Blog

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, महिला जज के गनमैन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, महिला जज के गनमैन की मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी की जज की सुरक्षा में तैनात सरकारी गनमैन का शव गाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई। माथे में गोली लगने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान डेराबस्सी के गाँव सुंदरा निवासी 36 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि डेराबस्सी कोर्ट के जज डेराबस्सी एटीएस विला में रहते हैं। उक्त कर्मचारी उनके साथ तैनात था। देर शाम चंडीगढ़ का एक पुलिसकर्मी उक्त सोसाइटी में आया तो उसने एक गाड़ी को एक तरफ खड़ा देखा, जो अभी भी खड़ी थी। उसने पास जाकर देखा तो गाड़ी में खून से लथपथ एक शव पड़ा था, जिसके माथे में गोली लगी थी। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वह खुद मौके पर पहुँचा और जाँच शुरू की। उन्होंने बताया कि जज का घर घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर है। जब वह मौके पर पहुंचे तो गाड़ी अंदर से बंद थी, जो खड़ी थी। गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी खुली हुई थी। शव के पास से 9 एमएम की सरकारी पिस्तौल भी बरामद हुई है, जिससे गोली मारी गई थी। डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि मृतक कर्मचारी दोपहर 2 बजे जज के बच्चों को छोड़ने घर आया था और शाम करीब 4 बजे जज को डेरा बस्सी कोर्ट ले जाने के लिए पहुंचता था, लेकिन वह आज नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के हालात बता रहे हैं कि मृतक कर्मचारी पगड़ी बांधता था, जिसके चलते उसने खुद को माथे में गोली मार ली। घटनास्थल पर गाड़ी अंदर से बंद थी। हालात देखकर लग रहा है कि मामला आत्महत्या का है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर नमूने लिए गए हैं। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जांच जारी है।  
  • आज का राशिफल 17 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 17 जुलाई, 2025

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 29 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में बढ़िया धनलाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। इस राशि की जिन महिलाओं को बिजनेस शुरू करना है, उनको घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा, आप कहीं घूमने – फिरने जा सकते हैं। छात्रों को आज बाहर जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।


    वृष राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप बिजनेस के मामलों में सोच – समझकर ही निर्णय लेंगे। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी और आप नए टारगेट बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से पढ़ने में सहायता मिलेगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। छात्र आज अपने अटके कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। आज आप अपने किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप किसी अधूरी पेंटिंग को पूरा कर सकते है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा, काम में पेरेंट्स का सहयोग मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आपको बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी और बच्चों में भी आत्मविश्वास बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते, आपके बीच प्यार व सम्मान बढ़ेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और आपको कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी। काफी दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन, आज ख़त्म हो जाएगी। परिवार में खुशियां आएंगी, आप परिवार के साथ टूर प्लान कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी बड़ी योजना पर काम करने का सुझाव अपने माता-पिता के सामने रखेंगे, उनका आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आज आप काम को समय से पूरा करने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, काम आसान और सरल हो जाएगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशी के पल लेकर आया है। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, आपको खुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग खेलकूद से जुड़े हैं, उनको आज अपने कोच से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आप कोई साहसिक कार्य करेंगे जिसमें आपकी सराहना होगी। आज काम के बाद आप दोस्तों के साथ शाम को पार्टी करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन बना रहेगा। आज आपके विवेक से आपका रुका हुआ कोई काम बन जायेगा। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीकों में सुधार होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। आज आप दिन भर की भागदौड़ के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, अपना खान–पान ठीक रखें।

    धनु राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने बिजनेस से जुड़ी नयी ब्रांच ओपन करना चाहते हैं, तो घर वालों से इस विषय में बात कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलने के बाद दुनिया को देखने का आपका दृष्टिकोण बदल जायेगा। आज भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर परिजनों के साथ कुछ समय बिताएंगे।

    मकर राशि:आज का दिन मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला होगा। आज किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसके अच्छे रिजल्ट आपको भविष्य में देखने को मिलेंगे। आज किसी की मदद से आपके सरकारी काम बनेंगे। इस राशि की महिलाएं जो घर से किसी काम की शुरुआत करना चाहती है, उनको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


    कुम्भ राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी आवश्यक काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज आप किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे वह आपकी बात को जरूर समझेगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा, आपके मन मुताबिक़ कार्यसंपन्न होंगे। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

    मीन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, घर में सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। आज पूरी मेहनत व एकाग्रता से काम को करने का समय है, आपके काम में जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से, आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट आज एक – दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे और आप डिनर करने भी जा सकते हैं। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

  • Punjab News: जेल में बंद गैंगस्टर ने फाइनेंसर से मांगी फिरौती

    Punjab News: जेल में बंद गैंगस्टर ने फाइनेंसर से मांगी फिरौती

    लुधियाना: पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टरों द्वारा फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गैंगस्टर गोरु बच्चा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां गैंगस्टर ने फाइनेंसर को धमकी देते हुए लाखों की फिरौती की मांग की है। बताया जा रहा है कि जेल के आधिकारिक लैंडलाइन सुविधा का इस्तेमाल करते हुए 10 लाख से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। कुख्यात गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा बठिंडा जेल में बंद है।

    Punjab News: जेल में बंद में गैंगस्टर ने फाइनेंसर से मांगी फिरौती

    वहीं कैदियों को दी जाने वाली आधिकारिक लैंडलाइन सुविधा का इस्तेमाल करके कथित तौर पर कई बार जबरन वसूली के लिए कॉल करने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दुगरी के बसंत एवेन्यू निवासी और वित्त के काम से जुड़े पीड़ित गगनदीप सिंह ने पिछले कुछ हफ्तों में बार-बार धमकियां और जबरन वसूली की माँग मिलने के बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत के साथ फाइनेंसर ने कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की है। जिसमें गोरू बच्चा ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की रकम की मांग की। उसने पैसे न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।

    शिकायत के बाद, दुगरी पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 380(5) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की।

    एडीसीपी-2 करणवीर सिंह ने मामले पुष्टि करते हुए कहा, “गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा ने बठिंडा जेल के लैंडलाइन से शिकायतकर्ता को बार-बार जबरन वसूली के लिए कॉल किए हैं। पीड़ित ने सबूत के तौर पर कई कॉल रिकॉर्डिंग जमा की हैं।”

    पुलिस के अनुसार, गगनदीप का गोरू बच्चा के साथ पहले भी पैसों का लेन-देन था और एक बार उसने वित्तीय विवाद निपटाने के लिए गैंगस्टर से मदद मांगी थी। हालांकि, जब गगनदीप ने आगे की मांगें मानने से इनकार कर दिया है। खासकर उस समय जब गोरू बच्चा सलाखों के पीछे है, तो रिश्ते खराब हो गए। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गोरू बच्चा को पूछताछ के लिए लुधियाना लाने के लिए प्रोडक्शन वारंट मांगा जाएगा। इस बीच, बठिंडा जेल अधिकारियों को जेल की फ़ोन सुविधा के दुरुपयोग के बारे में सतर्क कर दिया गया है और एक आंतरिक जाँच की उम्मीद है।

    इससे पहले 9 जनवरी, 2024 को खूंखार गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के एक करीबी सहयोगी, आदतन अपराधी संदीप सिंह उर्फ संदीप लुधियाना को पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना के सीआईए स्टाफ 2 ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्तौल, कारतूस और 4.50 लाख रुपये नकद बरामद किए थे।

  • Punjab News: रातोंरात चमकी किस्मत, 6 रुपए में व्यक्ति बना करोड़पति , देखें वीडियो

    Punjab News: रातोंरात चमकी किस्मत, 6 रुपए में व्यक्ति बना करोड़पति , देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति की किस्मत रातोंरात चमक गई। बता दें कि मोगा के रहने वाले जसमेल सिंह की एक करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। जसमेल सिंह ने एक दिन पहले ही छे रुपए में लॉटरी की टिकट खरीदी थी। जब व्यक्ति को लॉटरी जीतने की खबर मिली, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि लॉटरी लग गई है। जब दुकान पर जाकर देखा, तो पता चला कि वाकई एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। जिसके बाद उनके खुशी का ठिकाना न रहा और खुशी के मारे नाचने लगा।

    पहले भी दो बार जीत चुके लॉटरी

    इससे पहले भी उन्होंने अपनी किस्मत आज़माई हैं। उन्होंने दो बार नौ हजार की लॉटरी जीती है। अब एक बार फिर से उनकी लॉटरी लगी, मगर सिधा एक करोड़ की। जसमेल सिंह का कहना है कि इस बार जीते पैसों को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य पर खर्च करेंगे और ज़रूरतमंदों की भी मदद करेंगे।

    छह रुपयों में रचा इतिहास

    लॉटरी बेचने वाली एनके एजेंसी के मालिक परविंदर सिंह ने बताया कि इतने सालों बाद ये इतिहास रचा गया है। पहली बार किसी की छह रुपयों में एक करोड़ का ईनाम निकला है। उन्होनें कहा कि छह रुपयों में कोई कोल्ड ड्रिंक भी नही देता और इस लॉटरी कंपनी ने करोड़ रुपय दे दिये।

  • Punjab News: BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने लड़कियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने लड़कियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    अमृतसर: बीजेपी पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर आज अमृतसर में बीजेपी के ऑफिस पहुंची। इस मौके पर उन्होंने मीडिया के साथ बात करते हुए लुधियाना और अमृतसर में एक 14 साल की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदी की है। जय इंदर कौर ने कहा कि उनको जानकारी मिली है कि लुधियाना में स्कूल से घर जाते समय दो युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया। दो दिन तक उसे लुधियाना में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    कड़े शब्दों में की घटना की निंदा

    बाद में उसको ट्रेन से अमृतसर में लाया गया। इसके बाद पटेल इलाके में दो दिन तक और गलत काम किए गए। जय इंदर कौर ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस को पता है कि दोषी किस इलाके के हैं फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और नाबालिग के साथ ऐसा न हो पाए।

  • Punjab News: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

    लुधियाना: सुंदर नगर इलाके में 4 मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखा। आग लगने के कारण फैक्ट्री की 2 मंजिलें राख हो गई जबकि दो मंजिलों पर फैल रही। आग लगी देख तुरंत लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक को सन्नी को सूचना दी। फैक्ट्री के नीचे दफ्तर में बैठे सन्नी ने शोर मचाया और वर्करों ने बाहर भाग कर जान बचाई। उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी जिन्होंने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए। आग की लपटें और धुएं को देखकर आसपास के लोग बाहर निकल कर आग बुझाने लगे। दमकल विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है। फैक्ट्री का नाम लकी टेक्सटाइल बताया जा रहा है।

    शार्ट सर्किट से लगी आग

    फैक्ट्री मालिक सन्नी ने कहा कि लक्की टेक्सटाइल नाम से उनकी फैक्ट्री है। आज अचानक गर्मी अधिक होने के कारण आग बिजली की तारों में शार्ट सर्किट हुआ। सबसे पहले आग चौथी मंजिल पर लगी। पालिएस्टर का माल पास में पड़ा था जिस कारण आग काफी फैल गई। उसकी फैक्ट्री के सामने कुछ वर्कर खड़े थे जिन्होंने उसे आग लगने की सूचना दी। आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन फिर भी आग बढ़ती रही। हालात बिगड़ते देख दमकल विभाग को सूचित किया।

    8 दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

    दमकल विभाग के अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि आज जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत फोकल प्वाइंट और सुंदर नगर से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई। करीब 2 मंजिलें बुरी तरह जल गई है। काफी टेक्सटाइल का माल भी खराब हो गया है। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट आग लगने के कारण लग रहा है। करीब 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल जानी नुकसान नहीं हुआ।
  • Punjab News: सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में लगातार मिल रहे धमकी भरे E-mail पर बोले पुलिस कमिश्नर, देखें वीडियो

    Punjab News: सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में लगातार मिल रहे धमकी भरे E-mail पर बोले पुलिस कमिश्नर, देखें वीडियो

    अमृतसर: सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में धमकी भरी ई-मेल के कारण अब सनसनी फैल गई है। आज लगभग 3 मेल मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा है कि मेल सामग्री तमिलनाडु से जुड़ी हुई है। ऐसे में तमिलनाडु पुलिस के संपर्क में हैं। वह हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम तमिलनाडु पुलिस के साथ बात भी कर रहे हैं। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक संस्था का मामला है।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि- सच्चखंड श्री गुरुद्वारा साहिब अमृतसर में जो हमले हो रहे हैं उनकी जांच हो रही है। इनमें कंपनी की मेल का इस्तेमाल किया गया है। अब तक पांच मेल आ चुकी हैं। हम हर पहलु से जांच कर रहे हैं और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ लगातार पहले दिन से जुड़े हैं।

    जालंधर से भी बम निरोधक टीम दरबार साहिब पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि हम डीसीपी रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा के लिए तैनात कर रहे हैं जो दरबार साहिब की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। उनका कहना है कि जो मेल में लिखा हुआ है उसके ज्यादातर शब्द तमिल से जुड़ा हुआ है।

    ऐसे में अभी हम मेल की भी अच्छे से छानबीन कर रहे हैं और अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। परंतु जल्द हम दोषियों को पकड़ लेंगे और तमिलनाडु पुलिस के साथ भी हम जुड़े हुए हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हम जनता से अपील करते हैं कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा मौजूद है।

  • Punjab News: BJP समर्थक पर लगे गंभीर आरोप मामले की जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP समर्थक पर लगे गंभीर आरोप मामले की जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियाना: मॉडल टाउन पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थक गुरवीर सिंह गरचा के खिलाफ ब्लैकमेल और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। आरोप लगाया गया है कि एक वेब चैनल संचालक सुशील मचान को महिला पुलिसकर्मियों और सीनियर अधिकारियों के अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही उसने मचान को धमकी भी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगा तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

    दोस्ती का उठाया गया फायदा

    वेब चैनल संचालक सुशील मचान ने कहा कि गरचा उसका दोस्त था और वे अक्सर पक्खोवाल रोड में स्थित उसके फॉर्म हाउस में मिलते थे। करीब दो साल पहले गरचा ने मचान को अपनी एयर गन से हवा में गोलियां चलाने के लिए मजबूर किया और उसका एक वीडियो बना ली। अब वो उसी वीडियो का इस्तेमाल करके मचान को ब्लैकमेल कर रहा है।

    अश्लील वीडियो वायरल करने का बनाया दबाव

    मचान ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उसके पास महिला पुलिसकर्मियों और सीनियर अधिकारियों की अश्लील तस्वीरें और ऑडियो है। वह मचान पर दबाव भी बना रहा था कि वह अपने चैनल के जरिए ही वीडियो को वायरल करे। जब मचान ने मना कर दिया तो गरचा ने उसे पुलिस केस में फंसाने और गैंगस्टरों से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके अलावा उसने वीडियो डिलीट करने के भी पैसे मांगे। मॉडल टाउन थाने में गरचा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 351 (2) और 351 (3 ) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है।

    पुलिस कर रही जांच

    बीजेपी के प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। मामले की जांच होगी और आरोप सही पाए जाने पर ही कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच करेगी। वहीं पार्टी की हाईकमान को भी मामले के बारे में बता दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: 3 महीनों से बिल्डंग विभाग की सब कमेटी की कार्यशैली Zero, आज भी बेनतीजा रही बैठक

    Jalandhar News: 3 महीनों से बिल्डंग विभाग की सब कमेटी की कार्यशैली Zero, आज भी बेनतीजा रही बैठक

    न कोई सुझाव और न ही कोई स्कैंडल उजागर कर पाई कमेटी, शहर में अवैध बिल्डिंगों की भरमार..

    जालंधर, ENS: शहर में अवैध बिल्डिंगों का ग्राफ कम करने और नगर निगम रैवन्यू बढ़ाने के मकसद से बनाई गई बिल्ड़िंग सब कमेटी पिछले तीन महीनों से कुछ भी नहीं कर पाई और न ही शहर की किसी अवैध बिल्डिंग का काम बंद करवा पाई और न ही किसी रिकार्ड की जांच कर कोई स्कैंडल सामने ला पाई। इसके पीछे सब कमेटी के तमाम सदस्यों का बिल्डिंग विभाग की कार्यप्रणाली सबंधी तजुर्बा न होना ही है। जिसकी वजह से बिल्डिंग विभाग के अधिकारी सब कमेटी के चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल को हल्के में ले रहे हैं।

    सब कमेटी के चेयरमैन द्वारा कमेटी का गठन होने के बाद एमटीपी विभाग के साथ पांच बार मीटिंग की गई ।मगर इन मीटिंगो का कोई भी असर न तो बिल्डिंग विभाग के किसी अधिकारी पर हुआ और न ही  कमेटी का शहर में अवैध बिल्डिंगें बनाने वाले किसी बिल्डर पर दबाव बना।

    हर अवैध बिल्डिंग के पीछे एक राजनेता का हाथ

    जालन्धर में पिछले कुछ सालों से एक चलन चल रहा है कि अगर कोई बिल्डिंग बिना नक्शा पास करवाए बनवानी है तो राजनेता की शरण लेनी जरूरी है। इसके बिना कई तरह की कानूनी परेशानियां सामने आ सकती है। दमोरिया पुल से किशनपुरा चौंक की ओर गुरु रविदास स्कूल के साथ एक राजनेता के करीबी दुकानदार ने एक खंडर तथा रिहायशी इलाके में कई मकान खरीदे और उसे तोड़ कर वहां 30 मरले की कल्ब कमर्शियल बिल्डिंग का लैंटर डालने के लिए शटरिंग कर दी गई।

    इस सबंधी नगर निगम कमिशनर के पास लिखिती शिकायतें भी पहुंची और सब कमेटी के चेयरमैन द्वारा भी इस मुद्दे को उठाया गया जिसके बाद इसका असर महज दो दिन ही रहा औऱ बाद में अंदरखाते बिल्डिंग का लैंटर डलवा दिया गया और मामला रफा दफा कर दिया गया। आसपास दुकानदारों ने नाम न छापने के चलते बताया कि इस बिल्डिंग के बदले नगर निगम में सैटिंग हो चुकी है तथा अब कोई भी अधिकारी यहां कारवाई नहीं करेगा क्योंकि इस सैटिंग में मुख्य भूमिका एक पार्षद ने निभाई थी।

    सैदां गेट की एक बड़ी बिल्डिंग के बदले भी लाखों रुपयों की सैटिंग की चर्चा

    सैंट्रल हल्के में स्थित सैदां गेट में बड़ा खेल होने की चर्चा है , जहां गल्त नक्शा पास करके नगर निगम को रगड़ा लगाया गया है। यहां बिल्डिंग मालिक के पास ग्राउंड फ्लोर की 4 मरले की रजिस्ट्री थी मगर कागजों में हेरफेर करके वहां 10 मरले का लैंटर डलवा दिया गया। मामले संबधी भी शिकायत कमिशनर तथा मेयर दफ्तर तक पहुंची मगर यह मामला सियासी गलियारों में गुम हो गया। फिलहाल इस मामले सबंधी शिकायतकर्ता लोकपाल पंजाब में केस दायर करने की तैयारी कर रहा है।

    दिलकुशा मार्किट के करीब एक दुकान का नक्शा पास करवाकर बनवा दी 22 दुकानें

    सिविल लाईन रोड पर स्थित होटल रणवीर प्राईम के पार्किंग एरिया का सब डविजन करवा कर वहां एक दुकान का नक्शा पास करवाया गया। मगर बिल्डिंग विभाग के एक शातिर अधिकारी ने वहां 22 दुकाने बनवा दी नगर निगम का 25 लाख का रगड़ा लगाया। इस मामले में भी न तो निगम प्रशासन कोई कारवाई कर पाया और न ही बिल्डिंग सब कमेटी के हाथ कोई रिपोर्ट लगी।

    आज हुई बैठक दौरान सब कमेटी ने एक बार फिर रिकार्ड लेने का रौना रौया मगर आज भी एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने कोई रिकार्ड नहीं दिया। इससे पहले कांग्रेस सरकार दौरान बनाई गई सब कमेटी ने निगम के खजाने को भरने के लिए कई प्रयास किए थे जिसके बाद निगम को करोड़ों रुपयों का रैवन्यू भी मिला था।

  • Punjab News: देर रात घर में घुसे 6 व्यक्ति सहमे परिवार के लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: देर रात घर में घुसे 6 व्यक्ति सहमे परिवार के लोग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: पिछले कुछ दिनों से शहर में संदिग्ध अवस्था में अज्ञात लोग घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कारण कॉलोनी मेें रहने वाले लोगों में अब डर और दहशत का माहौल बन चुका है। देर रात दशमेश नगर की एक कोठी में कुछ लोग बेडरुम की खिड़की में लगी हुई ग्रिल तोड़कर घुस गए और घर में सो रहे लोगों को उनके बारे में पता नहीं चला। गनीमत यह रही कि रात में 2:00 बजे के पास आंख खुलने के बाद भी उन्होंने अपने बेडरुम में दरवाजा नहीं खोला। यदि वह दरवाजा खोलकर बेडरुम से बाहर आते घर में घुसे हुए चोर उन पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते थे।

    घर के मालिक ने कही यह बात

    लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रधान संबोध सोबती ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि चोरों ने उनके एक बेडरुम में घुसकर चोरी की नीयत से पूरी अलमारी में से कपड़े निकाल कर बाहर फेंक दिया। उनके बेडरुम का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह जानी नुकसान से बच गए। यदि उसे समय वह दरवाजा खोलकर बाहर आ जाते तो चोरों द्वारा उन पर हमला कर उन्हें ज्ञानी नुकसान पहुंचाया जा सकता था। सुबह उनके द्वारा सारे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। उन्होंने कहा कि रात को 6 व्यक्ति हमारी गली में आए। 1:54 से लेकर 2:56 तक की हमारे पास रिकॉर्डिंग भी है और यह गली में ही रहे। उन व्यक्तियों ने डाले और वह बेडरुम की ग्रील तोड़कर अंदर आए। बेडरुम की उन्होंने अलमारी देखे। जब वह बाथरुम के उठे और पानी पीने लगे तो आवाज हुई उन्होंने लाइट देख ली और वह भाग गए। घर के मालिक ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही डरावना है पर मैं अभी सुरक्षित हूं। उन्होंने कहा कि नुकसान नहीं हुआ और हमने अपनी इलेक्ट्रोनिक चीजें बेडरुम में रखी थी। इससे पहले 9 जुलाई को भी वही व्यक्ति आए और रेकी करके गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और वह मौके पर आ गए। पहले भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।