Blog

  • पति का कत्ल कर घर में 5 फीट गहरा गड्ढा कर दफनाया शव, पत्नी गिरफ्तार

    पति का कत्ल कर घर में 5 फीट गहरा गड्ढा कर दफनाया शव, पत्नी गिरफ्तार

    गुवाहाटीः असम में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलु झगड़े के बाद अपने पति की हत्या करके उसके शव को घर में ही दफनाने के आरोप में पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 38 वर्षीय रहीमा खातून ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस रहीमा को गिरफ्तार करके साथ ले गई। दरअसल, यह घटना 26 जून को असम की राजधानी के पांडु इलाके में स्थित जॉयमती नगर स्थित दंपति के घर पर हुई। मृतक सबियाल रहमान (40 वर्षीय) पेशे से कबाड़ व्यापारी थे। पुलिस के मुताबिक, रहीमा ने बताया कि उसका पति नशे में धुत होकर घर आया था और दोनों के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर में ही यह घरेलू विवाद मारपीट में बदल गया। रहीमा ने गुस्से में अपने पति पर हमला कर दिया, जिसमें उसे जानलेवा चोटें आईं। कुछ देर बाद सबियाल रहमान ने दम तोड़ दिया।

    जब रहमान कई दिनों तक नहीं दिखे, तो पड़ोसियों को शक हुआ। पूछताछ करने पर रहीमा ने पहले तो बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में केरल गए हैं। बाद में उसने अपना बयान बदल दिया और कहा कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं है और वह अस्पताल गए हैं। 12 जुलाई को सबियल के भाई ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद अब रहीमा ने खुद थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

    वहीं गुवाहाटी सिटी (वेस्ट) के डीसीपी पद्मानाव बरुआ के अनुसार, रहीमा खातून नाम की एक महिला 13 जुलाई को जलकुबरी पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके गुमशुदा पंति सबियंल रेहमान मर चुके हैं। उसने खुद अपने पति की हत्या कर दी। 26 जून की रात दोनों का झगड़ा हुआ। सबियल नशे की हालत में था। इस दौरान उसे चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ऐसे में रहीमा ने सबियल के शव को घर में ही 5 फीट गहरा गड्ढा बनाकर उसमें दफना कर दिया। दोनों की शादी को लगभग 15 वर्ष हो गये थे और उनके दो बच्चे हैं।

    पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार, “हमें शक है कि 2-3 लोगों ने रहीमा का साथ दिया होगा, क्योंकि रातों रात इतना बड़ा गड्ढा खोदकर शव को दफनाना अकेले एक महिला के बस की बात नहीं है।” अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

     

     

     

  • Punjab News: हलका Incharge ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: हलका Incharge ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोट: बरसात के मौसम के चलते पंजाब में खनन इस समय पूरी तरह से प्रतिबध है परंतु इसके बावजूद भी यूबीडीसी नहर में सफाई के नाम पर खनन किया जा रहा था। इसके चलते पठानकोट विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज विभूति शर्मा ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और ठेकेदारों पर विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए हलका इंचार्ज ने बताया कि इस नहर से गंदगी निकालने का ठेका ठेकेदारों ने लिया था लेकिन इस जगह पर गंदगी को छोड़कर बाकी सारा सामान सफाई मशीनों के जरिए से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गांवों के लोगों ने मुझसे शिकायत की थी कि धान का मौसम होने के बाद भी नहर का पानी हम तक नहीं पहुंच रहा है बल्कि पानी रोककर खनन का काम किया जा रहा है।

    जब उन्होंने मौके पर पहुंचे हुए ठेकेदारों से अनुबंध की प्रति मांगी तो उन्होंने नहीं दिखाई। इससे यह साफ पता चल रहा है कि यह काम विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ही ठेकेदारों के द्वारा किया जा रहा है।

     

     

  • Punjab News: 1 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार, देखे वीडियो

    Punjab News: 1 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार, देखे वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के दौरागला थाने की पुलिस ने 2 आरोपियों को 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। डीएसपी राजिंदर सिंह मिहनास ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव के ठाकुरपुर मोड़ पर मौजूद थी कि इसी दौरान रामपुर गांव की तरफ से एक कार नंबर PB-65V-0252 आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। जैसे ही कार धीमी हुई, कार की पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति कार से उतरकर पास के गन्ने के खेत से होता हुआ भाग गया।

    शक होने पर जब कार में बैठे 2 व्यक्तियों को बाहर निकाला गया और कार की तलाशी ली गई तो ड्राइवर की सीट के नीचे से हेरोइन के 2 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर उसमें 1 किलो 68 मिलीग्राम हेरोइन पाया गया जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह पुत्र गुरनाम सिंह और मनप्रीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी रामपुर कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भागने वाला व्यक्ति गुरप्रीत सिंह पुत्र अंचल सिंह निवासी गांव चकरी है।

    इस पर थाना दोरांगला में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध शराब बेचने और लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड लेकर उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी और उनके आगामी लिंक्स भी पता करे जाएंगे।

  • Haryana News:  अवैध हथियारों सहित एक युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध हथियारों सहित एक युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पंचकूला डीसीपी क्राइम अमित दहिया की अगुवाई में सभी क्राइम ब्रांच टीमें पूरी तरह से एक्टिव होकर अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए दिन-रात एक करके जुटी हुई है। इस दौरान एक नए मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 इंचार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने एक युवक को दो अवैध देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है।

    संदिग्ध युवक को किया काबू

    दिनांक 11 जुलाई 2025 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम थाना रायपुर रानी क्षेत्र में गांव मौली से गांव बागवाली की ओर नियमित गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से यह सूचना मिली है कि नवोदय रोड हंगोली जाने वाले रास्ते से एक युवक अवैध हथियारों के साथ किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान संदीप उर्फ शम्मी पुत्र रणबीर सिंह निवासी गांव मौली जिला पंचकूला उम्र 19 साल के तौर पर हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब में से दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के पास इन हथियारों का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

    आर्म्स एक्ट की धारा के अंतर्गत दर्ज हुआ मामला

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर रानी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1) (a) के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान हम यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि आरोपी ने ये अवैध हथियार कहां से और कैसे खरीदे थे। इन हथियारों को रखने का उसका उद्देश्य क्या था और क्या वह इनका इस्तेमाल किसी आपाराधिक वारदात के लिए करने वाला था या फिर किसी को बेचने की योजना थी।      
  • व्यापारियों ने छुट्टी के दिन मॉल्स, ब्रांडेड शोरूम खुले रहने पर जताया ऐतराज़

    व्यापारियों ने छुट्टी के दिन मॉल्स, ब्रांडेड शोरूम खुले रहने पर जताया ऐतराज़

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के व्यापारियों ने छुट्टी के दिन और रात 8 बजे के बाद मॉल्स और ब्रांडेड शोरूम के खुले रहने पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। इस संबंध में मंगलवार को विश्राम गृह ऊना में जिला व्यापार मंडल ऊना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। बैठक में विशेष रूप से शॉप इंस्पेक्टर नवीन कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन अश्वनी जैतिक, महासचिव रघु पुरी और उपप्रधान नवीन पुरी भी मौजूद रहे।

    व्यापारियों ने मांग की कि रविवार को पूरे जिले में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान चाहे वह मॉल हो या छोटी दुकान बंद रहने चाहिए, ताकि समानता बनी रहे और छोटे व्यापारियों को नुकसान न हो। अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि ऊना में मॉल्स की बढ़ती संख्या और उनके देर रात तक खुले रहने के कारण छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ता अब छुट्टी के दिन और रात के समय मॉल्स का रुख करते हैं, जिससे पारंपरिक व्यापार ठप पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मॉल्स और ब्रांडेड स्टोर निर्धारित समय के बाद खुले रहते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    इस अवसर पर शॉप इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से रविवार को सिर्फ जरूरी सेवाओं जैसे मेडिकल स्टोर, दूध, सब्ज़ी और किराना जैसी दुकानों को ही खोलने की अनुमति है। अन्य कोई भी प्रतिष्ठान यदि खुले पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द फील्ड में जाकर निरीक्षण किया जाएगा और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर  प्रदेश प्रभारी प्रमोद वर्मा, कपड़ा प्रधान सोमनाथ कौशल, इलेक्ट्रॉनिक प्रधान परमजीत सिंह, मनोज साहनी, गणेश सांभर, पंकज पुरी, नीरज कपिला, सुरजीत सैनी, रिशु पूरी, विपीन ओहरी, सविता अरोड़ा, नरेश ठाकुर, नंद पूरी, शिव आंगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ का अर्धवार्षिक अधिवेशन 8-9 नवम्बर को अमृतसर में: एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा

    अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ का अर्धवार्षिक अधिवेशन 8-9 नवम्बर को अमृतसर में: एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश निष्काम सभा अमृतसर की  कार्यकारिणी की बैठक  हिम लोक मंदिर फ़तेह सिंह कालोनी अमृतसर में  हुई जिसमे संस्था के सभी संरक्षकों ने भाग लिया । इस  अवसर पर प्रधान तिलक राज शर्मा ने कहा की उनकी सभा का उदेश्य सामाजिक व् धार्मिक आयोजन करने के साथ साथ लोगों में भ्रातृभाव को बढ़ावा देना है उन्होंने कहा की उनकी संस्था अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ नई दिल्ली के साथ सम्बद्ध है व् संस्था का भविष्य में कई सामाजिक कार्य शुरू करने का विचार है।

    इस अवसर पर अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के महासचिव अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि संघ की अर्धवार्षिक बैठक इस बार निष्काम सभा अमृतसर की मेजवानी में अमृतसर में होगी। उन्होंने कहा की इसमे देश के विभिन्न राज्ज्यों में कार्य कर रही 40  से 45  हिमाचली सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे  जिसमे समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन और गरीबों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि यह  सामाजिक  संस्थाएं पूरे देश के विभिन्न भागों में अनाथाश्रम वृद्धाश्रम, फ्री डिस्पेंसरियां, फ्री स्कूल, सिलाई सेंटर , कालेज और समाज हित में कार्य कर रही हैं।  राकेश शर्मा ने बताया कि संघ का उद्देश्य सामाजिक न्याय एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के साथ समाज की सेवा करना है। संघे शक्ति कलयुगे को चरितार्थ करता संघ निरंतर समाज सेवा में अग्रसर है ।

    उन्होंने  कहा कि संघ के अध्यक्ष केएम लाल नई दिल्ली ने एक संदेश में सभी देश वासियों व् संघ से जुडी संस्थाओं से हिमाचल में बाढ़ से हुई त्रासदी में प्रदेश के लोगों की सहायता करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर तिलक राज शर्मा, जय गोपाल शर्मा, शाम लाल चौहान , अशवनी कुमार शर्मा , शमशेर सिंह ठाकुर ,  संजय कुमार शर्मा , लेख राज शर्मा, काली दास शर्मा , हुकम  चन्द शर्मा ,जंगी लाल ठाकुर ,राकेश सिंह ठाकुर ,डाक्टर बँटी शर्मा , नरेश ठाकु, रंजन शर्मा, अशोक कुमार शर्मा , रमन किशोर ,विनोद शर्मा  पंडित सचिन शर्मा व् अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

  • Punjab News: फिर मिली Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च में जुटी BSF की टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर मिली Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च में जुटी BSF की टीम, देखें वीडियो

    अमृतसर: सच्चखंड श्री दरबार साहिब को एक बार फिर से ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरे पंजाब में हलचल का माहौल बन गया है। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि यह धमकी पिछली वाली ई-मेल के तुरंत बाद आई है ऐसे में इससे यह साफ पता चलता है कि कल की ई-मेल पर सही कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सच्चखंड श्री दरबार साहिब सिर्फ सिखों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए आस्था का केंद्र है। हर रोज लाखों श्रद्धालु वहां पर मत्था टेकने के लिए जाते हैं। ऐसे में इस तरह की जगह को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना बहुत बड़ी मूर्खता है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    सेना पुलिस और डॉग स्कवाड की टीमें दरबार साहिब के चारों ओर जांच और निगरानी कर रही है। एसजीपीसी की ओर से अमृतसर पुलिस कमिश्नर डीजीपी पंजाब और पंजाब के सीएम को पत्र लिखकर मांग की गई है कि ऐसी व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। सचिव प्रताप सिंह ने संगत को भरोसा दिलवाते हुए कहा कि कि डरने की कोई भी जरुरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है और जिम्मेदारी एजेसिंया अपना काम कर रही हैं ।.
  • विशेष अभियान के तहत कई वर्षों से लंबित मामलों का मध्यस्थता से कराएं निपटारा

    विशेष अभियान के तहत कई वर्षों से लंबित मामलों का मध्यस्थता से कराएं निपटारा

    30 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान – डीएसएसए सचिव अनिता शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिले में वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित समाधान के मकसद से 30 सितम्बर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि इस 90 दिवसीय विशेष अभियान का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र और सुलभ निपटपरा सुनिश्चित करना है।

    उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला ऊना की सभी अदालतों में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान के मामले, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, ससुराल योग्य आपराधिक मामले, आपसी विवाद, वैवाहिक व संपत्ति के मामले, विज्ञान और बकायों के मुकदमे, भूमि अधिग्रहण मामले और अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों का निदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक अदालतों में लंबित मामलों के चलते नागरिकों को मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह विशेष मध्यस्थता अभियान लोगों के लिए राहत प्रदान करने का सुनहरा अवसर है। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का समाधान मध्यस्थता के आधार पर करवाना सुनिश्चित करें।

  • उपायुक्त ने एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    उपायुक्त ने एनआरएसटी सेंटर घालूवाल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    बच्चों संग किया आत्मीय संवाद

    ऊना/सुशील पंडित: गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटीसी) घालूवाल में मंगलवार को एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।

    उपायुक्त ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।

    उन्होंने जानकारी दी कि ऊना जिले में संचालित 11 एनआरएसटीसी केंद्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लगभग 70 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करना है।

    बच्चों से किया आत्मीय संवाद

    कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने एनआरएसटीसी सेंटर के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। वे जमीन पर बच्चों के संग बैठे और उनसे उनके जीवन के सपनों व रुचियों के बारे में बातें की। किसी ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो किसी ने इंजीनियर बनने की। उपायुक्त ने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, कठिन परिश्रम और अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    बाल कविताओं ने मोहा मन

    कार्यक्रम के दौरान एनआरएसटीसी में अध्ययनरत छात्राओं सुधा और रूबी ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत राणा, प्रधान घालूवाल सोना देवी, प्रमोद बिट्टू, जिला प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, बीडीओ हरोली राजेश्वर भाटिया, रजनीश शर्मा, जीनत महंत, शिक्षा सुधार समिति के महामंत्री सुच्चा सिंह कांग सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, CM Mann ने दिग्गज नेता को पार्टी में किया शामिल

    Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, CM Mann ने दिग्गज नेता को पार्टी में किया शामिल

    तरनतारनः पंजाब में आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका दे रही है। वहीं आज मनीष सिंसोदिया की अगुवाई में सीएम भगवंत मान में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता को आप पार्टी में शामिल किया। सीएम मान ने तरनतारन से 3 बार विधायक रह चुके हरमीत सिंह संधू को पार्टी में शामिल करवाया। ऐसे में अकाली दल के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

    बता दें कि कुछ समय पहले आप पार्टी के मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीट खाली हो गई। अब जल्द ही यहां उपचुनाव होने की संभावना है और हरमीत सिंह संधू की जॉइनिंग को पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

    हाल ही में हरमीत सिंह संधू ने शिअद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि वह किसी पार्टी में जॉइन करेंगे। वह 2002, 2007 व 12 में विधायक रहे हैं। हालांकि 2017 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि 2022 में भी उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। वह दूसरे नंबर पर रहे थे।