Blog
-

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट द्वारा सेड़ी प्रोजेक्ट का उद्धघाटन समारोह
ऊना/सुशील पंडित: अम्बुजा फाउंडेशन की और से संचालित कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान ऊना एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा सेड़ी प्रोजेक्ट का उद्धघाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में एम डी सीईओ एस बी आई फण्ड मैनेजमेंट लिमिटेड नन्द किशोर रहे कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान पिछले चार सालों से ऊना में अपनी सेवाएं दे रहा है। युवाओं का कौशल विकास करके उन्हें रोजगार से भी जोड़ रहा है। इसी कार्य को और आगे बढ़ाने में SBI फण्ड मैनेजमेंट लिमटेड अपना पूर्ण सहयोग कर रहा है। मुख्यातिथि नन्द किशोर ने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के बारे अवगत करवाया उन्होंने कहा की आज के समय में जो संस्थान में कोर्स चलाये जा रहे हैं जिसमें इलेक्ट्रिकल , जनरल ड्यूटी अस्सिस्टेंट, ब्यूटिशियन , कस्टमर सर्विस एसोसिएट, और मइक्रोफिनांस है उसकी पुरे भारत में उपयोगिता है और भविष्य में ये कोर्स बहुत फायदेमंद है | इस अवसर पर संस्थान के ट्रैनीज को टूल किट, बैग तथा प्लेस्ड ट्रैनीज को ऑफर लेटर भी मुख्यअतिथि के द्वारा दिए गए। इस अवसर पर एसबीआई फंड्स मैनजमेंट लिमटेड की तरफ से रजत ग्रोवर , गुरभजनिक, निशांत बनगेरा , राजकुमार कोहली , अंकित गर्ग,अविनव शर्मा तथा अम्बुजा फाउंडेशन की तरफ से रीजनल हेड संजय शर्मा , जोनल मैनेजर सुरेश ठाकुर , संस्थान के इंचार्ज प्रभजोत सिंह तथा उनकी पूरी टीम और लगभग 220 से ज्यादा ट्रैनीस इस समारोह में शामिल हुए -

बद्दी स्कूल में एनएसएस के स्वयं सेवियों ने की सफाई व पौधारोपण
रोटरी क्लब के किया पौधारोपण में सहयोग
स्कूल परिसर में लगाए तीस पौधे
सचिन बैंसलबद्दी: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर लगाया गया जिसमें स्कूल में सफाई अभियान चलाया। वहीं स्कूल परिसर को हरभरा करने केलिए रोटरी क्लब के सहयोग से पौधो रोपण किया गया।
स्कूल के प प्रधानाचार्य राम लाल अध्यक्ष्ता में विद्यालय में यह सफाई व पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर, इको क्लब इंचार्ज नीतू देवी, डीपीई मोहिंद्र सिंह, प्राध्यापक पंकज वर्मा, सूची गोयल, वंदना शर्मा, सोनिया परमार, जसवंत राय, अंजू बाला ने स्वयं सेवियों की मद्द से विद्यालय में साइंस लैब व एमडीएम हॉल, स्कूल कैंपस तथा टायलेट की सफाई कराई।
रोटरी क्लब के सहयोग से पौधरोपण भी किया गया। जिसमें 30 पौधें लगाए गए । पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब बद्दी के अध्यक्ष जगदीप सिंह, सचिव संजीव वर्मा, राजेश बंसल अतुल गुप्ता, सुखविंदर, टेक चंद कौशल , कार्तिक, रेणु बंसल, मनिंदर कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य रामलाल ने सभी एनएसएस स्वयं सेवियों को शुभ कामनाएं दी और नशे से दूर रहने की सलाह भी दी
-

Punjab News: ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, सदमें में परिवार, देखें वीडियो
मोगा: आज दोपहर करीब 12, 12:30 बजे जींद से फिरोजपुर वाया लुधियाना मोगा जा रही ट्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक का नाम मंजीत सिंह बताया जा रहा है। वहीं मोगा रेलवे पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे चौकी इंजार्च नरेश कुमारी ने कहा कि उन्हें स्टेशन मास्टर मोगा की काल आई थी। उन्होंने बताया कि मोगा लुधियाना मार्ग पर कोटकपूरा बाई पास के पास रेलवे ट्रैक पर जींद लुधियाना से फिरोजपुर जा रही ट्रेन के नीचे एक युवक आ गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से की गई है और परिवार वालों को भी सूचित करके वहां पर बुलाया गया है। उनके बयान लिखकर अगली कार्रवाई भी की जा रही है। मृतक का नाम मंजीत सिंह और यह नानक नगरी मोगा का रहने वाला है।शादीशुदा है मृतक
मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मंजीत सिंह सवेरे से ही घर से गायब था और हमें अभी सूचना मिली है। मृतक शादीशुदा है और इसका एक बेटा भी है। इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ। नानक नगरी के कॉन्सलर काला बजाज ने मृतक की पहचान की है और मृतक उनके ही वॉर्ड का रहने वाला है।रेलवे चौकी इंचार्ज ने कहा आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी
नरेश कुमारी ने बताया कि 12:15 बजे उन्हें एसएम मोगा मैसेज आया कि एक डेडबॉडी मिली है। युवक की उम्र 31 साल बताई जा रही है और वह शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। हमें उसके पास से एक प्रूफ मिला जिसके बाद हमने उनके घरवालों को संपर्क किया। परिवार वालों को उन्होंने शव सौंप दिया है और आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी। -

Himachal News: जिला पुलिस ने काटे 402 चालान
ऊना/ सुशील पंडितछ जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 402 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 102 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 86700/- रूपये वसूल किए गए। इसी तरह सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 700/- रुपये वसूल किए। वहीं अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस चौकी सन्तोषगढ के तहत चार वाहनों के चालान, पुलिस चौकी पंडोगा के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके वाहनों को कब्जे में लिया गया तथा चालानों को आगामी कार्यावाही हेतु माननीय अदालत भेजा गया है ।
-

हटली में एक पौधा माँ के नाम के अभियान की शुरुआत
परिवार का हर सदस्य एक पौधा मां के नाम लगाकर उसको सफल बनाने का लें प्रण: भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और मातृ सम्मान की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से एक पौधा माँ के नाम अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का शुभारंभ उन्होंने हटली क्षेत्र से करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी माताओं के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।
भुट्टो ने कहा कि एक पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की सेवा नहीं है, बल्कि यह उस मां के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिसने हमें जन्म दिया और पाल-पोसकर बड़ा किया। जब हम मां के नाम पर पौधा लगाते हैं, तो यह केवल एक पर्यावरणीय कदम नहीं होता, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक होता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार में औसतन पांच सदस्य होते हैं। यदि प्रत्येक सदस्य एक-एक पौधा अपनी माँ के नाम से लगाए और उसकी पूरी जिम्मेदारी ले, तो समाज में हर साल लाखों नए पौधे लग सकते हैं।
इस अभियान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र, महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कई लोगों ने मौके पर ही पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े गीत प्रस्तुत किए और ‘हर घर एक पौधा जैसे नारों से समां बाँधा। भुट्टो ने घोषणा की कि आने वाले हफ्तों में यह अभियान कुटलैहड़ के अन्य गांवों और कस्बों में भी चलाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थानों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा ताकि युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, सुदर्शन शर्मा,सूरम सिंह,सुशील रिंकू, राम किशन, मदन मोहन रता,माडू राम, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
-

मतदाता सूचियों के संशोधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
ऊनासुशील पंडित: उपमंडल निर्वाचन कार्यालय ऊना द्वारा आज(बुधवार) को डीआरडीए सभागार ऊना में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में दो दिवसीय मतदाता कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यशाला के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और मतदाता सूची में सुधार की संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई। अधिकारियों को मतदाता सूची में डुप्लीकेसी, मृत मतदाताओं का नाम हटाने, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा लिंगानुपात एवं आयु-जनसंख्या के अनुपात को संतुलित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना ने बीएलओ से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सजगता और ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। कार्यशाला में निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर व सुपरवाइजर स्टाफ भी उपस्थित रहे। -

Kirti Krishna Children’s Hospital में लगी भीषण आग, सीढ़ी लगाकर किया रेस्क्यू, देखें वीडियो
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कीर्ति कृष्णा चाइल्ड अस्पताल में बुधवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल स्टाफ ने आनन-फानन में आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। इसके साथ ही अस्पताल के अंदर फंसे मरीजों और कर्मियों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फायर ब्रिगेड टीम ने अस्पताल की दूसरी मंजिल पर फंसे मरीजों और कर्मियोंको सीढ़ी के जरिए रेस्क्यू कर नीचे उतारा। बता दें कि कीर्ति कृष्णा चाइल्ड अस्पताल शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड पर स्थिति है।
बुधवार को अस्पताल में धुआं उठता देख मरीज और कर्मियों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। फिलहाल फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया है। कीर्ति कृष्णा चाइल्ड अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की खबर से मरीज के तीमारदार काफी परेशान हो गए और अस्पताल में अफरातफरी मच गई। चूंकि हॉस्पिटल बच्चों का है, जिसमें बच्चे ज्यादा भर्ती थे। फायर ब्रिगेड टीम ने बच्चों और उनके परिजनों का रेस्क्यू किया। हुसैनपुर सहोरा की रहने वाली नन्हीं देवी ने बताया कि वह आज ही डेढ़ बजे एक माह के बच्चे को लेकर अस्पताल आई थीं। जब उन्हें आग लगने की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत बच्चे को गोद में लिया और फर्स्ट फ्लोर से नीचे लगी सीढ़ी के जरिए बाहर निकलीं।
वहीं अस्पताल संचालक डॉ. सीके गुप्ता की पत्नी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि वह अपने ऑफिस में काम कर रही थीं, तभी अचानक पूरे परिसर में धुआं भर गया। सूचना मिली कि आग बेसमेंट में लगी है। उन्होंने बताया कि संभवतः बैटरी ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। अभी अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई मरीज तो नहीं फंसा है।
मौके पर घटनास्थल पहुंचे सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि बच्चों के अस्पताल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली थी। सूचना मिलते ही पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
-

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी
अब 21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
ऊनासुशील पंडित: स्टेज कैरिज वाहनों के लिए विभिन्न जिलों के 350(टेम्पो ट्रैवलर) स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि इच्छुक आवेदक अब 21 जुलाई तक विभाग की वेबसाइट https://online.
himachaltransport.hp.gov.in/ publiclogin पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 14 जुलाई तक मांगे गए थे जिसे अब बढ़ाकर 21 जुलाई तक कर दिया गया है। जिला में चयनित 15 मार्गों की सूची और रूटों के आवंटन प्रक्रिया के लिए नियमों और शर्तों का विवरण विभाग की वेबसाइट https://himachal.nic.in/ transport पर उपलब्ध है। इसके अलावा प्रकाशित रूटों की शर्तों सहित अन्य किसी भी स्पष्टीकरण के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-203020 या कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
-

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 19 जुलाई को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता
ऊनासुशील पंडित: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जाएगा।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक जिला परिषद सम्मेलन कक्ष ऊना में आयोजित होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि बैठक में जिला ऊना में क्रियान्वित की जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इस बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विभागों से योजनागत प्रगति की रिपोर्ट पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के रूप में तैयार कर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, विभागों को 7 दिसंबर, 2024 को आयोजित पिछली बैठक के निर्णयों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। -

Punjab News: प्लाट में खेल रहे 3 मासूम बहनों की करंट लगने से मौत
पटियालाः पातड़ा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां प्लाट में खेल रही बच्चियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार करंट लगने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाली तीनों लड़कियां थी। बिहार से पातड़ां में काम करने आए प्रवासी मजदूर परिवार से संबंधित मृतक लड़कियों की उम्र 7 साल, 5 साल और 3 साल बताई जा रही है।
हादसे की शिकार हुई तीनों लड़कियां बहनें थीं, जो हादसे के समय घर में अकेली थीं। मृतक बच्चियों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। जब लड़कियों के माता-पिता काम से लौटे तो तीनों बेटियां घर के अंदर बेहोश पड़ी थीं।
पता चला है कि घर में लगे पंखे की तार लोहे के मेज के बहुत करीब थी, जिस पर तीनों बच्चे सो रही थीं। अचानक पंखे की तार ने लोहे के मेज के एक हिस्से को छू लिया, जिससे मेज में करंट आ गया। करंट लगने की इस घटना से मेज पर सोई हुई तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लड़कियों की पहचान नगमा खातिम (7), रुक्सार खातिम (5) और खुशी खातिम (3) के रूप में हुई है, जो मुहम्मद फारूकीन पुत्र मुहम्मद सलीम निवासी गांव लखरा बस्ती जिला रैय्या (बिहार) की बेटियां हैं।