Blog

  • Jalandhar News: मेन सड़क पर HP का Tanker पलटने से हुई गैस लीक, बंद करवाया Cambridge School, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन सड़क पर HP का Tanker पलटने से हुई गैस लीक, बंद करवाया Cambridge School, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर से जालंधर जाने वाली सड़क पर देर रात एचपी गैस का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा आदमपुर एयरबेस के बिल्कुल करीब हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि टैंकर में गैस लीक हो रही थी। जिसके बाद गैस लीक होने के चलते पास में मौजूद Cambridge School बंद करवा दिया गया हैं। वहीं स्थानीय इलाके की बिजली और रेलवे मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

    दूसरी ओर जिस सड़क पर टैंकर पलटा है, उसे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। अधिकारी का कहना है कि हादसा रात 12 से 1 बजे के बीच हुआ और उस समय से लेकर सुबह 7 बजे तक टैंकर से गैस लीक होती रही। वहीं अधिकारी द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोग गैस के रिसाव वाली जगह को बंद करने में लगे रहे। हालांकि इस हादसे के बारे में एचपी गैस के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं व्यक्ति ने कहा कि उन्हें 6 बजे सूचना मिली है कि गैस टैंकर सड़क पर पलट गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा टैंकर से गैस लीक हो रही थी। वहीं गुरुद्वारा साहिब से सिंह साहिबों की मदद से गैस के रिसाव को बंद करवा दिया गया है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसपी गैस की कंपनी को सूचना दी गई। जिसके बाद गैस के प्लाट से कर्मी आए है और गैस को दूसरे टैंकर में शिफ्ट करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आदमपुर से बठिंडा की ओर गैस टैंकर जा रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। अधिकारी के अनुसार दूसरी गैस की गाड़ी से गैस को दूसरे टैंकर में शिफ्ट किया जाएगा। जिसके बाद टैंकर को सीधा करवाया जाएगा। लेकिन घटना स्थल पर स्थिति नियंत्रण है। अधिकारी ने कहा कि गैस प्लाट से ड्राइवर टैंकर में गैस भरवाकर निकला था, लेकिन गैस कंपनी के कर्मी भी हैरान है कि वह इस रूट पर क्यों पहुंच गया। पुलिस अधिकारी ने कहाकि गैस को दूसरे टैंकर में शिफ्ट करने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: फर्जी CBI और IPS अधिकारी बन Professor को किया Digitally Arrested, ठगे 20 लाख

    Punjab News: फर्जी CBI और IPS अधिकारी बन Professor को किया Digitally Arrested, ठगे 20 लाख

    लुधियानाः शहर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने 14 दिन तक एक प्रोफेसर को अपना शिकार बनाकर उससे 20 लाख रुपए ठग लिए। डॉ. दलपत सिंह गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी (गड़वासू) में प्रोफेसर है। आरोपियों ने खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर उन्हें वीडियो कॉल पर धमकाया और ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में फंसाने की बात कहकर डिजिटल अरेस्ट किया।

    जानकारी अनुसार प्रोफेसर को 2 जुलाई को एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को CBI अधिकारी बताया। वीडियो कॉल के जरिए फर्जी पहचान और केस से जुड़े कागजात दिखाकर प्रोफेसर को डरा दिया गया। उन्हें बताया कि वे ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंस चुके हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए तुरंत पैसे देने होंगे। डर के कारण डॉ. दलपत सिंह ने पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट से 10 लाख रुपए आरटीजीएस से ट्रांसफर किए और बाद में और पैसे भी ठगों को दे दिए। इस पूरे मामले में थाना साइबर सेल की पुलिस जांच कर रही है।एसएचओ सतवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इसके बाद 15 जुलाई को एक और वीडियो कॉल आई, जिसमें खुद को IPS बताने वाले शख्स ने 10 लाख रुपए और मांगे। इस बार प्रोफेसर ने बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लेकर रकम ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 2 से 15 जुलाई तक वह डिजिटल अरेस्ट में रहे। वह ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को पढ़ा रहे थे ताकि किसी को शक न हो। साइबर ठग उन्हें डराते रहे कि यदि उन्होंने किसी के साथ ये बात साझा की तो वह उन्हें जेल भेज देंगे।

    इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रोफेसर की पत्नी को जॉइंट अकाउंट से ट्रांजैक्शन का एसएमएस अलर्ट आया। उसने तुरंत पति से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों साइबर सेल थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर ठगों की पहचान और तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जिस बैंक के खातों में रुपए ट्रांसफर हुए है उनकी डिटेल भी खंगाली जा रही है।

  • Punjab सरकार का जनता को झटका, इतने फीसदी बढ़ाया Property Tax

    Punjab सरकार का जनता को झटका, इतने फीसदी बढ़ाया Property Tax

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने लोगों को बड़ा झटका दिया है। कैबिनेट बैठक में सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर रिहायशी और कामर्शियल प्रापर्टी टैक्स 5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। प्रापर्टी टैक्स लागू होने से लोगों की जेब पर बोज बढ़ेगा। ऐसे में अब भवन मालिकों को 5 प्रतिशत अधिक टैक्स देना होगा। स्थानीय निकाय विभाग ने इस बढ़ोतरी संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है, जोकि 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

    फ्लोर रेट्स नगर निगम, निगम परिषद और नगर पंचायतों के भवन पर लागू होते हैं, जिनमें आवासीय घर, फ्लैट्स, व्यावसायिक व औद्योगिक भवन, सामुदायिक केंद्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोशल क्लब, बस स्टैंड, गोल्फ क्लब आदि शामिल हैं। हाल ही में कलेक्टर रेट्स में हुई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए इन रेट्स में बढ़ोतरी की गई है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार केंद्र ने निर्देश दिया है कि शहरी स्थानीय निकायों में संपत्ति कर की न्यूनतम दरें जीएसडीपी के 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त उधार सीमा प्राप्त करने के लिए प्रचलित कलेक्टर रेट्स के अनुरूप होनी चाहिए। यह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत धन प्राप्त करने के लिए भी आवश्यक है। यही कारण है कि इनमें बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है, ताकि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत अधिक धन प्राप्त किया जा सके।

    इससे जहां शहरवासियों को महंगाई के बीच एक और झटका लगेगा, वहीं नगर निगम को दरें बढ़ने से सालाना चार करोड़ का इजाफा होगा। वहीं लुधियाना की बात करें तो निगम के अंतर्गत करीब पांच लाख मकान और व्यावसायिक भवन है जिसमें से नगर निगम के पास 4.80 प्रॉपर्टी का रिकार्ड है। जीआईएस सर्वे कर नए भवनों और कालोनियों को चिन्हित किया जा रहा है। प्रावधान के तहत हर साल राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत पांच प्रतिशत टैक्स में बढ़ोतरी का प्रावधान है। इस आदेश के बाद निगम ने इसे लागू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम की ओर से चिन्हित प्रॉपर्टीज के एरिया के हिसाब से 5 प्रतिशत अतिरिक्त दरें लगाने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, मांगी 40 लाख की फिरौती

    Punjab News: इस इलाके में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, मांगी 40 लाख की फिरौती

    अमृतसरः जैंतीपुर के चविंडा देवी में स्थानीय कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुंदर बेकरी के पास देर रात 3 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कुलवंत राज पुत्र लेख राज की सुंदर बेकरी के पास 3 अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई और उसके बाद आरोपी सभी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने कुल 4 फायर किए जो बेकरी के बाहर के शीशे में लगे।

    इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बेकरी मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने कहा कि कुछ दिन पहले कुलवंत राज पुत्र लेख राज के मोबाइल पर धमकी आई थी कि 10 तारीख तक तुम्हारे पास समय है।

    अगर तुम हमें 40 लाख रुपए नहीं दोगे तो हम तुम्हारे परिवार को नुकसान पहुंचाएंगे। मौके पर पहुंचे डीएसपी मजीठा पवन कुमार, एस.एच.ओ. कथिू नंगल जसविंदर सिंह, चौकी इंचार्ज चविंडा देवी रजिंदरपाल सिंह ने कहा कि घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है। वहीं पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • कांग्रेस के पूर्व CM के बेटे के घर ED की Raid

    कांग्रेस के पूर्व CM के बेटे के घर ED की Raid

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने ये कार्रवाई पीएमएलए के तहत की है। कहा जा रहा हैकि ईडी ने राजपुर के साथ-साथ कुछ और जगहों पर भी छापेमारी की है। भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी के साथ-साथ सीबीआई की भी जांच जारी है।
    शराब घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। ईडी की टीम तीन गाड़ियों में सुबह करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंची और सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में घर की तलाशी शुरू की गई।

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला की अगर बात करें तो 2019 से 2022 के बीच हुआ यह एक बड़ा घोटाला था। ईडी की जांच में इस घोटाले का खुलासा हुआ हैं। पार्ट-A कमीशन में कई डिस्टिलरियों से प्रति केस शराब की खरीद पर रिश्वत ली गई है। पार्ट-B कच्ची शराब बेची गई। बिना किसी रिकॉर्ड के देशी शराब बेची गई, जिससे राज्य सरकार को कोई राजस्व नहीं मिला। पार्ट-C कमीशन: डिस्टिलर्स से रिश्वत लेकर उन्हें बाजार में हिस्सा तय करने का मौका दिया गया। FL-10A लाइसेंस में विदेशी शराब सेगमेंट में रिश्वत के जरिए कमाई की गई। 2100 करोड़ रुपये का अवैध धन घोटाले से जुड़ा हुआ है।

    गौरतलब है कि यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का अंतिम दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा में रायगढ़ जिले में हो रही पेड़ कटाई का मुद्दा उठाने वाले थे। पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर उन्होंने हाल ही में ग्रामीणों से मुलाकात भी की थी। हालांकि आमतौर पर विधानसभा सत्र के दौरान वह रायपुर में रहते हैं, लेकिन इस बार वह भिलाई में ही मौजूद थे- जहां ईडी की टीम पहुंची।

  • Punjab News: हुल्लड़बाजी कर रहे कार सवार युवकों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, हुई छित्तर परेड, 3 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: हुल्लड़बाजी कर रहे कार सवार युवकों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, हुई छित्तर परेड, 3 काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फील्ड गंज इलाके में I-20 कार सवार तीन युवकों द्वारा हुल्लड़बाजी करने का मामला सामने आया है, जहां देर रात नशे की हालत में कार में सवार 3 युवकों ने हुल्लड़बाजी करते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा हैकि युवकों के साथ एक लड़की भी मौजूद थी। कार चला रहे व्यक्ति ने पहले एक्टिवा चालक को टक्कर मारी। उसके बाद उसने गाड़ी फील्डगंज में काफी दूर तक भगाते हुए कई वाहनों और कारों को टक्कर मारी।

    इस घटना के बाद आस-पास के लोगों और दुकानदारों ने तीनों युवकों को रोक लिया और उनकी जमकर छित्तर परेड की।वहीं मौका देख कार में सवार लड़की घटना स्थल से भाग गई। लोगों को तीनों युवकों ने जमकर गालियां दी। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए लोगों के साथ युवकों ने हाथपाई की। जिस कारण I-20 कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाजार में माहौल बिगड़ता देख तुरंत लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों युवकों को काबू कर लिया।

    रात 11 बजे तीनों युवकों का मैडिकल करवाया गया है। आज तीनों युवकों के होश में आने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी कि वह किस लड़की को अपने साथ लाए थे और कहां जा रहे थे। अभी तक तीनों युवकों की पहचान नहीं सकी। थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने कहा कि रात करीब 11 बजे के आस-पास की ये घटना है। वाहनों की तोड़फोड़ जैसा मामले अभी लोगों ने बताया है। तीनों युवकों को काबू करके इनका मैडिकल पुलिस ने करवा लिया है। आज इनसे पूछताछ करेंगे और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Stock Market: बिगड़ा शेयर बाजार, लाल निशान के साथ खुले Sensex-Nifty

    Stock Market: बिगड़ा शेयर बाजार, लाल निशान के साथ खुले Sensex-Nifty

    बिजनेसः शेयर मार्केट के लिए आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन नेगेटिव रहा। शुक्रवार को कारोबारी सेशन की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। सेंसेक्स 70 अंक की गिरावट के साथ 82,190 पर खुला, जबकि निफ्टी 13 अंक फिसलकर 25,099 पर आ गया।

    भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने से पहले निवेशक सतर्कता कर रूख अपनाए हुए हैं। साथ ही निवेशकों के रडार पर एक्सिस बैंक, विप्रो और LTIMindtree जैसी कंपनियां भी हैं, जिन्होंने FY26 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन कंपनियों के शेयर पर निवेशक नजरें गड़ाए हुए हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी अब मंदी के दौर में एंट्री ले चुका है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.05 परसेंट और 0.02 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई।

    स्टॉक 4% से ज्यादा टूटा एक्सिस बैंक
    पहली तिमाही में एक्सिस बैंक के कमजोर नतीजे नजर आए। बैंक का मुनाफा 3% बढ़ने के अनुमान के मुकाबले 4 परसेंट घट गया। ब्याज से कमाई भी उम्मीद से कम बढ़ी। इसके प्रोविजंस दोगुने से ज्यादा बढ़े। मैनेजमेंट ने कहा-ASSET QUALITY मापने के तरीकों में सख्ती का असर दिखाई दिया। एक्सिस बैंक का GDR करीब 5% टूट गया। सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 6,035 करोड़ रुपये से घटकर 5,806 करोड़ रुपये रहा। Q1 में NII 13,448 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,560 करोड़ रुपये रही। कमजोर नतीजों के बाद भी इस स्टॉक पर ब्रोकरेजेज बुलिश नजर आ रहे हैं। इनवेस्टेक और आईआईएफएल ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह एक्शन में आई पुलिस, इस इलाके में की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह एक्शन में आई पुलिस, इस इलाके में की Raid, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज सुबह सुबह भारी पुलिस फोर्स ने जिले भर के नशे के हॉटस्पॉट गांवों और इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस का कहना है कि नशा बेचने वालों पर लगाम कसने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए जिले के विभिन्न गांवों तथा आस-पास के कस्बों में घर-घर जाकर तलाशी ली जा रही है।

    इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर भी जांच की गई। इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने डॉग स्क्वाड की भी मदद ली ताकि कहीं छुपा हुआ नशा भी डॉग स्क्वाड की सहायता से जब्त किया जा सके। पुलिस का कहना है कि उन्होंने गांवों में यह अपील की है कि यदि कोई भी नशे का आदि है तो वह नशा छोड़ सकता है।

    ऐसे में पुलिस पूरी तरह उसकी मदद करेगी और उसके इलाज के लिए सरकार की ओर से उचित प्रबंध किए गए हैं। जिससे वह नशा छोड़ सके। साथ ही पुलिस ने कहा कि यदि कोई भी नशा बेचता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब सरकार के सीधे आदेश हैं कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः दिल्ली में स्कूलों को लगातार बम की उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं शुक्रवार यानी आज सुबह भी 20 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस और बम स्क्वाड दस्तों ने सभी स्कूलों को घेर लिया है और स्कूल परिसर में जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली है।

    दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को भी बम की धमकी मिली है। रोहिणी सेक्टर 24 के सोवरन स्कूल को भी बम से उड़ाने का धमकी भर मेल मिला है।

    फिलहाल दमकल विभाग की टीम और दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है और बम स्कॉड सभी स्कूल परिसरों में जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में दिल्ली के दस स्कूलों और एक कॉलेज को भी बम से उड़ाने धमकी मिल चुकी है। इसके बाद पुलिस ने स्कूलों परिसरों को खाली कराकर जांच की, लेकिन किसी भी स्कूल से कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं की गई।

    पुलिस के मुताबिक, बम की धमकी भरे मेल में लिखा गया था, “नमस्ते, मैं आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से काले प्लास्टिक के थैलों में छिपाया गया है। मैं आपमें से हर एक को इस दुनिया से मिटा दूंगा, कोई भी जीवित नहीं बचेगा। जब मैं खबर देखूंगा तो मुझे बहुत हंसी आएगी, क्योंकि मैं देखूंगा कि माता-पिता स्कूल में आ रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों के ठंडे, क्षत-विक्षत शरीर दिखाई दे रहे हैं।”

     

  • Punjab News: चाकू की नोक पर घर से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाकू की नोक पर घर से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शहीद भगत सिंह नगर इलाके में कारोबारी के घर में 2 बदमाश घुस गए। जहां बदमाशों ने कोरोबारी की पत्नी की गर्दन पर चाकू रखकर मुंह और हाथ बांध दिए। जिसके बाद वह घर से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान लुटेरे पत्नी के कानों से बालियां भी उतारकर ले गए और मुंह-हाथ बंधी पत्नी को सोफे पर फेंक दिया। जिस कारण महिला की कमर में चोट लगी और वह बेसुध हो गई।

    बताया जा रहा है कि लुटेरे नट बोल्ट बनाने वाले कारोबारी के घर से करीब डेढ़ तोले का सोना लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। सूत्रों मुताबिक पुलिस को फिलहाल अभी ये मामला शकी लग रहा है क्योंकि बीते दिन पुलिस ने पूरा दिन महिला से भी पूछताछ की है। वहीं पड़ोस में लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी चैक किया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति घर में आता हुआ पुलिस को नजर नहीं आया। पीड़ित महिला के खुद के घर में भी सीसीटीवी कैमरे लगे है, लेकिन वारदात के समय कैमरें बंद थे। जिस कारण पुलिस का शक और बढ़ गया है।

    उधर, पीड़ित गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया-रोजाना की तरह सुबह उठकर वह पाठ करने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसने देखा कि घर के मुख्य गेट के बाहर लाइट जल रही थी। जैसे ही वह लाइट बंद करने गई को सीढ़ियों के नीचे पहले से दो व्यक्ति खड़े थे जिनमें से एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया और दूसरे ने चाकू दिखाकर उसे घर के अंदर ले गए। गुरमीत मुताबिक बदमाशों ने उसकी चुन्नी के साथ ही मुंह और रुमाल के साथ हाथ बांध दिए। जिसके बाद वह बेसुध हो गई और लुटेरों ने उसे सोफे पर फेंक दिया।

    घटना के समय बाकी पूरी परिवार सो रहा था। घर की पहली मंजिल पर उसके बेटों का कमरा है। उसने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उसका गला रेत देने की धमकी दी। लुटेरों ने घर में रखे 5 लाख रुपए नकदी और सोने गहने लूट लिए। करीब 15 मिनट दोनों बदमाश घर में रुके। महिला ने कहा कि लुटेरों के जाने के बाद वह काफी मशक्कत के बाद अपने पति तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। उधर, थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल अधिकारियों ये मामले संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मुताबिक यदि मामले में कोई सच्चाई हुई तो जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।