Blog

  • दि बदोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के सचिव पर करीब पांच करोड़ गबन के आरोप, मामला दर्ज 

    दि बदोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के सचिव पर करीब पांच करोड़ गबन के आरोप, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: दि बदोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के सचिव पर करीब पांच करोड़ गबन के आरोप पर मामला दर्ज हुआ है और आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में स्वर्ण चन्द अध्यक्ष बदोली को आपरेटिव ऐग्रीकल्चर सर्विस सोसाईटी लिमिटड गांव व डा0 बदोली तहसील व जिला ऊना ने अपनी शिकायत में बताया कि सहायक पंजीयक सहकारी सभाएँ ऊना व प्रबन्धक कमेटी द्वारा करवाए गए विशेष आडिट व वर्ष 2022 से 2024 के वार्षिक आडिट के अंकेक्षण द्वारा प्रस्तुत किए गए अवशेष पत्र के मद्देनजर सभा के कार्यकलापों में गम्भीर वित्तीय अनियमितताऐं पाई गई।

    उपरोक्त वर्षों के अंकेक्षण के उपरान्त यह पाया गया कि  निलंबित सचिव विपन कुमार दि बदोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति बदोली सचिव के पद पर रहते हुए वर्ष 2000 से 08.08.2024 तक जाली दस्तावेज तैयार करके 4,84,52,730.69 रूपये का गवन किया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर विपन कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी वासी गांव बदोली के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • राणा के.पी. सिंह ने नंगल में पवन कौशल के निवास पर पहुंचकर स्व. कैलाशो देवी को दी श्रद्धांजलि

    राणा के.पी. सिंह ने नंगल में पवन कौशल के निवास पर पहुंचकर स्व. कैलाशो देवी को दी श्रद्धांजलि

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा के.पी. सिंह ने अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कौशल के निवास पर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय कैलाशो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

    इस अवसर पर राणा के.पी. सिंह के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्व. कैलाशो देवी के सामाजिक योगदान और सरल स्वभाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. कैलाशो देवी एक धार्मिक और परोपकारी महिला थीं, जिनका जीवन सादगी और सेवा को समर्पित रहा।

    पूर्व अध्यक्ष ने पवन कौशल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। स्थानीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय नेताओं ने भी स्व. कैलाशो देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

  • ऊना में प्राकृतिक खेती बनी किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार

    हिमाचल सरकार की पहल को मिल रहा ज़मीनी समर्थन, जिले के 16858 किसानों ने अपनाई प्राकृतिक खेती

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल में प्राकृतिक खेती से रसायन मुक्त अन्न उपजाने और बाज़ार तक उसका उचित मूल्य दिलवाने की प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीति जमीनी स्तर पर प्रभावी असर दिखा रही है। ऊना जिले में अब तक 16,858 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इससे किसानों की लागत घटने के साथ आय में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्राकृतिक खेती को स्वरोजगार का साधन बनाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने जैसे निर्णयों का सीधा लाभ किसानों को मिला है। सरकार ने प्राकृतिक गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलो और मक्की के लिए 40 रुपये प्रति किलो एमएसपी निर्धारित किया है। साथ ही 2 रुपये प्रति किलो तक का परिवहन भत्ता भी दिया जा रहा है।

    वहीं, सरकार ने ‘हिम भोग’ ब्रांड के तहत प्राकृतिक मक्की का आटा भी बाजार में उतारा है, जो उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। यह सभी प्रयास न केवल किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने में कारगर रहे हैं बल्कि इनसे उपभोक्ताओं को भी स्वास्थ्यवर्धक विकल्प मिले हैं।

    प्राकृतिक खेती से सीधे लाभान्वित हो रहे ऊना के किसान, जिला में 39 किसानों ने बेची 41.66 मीट्रिक टन प्राकृतिक गेहूं और 15 किसानों ने 11.15 मीट्रिक टन प्राकृतिक मक्की

    ऊना जिले के आतमा परियोजना निदेशक वीरेंद्र बग्गा बताते हैं कि ऊना जिला में बीते सीजन में 39 किसानों से 41.66 मीट्रिक टन प्राकृतिक गेहूं खरीदी गई है। इनमें अंब ब्लॉक से 4.91 मीट्रिक टन, बंगाणा ब्लॉक से 2.35 मीट्रिक टन, गगरेट ब्लॉक से 16 मीट्रिक टन, हरोली ब्लॉक से 11.15 मीट्रिक टन और ऊना ब्लॉक से  7.24 मीट्रिक टन प्राकृतिक गेहूं खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि इन किसानों से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गेहूं खरीद की गई है और 39 किसानों को 25,83,341 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाल दी गई है।

    इसके अलावा पिछले वर्ष ऊना जिला में 15 किसानों से 11.15 मीट्रिक टन प्राकृतिक मक्की खरीद की गई। इनमें अंब ब्लॉक से 1.29 मीट्रिक टन, गगरेट ब्लॉक से 4.20 मीट्रिक टन, हरोली ब्लॉक से 1.49 मीट्रिक टन और ऊना ब्लॉक से 4.15 मीट्रिक टन प्राकृतिक मक्की की खरीद शामिल है। पुरानी मक्की की खरीद किसानों से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से की गई है और 15 किसानों को 3,34,542 रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डाली गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने मक्की के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है।

    उन्होंने बताया कि जिला में 2,092 हैक्टेयर भूमि पर किसानों द्वारा प्राकृतिक तकनीकी से खेती की जा रही है। जिला में 48,006 कृषक हैं जिसमें 16,858 किसान   प्रशिक्षण लेकर प्राकृतिक खेती से जुडे हैं और अपनी आजीविका कमा रहे हैं। बग्गा का कहना है कि यह खेती विधि न केवल पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहती है। साथ ही इसमें खेती की लागत शून्य होने के चलते किसानों की आय में काफी मुनाफा होता है।

    सरकार दे रही सब्सिडी
    वीरेंद्र बग्गा ने बताया कि प्राकृतिक खेती से जुड़ने वाले किसानों को साहीवाल, गिर, थारपरकर, सिन्धी व पहाड़न नस्ल की देसी गायें भी उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिसमें देसी गाय खरीद पर अधिकतम सबसिडी 25 हज़ार रुपये या 50 प्रतिशत और परिवहन सबसिडी 5000 रुपये तक का प्रावधान है। प्लास्टिक ड्रम के लिए 75 प्रतिशत अनुदान, साइकल हल के लिए 1500 या 50 प्रतिशत और गाय के लिए पक्का फर्श निर्मित करने के लिए 80 प्रतिशत या अधिकतम 8 हज़ार अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती करने के लिए सबसे पहले किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें किसानों को प्रैक्टिकल करवाकर जरूरी वनस्पतियां के बारे में बताया जाता है। उन्होंने बताया कि देसी गाय तथा अन्य प्रकार की सहायता के लिए किसानों को पहले छः महीने प्राकृतिक खेती से जुड़ना पड़ता है उसके उपरांत ही किसान प्राकृतिक विधि से खेती करने के लिए किसी भी प्रकार की अन्य मदद के लिए योग्य होते हैं।

    किसानों का तत्परता से सहयोग
    निदेशक ने बताया कि खंड स्तर पर ब्लॉक टैक्निकल मैनेज़र और टैक्निकल मैनेजर व सहायक टैक्निकल मैनेज़र समय-समय पर प्राकृतिक विधि से उगाई गई फसलों का निरीक्षण करते रहते हैं और उन्हें प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारियां मुहैया करवाते रहते हैं ताकि खेती कर रहे किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।

    उपायुक्त की किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील
    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रहा है, ताकि वे रसायन मुक्त खेती की ओर अग्रसर हो सकें। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती न केवल किसान की ज़मीन को उपजाऊ बनाए रखती है, बल्कि स्वास्थ्य और आमदनी के लिए भी बेहद लाभकारी है।

  • Punjab News: पुलिस ने 135 खोए हुए Mobile मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 135 खोए हुए Mobile मालिकों को लौटाए, देखें वीडियो

    बठिंडाः लोगों को सुरक्षित माहौल पैदा करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न अभियान चलाकर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के चलते ही करीब 135 मोबाइल बरामद किए गए जिसे पुलिस ने उनके असली मालिकों को लौटा दिया।

    जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमनीत कौंडल ने बताया कि CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पुलिस टीम के अनुभवी कर्मियों की एक संयुक्त टीम ने पारंपरिक और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करते हुए कुल 135 खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को लौटा दिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 17,12,700 रुपये है।

    इससे पहले, पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 353 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को लौटाए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 49 लाख रुपये थी। वहीं जनवरी 2025 से अब तक बठिंडा पुलिस द्वारा कुल 488 मोबाइल फोन ढूंढे जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 66 लाख रुपए है। यह पोर्टल अप्रैल 2023 से चालू है। इसके माध्यम से अब तक बठिंडा पुलिस द्वारा कुल 830 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।

  • Punjab News: 18 करोड़ Online Gaming धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 18 करोड़ Online Gaming धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: साइबर क्राइम थमने का नाम ही नहीं ले रहे। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लिंक आ जाते हैं जिनको ओपन करने के बाद लोगों को करोड़ों का नुकसान हो जाता है। अब एक ऐसा ही कुछ मामला खरड़ के पास से सामने आया है जहां पर साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा भी हुआ है।

    एसएसपी ने कही ये बात

    एसएसपी हरमंदीप हांस ने कहा कि आरोपी खरड़ के एक रॉयल अपार्टमेंट में ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने का लालच में धोखा दे रहे थे। यह वेबसाइट के जरिए लोगों को लालच देते थे। पहले फेसबुक पर लोगों को एड करते थे फिर अलग-अलग गेमिंग के साथ उन्हें पैसे कमाने के लिए कहते थे। इसके लिए उन्हें आईडी पासवर्ड के जरिए जॉइन करवाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें जो गेमिंग वेबसाइट को चला रहा था वह राजस्थान का रहने वाला है। इसके अलावा बाकी आरोपी राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से उन्हें 205, लैपटॉप, 251 मोबाइल फोन, 70 सिम कार्ड, 127 एटीएम कार्ड और ढाई लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
  • Punjab News: पुलिस को खुला चैलेंज, SSP Office के बाहर से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस को खुला चैलेंज, SSP Office के बाहर से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिलें में लगातार हो रही लूटपाट की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालात यह हो गए है कि एसएसपी दफ्तर के पास ही लुटेरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जहां एसएसपी दफ्तर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। लुटेरे व्यक्ति से 15 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

    हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान एसएसपी दफ्तर में पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक अंदर चल रही थी, जो अपनी उपलब्धियों पर जोर दे रही थी। इसी दौरान दफ्तर के बाहर लुटेरे द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

    पीड़ित जसवंत सिंह ने बताया कि वह किसी काम से एसएसपी कार्यालय के साथ लगे सचिवालय में आए थे। जैसे ही वह दफ्तर के अंदर जाने लगे, इसी दौरान पीछे से 2 आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उससे 15 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

    घटना के सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि यदि लुटेरे निडर होकर एसएसपी कार्यालय के बाहर ही वारदात करने लगे हैं, तो कानून तोड़ने वालों के दिलों में पुलिस का कितना डर और खौफ बचा है, यह साफ़ तौर पर दिखता है।

  • आरबीआई अधिकारी ने री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों का किया दौरा

    आरबीआई अधिकारी ने री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों का किया दौरा

    ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में 30 सितम्बर तक चल रहे री-केवाईसी और वित्तीय समावेशन शिविरों के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक आशीष शर्मा ने अपने दो दिवसीय दौरे में जिले की चार ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में भाग लिया। उन्होंने वित्तीय योजनाओं के अधिकतम लाभ को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    इस दौरान आशीष शर्मा ने आज ग्राम पंचायत ईसपुर, गुगलेहड़ जबकि गतदिवस कुठार खुर्द और हीरन पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएं आमजन को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं और इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने बैंक कर्मचारियों और संबंधित विभागों से इस अभियान को जनांदोलन की तरह लेने का आह्वान किया। मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक एसके सक्सेना ने बताया कि 30 सितम्बर तक जिले की सभी 245 ग्राम पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर पात्र व्यक्ति बैंकिंग और बीमा सेवाओं से जुड़ सके।

  • पुलिस ने चार घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, आरोपी युवक काबू

    पुलिस ने चार घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, आरोपी युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते बहडाला गांव में चोरी की वारदात को पुलिस ने चार घंटे के भीतर सुलझा लिया व मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गहने व 20 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि गांव बहडाला निवासी वीरेंद्र कुमार 16 जुलाई को अपनी पत्नी व पुत्र के साथ काम पर गया हुआ था। जब वे घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का लॉकर भी तोड दिया था। जब जांच की गई तो उसमें रखे गए सोने-चांदी के गहने और नकद 20,000 रुपये गायब पाए गए। चोरी किये गए सामान की कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की।

    वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रितिक पुत्र रामलाल निवासी सफावादी गेट, घुंगियां बस स्टैंड रोड, पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने परिवार सहित बहडाला क्षेत्र में अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी और गुप्त सूत्रों का सहारा लेते हुए आरोपी को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Haryana News: मंत्री के PA को पत्रकारिता की आड़ में Blackmailing करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: मंत्री के PA को पत्रकारिता की आड़ में Blackmailing करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के निजी सहायक से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पीए दीपक कौशिक के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक झूठी और भ्रामक खबर चलाकर उनकी छवि खराब करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले की जांच के बाद पंचकूला पुलिस ने के-9 मीडिया चैनल के संचालक अरुण कुमार को 16 जुलाई को गोहाना में से गिरफ्तार कर लिया है।

    सामने आई जानकारी के मुताबिक, दीपक कौशिक निवासी सैक्टर-20 पंचकूला ने 10 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के ऑफिस में बतौर सिविल इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। 5 जुलाई को वह मंत्री के साथ सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर के-9 मीडिया नाम के चैनल द्वारा झूठी खबर प्रसारित होने की जानकारी मिली की जिसमें बताया गया है कि मंत्री के.पी.ए ने चंडीगढ़ स्थित एक कोठी महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ की है। वहीं वास्तविकता यह भी है कि पी.ए ने सफाई कर्मचारी को सिर्फ सफाई अच्छे से न करने की बात पर टोका था। सफाई कर्मचारी से खुद एक वीडियो जारी कर किसी भी तरह की छेड़छाड़ से मना कर दिया है।

    एसीपी विक्रम नेहरा ने मामले की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मंत्री के पी.आर.ओ लवेश शर्मा ने जब चैनल संचालक अरुण कुमार से बात की तो उसने खबर हटाने के लिए पैसे मांगे। लवेश शर्मा ने इस बारे में उनके साथी अनिल शर्मा से बात करके कहा कि आप भी अरुण शर्मा से इस बारे में बात करें जिस पर अरुण शर्मा ने पैसों की डिमांड की थी। जांच में यह भी सामने आया था कि यह खबर खरी-खरी न्यूज और सत्य खबर नाम के फेसबुक चैनलों पर भी प्रसारित हुई थी। इनको भी जल्द जांच में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा यदि इस खबर चलवाने के लिए प्रेरित करने वाले किसी ओर की भागीदारी पाई गई तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    आगे एसीपी ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर-5 थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2), 353 (2) और 308 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई गई है। इसमें साइबर क्राइम थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर युद्ववीर सिंह और सेक्टर-5 थाना में तैनात जांच अधिकारी भूप सिंह ने मामले की बारीकी से भी जांच की है। जांच के दौरान गवाह सचिन के द्वारा दिए गए एक लाख रुपये मौका से बरामद किए गए है। इसकी जानकारी पहले ही शिकायतकर्ता दीपक कौशिक ने पुलिस को दी थी। इसके अलावा अरुण कुमार के पास दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गौरतलब है कि के-9 मीडिया संचालक अरुण कुमार के खिलाफ पहले भी भ्रामक खबर चलाने का मुकदम थाना गोहाना में दर्ज हो चुका है।

    पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार को 16 जुलाई को गिरफ्तार करके आज अदालत में पेश किया है। वहां से उसको 1 दिन की पुलिस रिमांड कर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल और लैपटॉप को भी बरामद किया है जिससे वीडियो अपलोड हुई थी।

  • वॉलीबॉल स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखे आपदा से बचने के गुर

    वॉलीबॉल स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखे आपदा से बचने के गुर

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ विद्यालय  वालीबाल के स्कूली छात्रों ने आपदा से लड़ने  के गुर सीखे। जागरूकता अभियान की मुहिम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल  वालीबाल के  स्टुडेंट्स ने रेस्क्यू के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की। मॉकड्रिल में होमगार्ड्स विभाग के कम्पनी कमांडर  मोहिंदर सिंह ने आपदा के दौरान बचाव के विभिन्न तरीके बताए। घायलों के एक स्थान से सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रैक्टिकल करवाया गया।

    बताया गया की आपदा  की घटना घटित होने पर टोल फ्री नंबर 1077 डायल करें।ओर  विभाग की सेवाए लें।  इस दौरान ये भी बताया कि आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर  होना सबके लिए  जरूरी है ।प्रेक्टिकल करके दिखाए गए। उन्होंने  स्टूडेंट्स से  जागरूकता  को जन जन  तक पहुंचाने का आवाहन किया।इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल समेत अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।