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की तो पता चला कि डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान ज्योति निवासी मोगा के रूप में हुई है। घटना को लेकर एक सीसीटीवी भी सामने आई है जिसे कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, मृतक ज्योति फरीदकोट के कोटकपूरा में ब्याही है। वह बीती शाम अपने भाई के साथ कोटकपूरा से मोगा अपने मायके सावन का महीना मनाने जा रही थी। इस दौरान सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि जब दोनों भाई-बहन बाघापुराना के पास पहुंचे तो वह बाइक से टिप्पर के साथ-साथ जा रहे थे। इस दौरान वहां एक बैल ने उन्हें डरा दिया जिससे बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और उनकी बाइक टिप्पर के पिछले टायर में जा घुसा। इससे बाइक सवार भाई तो साइड में गिर गया, लेकिन उसकी बहन ज्योति टिप्पर के टायर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान उसकी एक टांग भी शरीर से अलग हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने ज्योति को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद ज्योति को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है, जहां खुशी-खुशी सावन मनाने जा रही महिला के घर पर अब मातम  छा गया है।
  • Himachal News: प्रसिद्ध मंदिर में आज से शुरु हुए मेले, दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे माथा टेकने, देखें वीडियो

    Himachal News: प्रसिद्ध मंदिर में आज से शुरु हुए मेले, दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे माथा टेकने, देखें वीडियो

    हिमाचल: हर साल की तरह इस बार भी श्री नागणी माता जी के मेले आज से शुरु हो चुके हैं। यह मेले कुल 9 शनिवार तक चलेंगे। इन मेलों में हिमाचल समेत पंजाब और बाकी शहरों से भी श्रद्धालु माथा टेकने और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए आते हैं। देवभूमि हिमाचल में स्थित इस पवित्र स्थान के बारे में यह मान्यता है कि यहां पर सर्पदंश से पीड़ित जो भी रोगी आता है तो माता के आशीर्वाद से उसका रोग ठीक हो जाता है। वह इस स्थान से खाली हाथ नहीं जा सकता।


    श्रावण महीने से शुरु होकर इस पवित्र स्थान पर 9 शनिवारों तक मेला लगता है। जहां मंदिर के अलौकिक दृश्य के साथ-साथ इस मंदिर में स्थित दुकानें इसी मेले की शोभा को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु माता नागनी के चरणों में माथा टेकने और मांगी हुई मुरादों को पूरा करने के लिए आते हैं। वहीं यदि बात कमेटी की करें तो श्रद्धालुओं के ठहरने की अच्छी व्यवस्था होती है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के खाने-पीने के लिए भी कमेटी के द्वारा खास प्रबंध किया जाता है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इस बारे में जब मंदिर के पूजारी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस मंदिर का 120 साल पुराना गौरव छिपा हुआ है। मान्यता के अनुसार, यदि किसी के सिर पर चोट लग जाए या यदि किसी को सांप सताए तो इस स्थान पर आने से वह दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर चांदी का सांप चढ़ाने से यदि किसी बच्चे को बोलने में दिक्कत हो तो वह भी दूर हो जाती है। बता दें कि इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु माथा टेककर मां का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।

     

  • Jalandhar News: पुलिस सुस्त चोर चुस्त, 45 लाख सहित SBI का ATM लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: पुलिस सुस्त चोर चुस्त, 45 लाख सहित SBI का ATM लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में हो रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी सवालों के घेरे में आ गई है। लगातार शहर में हो रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों का कहना है कि पुलिस को अगर चोरी की सूचना दे तो वह आने में एक से दो घंटे का समय लगा देती है। जिसके बाद चोरी की वारदात को ट्रेस करने का आश्वासन देकर चली जाती है।

    लोगों ने कहा कि शहर के हालात यह हो गए है कि अब लद्देवाली फ्लाईओवर के पास स्थित एसबीआई के एटीएम को ही चोर उखाड़ कर ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम में 45 लाख रुपए पड़े हुए थे। इस घटना को लेकर पुलिस पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है।

  • Punjab News: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लोगों ने तहसीलदार के विरोध में दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लोगों ने तहसीलदार के विरोध में दिया धरना, देखें वीडियो

    बटालाः फतेहगढ़ चूड़ियां में तहसीलदार जसबीर कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर बटाला रोड गुरु रविदास चौंक के पास इलाके के विभिन्न लोगों ने धरना दिया और तहसीलदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस संबंध में विभिन्न गांवों के लोग फतेहगढ़ चूड़ियां के गुरु रविदास चौंक पर एकत्रित हुए और चक्का जाम किया।

    मौके पर मौजूद दिलबाग सिंह रियाड़, हरपाल सिंह फौजी, गुरप्रताप सिंह पंनवां ने मीडिया से बातचीत करते फतेहगढ़ चूड़ियां की तहसीलदार मैडम जसबीर कौर पर कथित तौर पर आरोप लगाते कहा कि फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और मैडम तहसीलदार की कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पैसे लेते दिखाई दे रही हैं।

    उक्त व्यक्तियों ने कहा कि कुछ दिन पहले फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील में बिना किसी सबूत के रजिस्ट्री क्लर्क को सस्पेंड किया गया है, जबकि तहसील में बिना किसी डर के रिश्वतखोरी चल रही है। धरने पर बैठे लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील में तहसीलदार और चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    जब मामले संबंधी तहसीलदार जसबीर कौर का पक्ष जानने के लिए तहसील परिसर गए, तो मैडम तहसीलदार ने बात करनी चाही तो मैडम बचती दिखी, बार-बार फोन करने पर भी उनका फोन नहीं उठाया।

  • Punjab News: मजीठिया की आज कोर्ट में पेशी, जेल से रवाना हुई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया की आज कोर्ट में पेशी, जेल से रवाना हुई पुलिस, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब विजिलेंस पुलिस द्वारा आमदनी से ज्यादा जायदाद के मामले में गिरफ्तार किए गए अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया पिछले कई दिनों से नाभा की नई जिला जेल में बंद है। वहीं आज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद, उन्हें आज सुबह लगभग 10:06 बजे भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में मोहाली कोर्ट के लिए ले जाया गया। विक्रम मजिठीया की पेशी को लेकर नाभा जेल के बाहर जिला पुलिस के मुखिया वरुण शर्मा की अगुवाई में सुबह से ही पुलिस द्वारा कड़ा इंतज़ाम किए गए थे और टिप्परों की मदद से नाभा भवानीगढ़ सड़क पर चलने वाली आवाजाही भी बंद कर दी गई है।

    बिक्रम मजीठिया को कोर्ट लाने से पहले सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस ने कुछ अकाली नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया है। गौरतलब है कि मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें आरोपों की गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया था। मजीठिया पर सरकारी पद पर रहते हुए अघोषित संपत्ति अर्जित करने और उसे छिपाने का आरोप है। आज की सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगा कि मजीठिया की न्यायिक हिरासत को आगे बढ़ाया जाए या उन्हें जमानत दी जाए। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस ब्यूरो उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकता है, ताकि पूछताछ को आगे बढ़ाया जा सके।

    बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब की राजनीति में हलचल मची हुई है। अकाली दल इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी सरकार का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई किसी भी दबाव के बिना की जा रही है। बता दें कि बिक्रम मजीठिया इससे पहले ड्रग्स केस में भी लंबे समय तक जांच के दायरे में रह चुके हैं। अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी गिरफ्तारी ने फिर से उन्हें राजनीतिक और कानूनी घेरे में ला खड़ा किया है।

  • Punjab News: Picasa Hotel में जन्मदिन पर युवक ने की फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Picasa Hotel में जन्मदिन पर युवक ने की फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    मोहालीः ज़ीरकपुर में जन्मदिन के जश्न में युवक द्वारा हवा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। दरअसल, इसकी वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। जिसके बाद पुलिस ने वायरल के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ एक्शन लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 जुलाई को पिकासा होटल में जन्मदिन की पार्टी रखी हुई थी।

    जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक द्वारा दोनों हाथों से फायर किए गए। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान होटल में काफी लोग मौजूद थे। बता दें कि होटल में बर्थडे पार्टी रखी हुई थी, जिसकी वीडियो भी सामने आई है।

    इस दौरान बर्थडे पार्टी में नौजवान द्वारा दोनों हाथों से हवा में फायरिंग की गई। बताया जा रहा हैकि शाहबाज नामक नौजवान का होटल में जन्मदिन मनाया जा रहा था। दरअसल, पुलिस द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक हथियारों को प्रमोट करना बैन है, लेकिन उसके बावजूद हवाई फायरिंग करने के लिए पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है।