Blog

  • अब आपदा से निपटने के लिए होगा हाईटेक उपकरणों का प्रयोग

    अब आपदा से निपटने के लिए होगा हाईटेक उपकरणों का प्रयोग

    ऊना में होमगार्ड्स ने किया अभ्यास  

    ऊना/सुशील पंडित: आपदा से निपटने के लिए सरकार  ने ऊना जिला के होमगार्ड्स  विभाग को हाईटेक उपकरण दिए है। ऊना  बटालियन को प्राप्त हुए विशेष उपकरणों को लेकर मुख्यालय में एक वर्कशाप आयोजित की गई। इस मौके पर होमगार्ड्स वाहिनी अधिकारी धीरज शर्मा, समेत अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों व जवानों को पॉवर हाइड्रोलिक कटर कम स्प्रीडर, टू स्टेज पॉवर जैक, पॉवर वोट, रिमोट ऑपरेटेड लाइफबॉय आदि सभी उपकरणों को सही तरीके से चलाने का अभ्यास करवाया गया और उनके रखरखाव के बारे में अवगत करवाया गया। इस मौके पर कमांडेंट मेजर विकास सकलानी  ने विभाग के जवानों को आपदा के समय हर स्थिति से निपटने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है। जान माल का नुकसान न हो इसलिए सभी को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना होगा ।उन्होंने कहा कि जुलाई माह में ही अब तक आई बाढ़ में विभाग का सफल प्रदर्शन रहा है और बाढ़ के दौरान फंसे  50 लोगों का सफलता पूर्वक  रेस्क्यू किया गया।

  • Punjab News: 9.593 किलो हेरोइन, ड्रोन और अवैध हथियार समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 9.593 किलो हेरोइन, ड्रोन और अवैध हथियार समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। इसमें अलग-अलग मामलों में फिरोजपुर पुलिस ने 9 किलो 593 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, एक ड्रोन और 2 रिमोट, एक पिस्टल, एक कंप्यूटर कंडा, मोटरसाइकिल और कार बरामद और पांच को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है।

    एसएसपी ने कहा कि पहले मामले में भारत-पाक सीमा के साथ लगते टेंडी वाला के पास एरिया में पुलिस और बीएसएफ ने सांझा ऑपरेशन कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 15 पैकेट जिसका वजन 7 किलो 677 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं आगे की जांच भी की जा रही है। हमारे पास लीड है और आने वाले समय में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। दूसरे मामले में पुलिस और बीएसएफ में साझा ऑपरेशन कर पाकिस्तान से आया हुआ एक ड्रोन दो रिमोट और 1 किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। एसएसपी फिरोजपुर ने क हा आगे की जांच जा रही है इसके साथ कौन-कौन है आने वाले समय मेें इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

    तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 509 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम और एक पिस्टल के साथ चार को गिरफ्तार किया है।

  • Punjab News: मजीठिया मामले में विधायक गनीव कौर ने SSP UT को लिखा पत्र, की ये मांग

    Punjab News: मजीठिया मामले में विधायक गनीव कौर ने SSP UT को लिखा पत्र, की ये मांग

    चंडीगढ़ः आय से अधिक मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को लेकर उनकी पत्नी व विधायक गनीव कौर मजीठिया ने आज SSP UT चंडीगढ़ को एक पत्र लिखा है। जिसमें विधायक ने विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि 25 जून 2025 को सुबह 10:15 बजे लगभग 20 सिविल कपड़ों में अधिकारी सेक्टर 4 स्थित कोठी नंबर 39 में सरकारी आवास में दाखिल हुए।

    उस समय मेरे घर पर मेरे बुजुर्ग और बीमार माता जी तथा घरेलू नौकर मौजूद थे। एसएसपी अरुण सैनी के नेतृत्व में विजिलेंस अधिकारियों ने मेरे घर की तलाशी के लिए अलमारियों के दराज खोले, घर का सामान इधर-उधर फैला दिया, यहां तक कि मेरे पर्स भी फोड़े गए। जब हमारे वकील साहिब ने जाकर विजिलेंस अधिकारियों से पहचान पत्र और सर्च वारंट मांगा तो अधिकारियों ने पहचान दिखाने से इंकार कर दिया और केवल अरुण सैनी ने अपनी पहचान बताई लेकिन आईडी कार्ड नहीं दिखाया।

    मैंने मांग की है कि गैरकानूनी तरीके से मेरे घर के अंदर दाखिल होने और कानून की उल्लंघना करने के कारण धारा 329, 330, 331, 332, 333, 198, 201 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया जाए। जबरदस्ती मेरे घर के अंदर दाखिल होने, बिना वारंट तलाशी लेने और गैरकानूनी तरीके से घरेलू कर्मचारियों को डराने-धमकाने के लिए पंजाब पुलिस और विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि हमें न्याय मिल सके।

  • Punjab News: मजीठिया की बैरक बदलने को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया की बैरक बदलने को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    मोहाली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील की ओर से जेल में बैरक बदलने को लेकर याचिका दायर की गई थी। इस मामले की आज सुनवाई हुई, जहां कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद 22 जुलाई की तारीख तय की गई। दरअसल, मजीठिया न जेल में अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए बैरक बदलने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि वीरवार को भी मोहाली की अदालत में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया।

    मजीठिया की तरफ से यह याचिका 12 जुलाई को लगाई गई थी, जिस पर अदालत ने 14 जुलाई को सरकार से जवाब मांगा था। इस पर सरकारी वकील की तरफ से जवाब देने के लिए समय की मांग की गई थी, जिस पर अदालत ने मामले को वीरवार की सुनवाई के लिए निर्धारित किया था। बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई को खत्म हो रही है। इस मामले में शनिवार को मोहाली की अदालत में सुनवाई होगी। विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली स्थित मुख्यालय में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का 25 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था।

    26 जून को उन्हें अदालत में पेश कर 7 दिन का रिमांड हासिल किया था। इस रिमांड के दौरान पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह सहित कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद दो जुलाई को दोबारा से मजीठिया को अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर 6 जुलाई तक भेज दिया था। 6 जुलाई को मोहाली अदालत की तरफ से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 12 जुलाई को उनकी तरफ से सुरक्षा के खतरा को लेकर एक याचिका लगाई थी। इस मामले में लगातार सुनवाई जारी है।

  • Punjab News: जिंदा बुजुर्ग को मृत बता काटी 6 महीने के पेंशन, बैंक ने निकाले 85 हजार, देखें वीडियो

    Punjab News: जिंदा बुजुर्ग को मृत बता काटी 6 महीने के पेंशन, बैंक ने निकाले 85 हजार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार की ओर से समय-समय पर गरीब और आम जनता को सुविधाएं दी जाती हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण सुविधा बुढ़ापे में बुजुर्गों का सहारा बनने वाली बुढ़ापा पेंशन है। लेकिन जब यह बंद हो जाती है तो उन बुजुर्गों का जीने का सहारा ही खत्म हो जाता है। दरअसल, बुढ़ापे में लोग पेंशन के भरोसे अपना जीवन बिताते हैं।

    ऐसा ही मामला जिले के गांव वडाला ग्रंथियों से सामने आया, जहां विभाग की गलती से जिंदा विधवा बुजुर्ग को मृत दिखाकर 6 महीने से पेंशन बंद कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला का एक बेटे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ग्रस्त है तो दूसरा अपाहिज है। वहीं बुजुर्ग खुद भी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। बुजुर्ग ने रो-रोकर अपनी हालत बताते हुए कहा कि पहले उसकी पेंशन 6 महीन से मृत दिखाकर बंद कर दी गई।

    वहीं उलटा बैंक ने उनकी ओर लगभग 85 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक का कहना था कि हमारे रिकॉर्ड में आप मृत हैं और आप पिछले 4 साल से पेंशन ले रहे हैं। इस मामले को लेकर जब संबंधित विभाग के अधिकारी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के और मामले भी सामने आए हैं, चिंता करने की जरूरत नहीं है, जल्द ही सही कर दिया जाएगा।

  • Ahmedabad Plane Crash: कैप्टन ने बंद किया था प्लेन का फ्यूल, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कही ये बात

    Ahmedabad Plane Crash: कैप्टन ने बंद किया था प्लेन का फ्यूल, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कही ये बात

    अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला दावा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, क्रैश होने वाले एयर इंडिया विमान के एक पायलट ने प्लेन का फ्यूल बंद कर दिया दिया था। रिपोर्ट के पीछे दोनों पायलटों की आखिरी बातचीत के लिए कॉकपिट रिकॉर्डिंग का हवाला दिया गया है लेकिन भारत के नागरिक उड्यन मंत्री राम मोहन नायडू ने रिपोर्ट को सिर्फ शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित बताते हुए कहा है कि अभी फाइनल निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही इस रिपोर्ट पर पायलट एसोसिएशन में भी नाराजगी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ा रहे फर्स्ट ऑफिसर ने ज्यादा अनुभवी कैप्टन से पूछा है कि उन्होंने रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद स्विच को कटऑफ स्थिति में क्यों कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद फर्स्ट ऑफिसर ने घबराहट भी जताई है वहीं कैप्टन शांत रहे। प्लेन क्रैश में कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर की जान चली गई जिन्हें कुल 15,638 घंटे और 3,403 घंटे उड़ान का अनुभव था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एआईआईबी) की एक शुरुआती रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें बताया गया है कि दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच उड़ान भरने के कुछ ही क्षण के बाद एक के बाक एक कटऑफ स्थिति में पहुंच गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने और दुर्घटना के बीच का समय सिर्फ 32 सैकेंड था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले के जानकार, अमेरिकी पायलट और जांच पर नजर रख रहे सुरक्षा एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा है कि शुरुआती रिपोर्ट में दिए गए विवरणों से यह साफ पता चलता है कि कैप्टन ने ही स्विच बंद कर दिए थे। आगे कहा गया है कि – रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि स्विच बंद करना गलती से हुआ था या फिर जानबूझकर ।

    नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा फाइनल निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना

    नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोडन नायडू ने पिछले हफ्ते कहा था कि रिपोर्ट सिर्फ शुरुआती निष्कर्षों पर ही आधारित है। अंतिम रिपोर्ट जारी होने तक किसी भी फाइनल निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

    फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने जताया विरोध

    फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स के अध्यक्ष सीएस रंधावा ने गुरुवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल की निराधार रिपोर्ट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस पर कार्रवाई की भी बात कही है। रंधावा ने जोर देकर कहा है कि एआईआईबी की शुरुआती रिपोर्ट में पायलटों के द्वारा इंजनों में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करने वाले स्विच बंद करने का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने से पहले लोगों को कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।        
  • Punjab News: नौजवान की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में उक्त युवक की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत को लेकर गुस्साए परिजनों ने डगरियां लाइट्स पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना लगा दिया। वहीं परिवारिक सदस्यों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बच्चे को नशेड़ियों ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला।

    बच्चे की मौत को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले चिट्टा बेचने वाले संजय नामक युवक ने बेटे की पिटाई की थी। जिसके बाद राजनीतिक लोगों के द्वारा समझौता भी करवा दिया गया था। लेकिन इस घटना में आज उनके बेटे की मौत हो गई। परिवार ने आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही हलका आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि परिवार के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। जिसके बाद विधायक ने मौके पर ही एसएचओ मॉडल टाउन को सूचित करके घटना स्थल पर बुलाया और परिवार को न्याय देने की बात कही। इस मौके पर एसएचओ मॉडल टाउन ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले समझौता हो चुका है, लेकिन परिवार द्वारा जो भी बयान दिए जाएंगे उसी के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News: स्कूल के गेट के पास नौजवान का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल के गेट के पास नौजवान का शव बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के भामिया इलाके के अधीन आती अमरजीत कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सांई विद्या मंदिर स्कूल के पास नौजवान का शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शव 23 से 24 वर्षीय युवक का लग रहा है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही असल घटना का पता चल पाएगा। वहीं लोगों का कहना हैकि स्कूल के गेट के पास शव मिलने पर स्कूल के टीचर ने पुलिस को सूचना दी। इलाका निवासियों का कहना हैकि नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत होने की आंशका है और युवक यहीं आसपास के इलाके का लगता है। जिसके चलते आसपास के इलाके से शव को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    लोगों का कहना है कि घटना के पास घास काफी होने के कारण युवक नशे करने के लिए आ जाते है। जिसके बाद घास को कटवाया गया और युवकों को यहां से कई बार घटना स्थल से भगाया जा चुका है। लोगों ने कहाकि कई बार शिकायतें पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन जब भी नशेड़ियों को लेकर शिकायत दी जाती है तो उक्त नशेड़ी उसके खिलाफ रंजिश निकालना शुरू कर देते है। वहीं स्कूल के पास कैमरे भी लगाए गए लेकिन चोरों द्वारा कैमरे तोड़ दिए गए। लोगों का कहना है कि नशेड़ियों के साथ इस इलाके में लूटपाट की वारदाते भी बढ़ गई है। जिसको लेकर आज एक बार फिर से लोगों ने प्रशासन ने नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: सरेआम नशीला पाउडर लेते दिखे युवक! SHO का आया बयान

    Punjab News: सरेआम नशीला पाउडर लेते दिखे युवक! SHO का आया बयान

    पठानकोट: बीती शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक कागज पर पाउडर जैसी कोई चीज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह नशीला पाउडर चिटा हो सकता है। जब टीम इस वीडियो की जांच करने के लिए थाना डिवीजन नंबर 1 में पहुंची तो डिवीजन नंबर 1 के थाना प्रमुख ने बताया कि उन्होंने यह भी वीडियो देखा है इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था।

    उन्होंने बताया कि यह नशीला पाउडर था। नशा मुक्ति केंद्र से नशेड़ियों को मिलने वाली गोलियां सफेद नहीं बल्कि नशेड़ियों ने ही पाउडर बना ली थी। जब हमारी टीम इस बारे में जानकारी लेने के लिए सिविल अस्पताल के अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने हमसे मिलने से ही इंकार कर दिया क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने यह साफ निर्देश दिए हैं कि यदि कोई नशा मुक्ति केंद्र में दावा लेने के लिए पहुंचता है तो उसे केंद्र पर ही दवा दी जाए न कि दवा देकर वापिस भेज दिया जाए लेकिन यहां पर बड़ा सवाल यह है कि यदि नशा केंद्र में ही नशेड़ियों को दवा दी जाती है तो वो गोलियां बाहर कैसे पहुंची।

    एसएचओ ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें युवक जो सफेद पदार्थ लेते हुए दिख रहे हैं वो सिविल अस्पताल से लगी हुई दवाई का रोज सेवन करते हैं। यह कोई नशीला पदार्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से लेकर अब तक उन्होंने कई लोग ऐसे गिरफ्तार किए हैं जो नशा करते थे।

  • Punjab News: अकाली नेताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला, प्रदर्शन कर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली नेताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला, प्रदर्शन कर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    होशियारपुरः यूथ अकाली दल द्वारा होशियारपुर के सदर चौक थाने में बेअदबी को लेकर कांग्रेस का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर अकाली नेता इंद्रजीत सिंह कंग व जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने कहा कि 2 दिन पहले कांग्रेस नेता परगट सिंह ने विधानसभा में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 2022 से पहले, जब वे सरकार में थे, उन्होंने बेअदबी पर राजनीति की। उन्होंने कहा कि अकाली दल शुरू से ही कहता रहा है कि कांग्रेस सिख नरसंहार में शामिल है।

    पहले उन्होंने 1984 में स्वर्ण मंदिर पर तोपों और टैंकों से हमला किया और अब परगट सिंह के बयान ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस हमेशा से सिखों से नफरत करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई विकास का मुद्दा था और न ही सरदार प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब में इसे आयोजित किया था।