Blog

  • Punjab News: विवादों में घिरा Capital Finance Bank, लोगों ने लगाए ठगी के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा Capital Finance Bank, लोगों ने लगाए ठगी के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में कई लोग बैंक की ठगी का शिकार हो गए। हालात यह हो गए कि पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई इंसाफ नहीं मिला है। ऐसा की एक कैपिटल फाइनेंस बैंक की फिरोजपुर शाखा से सामने आया है। जहां कर्मचारियों द्वारा लोगों के साथ करोड़ों की ठगी करने के आरोप लगे है। ठगी के शिकार कुछ लोगों ने बैंक के सामने इकट्ठा होकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामला गरमाने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ठगी के शिकार पीड़ित ने बताया कि वह लिमिट बनाने के लिए बैंक में आए थे ताकि उन्हें जरूरत के मुताबिक पैसे मिल जाएं। इसके लिए बैंक की तरफ से कागजात और खाली चेक मांगे गए। पीड़ति ने कहा कि उसने बैंक कर्मचारियों को अपने बलैंक चेक और कागजात भी जमा करवा दिए। लोगों को पता नहीं था कि जो खाली चेक वह बैंक में जमा करवा रहे हैं, उन्हीं चेकों के जरिए वह ठगी का शिकार हो जाएगे। पीड़ितों ने बताया कि हमारे नाम पर लिमिट भी बन गई।

    पैसे हमारे खाते में डालकर, बिना हमें बताए, हमारे द्वारा दिए गए खाली चेक बैंक से कटवा लिए गए और हमें पता भी लगा। पीड़ित का आरोप है कि ठगी चालाकी से की गई कि हमारे बैंक के नंबर भी बदल दिए ताकि हमें कोई मैसेज तक न आए। बाद में हमें पता चला कि हमारे नाम पर लिमिट बन चुकी है, वह लिमिट जिसका पैसा हमें कभी मिला नहीं। पीड़ित का कहना है कि हमारे खाते में आज भी शून्य बैलेंस है।

    बैंक के कर्मचारियों ने ही हमारे साथ ठगी करके हमारे खातों से पैसे कटवा लिए। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। अधिकारी ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: भिखारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चलाया गया अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: भिखारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चलाया गया अभियान, देखें वीडियो

    पठानकोट: राज्य भर में भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में अब इसके मद्देनजर पठानकोट जिले में भी भिखारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खबर सामने आई है। आपको बता दें कि राज्य भर में भिखारियों के बच्चों का डीएनए टेस्ट करवाए जाने के बाद अब पठानकोट में भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा तैयारियां हो रही हैं और टीमें बनाई जा रही हैं इसमें समाज कल्याण, स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम प्रशासन भी शामिल होगा। उनके शामिल होने के बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले भिखारियों का डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा ताकि यह पता चल पाए कि भिखारियों के पास जो भी बच्चे हैं वो उनके अपने हैं या फिर नहीं। भिखारियों के साथ में रहने वाले बच्चे उनके हैं फिर नहीं जब इस बारे में स्थानीय लोगों के साथ बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि जैसे राज्य सरकार पूरे पंजाब में बच्चों के लिए अभियान चला रही है वैसे ही पठानकोट में भी इस अभियान को बढ़ावा देना चाहिए ताकि यह पता चल पाए कि भिखारियों के पास छोड़े गए बच्चे वास्तव में उनके अपने हैं या फिर इन बच्चों को उन्होंने चुराया है।

    एडीसी ने कही ये बात

    इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ऑपरेशन ज्योति 2.0 शुरु किया है। इसके अंतर्गत भिखारियों के साथ रहने वाले बच्चों की पहचान हो रही है ताकि यह पता लगाया जा पाए कि बच्चे आखिरकार उन्हीं भिखारियों के हैं या फिर उन्होंने इनको कहीं से चुराया है और इसके लिए हमें आदेश भी जारी हुए हैं और हम समाज कल्याण विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर टीमें बना रहे हैं और आने वाले दिनों में जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएनए टेस्ट भी करवाए जाएंगे ताकि दूध का दूध और पानी की पानी हो पाए और यदि कोई गलत पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।  
  • Himachal News: रायपुर में ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम में गरजे पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो

    Himachal News: रायपुर में ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम में गरजे पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो

    मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्पना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश

    ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने रायपुर में आयोजित ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की संकल्पना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में जुट जाएं।  भुट्टो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है, और “मेरा बूथ सबसे मजबूत” का उद्देश्य है कि हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पूरी निष्ठा से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत सभी को सक्रियता के साथ काम करना होगा और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना होगा।

    इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले एक दशक में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में जो सरकार चल रही है, वह केंद्र के सहयोग से ही संभव हो पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्राप्त मदद के बलबूते ही प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति दे पा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को केवल भ्रमित कर रही है और असली काम केंद्र सरकार कर रही है, जिसका श्रेय भी प्रदेश सरकार लेने का प्रयास कर रही है।

    भुट्टो ने अंत में कहा कि जब तक हर बूथ पर भाजपा मजबूत नहीं होगी, तब तक राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी भाजपा की योजनाओं और नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, सूरम सिंह, सुदर्शन शर्मा, राज कुमार,दिनेश कुमार,राजेंद्र सिंह, अभय सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।

  • Punjab News: रियल एस्टेट कारोबारी के घर फायरिंग मामले में नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रियल एस्टेट कारोबारी के घर फायरिंग मामले में नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले दिनों जवाहर नगर इलाके में रियल एस्टेट कारोबारी के घर के बाहर हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हमले की साजिश विदेश में बैठे व्यक्ति द्वारा रची गई थी। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि 14 से 15 जुलाई की रात लगभग डेढ़ बजे आरोपियों द्वारा जवाहर नगर इलाके में इस घर के बाहर फायरिंग की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी हत्या के केस के गवाह को प्रभावित करना चाहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

    हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

    हरोली/ सुशील पंडित:  प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में 60 बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास के निर्माण को लेकर करीब 5 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह स्वीकृति राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के अंतर्गत दी गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

    कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि छात्रावास के निर्माण कार्य के लिए बीएसएनएल को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है, और कार्य के लिए करीबन 5 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
    उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक  मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों से हरोली कॉलेज को एक बहुआयामी और उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। 16 करोड़ रूपये की लागत से हरोली कॉलेज का भवन लगभग बन तैयार हो चुका है। जहां इस शैक्षणिक सत्र से एमए तथा अन्य डिग्री कोर्स के साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं शुरू हुई है। यहां मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्सेज तथा ललित कलाओं में म्यूजिक सहित अन्य डिग्री कोर्स भी उपलब्ध होंगे। यह छात्रावास ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।

  • सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

    सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित: सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सांसद निधि से स्वीकृत समस्त कार्यों को दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां मनरेगा के तहत कन्वर्जेंस करते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि योजनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सके।

    सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल लक्ष्यों को प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि कार्य प्रणाली में सुधार लाकर योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाएं। गहन और व्यापक विश्लेषण करते हुए सिस्टम को बेहतर बनाने में योगदान दें ताकि जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

    दिसंबर क पूरा करें पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का कार्य
    उन्होंने मलाहत में बन रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य में देरी पर गहरी नाराज़गी जताते हुए क्रियान्वयन एजेंसी को दिसंबर 2025 तक सभी सुविधाओं सहित निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओपीडी और आईपीडी समेत सभी अत्याधुनिक सेवाएं तय समय में उपलब्ध होनी चाहिए। भूमि की निशानदेही पूर्ण कर स्थानीय निवासियों की रास्ता मुहैया कराने संबंधी समस्याएं भी प्राथमिकता से हल करने को कहा।

    ऊना रेलवे स्टेशन का हिमाचली कला संस्कृति व सौंदर्यबोध के अनुरूप हो सौंदर्यकरण
    सांसद ने ऊना रेलवे स्टेशन को हिमाचली कला संस्कृति व सौंदर्यबोध के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। स्टेशन के प्रवेश व निकास बिंदु, जन सुविधाएं, कैंटीन, टॉयलेट आदि की स्थिति सुधारने के साथ पार्किंग व्यवस्था के लिए अगले 30 वर्षों की यातायात संभावनाओं पर आधारित विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में मार्च 2026 से पहले सभी नए कोच जोड़े जाएं और यहां से संचालित सभी ट्रेनों में शौचालय सुविधाएं सुनिश्चित हों।

    फोरलेन डीपीआर व्यावहारिक आधार पर बने
    अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले में प्रस्तावित फोरलेन परियोजनाओं की डीपीआर बनाने से पहले पूरी व्यावहारिकता के साथ अध्ययन करने के निर्देश दिए गए। सांसद ने कहा कि डीपीआर बनाते समय यह तय किया जाए कि मुख्य बाजार चोक न हों, बायपास कहां जुड़े और सड़कों का ग्रेड इस तरह हो जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए।

    कौशल विकास पर जोर
    सांसद ने लीड बैंक मैनेजर से यह डेटा प्रस्तुत करने को कहा कि जिले में किन क्षेत्रों में 5 किमी के दायरे में बैंक शाखा नहीं है। उन्होंने मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं में जन जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कौशल विकास को लेकर बाजार की मांग के अनुरूप कोर्स शुरू करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे सभी हितधारकों के साथ बैठक कर इस संबंध में व्यापक विचार विमर्श करे और योजना बनाए। उन्होंने आरसेटी को बाजार की मांग के अुनुरूप प्रशिक्षिण देने पर फोकस करने को कहा।

    स्वास्थ्य सेवा में ट्रैकिंग सिस्टम और रेफरल डाटा जरूरी
    अनुराग ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मातृ-शिशु भवन की निर्माण समस्याओं को शीघ्र सुलझाने को कहा। साथ ही रेफरल मरीजों के ट्रैकिंग के लिए एक सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए गए, जिससे यह पता चले कि किस मरीज को कहां रेफर किया गया, और वहां इलाज हुआ या नहीं।

    अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    ऊना में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर चिंता जताते हुए सांसद ने कहा कि इससे प्रदेश की संपदा और राजस्व दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने तय सीमा से अधिक मलबा ढोने वाले टिप्परों पर सख्त कार्रवाई करने और पकड़े गए अवैध माल पर तीन से चार गुना जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

    प्लास्टिक कचरे के निपटान की करें बेहतर व्यवस्था
    सांसद ने जिले में औद्योगिक और पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निपटान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कचरा सर्वेक्षण कर कलेक्शन सेंटर स्थापित करने, और तीन महीने के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने अंब उपमंडल में खुले केंद्रीय विद्यालय के लिए शीघ्र भवन सुनिश्चित करने और सुचारू रूप से कक्षाएं चलाने पर ध्यान देने को कहा गया। बरसात में जलभराव वाले रेलवे अंडरपासों के लिए स्थायी समाधान खोजने और भविष्य उन्मुखी दृष्टिकोण से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा
    सांसद ने बताया कि पीएमजीएसवाई फेज 1 व 2 के तहत जिले में 190 कार्यों पर 311.28 करोड़ तथा पुलों पर 23.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यांजना के तीसरे चरण में 30 नई सड़क व पुल परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

    निजी भूमि पर किराये पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं
    उन्होंने निर्देश दिए कि निजी भूमि पर किराये पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि संबंधित लैंड ओनर या मकान मालिक द्वारा यह मूलभूत सुविधा अवश्य प्रदान की जाए।

    जनप्रतिनिधियों ने रखे बहुमूल्य सुझाव
    बैठक में विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना सहित अन्य सदस्यों ने विकास संबंधी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
    बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने सांसद के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और सभी विकास कार्य तय समय में पूर्ण करने की बात कही। वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने खनन पर नकेल कसने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

  • राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 तक कर सकते हैं आवेदन – सोमलाल धीमान

    राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 तक कर सकते हैं आवेदन – सोमलाल धीमान

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 25 जुलाई कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने दी।उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक शिक्षक समय रहते अपना आवेदन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, ऊना कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन का प्रारूप एवं आवश्यक शर्तें उपनिदेशक कार्यालय ऊना की वेबसाइट ण्ककममनदंण्पद पर उपलब्ध हैं।

    उपनिदेशक ने बताया कि हाल ही में विद्यालयों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई जिलों में भारत स्काउट एंड गाइड की कव और बुलबुल विंग पर्याप्त रूप से सक्रिय नहीं हैं। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि इन शाखाओं को व्यवस्थित और सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि छात्रों में चरित्र निर्माण, अनुशासन और जीवन मूल्यों के विकास के लिए कव और बुलबुल गतिविधियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये कार्यक्रम 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

    सोमलाल धीमान ने बताया कि इस दिशा में एक बुनियादी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्कूली शिक्षकों को कव मास्टर और फ्लॉक लीडर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और समस्त केंद्र मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ स्कूलों में कव और बुलबुल विंग को सक्रिय करना सुनिश्चित करें।

  • Jalandhar News: नहर में गिरा बाइक सवार नौजवान, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नहर में गिरा बाइक सवार नौजवान, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के पास के गांव बड़ा गांव और अट्टी में बाइक सवार युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनराज सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए चौकी धलेता के इंचार्ज सुभाष कुमार ने बताया कि मृतक युवक मनराज सिंह उर्फ मनी पुत्र ज्ञान सिंह के वारसों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनका बेटा राज मिस्त्री और लकड़ी का काम करता था। वही अट्टी गांव में काम पर गया था।

    जब वह मोटरसाइकिल पर अट्टी से वापस गांव आ रहा था तो वृद्ध आश्रम के पास आवारा पशु उसकी मोटरसाइकिल के आगे आ गए। उसे बचाने के चक्कर में उसने मोटरसाइकिल को घुमाया। इस दौरान नहर पुली के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गया। इस घटना में मनजिंदर नहर में गिर गया। देर रात मनजिंदर काफी खोज की, लेकिन कहीं नहीं मिला। सुबह मनजिंदर की लाश नदी से बरामद हुई। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया।

  • दिल्ली में जल्द बनेगा 20 किलोमीटर लंबा Elevated Corridor, सीएम रेखा गुप्ता ने मीटिंग में लिया रिव्यू

    दिल्ली में जल्द बनेगा 20 किलोमीटर लंबा Elevated Corridor, सीएम रेखा गुप्ता ने मीटिंग में लिया रिव्यू

    नई दिल्ली: मुनक नहर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण और दिल्ली में चल रहे पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्ट्स का रिव्यू लेने के लिए शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश सिंह, पीडब्ल्यूडी के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नवीन चौधरी और बाकी के अधिकारी भी मौजूद रहे। मीटिंग में मौजूद अधिकारियों ने यह बताया कि मुनक नहर पर प्रस्तावित 20 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए 15 जुलाई को टेंडर कॉल किया गया है। 31 अक्टूबर तक प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो जाएगी।

    एलिवेटेड कॉरिडोर पर विस्तार से हुई चर्चा

    दिल्ली सरकार की सूत्रों की मानें तो पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्ट्स के अलावा मुनक नहर पर प्रस्तावित 20 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर को यूईआर-2 से भी कनेक्ट किया जाएगा ताकि लोगों को नॉर्थ दिल्ली में आने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके। 20 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बवाना के पास से शुरु होगा और इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन तक बनेगा। मेन कॉरिडोर की लंबाई करीबन 20 किलोमीटर होगी। फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने के लिए मुनक नहर के दोनों और रैप बनाए जाएंगे। इसको मिलाकर एलिवेटेड कॉरिडोर की कुल लंबाई करीबन 30 किलोमीटर होगी। फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 3,000 करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया गया है।

    सभी प्रोजेक्ट्स का हुआ रिव्यू

    मीटिंग में पीडब्ल्यूडी के सभी प्रोजेक्ट्स का रिव्यू किया गया था। इसमेें बादली मेट्रो स्टेशन के पास बनने वाले अंडरपास, भैरो मार्ग अंडरपास-5, नंद नगरी फ्लाईओवर सहित कई सारे प्रोजेक्ट्स शामिल थे। मुनक नहर के एक और एलिवेटेड कॉरिडोर और दूसरी ओर ग्रीन जोन और रिवरफ्रंट डेवलप करने का प्लान है इसमें रीक्रिएशनल जोन सोशयो इकनॉमिक एरिया और फूड प्लाजा डिवेलप किया जाएगा।  
  • Punjab News: बाइक गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, 23 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, 23 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में क्राइम और चोरी वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद की हैं। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम ने बताया कि दोनों युवक पिछले लगभग 2 सालों से मोटरसाइकिल चोरी कर रहे थे।

    चोरी के बाद वे ये वाहन अपने रिश्तेदारों के घर खड़े करते थे ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। जिले के रंजीत एवेन्यू इलाके में पुलिस की विशेष नाकाबंदी के दौरान ये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त वाहनों को डीसीपी के इलाके से ही बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।