Blog

  • Himachal News: सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, दंपति श्रद्धालु घायल

    Himachal News: सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, दंपति श्रद्धालु घायल

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव घालूवाल में दो बाईकों की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार श्रद्धालु दंपति जख्मी हुए हैं। मृतक युवक की पहचान निखिल(21) पुत्र विजय कुमार निवासी नंगल खुर्द के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति श्रद्धालु पीरनिगाह मंदिर से माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था। वहीं निखिल निवासी नंगल खुर्द जेजों मोड़ से  बाइक संख्या ( एचपी 80 ए 3932) पर सवार होकर घालूवाल की ओर आ रहा था। घालूवाल से पहले जब निखिल आगे चल रही कार से पास ले रहा था तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक के साथ टक्कर हो गई, जिससे पीछे चल रही कार की टक्कर से निखिल की बाइक अनवैलेंस हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में निखिल के अलावा दूसरी बाइक पर सवार सतविंद्र निवासी कपूरथला, पंजाब व उसकी पत्नी मीना भी घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर निखिल की मौत हो गई, जबकि दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने निखिल के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और कार की तालाश की जा रही है।
  • Punjab News: इस दिन PM Modi करेंगे हलवारा स्टेडियम का उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: इस दिन PM Modi करेंगे हलवारा स्टेडियम का उद्घाटन, देखें वीडियो

    जल्द इन मुद्दों को किया जाएंगा हल, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः हलवारा एयरपोर्ट टर्निमल को लेकर आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की टीम द्वारा हलवारा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएंगा। जिसके बाद एयर इंडिया को ओर से शुरुआत के लिए तारीख तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर आरोड़ा ने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों की भी जानकारी दी। जहां उन्होंने बूढ़े नाले की सफाई को लेकर चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

    वहीं उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कहा कि आज ट्रैफिक को लेकर मीटिंग की गई। जिसमें पुलिस को स्कूलों को लेकर हिदायतें दी गई कि स्कूलों लगने और छुट्टी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाकेबंदी की जाए ताकि बच्चों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं उन्होंने कहाकि 112 नंबर पर पब्लिक ट्रैफिक को लेकर आ परेशानियों को लेकर पुलिस से संपर्क कर सकती है। वहीं एनएचआई के प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन के साथ मीटिंग की गई, जहां रिव्यू मीटिंग में आ रही परेशानियों को जल्द हल करने के आदेश दिए गए। इस दौरान दो पुल को लेकर 15 तारीख का समय दिया गया है। हालांकि कैबिनेट मंत्री ने कहाकि पुल को देरी से शुरू किए जाने को लेकर पेनेल्टी लगाने के लिए कहा गया है। इस दौरान वॉल का टेंडर भी लगाया जा चुका है, जो कि जल्द शुरू हो जाएगा।

    बारिश के दौरान वॉटर लॉकिंग को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से मीटिंग की गई ताकि सड़कों पर पानी की व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाए। गलियों और मोहल्लों में बिजली की तारों सहित केबल और टेलीफोन की तारों को मेनटेन करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए है। जल्द आने वाले समय में लटकती तारों के मसलों को हल किया जाएगा। सेहत विभाग से डेंगू सहित अन्य बीमारियों को लेकर मीटिंग की गई। इस दौरान स्पोर्ट्स मामले में जिम को लेकर फंड जारी कर दिया है, जल्द गुरु नानक स्टेडियम में जिम की शुरुआत हो जाएगी। वहीं स्टेडियम को रेनोवेट करके सुधार किया जाएगा।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम को तेज करते हुए गांव बीड़ तालाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से आधा किलोग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन लाकर अधिक दामों में बेच रहा था। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई नशा तस्करों पर नकेल कसने की एक बड़ी कदम मानी जा रही है।

    गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले पुलिस ने 40 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। जिसके बाद अब भारी मात्रा में नशे की दूसरी बड़ी रिकवर की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में खलबली मच गई है और आम लोगों में पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: भारी मात्रा में नशे की खेप सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशे की खेप सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्री में चूरा पोस्त बरामद की है। आरोपी की पहचान जरनैल सिंह उर्फ जैला निवासी सोहन माजरा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी इनवेस्टिगेशन सौरव जिंदल ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।


    उन्होंने कहा कि एक मुखविर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से क्विंटल 35.480 किलो भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की है। सेक्खन माजरा रोड पर नाका लगाया हुआ था जहां सब इंस्पेक्टर इकबाल मुहम्मद को सूचना मिली कि बनूड़ का रहने वाला इकबाल सिंह है नशा बेचने का कारोबार करता है और अगर रेड की जाए तो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा जा सकता है। गुप्त सूचना के आधार पर परमजीत सिंह उर्फ पंमा के घर रेड की गई। रेड के दौरान तूड़ी वाले कमरे में डंप से चूरा पोस्त बरामद हो गई।

    इस मामले में एक और व्यक्ति जरनैल सिंह उर्फ जैले को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि इस से पहले भी वह कितनी बार भुक्की उन्होंने क्या लिया है और पंजाब में कहां बेच चुके हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि जरनैल सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले 3 से 4 साल से चूरा पोस्त बाहरी स्टेट से मंगवा रहा है और उसे तूड़ी वाले कमरे में डंप करके रखता था। जिसके बाद वह आईटी सिटी और बनूड़ इलाके में इसे महंगे दामों में बेचता था।

  • अनियंत्रित होकर नहर में गिरी Car, एक युवक की डूबने से मौत, देखें वीडियो

    अनियंत्रित होकर नहर में गिरी Car, एक युवक की डूबने से मौत, देखें वीडियो

    बीकानेरः छत्तरगढ़ में इंदिरा गांधी नहर में कार गिरने का मामला सामने आया है जिसमें सवार 2 युवकों में से एक की मौत हो गई जबकि एक बच गया। वहीं दूसरे युवक की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये रही कि कार से निकलकर अपनी जान बचाने वाले युवक ने हादसे के बारे में किसी को नहीं बताया। पूछताछ के लिए अब उसे थाने लाया गया है। हादसा के बारे में आगामी जांच की जा रही है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तरगढ़ में स्थित इंदिरा गांधी नहर की मुख्य शाखा आरडी 647 में एक कार गिर गई थी। इस कार में तुलछाराम उर्फ लक्ष्मण (25) पुत्र श्रवणराम मेघवाल निवासी घट्‌टू कोलायत और सुनील पुत्र संपत लाल मेघवाल (25) निवासी घट्‌टू नोखा कार में सवार थे। कार को सुनील चला रहा था। अचानक कार का बैलेंस बिगड़ा और नहर में गिर गई। तुलछाराम कार से बाहर नहीं निकल पाया जिससे वह ढूब गया। अब नहर में तलाश हो रही है। पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण भी शुक्रवार सुबह से उसकी तलाश कर रहे हैं।

    उधर, पुलिस सुनील को थाने लेकर पहुंची है। जहां उससे पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा रही है। डर के कारण उसने किसी को बताया नहीं या फिर कोई और कारण रहा? इस बारे में पता लगाया जा रहा है। छत्तरगढ़ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ ही ग्रामीणों ने कार को ढूंढ़कर बाहर निकाला। आगामी जांच जारी है।

  • Punjab प्रभारी के बेटे को बर्थडे वाले दिन ED ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस में रोष, देखें वीडियो

    Punjab प्रभारी के बेटे को बर्थडे वाले दिन ED ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस में रोष, देखें वीडियो

    रायपुर: शराब घोटाले मामले में ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आज चैतन्य बघेल का बर्थडे है और उन्हें भिलाई स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। इस दौरान कांग्रेस समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो गए। साथ ही गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम ने ईडी की गाड़ियों को वहां से मुश्किल से निकाला है। बता दें कि छतीसगढ़ के पूर्व सीएम के साथ-साथ भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी भी है।

    वहीं छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों को परेशान करने तथा उन्हें दबाने के लिए किया जा रहा है। ईडी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई शहर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। भूपेश बघेल ने कहा कि “आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है। पहले कवासी लखमा को टारगेट किया, देवेंद्र यादव को टारगेट किया और अब वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, हम न डरेंगे, न झुकेंगे।”

    वहीं चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के समय कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई में पुलिस से भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की और ईडी के वाहनों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ”हमारे बेटे को उसके जन्मदिन पर (ईडी ने) उठा लिया है।” महंत ने कहा, ”हम इस कदम का कड़ा विरोध करते हैं और विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं।” इसके बाद, भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सदस्य सदन से चले गए। शुक्रवार को राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र का आखिरी दिन है।

    कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की तरफ से पोस्ट में लिखा गया, “छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को अपने पालतू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। विपक्ष का जो भी नेता उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलता है, उस पर छापे डलवा दिए जाते हैं।” कांग्रेस ने इस पोस्ट में आगे लिखा, “भूपेश बघेल शुक्रवार को विधानसभा में पेड़ काटने का मुद्दा उठाने वाले थे, उससे पहले ईडी भेज दी गई। लेकिन पीएम मोदी याद रखें, इन गीदड़ भभकियों से कांग्रेस और उसके नेता डरने वाले नहीं। हम और मजबूती से आपके भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।”

  • जमीन पर सोए ममेरे भाई-बहन को सांप ने डसा, दर्दनाक मौत

    जमीन पर सोए ममेरे भाई-बहन को सांप ने डसा, दर्दनाक मौत

    गढ़वाः जहरीले सांप के डसने से 2 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे आपस में ममेरे भाई-बहन थे। घटना के वक्त घर में कोई भी बड़ा व्यक्ति नहीं था। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार (8) पुत्र नरेश भुईयां और बीनू कुमारी (10) बेटी अखिलेश भुईयां के रूप में हुई है।

    बुधवार को भी घर में दिन में एक सांप निकला था, जिसे परिजनों ने मार डाला था। वीरवार को कृष्ण और बीनू रात में खाना खाकर जमीन पर सोए हुए थे। साथ में 2 बच्चे चारपाई पर सोए हुए थे। जमीन पर सोए बच्चे जब सुबह होने पर नींद से नहीं जागे तो चारपाई पर सोए बच्चे ने उन्हें उठाने का प्रयास किया पर कृष्ण और बीनू नहीं उठे।

    इसके बाद बच्चों ने पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पड़ोसी ने आकर देखा तो दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। आशंका जताई गई कि बच्चों को सांप ने डंस लिया है। आनन फानन में आसपास के लोग इकट्ठा होकर दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक कृष्ण और बीनू ने घर में ही दम तोड़ दिया। बीनू टटीदीरी गांव की रहने वाली थी। वह फाटपानी अपने मामा के यहां आई हुई थी। वहीं दोनों के परिजन बिहार में मजदूरी करने गए थे। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

  • Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने फरीदाबाद से शुभम दुबे नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच में शामिल किया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार गोल्डन टेंपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल रही थी। इस धमकी भरी ई-मेल को लेकर जालंधर के मशहूर शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर को लेकर पुलिस स्तर्क हो गई है। ऐसे में श्री देवी तालाब मंदिर की सिक्योरिटी में बढ़ौतरी कर दी गई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंदिर की सिक्योरिटी बढ़ाई है। ऐसे में उनके साथ प्राइवेट सिक्योरिटी भी मंदिर के तीनों गेटों पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि मंदिर की सिक्योरिटी के लिए 8 मुलाजिम तैनात है। अमरनाथ यात्रा को लेकर सिक्योरिटी के पुख्ता प्रबंध किए गए है। ऐसे में मंदिर को आने वाले श्रद्धालु के बैग की तालाशी के बाद ही उन्हें मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है। वहीं मंदिर में 3 महिला मुलाजिम तैनात किए गए जो कि महिलाओं की जांच करने के बाद मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देती है।

    बता दें कि गोल्डन टेंपल को लगातार तीन दिनों से ई-मेल के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिल रही थी। जिसके बाद अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने फरीदाबाद से शुभम दुबे नामक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। जांच में सामने आया है कि शुभम बीटेक पास आउट है और विभिन्न कंपनियों में काम कर चुका है। उसके लैपटॉप और फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है।

    पुलिस ने कहा कि अभी तक पूरी सफलता नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में अमृतसर पुलिस ने दिल्ली, फरीदाबाद और तमिलनाडु पुलिस के साथ भी संपर्क किया है। तमिलनाडु के अधिकारियों ने भी बताया कि वहां भी ऐसी ई-मेलें मिली हैं। पुलिस कमिशनर ने कहा कि वीपीएन और तकनीक का उपयोग करके धमकाने वाले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस की टीम सक्षम है और हर दिशा से जांच चल रही है।

  • Punjab News: धरने पर बैठे एससी नेताओं की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    Punjab News: धरने पर बैठे एससी नेताओं की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    प्रदेश स्तर पर चक्का जाम करने की दी चेतावनी

    अमृतसरः जिले में हलके पश्चिमी के विधायक के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय ने आज भंडारी पुल पर भारी रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्थाओं के नेताओं ने विधायक के पोस्टर भी फाड़े। वहीं पुलिस ने पोस्टर फाड़ने वाले युवक को हिरासत में लेने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस तथा वाल्मीकि नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वाल्मीकि तीर्थ धूना साहिब ट्रस्ट के बाबा बलवंत नाथ और जग्गू प्रधान ने बताया कि विधायक द्वारा वाल्मीकि तीर्थ पर अपनी पार्टी का झाड़ू वाला चिन्ह लगाना पूरे समुदाय की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ट्रेलर था और यदि प्रशासन ने विधायक के खिलाफ बेअदबी का मामला दर्ज नहीं किया तो 20 जुलाई को संत समाज और संस्थाओं की बैठक के बाद मंगलवार को प्रदेश स्तर पर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान पोस्टर फाड़ने वाले युवक लवप्रीत सिंह ने कहा कि वह भगवान वाल्मीकि आश्रम से जुड़ा हुआ सेवक है। विधायक द्वारा की गई इस घटना से पूरे दलित समुदाय में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उसने गुस्से में आकर उसने पोस्टर फाड़े है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, एसपी हरपाल सिंह रंधावा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन ने वाल्मीकि नेताओं से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि समझौते के बाद वाल्मीकि समुदाय ने 4 दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया है। रंधावा ने कहा कि जिन पोस्टरों पर आपत्ति जताई गई है, उन्हें हटा दिया गया है।
  • Jalandhar News: बेसहारा पशु से टकराकर घायल व्यक्ति का फरिश्ता बनें ASI, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बेसहारा पशु से टकराकर घायल व्यक्ति का फरिश्ता बनें ASI, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला संघा रोड़ के अधीन आते गांव मोतीपुर से रामपुर जागीर के बीच बेसहारा पशु से टकराकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल व्यक्ति के लिए एएसआई गुरप्रीत सिंह फरिश्ता बनकर आए और उन्होंने व्यक्ति की जान बचाई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई ने बताया कि वह सीआईए में तैनात है। देर रात 10 बजे के पास वह घर जा रहे थे और उन्होंने देखा कि आवारा गाय से टकरा कर व्यक्ति घायल हुआ था। इस दौरान वह कुछ दूर आगे चल गया, लेकिन दोबारा वह वापिस आए और उन्होंने अन्य कार चालक को रोककर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

    घटना में व्यक्ति बेहोश था और उसके सिर पर गहरी चोट आई हुई थी, वहीं हादसे में व्यक्ति की बाजू टूटी हुई थी। एएसआई ने कहाकि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान वह 40 मिनट तक वहां रहे। 40 मिनट के बाद पीड़ित को होश आया और उसने अपने बारे में बताया। घायल व्यक्ति की पहचान दलबीर सिंह निवासी गांव तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है। वह बाइक पर घर जा रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। वहीं डाक्टरों ने प्राथमिक सहायता के बाद दलबीर को कपूरथला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पीड़ित परिवार के परिजनों के आने के बाद ही वह अस्पताल से घर गए।

    इस दौरान एएसआई ने लोगों से भी अपील की कि अगर रास्ते में वह कोई सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को देखते है तो उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाए ताकि घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। एएसआई ने बताया कि दलबीर सिंह के सिर की चोट बहुत गंभीर थी, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने एएसआई के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस का फर्ज ही समाज की सेवा करना है। वहीं एएसआई ने ड्यूटी के बाद भी समाज की सेवा की है और उसकी जान बचाई है। ऐसे में उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे फरिश्तों को सम्मानित करना चाहिए ताकि लोग रास्तों में हादसे का शिकार होकर घायल हो जाएं तो निडर होकर उनकी मदद के लिए आगे आएं, ना कि किसी कार्रवाई के डर से घायल व्यक्ति की तरफ मुंह फेर कर गुजरे।