Blog

  • सुबह-सुबह 3 मंजिला गिरने से 7 घायल, रेस्क्यू जारी

    सुबह-सुबह 3 मंजिला गिरने से 7 घायल, रेस्क्यू जारी

    मुंबईः जिले के बांद्रा (पूर्व) में शुक्रवार को 3 मंजिला चॉल के ढहने की घटना सामने आई है। चॉल नंबर 37 में ग्राउंड प्लस 3 मंजिला संरचना की दूसरी और तीसरी मंजिल पूरी तरह ढह गई, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह 5:56 बजे की है। बताया जा रहा है कि बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर में स्थित नमाज कमेटी मस्जिद के पास चॉल नंबर 37 अचानक ढह गया। चॉल के ढहने से उसके मलबे के नीचे कई लोग दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

    मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने सुबह 6:19 बजे इस घटना को लेवल-I घोषित किया। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनुमान है कि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और बीएमसी के वार्ड कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। फिलहाल चॉल के गिरने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

    इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। यह हादसा एक बार फिर महाराष्ट्र में जर्जर और असुरक्षित इमारतों की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। यह हालिया वर्षों में इमारत गिरने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले, 20 मई को महाराष्ट्र के कल्याण में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल का स्लैब अचानक गिर गया था। यह स्लैब सीधा नीचे तक धंस गया, जिससे इमारत के निचले मंजिलों में रह रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा, 27 जुलाई 2024 को नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हुए थे।

     

  • आज का राशिफल 18 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 18 जुलाई, 2025

    आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है।

    मेष राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके रिश्ते में मिठास आएगी। लव पार्टनर आज के दिन को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको बढ़िया धनलाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता रह सकती है। जो विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। माता लक्ष्मी की भी आज आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।

    कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा, आपके जूनियर्स भी आपसे काम सीख सकते हैं। आज का दिन आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, अपने खान – पान पर ध्यान दें।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनको आज बड़ी डील मिलने के संकेत है। इस राशि के व्यक्ति आज किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर पर अचानक से मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। माता लक्ष्मी आपको धन लाभ भी आज दिला सकती हैं।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।


    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रोज की अपेक्षा व्यापार में आज आपको अधिक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर तबादले का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।

    कुम्भ राशि:आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं नयी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में धनलाभ होने के साथ-साथ, खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप लोग मूवी देखने भी जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनको सही दिशा मिलेगी। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए।

     

  • कुटलैहड़ की रामगढ़ धार के गहरा गांव में अवैध खैर कटान पर बड़ा खुलासा

    कुटलैहड़ की रामगढ़ धार के गहरा गांव में अवैध खैर कटान पर बड़ा खुलासा

    स्थानीय वन रक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

    गांव के एक व्यक्ति ने लिखित रूप में डीएसपी ऊना एवं रेंज ऑफिसर खुरवाई को दी शिकायत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के रामगढ़ धार क्षेत्र के गहरा गांव में अवैध खैर कटान मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा डीएसपी ऊना और रेंज ऑफिसर रामगढ़ धार को दिए गए पुख्ता साक्ष्यों और लिखित बयानों के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। बयान में उस व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि जब गहरा गांव में खैर के अवैध कटान की जांच के लिए वन रक्षक और डिप्टी रेंजर तलमेहड़ा क्षेत्र में पहुंचे थे, तब उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि आपने बयान देने हैं कि आपको कुछ नहीं पता। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जो व्यक्ति खैर के अवैध कटान में पहले से संलिप्त रहे हैं, वे जांच के समय वन रक्षक और डिप्टी रेंजर की टीम के साथ देखे गए। इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि क्या वास्तव में जांच निष्पक्ष हो रही थी, या फिर यह केवल औपचारिकता निभाने की कवायद थी।

    आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने दावा किया है कि यही लोग वर्षों से गहरा गांव और आसपास के क्षेत्रों में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई करते आ रहे हैं और वन विभाग के कुछ अधिकारी इन्हीं के संरक्षण में कार्य कर रहे हैं। स्थानीय व्यक्ति के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने वन रक्षक को तलब किया और पुलिस चौकी जोल को स्पष्ट निर्देश दिए कि वन रक्षक सहित संलिप्त सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। पुलिस ने इस मामले को अब आपराधिक साजिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की दिशा में जांच के लिए आगे बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार उधर  विजिलेंस टीम ऊना ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए रामगढ़ धार के रेंज ऑफिसर से उक्त वन रक्षक के अवैध कटान को लेकर कुछ जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों की जांच के बाद इस अवैध कटान से जुड़े कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह सिर्फ एक गांव या एक क्षेत्र तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है जिसमें रसूखदार लोग भी शामिल हो सकते हैं।

    इस मामले पर रेंज ऑफिसर रामगढ़ धार संदीप कुमार से बात की गई, तो उन्होंने भी पुष्टि की कि उन्हें एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा लिखित बयान प्राप्त हुआ है, जिसमें गहरा गांव के सरकारी जंगल से अवैध खैर कटान की जानकारी दी गई है। संदीप कुमार ने कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल नामजद व्यक्तियों के पुलिस चौकी जोल में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी, नौकरी का दिया झांसा

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी, नौकरी का दिया झांसा

    चंडीगढ़: दशमेश सेवा सोसाइटी पर विदेश भेजने के नाम पर करीब 80 लोगों से ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सोसाइटी की ओर से पीड़ितों को विदेश में गुरुद्वारा साहिब के अंदर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से लगभग 5-5 लाख रुपये ठगे गए हैं।

    इस मामले में आज सारा पीड़ित परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित पुलिस थाना मेें पहुंचे और वहां पर थाना प्रभारी को औपचारिक शिकायत सौंप दी। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी व्यक्ति चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित मकान नंबर 245 में रह रहा था । उसने लोगों को गुरुद्वारा में हेड ग्रंथी, ढोलकी वादक, ड्राइवर और लंगर हाल में खाना बनाने जैसी नौकरियों का झांसा दिया।

    आरोप लगाया गया है कि सिख समुदाय से जुड़े इन परिवारों से करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से गुहार भी लगाई है कि उन्हें न्याय दिलवाए जाए। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि चंडीगढ़-मोहाली ट्राई-सिटी क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का रैकेट सरेआम चल रहा है और कई लोग इसका रोज शिकार हो रहे हैं हालांकि यह मामला खास इसलिए है क्योंकि इसमें सिख परिवार के साथ ठगी करने वाला खुद भी सिख है।

    शिकायत में यह बताया गया है कि इस ठगी में दो अन्य प्रभावशाली लोग एक वकील और बिजली विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। पीड़ितों का कहना है कि इन दोनों की मिलीभगत से यह ठगी संभव हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह खुराना निवासी सेक्टर-35 चंडीगढ़ है जो पहले भी इमीग्रेशन फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरु कर दी है।

    इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी से बात करने की भी कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि हमें शिकायत मिली है और इस व्यक्ति के खिलाफ पहले भी हमारे ही थाने में मामला दर्ज है। यह जमानत पर बाहर आया हुआ है जो भी बनती कार्रवाई है हम जरुर करेंगे।

  • Punjab News: घर के बाहर से चोरी हुआ मोटरसाइकिल, घटना CCTV में कैद

    Punjab News: घर के बाहर से चोरी हुआ मोटरसाइकिल, घटना CCTV में कैद

    मोगा: पंजाब में चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आती है जिसके बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो जाता है। अब एक ताजा मामला मोगा से सामने आया है जहां पर काले रंग की Splendor मोटरसाइकिल (PB 29 P 4813) घर के बाहर खड़े सीसीटीवी में दिख रही है।

    इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मुंह ढककर कान पर फोन लगाकर आता है और आगे जाकर फिर अचानक पीछे मूड कर आता है और पास में खड़ी बाइक को लेकर मौके से फरार हो जाता है। यह सारी घटना वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

    जांच में जुटी पुलिस

    सिटी 1 के थाना प्रभारी वरुण ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरत से जांच शुरु कर दी है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आस-पास में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसको जल्द ही ट्रेस करके कानून के अनुसार, चोर को पकड़ कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • “एक युद्ध, नशे के विरुद्ध”: महाविद्यालय बंगाणा में जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

    “एक युद्ध, नशे के विरुद्ध”: महाविद्यालय बंगाणा में जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में “एक युद्ध, नशे के विरुद्ध” थीम के अंतर्गत नशाखोरी और नशा तस्करी के विरुद्ध एक प्रभावशाली जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार एंटी ड्रग क्लब की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध संगठित होकर खड़े होने के लिए प्रेरित करना था।

    इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता में दिव्यांशु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया, वहीं वैदेही शर्मा द्वितीय स्थान और तनु ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर क्लब के सदस्य डॉ. विनोद कुमार एवं प्रोफेसर सिकंदर नेगी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक दिशा में ले जाने में सहायक होते हैं।

  • थैंक्यू..डीसी सर, प्रेम आश्रम के विशेष बच्चों ने उपायुक्त से मिलकर साझा की खुशी

    थैंक्यू..डीसी सर, प्रेम आश्रम के विशेष बच्चों ने उपायुक्त से मिलकर साझा की खुशी

    ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की स्क्रीनिंग को निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए जताया आभार

    ऊना/सुशील पंडित: प्रेम आश्रम स्कूल ऊना के विशेष बच्चों और स्टाफ ने गुरुवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल से भेंट कर जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में दी गई निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया। यह सुविधा मैहतपुर स्थित गुलमोहर सिनेमा हॉल में प्रेम आश्रम द्वारा बच्चों के लिए आयोजित ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें दिव्यांग बच्चों को केंद्र में रखकर बनाई गई इस प्रेरणादायक फिल्म को दिखाया गया। जिला प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए आने-जाने की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ इस अनुभव का आनंद उठाया।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उनके चेहरों पर प्रसन्नता देख गहरी संतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से दिव्यांगजनों को सहयोग और सम्मान देना ही समावेशी विकास की सच्ची दिशा है।

    उन्होंने प्रेम आश्रम द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों में हर संभव सहयोग देगा। उपायुक्त ने कहा कि ये बच्चे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके लिए एक सकारात्मक, समावेशी और सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • राजकीय कन्या विद्यालय ऊना में छात्राओं से मिले उपायुक्त, 42 मेधावियों को किया सम्मानित

    राजकीय कन्या विद्यालय ऊना में छात्राओं से मिले उपायुक्त, 42 मेधावियों को किया सम्मानित

    अपना विद्यालय पहल के तहत गोद लिए स्कूल में पहुंचकर छात्राओं को दिए सफलता के बहुमूल्य सूत्र ऊना/सुशील पंडित:  उपायुक्त ऊना जतिन लाल गुरुवार को “अपना विद्यालय” पहल के तहत राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया, उनकी उपलब्धियों की सराहना की और 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 42 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। बता दें, “अपना विद्यालय” हिमाचल सरकार की वह अभिनव पहल है जिसके अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी सरकारी विद्यालयों को गोद लेकर उनकी गुणवत्ता, संसाधनों और विद्यार्थियों के समग्र विकास को नया आधार दे रहे हैं। विद्यालय से अपनापन दर्शाते हुए उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें  जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने को प्रेरित किया और सफलता के बहुमूल्य सूत्र दिए। अपने संबोधन में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सपनों को बड़ा रखिए और उन तक पहुँचने के लिए आत्मविश्वास, ईमानदारी और लगातार प्रयास को साथी बनाइए। उन्होंने छात्राओं से यह भी आग्रह किया कि वे किसी भी चुनौती से न डरें और अपने भीतर की क्षमता को पहचानें। कार्यक्रम में हुए संवाद सत्र में छात्राओं ने करियर, प्रशासन और शिक्षा से जुड़े प्रश्न अनेक पूछे। उपायुक्त ने सरल लेकिन प्रभावशाली ढंग से उनके सभी सवालों के जवाब दिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के प्रिंसिपल सुरेश ने कहा कि उपायुक्त द्वारा विद्यालय को गोद लिए जाने और उनके प्रत्यक्ष जुड़ाव से छात्राओं में आत्मबल बढ़ा है। वे अभिभूत हैं । उपायुक्त के सतत मार्गदर्शन से उन्हें जीवन में बड़े सपने देखने का हौंसला बढ़ा है। करियर को लेकर स्पष्ट सोच बनी है और संकल्पों को साकार करने को लेकर नई शक्ति का संचार हुआ है।
  • World Emoji Day पर जानें इससे जुड़ी खास बातें, देखें वीडियो

    World Emoji Day पर जानें इससे जुड़ी खास बातें, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: व्हाट्सएप्प से लेकर फेसबुक इंस्टाग्राम की चैट बिना इमोजीस के अधूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के इस मॉर्डन युग में यूथ अपनी फीलिंग्स इन इमोजी के जरिए ही शेयर करती है। चाहे खुशी हो या दुख हो सभी फीलिंग्स का इजहार इमोजीस के जरिए ही बयान करते हैं, लेकिन कभी यह सोचा है कि शब्दों को एक इमोजीस के जरिए बयान करने का सिलसिला कैसे शुरु हुआ।

    क्या आप जानते है कि इन इमोजी की खोज कैसे हुई। आज वर्ल्ड इमोजी डे है इसकी शुरुआत 1999 में जापान में हुई थी जिसे Shigetaka Kurita ने बनाया था, जो कि एक जैपनीज डिजाइनर थे और मोबाइल इंटरनेट प्लेटफॉर्म के लिए काम करते थे। शुरुआत में इन्होंने 176 इमोजी बनाए, जिनका मकसद बातचीत को और ज्यादा एक्सप्रेसिव बनाना था। इसके बाद jeremy burge नाम के व्यक्ति ने Emojipedia को इवेंट किया। जहां आप इमोजी से जुड़े इनफॉर्मेशन ले सकते है। इन्होंने ही वर्ल्ड इमोजी डे मनाने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद हर साल 17 जुलाई को इसे सेलिब्रेट किया जाता है।

    जानिए कुछ इमोजीस जो Feelings बयान करती हैं

    Smiling Face with Smiling Eyes इस इमोजी का इस्तेमाल थोड़ी खुशी दिखाने के लिए किया जाता है। (Face with Tears of Joy)– कुछ बहुत ज्यादा मजेदार लगने पर लोग ये इमोजी शेयर करते हैं। इस इमोजी का इस्तेमाल किसी को धन्यवाद करने, माफी मांगने या किसी से प्रार्थना करने के लिए किया जाता है। (Heart Eyes) – किसी चीज से बहुत ज्यादा प्यार या आकर्षण जताने के लिए। (Crying Face) – उदासी या निराशा दिखाने के लिए। (Smiling Face with Sunglasses) – कूलनेस या कॉन्फिडेंस दिखाने के लिए ये इमोजी शेयर की जाती है। (100) – परफेक्ट, या किसी बात से पूरी तरह से सहमती जताने के लिए। (Fire) – कोई चीज ट्रेंडिंग है या बहुत शानदार है, तो उसे बताने के लिए फायर इमोजी शेयर की जाती है। (Broken Heart) – दिल टूटना या किसी बात से गहरा दुख जताने के लिए लोग इस इमोजी का इस्तेमाल करते है।

     
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 469 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 469 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 469 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 141 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 95400/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 18 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1800/- रुपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत दो वाहनों के चालान करके कब्जे में लिया गया  तथा चालानों को आगामी कार्यावाही हेतु अदालत भेजा जा रहा है ।