Blog

  • Punjab News: 6.90 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और हथियारों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 6.90 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और हथियारों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और गैर-कानूनी हथियारों की सीमा पार तस्करी में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल, 2 कारतूस, 50 ग्राम हेरोइन, 6 लाख 90,000 रुपये ड्रग मनी और 1 ड्रोन बरामद किया है।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों का आयात करने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहा था। यह गिरोह पंजाब तथा दिल्ली में सक्रिय था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरविंदर सिंह के खिलाफ असला एक्ट, हत्या की कोशिश और लूटपाट के 6 मामले दर्ज हैं। गुरविंदर सिंह को 50 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में अफगानिस्तान में तालिबान के उभार के कारण, जगजीत और उसका भाई गुरिंदर सिंह भारत (नई दिल्ली) भाग गए थे। अफगानिस्तान में अपने समय के दौरान जगजीत पठान नामक एक व्यक्ति से जुड़ा था। जगजीत भारत आने के बाद पठान पाकिस्तान चला गया, जहां वह इस समय सूखे मेवे का कारोबार चला रहा है।

    हालांकि, जांच और गुप्त जानकारी से पता चला है कि यह कारोबार पठान द्वारा चलाए जा रहे नारको नेटवर्क का एक फ्रंट है। उसके निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जगजीत सिंह को पाकिस्तानी तस्करों शाह और शहजाद जट्ट के साथ जोड़ा गया और उसने अमृतसर क्षेत्र में हवाला पैसा इकट्ठा करना शुरू कर दिया। जिसके लिए उसे 2 प्रतिशत कमीशन मिल रहा था। उन्होंने कहा कि गुरविंदर के अन्य खुलासों पर तीन दोषियों को नामजद किया गया और खेप भेजने के लिए उपयोग किए जाने वाले पिस्टल और ड्रोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोषी अरशदीप की मां और भाई को पहले ही पुलिस स्टेशन घरिंडा द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके कब्जे से हथियारों और नशीले पदार्थों की एक बड़ी बरामदगी हुई है। उसकी मां और भाई से 2 किलो हेरोइन, 30 हजार रुपये ड्रग मनी और 10 पिस्टल बरामद हुए थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं और हमें और भी बरामदगी की उम्मीद है।

  • Punjab News: शराब के ठेके में चोर ने की अजब चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: शराब के ठेके में चोर ने की अजब चोरी, देखें CCTV

    बठिंडा: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब शराब के ठेकों को निशाना बनाना शुरु कर दिया है। अब बठिंडा से एक सीसीटीवी सामने आई है जिसमें चोर ठेके पर खिड़की के जरिए घुसता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान दुकान पर एक व्यक्ति सोया होता है और वह कुछ सामान चोरी करके निकल जाता है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए ठेकों के इंचार्ज जीत सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार चोर ठेकों पर बेखौफ होकर चोरियां कर रहे हैं। बीती रात कर्मचारी ने ठेका बंद कर दिया था परंतु गर्मी के चलते शटर का ताला न लगाकर थोड़ा खुला छोड़ दिया और खुद ठेके के अंदर सो गया। चोर कुछ लोहे की ग्रिल के अंदर ठेके में दाखिल हो जाता है और गलियारे में रखे हुए 39,000 रुपये लेकर फरार हो जाता है।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    यह सारी वारदात शराब के ठेके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं चोर की उम्र करीब 20 साल के आस-पास लग रही है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि दुकान का मालिक सोया हुआ है और चोर खिड़की से आता हुआ शराब की दुकान पर आ जाता है और बोतलें चोरी करता है। अब शराब के ठेके के कर्मचारी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्दी से चोर को पकड़ लिया जाए और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

     
  • Jalandhar में हुए धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल, सामने आई ये वजह

    Jalandhar में हुए धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल, सामने आई ये वजह

    जालंधर, ENS: महानगर में आज दोपहर के समय जोरदार धमाके की आवाज से लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर फोर्स द्वारा मॉक ड्रिल की गई है। इस मॉक ड्रिल के कारण ही फोर्स द्वारा आसमान में धमाका किया गया है। सूत्रों का कहना हैकि अभी एक से दो ओर धमाके किए जाते है। वहीं अधिकारियों द्वारा लोगों को पैनिक ना होने की अपील की गई है।

  • Jalandhar News: फौजा सिंह मामले में आरोपी को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फौजा सिंह मामले में आरोपी को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सीजेएम मानिक की कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपी 14 दिन की जूडिशल्ली कस्टडी में भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट से आरोपी अमृतपाल सिंह का 3 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था, लेकिन कोर्ट द्वारा आरोपी को 14 दिन की जूडिशल्ली कस्टडी मे भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपी से बीते दिन घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली।

    पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज और आई विटनेस के आधार पर घटना स्थल से गाड़ी के कुछ पार्ट के टुकड़े मिले। जिसके बाद मौके पर सीसीटीवी फुटेज के बाद अलग-अलग टोयटा गाड़ी की एजेंसी से जांच करवाई गई। जिसके बाद PB 20 C 7100 फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रेस किया गया। जांच के बाद पता चला कि उक्त गाड़ी को आगे किसी ओर को बेच दिया गया था। जांच में सामने आया हैकि 26 वर्षीय अमृतपाल ने 2 साल पहले ही कपूरथला के रविंद्र सिंह से फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। इस मामले को लेकर थाना आदमपुर में बीएनएस की धारा 281 और 105 के तहत केस दर्ज किया गया।

    एसएसपी ने कहा कि अगर दोषी की गाड़ी से टक्कर हो गई तो उसका फर्ज था कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाता, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। देर रात आरोपी को अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 दिन पहले ही जालंधर आया था और उसके पास 2027 तक का वर्क परमिट है। आरोपी ने घटना के बाद गाड़ी का टायर ठीक करवाया था और अन्य गाड़ी को ठीक करवाने में लगा हुआ था। लेकिन उनकी टीम ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी भी बरामद कर ली है।

    जांच में सामने आया हैकि आरोपी को फौजा सिंह के बारे में कुछ नहीं पता था। आरोपी हादसे में डर गया और उसने घटना स्थल से गाड़ी भगा ली। हाईवे पर आरोपी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और वह जालंधर की ओर आ रहा था। लेकिन अचानक फौजा सिंह के गाड़ी के आगे आने से उससे ब्रेक नहीं लगी और यह हादसा हो गया। घटना के बाद आरोपी ने गांव में गाड़ी भगा लगी। आरोपी की 3 बहने और माता भी कनाडा में रह रही है। जबकि आरोपी के पिता का निधन हो चुका है। घटना के दौरान आरोपी अकेला गाड़ी चला रहा था। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: भाई बनें एक-दूसरे की जान के दुश्मन, परिवार पर चढ़ाई कार, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई बनें एक-दूसरे की जान के दुश्मन, परिवार पर चढ़ाई कार, 3 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव गट्टी जट्टां में पिछले कुछ समय से चल रहे जमीनी विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। दो भाई एक- दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। जहां भाई ने अपने ही भाई, भाभी और भतीजी पर कार चढ़ा दी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना धर्मकोट की पुलिस ने परिवार के बयानों पर दोनों पति पत्नी पर मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

    इस घटना में बच्ची के गंभीर चोट आई है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं बच्ची का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोगा में वकालत कर रहे दिलबाग सिंह का अपने भाई बलविंदर सिंह के साथ 3.5 एकड़ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बलविंदर सिंह का आरोप है कि वकील दिलबाग सिंह ने अपने पिता से धोखे से जमीन की वसीयत करवा ली थी। जब इस बात का उन्हें पता चला तो उन्होंने पारिवारिक बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश की।

    दूसरी ओर इस घटना को लेकर दिलबाग सिंह ने बात करने से इनकार कर दिया। बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भाई को जमीन का उचित मूल्य देने के लिए तैयार थे, लेकिन दिलबाग सिंह वह जमीन किसी तीसरे पक्ष को बेचना चाहता था। कल जब बलविंदर ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में इस बारे में बात करनी चाही तो दिलबाग सिंह ने गुस्से में आकर घर के बाहर खड़े अपने भाई के परिवार के सदस्यों पर कार चढ़ा दी। जिससे उसका भाई, भाभी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Punjab News: आबकारी विभाग का एक्शन, कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: आबकारी विभाग का एक्शन, कार से अवैध शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में आबकारी विभाग अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसके चलते आबकारी विभाग द्वारा नाका लगाया गया। इस दौरान आबकारी विभाग द्वारा एक कार को रोका गया।

    जहां कार से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ी में शराब की पेटियां भरकर ले जा रहा था। घटना के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग ने कार से 12 पेटी अवैध शराब की कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। जब आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनके विभागीय अधिकारियों और शराब ठेकेदारों द्वारा एक नाका लगाया गया था।

    जिसके दौरान गाड़ी को रोका गया और उसमें से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम पर यह गाड़ी पंजीकृत है, उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस आज तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इतने मामले दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पा रही है।

  • Punjab News: जमीन को लेकर दुश्मन बनें भाई-बहन, किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर दुश्मन बनें भाई-बहन, किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला शहर में जमीन के टुकड़े को लेकर बहन-भाई एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। जहां बहन ने अपने बच्चे और कुछ साथियों के साथ मिलकर भाई के घर पर हमला कर दिया। वहीं जेसीबी की मदद से घर को ध्वस्त करने की कोशिश की गई। जिसके बाद बाद पुलिस को परिवार ने मामले की शिकायत की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस मौके पर हरदीप सिंह ने आरोप लगाए है कि उसकी बहन ने कुछ गुंडों को साथ लेकर उनके घर पर हमला किया और घर को धवस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्हें कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं और हमले भी हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और तेजधार हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि राजदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि 6 जुलाई की देर रात को वह बुलेट पर सवार होकर गांव आ रहा था।

    इस दौरान रास्ते में 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। जहां आरोपी सुखदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसका बुलेट व फोन छीन कर वह फरार हो गए।

    पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू की। जिसके बाद आज पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और फोन बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: कैफे में पुलिस की Raid, 8 हुक्के बरामद, 13 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: कैफे में पुलिस की Raid, 8 हुक्के बरामद, 13 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कैफे में लड़कियों से करवाया जाता था गलत काम

    बठिंडाः जिले की भुच्चों मंडी में आदेश यूनिवर्सिटी के पास कैफे में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने कैफे में रेड करके भारी मात्रा में हुक्का बरामद किया। वहीं पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सरबजीत सिंह सिटी ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में वहां पर लड़कियों से गलत काम करवाया जाता है। जिसके बाद उनकी टीम ने कैफे में रेड की। जहां कैफे से 8 हुक्के बरामद किए गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान कैफे के अंदर 4 लड़कियां मौजूद थी। डीएसपी ने कहाकि इस दौरान पहले भी कई जगहों पर रेड करके कार्रवाई की गई है। कई बार लोग बीयर बार का लाइसेंस ले लेते है और उसकी आड़ में हुक्का बार का काम शुरू कर देते है। ऐसे में थाना कैंट के अधीन आते इलाके में कैफे पर रेड करके 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि 2 के खिलाफ कार्रवाई जारी है। डीएसपी ने कहा कि कुछ देर पहले भी कैफे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब कैफे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।  
  • Jalandhar News: फौजा सिंह के घर दुख सांझा करने पहुंचे DC और विधायक कोटली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फौजा सिंह के घर दुख सांझा करने पहुंचे DC और विधायक कोटली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। फौजा सिंह के घर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल पहुंचे, जहां उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा किया। मीडिया से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि बापू सिख कौम और पंजाब की शान थे। मेराथन दौड़ा में दुनिया भर में उन्होंने जो नाम रोशन किया, उसे भूला नहीं जा सकता। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह ब्यास गांव में फौजा सिंह के परिवार के साथ आज दुख सांझा करने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यह दुखदायी घटना है। इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    डीसी ने कहा कि आगे इस तरह का कोई हादसा ना हो उसके लिए परिवार द्वारा कुछ सुझाव दिए गए है, जिसको अमल में लाया जाएगा। पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए खेलों की ओर ले जाकर फौजा सिंह ने युवा पीढ़ी को नई राह दी है। फौजा सिंह को युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी के याद रखने के लिए उपराला किया जाएगा। सड़क हादसे को लेकर डीसी ने कहा कि कोई किसी को रंजिश के साथ नहीं एक्सीडेंट नहीं करता है, लेकिन अगर उक्त घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाता तो शायद उसके खिलाफ कार्रवाई ना होती और फौजा सिंह की जान भी बच सकती थी, लेकिन मौके से भागने के कारण ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परिवार ने फौजा सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर 2 से 3 दिन का समय मांगा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शनिवार को फौजा सिंह का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

    वहीं कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि वह परिवार के साथ दुख सांझा करने आए है। दुनियां भर में पंजाब की छाप छोड़ना गर्व की बात है। उन्होंने कहाकि जब भी वह समागम में पहुंचते थे और लोगों के साथ रोजाना मिलते थे, ऐसे में अचानक सड़क हादसे में उनकी मौत होने से बड़ा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ उनका काफी लगाव है, जिसके चलते आज वाहेगुरु के आगे अरदास की कि वह फौजा सिंह की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। वहीं सड़क हादसे में बाद कार चालक के भागने पर निंदा करते हुए कहा कि हादसे में बाद उन्हें कार चालक अगर उपचार के लिए ले जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

    वहीं फौजा सिंह की यादगार पर स्मारक बनाने के लिए सरकार के आगे मांग रखी जाएंगी ताकि युवा पीढ़ी को फौजा सिंह के स्मारक के चलते प्ररेणा दी जा सके। वहीं फौजा सिंह के बेटे हरविंदर सिंह ने कहाकि आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर बापू ठीक हो जाते तो शायद वह कार चालक के खिलाफ कार्रवाई ना करवाते, लेकिन हिट एंड रन केस मामले में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हरविंदर सिंह ने कहा कि छोटी उम्र में उक्त एनआरआई ने यह गलती की है। अगर वह बापू को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हरविदंर सिंह का कहना है कि उक्त आरोपी को सजा जरूर मिलनी चाहिए।