चंडीगढ़: पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी सूची के अनुसार 3 IAS और 6 PCS अधिकारियों का तबादल किया है। अधिकारियों की सूची निम्न प्रकार से है, देखें लिस्ट



चंडीगढ़: पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी सूची के अनुसार 3 IAS और 6 PCS अधिकारियों का तबादल किया है। अधिकारियों की सूची निम्न प्रकार से है, देखें लिस्ट



लुधियानाः जिले के न्यू करतार नगर में देर रात 12 बजे 7 महीने की बच्ची घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस दी गई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बच्ची के लापता होने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस को बच्ची मोहल्ले में कूड़े के ढेर के पास से मिली। जिसके बाद बच्ची को उपचार के दीप नगर में भर्ती करवाया गया, जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि उनकी टीम को देर रात सूचना मिली थी कि 7 महीने की दिव्यांशी घर से लापता हो गई। वहीं आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो कैमरे में 3 व्यक्ति दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस द्वारा अलग-अलग पहलुओं पर मामले की जांच की और उसके बाद आज बच्ची मोहल्ले में कूड़े के ढेर से बरामद हुई।
दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए महिला की माता गुरमीत कौर ने बताया कि घर के पीछे खाली प्लाट में कूड़े के ढेर के पास से बरामद हुई। महिला ने बताया कि अब पति के द्वारा दिव्यांशी के मिलने की खबर के बाद वह अस्पताल उसे देखने के लिए पहुंची है। महिला ने कहा कि देर रात उसकी बड़ी बेटी बेड ने नीचे गिर गई। इस दौरान उसकी आंख खुली तो पता चला कि छोटी बेटी गायब है। जिसके बाद महिला द्वारा शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया और बच्ची को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई।
अस्पताल में पता चला कि बच्ची को बुखार है। जांच के दौरान पता चला कि सुबह उक्त प्लाट पर बच्ची मौजूद नहीं थी। लेकिन 12 से 14 घंटे के बाद अब बच्ची प्लाट में कूड़े के ढेर के पास मिली। वहीं दिव्यांशी के पिता गुरप्रीत ने कहाकि पत्नी छोटी बच्ची के गायब होने के बाद माता पिता से पूछने लगी कि वह उनके पास आई, लेकिन जब पता चला कि बच्ची घर में कहीं नहीं थी। जिसके बाद पुलिस की मदद से ढूंढना शुरू किया। व्यक्ति ने कहाकि उक्त प्लाट में वह भाई के साथ सुबह ढूंढा, लेकिन वह वहां पर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद प्लाट में घास को कटवाने के लिए लेबर लेकर गए तो वहां पर बच्ची मौजूद थी। बच्ची का अब दीप अस्पताल में उपचार चल रहा है।

लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह को काबू किया है। मामले की जानकारी देते पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि बसंत सिटी के मालिक अमित कुमार का पुराने बिजनेस पार्टनर प्रॉपर्टी कारोबारी प्रेम सिंह के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद अमित ने अपने पार्टनर की 3 लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अमित पहले एक से दो बार जेल जा चुका है।
जहां जेल में सिमरन उर्फ बग्गा के साथ मुलाकात हुई। बग्गे पर 3 मामले दर्ज है और वह नशेड़ी है। अमित जमानत होने के बाद जेल से बाहर आ गया। जिसके बाद अमित ने 70 हजार रुपए देकर उसकी बेल करवाई। जिसके बाद उसे 3 साथियों को अमित ने प्रेम की 3 लाख रुपए में सुपारी दी, लेकिन पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया और वारादात को नाकाम कर दिया। इस घटना में आरोपियों ने प्रेम सिंह की गाड़ी से रेकी भी की गई। इस मामले में बाला, लक्खा और कृष्ण के साथ मिलकर बग्गे ने रेकी की। तीनों आरोपी सीआरपी कालोनी के रहने वाले है और तीनों के कब्जे से 2 कंट्रीमेड पिस्टल और 2 दात बरामद किए गए। आरोपियों ने 3 से 4 बार प्रेम सिंह की रेकी की।
जिसके बाद प्रेम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि अमित ने आरोपियों को हथियारों के लिए पैसे दिए थे। आरोपियों के खिलाफ 13 मामले दर्ज है। जांच में सामने आया है कि स्विफ्ट गाड़ी के जरिए पिछले 15 दिन से रेकी कर रहे थे और दो से तीन दिनों में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना था। जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पार्टनर में विवाद चल रहा था। आरोपियों के कब्जे से 2.70 लाख रुपए रिकवर कर लिए गए है। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं पुलिस थाना रमदास चौकी गग्गोमाहल अंतर्गत आते गांव भूरे गिल में नशा तस्कर द्वारा पंचायत की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करके बनाए गए घर के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। दरअसल, पंचायत विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को ध्वस्त कर दिया गया।
मौके पर मौजूद बीडीपीओ रमदास पवन कुमार ने बताया कि इस व्यक्ति ने गांव के छप्पर में जबरदस्ती कब्जा करके घर बनाया था, जिसे पुलिस प्रशासन की मदद से गिराया गया। पुलिस प्रशासन का नेतृत्व कर रहे एसपीडी आदित्य वारियर ने बताया कि गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह पर 6 मामले दर्ज हैं। आखिरी मामला 2024 में दर्ज हुआ था, जिसमें वह भगोड़ा है। आज पंचायत विभाग के साथ मिलकर गांव की जमीन पर जबरदस्ती बनाए गए घर को ध्वस्त किया गया।
डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह बड़ा नशा तस्कर है और उस पर लगभग 6 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं और यह कर्मिशयल मात्रा में नशे का कारोबार करता है। इसके खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह भगोड़ा है। उन्होंने बताया कि उसके घर को बीडीपीओ विभाग की मदद से तोड़ा गया है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि नशे का कारोबार बंद करो, नहीं तो उनके घरों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक के पास एसी के शोरूम में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति द्वारा शोरूम के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए है। पीड़ित का कहना है कि उसने कुछ समय पहले नया एसी खरीदा था। जिसके बाद अब एसी में खराबी आने के बाद वह शोरूम पहुंचा, जहां पीड़ित ने आरोप लगाए है कि शोरूम के कर्मियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बस्ती बावा खेल के रहने वाले जयप्रकाश ने 53 हजार रुपए का ओ जरनल कंपनी का एसी खरीदा था। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि 5वें दिन एसी खराब हो गया। इस मामले को लेकर वह ऊषा शोरूम के पास पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने कहा कि वह शोरूम पर आकर बात कर रहा तो अब कह रहे है कि वह कस्टमर केयर से बात करें।
पीड़ित ने कहा कि 2 माह से वह शोरूम के चक्कर काट रहा है। पीड़ित का आरोप है कि आज वह कह रहे है कि कंपनी की ओर से खाली लिफाफा आया है, डिब्बे में कोई सामान नहीं मिला। जिसके बाद अब उसे मंगलवार को आने के लिए कहा गया। परेशान होकर व्यक्ति द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए शोरूम के मालिक नरेश ने कहाकि ग्राहक को पार्ट टाइम काम करने वाले व्यक्ति ने दिया था। इस दौरान एसी ग्राहक के घर पर लगाने के दौरान फिटिंग गलत हो गई।
जिसके चलते एसी में खराबी आ गई। वहीं डिब्बे में लिफाफा आने के मामले में कहा कि कंपनी की ओर से गलत पार्ट आ गया। इसी के चलते अब ग्राहक को कुछ दिन तक कंपनी की ओर से पार्ट आने का कहा गया और पार्ट आने के बाद ही एसी को ठीक किया जाएगा। मालिक ने कहा कि शार्ट सर्किट के कारण एसी खराब हो गया। कंपनी से पार्ट आने में कुछ समय लग जाता है। ऐसे में ग्राहक को अगले मंगलवार तक का समय दिया गया।

लुधियानाः जिला बार कौंसिल लुधियाना के वकील डेविड गिल ने आम आदमी पार्टी द्वारा मालवा जोन के इंचार्ज लगाए गए परमिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि परमिंदर संद्धू को 30 मार्च 2024 को 12वीं व लॉ की ड्रिगी का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर वकील बनने के लिए नामजद किया गया था। फर्जी सर्टिफिकेट के बल पर वह जिला बार कौंसिल का एग्जीक्यूटिव मैंबर भी बना था जिसके बाद बार कौंसिल ने आर्डर जारी किया था कि इस व्यक्ति पर कड़ा एक्शन लिया जाए जिसको सीपी ने भी अप्रूव किया था।
परमिंदर बाद में भी कई बार किसी बड़े रसूखदारों का फोन करवाकर पुलिस को गुमराह करता रहा और अपने उपर कोई कार्रवाई नहीं होने दी। हमारे द्वारा कई बार परमिंदर के खिलाफ शिकायदे दी गई और फिर इस पर एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह व्यक्ति खुलेआम घुम रहा है। कभी यह किसी मंत्री के साथ फोटो डालता है और कभी उनके साथ घूमता हुआ नजर आता है।
फर्जी वकील परमिंदर सिंह ने कोर्ट में बेल भी लगाई हुई है, लेकिन इसकी बेल कोर्ट ने मंजूर नहीं की है। परमिंदर सिंह पार्टी में झूठी प्रसिद्धि पाने और पार्टी द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए खुद को ईमानदार और निष्ठावान बता रहा है, जबकि वह एक भगोड़ा अपराधी है और डेढ़ साल से खुलेआम घूम रहा है।
आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेतृत्व को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि पार्टी की छवि को ऐसे ठगों द्वारा धूमिल होने से बचाया जा सके। ऐसे ठग अपने द्वारा की गई धोखाधड़ी को छिपाने के लिए वर्तमान सरकार का सहारा लेते हैं। इससे सरकार भी धूमिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बात को हम सीएम साहब तक लेकर जाएंगे, क्योंकि हमें विश्वास है कि हाईकमांड को इस बारे में कुछ नहीं पता होगा। हम सरकार से अपील करते हैं कि इस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए।

लाहौर: पाकिस्तान के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के चलते यहां 150 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। अब तक बारिश के चलते पाकिस्तान में मरने वालों की कुल संख्या 140 हो गई है। वहीं इस घटना के बाद अब पंजाब प्रांत में ‘रेन इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई है।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि लाहौर और पंजाब के कई अन्य जिलों में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। पंजाब की आपात सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘लाहौर में रात में आए तूफान के कारण छत गिरने की तीन घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें शहर के थोकर नियाज बेग इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं।’’
आपात सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि फैसलाबाद में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पाकपट्टन में एक महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। शेखपुरा, भक्कर, बहावलनगर और शाहकोट में छत गिरने से एक-एक शख्स की मौत हुई है, जबकि ओकारा में दो किशोरों की जान गई है। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बारिश से संबंधित नुकसान पर नजर रखते हुए कहा था कि 26 जून से अब तक ऐसी घटनाओं में कुल 116 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में 26 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी। एनडीएमए के अनुसार, 116 मौतों में से 44 लोगों की मौत पंजाब में, 37 खैबर पख्तूनख्वा, 18 सिंध, 16 बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक व्यक्ति की मौत हुई। इस बीच, पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बारिश से संबंधित घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

रायपुरः राज्य में खाद की कमी को लेकर विधानसभा में आज हंगामा मचाने के कारण कांग्रेस सदस्यों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। दरअसल, कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बीच, अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि खरीफ फसल सीजन 2025 में, भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए 3,10,000 मीट्रिक टन डीएपी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा अप्रैल से जून 2025 तक 2,19,100 मीट्रिक टन की आपूर्ति योजना जारी की गई है, जिसके विरुद्ध 30 जून तक 1,08,155 मीट्रिक टन की आपूर्ति की जा चुकी है।
नेताम ने बताया कि पिछले सीजन (रबी 2024-25) के 40,746 मीट्रिक टन बचत स्टॉक सहित कुल 1,48,900 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि चालू खरीफ सीजन में 30 जून तक जारी आपूर्ति योजना के विरुद्ध डीएपी की आपूर्ति में कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए, किसानों के लिए वैकल्पिक फॉस्फेटिक उर्वरकों का भंडारण किया जा रहा है और उनके बीच इनके उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस विधायक पटेल ने दावा किया कि अभी तक कुल मांग के पचास प्रतिशत तक की आपूर्ति नहीं हो पाई है और उन्होंने सहकारी समितियों और निजी क्षेत्र को दी गई मात्रा के बारे में पूछा। मंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ निरंतर समन्वय में हैं।
उन्होंने बताया कि 20 जुलाई तक राज्य को फिर से 18,885 मीट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति की जाएगी। बृहस्पतिवार को 718 मीट्रिक टन उर्वरक खरसिया (उमेश पटेल द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाने वाला निर्वाचन क्षेत्र) पहुंच जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह सही है कि राज्य में डीएपी की कमी है और वैश्विक कारणों से पूरे देश में भी यही स्थिति बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए नैनो डीएपी उर्वरक को बढ़ावा दिया जा रहा है। नेतम ने कहा कि कुल डीएपी स्टॉक का 64 प्रतिशत सहकारी क्षेत्र को और 36 प्रतिशत निजी क्षेत्र को दिया गया है। इसके बाद, कांग्रेस सदस्यों ने दावा किया कि उर्वरक निजी क्षेत्र में उपलब्ध है और निजी दुकानदार सहकारी समितियों में उर्वरक की कमी का फायदा उठाकर इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं और इसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर, कांग्रेस सदस्यों ने फिर से यह मुद्दा उठाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, वे सदन में अध्यक्ष के आसन के समक्ष आ गए। अध्यक्ष रमन सिंह ने विपक्ष के नेता चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 30 कांग्रेस विधायकों को निलंबित करने की घोषणा की और उन्हें सदन से बाहर जाने को कहा। इसके बाद भी कांग्रेस सदस्य वहीं खड़े रहे और नारेबाजी करते रहे।

मथुराः शहर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद ही फोन कर उसे कमरे पर बुलाया था। हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर नशे की हालत में कृष्णानगर चौकी पहुंचा और बोल कि उससे गलती हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल राजपूत कृष्णानगर बाजार में महिलाओं को मेंहदी लगाने का काम करता है। करीब 3 साल पहले कृष्णानगर में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली 22 वर्षीय मोनिका से उसकी जान पहचान हुई।
इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 2 माह पहले युवक ने प्रेमिका की कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर ले लिया। यहीं पर दोनों मिलते थे और सुबह आरोपी ने मोनिका को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया था। सुबह 10 बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली मोनिका दुकान न जाकर सीधे राहुल से मिलने कमरे पर पहुंच गई। यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शाम 4 बजे के करीब युवक कमरे का ताला लगाकर सीधे कृष्णानगर चौकी पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका मोनिका की हत्या कर दी है और वह उसके बिना नहीं रह सकता है। यह सुनकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तत्काल जांच करने युवक के बताए पते पर पहुंचे।
यहां कमरे के अंदर मोनिका का शव पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, साथ ही आरोपी से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। वहीं मोनिका के भाई नितिन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णानगर में मोनिका जिस दुकान पर काम करती थी, उसके मालिक गौरव को भी आरोपी ने फोन कर उसकी हत्या की सूचना दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि वह अब पुलिस के पास जा रहा है और कृष्णानगर चौकी के बाहर खड़ा है। सूचना मिलते ही गौरव ने मोनिका के भाई नितिन को इसकी जानकारी दी और सीधे चौकी पर पहुंच गए। यहां आरोपी मौजूद था और नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गौरव ने बताया कि मोनिका के परिजन सुबह से ही उसे ढूंढ रहे थे। 11 बजे के करीब उसकी मां उसे ढूंढने आईं थीं, लेकिन वह दुकान पर नहीं थी।
वहीं दोपहर 12 बजे के करीब भाई नितिन ने भी गौरव से उसके बारे में पूछा था। गौरव ने बताया एक दिन पहले दुकान पर काम करने वाली एक लड़की से मोनिका ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए दुकान पर ना आने की बात कही थी। इसी के चलते जब सुबह मोनिका दुकान पर नहीं आई तो गौरव को लगा शायद उसकी तबीयत ठीक नहीं होगी। सीओ सिटी ने बताया कि हत्यारोपी युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। वह तीन साल से मथुरा में रह रहा था। मोनिका जिस दुकान पर काम करती थी, उसके बाहर ही बैठकर आरोपी का चाचा महिलाओं को मेहंदी लगाने का काम करता था। उसी के पास आकर आरोपी भी मेहंदी लगाने का काम करने लगा था।

पठानकोटः भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत दी है, वहीं जमीन के नीचे नमी बढ़ने से कई जहरीले जीव जैसे सर्प ऊपर आने लगे हैं, जिसके चलते जिले के सिविल अस्पताल में सर्पदंश के मामले सामने आने लगे हैं और अब तक जिले भर से सर्पदंश के 4 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले खेतों में काम करने वाले किसानों से जुड़े हैं जिसके चलते किसानों को डॉक्टर अधिक ध्यान देने की हिदायतें दे रहे हैं।
इस संबंध में एसएमओ सुनील चंद ने बताया कि सिविल अस्पताल में अब तक कुल 4 सांप काटने के मामले सामने आए हैं और उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को सांप काट ले, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे पीड़ित लोग जल्द से जल्द अपने सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां इस संबंध में उचित व्यवस्था की गई है और सिविल अस्पताल में सांप काटने का इलाज पूरी तरह से निःशुल्क किया जाता है।