Blog

  • Jalandhar News: Burlton Park पहुंचे नगर निगम कमिश्नर, Royal Circus को लेकर दिया Ultimatum, देखें Live

    Jalandhar News: Burlton Park पहुंचे नगर निगम कमिश्नर, Royal Circus को लेकर दिया Ultimatum, देखें Live

    जालंधरः नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन अपनी टीम के साथ बर्ल्टन पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे प्रोजेक्ट का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान निगम कमिश्नर गौतम जैन ने बताया कि वह आज यहां प्रोजैक्ट का रिव्यू करने आए थे। मल्टीपल्स स्टेडियम का काम शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट को लेकर कुछ जरूरी निर्देश कॉन्ट्रैक्टर को दिए गए है, ताकि समय से पहले काम को मुकम्मल किया जा सके। वहीं जो पास में सर्कस जारी है उसको लेकर भी अल्टीमेटम जारी किया गया है।

    वहीं मौके पर निगम अधिकारी राहुल धवन ने बताया कि आन ग्राउंड काम शुरू हो चुका है। मौके पर पहुंच स्थिति का जायाज लिया जा रहा है। प्रोजेक्ट को लेकर शुरू किए गए काम की जांच की गई है। मौके पर प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्टर को बुलाया गया था और काम को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल उनके पास एक साल का समय है। उसी के हिसाब से हर सप्ताह काम को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी।

    हर सप्ताह में एक बैठक होगी, जिसमें पूरे प्रोजेक्ट के कामोें का रिव्यू किया जाएगा। कहीं कोई कमी दिखती है तो उसे दूर किया जाएगा। फिलहाल काम को लेकर कोई कमी नहीं पाई गई है। बस काम को स्पीड के साथ खत्म करने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं बर्ल्टन पार्क में चल रही रॉयल सर्कस को लेकर उन्होंने कहा कि रविवार तक का समय दिया गया है। जल्द ही उस साइड को साफ करवा दिया जाएगा, ताकि काम में किसी भी तरह की कोई अड़चन सामने न आए।

  • दीवार तोड़ते हुए सीधे घर की रसोई में घुसी बस, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    दीवार तोड़ते हुए सीधे घर की रसोई में घुसी बस, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कोडरमाः जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के कलीडीह, हलकुशा में एक अजीब मामला सामने आया है जहां, बीती रात एक बस घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए रसोई तक जा पहुंची। घटना के समय रसोई में महिलाएं खाना बना रही थीं। जोरदार आवाज सुनकर वे भाग निकलीं। मौके पर मोहल्ले के लोग भी जोरदार आवाज सुनकर बाहर आ गए और पुलिस को भी सूचित किया गया। गणिमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मां जानकी बस रोज सुबह सतगांवां के बासोडीह से नवादा जाती है। रात को नवादा से बासोडीह लौट रही थी। थाना प्रभारी सौरव शर्मा ने बताया कि चालक आमतौर पर बस को बासोडीह स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी करता है। संभवत: घटना के समय भी वह वहीं जा रहा था, लेकिन अनियंत्रित होने के चलते बस सीधे घर में घुस गई।

    दुर्घटना में मधुसूदन यादव का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। रसोई में रखा अनाज और बर्तन पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। घटना के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस मालिक को सूचित कर दिया है। मधुसूदन यादव ने नुकसान की भरपाई के लिए बस मालिक से मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब को धमकी देने के मामले में राउंडअप Shubham Dubey को लेकर CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब को धमकी देने के मामले में राउंडअप Shubham Dubey को लेकर CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः दरबार साहिब को मिली ईमेल धमकियों के मामले में अमृतसर पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध और भी बेहतर कर दिए हैं। पुलिस कमिशनर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गोल्डन टेम्पल के आसपास और अंदरूनी हिस्सों में एसजीपीसी के सहयोग से अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।

    डीसीपी लेवल के अधिकारी सीधे तौर पर निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने संगत को भरोसा दिलाया है कि पूरी जांच चल रही है और घबराने की कोई जरूरत नहीं। सुरक्षा प्रबंध मर्यादा के अनुरूप लागू की गई है। इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अमृतसर के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले की जांच पंजाब पुलिस स्टेट साइबर क्राइम और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच के दौरान कई विदेशी कंपनियों और सेवा प्रदाताओं से भी संपर्क किया गया है। पहली ईमेल में जो भी जानकारी मिली है, वह अधिकतर तमिलनाडु और स्थानीय राजनीतिक मामलों से संबंधित निकली है। पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि फरीदाबाद से शुभम दुबे नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच में शामिल किया है।

    बताया गया कि वह बीटेक पास आउट है और विभिन्न कंपनियों में काम कर चुका है। उसके लैपटॉप और फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि अभी तक पूरी सफलता नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में अमृतसर पुलिस ने दिल्ली, फरीदाबाद और तमिलनाडु पुलिस के साथ भी संपर्क किया है। तमिलनाडु के अधिकारियों ने भी बताया कि वहां भी ऐसी ई-मेलें मिली हैं।

    पुलिस कमिशनर ने कहा कि वीपीएन और तकनीक का उपयोग करके धमकाने वाले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस की टीम सक्षम है और हर दिशा से जांच चल रही है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि शुभम दुबे को केवल हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है, अभी तक उस पर कोई ठोस आरोप नहीं है। जांच के नतीजों के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

  • नशा मुक्ति केंद्र और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jalandhar ED की लुधियाना, मुंबई सहित 4 जगह पर Raid

    नशा मुक्ति केंद्र और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jalandhar ED की लुधियाना, मुंबई सहित 4 जगह पर Raid

    जालंधर, ENS: जालंधर जोन ईडी ने आज पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में रेड की। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में 4 स्थानों पर रेड की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने डॉ. अमित बंसल और अन्य के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि अमित बंसल पंजाब राज्य भर में 22 नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं।

    जानकारी के अनुसार निजी नशामुक्ति केंद्रों को उनके नशामुक्ति केंद्रों में नामांकित रोगियों को बीएनएक्स (बुप्रेनोरफिन/नालोक्सोन) दवा उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा गया है। दरअसल, ईडी टीम को सूचना मिली है कि नशे के आदी लोगों के पुनर्वास के लिए बनाई गई इन दवाओं का नशे के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच के दौरान, यह पाया जा रहा है कि डॉ. अमित बंसल ने पंजाब में अपने नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से नशा मुक्ति केंद्र की सुविधा का दुरुपयोग किया है और नशा मुक्ति दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल हैं।

    आरोप है कि औषधि निरीक्षक रूपिंदर कौर ने डॉ. बंसल को उनके अस्पतालों से दवाओं की चोरी से संबंधित गलत निरीक्षण रिपोर्ट भेजने में सहायता की थी। इस मामले में उन्हें शामिल किया गया है। इस मामले में बीएनएक्स की निर्माता एक फार्मा कंपनी, रुसन फार्मा लिमिटेड की भी तलाशी ली जा रही है।

     

  • Punjab News: International Open Masters Athletics में सुखजिंदर सिंह ने किया जिले का नाम रोशन, देखें वीडियो

    Punjab News: International Open Masters Athletics में सुखजिंदर सिंह ने किया जिले का नाम रोशन, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गांव सरावां के सुखजिंदर सिंह (लवली सरावां) ने फरीदकोट जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। सुखजिंदर सिंह ने 5 और 6 जुलाई को श्रीलंका में हुई 38वीं अंतरराष्ट्रीय ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स में हिस्सा लेते 2 पदक जीते है। सुखजिंदर सिंह ने शॉटपुट में पहला स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक और हैमर थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त करके रजत पदक जीता। सुखजिंदर सिंह पिछले 10 वर्षों से एथलेटिक्स खेल रहे हैं और वर्तमान में सरकारी हाई स्कूल सिवियां में कंप्यूटर अध्यापक हैं।

    सुखजिंदर सिंह अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए लगभग 50 पदक जीत चुके हैं। इनमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। सुखजिंदर सिंह केवल स्वयं खेलों में सक्रीय नहीं हैं, बल्कि गांव के युवाओं को भी खेलों से जोड़ रहे हैं। इसलिए वह गांव के युवाओं को हर सुबह और शाम खेलों के लिए तैयार करते हैं। वह उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण देते हैं और युवाओं को उस खेल के अनुसार तैयार करते हैं जिसमें उनकी रुचि होती है। गांव सरावां का यह नौजवान सोशल मीडिया पर भी फिटनेस से संबंधित कोचिंग और फिटनेस वीडियो साझा कर फिटनेस के लिए प्रेरित करता है।

    गांव में भी फिटनेस कैंप लगवाया गया है, ताकि युवाओं को सही दिशा में लगाया जा सके। वह अपने गुरु दादा जी को मानते हैं जो पंजाब पुलिस में पहलवान थे। वीडियो में इस दौरान सुखजिंदर सिंह ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से एथलेटिक्स खेल रहे हैं। उनके दादा जी पंजाब पुलिस में थे और एक पहलवान थे। उन्होंने उन्हें कुश्ती करते देखा और प्रभावित होकर उन्हें अपना गुरु माना और खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया, और अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गए हैं। वीडियो में उनके माता-पिता, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह और वर्तमान सरपंच ने अपनी खुशी व्यक्त करते कहा कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है कि उसने खेलों में उनके गांव, पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है।

  • Jalandhar News: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में व्यक्ति की मौत

    Jalandhar News: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: देहात के लांबड़ा में जालंधर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा चला रहे बुजुर्ग ट्रक से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 59 वर्षीय हंसराज निवासी गांव भगवानपुर, ताजपुर के रूप में हुई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच वरिंदर कुमार बब्बू ने बताया कि हंसराज सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वे एक्टिवा से बच्चों को स्कूल से छुट्टी के बाद घर ला रहे थे। इसी दौरान उनकी एक्टिवा हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के वक्त एक्टिवा पर बैठे छोटे-छोटे बच्चे डर तो गए लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई, वे सुरक्षित हैं।

    सरपंच ने कहा कि हाईवे पर बिना अनुमति खड़े बड़े ट्रक और ट्रालियां आम लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि गांव भगवानपुर के पास गली नंबर-2 के सामने हर रविवार को हाईवे पर भारी संख्या में बिना पार्किंग के ट्रक, बसें और ट्रैक्टर खड़े रहते हैं। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: 2 बाइक की टक्कर में पुल से 70 फीट नीचे गिरे युवक, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बाइक की टक्कर में पुल से 70 फीट नीचे गिरे युवक, एक की मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के नाभा में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां अल सुबह नाभा-भवानीगढ़ पुल पर 2 मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक 70 फीट नीचे पुल से गिर गया और इस घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं नौजवान का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवकों को पटियाला अस्पताल के लिए भेजा गया।

    दूसरी तरफ, दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार मां और बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नाभा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना स्थल पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण शहरवासियों में भारी आक्रोश पाया गया। हालांकि 108 एंबुलेंस ईएमटी का कहना है कि 108 एजेंसी का जीपीएस खराब है, इसलिए हम आपातकालीन सेवा नहीं दे सकते।

    मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसा में एक युवक पुल के नीचे गिर गया और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बहुत ही भयावह था और मौके पर कोई भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस मौके पर नाभा कोतवाली पुलिस के जांच अधिकारी चमकोर सिंह ने कहा कि इस हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि 2 मरीजों का नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

    पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

    गिरिडीहः शहर के पानीटंकी झगरी मोहल्ले में अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू नाम के व्यक्ति द्वारा अपने ही घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी देते मृतक के भाई सहजाद अंसारी ने बताया कि बुधवार रात सोनू और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह फिर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद सोनू ने ड्यूटी जाने की बात कही। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को पता चला कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सोनू का शव फंदे से लटका मिला जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

    मौक पर पहुंचे मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत होता है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे MP Gurjit Aujla, मिल रही धमकियों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब पहुंचे MP Gurjit Aujla, मिल रही धमकियों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसरः सच्चखंड श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की मिली धमकियों के बाद सांसद गुरजीत औजला आज श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आतंकी धमकियों की कड़ी निंदा की और कहा कि वह SGPC अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे, ताकि सुरक्षा के मसले पर गंभीरता से चर्चा हो सके।

    गुरजीत औजला ने कहा कि हरिमंदर साहिब मानवता का केंद्र है, जहां धर्म, जाति या भेदभाव से ऊपर उठकर हर वर्ग के लोग माथा टेकते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थान एक परमात्मा के होने का एहसास कराता है और यहां मिलने वाली आत्मिक शांति कहीं और नहीं मिलती। उन्होंने आतंकी धमकियों के पीछे छिपे तत्वों को मानवता विरोधी करार देते कहा कि जो लोग मानवता को धमकाते हैं, वे किसी भी धर्म या संस्कार से जुड़े नहीं होते। औजला ने सरकार से अपील की कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

    उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि सच्चखंड दरबार साहिब जैसे पवित्र स्थलों के लिए स्थायी सुरक्षा सेल बनाया जाए, जहां हाई-टेक स्कैनिंग, ड्रोन निगरानी और तुरंत कार्रवाई के लिए क्विक रिएक्शन टीम तैयार हो। यह मामला केंद्र सरकार के सामने रखा जाना जरूरी है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित हो।

    औजला ने कहा कि इस मुद्दे को किसी भी रूप में राजनीतिक नहीं बनाया जाना चाहिए, यह गुरुद्वारे की मर्यादा और सुरक्षा से जुड़ा है, जो सभी सरकारों और जनता की साझा जिम्मेदारी है। अंत में उन्होंने घोषणा की कि SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से उनकी आज ही मुलाकात होगी, जिसमें वे सुरक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। पता चला है कि यह गिरफ़्तारी तमिलनाडु से हुई है। सूत्रों का कहना है कि एक आरोपी का नाम दुबे है। हालांकि, जब इस मुद्दे पर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। पिछले 2 दिनों से तमिलनाडु में जांच टीमें सक्रिय थीं और लिंक तलाश रही थीं। 14 जुलाई से अब तक SGPC को 5 धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। इन मेल्स में गोल्डन टेंपल को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी।

    तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अब तक उजागर नहीं की गई है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह कोई अकेला साइबर हमला था या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या कट्टरपंथी साजिश है।