Blog

  • Tomorrowland Music Festival से पहले स्टेज पर लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Tomorrowland Music Festival से पहले स्टेज पर लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः बेल्जियम के बूम में टुमॉरोलैंड डांस म्यूजिक फेस्टिवल की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। मगर, फेस्टिवल शुरू होने से दो दिन पहले वहां हादसा हो गया है। बेल्जियम के बूम में टुमॉरोलैंड का मुख्य मंच आग की चपेट में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आग काफी भीषण है। टुमॉरोलैंड डांस म्यूजिक फेस्टिवल दुनिया का सबसे चर्चित इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक फेस्टिवल में से एक है।

    यहां दुनियाभर से लाखों फैंस पहुंचने की तैयारी में थे। फेस्टिवल शुरू होने से दो दिन पहले बुधवार 16 जुलाई को वहां भीषण आग लगी है। मुख्य स्टेज आग की चपेट में आकर खाक हो गया है। बता दें कि फेस्टिवल 18 जुलाई से शुरू होना है। यह वीडियो विरल भियानी ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बेल्जियम में आयोजित होने वाले फेस्टिवल के मुख्य मंच को आग में जलते देखा जा सकता है। लोकल पब्लिकेशन जीवीए की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं।

    इलाके के लोगों को अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की सलाह दी जा रही है। घटनास्थल पर हजारों कर्मचारी मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टुमॉरोलैंड की प्रवक्ता डेबी विल्म्सन ने डेर टेलीग्राफ को बताया, ‘आपातकालीन सेवाएं मौके पर हैं। अब हमारी प्रमुख प्राथमिकता सुरक्षा है’। हादसा उस वक्त हुआ, जब फेस्टिवल शुरू होने से पहले हजारों कर्मचारी तैयारियों में लगे थे। हादसे के दौरान इस फेस्टिवल में भाग लेने वाला कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।

  • स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम और बालटाल के रास्ते भी बंद, श्रद्धालु इस दिन कर पाएंगे दर्शन

    स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम और बालटाल के रास्ते भी बंद, श्रद्धालु इस दिन कर पाएंगे दर्शन

    धर्मः मानसून के चलते कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसे में अब अमरनाथ यात्रा भी बारिश के चलते स्थगित हो गई है। अधिकारियों ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम घाटी में पिछले 36 घंटे से भारी बारिश के चलते आज अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। यह चेतावनी गांदरबल जिले में यात्रा के बालटाल मार्ग पर हुए भूस्खलन में एक महिला तीर्थयात्री की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद आई है।

    17 जुलाई तक हुई यात्रा स्थगित

    कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार भिदुरी ने बताया कि – पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथ जी यात्रा 17 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दोनों मार्गों पर पटरियों पर मरम्मत कार्य करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि हालांकि बीती रात पंजतमी शिविर में रुके हुए यात्रियों को बीआरओ और पर्वतीय बचाव दलों की पर्याप्त तैनाती के साथ बालटाल जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

    कल से फिर शुरु होगी यात्रा

    भिदुरी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने काम पूरा करने के लिए पटरियों पर भारी संख्या में लोगों और मशीनों की तैनाती की है ताकि बालटाल और पहलगाम दोनों आधार शिविरों से यात्रा फिर से शुरु हो सके। उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि दिन के मौसम की स्थिति के आधार पर यात्रा कल फिर से शुरु हो जाएगी। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दो दिन मौसम परामर्श में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई जिसमें कश्मीर के यात्रा मार्ग भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इस साल यह पहली बार है जब जम्मू से यात्रा स्थगित की गई है।

    पिछले साल 5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने किए थे दर्शन

    आपको बता दें कि 3 जुलाई को यात्रा शुरु हुई थी। अब तक 2.47 लाख तीर्थयात्रा 3,880 मीटर ऊंचे इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। 2 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 1,01,553 तीर्थयात्रा जम्मू-आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना भी हो गए हैं। वहीं अभी तक 4 लाख से ज्यादा लोग तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। पिछले साल 5.10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने इस गुफा मंदिर में दर्शन किए थे। यहां पर प्राकृतिक तौर पर निर्मित बर्फ का शिवलिंग बना हुआ है।  
  • छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी की Raid

    छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी की Raid

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण का खौफनाक खेल खेल रहे छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ED ने वीरवार तड़के छापेमारी की। यह छापेमारी बलरामपुर से लेकर मुंबई तक चल रही। सूत्रों के मुताबिक, इस रेड का कनेक्शन करीब 100 रुपये करोड़ की संदिग्ध विदेशी फंडिंग से जुड़ा है। बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों को टारगेट किया गया है। ये छापेमारी आज सुबह 5.0 बजे शुरू हुई। ईडी की टीम एक साथ 14 ठिकानों पर जांच-पड़ताल कर रही है। यह कार्रवाई धर्म परिवर्तन और हवाला लेनदेन से जुड़ी बताई जा रही है। मुंबई में ईडी की टीमें खासकर शहजाद शेख के दो आवासों पर छापेमारी की है। इनमें बांद्रा ईस्ट में कनकिया पेरिस की 20वीं मंजिल स्थित एफ विंग और माहिम वेस्ट में एलजे रोड, पीतांबर लेन, गैब्रियल बिल्डिंग के पास स्थित रिजवी हाइट्स सीएचएस के फ्लैट नंबर 502 शामिल हैं।

    छापेमारी के दौरान बांद्रा स्थित आवास पर मौजूद शहजाद शेख से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नवीन के बैंक खाते से शहजाद शेख के खाते में करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। ईडी धर्मांतरण और हवाला लेनदेन के इस मामले में छांगुर की महिला मित्र नीतू उर्फ नसरीन और नवीन के विभिन्न बैंक खातों की भी गहनता से जांच कर रही है। नीतू के कई बैंक खाते जांच के दायरे में हैं, जिनमें बैंक ऑफ इंडिया, पेटीएम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के खाते शामिल हैं।

    वहीं, नवीन के भारत स्थित कई बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता चला है, जिनमें पेटीएम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के खाते शामिल हैं। जांच के दौरान नवीन घनश्याम रोहरा के नाम पर मौजूद विदेशी बैंक खातों के दस्तावेज भी ED के हाथ लगे हैं। इन खातों में एक्सिस बैंक (Vostro Account Al Nahada 2 Sharjah Aearc), एसबीआई (NRE/NRO), एचडीएफसी बैंक (EMIRATES NBD BANK P JSC – Vostro Account), एक्सिस बैंक (Mashreq Bank Dubai – Vostro Account), अमीरात एनबीडी बैंक और फेडरल बैंक यूएई (Vostro Account) के खाते शामिल हैं। इसके अलावा, अल अंसारी एक्सचेंज का आईएनआर खाता और आईसीआईसीआई बैंक का एक विदेशी बैंक खाता भी ED की जांच के दायरे में है।

  • Punjab News: अमरनाथ यात्रा पर गए व्यक्ति का कोई सुराग नहीं, आखिरी बार साले से हुई ये बात

    Punjab News: अमरनाथ यात्रा पर गए व्यक्ति का कोई सुराग नहीं, आखिरी बार साले से हुई ये बात

    लुधियानाः श्री अमरनाथ यात्रा पर 8 जुलाई को 7 लोगों के ग्रुप में गए सुरिंदरपाल का अभी तक कही कुछ पता नहीं चल पाया है। सुरिंदर का परिवार इस समय बालटाल में ही मौजूद है। अपने जीजा का कुछ अता-पता ना चल पाने के कारण राजीव का भी बुरा हाल है। जम्मू-कश्मीर की पुलिस भी परिवार के साथ किसी तरह का सहयोग नहीं कर रही।

    राजीव ने कहा कि उसके करीब 3 से 4 दिन पहले पुलिस को मानव शरीर के कुछ अंग मिले थे जिस कारण पुलिस ने सुरिंदरपाल के बेटे का डीएनए सेंपल 2 बार लिया है, लेकिन उस सेंपल की रिपोर्ट के बारे भी अभी कुछ बताया नहीं जा रहा। राजीव ने कहा कि लापता होने से पहले सुरिंदरपाल ने अपने बेटे अभिषेक को किसी फौजी के मोबाइल से फोन किया था। उसने उसे बताया था कि वह अपने साथियों से बिछड़ गया है। कुछ लोग उसके पीछे पड़े है जो उसे मारने चाहते हैं, वह काफी घबराए हुए थे। अभिषेक को फौजी ने फोन पर पूछा कि क्या आपके पिता कोई दवाई वगैरह तो नहीं खाते। तो अभिषेक ने उन्हें बताया कि कोई दवा नहीं खाते और ये सुरिंदरपाल की चौथी यात्रा है।

    अभिषेक ने सुरिंदरपाल के साथ वाले लोगों को फोन किया जो पहले ही नीचे मुरादाबाद वालों के लंगर पर पहुंच चुके थे, जिन्होंने फौजी से कहा कि आप किसी गाड़ी की मदद से सुरिंदरपाल को नीचे तक ले आएं, यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। फौजी ने भरोसा दिया था कि अभी कोई गाड़ी है, जैसे ही कोई गाड़ी मिलती है, तो मैं उन्हें नीचे भेज देता हूं। उसके बाद सुरिंदरपाल का कुछ पता नहीं चला। पुलिस वालों ने अब कहा कि ऊंचाई के कारण उन्हें दिक्कत हुई है और उन्होंने छलांग लगा दी, लेकिन ये सच्चाई नहीं है।

    राजीव ने कहा कि हमें इस मामले में सच्चाई नहीं बताई जा रही कि सुरिंदरपाल का किस से झगड़ा हुआ है या नहीं। यात्रा में प्रत्येक पुवाइंट पर सीसीटीवी कैमरें लगे होते हैं, लेकिन पुलिस हमें फूटेज भी मुहैया नहीं करवा रही। सुरिंदरपाल को लापता हुए आज 5वां दिन है। सुरिंदरपाल स्पीकर के स्पेयर पार्ट्स बनाने का काम करते हैं। उनके परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर फूंके गए पुतले, पगरट सिंह को दी चेतावनी, देखें Live

    Jalandhar News: कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर फूंके गए पुतले, पगरट सिंह को दी चेतावनी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज कांग्रेस दफ्तर के बाहर शिरोमणि अकाली दल द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पुतले फूंके गए। मामले की जानकारी देते हुए सरबजीत झिज्जर ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने विधानसभा पर बेअदबी के मुद्दे पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने परगट सिंह से पूछा कि विधायक बताए कि वह कौन उनकी सरकार में मंत्री थे जो 5 साल बेअदबी को लेकर सियासत करते रहे।

    उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो पहले 1984, फिर 1992 और उसके बाद 2017 से लेकर 2022 तक सिखों की भावना के साथ खेलती रही है। उन्होेंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता कब तक इस पार्टी से धोखा खाती रहेगी। इस दौरान अकाली दल के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेअदबी के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं ने माफी नहीं मांग तो आने वाले समय में सभी कांग्रेस नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो नेता गुरुओं के नहीं हुए वह किसी के नहीं हो सकते।

    इस दौरान श्री हरिमदिंर साहिब को लेकर लगातार धमकी मिलने को लेकर कहा कि सिखों में माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। सिख सगंत को डराने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के प्रधान धामी ने भी साजिश करार दिया है, जिसको लेकर उन्होंने जांच की अपील की है। बेअदबी को लेकर कहा कि अकाली सरकार को बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। सरबजीत झिज्जर ने कहा कि अकाली दल की सरकार के दौरान कांग्रेस ने बेअदबी के मामले में सीबीआई से जांच करवाई जाए।

    जिसके बाद जब सीबीआई को जांच के लिए केस सौंपा गया तो कांग्रेस की सरकार आने पर सीबीआई से केस वापिस ले लिया गया। उन्होंने आरोप लगाए है कि कांग्रेस ने सिर्फ बेअदबी को लेकर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि परगट सिंह ने खुद विधानसभा में कहाकि उनकी पार्टी में एक धड़ा चाहता था कि बेअदबी के मुद्दे को लंबा खींचा जाए। उन्होंने कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी से पूछा कि वह बेअदबी के मामले क्यों चुपी साधे हुए है।

  • अर्थी पर लेटा व्यक्ति अचानक हुआ जिंदा, परिवार हैरान, देखें वीडियो

    अर्थी पर लेटा व्यक्ति अचानक हुआ जिंदा, परिवार हैरान, देखें वीडियो

    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन वह मरने के बाद दोबारा जिंदा हो गया। दरअसल, जिले के कोट माजरी में 75 साल के शेर सिंह ने उस कहावत को झूठा साबित कर दिया जिसमें कहा जाता था कि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा। लेकिन शेर सिंह को दोबारा से जिंदगी मिली है। यह सब तब हुआ जब मृतक को शमशान ले जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, अर्थी सज चुकी थी और चिता के लिए लकड़ियां शमशान में पहुंच चुकी थी कि अचानक मृतक ने अपनी आंखें खोल ली। जिसके बाद शेर सिंह को अस्पताल ले गए। 3 घंटे अस्पताल में रहने के बाद शेर सिंह ने फिर दम तोड़ दिया।

    दरअसल, शेर सिंह यमुनानगर के निजी अस्पताल में दाखिल था और डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए यह कह दिया की अंतिम क्षणों मे शेर सिंह है और इसे घर ले जाकर आप सेवा कर सकते हैं। परिजन अस्पताल से शेर सिंह को घर ले गए, लेकिन बीच रास्ते ही शेर सिंह ने दम तोड़ दिया। रास्ते में किसी डॉक्टर से चेक कराया तो उसने भी शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। शेर सिंह की मौत की सूचना परिजनों को तुरंत दे दी गई और समय देखते हुए शाम को ही उसके संस्कार की तैयारी कर ली गई।

    घर पर अर्थी तैयार कर दी गई कफन मंगवा लिया गया। यहां तक की जिन लकड़ियों से शेर सिंह की चिता जलाई जानी थी, वह भी शमशान में भेजी गई। दूर-दूर से आए रिश्तेदारों के लिए खाना भी तैयार कर दिया गया। शेर सिंह के शव को घर पर लाकर जब उसे शमशान ले जाने की तैयारी की गई तो अचानक से शेर सिंह की आंखें खुल गई। जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए। शेर सिंह की नब्ज भी चलनी शुरू हो गई। परिजन शेर सिंह को देखते ही तुरंत दूसरे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद शेर सिंह को अस्पताल में दाखिल कर लिया।

    शेर सिंह का इलाज डॉक्टर ने शुरू कर दिया और परिजन भी वहां पर उसका हाल जानने के लिए आने जाने लगे, लेकिन जब सब कुछ सही होने लगा और शेर सिंह को अस्पताल में पड़े 3 घंटे हो गए। जिसके बाद अचानक से शेर सिंह की फिर सांसे रुक गई है डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि शेर सिंह की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद परिजन फिर से शव को घर वापिस ले गए। बता दें कि जो पहले शेर सिंह की अर्थी तैयार की थी उसे परिवार के लोगों ने तोड़ दिया था और जो खाना रिश्तेदार गम में खाना आए थे। वह खुशी-खुशी खाकर अपने घर वापस भी चले गए थे, लेकिन देर रात जब शेर सिंह की मौत की सूचना मिली तो फिर से रिश्तेदार वापस गांव कोठ में पहुंचना शुरू हो गए।

  • Punjab News: प्रवासियों की बढ़ती संख्या से दुकानदार परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासियों की बढ़ती संख्या से दुकानदार परेशान, देखें वीडियो

    पठानकोट: सीमावर्ती जिला होने के कारण पठानकोट जिला सुरक्षा की नजर से बहुत ही जरुरी है। ऐसे में यहां पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरे जिले में पुलिस चौंकियां भी बनाई गई हैं। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की सावधानीपूर्वक जांच हो रही है लेकिन यदि आंतरिक सुरक्षा की बात करें तो इसको लेकर अभी शंकाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इन दिनों पठानकोट में प्रवासियों की संख्या में भारी वृद्धि भी हुई है। जिले में अपना खुद का व्यवसाय सभी खोल रहे हैं और इन व्यवसायों में रेहड़ी-पटरी वालों का होना आम बात हो चुकी है। यदि स्थानीय रेहड़ी पटरी वालों की बात करें तो निगम को बकायदा शुल्क देते हैं लेकिन पठानकोट में इन दिनों जो प्रवासी देखे जा रहे हैं वो अपनी मर्जी से कहीं भी रेहड़ी लगाकर समान बेच रहे हैं।

    लोगों को हो रही परेशानी

    स्थानीय रेहड़ी पटरी वालों को परेशानी क्यों हो रही है। इस बारे में जब स्थानीय स्तर पर काम कर रहे रेहड़ी पटरी वालों के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीबन दो महीने पहले एसएसपी पठानकोट ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वे अपने इलाके में लौट गए थे लेकिन अब वे बड़ी संख्या में वापिस आ गए हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि वे नगर परिषद के द्वारा बताई गई जगह पर ही अपने ठेले खड़े कर रहे हैं लेकिन ये प्रवासी कहीं भी अपने ठेले खड़े कर देते हैं जिससे लोग बाहर से सामान ले जाते हैं और कोई भी मंडी के अंदर नहीं आता और इस वजह से उनकी आय को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि एक तो ये लोग कोई भी शुल्क नहीं लेते और दूसरा ये लोग कहां से आए हैं इसकी किसी को भी कोई जानकारी नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन लोगों की पहचान सुनिश्चित की जाए क्योंकि सीमावर्ती जिला होने के कारण जिले में अक्सर अलर्ट रहता है और ऐसे में यदि इनमें से कोई अप्रिय घटना को अंजाम देकर जिले से बाहर चला जाता है तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा?

    उन्होंने कहा कि जब हमने इस संबंध में प्रवासियों के साथ बात की तो उन्होंने माना कि वे बाहरी राज्य से क्यों आए हैं और उनके द्वारा कोई सत्यापन प्रक्रिया नहीं हुई है और वे आर्मी गेट के बाहर अपना काम कर रहे हैं।

     

  • Punjab News: घर से 7 महीने की बच्ची लापता, सीसीटीवी में दिखे 3 संदिग्ध, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से 7 महीने की बच्ची लापता, सीसीटीवी में दिखे 3 संदिग्ध, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के न्यू करतार नगर में 7 महीने की बच्ची घर से लापता हो गई। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है। बच्ची के माता-पिता मदद की गुहार लगा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए तरसेम लाल ने कहा कि उन्हें भतीजे का फोन आया कि बच्ची घर से लापता हो गई है। घटना के दौरान वह जीरकपुर में थे और मामले के बारे में पता चलने पर वह तुरंत घर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में 3 व्यक्ति बाल्टी लेकर घूमते हुए दिखाई दिए है।

    वहीं महेश महाजन ने बताया कि देर रात परिवार ने देखा कि घर से बच्ची गायब थी। जिसके बाद आस-पड़ोस में बच्ची को लेकर पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं पता चला। वहीं सीसीटीवी फुटेज कैमरे चैक किए तो देर रात सीसीटीवी फुटेज में 3 व्यक्ति बाल्टी लेकर घूमते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए 3 संदिग्ध को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

    वहीं बच्ची पिता ने बताया कि बेटी दिव्यांशी अपनी मां के साथ बेड पर सो रही थी। अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे जब घर की बड़ी बेटी पीहू बेड से नीचे गिरी तो वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर मां मीत कौर की आंख खुली तो उसने बेटी दिव्यांशी बेड पर नहीं थी। उसने तुरंत शोर मचाया और बाकी पारिवारिक सदस्यों को इक्ट्ठा किया। परिवार के सभी सदस्यों ने बच्ची को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

     

     

     

  • Punjab News: सचखंड श्री दरबार साहिब को लगातार मिल रही धमकियों पर पूर्व जत्थेदार का बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सचखंड श्री दरबार साहिब को लगातार मिल रही धमकियों पर पूर्व जत्थेदार का बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: सचखंड श्री दरबार साहिब को 14 जुलाई से लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगातार एक के बाद एक धमकी भरी ईमेल आ रहे हैं। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ चुका है। श्री दरबार साहिब के बाहर सख्त सुरक्षा घेरा तैनात कर दी गई है। बम स्कवॉड टीमें और डॉग स्पोर्ट टीमें समय-समय पर श्री दरबार साहिब में पहुंचकर परिसर की जांच कर रही हैं। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की गई थी।

    अभी तक सरकार के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

    आज श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सच्चखंड श्री हरमिंदर साहिब हमेशा से ही हर धर्म, नस्ल और देश के लोगों के लिए खुला हुआ है। यहां कोई भी व्यक्ति आकर मत्था टेक सकता है, स्नान कर सकता है, लंगर छक सकता है और सेवा में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा यह बहुत ही दुखद बात है कि 14 जुलाई से लगातार श्री हरमंदिर साहिब की ई-मेल आईडी पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। यहां पर सवाल उठता है कि उन्नत तकनीक होने के बाद भी अभी तक न तो धमकी देने वाले पकड़े गए हैं और न ही सरकार या एजेंसियों के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

    सरकारी प्रशासन की है जिम्मेदारी

    ज्ञानी रघबीर सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि एसजीपीसी के अंदर के क्षेत्र की जिम्मेदारी एसजीपीसी प्रबंधन की है लेकिन बाहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी सीधे तौर पर ही सरकारी प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति भेष बदलकर कोई घिनौना कदम उठा सकता है ऐसे में सरकार को जरुरी जांच करके इस साजिश के पीछे छिपे हुए लोगों को बेनकाब करना चाहिए।

  • Punjab News: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

    Punjab News: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

    संगरूरः दिड़बा में लिंक रोड पर स्थित बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 6 बजे की है, जब पड़ोसी दुकानदारों को पता चला कि दुकान से धुआं निकल रहा है तो उन्होंने तुरंत दुकान के मालिक को सूचित किया। वहीं घटना के दौरान लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

    वहीं आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कांसल गारमेंट्स दुकान के मालिक ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें आग लगने के बारे में पड़ोस के लोगों से फोन आया था कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है।

    जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग की टीम को फोन किया और आधे घंटे बाद संगरूर और सुनाम से दमकल विभाग की टीम गाड़ियां लेकर पहुंच गई। वहीं लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में उनका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार उन्हें मुआवजा दे ताकि वे फिर से अपने पैर पर खड़े हो सकें।