Blog

  • Jalandhar के ASI के बाद इस जिले के इंस्पेक्टर ने बचाई 22 वर्षीय नौजवान की जान, हो रही तारीफ, देखें वीडियो

    Jalandhar के ASI के बाद इस जिले के इंस्पेक्टर ने बचाई 22 वर्षीय नौजवान की जान, हो रही तारीफ, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पुलिस की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, बीते दिन जालंधर में आवारा पशु के साथ हुए हादसे में घायल व्यक्ति की एएसआई गुरप्रीत सिंह ने जान बचाई। वहीं दूसरे मामले में बाजार में 22 वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आ गया और वहीं पर इंस्पेक्टर ख़ेम चंद तुरंत युवक को सीआरपी देकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद से दोनों पुलिस अधिकारियों की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सहित लोगों में काफी तारीफ हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक माता के साथ शॉपिंग करने आया हुआ था।

    इस दौरान युवक को हार्ट अटैक आ गया और वह बाजार में गिर पड़ा। घटना स्थल से गुजर रहे पंजाब पुलिस की पीसीआर की टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर ख़ेम चंद पाराशर ने देखा तो नौजवान की हालत नाजुक थी ओर उसका हार्ट नहीं चल रहा था। इंस्पेक्टर ख़ेम चंद ने तुरंत उसको सीआरपी देना शुरू किया ओर कुछ ही समय बाद नौजवान को होश में आना शुरू हो गया।

    जिसके बाद इंस्पेक्टर ने अपनी गाड़ी में नौजवान को बिठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पता लमें डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। इस घटना की सीसीटीवी काफी वायरल हो रही है और इंस्पेक्टर ख़ेम चंद पाराशर की काफी तारीफ हो रही है। वहीं इंस्पेक्टर ख़ेम चंद ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें यह सब जानकारी मिली थी ओर उन्होंने अपनी जानकारी के अनुसार इंसानियत समझते हुए यह काम किया है जो कि हर इंसान को करना चाहिए।

    दूसरी ओर जालंधर में एएसआई गुरप्रीत सिंह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे, जहां उन्होंने काला संघा रोड़ पर आवारा गाय की चपेट में आने से घायल व्यक्ति दलबीर को सड़क पर गिरा देखा। घटना के दौरान व्यक्ति के सिर पर चोट लगी थी और खून बह रहा था, वहीं उसकी एक बाजू हादसे में टूट गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर उसकी जान बचाई। इस मामले को लेकर एएसआई की काफी तारीफ हो रही है।

  • Punjab News: AAP MLA और सुनील जाखड़ में छिड़ा विवाद, किया चैलेंज

    Punjab News: AAP MLA और सुनील जाखड़ में छिड़ा विवाद, किया चैलेंज

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर में प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की कुछ दिन पहले दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या कांड के बाद लगातार राजनीति गरमाती जा रही है। इस मामले में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा का कत्ल करने वाले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसे लेकर राजनीतिक नेताओं के बीच एक-दूसरे पर राजनीतिक वार-प्रतिवार का सिलसिला जारी है।

    बल्लूआणा से आम आदमी पार्टी के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने आज अबोहर की दाना मंडी में अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि बीते दिनों पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा संजय वर्मा हत्या कांड को लेकर तंज कसा गया था कि असली गैंगस्टर वे हैं जो विधानसभा में सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर श्रद्धांजलि देते हैं और वे वर्मा परिवार से महीने और फिरौती लेते हैं। विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा यह आरोप सीधे तौर पर उन पर लगाया गया है।

    हालांकि इस मामले में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्या कांड के बाद आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट से इस हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी की फोटो आरजू बिश्नोई नाम के व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे वे पहचानते नहीं हैं।

    इस पर विधायक गोल्डी मुसाफिर ने कहा कि अगर ये आरोप उन पर साबित हो जाते हैं तो वे अपना इस्तीफा लेकर आएंगे, जो विधानसभा स्पीकर को सौंप देंगे और पार्टी से भी अपना इस्तीफा दे देंगे। लेकिन अगर पंजाब भाजपा अध्यक्ष द्वारा लगाए गए ये आरोप साबित नहीं होते हैं तो सुनील जाखड़ को सात दिनों के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी।

  • रास्ते में घेरकर बदमाशों ने किया सरपंच का गोलियां मारकर कत्ल

    रास्ते में घेरकर बदमाशों ने किया सरपंच का गोलियां मारकर कत्ल

    जींदः हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिंद के चाबरी गांव के सरपंच रोहताश की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रोहताश जींद से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिंडारा और रधाना गांव के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश उनके साथ धक्का – मुक्की करने लगे और इसी बीच उन्होंने रोहताश की लाइसेंस पिस्टल छीन कर उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल वहीं फेक मौके से फरार हो गए।

    46 साल के रोहताश को सिर में गोली लगी जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, मरने से पहले रोहताश ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन पर मदद मांगी थी। उन्होंने पुलिस को कहा था, कि कुछ अज्ञात बदमाश मेरे साथ हाथापाई कर रहे है और उन्होंने मेरी पिस्टल भी मुझसे छीन ली है। इसके साथ ही सरपंच ने पुलिस से उनकी जान बचाने की गुजारिश भी की। हालांकि पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक बदमाश घटना को अंजाम दे चूके थे।

    वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बेटे के बयान पर कत्ल की एफआईआर दर्ज की है। जींद के डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन-चार लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। जुलाना के पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा और खरकरामजी निराकार मंदिर के महंत सुखबीर दास भी अस्पताल पहुंच गए।

    दरअसल, पिंडारा और रधाना गांव के बीच कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ छीना-झपटी करते हुए लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और उनको गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बारे में सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक के पास ही रिवॉल्वर पड़ी मिली है। वहीं मोबाइल जेब में ही था। हालांकि गांव में किसी के साथ उनकी रंजिश थी या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

     

     

  • Jalandhar News: डॉ. अमित बंसल के खिलाफ ED की Raid को लेकर सिविल सर्जन का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डॉ. अमित बंसल के खिलाफ ED की Raid को लेकर सिविल सर्जन का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर जोन ईडी ने आज पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में रेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में 4 स्थानों पर रेड की गई। जिसमें ईडी की टीम ने डॉ. अमित बंसल और अन्य के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है।

    बताया जा रहा है कि अमित बंसल पंजाब राज्य भर में 22 नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। वहीं मामले की जानकारी देत हुए सिविल सर्जन गुरमीत वडियाल का कहना है कि अमित बंसल नकोदर में सहज अस्पताल सेंटर चलाते थे, जिसका 12 दिसंबर 2024 को लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उसके बाद 16 जनवरी 2025 को सेंटर को सील कर दिया था। जिसके बाद पता चला कि वह अन्य सेंटर भी चला रहे थे, जिसे पंजाब सरकार ने बंद कर दिया था या सील कर दिए थे।

    सिविल सर्जन ने कार्रवाई किए जाने को लेकर कहा गया कि जो दवाई दी जाती थी उस गोलियों का दुरुपयोग किया जाता था। जिसके चलते आज ईडी की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मरीज को दी जाने वाली दवाई का पोर्टल पर रिकार्ड दर्ज किया जाता है, ऐसा ना करने पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि अमित बंसल के पंजाब में 22 सेंटर चल रहे थे, जिसे बंद कर दिया गया था, उस दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग सेंटरों से गोलियां बरामद की गई थी। सिविल सर्जन ने कहाकि अमित बंसल को विजिलेंस ने उस दौरान गिरफ्तार किया था, लेकिन आज ईडी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अभी उनके पास कोई ज्यादा जानकारी नहीं है और ना ही ईडी की टीम द्वारा उनसे संपर्क किया गया।

    बता दें कि यह कार्रवाई सबसे पहले पंजाब पुलिस ने की थी, जिसके बाद डॉ. अमित बंसल के खिलाफ मामला दर्ज करके अमित को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जनवरी में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बंसल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विजिलेंस ने जिलों के सभी केंद्रों पर जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि डॉक्टर अमित बंसल पंजाब के 16 जिलों में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्र चलाता था। इस दौरान सेंटरों से अवैध बिक्री के लिए 31,000 से ज़्यादा नशीली गोलियों बरामद की गई।

    इसी के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पहले ही सभी नशा मुक्ति केंद्र निगरानी के दायरे में थे। विजिलेंस द्वारा बंसल की गिरफ्तारी के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 13 जनवरी को उसके नाम से संचालित सभी 22 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इसके बाद, उन जिलों में व्यापक जांच शुरू की गई, जहां उसके अवैध केंद्र चल रहे थे। हालांकि मार्च में अमित बंसल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से ज़मानत मिल गई थी।

    पटियाला पुलिस ने 16 अप्रैल को बंसल पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिसमें पटियाला स्वास्थ्य विभाग और पटियाला उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की तीन-सदस्यीय समिति की जाँच रिपोर्टों के आधार पर धारा 22, 25, 26, 29 और 32 शामिल हैं। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336 और 340(2) के तहत भी आरोप लगाए जाएँगे, जो मानव जीवन को खतरे में डालने और जालसाजी से संबंधित हैं।

     

  • सोलहसिंगी धार के नवयुवक मंडल हटवाना ने दिखाया मानवता का परिचय

    सोलहसिंगी धार के नवयुवक मंडल हटवाना ने दिखाया मानवता का परिचय

    जिला मंडी में आई आपदा पर पीड़ितों की सहायता, बांटी राहत सामग्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की सोलह सिंगी धार पंचायत के नव युवक मंडल हटवाना ने आपदा प्रभावित जिला मंडी में पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राहत सामग्री से भरी गाड़ी रवाना की। यह सेवा कार्य कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। राज कुमार मनकोटिया ने बताया कि जैसे ही उन्हें जिला मंडी में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी मिली, उन्होंने स्थानीय नव युवक मंडल के युवाओं को एकजुट कर इस कार्य के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने बताया कि यह केवल राहत कार्य नहीं बल्कि पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदना और कर्तव्य भावना की अभिव्यक्ति है। इस राहत अभियान में हटवाना क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ समाजसेवी किशोरी लाल हटली और क्षेत्र के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल राणा ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। सभी के संयुक्त प्रयासों से राशन सामग्री, कपड़े, जूते, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री एकत्र की गई। राहत सामग्री से भरी गाड़ी मंडी पहुंचने पर स्वयं राज कुमार मनकोटिया ने वहां जाकर राहत वितरण का कार्य किया।

    उन्होंने बताया कि राहत किट में आटा, चावल, दालें, तेल, नमक, मसाले, बिस्कुट, नमकीन, साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, तौलिए, कपड़े, बच्चों के लिए दूध पाउडर और अन्य जरूरी चीजें शामिल की गईं। इसके अतिरिक्त, कुछ अत्यधिक प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, ताकि वे तत्काल जरूरतों को पूरा कर सकें। राज कुमार मनकोटिया ने बताया कि जब उन्होंने पीड़ितों की आंखों में राहत और आभार के भाव देखे, तो उन्हें यह महसूस हुआ कि यह सेवा कार्य वास्तव में सार्थक हुआ है।

    राज कुमार मनकोटिया ने अंत में कहा कि यह राहत कार्य एक शुरुआत है और भविष्य में यदि जरूरत पड़ी तो नव युवक मंडल हटवाना सेवा के लिए सदैव तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में सेवा और समर्पण की भावना जाग्रत करने का यह एक सार्थक प्रयास है और हम आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी युवाओं को क्षेत्रवासियों ने भी सराहा और उनके इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

  • स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल अरनियाला में 26 को लगेगा उपभोक्ता जागरूकता शिविर

    स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल अरनियाला में 26 को लगेगा उपभोक्ता जागरूकता शिविर

    ऊना/ सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अरनियाला में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित होगा।

    कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष जोगेन्द्र कंवर ने बताया कि इस अवसर पर साइबर क्राइम और स्मार्टफोन के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएंगी। कार्यक्रम में प्रदेश में कार्यरत सभी प्रमुख टेलीफोन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उपभोक्ता अपने मोबाइल या टेलीफोन संबंधी शिकायतें इन प्रतिनिधियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका मौके पर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह भारतीय दूरसंचार विनायामक प्राधिकरण से साइबर क्राइम से संबंधित ट्राई और भारत सरकार द्वारा टेलीफोन उपभोक्ताओं के बचाव के लिए उठाए गए कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की खरीददारी में सतर्कता, बाट और माप संबंधी नियम, तथा प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में संचालित योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

  • Punjab News: खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल वैन, चालक फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल वैन, चालक फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में रामपुरा फूल के पाथफाइंडर ग्लोबल स्कूल की बच्चों से भरी वैन महिराज के खेतों में पलट गई। घटना के दौरान वैन में 34 बच्चें सवार थे। इस घटना को लेकर बच्चों में चीख पुकार मच गई। घटना सुबह 7 बजे की है। गनीमत यह रही कि हादसे में वैन में सवार कुल 34 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग तुंरत मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने तुरंत वैन में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि घटना के दौरान वैन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना रामपुरा सिटी की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची द्वारा स्कूल प्रशासन को को सूचना दी गई। जिसके बाद अन्य वैन के जरिए बच्चों को स्कूल भेजा गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: दिग्गज नेता ने शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: दिग्गज नेता ने शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वे पार्टी में हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और 2 बार खरड़ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। रणजीत सिंह गिल ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, दुर्भाग्यवश अकाली दल में कुछ ऐसे लोग आ गए हैं, जिनके फैसलों की वजह से जो दिल से अकाली दल से जुड़ा हुआ था, उसमें निराशा आ गई है। इसी कारण मुझे आज यह फैसला लेना पड़ रहा है। यह मेरे हलके (क्षेत्र) की भावनाओं का फैसला है।

    हमारा रविवार को बहुत बड़ा इकट्ठ हुआ था, जिसमें उन्होंने मुझसे अपनी बात कहने के लिए कहा था कि आप पार्टी अध्यक्ष साहिब से मिलकर बताएं। मैं मिलकर बता भी आया था, जो हमारे हलके की भावनाएं थीं, लेकिन अध्यक्ष ने हमें पूरी तरह से नजरअंदाज़ कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उन लोगों को प्रमोट करने लगी हैं, जिनका अकाली दल की ऑडियोलॉजी से कोई लेना-देना नहीं था। हमारे परिवार सालों से अकाली दल से जुड़े हुए हैं। आज जो फैसला लेना पड़ा है, वह मेरे हलके के लोगों की भावनाओं का फैसला है।

    पहले शिरोमणि अकाली दल के पीछे बेअदबी, डेरा प्रमुख को माफी देने और बरगाड़ी जैसे लगे हुए। चलो, फिर माफीनामा हुआ। हमारे धर्म में प्रथा है कि कोई सच्चे दिल से माफी मांगता है, तो उसे माफी दी जाती है। लेकिन उसके बाद जो श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को हटाने की प्रथा हुई है, उससे हमारे हलके के वर्करों में निराशा थी। हमने यह बात प्रधान साहब को बताई और कहा कि एसजीपीसी को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। जब यह बात पार्टी प्रधान को बताई गई, तो इसका खामियाजा यह भुगतना पड़ा कि जब पार्टी की कोर कमेटी या वर्किंग कमेटी बनी, तो उसमें हलके के नेताओं को कोई नुमाइंदगी नहीं दी गई, जबकि बाहर से लोगों को लाकर यहां लाया गया।

  • अंदरौली में विशाल दंगल सम्पन्न, रज्जाक मलेर कोटला रहे विजेता, ऊना के राहुल उपविजेता

    अंदरौली में विशाल दंगल सम्पन्न, रज्जाक मलेर कोटला रहे विजेता, ऊना के राहुल उपविजेता

    दंगल हमारी पौराणिक संस्कृति का प्रतीक, इसे संजोए रखना हमारा कर्तव्य:दविंदर भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर अंदरौली में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में हिमाचल व पंजाब के नामी पहलवानों ने भाग लिया और अपनी कुश्ती प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में पंजाब के रज्जाक मलेरकोटला ने उत्कृष्ट दांव-पेच दिखाते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। ऊना के राहुल को उपविजेता घोषित किया गया, वहीं तीसरे स्थान पर इमरान और चौथे स्थान पर गौरव रहे। दंगल का शुभारंभ कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने बतौर मुख्यातिथि दंगल में शिरकत करते हुए आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। बही दंगल कमेटी द्वारा दविंदर भुट्टो को दंगल में पहुंचने पर उनका ढोल की थाप पर भव्य स्वागत एवं मंच से सम्मानित किया।

    भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि दंगल केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन परंपरा, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने दंगल आयोजन समिति को ₹11,000 की धनराशि प्रदान कर आर्थिक सहयोग भी दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन देना चाहिए। दंगल के दौरान मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की भारी भीड़ ने दंगल का आनंद लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह,सुखदेव परमार,राकेश कुमार,नरेंद्र शर्मा,ओंकार सिंह,दिनेश कुमार, कमलजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

  • पीरनिगाह में पंजाब के युवक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा ,आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, युवक गिरफ्तार

    पीरनिगाह में पंजाब के युवक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा ,आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित धार्मिक स्थान पीरनिगाह में पंजाब के युवक से पुलिस ने देसी कट्टा पकड़ा है और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गुरसेवक सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी गांव कोटलाबेट डाकघर छोडियां तहसील समराला जिला लुधियाना (पंजाब) ने बताया कि बीते रोज यह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे और इसने अपना बाइक ख्वाजा मंदिर पीरनिगाह के पास खड़ा किया हुआ था ।

    रात के समय आरोपी हरजिन्द्र सिंह इसके मोटर साईकिल को चाबी लगाने की कोशिश करने लगा व हैंडल चैक करने लगा ।जिस पर इन्होंने उस लड़के को वहीं पर दबोच लिया। उसी समय उस लड़के के एक अन्य साथी ने पीछे से आकर इन दोनों को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए व उसके उपरान्त आरोपी लड़का व उसके तीन अन्य साथी अपने मोटर साईकिल पर सवार होकर वहां से भागने लगे तो मैंने व इसके मोसेरे भाई ने मोटर साईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को चलते मोटर साईकिल से ही पीछे खींच लिया । जिसने गुस्से में आकर एक देसी कट्टा (पिस्तौल) इनकी तरफ तान ली। जिसे इन्होंने देसी कट्टे सहित मौका पर ही धर लिया। आरोपित की पहचान हरजिन्द्र सिंह पुत्र सरदार हजुरा सिंह निवासी गांव पैली डाकघर सडोआ तहसील बलाचौर जिला एसवीएस नगर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया की पुलिस ने आरोपी हरजिन्द्र सिंह को गिरफतार कर लिए है और उसके पास से देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जायगा, पुलिस रिमांड के दौरान इसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा पाएगी यह किसी गैंग का हिस्सा है या नहीं ।