Blog

  • बसाल पुली से लेकर नंगल सलांगड़ी, त्यूडी, से लेकर धमांदरी तक 24 किमी सड़क पर खर्च होंगे 25 करोड़: विवेक शर्मा

    बसाल पुली से लेकर नंगल सलांगड़ी, त्यूडी, से लेकर धमांदरी तक 24 किमी सड़क पर खर्च होंगे 25 करोड़: विवेक शर्मा

    आधुनिक ब नवीनीकरण जैसे  कंकरीट एवं सीमेंट से तैयार होगी सड़क,दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

    ऊना/सुशील पंडित: विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को कुटलैहड़ के बसाल पुली से नंगल सलांगड़ी एवं त्यूडी से धमांदरी तक बनने वाली 24 किमी लंबी सड़क परियोजना के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस सड़क का निर्माण नवीनतम कंक्रीट और सीमेंट तकनीक से किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹25 करोड़ है। यह परियोजना न केवल भौगोलिक रूप से क्षेत्र को जोड़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएं और संभावनाएं भी बढ़ाएगी। इस सड़क की मांग वर्षों से स्थानीय जनता द्वारा की जा रही थी। खराब और संकरी सड़कों के चलते लोगों को परिवहन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

     

    विधायक विवेक शर्मा ने लोगों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने भी तत्काल प्रभाव से ₹25 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी।विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कुटलैहड़ की जनता की यह एक पुरानी मांग थी। वर्षों से लोग बेहतर सड़क सुविधा के इंतजार में थे। हमने उनकी आवाज़ को सरकार तक पहुंचाया और मुख्यमंत्री ने बिना विलंब इसे मंजूरी दी।

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना की एक खास बात यह है कि सड़क का निर्माण पारंपरिक डामर की बजाय कंक्रीट और सीमेंट से किया जाएगा, जो आजकल बड़े शहरों में तेजी से अपनाई जा रही नवीनतम सड़क निर्माण तकनीक है। इस तकनीक से बनी सड़कें ज्यादा टिकाऊ होती हैं, कम मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है और खराब मौसम में भी मजबूत बनी रहती हैं। लोनिवि के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस तकनीक में ‘रिजिड पेवमेंट सिस्टम’ का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें सतह पर कंक्रीट की मोटी परत बिछाई जाती है, जिससे सड़क की संरचना और स्थायित्व में कई गुना बढ़ोतरी होती है।

    इस सड़क के कार्य आरंभ कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, बुजुर्ग, महिला मंडल और युवा भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विधायक और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पार्टी नेता मौजूद रहे।

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहुंचे चीन, क्या सही हो सकते हैं भारत-चीन के रिश्ते?

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहुंचे चीन, क्या सही हो सकते हैं भारत-चीन के रिश्ते?

    करीबन पांच साल के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर चीन की यात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा ने भारत-चीन रिश्तों के बीच में जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिश की है। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने वाले बीजिंग पहुंचे जयशंकर ने न सिर्फ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की बल्कि उनकी एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इसमें दावा किया जा रहा था कि शी जिनपिंग सत्ता संघर्ष या बीमारी के चलते अंडरग्राउंड हैं। बीते कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर ये सवाल घूम रहे थे कि क्या सच में शी जिनपिंग लापता हैं? क्या उनको नजरबंद कर दिया गया है? ऐसे में अब जयशंकर की हाई प्रोफाइल ने यह साफ कर दिया है कि चीन का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से एक्टिव है और अफवाहों का हकीकत से कोई भी लेना देना नहीं होता है।

    एक्स (ट्विटर) पर शेयर की जयशंकर ने तस्वीर

    जयशंकर ने एक्स पर जिनपिंग के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि – आज सुबह बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात हुई। राष्ट्रपति को भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हाल की प्रगति से अवगत भी करवाया गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सौंपा गया। यह मुलाकात इस बात का पुख्ता सबूत बन चुकी है कि शी जिनपिंग कहीं पर लापता नहीं हुए हैं।

    ऐसे शुरु हुई थी अफवाहें

    शी जिनपिंग के लापता होने की बातें उस समय उभरी जब मई के आखिरी हफ्ते से लेकर जून के पहले हफ्ते तक वे करीब 15 दिन तक सार्वजनिक मंचों से गायब रहे। उसके बाद जुलाई की शुरुआत में ब्राजील में हुए BRICS सम्मेलन में भी उनकी गैरमौजूदगी ने कयासों को और भी बल दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि चीनी सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के अंंदर सत्ता संघर्ष चल रहा है। किसी ने दावा किया है कि शी बीमार है या फिर नजरबंद हैं। मगर इन अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अब जयशंकर की मुलाकात ने इन पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।

    उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

    बीजिंग में एससीओ बैठक से इतर जयशंकर ने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग और विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात की है। हान झेंग ने कहा कि भारत और चीन जैसे दो बड़े विकासशील देशों के बीच साथ जरुरी है और दोनों का टैंगो एशिया और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद रहेगा। जयशंकर ने भी दो टूक कहा है कि यदि चीन भारत की कोर चिंताओं का सम्मान करेगा तो आपसी लाभ के रास्ते खुलेंगे।

    ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    चीनी सरकार अखबार ग्लोबल टाइम्स ने जयशंकर की यात्रा को पीएम मोदी और शी जिनपिंग की अक्टूबर 2024 में कजान में हुई बैठक के बाद द्विपक्षीय रिश्तों में दूसरा बड़ा कदम बताया है। अखबार ने माना है कि गलवान संघर्ष के बाद कूटनीतिक संवाद न्यूनतम रह गया था। ऐसे में यह दौरा भरोसे की वापसी का संकेत है हालांकि सीमा विवाद अब भी सबसे बड़ा और संवेदनशील मसला है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दोनों देशों को थिंक टैंक, संवाद सीमा पर भरोसे का ढांचा और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करना पड़ेगा।

    विश्व व्यवस्था भी होगी मजबूत

    भारत और चीन SCO और BRICS जैसे मंचों पर पहले से ही मिलकर काम कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि दोनों देश सामूहिक रणनीति बनाएंगे तो यह न सिर्फ ग्लोबल साउथ बल्कि बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को भी मजबूती देगा। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अब गेंद दोनों देशों के पाले में है। वे सहयोग को प्राथमिकता देते हैं या फिर प्रतिस्पर्धा को लेकिन जयशंकर की इस यात्रा से यह साफ हो चुका है कि एशिया ही नहीं पूरी दुनिया भारत-चीन के रिश्तों के सामान्य होने की उम्मीद रख रही है।      
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 395 चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 395 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 395 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 98 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 78400/- रूपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 700/- रुपये वसूल किए गए।

    वहीं अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर ऊना के तहत 04 वाहनों के चालान काटे गए,जिन्हें आगामी कार्यावाही हेतु अदालत भेजा गया है।

  • Punjab News: विधानसभा में MLA बावा हैनरी ने खोया आपा, निकाली गाली, प्रताप बजवा ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    Punjab News: विधानसभा में MLA बावा हैनरी ने खोया आपा, निकाली गाली, प्रताप बजवा ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के चाैथे दिन आज सदन में पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025 पर बहस हुई। जिसके बाद सदन में नशे के मुद्दों पर बहस हुई। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। मंत्री तरुणप्रीत सिंह के वक्तव्य के दौरान कांग्रेस ने विरोध किया। ये हंगामा इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौच तक पहुंच गई। कांग्रेस विधायक अवतार हैनरी जूनियर ने आरोप लगाया कि मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने उनके परिवार पर नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद उन्होंने सदन में अप-शब्द कहे और ये भी कहा कि आगे भी बालूंगा। जिसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। अंत में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अवतार हैनरी के आधार पर माफी मांगी व मामला शांत किया।

    वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअदबी बिल पर कहा कि सभी के सुझावों को देखते हुए बिल को सेलेक्ट कमेटी भेजकर लोगों के सुझाव लिए जाने चाहिए। इसमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हर धार्मिक जत्थेबंदी के सुझाव लेने चाहिए। इसके लिए समयसीमा तय की जानी चाहिए। सभी राजनीतिक पार्टी को उस कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि समिति 6 महीने के भीतर विधेयक पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

    इससे पहले विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने बेअदबी बिल पर चर्चा के दाैरान कहा कि 10 साल की सजा काफी नहीं है, इसे उम्र कैद में बदलना चाहिए। साथ ही बेअदबी की कोशिश पर भी तीन साल सजा काफी नहीं है। इसे भी बढ़ाया जाना चाहिए। भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में बहुत भी व्यापक ग्रंथ हैं। सभी सनातन ग्रंथों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। विपक्ष ने नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बेअदबी पर तय सीमा में जांच करने का प्रावधान करनी चाहिए। 30 दिन का समय तय किया जाना चाहिए। अगर 30 दिन के अंदर जांच पूरी नहीं होती तो एसएसपी की अनुमति के बाद ही आगे 15 दिन का और समय दिया जाना चाहिए। इसके सिर्फ डीजीपी की अनुमति के बाद ही जांच का समय आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

     

  • Haryana News: मशहूर होटल का ऊपरी हिस्सा टूटने से इलाके में हड़कंप, देखें वीडियो

    Haryana News: मशहूर होटल का ऊपरी हिस्सा टूटने से इलाके में हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकुला: मनीमाजरा के किशनगढ़ में स्थित होटल लेक व्यू में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। होटल की ऊपरी मंजिल का एक हिस्सा अचानक से नीचे गिर गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस फायर ब्रिगेड़ की टीम और रेस्क्यू कर्मी मौके पर पहुंच गए। वहीं होटल स्टाफ और जो लोगों की बुकिंग कर रहे थे उन सभी को मौके पर बाहर निकाला गया।

    इस दौरान गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई भी गंभीर तौर पर घायल नहीं हुआ। फिलहाल घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और होटल की इमारत की तकनीकी जांच भी की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि हादसे का कारण निर्माण में लापरवाही थी या फिर कोई अन्य तकनीकी खामी।

  • आरोप:साहब दहेज को लेकर ससुराल पक्ष करता है परेशान, न्याय की गुहार, मामला दर्ज

    आरोप:साहब दहेज को लेकर ससुराल पक्ष करता है परेशान, न्याय की गुहार, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: साहब ससुराल पक्ष दहेज को लेकर तंग परेशान करता है और न्याय दिलाने की गुहार पुलिस से एक महिला द्वारा लगाई गई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत कौर पत्नी प्रदीप सिंह निवासी गांव पूना जिला ऊना ने बताया कि इसकी शादी 3 नवंबर 2024 को प्रदीप सिंह के साथ हुई थी । महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद इस के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर इसे मानसिक व शारिरिक तौर पर प्रताडित किया तथा इस्त्रिधान संपत्ति/वस्तुओं को गलत और अवैध रूप से अपने पास रख लिया है और वह इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रदीप सिंह पुत्र तरसेम सिंह, तरसेम सिंह (ससुर), बलदेव कौर पत्नी तरसेम सिंह (सास) निवासी गांव व डा0 पूना, तहसील व जिला ऊना,  गुरदीप कौर निवासी देहलां जिला ऊना, सुलिंदर सिंह निवासी गांव देहलां तहसील व जिला ऊना, बनवारी लाल निवासी गांव व डा0 भंगला तहसील और जिला रोपड़ पंजाब के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • 2.14 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    2.14 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने 2.14 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है और जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल अवतार चन्द अधिकारी पुलिस चौकी शहर ऊना अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गलुआ चौक के नजदीक चैकिंग पर थे तो जांच के दौरान एक युवक से 2.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

    आरोपित युवक की पहचान अमन शर्मा पुत्र उतम चन्द निवासी गांव मकतेड़ी डा0 भकरेड़ी तह0 वड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस सन्दर्भ में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • भारत की युवा वैज्ञानिक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

    भारत की युवा वैज्ञानिक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

    पालमपुर की बेटी अंकिता रघुवंशी ने डेनमार्क में प्रस्तुत किया अभिनव शोध, पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित की नई तकनीक 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर नगर की होनहार बेटी अंकिता रघुवंशी ने वर्ष 2025 में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। वे इस समय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर के विद्युत अभियंत्रण विभाग में पीएच.डी. शोधार्थी हैं और उनका अनुसंधान कार्य विशेष रूप से स्वास्थ्य तकनीक पर केंद्रित है।

    हाल ही में उन्होंने डेनमार्क के कोपेनहेगन नगर में आयोजित विद्युत तथा इलेक्ट्रॉनिकी अभियंत्रण संस्थान की चिकित्सा एवं जीव अभियंत्रण परिषद सम्मेलन 2025 में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस वैश्विक मंच पर उन्होंने अपने शोधपत्र “स्मार्टस्ट्राइडएफ़ओजी” का सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। यह शोध पार्किंसन रोगियों में चाल रुक जाने की स्थिति की सटीक पहचान हेतु विकसित एक बुद्धिमान पहनने योग्य प्रणाली पर आधारित है, जो मरीज की चाल, संतुलन एवं अचानक रुकने की प्रवृत्ति की निगरानी कर, चिकित्सकों को समय रहते निदान और उपचार में सहायता देती है। यह प्रणाली विशेष रूप से वृद्धावस्था में उत्पन्न होने वाले तंत्रिका तंत्र संबंधी विकारों की रोकथाम और नियंत्रण में उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

    अंकिता रघुवंशी ने इससे पूर्व भी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके सामाजिक उपयोगिता आधारित परियोजना “प्रगति” को गांधीवादी युवा तकनीकी नवाचार सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। यह परियोजना पार्किंसन रोगियों के पुनर्वास एवं सहायता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित यंत्र प्रणाली के विकास पर केंद्रित थी।

    शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो अंकिता ने अपनी स्नातक शिक्षा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर से इलेक्ट्रॉनिकी एवं संचार अभियंत्रण में पूर्ण की और वर्तमान में वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर से पीएच.डी. कर रही हैं। उनके अनुसंधान के मुख्य विषय हैं — जैव संकेत प्रसंस्करण, चाल विश्लेषण, स्वास्थ्य सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग एवं मानव-केंद्रित सहायक तकनीकें।

    अपने शोध कार्य के लिए उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में आयोजित इलेक्ट्रॉनिकी अनुप्रयुक्त सम्मेलन 2025 में श्रेष्ठ शोधपत्र सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने गेटवेयर नामक एक अन्य पहनने योग्य प्रणाली भी विकसित की है, जो गति मापक इकाई (आईएमयू) और बल संवेदनशील अवरोधक (एफएसआर) सेंसरों के माध्यम से वास्तविक समय में मरीज की चाल और FoG की संभावना का आंकलन करती है। तकनीकी दक्षताओं में उन्हें वैज्ञानिक गणनात्मक भाषा, प्रोग्रामन प्रणाली, सूक्ष्म नियंत्रक, सन्निहित प्रणालियाँ, यंत्र-संवेदी एकीकरण, त्वरित डाटा संकलन, सांख्यिकीय विश्लेषण एवं मशीन शिक्षण विधियों में गहरा अनुभव प्राप्त है।

    पालमपुर की इस बेटी की प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं उनके दादा स्वर्गीय सुरिन्दर सिंह रघुवंशी तथा नाना स्वर्गीय कंवर हरि सिंह, जो एक प्रख्यात समाजसेवी रहे हैं। अंकिता उन्हें अपने जीवन मूल्यों और सेवा-भावना की नींव मानती हैं। उनके पिता डॉ अजय सिंह रघुवंशी, वर्तमान में राष्ट्रीय  प्रौद्योगिकी संस्थान,(एनआईटी) रायपुर में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं और अपनी उपलब्धियों का श्रेय वह पिता अजय सिंह रघुवंशी व माता पूनम रघुवंशी को देती है

    अंकिता रघुवंशी की यह उपलब्धि न केवल पालमपुर और हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियाँ, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता रखती हैं। उनका अनुसंधान कार्य चिकित्सा विज्ञान में एक नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में रोगियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • Jalandhar News: फौजा सिंह की मौत से पहले की CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: फौजा सिंह की मौत से पहले की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: दुनिया भर में Turbaned Tornado, Running Baba, Sikh Superman के नाम से जाने जाते मशहूर एथलीट फौजा सिंह का बीते दिन निधन हो गया। 114 साल की उम्र में फौजा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। जहां जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सैर के दौरान सफेद रंग के अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ईलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं मौत से कुछ समय पहले की फौजा सिंह की सैर करने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह गांव से अकेले ही नेशनल हाईवे की ओर सैर करने के लिए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फौजा सिंह के छोटे बेटे हरविंदर सिंह ने कहाकि पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है।

    परिवार को उम्मीद है कि आज या कल तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। हरविंदर सिंह ने कहा कि अभी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें बापू अकेले सैर करते हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति घर पर नहीं है और ना ही उससे संपर्क हो पा रहा है। उक्त व्यक्ति के आने पर जल्द अन्य सीसीटीवी फुटेज के सब सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि बापू कपड़ों को लेकर कॉबिनेशन बनाकर रखते थे। उन्होंने कहा कि वह ब्रांडेड कपड़े और जूते पहनते थे। पिता जिस रंग के कपड़े पहनते थे, उसी रंग की पगड़ी और जूते पहनते है। उन्हें एक रंग के कपड़े और ब्राडेंड कपड़े पर जूते पहनने का शौंक था और वह 10 हजार के कम से जूते नहीं पहनते थे। जब वह बताते थे कि यह जूते इतने पाउंड के है तो हम उसे भारतीय करंसी के साथ जोड़ते थे।

    वह जब स्कूलों में जाते थे तो स्कूलों के प्रिंसीपल बच्चों को बापू की मिसाल देते थे। 114 साल की आयु में भी वह फिट थे। विदेश की सिटीजनशिप होने के बावजूद वह अपने देश में रहना पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि विदेश में सर्दी में रहना उनके लिए कठिन था और विदेश में सभी काम पर चले जाते थे। जिसके बाद वह अकेले घर पर रहते थे। हरविंदर सिंह ने कहा कि उसकी 2 बेटियां है और पिता का बेटियों के साथ काफी प्यार था, लेकिन अब दोनों बेटियां विदेश में है। हरविंदर सिंह ने कहा कि पिता के निधन पर स्मारक बनाने को लेकर वह गांव वासियों से विचार विमर्श करने के बाद प्रशासन के समक्ष मांग रखी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 114 साल की आयु में फिट थे और वह बच्चों के लिए मिसाल थे, ऐसे में सभी लोगों से बात करने के बाद ही प्रशासन के सामने पिता को लेकर मांग रही जाएगी। फौजा सिंह की अंतिम इच्छा थी कि वह अपनी जिंदगी के आखिरी पल अपने गांव में बिताना चाहते है। वहीं एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि आदमपुर थाने के अंतगर्त आते ब्यास गांव के रहने वाले फौजा सिंह बीते दिन दोपहर 3 बजे खाना खाने के बाद सैर करने के लिए निकले। जहां जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कार ने फौजा सिंह को हिट कर दिया। इस सड़क हादसे में घायल फौजा सिंह को श्रीमन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    जहां देर शाम 7 बजे ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में मृतक फौजा सिंह के बेटे के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की सीआईए सहित अलग-अलग टीमों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद में अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही काफी होती है, ऐसे में टीमों द्वारा उक्त वाहन की जांच की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों के अनुसार इनोवा, स्कॉर्पियों, फॉर्च्यूनर सहित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की आंशका है। मौके पर गाड़ी के बंपर टूटने के कुछ पार्ट पुलिस टीम के हाथ लगे है। उक्त गाड़ी के पार्ट्स की मकैनिक द्वारा जांच की जा रही है। जिसके बाद जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: आप पार्टी के वर्करों में हुई मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: आप पार्टी के वर्करों में हुई मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, देखें वीडियो

    मोगा: ट्रक यूनियन के प्रधान ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पार्टी के ही एक पुराने कार्यकर्ता को देर रात घर से बुलाकर मार पीट कर दी है। पीड़ित अमित पुरी को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। हालत गंभीर देखते हुए उसको वहां से रेफर कर दिया गया। अब मोगा के निजी अस्पताल में अमित पूरी का इलाज भी चल रहा है।

    कड़ी कार्रवाई की मांग

    मीडिया से जानकारी साझा करते हुए आप पार्टी के कार्यकर्ता अमित पूरी ने कहा कि मुझे रात को करीब 10 बजे ट्रक यूनियन के प्रधान का फोन आया। उसने कहा कि कुछ जरुरी काम है और तुम से मिलना है। मैंने उनसे कहा कि आ जाओ वो मेरे घर पर आए और मुझे बाहर बुला लिया और मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी। उस समय आज्ञापाल के साथ आम आदमी पार्टी का वर्कर संजय शर्मा और उनके साथ कुछ और साथी भी थे। संजय शर्मा ने मेरी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मुझ से ले ली। जब मौके पर शोर होने पर लोगों को आता देखा तो यह लोग मौके से फरार हो गए। वही पीड़ित ने कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

    3 लोगों को किया है नामजद

    थाना सिटी साउथ के प्रभारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अमित पूरी के बयानों के आधार पर कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है। वहीं 3 लोगों को नामजद भी किया गया है।