Blog

  • Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते नशा तस्कर के घर पीला पंजा चलाया। यह कार्रवाई पुलिस ने गांव डीडा सांसिया में नशा तस्कर राजन उर्फ लाडी के घर पर की है। जानकारी अनुसार राजन के खिलाफ नशा तस्करी के 12 मामले दर्ज हैं और वह नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी 5 नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

    इस संबंध में डीएसपी दीनानगर रजिंदर मिन्हास ने बताया कि इन तस्करों ने नहरी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करके अपने आलीशान घर बनाए हुए थे और लंबे समय से नशा तस्करी का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राजन के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं और वह जेल में बंद है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी 5 मामले दर्ज हैं, जो जमानत पर बाहर है। इसके अलावा इस गांव के 4 और लोगों के घर भी पहले ही गिराए जा चुके हैं, जिन्होंने नहरी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपने घर बनाए थे और नशा तस्करी का काम करते थे। उन्होंने कहा कि इस गांव में कई और घर भी नशा तस्करी में शामिल हैं, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

    डीएसपी ने बताया कि आज की कार्रवाई नहरी विभाग ने डीसी साहब की आदेशों के बाद की है। नहरी विभाग ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है और कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

  • पुल के पास पलटा आम से भरा ट्रक, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    पुल के पास पलटा आम से भरा ट्रक, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    देहरादूनः जिले के रिस्पना पुल के पास देर रात करीब 3:30 बजे सड़क हादसा हो गया। दरअसल, पुल के पास देर रात आम से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इस घटना में ट्रक पलटते ही आम सड़क पर बिखर गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 600 पेटियां आम लदी हुई थीं। वहीं सड़क पर आम बिखरे देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान लोगों में ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को छोड़कर सड़क से आम उठाने की होड़ मच गई। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी जैसा माहौल दिखा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग एक्टिवा की डिग्गी और थैलों में आम भरते हुए दिखाई दे रहे है।
  • Punjab News: Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री दरबार साहिब को आज तीसरी बार ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लगातार श्री दरबार साहिब को मिल रही धमकी के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि यह केवल एसजीपीसी या सिखों का ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की आस्था का केंद्र है।

    एसजीपीसी ने धमकी भरे ई-मेल की जांच के लिए कमिश्नर पुलिस और साइबर सेल को लगातार पत्र भेजे हैं, लेकिन अभी तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो पाया है। धामी ने सावधान किया कि इन झूठी ई-मेल के जरिए लोगों में डर का माहौल बनाने की साजिश हो रही है।

    उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अपने स्तर पर जांच करा रही है, लेकिन यह मामला केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को होली स्क्रिप्चर नहीं, बल्कि लिविंग गुरु के रूप में माना जाता है। एसजीपीसी ने पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक ग्रंथों से संबंधित प्रस्तावित कानूनी संशोधनों में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर विरोध दर्ज कराया और मांग की है कि किसी भी कानून या रिपोर्ट में गुरु ग्रंथ साहिब की गुरूता की उपेक्षा न हो।

  • Mumbai News: इस इलाके में 12 घंटे तक नहीं आएगा पानी, बीएमसी ने की घोषणा

    Mumbai News: इस इलाके में 12 घंटे तक नहीं आएगा पानी, बीएमसी ने की घोषणा

    मुंबई: प्रस्तावित विकास योजना सड़क परियोजना के एक भाग के तौर पर बीएमसी योगी हिल रोड वीणानगर मुलुंड में 600 मिमी व्यास की पानी की पाइपलाइन के लिए जरुरी कनेक्शन कार्य करेगी। यह काम 19 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच निर्धारित है। इस 12 घंटे की अवधि के दौरान टी वॉर्ड के अंतर्गत मुलुंड (पश्चिम) के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में मालाबार हिल रोड स्वप्ननगरी वीणानगर, मॉडल टाउन रोड, योगी हिल रोड, घाटीपाड़ा और बी.आर रोड शामिल हैं। इन सभी में आमतौर पर शाम 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच दैनिक जल आपूर्ति होती है।

    3 से 4 दिनों तक पानी को छानकर उबालें

    बीएमसी प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से पहले पर्याप्त पानी जमा करने और बंद अवधि के दौरान पानी का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का आग्रह करती है। बीएमसी ने कहा कि एहतियाती स्वास्थ्य उपाय के तौर पर एक बार जलापूर्ति बहाल हो जाने पर नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो पानी पीने से पहले कम से कम 3 से 4 दिनों तक पानी को छानकर उबाल लें।
  • Immunity हो रही है कमजोर तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं पड़ेंगे बीमार

    Immunity हो रही है कमजोर तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं पड़ेंगे बीमार

    हेल्थः क्या आप जल्दी बीमार पड़ने लगे हैं। वास्तव में ऐसा तब होता है जब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) यानी आपके शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो। जैसे आप 20 की उम्र में दौड़ सकते थे वैसे 30 में नहीं दौड़ पा रहे हैं, या जितनी ताकत आप खुद के अंदर 20 की उम्र में महसूस करते थे, उतनी ऊर्जा आप 30 पार करने के बाद महसूस नहीं कर पा रहे हैं। उसी तरह शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती उम्र में कम होती चली जाती है।

    उम्र बढ़ने पर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी पहले की तरह काम नहीं करती है। लेकिन कई बार खानपान में पोषण की कमी, तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों की उम्र से पहले ही इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। अगर आप अपनी इम्युनिटी को तेज करना चाहते हैं तो कुछ फूड्स है जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते है।

    ऐसा कोई एक फूड नहीं है जिसे खाकर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली तुरंत मजबूत हो जाए। लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन्स और खनिजों से युक्त खाद्य पदार्थों (जैसे ताजी सब्जियां और फल) से भरी अलग-अलग फूड्स वाली डाइट आपके शरीर को, जिसमें आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी शामिल है – को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। खासकर विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए काफी जरूरी होता है इसलिए अपनी डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, कीवी, मौसमी और अमरूद को जरूर शामिल करें।

    अच्छी नींद बेहद जरूरी
    कई शोधों से पता चलता है कि बहुत कम नींद लेने या अच्छी-सुकून भरी नींद ना लेने से भी प्रतिरक्षा प्रणाली पर बुरा असर पड़ता है और कमजोर करने लगती है। इसलिए आपको रात में कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अगर आपको नींद आने में परेशानी होती है तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें लेकिन इसे अनदेखा ना करें।

    समय के साथ तनाव आपकी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कम कर सकता है। जब आप लगातार किसी चीज के बारे में चिंतित रहते हैं तो यह आपके शरीर पर भारी पड़ता है। यह खराब नींद और खराब आहार जैसी अन्य समस्याओं को भी ट्रिगर कर सकता है जो दोनों आपकी प्रतिरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं।

    एक्सरसाइज जरूरी
    रोजाना थोड़ी देर का व्यायाम भी आपको फिट रखने में मदद करता है जिससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, नियमित व्यायाम immune cells को बढ़ाकर आपके इम्युन सिस्टम को बढ़ावा देता है जिससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और दीर्घकालिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

  • Punjab News: ड्रेन की सफाई न होने के कारण पानी में डूबी 300 एकड़ फसल, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रेन की सफाई न होने के कारण पानी में डूबी 300 एकड़ फसल, देखें वीडियो

    फरीदकोट: गांव घोनीवाला में ड्रेनों की सफाई न होने के कारण आस-पास के गांव की करीब 200 एकड़ धान की फसल डूबने की कगार पर आ चुका है। इसके बाद अब गांव वालों ने अपने स्तर पर पैसे इकट्ठे करके जेसीबी से ड्रेन की सफाई की ओर फिलहाल पानी खेतों से निकलना भी शुरु हो चुका है लेकिन गांव वासियों के अनुसार, यदि ड्रेनों की सफाई नहीं की तो बरसात के मौसम के कारण उनकी फसलों को भारी नुकसान होगा।

    फसल को होगा नुकसान

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखचरन सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब 2 ढाई महीने पहले ही प्रशासन से इस संबंध में बात की थी कि इस बार ड्रेनों की सफाई नहीं हुई है और बरसात का मौसम भी आने वाला है इसलिए ड्रेनों की सफाई करवा ली जाए ताकि उनकी फसल को नुकसान न हो पाए लेकिन प्रशासन आंखें मूंद कर सोता रहा है। अब पिछले दिनों में हुई बारिश के कारण ड्रेन में पानी का जलस्तर बढ़ गया और पीछे से केली (काई) आने से ड्रेन ओवरफ्लो होने लगी है। इस पर उन्होंने फिर प्रशासन से संपर्क साधा है तो उन्हें आगे से जवाब मिला के अभी सात आठ दिन तक जेसीबी न मिलने के चलते सफाई नहीं हो सकती लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने से उनके करीब 200 एकड़ धवां 5 की फसल पानी में डूबने की कगार पर थी ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर पैसे इकट्ठे करके जेसीबी ने ट्रेन की सफाई करवाई है।

    ड्रेनों की करवा रहे सफाई

    गांव वासी संदीप ने कहा कि हम जेसीबी वाले को 13 हजार प्रति घंटा देकर ड्रेनों की सफाई करवा रहे हैं लेकिन अभी पीछे और केली खड़ी है। यदि आने वाले दिनों में ज्यादा बारिश हुई तो फिर उनकी फसल डूब सकती है और उनके घर भी पानी में डूब सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल उनके गांव में ऐसे ही समय पर ड्रेनों की सफाई न होने से कई एकड़ फसलें खराब होगी लेकिन प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने प्रशासन ने मांग की है जल्द ही इस ओर ध्यान दें और जल्दी ही ड्रेनों की सफाई करवाएं।

    जल्द करवाई जाएगी ड्रेन की सफाई

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ तलविंदर कौर ने बताया कि पहले फंड्स की कमी होने के कारण और फिर लिमिटेड मशीनरी के चलते ड्रेनों की सफाई में देरी हुई है लेकिन इससे पहले जिले की करीब 12 ड्रेनों की सफाई हो चुकी है सिर्फ यही ट्रेन का काम पेंडिंग है और बहुत जल्द ही इस ड्रेन की सफाई भी करवा दी जाएगी।  
  • Punjab News: ठेके पर ली पंचायती जमीन पर कब्जा करने के किसान ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: ठेके पर ली पंचायती जमीन पर कब्जा करने के किसान ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंचायत विभाग की जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विभाग की सवा 5 एकड़ जमीन तक पहुंचने वाले रास्ते पर गैरकानूनी कब्जा किया हुआ है। मामला फिरोजपुर के गांव निजाम वाले का है।

    किसान शिंगारा सिंह ने बताया कि उसने लाखों रुपए का ठेका भरकर पंचायत की यह जमीन खेती के लिए ली थी। लेकिन जो रास्ता मुझे बताया गया था वह अब मुझे नहीं दिया जा रहा, क्योंकि उस रास्ते पर किसी का गैरकानूनी कब्जा है। दूसरे रास्ते पर अन्य किसानों की ओर से फसल उगा दी गई है, जिससे वह अपनी जमीन पर जाने में असमर्थ हो गए है।
    किसान ने बताया कि जमीन की नीलामी के दौरान 2 लाख 47 हजार रुपए में जमीन का ठेका भरा है। सरकारी रिकॉर्ड में रास्ता दिखाया गया है, लेकिन उस रास्ते पर कब्जाधारियों ने कब्जा कर रखा है, जिसके कारण किसान काफी परेशानी हो रही है।

    इस संबंध में जब पंचायत विभाग फिरोजपुर की बीडीओ सुखविंदर कौर से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी अभी पता चला है कि पंचायत की उस जमीन तक पहुंचने वाले रास्ते पर गैरकानूनी कब्जा हो गया है, लेकिन वे फिलहाल इस कब्जे को छुड़ा नहीं सकते। वे अब कार्रवाई अमल में जरूर लाएंगे और सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन को मिली कोर्ट से बड़ी राहत

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन को मिली कोर्ट से बड़ी राहत

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट से राजन अरोड़ा को राहत मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजन अरोड़ा को हाईकोर्ट ने इंटेरम रिलीफ मिल गई है। हाईकोर्ट से यह इंटेरम रिलीफ 24 सितंबर तक मिली है।

    हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक राजन पुलिस को जांच में सहयोग देगा। वहीं अब 24 सिंतबर तक पुलिस अब राजन अरोड़ा को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। हालांकि इससे पहले राजन के पिता रमन अरोड़ा ने भी रेगुलर बेल कोर्ट में लगाई हुई थी। जबकि कोर्ट ने रमन अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

  • Haryana News: महिला कांस्टेबल को पति ने थाने में जड़ा थप्पड़, नाक से निकला खून, देखें वीडियो

    Haryana News: महिला कांस्टेबल को पति ने थाने में जड़ा थप्पड़, नाक से निकला खून, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 20 पुलिस थाना कैंपस में एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि महिला के नाक से खून बहने लगा और उसे अचानक थाने में तैनात डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने देख लिया। सृष्टि गुप्ता महिला कांस्टेबल को थाने के भीतर ले गई और पूछताछ की।

    महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसकी पति के साथ किसी बात पर बहस हो गई और उसने थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद डीसीपी ने पुलिस अधिकारी को महिला कांस्टेबल के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद डीसीपी के निर्देश पर महिला कांस्टेबल को पुलिस मेडिकल करवाने भेजा। महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति पर तैनात है। पुलिस ने मामले की अधिक जानकारी नहीं दी है। आगे की कार्रवाई महिला द्वारा शिकायत देने पर हो सकती है।

  • Punjab News: कर्नल से मारपीट मामले में अब CBI करेगी जांच

    Punjab News: कर्नल से मारपीट मामले में अब CBI करेगी जांच

    पटियालाः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भारतीय सेना के कर्नल पुषपिंदर बाठ और उनके बेटे के साथ मार्च में मारपीट मामले में केस की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश जारी कर दिए है। आज सुनवाई में कहा गया कि केस को लेकर एफआईआर दर्ज हुए तीन महीने हो गए हैं, जबकि जांच एसआईटी को ट्रांसफर हुए 3 तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी इस मामले में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पहले यह जांच चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी गई थी, लेकिन अदालत ने माना कि यूटी पुलिस मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में विफल रही।

    कर्नल की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अदालत का यह फैसला राहत देने वाला है, क्योंकि अब उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। जल्द ही अदालत की ओर से औपचारिक आदेश भी जारी किया जाएगा, जिसमें यह भी स्पष्ट होगा कि सीबीआई को कितने समय में जांच पूरी करनी है। वहीं, पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जांच का मामला है। जांच होनी चाहिए। पहले परिवार ने चंडीगढ़ पुलिस से मांग की थी। बाकि जांच का आदेश आने के बाद सारी स्थिति साफ पाएगी।

    वहीं कोर्ट में कहा गया कि जब इंस्पेक्टर रोनी की याचिका हाईकोर्ट में लगी थी, उस समय अदालत ने जांच अधिकारी से पूछा था कि क्या आरोपी की याचिका खारिज होती है, तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर जांच अधिकारी ने हां में उत्तर दिया था। लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्नल बाठ वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने साथ हुई घटना को अत्यधिक क्रूरता, अहंकार और अमानवीय व्यवहार का उदाहरण बताया है। घटना से ऐसा लगता है कि कानून के रक्षक खुद कानून तोड़ने वाले बन गए हैं। आरोप यह भी है कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों के दबाव में चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।