Blog

  • Punjab News: इस इलाके में मिला अधजला व्यक्ति का शव

    Punjab News: इस इलाके में मिला अधजला व्यक्ति का शव

    होशियारपुरः जिले के गांव मन्ननहाना की हड्डारोड़ी के पास पुलिस को देर रात एक अज्ञात व्यक्ति की अधीजली लाश बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मन्ननहाना से जुड़ी सड़क पर पिछले लंबे समय से हड्डारोड़ी बंद पड़ी हुई है। वहीं रात के अंधेरे में आग की लपटें देखकर शक होने पर किसी व्यक्ति ने पुलिस चौकी कोटफतूही में सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और उन्होंने मौके पर आग बुझाई।

    इस घटना में व्यक्ति काफी जल चुका था और उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच के अनुसार लगभग 45 से 50 साल के व्यक्ति है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति करीब 60 फीसदी से अधिक आग में जल चुका है, उसे शव को हड्डारोड़ी से निकालकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना हैकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मोर्चुरी में 72 घंटों के लिए करवाया गया है।

    वहीं आसपास थानों में घटना की सूचना दे दी गई है। घटना स्थल को देखकर ऐसा लगता है कि इस आधे जले मृतक व्यक्ति को दूर से यहां गाड़ी में लाकर सुनसान हड्डारोड़ी में आग लगा दी गई ताकि उसकी पहचान मिटाई जा सके। कहा जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा बाइक चोर, हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा बाइक चोर, हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोग परेशान हो गए हैं। चोर प्रतिदिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लोगों की मेहनत की कमाई पर कुछ मिनटों में हाथ साफ करके रफ्फूचक्कर हो जाते हैं। इन चोरों को सबक सिखाने के लिए अब लोगों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। लोग सतर्क रहकर चोरों को सबक सिखा रहे हैं। ऐसा ही मामला फिरोजपुर के मुख्य बाजार से सामने आया है। जहां, लोगों ने एक चोर को पकड़कर छितर परेड की।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के मुख्य बाजार में एक चोर मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास में घूम रहा था। इसी दौरान उसने एक मोटरसाइकिल खड़ा देख उसका लॉक तोड़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बाइक का मालिक जब मोटरसाइकिल के पास आया तो वह युवक मालिक को ही बाइक साइड पर करने के लिए कहने लगा। तभी हंगामा हो गया और लोग इकट्ठे हो गए जिसके बाद लोगों ने पूछताछ की तो चोर उनके सही जवाब दे नहीं सका जिसके बाद लोगों ने तैश में आकर चोर की पिटाई कर दी। बाद में युवक चलाकी से लोगों के बीच में से फरार हो गया। वहीं घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।

  • इस मामले में पूर्व CM लालू यादव को Supreme Court से लगा बड़ा झटका

    इस मामले में पूर्व CM लालू यादव को Supreme Court से लगा बड़ा झटका

    बिहारः पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने लैंड फॉर जॉब से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि यह मामला अभी निचली अदालत में चल रहा है इसलिए वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। हालांकि सर्वोच्च अदालत ने मामले को जल्द निपाटने का भी आदेश दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद को निचली अदालत में सुनवाई में पेश होने से छूट प्रदान की है। बता दें कि लालू यादव को यह झटका तब लगा है जब प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मोतीहारी के दौरे पर आ रहे हैं।

    राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने के अनुरोध को खारिज करने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने 18 जुलाई को सुनवाई करते इस मामले में लालू यादव को झटका दिया है।

    इससे पहले दिल्ली हाइकोर्ट ने 29 मई को कहा था कि निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है। दिल्ली हाइकोर्ट ने सीबीआइ की प्राथमिकी को रद्द करने की लालू प्रसाद की याचिका पर सीबीआइ को नोटिस जारी किया और सुनवाई 12 अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

  • जज्बे को सलामः तूफान में फंसकर डूबी नाव, 120 घंटे समुद्र में तैरता रहा रवींद्रनाथ, देखें वीडियो

    जज्बे को सलामः तूफान में फंसकर डूबी नाव, 120 घंटे समुद्र में तैरता रहा रवींद्रनाथ, देखें वीडियो

    कोलकाताः बंगाल की खाड़ी में आए तूफान के कारण नाव डूब गई। जिसके कारण 15 साथियों के साथ रवीन्द्रनाथ समुद्र में फंस गया। दरअसल, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले का व्यक्ति रहने वाला ये शख्स अपने 15 साथियों के साथ बंगाल की खाड़ी में हल्दिया के पास मछली पकड़ने गया था। तभी अचानक समुद्र का रुख बदल गया तेज़ तूफान उठा, लहरें बेकाबू हो गईं और देखते ही देखते ट्रॉलर पलट गया।

    जिसके बाद हर कोई समंदर की विशाल लहरों में बह गया, वहीं रवीन्द्रनाथ भी लहरों में बह गया, लेकिन वो डरने वाला नहीं। पेशे से मछुआरा होने के कारण पानी उसका दुश्मन नहीं, साथी था और उसने हार नहीं मानी। इस घटना के बाद 5 दिन तक रवीन्द्रनाथ समंदर में अकेले तैरता रहा, न खाना, न पीने का पानी, सिर्फ़ ज़िंदा रहने की जिद मन में ठान रखी थी। जब बारिश होती, वो वर्षा जल पीकर खुद को जीवित रखता। हर पल मौत नज़दीक थी, लेकिन हिम्मत उससे ज़्यादा मज़बूत थी।

    5वें दिन… क़रीब 600 किलोमीटर दूर, बांग्लादेश के कुतुबदिया द्वीप के पास, एक जहाज़ ‘एमवी जवाद’ गुजर रहा था। जहाज़ के कप्तान ने दूर से समंदर में कुछ हिलता देखा। जिसके बाद ‘एमवी जवाद’ में मौजूद कैप्टन ने ध्यान से देखा कि कोई इंसान तैर रहा था। कप्तान ने फ़ौरन एक लाइफ जैकेट फेंकी, लेकिन रवीन्द्रनाथ तक वो नहीं पहुंची। फिर भी कप्तान रुके नहीं, उन्होंने सीमाओं, धर्मों, जातियों की रेखाओं को भुलाकर सिर्फ़ एक चीज़ देखी वो थी इंसान। कुछ दूरी पर रवीन्द्रनाथ फिर नज़र आए, और इस बार कप्तान ने जहाज़ घुमा दिया। लाइफ जैकेट फेंकी, और इस बार रवीन्द्रनाथ पकड़ने में कामयाब रहे।

    एक क्रेन से उसे ऊपर खींचा गया थका हुआ, अधमरा, लेकिन ज़िंदा। जब वो जहाज़ पर चढ़ा, तो पूरे जहाज़ के नाविक खुशी से चिल्ला उठे।वो सिर्फ़ एक इंसान को नहीं, इंसानियत को ज़िंदा देख रहे थे। उस लम्हे का वीडियो जहाज़ के एक नाविक ने रिकॉर्ड किया और वो दृश्य आज भी देखने वालों की रूह तक को हिला देता है।

     

  • जमीन को लेकर हुआ विवाद, देवर ने भाभी के सिर में मारी कुल्हाड़ी

    जमीन को लेकर हुआ विवाद, देवर ने भाभी के सिर में मारी कुल्हाड़ी

    जांजगीर-चांपाः जिले में 33 डिसमिल जमीन के लिए देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से मारने का मामला सामने आया है। घटना 16 जुलाई की रात 11 बजे की है। महिला को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है जहां 24 घंटे से वह अचेत पड़ी है।

    पुलिस मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। ग्राम भैंसदा में दोनों का घर आमने-सामने है। आरोपी देवर हितेंद्र तरुण (29) अपने बड़े भाई की 33 डिसमिल जमीन को 8 लाख में मांग रहा था, जबकि उसकी बाजार में कीमत करीब 14 लाख थी। बड़े भाई गिरधर सूर्यवंशी (40) ने पता किया, जहां ज्यादा रेट मिल रहा था, वहां बेच दिया। इसे लेकर दोनों भाई के बीच 15 दिन से विवाद था, जिसके बाद आरोपी ने घर घुसकर अपनी भाभी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के वक्त वह नशे में था। फिलहाल आरोपी हिरासत में है।

    हमले से महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फिलहाल, उसकी हालत 24 घंटे बाद भी गंभीर बनी हुई है। एसपी विवेक पांडेय ने बताया कि, पुलिस ने घायल महिला को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की स्थिति अभी गंभीर है। मामले की आगामी जांच जारी है।

  • अपनी सरकार के दावों की BJP नेत्री ने खोली पोल, नहीं होता बिना पैसे के कोई काम देखें वीडियो

    अपनी सरकार के दावों की BJP नेत्री ने खोली पोल, नहीं होता बिना पैसे के कोई काम देखें वीडियो

    कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक वीडियो सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा कुशीनगर की जिला उपाध्यक्ष नूतन दुबे ने अपनी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नूतन दुबे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को लेकर खुद को भ्रष्टाचार मुक्त साबित करने में जुटी हो, लेकिन दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री ने इन दावों की पोल खोल दी है।

    भाजपा महिला मोर्चा कुशीनगर की जिला उपाध्यक्ष नूतन दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री नूतन दुबे कहती नजर आ रही हैं कि प्रदेश सरकार के किसी भी दफ्तर में बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं होता। उन्होंने कहा, “सरकार की नीतियों को अधिकारी लागू नहीं कर रहे। अधिकारी तो बस लूट में लगे हैं। कोई भी काम कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।”

    नूतन दुबे ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री हमसे घूस का सबूत मांगते हैं, लेकिन हम कैसे दें? क्या जहां घूस दे रहे हैं वहां फोटो खींचें?” उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। भाजपा नेत्री ने यह भी दावा किया कि थानों में भी बिना पैसों के कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा, “चाहे तहसील हो या थाना, हर जगह पैसे देने पड़ते हैं। सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्ट हो चुके हैं।”

    भाजपा नेत्री के इस बयान के बाद विपक्षी दलों को सरकार पर निशाना साधने का बड़ा मौका मिल गया है। वहीं, प्रशासन अब तक इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दे सका है। भाजपा की ही नेत्री के इस वीडियो से सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या अब सरकार इन आरोपों की जांच कराएगी या एक बार फिर इसे आंतरिक असंतोष कहकर टाल दिया जाएगा – यह देखना दिलचस्प होगा।

     

  • मिट्टी बहने से हवा में झूलने लगा पुल, आवाजाही ‎पर लगी रोक, देखें वीडियो

    मिट्टी बहने से हवा में झूलने लगा पुल, आवाजाही ‎पर लगी रोक, देखें वीडियो

    झारखंडः जामताड़ा के दक्षिणबहाल जोरिया पर बना‎ पुल गंभीर खतरे की स्थिति में पहुंच गया है।‎ लगातार बारिश से पुल के चार पिलरों‎ के नीचे की मिट्टी बहने से ये पिलर अब‎ हवा में झूल रहे हैं। स्थिति को देखते विभाग ‎और जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुल से ‎होकर चार पहिया और भारी वाहनों के आवाजाही ‎पर रोक लगा दी है।

    यह पुल चितरा, सारठ एवं‎ देवघर से संपर्क का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन अब आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया ‎है। यात्री व वाहन चालकों को अब 15-20 ‎किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर पसोई ‎बाइपास होते हुए नेशनल हाइवे और साहिबगंज के‎ रास्ते से देवघर जाना पड़ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर‎ बैरियर लगाकर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दिया‎ है। साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए चौकीदार ‎की नियुक्ति भी कर दी गई है, ताकि कोई भी भारी‎ वाहन पुल पर न चढ़ सके।

    पथ निर्माण विभाग कार्यपालक अभियंता विक्की रवीश मुर्मू ने बताया कि दक्षिणबहाल जोरिया पर बनी पुलिया करीब‎ 30 वर्ष पुरानी है। विभाग ने वर्ष 2018-19 में इसे पूरी तरह जर्जर घोषित कर दिया था और इसकी स्थिति को लेकर ‎राज्य सरकार को रिपोर्ट भी भेजी गई थी। हालांकि, राज्य स्तर से अब तक पुल के पुनर्निर्माण या मरम्मत के लिए कोई ‎स्वीकृति प्राप्त नहीं हो सकी है।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी गैंगस्टर गिरफ्तार

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी गैंगस्टर गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी साथी गैंगस्टर रवि राजगढ़ को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि रवि राजगढ़ दोराहा थाना क्षेत्र के चणकोइयां खुर्द में जमीन विवाद से उपजे गोलियों के मामले में आरोपी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके पिता जगतार सिंह, जो गांव के सरपंच भी हैं, विदेश जा रहे थे।

    जब रवि अपने पिता से मिलने आया तो खन्ना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान रवि ने भागने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। उसके पास से 30 बोर का एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद हुआ है। गैंगस्टर को पायल में अदालत में पेश करके पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने 4 दिन का रिमांड मंजूर किया।

  • तेज बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, मकान ढहने से 2 की मौत

    तेज बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, मकान ढहने से 2 की मौत

    भोपालः छतरपुर में तेज बारिश से अलग-अलग गांवों में दो मकान ढह गए। पहली घटना में बेटी की मौत हो गई और मां घायल है। दूसरी घटना में युवक की जान चली गई। छतरपुर के धामची गांव में उर्मिल नदी का पानी घुसने से 200 परिवारों ने घरों की छत पर शरण ली। एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि टीमें भेजी हैं। 15 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया है।

    छतरपुर के रनगुवां बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह 4 बजे बांध के सभी 12 गेट खोले गए। बानसूजारा बांध का जलस्तर बढ़ गया। वीरवार रात करीब 11 बजे डैम के 3 गेट खोल दिए गए। 180 क्यूमैक पानी छोड़ा गया।
    कूटनी डैम के आज 3 गेट खोले जाएंगे। नदी में 50 क्यूमैक पानी छोड़ा जाएगा। टीकमगढ़ में पूनौल नाला उफान पर है। पुल के ऊपर से 3 फीट तक पानी बह रहा है। झांसी हाईवे पर ट्रैफिक बंद करा दिया गया है। टीकमगढ़, रीवा, सतना, डिंडौरी और मऊगंज में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल के 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश हो सकती है।

  • International Public School की वैन और पिकअप में टक्कर, टीचर और छात्रा की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

    International Public School की वैन और पिकअप में टक्कर, टीचर और छात्रा की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

    अमरोहाः जिले के हसनपुर गजरौला मार्ग पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कूल वैन और पिकअप में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन में सवार हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 6 वर्षीय अनाया पुत्री सत्यप्रकाश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय टीचर निशा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जिसमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

    कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसोली में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल स्थित है। वहां पर हसनपुर से बच्चे रोजाना वैन में सवार होकर पढ़ने के लिए जाते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार 7:20 पर भी बच्चे जा रहे थे हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक सामने से आ रही पिकअप से स्कूली वैन की जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बच्चों को किसी तरह से वैन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में वैन में सवार छात्र अभिनव, अभिकांत, अराध्यका, अरहम, अराहन, आरोही, काव्यांस, काव्या समेत 13 बच्चे घायल हो गए।

    जबकि अनाया सैनी की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा वैन चालक विशेष निवासी ग्राम सहसोली, शिक्षिका रुबी और शिक्षिका निशा निवासी कस्बा हसनपुर भी घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से पांच बच्चों को रेफर किया गया है। उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इलाज के दौरान शिक्षिका निशा की भी मौत हो गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूली वैन में सवार बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें से एक बच्ची की मौत हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।