Blog
-

Punjab News: दो मंजिला पोल्ट्री फार्म गिरा, 6 हजार से अधिक चूजें मरे, देखें वीडियो
गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के निकट गांव लंगरवाल में एक दुखद हादसा हो गया, जहां एक किसान सुखबीर सिंह के पोल्ट्री फार्म का शेड भारी बारिश के कारण अचानक गिर गया। शेड गिरने से 6 हजार से अधिक छोटे चूजे मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई।
पीड़ित किसान सुखबीर सिंह ने बताया कि अधिक बारिश होने के कारण उसका दो मंजिला मुर्गीखाने का शेड अचानक ढह गया। जिससे मलबे के नीचे आने से छह हजार से ज्यादा छोटे चूजों की मौत हुई है और लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
पीड़ित किसान से जानकारी लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान लखविंदर सिंह मंजियांवाली, सुलखन सिंह, गुरमीत सिंह, रमेश सिंह और प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित सुखबीर सिंह को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
-

Punjab News: घर में बेसुध होकर गिरा युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत, देखें वीडियो
लुधियानाः बीती रात एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बेसुध हालत में उसे घर पर पड़ा देख उसके भाई ने पड़ोसियों को फोन किया। इलाके के लोग उसे पहले प्राइवेट क्लिनिक ले गए लेकिन जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सीएमसी अस्पताल या सिविल अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद परिवार उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां आज उसका पोस्टमॉर्टम होगा।
जानकारी देते इलाका निवासी धमेन्द्र ने कहा वह गिल कालोनी सांप वाला मंदिर के पास रहते है। वह घर के बाहर बैठा था। तभी गगनदीप के भाई का उसे फोन आया तो उसने उसे बताया कि गगन की हालत अचानक बिगड़ गई। वह बेसुध होकर घर में ही गिरा पड़ा है।
धमेन्द्र मुताबिक जैसे ही गगनदीप के घर पहुंचा और उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसकी हालत खराब देख उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने गगनदीप को मृतक करार दिया है। उनके मुताबिक नशे की ओवरडोज से गगनदीप की मौत हुई लग रही है।
बाकी पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। धमेन्द्र मुताबिक गगनदीप अभी कुंवारा था। उसकी आयु करीब 28 साल है। वह नशे करता था लेकिन किस चीज का नशा करता था ये किसी को नहीं पता। गगनदीप के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
-

Jalandhar News: पति के साथ एक्टिवा पर जा रही महिला की लुटेरे बालियां छीनकर फरार, देखें वीडियो
जालंधरः महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। सरेआम स्नेचर लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके से सामने आया है। जहां पत्नी और पोते के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे वरिष्ठ पत्रकार को स्नेचरों ने अपना शिकार बना लिया।
दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार मेहर मलिक पत्नी प्रवीण मलिक और पोते के साथ एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे थे। इस दौरान शाम 5:40 बजे बूटा पिंड से तिलक रोड की ओर घर जा रहे थे तो मुंह ढके हुए बाइक सवार दो लड़के आए और उसकी पत्नी के कानों से सोने की बालियां छीन कर फरार हो गए।
इस घटना के दौरान उनकी एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिरने से बाल बाल बचे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 17 लोगों पर FIR दर्ज
लुधियाना: शहर में एक 34 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मॉडल टाउन के डॉ. अंबेडकर नगर के रहने वाले सिकंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को 17 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को गिल रोड पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई का भरोसा देने के बाद मामला शांत हुआ।
मृतक के भाई हनी बटवाल ने बताया कि 13 जुलाई को सिकंदर पर संजय चैपल, मणि, विजय कुमार, शेखर, टीनू, काका, जॉनी और उनके अन्य करीब 10 साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया था। बुरी तरह पिटाई के बाद सिकंदर को डाक्टरों के पास उपचार के लिए पहुँचाया लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती रही और 17 जुलाई को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमले के बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
मजबूरन उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज किया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर के अनुसार मृतक सिकंदर के खिलाफ पहले से ही ड्रग तस्करी का एक मामला दर्ज था और आरोपियों से उसका पुराना विवाद चल रहा था हालांकि झगड़े के बाद सिकंदर ने समझौता कर लिया था।
-

आज का राशिफल 20 जुलाई, 2025
राशिफल: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी विशेष कार्य की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के छात्र किसी एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे घर में खुशियां आएंगी। किसी बड़े सदस्य की सहायता से आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा । आज आप रचनात्मक कार्यों को करने में अपनी रुचि दिखाएंगे और किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते हैं , जहाँ आपके टैलेंट को एक नई दिशा मिलेगी। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छे से बीतेगा।
वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारिक लेन – देन में आज आपको बढ़िया लाभ मिलेगा और क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं , आपको आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में राहत मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि के छात्रों का आज मन पढ़ने – लिखने में ज्यादा लगेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पेंडिंग वर्क को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप मन लगाकर काम करें। शादीशुदा रिश्तों में सुधार आएगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहें हैं , आज उनको एक्सपर्ट की सलाह मिलने से वो तकलीफ दूर हो जाएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी, जिससे वो बेहतर तरीके से काम कर पाएंगी। बच्चे आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर कार्य पूरे होंगे, जिससे आप आगे का प्लान तैयार कर पायेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जहाँ आप अपनी सूझ – बूझ से मामले को सुलझा लेंगे। अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं , तो घर के बड़ों से राय –मशवरा अवश्य कर लें। लवमेट आज समय निकालकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ डिसीजन लेने का विचार कर सकते हैं।
सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप बड़े और अहम फैसले में जल्दबाजी न करें , थोड़ा रुक कर सोच – विचार जरूर करें ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल बनाये रखें, जिससे परिवार में शांति बनी रहे। आज आप बेवजह की आवाजाही को अवॉयड कर सकते हैं, जरूरी हो तो ही बाहर जाएं। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा,जिससे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज आप माता – पिता से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिसमें वो आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स खेलने वाले छात्र आज कोच की मदद से बेहतर परफॉर्म करने में सफल रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं , घर के लिए जरूरी सामान लेंगे। जिन लोगों को पेंटिंग करने का शौक है, आज उनको समय मिलेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज आपका दोस्त आपसे मदद मांग सकता है , उसकी मदद करके आपको ख़ुशी मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, जिससे आज आप अच्छे से काम कर पायेंगे। आज काफ़ी समय बाद फैमिली के साथ आप डिनर करने बाहर जा सकते हैं, पारिवारिक ख़ुशी बनी रहेगी। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन संभावनाओं से भरा रहने वाला है। जिन व्यक्तियों को रोजगार की तलाश है, उनको आज बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके रुके हुए कार्य को गति मिलेगी और आप उसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप नया फर्नीचर खरीद सकते हैं, जिससे घर भरा – भरा और आकर्षक प्रतीत होगा। आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है, जिससे घर में खुशियाँ आएंगी। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी काम को करने का मन बना सकते हैं।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप व्यापारिक मामलों में किसी भी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें, अपने विवेक से काम लें। आज उधार के लेनदेन से बचें और अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों की तरफ से कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको संभालनी पड़ सकती है। आज आप ऑफिस के काम को सीरियस होकर करें, अन्यथा जरूरी प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है। लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का समय मिलेगा, आप लोग कहीं घूमने जा सकते हैं।
मकर राशि: आज आपका दिन लाभप्रद बना रहेगा। आपके काम में आ रही रुकावट आज दूर होगी और आपको अन्य स्रोतों से भी आय की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति किसी क़ानूनी मामलों में उलझे हुए हैं, उनको आज राहत मिलने की संभावना है। आज आप माता – पिता के साथ मंदिर दर्शन करने जायेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। आप अपनी निजी बातों को आज किसी के साथ भी शेयर न करें , जिससे आप जाने – अनजाने किसी नुकसान से बच सकें। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं और माता – पिता के लिए उपहार ले सकते हैं।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही उनको बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। आज ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें। आज आप किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती गहरी होगी।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप काम को पूरी ईमानदारी और शिद्दत से करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मियों का योगदान भी रहेगा। किसी कोर्ट-कचहरी के केस में आज आपको जीत मिलने के योग बन रहें हैं। आज अचानक घर पर मेहमानों के आने से घर की महिलाओं का काम बढ़ सकता हैं। आप जरूरी योजना को गुप्त ही रखें, नहीं तो विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। कुल–मिलाकर सब ठीक होगा।
-

Jalandhar News: चोरी की नाकाम कोशिश, मुख्य चौक के पास सीड स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: गोराया इलाके में चोरों और लुटेरों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला गोराया के मुख्य चौक के नजदीक से सामने आया है, जहां हर समय पुलिस की ERV गाड़ी और कर्मचारी तैनात रहते हैं। इसी चौक के समीप स्थित जमींदार सीड स्टोर को बीती शाम चोरी का निशाना बनाने की कोशिश की गई।
वहीं पास में मौजूद विशाल ने बताया कि वह करीब 7 बजे जब दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की गई थी और उसे काफी नुकसान भी पहुंचा था। यही नहीं बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी घुमाया गया था ताकि वारदात की रिकॉर्डिंग न हो सके।उन्होंने बताया कि चोरी के प्रयास के दौरान उनकी दुकान का कुछ सामान भी बाहर खिसका हुआ मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें साफ दिखा कि 2 युवक एक मोटरसाइकिल पर आए और शटर तोड़ने की कोशिश की। गनीमत रही कि शटर पूरी तरह टूट नहीं पाया और दुकान में घुसने से पहले ही वे भाग निकले।
विशाल ने बताया कि आमतौर पर यहां एक चौकीदार तैनात रहता है, लेकिन घटना के समय वह मौजूद नहीं था। इस संबंध में गोराया पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: अनमोल गगन मान के आप पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
आम आदमी पार्टी के विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफे के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। ऐसे में अब पार्टी के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी अनमोल गगन मान के साथ कोई भी बात नहीं हुई है लेकिन पार्टी के सभी नेता एक परिवार के जैसे हैं। अनमोल उनके लिए छोटी बहन जैसी है यदि कोई गलतफहमी भी हो तो उसे मिल-बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
इसके अलावा अमन अरोड़ा ने सुखबीर सिंह बादल के द्वारा बेअदबी मामलों पर दिए बयान की भी कड़ी निंदी की है। उन्होंने कहा कि बरगाड़ी और बहिबल कलां जैसे मामलों में आज तक इंसाफ नहीं मिला है। अमन अरोड़ा ने बताया कि पिछली सरकार ने ये केस सीबीआई को सौंप दिए लेकिन वहां से भी कोई नतीजा नहीं निकला है। अब पंजाब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से ले लिया है।
हमने एल.के. यादव की अगुवाई में एक नई एसआईटी बनाई है जो कि बेअदबी के मामलों की जांच करेगी। हमें भरोसा है कि ये टीम लाखों श्रद्धालुओं को इंसाफ दिलवाएगी। पंजाब सरकार का कहना है कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले में न्याय दिलवाना उनकी प्राथमिकता है और इस बार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगी।
-

Jalandhar News: Airbase के पास पलटे टैंकर से 30 घंटे बाद निकाली गई गैस, देखें वीडियो
आदमपुर: एयरबेस के पास हाईवे पर एचपी कंपनी का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके कारण गैस का रिसाव होते हुए देख पुलिस ने पास के स्कूल और इलाके की बिजली बंद कर दी। शनिवार दोपहर को बठिंडा में से दूसरा टैंकर बुलाकर अधिकारियों ने दो क्रेन की मदद से सड़क के बीच गिरे हुए टैंकर से दूसरे खाली टैंकर में गैस को ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए उस रोड़ से आने जाने वाले लोगों पर रोक लगा दी है।
उन्हें पांच घंटे के लिए दूसरे रास्ते से भेजना भी शुरु कर दिया है। बता दें कि आदमपुर एयरबेस के पास हाईवे पर एचपी कंपनी का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस हादसे के दौरान गाड़ी का कैबिन टैंकर से ही अलग हो गया था। टैंकर के सड़क के बीच पलटने के कारण गैस का रिसाव होने लग गया था। गैस का रिसाव होता हुआ देख गैस टैंकर चालक मौके से फरार हो गया था।
गैस टैंकर पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने आदमपुर पुलिस दमकल विभाग और एचपी कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया था। पुलिस ने गैस रिसाव के चलते एयरबेस से आदमपुर के हाईवे का एक तरफा रास्ता ही बंद करवाकर राहगिरों को दूसरे रास्ते से भेजना शुरु कर दिया था।
वहीं घटनास्थल के पास आस-पास के इलाके की बिजली सहित कैंब्रिज स्कूल को भी बंद करवा दिया था। सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई द्वारका दास ने बताया कि उनको रात 12:53 बजे सूचना मिली थी कि नसराला से आदमपुर की ओर जा रहा गैस टैंकर नंबर HR 63C 3295 एयरबेस के पास पलट गया है और उसमें से गैस का रिसाव हो रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कंपनी के अधिकारियों और आदमपुर पुलिस को सूचित किया था।
-

भारतीय अंडर-16 वॉलीबॉल टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में रचा इतिहास : वीरेंद्र कंवर
हिमाचल के शब्द गौतम ने बढ़ाया देश और प्रदेश का मान
ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय अंडर-16 वॉलीबॉल टीम ने एशियाई मेन्स अंडर-16 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत पर *राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर ने पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जापान जैसी मजबूत टीम को 3-2 से हराकर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी युवा प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि आने वाले समय में भारत की वॉलीबॉल ताकत की झलक है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में ,हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला स्थित बरठीं के निवासी शब्द गौतम पुत्र पंकज गौतम की अहम भूमिका रही। उन्होंने टीम का हिस्सा बनकर प्रदेश और देश, दोनों का गौरव बढ़ाया है। वीरेन्द्र कंवर ने विशेष रूप से टीम के कोच अजय झांगरा की सराहना की, जिनके कुशल नेतृत्व में भारतीय टीम ने न केवल एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीता बल्कि
2026 में होने वाली अंडर-17 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें गर्व है कि हिमाचल के शब्द गौतम जैसी प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। अंत में श्री कंवर ने पूरी टीम, कोच, सहयोगी स्टाफ और देशभर के वॉलीबॉल प्रेमियों को इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
