ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 374 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 163 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 130600/- रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 58 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 7000/- रुपये वसूल किए।
Blog
-

Himachal News: पुलिस ने काटे 374 चालान
-

आपदा में राहत देने के लिए कर्मचारी तैयार : रजनीश शर्मा
ऊना/ सुशील पंडित: प्रदेश में आई आपदा की स्थिति में कर्मचारी वर्ग सरकार के साथ खड़ा है। यह बात अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कही ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में मंडी कुल्लू में आई आपदा से जान माल का खासा नुकसान हो चुका है ।

कहा कि पीड़ितों की नुकसान की भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन उन्हें बेहतर स्थिति में लाने के लिए कर्मचारी सरकार के साथ है। हालांकि सरकार आपदा पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता करने में जुटी है । उन्होंने कहा कि यदि सरकार आपदा पीड़ितों को राहत देने के लिए कर्मचारियों के वेतन की एक दिन के वेतन की कटौती करती है तो ऐसा पुण्य का कार्य करने व योगदान देने के लिए सभी सहर्ष तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को आर्थिक तौर पर विकसित करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है । आपदा से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर पीड़ित वर्ग की मदद करनी चाहिए ।
-

Punjab News: लूटपाट के मामलों में हथियारों सहित 7 गिरफ्तार, DCP का आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तीन थानों के मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी रमिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 3 थानों के अधीन हुई लूटपाट की वारदातों को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपियों के खिलाफ कई मामलों में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल, एक गंडासा, नकली पिस्टल, किरपाण, दातर और अन्य सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मनी पुत्र बहादुर सिंह निवासी कबीर नगर, लुधियाना, गुरप्रीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी लुधियाना, मनोज कुमार उर्फ मनु पुत्र सुरेश गर्ग निवासी कबीर नगर लुधियाना, लखवीर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी लुधियाना, कुलविंदर सिंह उर्फ गोलू निवासी लुधियाना, रमनदीप सिंह निवासी गांव ताजपुर, लुधियाना, अमित कुमार पुत्र करनैल सिंह और हरविंदर सिंह पुत्र दलविंदर सिंह के रूप में हुई है।
-

Punjab News: टिकट मांगने पर कंडक्टर को पीटा, छीनी नगदी, लड़की सहित 6 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो
लुधियानाः जगराओ के मल्ला गांव में पंजाब रोडवेज के बस कंडक्टर को पीटने की घटना सामने आई है। जहां टिकट काटने को लेकर लड़के के साथ कंडक्टर का विवाद हो गया। इस मामले को लेकर लड़के के युवकों को घटनास्थल पर बुला लिया और कंडक्टर की पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि लड़के ने बैग फाड़कर उसमें से 7500 रुपए निकाल लिए। इस दौरान पगड़ी उतारने के भी कंड़क्टर ने आरोप लगाए है। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना हठूर की पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर लड़की समेत 6 आरोपियों पर धारा 115 (2), 126 (2), 221, 132, 351 (1), 351 (3), 133, 311, 191 (3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान पूजा कौर निवासी गांव मल्ला, अर्शदीप सिंह अर्श निवासी गांव ढैपई, गग्गी, मोटू, बिल्ला और पवनदीप सिंह उर्फ पवना निवासी गांव मल्ला के रूप में हुई है।
Punjab: Conductor beaten up for asking for ticket, cash snatched, FIR lodged against 6 including a girl, watch videohttps://t.co/eZ3kWohfoc#EDRaids #SmritiMandhana #AhaanPanday #FridaysWithArmaan pic.twitter.com/xaLzKSneIe
— Encounter India (@Encounter_India) July 18, 2025थाना हठूर के एएसआई गीतइंदरपाल सिंह ने बताया कि तख्तूपुरा मोगा के रहने वाला पीड़ित तेजिंदर सिंह वह पंजाब रोडवेज में कंडक्टर है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि देर शाम वह ड्यूटी पर था और जगराओं से निहाल सिंह वाला की ओर जा रही बस में एक लड़की पीछे की सीट पर बैठी थी। इस दौरान उसके साथ एक लड़का भी था। टिकट काटने पर लड़की ने आधार कार्ड दिया, जिस पर नाम पूजा कौर लिखा था। आधार कार्ड के आधार पर टिकट काट दी गई। जब लड़के से टिकट के लिए कहा गया तो उसने कहा कि वह बस स्टैंड के बाहर उतर जाएगा। कंडक्टर ने बताया कि बस बाहर नहीं रुकेगी। लड़का उतर गया, लेकिन फिर बस में चढ़कर लड़की के पास बैठ गया।
दोबारा टिकट मांगने पर उसने बहस शुरू कर दी। इसी दौरान बस गांव मल्ला पहुंच गई। लड़के ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने जबरन बस रुकवाई और अंदर घुसकर कंडक्टर से मारपीट शुरू कर दी। हमले में कंडक्टर की पगड़ी उतार दी गई। केश वाला बैग फाड़कर उसमें से 7500 रुपए निकाल लिए। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लड़की समेत बाकी आरोपी फरार चल रहे है। गिरफ्तार आरोपियों में अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श व पवनदीप सिंह उर्फ पवना के नाम शामिल है।
-

Punjab News: 15 मिनट हुई बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, पानी में डूबा शहर, देखें वीडियो
पठानकोटः नगर निगम द्वारा एक ओर दावे किए जा रहे है कि उन्होंने बारिश के पानी से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। दूसरी ओर अगर ज़मीनी स्तर पर इसकी बात की जाए तो यह दावों से कोसों दूर नज़र आ रहे है। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कल 15 मिनट की हुई बारिश से शहर पानी में डूब गया। जिसके चलते 15 मिनट की बारिश ने ही नगर निगम की पोल खोलकर रख दी।
इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने ज़िला अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए नगर निगम में सत्तासीन कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि अगर निगम मेयर पन्ना लाल भाटिया काम नहीं करवा पा रहे हैं तो उन्हें अपनी कुर्सी से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जिले में अभी तक बारिश नहीं हुई है।
कल सिर्फ 15 मिनट की बारिश से निगम के दावों की पोल खुल गई है। 15 मिनट में ही शहर में पानी भर गया और पानी निकलने में लगभग 2 घंटे लग गए। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर उन्होंने निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar News: जज करियाना स्टोर से 70 हजार की नगदी सहित सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं होशियारपुर रोड पर स्थित जज करियाना स्टोर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर दुकान से नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वहीं चोरी की वारदात को लेकर पुलिस विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार सरबजीत सिंह ने बताया कि देर रात वह दुकान बंद करके गए थे, लेकिन आज सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा चोरों द्वारा दुकान का शटर तोड़ा हुआ था।
इस दौरान पीड़ित ने कहा कि दुकान से चोर 70 हजार की नगदी, हैल और बुल की बोतलों सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस की कार्रगुजारी पर गंभीर सवाल उठाए है। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को सुबह दे दी गई थी। लेकिन पुलिस घटना स्थल पर 4 घंटे की देरी से पहुंची। जहां 4 घंटे बाद पुलिस द्वारा मामले की शिकायत दर्ज की गई।
पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे, जिसका फायदा चोरों द्वारा उठाया गया। पीड़ित ने कहाकि नशेड़ी व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। देर रात कुछ नशेड़ी महिलाएं भी घूमती रहती है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। बता दें कि लगातार शहर में हो रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
-

Himachal News: 35 कावड़ियों की हरिद्वार से सातवीं कांवड़ यात्रा
23 को महाशिवरात्री पर शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक
ऊना /सुशील पंडित: हरिद्वार से पैदल जल लेकर आ रहे ऊना के 35 कांवड़िए 23 जुलाई के दिन सावन महाशिवरात्री के अवसर प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। ऊना के नारी ,धमांधरी आदि गांवों से इस बार 35 कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आ रहे हैं।
जिला के युवाओं की ये सातवीं कांवड़ धार्मिक पैदल यात्रा है। आज यात्रा का नौवां दिन है । यात्रा में नेत्र सिंह ,मंजीत सिंह ,शिव कुमार समेत अन्य शिव भक्त भगवान भोले शंकर का गुणगान करते ऊना की तरफ आ रहे है । भोले के भगत शिव कांवड़ मंडली शिव शंकर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा है और लोगों ने जगह जगह ठंडे,मीठे जल, चाय, फल, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई व भोजन आदि से सेवा कर रहे हैं ।
इन कावड़ियों ने बताया कि हरिद्वार से पैदल यात्रा के दौरान उन्हें हर स्थान पर भोजन व विश्राम आदि के लिए व्यवस्था मिली है। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुक्रवार को नौवां दिन रहा है, इस दौरान जय भोले शंकर का गुणगान करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को सावन महाशिवरात्री के मौके पर प्राचीन शिव मंदिर में हरिद्वार से लाए पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा व विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा ।
-

Jalandhar News: धूसी बांध का दौरा करने पहुंचे सांसद सीचेवाल और SDM, दिए ये आदेश
जालंधर, ENS: बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल, एसडीएम अमितपुर विवेक कुमार मोदि व वधीक डिप्टी कमिश्नर पेंडू विकास ने आज किसानों सहित धूसी बांध का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्रेनेस विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि धूसी बांध की उन सभी कोणों को तुरंत मजबूत किया जाए जो संवेदनशील हैं, ताकि यदि कोई बाढ़ जैसी स्थितियां बनती हैं, तो बांध को कोई नुकसान न पहुंचे।
संत सींचेवाल द्वारा अधिकारियों समेत दरिया के साथ लगते गांवों का दौरा किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धूसी बांध पर हुए अवैध कब्जे हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान राज सभा सदस्य ने कहा कि गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक धूसी बांध पर कई वर्षों से पक्की सड़क बनाने की जो मांग की जा रही थी, वह अब वह जल्द पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सड़क बनाने के लिए जल्दी टेंडर खुल रहे हैं।
संत सींचेवाल ने क्षेत्र के किसानों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई अमल में लाने की हिदायतें दीं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अग्रेतर प्रबंध सुनिश्चित बनाने के लिए पहले ही आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम शाहकोट शुभी आंगड़ा, ड्रेनेस विभाग के एक्सियन सरताज सिंह, तहसीलदार शाहकोट मनिंदर सिंह सिद्धू, बीडीपीओ परमिंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी और किसान भी मौजूद रहे।
-

Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर गर्माया मामला, टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले के हलका श्री हरगोबिंदपुर में अधीन आते गांव धारीवाल सोइया में जमीनी विवाद को लेकर मामला गरमा गया। दरअसल, जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग गुरमुख सिंह पानी वाली टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा हैकि बुजुर्ग का अपने भतीजे के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके बाद इंसाफ ना मिलने के कारण परेशान होकर बुजुर्ग गांव में बनी पानी वाली टंकी पर चढ़ गया।
गांव वासियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों 2 घंटे की मशक्कत के बाद ने बुजुर्ग को समझाकर टंकी से नीचे उतारा। गुरमुख सिंह का कहना है कि उसकी जमीन पर उसके रिस्तेदारों ने कब्जा कर लिया है। इस दौरान उसे घर भी रहने नहीं दिया जा रहा।
पीड़ित ने कहा कि उसने इस संबंध में कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायत की है, लेकिन इंसाफ ना मिलने पर आखिरकार वह मरने के लिए पानी वाली टंकी पर चढ़ गया। दूसरी तरफ गांव के सरपंच गुरनाम सिंह और पुलिस अधिकारी सब इंसपेक्टर रवेल सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि बुजुर्ग गुरमुख सिंह की जमीन पर उसके भतीजे परिवार ने कब्जा कर लिया है। पुलिस अधिकारी रवेल सिंह के अनुसार गुरमुख सिंह के भतीजों को बुलाकर दोनों पक्षों को बैठा कर मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
-

Punjab News: लगातार 5 वें दिन मिली गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोल्ड टेंपल को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। दरअसल, धमकी भरी ईमेलों का सिलसिला आज पांचवें दिन भी जारी रहा। जहां एक बार फिर से श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने जानकारी देते हुए कहा कि धमकी भरी ईमेलों के चलते संगत में चिंता का माहौल बन गया है।
कुलवंत सिंह मन्नन ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भले ही पुलिस ने फरीदाबाद से शुभम दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद भी ईमेल आने का सिलसिला नहीं रुका। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि किसी बड़े समूह या एजेंसी की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी गहरी जांच होनी चाहिए। शिरोमणि समिति ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 2-3 दिनों में दोषियों को पकड़कर सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई तो समिति प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगी।
समिति ने साफ किया कि धमकी भरी ईमेलें संगत की आस्था से खिलवाड़ करने वाला मामला है, जिसकी जांच में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आगे बातचीत करते हुए कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद सवेत मलिक ने भी इस मामले पर चिंता जताई है और कहा है कि वे भी केंद्रीय गृह मंत्री से बात करेंगे। मामले को लेकर दिल्ली तक जाने की तैयारी की जा रही है ताकि दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जा सके।