Blog

  • अमरनाथ यात्रा में भारी बारिश और Landslide के कारण रूकी यात्रा, मलबे के साथ बहे यात्री, देखें वीडियो

    अमरनाथ यात्रा में भारी बारिश और Landslide के कारण रूकी यात्रा, मलबे के साथ बहे यात्री, देखें वीडियो

    श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण याता रोक दी गई। ये यह फैसला खराब मौसम की वजह से लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रूट प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण सड़क पर काफी मलबा बहकर आ गया है। जिस कारण श्रद्धालुओं को आगे की यात्रा कर पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    Click Here To Watch Video

    बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण एक महिला की पहाड़ के ऊपर से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से इलाके में हो रही लगातार बारिश के कारण यात्रा के रूट पर असर पड़ा है। स्थिति ये है कि इस मार्ग पर सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की जरूरत है। बगैर मरम्मत के यात्रा को जारी रख पाना मुश्किल है।

    अमरनाथ यात्रा के दौरान भूस्खलन और भारी बारिश से बिगड़े हालात को लेकर वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है किस तरह से भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन का मलबा अब यात्रा मार्ग पर बह रहा है और इसकी चपेट में कैसे श्रद्धालु भी आ रहे हैं।

  • Punjab News: पवित्र बेई की सफाई के 25 वर्ष पूर्ण, CM Mann ने जल संरक्षण का दिया संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: पवित्र बेई की सफाई के 25 वर्ष पूर्ण, CM Mann ने जल संरक्षण का दिया संदेश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सुल्तानपुर लोधी स्थित पवित्र काली बेईं नदी की कार सेवा की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित विशेष समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी धरती है और उन्हें दूसरी बार यहां आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल का जल और वायु बचाने का अभियान सफलता से चल रहा है। उन्होंने इसके लिए संत सीचेवाल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जल स्रोत प्रदूषित हैं। हमारे राज्य का नाम पंजाब के दरियाओं के नाम पर रखा गया था और जमीन के ऊपर और नीचे दोनों जगह का पानी प्रदूषित होने लगा है।

    सरकार ने सभी नहरों और अन्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि जल बचाने का संकल्प लेने की जरूरत है। सीचेवाल ने जल खेलों के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया, जिससे पंजाब का नाम रोशन हुआ। संत सीचेवाल के पास राज्यसभा की शक्ति है, जिससे कुछ भी संभव है। अगला लक्ष्य बुड्ढा नाले की सफाई है, यह कार्य संत द्वारा बखूबी किया जा रहा है। इस कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बेअदबी के लिए नया कानून बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाबी समुदाय त्याग करने वाला समुदाय है, जिसके कारण वे अपने हक का पानी किसी को नहीं दे सकते। पंजाब सरकार ने 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा भी शुरू किया है और सरकार नशे के खिलाफ भी सख्त अभियान चला रही है। इन सभी प्रयासों के चलते आप सरकार फिर से पंजाब को रंगला पंजाब बनाएगी।

    संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और बताया कि कैसे पवित्र काली बेईं की सफाई का कार्य किया गया और पर्यावरण बचाने की यह लड़ाई भविष्य में भी जारी रहेगी। हवा, पानी और धरती बचेंगे तभी हमारा भविष्य बचेगा। उन्होंने लोगों से भी सहयोग मांगा, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके और शुद्धा हवा में तंदुरुस्त रहा जा सके।

  • Punjab News: अब भीख मांगने वालों पर सख्त कार्रवाई, चलाया गया अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: अब भीख मांगने वालों पर सख्त कार्रवाई, चलाया गया अभियान, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर में भीख मांगने की समस्या को लेकर अब सरकार सख्त हो गई है। आज गोल्डन गेट पर डीसी अमृतसर के निर्देशों और जिला बाल सुरक्षा विभाग की अगुवाई में खास अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान भीख मांगने वाली महिलाओं और बच्चों की जांच की गई।

    एक महिला और दो बच्चे पकड़े

    इस मौके पर समाजसेवी हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कई महिलाएं दिन की शुरुआत में छोटे बच्चों को ऑटो में लाकर उनके जरिए भीख मंगवाती थी। इस गैर कानूनी काम को रोकने के लिए उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर काम किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और दो बच्चों को पकड़ लिया गया। जिला बाल शिक्षा अधिकारी तर्णप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चों को रेस्क्यू कर उनका टीकाकरण और जरुरी स्वास्थ्य जांच करवाई गई। उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत कई भीख मांगने वालों के डीएनए टेस्ट भी किए जा रहे हैं और आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान कर उन्हें उनके गृह राज्यों या जिलों में भेजने की प्रक्रिया भी चल रही है। समाजसेवी हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि डीसी की ओर से आज यह कार्रवाई करवाई गई है। ऐसे में उन्होंने कहा कि डीसी को लगातार ही लोगों की ओर से सूचना मिल रही थी। सुबह 07 बजे से हम डीसी के कहने पर इन पर नजर रख रहे थे। डीसी की ओर से भेजी गई टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अमृतसर इसमें बदनाम हो रहा था। ऐसे में यह लोग एंट्रेसं पर भीख मांगते थे। हमने आज इनके डीएनए टेस्ट करवाए हैं और यह जहां के रहने वाले हैं वहां पर वापिस भेजे जाएंगे।
  • Paras Hospital में अपराधियों ने सरेआम की फायरिंग, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

    Paras Hospital में अपराधियों ने सरेआम की फायरिंग, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

    पटनाः राजधानी पटना के राजाबाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब इलाज के दौरान एक कैदी को चार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने वाला शख्स चंदन मिश्रा है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर बाहर आया था। वह इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भंर्ती था। मूल रूप से बक्सर जिले का निवासी चंदन मिश्रा बक्सर में केसरी नामक पेंट कारोबारी की हत्या के मामले में आरोपी था।

    वह इस मामले में जेल में बंद था, लेकिन इलाज के लिए उसे कोर्ट से पैरोल मिली थी। पुलिस के अनुसार, उस पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं। बक्सर में चंदन–शेरू गैंग का आतंक था और बाद में शेरू और चंदन में अदावत हो गई थी। पुलिस को शेरू खेमे पर हत्या का शक है। इस सनसनीखेज वारदात पर पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बयान देते हुए कहा,“चंदन मिश्रा दुर्दांत अपराधी था, उसकी हत्या उसके विपक्षी गिरोह ने अस्पताल के अंदर की है। यह पूंरी तरह गैंगवार का मामला है।

    अपराधियों की पहचान कर ली गई है, तस्वीरें हमारे पास हैं, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।” प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी बेखौफ अंदाज़ में अस्पताल के अंदर आए और गोली मारकर फरार हो गए। यह घटना दिनदहाड़े घटी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। पटना जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में अस्पताल के भीतर ऐसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Punjab News: सरेआम मंदिर से दानपेटी उठा ले गए चोर, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम मंदिर से दानपेटी उठा ले गए चोर, देखें CCTV

    समराला: नजदीकी गांव सियाला की गुग्गा माड़ी में बीती रात चोरों ने चोरी की। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गांव के सरपंच के बेटे नीरज सियाला ने बताया कि चोरों ने करीबन रात के डेढ़ बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमें दो चोर गुग्गा माड़ी की दानपेटी को उठाकर भी ले गए। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरों का रुख दूसरी ओर मोड़ा और फिर दानपेटी ही चुरा ली। गोलक में करीबन 15 से 20 हजार रुपये की राशि थी।

    गायब थी गोलक

    चोरी की जानकारी सुबह 5 बजे मिली। इस दौरान जब सेवादार ने दरवाजे खोले तो देखा कि गोलक गायब हो गई थी। इस पर तुरंत समराला पुलिस को सूचित कर दिया। समराला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अब चारों की पहचान करके उन्हें पकड़ने में जुटी हुई है।

    एसएचओ ने कहा जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

    एसएचओ नीतिश चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिंड सियाला की गुग्गा माड़ी में चारों ने दानपेटी चोरी कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार, दानपेटी में 15-20 हजार रुपये थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • 5 दिन पहले खुले शॉपिंग मॉल में लगी भीषण, 50 लोगों के मौत की आंशका, देखें वीडियो

    5 दिन पहले खुले शॉपिंग मॉल में लगी भीषण, 50 लोगों के मौत की आंशका, देखें वीडियो

    बगदाद: इराक से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान शॉपिंग माल में भीषण आग लगने के कारण 50 लोग जिंदा जलकर मर गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह दावा भी किया जा रहा है कि यह हादसा इराक के अल-कुट के एक सुपरमार्केट मेें हुआ है। वायरल तस्वीरों में यह दिखाई दे रहा है कि इमारत के बड़े हिस्सों में आग लगी है और धुएं का गुबार निकल रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पांच मंजिला इमारत आग की लपेटों में घिरी हुई नजर आ रही है। वहीं दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वासि प्रांत के गर्वनर मोहम्मद अल-मियाही ने आधिकारिक आईएनए समाचार एजेंसी को बताया कि – एक बड़े शॉपिंग सेंटर में आग गई है और इस आग में मरने वालों की संख्या अब लगभग 50 हो गई है हालांकि आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन आईएनए के अनुसार, गर्वनर ने कहा कि शुरुआती निष्कर्ष 48 घंटों के अंदर किए जाएंगे।

    तीन दिन के लिए किया जाएगा शोक

    वासित प्रांत के गर्वनर मोहम्मद अल-मयाही ने बताया कि आग एक हाइपर मार्केट और एक रेस्टोरेंट में लगी। जिस दौरान आग लगी उस समय लोग खाना खा रहे थे और खरीददारी कर रहे थे। गर्वनर ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई लोगों को बचाया और आग बुझाई है। इस दर्दनाक हादसे के कारण से पूरे देश में अब तीन दिन के शोक की घोषणा कर दी है। आईएनए की रिपोर्ट के अनुसार, गर्वनर मोहम्मद अल- मयाही इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया गया है।

    5 दिन पहले खुला था मॉल

    जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में एंबुलेंस घटनास्थल से घायलों और शवों को ले जाया जा रहा है। बगदाद से 160 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित शहर का एक अस्पताल भी भर गया है। एएफपी के अनुसार, मॉल 5 दिन पहले ही खुला था। शुरुआती जांच से यह पता चला है कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इससे पहले 2023 में इराक में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में भयानक आग लग गई थी जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 150 लोग इसमें घायल हो गए थे।  
  • Punjab News: श्री गुरु नानक देव के पर्व पर तैयारी में जुटा SGPC, क्या मिलेंगी पाकिस्तान जाने की इजाजत, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु नानक देव के पर्व पर तैयारी में जुटा SGPC, क्या मिलेंगी पाकिस्तान जाने की इजाजत, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के द्वारा सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था नवबंर 2025 में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में भेजा जाएगा। इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के द्वारा वीजा प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 4 अगस्त 2025 तक अपना पासपोर्ट शिरोमणि कमेटी को जमा करवाएं।

    4 अगस्त तक जमा करवाएं पासपोर्ट

    शिरोमणि कमेटी के सचिव स प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर शिरोमणि कमेटी के द्वारा श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों में दर्शन के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब सहित बाकी ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करना चाहते हैं वे अपना पासपोर्ट विधानसभा हलके के सदस्य की सिफारिश और आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटोकॉपी के साथ यात्रा विभाग शिरोमणि कमेटी को 4 अगस्त तक जमा करवा दें। स. प्रताप सिंह ने संगत से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज समय पर जमा करवाएं ताकि वीजा प्रक्रिया समय पर पूरी हो पाए।

    पाकिस्तान जाने की मिलेगी अनुमति या नहीं

    आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद संबंध काफी तनावपूर्ण है। ऐसे में इस साल महाराज रणजीत सिंह की बरसी के मौके पर भी सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान नहीं जा सका था। अब यहां देखना यह दिलचस्प है कि भारत सरकार के द्वारा इस बार श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति मिलेगी या फिर नहीं।
  • Punjab News: शोरूम पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: शोरूम पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने

    गुरदासपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज सुबह 9.16 बजे बाटा चौक के पास 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने घड़ियों व इलेक्ट्रानिक के व्यापारी की दुकान के बाहर गोलियां चला दी। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक सवार आरोपी भागते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा हैकि दुकानदार को आरोपियों के खिलाफ कुछ कहने से मना किया जा रहा है। लेकिन अन्य दुकानदारों की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसमें बाइक सवार घटना स्थल से फरार होते हुए दिखाई दिए। घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवकों सुबह करीब 9:15 बजे के आसपास बाटा चौक स्थित दुकान के बाहर आकर रूके और एकदम से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली दुकान के शीशे पर जा लगी। पुलिस ने मौके से बिना चली गोली भी बरामद की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। बाजार में गोलीबारी की घटना को लेकर सहम का माहौल पाया जा रहा है।
  • Punjab News: बुजुर्ग को बातों में फंसा नौसरबाज युवक ने दुकान से उड़ाए सोने के गहने, देखें वीडियो

    Punjab News: बुजुर्ग को बातों में फंसा नौसरबाज युवक ने दुकान से उड़ाए सोने के गहने, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में ठगों की गैंग सक्रिय हो रही है। ठगों ने नया तरीका अपनाते हुए बुजुर्गों को निशाना बनाना शुरू किया है। मोहाली, खरड़, जीरकपुर से कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामले में ठग ने खरड़ के गांधी बाजार में एक सुनार की दुकान से लगभग 18 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए और फरार हो गया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते हुए दुकानदार और मालिक जसवीर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने पिता को दुकान पर छोड़कर किसी काम से बैंक गया था और एक छोटा लड़का उनके पिता इंद्रजीत सिंह के पास आया और उनसे गहने लूटकर मौके से फरार हो गया जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि 2 युवक पहले एक एक्टिवा पर रेकी करते हैं और बाद में वह बुजुर्ग को दुकान में बैठा देख अंदर आ जाते हैं।

    80 साल के इंद्रजीत को एक युवक अपनी बातों में ले लेता है और उनके सामने ही गल्ले में हाथ डालकर गहने उठाकर फरार हो जाता है और इंद्रजीत उसे कुछ कहते भी नहीं हैं। जब उनके बेटे आकर सीसीटीवी चेक करते हैं, तो उन्हें चोरी का पता चलता है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी और अब पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • कोर्ट में पेशी पर आए परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादस, मां-बेटे की मौत, बहन घायल

    कोर्ट में पेशी पर आए परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादस, मां-बेटे की मौत, बहन घायल

    झालावाड़ः पारिवारिक विवाद के मामले में कोर्ट में पेशी पर आए मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। वहीं घटना में बेटी गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    जानकारी देते हुए सदर थाना पुलिस के एएसआई गौतम विश्नोई ने बताया कि मांडा श्यामपुरा गांव निवासी राजू लाल (36) पुत्र वजीर अपनी मां कौशल्या बाई (56) और बहन (30) पत्नी जीवन के साथ बुधवार दोपहर झालावाड़ कोर्ट में पारिवारिक विवाद के मामले में पेशी पर आए थे, लेकिन शाम को वापस लौटते समय बिरयाखेड़ी चौराहे पर सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    घायल सोना बाई।
    घायल सोना बाई।

    लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तीनों घायलों को एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजू लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कौशल्या बाई और सोना बाई को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे कौशल्या बाई ने भी दम तोड़ दिया।

    पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया है और दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगामी जांच जारी है।