Blog

  • Toll Plaza पर कर्मी से हुई हाथापाई, सिर पर टाइल से किया हमला, देखें CCTV

    Toll Plaza पर कर्मी से हुई हाथापाई, सिर पर टाइल से किया हमला, देखें CCTV

    हनुमानगढ़ः राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन में कोहला टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर कार चालक का टोल कर्मी से विवाद हो गया। इस घटना में व्यक्ति के सिर पर दूसरे व्यक्ति ने टाइल से हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार टोल शुल्क को लेकर उसकी टोल कर्मियों से बहस हुई। घायल व्यक्ति की पहचान अनिल के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार कार ड्राइवर अनिल कार से टोल प्लाजा से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका टोल कर्मियों से टोल शुल्क को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक टोल कर्मचारी ने पास पड़ी ईंट उठाकर अनिल के सिर पर वार कर दिया। घायल अनिल को तुरंत टाउन ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।

    घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। टाउन थाना पुलिस ने एसआई ज्योति को अस्पताल भेजा है। पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी टोल कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। टाउन थाना अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

     

  • Punjab News: आज फिर मजीठिया के घर विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: आज फिर मजीठिया के घर विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    अमृतसरः आय से अधिक मामले में गिरफ्तार सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के घर आज एक बार फिर से विजिलेंस की टीम ने रेड की। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के घर के पास बैरिकेंडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है। हालांकि बीते दिन मजीठिया के वकील ने मजीठिया के घर विजिलेंस की रेड को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी और इस कार्रवाई पर कोर्ट की ओर से कल रोक लगा दी गई थी। लेकिन आज दोबारा विजिलेंस की टीम द्वारा मजीठिया के घर रेड करके दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

    बतााया जा रहा हैकि विजिलेंस के रेड की सूचना मिलने के बाद जल्द ही मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर भी ग्रीन एवेन्यू में स्थित मजीठिया के आवास पर पहुंच रहे हैं, उसके बाद ही पैमाइश आदि की प्रक्रिया होगी। वहीं, मजीठिया के घर के बाहर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सरकारी वकील फैरी सोफ्त ने कहा कि आज रेड होगी। इस दौरान मजीठिया के वकील मौजूद रहेंगे। कार्रवाई में कोई दखलअंदाजी नहीं कर पाएगा। वहीं पंजाब सरकार बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी को नशे के खिलाफ चल रही उनकी कार्रवाई की बड़ी उपलब्धि बता रही है।

    हालांकि, मजीठिया के वकीलों का कहना है कि यह केस आय से अधिक संपत्ति का है। उनका यह भी कहना है कि मजीठिया की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। 15 जुलाई को जब विधानसभा सत्र चल रहा था, उस समय सीएम भगवंत मान ने मजीठिया का सीधे नाम न लेकर कहा कि जब हमने नशा तस्करी में शामिल बड़े मगरमच्छ को पकड़ा, तो कांग्रेसी नेताओं को भी दर्द हुआ है। वहीं, मजीठिया जेल में तकिया मांग कर रहे हैं, लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि उन्हें किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी।

     

  • Punjab News: Community Hall में बनाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक का इलाका वासियों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: Community Hall में बनाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक का इलाका वासियों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    मोगाः बगेयाना बस्ती में बन रहे मोहल्ला क्लीनिक का इलाका वासियों की ओर से विरोध करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार यह मोहल्ला क्लीनिक कम्यूनिटी हाल में बनाया जा रहा है। जिसका विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी मांग पर मोहल्ला क्लीनिक बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें खुशी है, लेकिन यह कहीं और बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि कम्यूनिटी हाल लोगों की सहूलियत के लिए अकाली सरकार के समय में बनाया गया था। अब उस जगह पर क्लीनिक बनाया जा रहा है, जिसकों लेकर बस्ती और आसपास के निवासियों में रोष है। लोगों ने विरोध में इक्ट्ठा होकर मांग की कि बस्ती में जरूरतमंद परिवारों के खुशी और गमी के प्रोग्राम करने के लिए बनाए गए कम्यूनिटी हाल को न तोड़ा जाए। इसके आसपास जो जगह खाली है वहां पर इस मोहल्ला क्लीनिक को बना जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जो सहूलत कई सालों से अकाली सरकार ने दी थीं उसको छीन कर अस्पताल बनाया जाए।

    वहीं नगर निगम के पार्षद गुड्डू अग्रवाल और पार्षद हरिराम ने बताया कि हमारे वार्ड में यह क्लीनिक का निर्माण कार्य शुरू किया गया है और हमें इस का इलम तक नहीं है हम मोहल्ला क्लीनिक बनाने का विरोध नहीं करते, लेकिन धर्मशाला की जगह पर नहीं बनना चाहिए। अगर सरकार के पास फंड की कमी है तो सभी मोहल्ला वासी फंड भी इकठ्ठा कर के लेंगे, लेकिन इस धर्मशाला की जगह पर मोहल्ला क्लीनिक नहीं खुलने देंगे।

  • Jalandhar News: फौजा सिंह की मौत के मामले में NRI की गिरफ्तार को लेकर SSP Virk का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: फौजा सिंह की मौत के मामले में NRI की गिरफ्तार को लेकर SSP Virk का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले की गुत्थी को 30 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि फौजा सिंह आज भी फिट थे और वह रोजाना सुबह शाम सैर करते थे। वहीं ब्यास गांव में खाना खाने के बाद दोपहर 3 बजे सैर करने के लिए निकले। जहां जालंधर-पठानकोट हाईवे पर 3.8 बजे पहुंचे तो वहां पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा फौजा सिंह को श्रीमन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका देर शाम निधन हो गया।

    पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज और आई विटनेस के आधार पर घटना स्थल से गाड़ी के कुछ पार्ट के टुकड़े मिले। जिसके बाद मौके पर सीसीटीवी फुटेज के बाद अलग-अलग टोयटा गाड़ी की एजेंसी से जांच करवाई गई। जिसके बाद PB 20 C 7100 फॉर्च्यूनर गाड़ी को ट्रेस किया गया। जांच के बाद पता चला कि उक्त गाड़ी को आगे किसी ओर को बेच दिया गया था। जांच में सामने आया हैकि 26 वर्षीय अमृतपाल ने 2 साल पहले ही कपूरथला के रविंद्र सिंह से फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। इस मामले को लेकर थाना आदमपुर में बीएनएस की धारा 281 और 105 के तहत केस दर्ज किया गया।

    एसएसपी ने कहा कि अगर दोषी की गाड़ी से टक्कर हो गई तो उसका फर्ज था कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाता, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। देर रात आरोपी को अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 दिन पहले ही जालंधर आया था और उसके पास 2027 तक का वर्क परमिट है। आरोपी ने घटना के बाद गाड़ी का टायर ठीक करवाया था और अन्य गाड़ी को ठीक करवाने में लगा हुआ था। लेकिन उनकी टीम ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी भी बरामद कर ली है।

    जांच में सामने आया हैकि आरोपी को फौजा सिंह के बारे में कुछ नहीं पता था। आरोपी हादसे में डर गया और उसने घटना स्थल से गाड़ी भगा ली। हाईवे पर आरोपी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और वह जालंधर की ओर आ रहा था। लेकिन अचानक फौजा सिंह के गाड़ी के आगे आने से उससे ब्रेक नहीं लगी और यह हादसा हो गया। घटना के बाद आरोपी ने गांव में गाड़ी भगा लगी। आरोपी की 3 बहने और माता भी कनाडा में रह रही है। जबकि आरोपी के पिता का निधन हो चुका है। घटना के दौरान आरोपी अकेला गाड़ी चला रहा था। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: जंग का मैदान बना स्कूल, प्रिंसीपल के साथ टीचर ने की हाथापाई, देखें CCTV

    Punjab News: जंग का मैदान बना स्कूल, प्रिंसीपल के साथ टीचर ने की हाथापाई, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले के तलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सैक्टर-2 के सरकारी मॉडल हाई स्कूल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब स्कूल में टीचर की प्रिंसीपल और अन्य टीचर से झड़प हो गई। तीनों में हाथापाई होने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला ने पहले पुरुष टीचर को थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि टीचर ने महिला को रजिस्टर पर हाजिरी लगाने के लिए कहा था। जिसके बाद वह हाजिरी लगाने की जगह टीचर के पीछे जाने लगी। इस दौरान महिला ने टीचर को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद महिला पहले बाहर जाने लगी, लेकिन अचानक फिर अंदर आई और प्रिंसीपल के साथ हाथापाई करने लग गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रिंसीपल के महिला ने बाल नोंच दिए। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर स्कूल द्वारा टीचर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
  • Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, बेरहमी से युवक को व्यक्तियों ने पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, बेरहमी से युवक को व्यक्तियों ने पीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में घर के बाहर व्यक्ति पर कुछ नौजवानों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर व्यक्ति के गंभीर चोटे आई है। व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पीड़ित के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 8 से 9 नौजवानों ने घर के बाहर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। परिजन के अनुसार 3 महीने पहले उस पर भी हमला किया था। परिजन के अनुसार इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अब उक्त नौजवानों ने उसके साथी पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने बताया कि किरपाण और राड से व्यक्ति के सिर पर हमला किया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति को भगा-भगाकर पीटा जा रहा है। इस दौरान व्यक्ति सड़क पर गिर जाता है तो उस पर डांग से हमला करने लगते है। 3 से 4 व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से पिटाई की जा रही है। हालांकि उस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने आए, लेकिन उक्त हमलावार तब भी नहीं रूके। सरेआम गुंडागर्दी को लेकर जहां लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है, वहीं पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।
  • Stock Market: Sensex 150 और Nifty 50 अंक लुढ़का, ऑटो और मेटल शेयर भी गिरे

    Stock Market: Sensex 150 और Nifty 50 अंक लुढ़का, ऑटो और मेटल शेयर भी गिरे

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज गिरावट है। सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 82,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट है। HDFC, ट्रेंट और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1% तक की तेजी है। वहीं, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और महिंद्र एंड महिंद्रा के शेयर्स 1% तक नीचे कारोबार कर रहे हैं।

    निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट है, जबकि 16 ऊपर हैं। NSE ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट है। मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में 1% तक की तेजी है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.090% गिरकर 39,642 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.68% नीचे 3,193 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.57% चढ़कर 24,731 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14% नीचे 3,500 पर कारोबार कर रहा है। 15 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.98% नीचे 44,023 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.18% चढ़कर 20,678 पर और S&P 500 0.40% नीचे 6,244 पर बंद हुए।

  • Punjab News: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, मामला दर्ज

    Punjab News: होटल में नाबालिग से गैंगरेप, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले की नाबालिग लड़की के साथ अमृतसर में गैंग रेप की घटना सामने आई है। जहां 2 युवकों ने 14 वर्षीय स्टूडेंट के साथ होटल में गैंग रेप किया। वहां से किसी तरह दोनों युवकों को चकमा देकर नाबालिग लुधियाना वापस पहुंची तो उसने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी जिसके बाद थाना साहनेवाल की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक 7 जुलाई को नाबालिग किशोरी ने अपने पिता को बताया कि वह स्कूल से वापस लौट रही थी। तभी आधे रास्ते में एक काले रंग के मोटरसाइकिल सप्लेंडर पर दो लड़के मनोज और शुभम ने उसे जबरदस्ती अपने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। उसने उनका काफी विरोध भी किये लेकिन बदमाश उसे धमकाकर अपने घर ले गए। मनोज के घर पर उसकी मां भी थी। उसकी मां की मौजूदगी में मनोज ने अपनी पेंट शर्ट उसे पहनाई। फिर मनोज उसे अपने दोस्त के घर ले गया जहां कमरे में उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।

    दोनों आरोपी उसे ट्रेन के जरिए अमृतसर ले गए। अमृतसर के एक होटल में कमरा लेकर मनोज और शुभम ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया। दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ गैरकुदरती तरीके से भी संभोग किया। पीड़िता ने पिता को बताया कि वह किसी तरीके 9 जुलाई को दोनों आरोपियों को चकमा देकर अमृतसर से भाग कर लुधियाना आई। पिता की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने मनोज और शुभम निवासी लोहारा के खिलाफ BNS की धारा 64,351,3(5) और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द दोनों आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: फौजा सिंह की मौत का मामला, NRI की गिरफ्तारी को लेकर बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फौजा सिंह की मौत का मामला, NRI की गिरफ्तारी को लेकर बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    10 दिन पहले कनाडा से लौटा था NRI

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने देर रात फौजा सिंह की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली। वहीं फौजा सिंह की मौत को लेकर छोटे बेटे हरविंदर सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि पुलिस ने एनआरआई को गिरफ्तार कर लिया है। हरविंदर सिंह ने कहा कि अभी तक पुलिस ने इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी 10 दिन पहले ही कनाडा से लौटा था और वह घबरा गया था। वह फोन बेचने के लिए भोगपुर से जालंधर जा रहा था। हालांकि फौजा सिंह के बेटे ने कहा कि उन्हें अभी कुछ नहीं पता। हरविंदर सिंह ने कहा कि अगर उक्त कार चालक से एक्सीडेंट हो गया था तो उस दौरान उसे इंसानियत के नाते वहां पर रूकना चाहिए था और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना चाहिए था। हरविंदर सिंह ने कहा कि वह कौन सा किसी का दुश्मन था, लेकिन उसने मौके से भागकर गलत किया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार किया और उसकी गाड़ी भी बरामद कर ली थी। हादसे के बाद अमृतपाल सीधा अपने करतारपुर स्थित गांव गया था। वह जालंधर तक नहीं आया, बल्कि रास्ते से ही गांव- गांव होता हुआ करतारपुर निकल गया था। प्राथमिक पूछताछ में अमृतपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अमृतपाल ने माना कि वह मुकेरिया साइड से अपना फोन बेच कर लौट रहा था। जब वह ब्यास पिंड के पास पहुंचा तो एक बुजुर्ग उनकी गाड़ी की चपेट में आया। उन्हें ये नहीं पता था कि बुजुर्ग फौजा सिंह हैं। जब देर रात खबरें आनी शुरू हुईं तो फौजा सिंह की मौत के बारे में पता चला।
  • आज का राशिफल 16 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 16 जुलाई, 2025

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर से हेल्प मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है, उसमें आप को लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा। आज आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं या फिर आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी ताल – मेल बना रहेगा, बच्चों के साथ भी आप इंजॉय करेंगें।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी व्यर्थ के काम को करने से बचें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं, जो डिसीजन लेने में आपकी हेल्प करेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप बिजनेस में किसी भी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज आप ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे, आपके प्रमोशन के चांसेस बढ़ सकते हैं। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को आमंत्रित करेंगे। इस राशि के छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिसमें शिक्षकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। राजनैतिक कार्यों में आप अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायेंगे।


    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।


    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक से बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां आएंगी। शादीशुदा रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, आप लोग शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आप किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें, जिससे आपके रिश्ते ख़राब न हों। महिलाएं आज घर को सजाने – संवारने का काम करेंगी, जिससे उनका मूड अच्छा होगा। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ घूमने – फिरने जा सकते हैं, किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना भी खायेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो लोग ऑटोमोबाइल के सेक्टर से जुड़े हैं, आज उनको बढिया धन लाभ होगा। आज आपके वे सारे काम पूरे होंगें, जिनके लिए आप इतनी मेहनत कर रहें हैं। आपको किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास काफ़ी हद तक बढ़ेगा। आज आपका दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा, दिन भर की थकान के बाद आप बच्चों के साथ गेम खेलकर मन को हल्का करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप को शुरू करने की योजना बना सकते है, जिसमें पेरेंट्स का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा सा हेक्टिक भरा हो सकता है क्योंकि नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज कोई सम्पत्ति का उलझा हुआ मामला, सुलझ सकता है जिससे आपको सुखद अनुभूति होगी। स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज कोच का साथ मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और ज्यादा निखर कर आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज कपड़े के व्यापारियों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आप बाजार खरीददारी करने जाएं तो सबसे पहले सामान की लिस्ट बना लें, जिससे व्यर्थ की चीजों को आप उठाकर न लें आयें। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं, घर में खुशहाली आएगी। महिलाएं आज गृहकार्य से निवृत्त होकर, किसी संगीत समारोह में जा सकती हैं।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज इलेक्ट्रोनिक सामान का बिजनेस करने वालों को बढ़िया लाभ होगा। परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले आज सावधानी से काम करें, आपकी एक छोटी से गलती भी किसी काम को ख़राब कर सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा, परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज आपको कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आज आपको संतान के ऊपर गर्व करने का अवसर मिलेगा, आस – पास के लोग भी तारीफ करेंगे। यदि आप कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा और आपके काम बन सकते हैं। आज आप अपने घर पर पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिससे सबको ख़ुशी मिलेगा। आज आप रचनात्मकता से जुड़े कुछ कार्य कर सकते हैं, जिनमें आपको बढ़िया सफलता मिलेगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आप पैसों के मामलें में लेन – देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी करने की कोशिश करेंगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा। आज आप किसी बुजुर्ग की मदद करेंगे, जिनसे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।