Blog

  • Punjab News: DC Complex में 5 फीट लंबे सांप के निकलने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: DC Complex में 5 फीट लंबे सांप के निकलने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के डीसी कॉम्प्लेक्स में पांच फीट लंबा सांप निकलने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, डीसी तहसील के पास लगे नोटरी और जहां टाइपिस्ट बैठे हैं, वहां अचानक सुबह एक पांच फीट लंबा फनियर सांप निकल आया। जब लोगों ने सांप को देखा तो तहसील में हड़कंप मच गया।

    इस दौरान लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। वहीं तहसील में आए कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तहसील में एक व्यक्ति ने सांप को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया। सांप को पकड़ने वाले जानकारों का कहना कि यह सांप बहुत जहरीला है, अगर एक बार किसी को डंस लेता है तो उस व्यक्ति ने पानी भी नहीं मांगना था।

    सांप के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नोटरी और टाइपिस्ट के साथ ही तहसील की बिल्डिंग शुरू हो जाती है, जहां एडवोकेट और माननीय मजिस्ट्रेट भी आते हैं। यदि रात में यह सब वहां होता तो कोई अनहोनी घटना भी हो सकती थी। लोगों ने प्रशासन ले मांग की है कि इस मामले में ध्यान देने की जरूरत है।

  • Punjab News: बेअदबी मामले में प्रस्ताव पास, सेलेक्ट कमेटी को भेजा विधेयक, ली जाएंगी जनता से राय

    Punjab News: बेअदबी मामले में प्रस्ताव पास, सेलेक्ट कमेटी को भेजा विधेयक, ली जाएंगी जनता से राय

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के चाैथे दिन आज सदन में पवित्र ग्रंथों के खिलाफ अपराध रोकथाम विधेयक-2025 पर बहस हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअदबी बिल पर कहा कि सभी के सुझावों को देखते हुए बिल को सेलेक्ट कमेटी भेजकर लोगों के सुझाव लिए जाने चाहिए। इसमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हर धार्मिक जत्थेबंदी के सुझाव लेने चाहिए। इसके लिए समयसीमा तय की जानी चाहिए। सभी राजनीतिक पार्टी को उस कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि समिति 6 महीने के भीतर विधेयक पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

    इससे पहले विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने बेअदबी बिल पर चर्चा के दाैरान कहा कि 10 साल की सजा काफी नहीं है, इसे उम्र कैद में बदलना चाहिए। साथ ही बेअदबी की कोशिश पर भी तीन साल सजा काफी नहीं है। इसे भी बढ़ाया जाना चाहिए। भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में बहुत भी व्यापक ग्रंथ हैं। सभी सनातन ग्रंथों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। विपक्ष ने नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बेअदबी पर तय सीमा में जांच करने का प्रावधान करनी चाहिए। 30 दिन का समय तय किया जाना चाहिए। अगर 30 दिन के अंदर जांच पूरी नहीं होती तो एसएसपी की अनुमति के बाद ही आगे 15 दिन का और समय दिया जाना चाहिए। इसके सिर्फ डीजीपी की अनुमति के बाद ही जांच का समय आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री मान ने सोमवार को सदन में बेअदबी विरोधी विधेयक पेश किया और कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अपमान में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए। विधेयक पर चर्चा समाप्त करते हुए, उन्होंने 2015 में अकाली-भाजपा शासन के दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि बेअदबी से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य-विशिष्ट प्रस्तावित कानून को मंजूरी दी गई। सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस विधेयक में गुरु ग्रंथ साहिब, भगवद गीता, बाइबिल और कुरान सहित पवित्र ग्रंथों के अपमान के लिए आजीवन कारावास तक की कड़ी सजा का प्रावधान है।

  • Punjab News: 6 किलो हेरोइन और हथियारों सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 किलो हेरोइन और हथियारों सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए गए नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत अमृतसर के घड़िंडा और अजनाला इलाकों में बड़ी कार्रवाई हुई है। घड़िंडा पुलिस ने पाकिस्तान से मंगवाई गई 5 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपियों योगराज सिंह और गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस भी दर्ज हुआ है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके 6 किलो हेरोइन, 2 ग्लॉक पिस्टल, एक ड्रोन और एक i20 कार बरामद की है।

    संपत्ति की गई जब्त

    वहीं दूसरी ओर अजनाला में स्पेशल सेल ने 570 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलो आइस ड्रग, 2 ग्लॉक पिस्टल, एक ड्रोन और एक कार के साथ आकाशदीप और अमनदीप सिंह को दबोचा है। दोनों मामलों में आरोपियों के बैकवर्ड और एक कार के साथ आकाशद्वीप और अमनदीप सिंह को दबोचा है। दोनों मामलों में आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाशे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि काली कमाई से बनाई गई संपत्ति भी जल्द ही जब्त की जाएगी। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करने वाली गैंग के साथ जुड़े हुए हैं। इनके खिलाफ थाना घड़िंडा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    अजनाला में हुई दूसरी कार्रवाई

    दूसरी बड़ी कार्रवाई स्पेशल सेल के द्वारा अजनाला में हुई है। जहां आकाशदीप सिंह और अमनदीप सिंह को 1 किलो 227 ग्राम आइस ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 570 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 227 ग्राम आइस ड्रग्स, 2 ग्लॉक पिस्टल, एक ड्रोन और एक कार बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी पहले से गिरफ्तार रविंदर उर्फ विक्की की पूछताछ के बाद हुई है। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं। वहीं पुलिस उनके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक भी ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की काली कमाई से अर्जित संपत्ति की भी जांच की जाएगी और जरुरत पड़ने पर उसको फ्रीज कर लिया जाएगा। यह कार्रवाई अमृतसर देहाती पुलिस और स्पेशल सेल के लिए नशे के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता भी मानी जा रही है।
  • Jalandhar News: पियानो सिखाने के बहानें बच्ची से यौन शोषण मामले में टीचर को 20 साल कैद

    Jalandhar News: पियानो सिखाने के बहानें बच्ची से यौन शोषण मामले में टीचर को 20 साल कैद

    जालंधर, ENS: स्कूल टीचर द्वारा पियानो सिखाने के बहानें मासूम बच्ची से यौन शोषण मामले में टीचर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 25 फरवरी 2024 को परिवार ने टीचर के खिलाफ थाना कैंट में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत टीचर को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पियानो टीचर तोबियस को अदालत ने सख्त सजा सुनाई है। दरअसल, पोक्सो एक्ट की स्पेशल जज अर्चना कंबोज द्वारा आरोपी पियानो टीचर तोबियस पुत्र विक्टर मसीह को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के रहने वाले परिवार ने 25 फरवरी 2024 को थाना कैंट में एसआई राजवंत कौर को शिकायत दी।

    शिकायत में परिवार ने बताया कि उनकी मासूम बच्ची स्कूल में चौथी क्लास में में पढ़ती है। परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी मासूम बच्ची के साथ स्कूल का पियानो टीचर तोबियस द्वारा पियानो सिखाने के बहाने स्कूल में बंद पड़ी कैंटीन में ले जाकर आंखो पर पट्टी बांध देता और फिर यौन शौषण करता रहा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की और आरोपी पियानो टीचर तोबियस के खिलाफ धारा 376 एबी, 506, 354 ए, 354 डी, पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 10, 12 के अधीन केस दर्ज करके पियानो टीचर को अरेस्ट कर लिया।

    पुलिस जांच में खुलासा सामने आया था कि टीचर द्वारा स्कूल की 2 और मासूम छात्राओं के साथ भी गल्त काम किया गया। पुलिस द्वारा जांच के पश्चात चालान अदालत में पेश किया गया। पोक्सो एक्ट कोर्ट की स्पेशल जज माननीय अर्चना कंबोज द्वारा मामले की सुनवाई की गई। डीए अनिल कुमार बोपाराए के मार्गदर्शन में सरकारी वकील निखिल नाहर ने पीड़ित परिवार का पक्ष और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों को मजबूती से अदालत में पेश किया। आज माननीय अदालत ने आरोपी तोबियस मसीह को 20 साल की सख्त सजा सुनाई। अदालत द्वारा पोक्सो एक्ट की धारा 6 में 20 साल, धारा 10 में 5 साल, धारा 12 में 3 साल तथा धारा 506 आईपीसी में 2 साल की सजा सुनाई गई।

  • 18 दिन बाद भारत के अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla की धरती पर हुई वापसी, देखें Live

    18 दिन बाद भारत के अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla की धरती पर हुई वापसी, देखें Live

    नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज धरती पर लौट आए हैं। ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत उनके तीन अन्य सहयोगी अंतरिक्ष यात्री भी शुभांशु के साथ ही धरती पर वापसी कर चुके हैं। राकेश शर्मा की 1984 की यात्रा के बाद शुभांशु शुक्ला स्पेस की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। यह मिशन भारत समेत हंगरी और पोलैंड के लिए भी अंतरिक्ष में वापसी का प्रतीक है, क्योंकि इन देशों ने चार दशकों बाद फिर से अंतरिक्ष में भागीदारी की है।

    शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हैं और अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉकिंग शाम करीब 4:50 बजे (भारतीय समयानुसार) हुआ है। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट 22.5 घंटे की यात्रा के बाद यानी मंगलवार दोपहर 3:01 बजे IST पर कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन किया। यह पूरी प्रक्रिया स्वचालित होगी और उसमें किसी मैनुअल हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होगी। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आईएसएस से अलग होने के बाद कुछ इंजिन बर्न करेगा ताकि वह खुद को स्टेशन से सुरक्षित दूरी पर ले जा सके।

    इसके बाद वह पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करेगा। इस दौरान उसका तापमान 1,600 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दो चरणों में पैराशूट खुलेंगे पहले 5.7 किमी की ऊंचाई पर स्टेबलाइजिंग चूट्स और फिर लगभग दो किमी पर मेन पैराशूट खुलेंगे, जिससे स्पेसक्राफ्ट की सुरक्षित लैंडिंग संभव होगी। वहीं स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- शुभांशु, आपका स्वागत है! पूरा देश आपके घर वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है… क्योंकि एक्सिओम-4 को सफलतापूर्वक अनडॉक करने के बाद आप अपनी वापसी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

    वहीं हरिद्वार निरंजनी अखाड़े में भी उनकी सकुशल वापसी को लेकर पूजा अर्चना की गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने भगवान भोले का 51 किलो दूध से अभिषेक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिक और कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अपनी मिशन पूरी कर वापस आ रहे हैं। इसलिए अखाड़े के साधु संतों ने उनकी सकुशल वापसी की कामना भगवान भोलेनाथ से किया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक किसी देश या किसी परिवार का नहीं होता, वो पूरा मानव जाति का होता है। इसलिए आज उनकी सकुशल वापसी पर अखाड़े में दीपावली मनाई जाएगी।

  • Punjab News: बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, इलाके में दहशत, देखें CCTV

    Punjab News: बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, इलाके में दहशत, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के जवाहर नगर इलाके में बीती रात कुछ युवकों द्वारा एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में गवाही देने की रंजिश में यह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर सीसीटीवी भी सामने आई है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    जानकारी देते पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनके घर रात को करीब डेढ़ बजे उनके घर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि 2 बदमाश शरेआम घर के बाहर गोली चलाकर फरार हो जाते हैं। इस दौरान बदमाशों ने गाली गलौज भी की। पीड़ित के मुताबिक पुरानी रंजिश और हत्या के एक मामले में गवाही देने को लेकर वारदात हुई है। कल उनकी कोर्ट में सुनवाई थी और कोर्ट जाने से रोकने और उन्हें धमकाने के लिए ये वारदात आरोपियों द्वारा की गई है।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और इस संबंध में पुलिस को सीसीटीवी भी मुहैया करा दी गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि पुलिस भी इस मामले में उनका पूरा सहयोग कर रही है। सूचना मिलने के बाद रात को 2 बजे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि वे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Mumbai News: एयरपोर्ट से Chocolate Box में 62.6 करोड़ की कोकीन लेकर जा रही महिला गिरफ्तार

    Mumbai News: एयरपोर्ट से Chocolate Box में 62.6 करोड़ की कोकीन लेकर जा रही महिला गिरफ्तार

    मुंबईः राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला से 62.6 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीआरआई के अनुसार, डीआरआई मुंबई के अधिकारियों को विशेष खुफिया जानकारी मिला कि 14 जुलाई को दोहा से मुंबई आ रही एक भारतीय महिला भारत के पास नशीले पदार्थों की तस्करी करेगी।

    उक्त खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने 14 जुलाई को मुंबई हवाई अड्डे पर महिला यात्री के आगमन पर उसे रोक लिया। उसके सामान की गहन जांच के बाद 6 ओरियो बॉक्स और 3 चॉकलेट बॉक्स बरामद हुए। खोलने पर, सभी 9 बॉक्सों में कोकीन पाई गई। डीआरआई ने बताया कि कुल 300 ऐसे कैप्सूल बरामद किए गए। सभी कैप्सूलों की फील्ड टेस्ट किट से अलग-अलग जांच की गई, जिसमें कोकीन की पुष्टि हुई।

    अवैध बाजार में 62.6 करोड़ रुपये मूल्य की अनुमानित कीमत वाला कुल 6261 ग्राम कोकीन बरामद किया गया और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, उक्त यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आगामी जांच जारी है।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं की बस पर कार चालकों ने कृपाण से किया हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं की बस पर कार चालकों ने कृपाण से किया हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के चहलां गांव के पास समराला जा रहे शिव मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला होने की घटना सामने आई है। जहां कार सवारों ने बस पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों में रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवकों ने कृपाण से बस पर हमला कर दिया। इस घटना में कार चालकों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु लुधियाना से करीब 10 से 11 बसों में चहलां के प्राचीन शिव मंदिर दर्शन के लिए आए थे।

    बस ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि सर्विस रोड पर वर्ना कार सवारों ने बस को न साइड देने की बात पर पहले गाली-गलौज की। फिर तेजधार हथियारों और कृपाण से हमला कर दिया। हमले में चालक को मामूली चोटें आईं। श्रद्धालुओं को कोई नुकसान नहीं हुआ। समराला पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीएसपी तरलोचन सिंह के मुताबिक कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया गया और कार का नंबर जाली निकला। उन्होंने बताया कि यह घटना धार्मिक विवाद से जुड़ी नहीं है। यह आपसी झगड़े का मामला है। आरोपी समराला और माछीवाड़ा इलाके के रहने वाले हैं।

    शिव भक्तों की बस पर हमले के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान की है। आरोपियों की पहचान दिलावर सिंह निवासी लोहारिया, मनीष लाल नागपाल निवासी माछीवाड़ा साहिब, गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी उधोवाल, तेजिंदर सिंह निवासी गोसगढ़, हरजोत सिंह निवासी बोंदल रोड के तौर पर हुई। शिकायतकर्ता चेतन बवेजा के अनुसार, बस के ड्राइवर से 1500 रुपए भी छीने गए हैं। वहीं इन हमलावरों के खिलाफ एक अलग केस भी दर्ज हुआ है। यह केस माछीवाड़ा साहिब में दो मजदूरों से लूटपाट का है। जांच में सामने आया कि माछीवाड़ा साहिब के पवात में पूल में नहा रहे दो मजदूरों चंदन यादव व मोहन राम से इन कार सवारों ने लूटपाट की। हथियारों के बल पर लूटा गया। मजदूरों से नकदी व मोबाइल छीना गया।

  • दिल्ली में बढ़ाई जाएगी महिलाओं की सुरक्षा, Master Plan 2041 में होगी ये खास चीजें

    दिल्ली में बढ़ाई जाएगी महिलाओं की सुरक्षा, Master Plan 2041 में होगी ये खास चीजें

    दिल्ली: दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के ड्राफ्ट पर आज जरुरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में प्लान के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी इसके अलावा यदि जरुरत पड़ती है तो इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। मास्टर प्लान में महिला सुरक्षा, शहरी विकास, सड़कों के निर्माण समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली की नाइटलाइफ फ्रेंडली सिटी बनाने और सस्ते मकान उपलब्ध करवाने की योजना भी इस बार खासतौर पर रखी गई है।

    आखिर क्या है मास्टर प्लान 2041?

    दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने करीबन एक साल पहले ही यह योजना सरकार को सौंपी थी। इसका उद्देश्य दिल्ली में शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित करना है। इस प्लान के अंतर्गत दिल्ली की मौजूदा समस्याओं जैसे पानी की कमी, सुरक्षा, रोजगार, आवास और सड़कों के मुद्दों को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस प्लान में हरियाली को बढ़ाने और हवा की गुणवत्ता सुधारने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति और गुणवत्ता को सुधार कर लोगों को साफ और पानी योग्य पानी देने का भी लक्ष्य रखा गया है।

    इन लोगों के लिए की गई खास व्यवस्था

    शहर में बढ़ता हुआ यातायात और जाम की समस्या देखते हुए विकलांग, बुजुर्ग और बच्चों के लिए चलने-फिरने की सुविधाएं बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इससे न सिर्फ आवगमन आसान होगा बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। मास्टर प्लान में झुग्गी बस्तियों को खत्म करने के लिए वहां पर रहने वाले लोगों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी योजना है। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लिए किफायती आवास निर्माण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

    नाइटलाइफ बनेगी फ्रेंडली सिटी

    दिल्ली की अब रातभर एक्टिव शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत रात को ऑफिस, बाजार और अन्य सुविधाएं खुली रहेगी। इससे लोग परिवार सहित रात के समय भी सुरक्षित घूम पाएंगे। इस पहल से महिलाओं की सुरक्षा में भी सुधार होगा। निर्भया कांड के बाद दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। इस नए मास्टर प्लान के अंतर्गत 24 घंटे चलने वाला शहर बनाने की रणनीति से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की कोशिश की जाएगी।

    शहरी गांवों का होगा विकास

    शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दिल्ली के 48 शहरी गांवों का विकास भी होगा। जहां अब तक की बुनियादी सुविधाएं जैसे कि सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल की कमी है। इससे इन इलाकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

    ऐतिहासिक इमारतों को किया जाएगा संरक्षित

    दिल्ली की सैंकड़ों साल पुरानी ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने पर भी इस योजना में खास ध्यान दिया जा रहा है। ये धरोहरें पर्यटन के लिए जरुरी हैं और इनके संरक्षण से राजधानी की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी। नई योजनाओं के लागू होने से दिल्ली की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। पर्यटन बिजनेस और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी जिससे राजधानी का विकास और भी बेहतर होगा। दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के ड्राफ्ट की आधिकारिक जानकारी और विस्तार प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस योजना से दिल्ली की जनता के जीवन में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है।
  • ICICI Bank के मैनेजर का कुएं से मिला शव, देखें CCTV

    ICICI Bank के मैनेजर का कुएं से मिला शव, देखें CCTV

    पटनाः राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ICICI लोम्बार्ड में कार्यरत मैनेजर अभिषेक वरुण की लाश एक खेत में बने कुएं से बरामद हुई है। बीते कुछ दिनों से लापता चल रहे अभिषेक की इस तरह मौत की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मौके से उनकी स्कूटी और खेत में पड़ी चप्पलें भी बरामद की हैं, जिससे मृतक की पहचान की पुष्टि हुई। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक वरुण पटना के कंकड़बाग के निवासी थे और ICICI लोम्बार्ड की एक ब्रांच में मैनेजर के पद पर तैनात थे। देर रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रामकृष्ण नगर में एक पारिवारिक पार्टी में गए हुए थे। हालांकि रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी और बच्चे घर लौट गए, जबकि अभिषेक पार्टी में ही रुक गए। रात करीब 1 बजे अभिषेक ने अपनी पत्नी को कॉल कर कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और फिर वो लापता हो गए। पुलिस को घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें अभिषेक रात 10:48 बजे अपनी स्कूटी से अकेले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का सही पता चल सके। शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या, दुर्घटना या साजिश तीनों मामलों से जांचा जा रहा है। स्थानीय लोगों और मृतक के परिवार वालों से पूछताछ के साथ-साथ पुलिस यह भी पता लगाने में लगी हुई है कि अभिषेक ने आखिरी बार किन-किन लोगों से संपर्क किया था। इस रहस्यमयी मौत के पीछे की सच्चाई सामने आने तक पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।