Blog

  • Mumbai News: नशीली दवाओं पर नकेल कसने की योजना बना रही सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

    Mumbai News: नशीली दवाओं पर नकेल कसने की योजना बना रही सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

    मुंबई: नशीली दवाओं की समस्या पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार कई कदमों पर विचार कर रही है, जिनमें नशीली दवाओं से जुड़े मामलों में किशोरों की उम्र कम करना, विशेष मादक पदार्थ अभियान और नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल नाइजीरियाई जैसे विदेशियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करना शामिल है।

    छत्रपति संभाजी नगर से विधायक विलास भूमरे द्वारा इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधानसभा में यह घोषणा की। शिवसेना (यूबीटी) विधायक वरुण सरदेसाई ने भी भूमरे की चिंताओं को दोहराया। भूमरे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नशीली दवाओं की आसानी से उपलब्धता पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि एमडी, केटामिन और यहां तक कि सिंथेटिक ड्रग्स भी खुलेआम बेचे जा रहे हैं।

    इसी तरह सरदेसाई ने बताया कि बांद्रा पूर्व के कई घनी आबादी वाले झुग्गी-झोपड़ियां खुलेआम नशीली दवाओं की तस्करी का अड्डा बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अक्सर इन भीड़भाड़ वाले इलाकों में घुसने से हिचकिचाती है। सरदेसाई ने कहा कि ये (नाइजीरियाई) आरोपी अक्सर निर्वासन से बचने के लिए कोई और छोटा-मोटा अपराध कर बैठते हैं, जिससे न्याय में देरी होती है और उनकी कानूनी स्थिति जटिल हो जाती है।

    फडणवीस ने आश्वासन दिया कि बांद्रा पूर्व के बेहरामपाड़ा, भारत नगर, गोलीबार और नौपाड़ा इलाकों में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी विदेशियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर केंद्र के साथ बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने हमें सूचित किया है कि मामूली अपराधों से जुड़े मामलों में, मामूली आरोपों को कानूनी रूप से वापस लेने और फिर तुरंत निर्वासन पर विचार किया जा सकता है।

  • Punjab News: Bikram Majithia के घर पर विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: Bikram Majithia के घर पर विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मजीठा में आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज सुबह विजिलेंस की टीम में मजीठिया की रिहायश पर रेड की है। इस दौरान भारी मात्रा में मजीठिया के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि पुलिस और विजिलेंस द्वारा मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

    बता दें कि 500 करोड़ के अधिक के मामले में मजीठिया के खिलाफ विजीलेंस की टीम ने दबिश दी थी। जिसके बाद मजीठिया को विजिलेंस की टीम गिरफ्तार करके मोहाली ले गई थी। वहीं आज अमृतसर में मजीठिया की रिहायश में विजिलेंस की टीम ने दोबारा रेड की है। इस दौरान पुलिस द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया।

     

  • Punjab News: ये पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, जगह-जगह मिली नशीली सीरिंजे, देखें वीडियो

    Punjab News: ये पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, जगह-जगह मिली नशीली सीरिंजे, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान के चलते पुलिस ने कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और नशे की दलदल में फंसे कई युवाओं को बाहर निकालने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। लेकिन इन सबके बावजूद, आज भी कई ऐसी जगहें हैं जहां नशेड़ी नशे का सेवन कर रहे हैं और ऐसी ही एक जगह है पठानकोट में शिमला पहाड़ी, जहां लोग सुबह-शाम सैर करने जाते हैं और बच्चे भी वहां खेलने जाते हैं, लेकिन इन दिनों यह पार्क नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।

    इसी सिलसिले में जब हमारी टीम ने इस जगह का दौरा किया, तो पार्क के पास खाली नशीली सीरिंजें मिलीं। स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि सरकार नशे पर लगाम लगाने के लिए प्रयास कर रही है और इसके तहत कई नशा तस्करों को जेल भी भेजा जा चुका है। लेकिन पुलिस जहां अपना काम ईमानदारी से कर रही है, वहीं समाज के लोगों को भी जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि अगर शिमला हिल पार्क में नशेड़ी नशा कर रहे हैं, तो वहां घूमने आने वाले लोगों को पार्क में मिले नशे में इस्तेमाल होने वाले आपत्तिजनक सामान की शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। ताकि पुलिस उन नशेड़ियों को पकड़कर उनका इलाज करवा सके और उनके जरिए समाज से भागे हुए बुरे तत्वों को भी पकड़ सके।

  • Haryana News: महिला की मौत को लेकर परिजनों ने दिया धरना, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: महिला की मौत को लेकर परिजनों ने दिया धरना, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-20 सनसिटी परिक्रमा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत के बावजूद आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर थाने के बाहर जाम लगा दिया और परिजनों ने चौराहे पर महिला के शव को रखकर प्रदर्शन किया। मृतक महिला की पहचान शैली कंसल उम्र करीब 30 साल के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले ही पंजाब के जैतो मंडी से पंचकूला आई थी। शैली के परिजनों का आरोप है कि शैली कंसल के पति पंकज कंसल ने उसकी लड़की की हत्या की है।

    परिजनों का आरोप है कि सेक्टर 20 थाना पुलिस ढीली कार्रवाई कर रही है और आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। भारी संख्या में लोगों ने सेक्टर 20 थाने के नजदीक चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस मामले में मृतक महिला के माता-पिता ने कहा कि इससे पहले भी उनकी लड़की के साथ पति द्वारा मारपीट की जाती थी और उनकी लड़की का पति शराब पीने का आदी है और उन्हें लगता है कि उसी के पति ने उसकी हत्या की है और वह अपनी बेटी की मौत का इंसाफ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के रोष में उन्हें मजबूरन सड़क पर लड़की के शव को रखकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

    इस मामले में पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है। वहीं सेक्टर 20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Mumbai News: सुरक्षा चेतावनी के बाद भी नदी में कूदे 2 युवक, पुलिस ने बरामद किए शव

    Mumbai News: सुरक्षा चेतावनी के बाद भी नदी में कूदे 2 युवक, पुलिस ने बरामद किए शव

    मुंबई: सोमवार को पिकनिक पर दो युवकों को जाना भारी पड़ गया। युवक मुंबई के गोरेगांव नायगांव के पास में चिंचोटी नदी में डूब गए। पीड़ित युवक छ: दोस्तों के ग्रूप का एक हिस्सा थे। वह नहाते समय नदी की तेज धारा में फंस गए। पुलिस के मुताबिक, यह समूह सुबह करीबन 11 बजे मनोरम लेकिन जोखिम भरे चिंचोटी इलाके में पहुंचा। पिछली घटनाओं के कारण घटनास्थल पर मौजूदा प्रतिबंधों के बाद भी दोस्त दोपहर में नदी में उतरे। उनमें से दो की पहचान गोरेगांव के अशोक नगर के रहने वाले प्रेम प्रल्हाद शाहजराव (22) और सुशील भारत धाबले (25) के तौर पर हुई है। दोनों इस दौरान नदी की धारा में बह गए।

    दोस्तों ने किया अधिकारियों को सूचित

    दोस्तों ने तुरंत ही अधिकारियों को सूचित कर दिया। पुलिस और दमकल विभाग ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया है और शाम को 05 बजे तक शव बरामद कर लिए हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी घटना हुई है। स्थानीय अधिकारियों के द्वारा बार-बार चेतावनियां और प्रतिबंधों के बाद भी चिंचोटी में पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में बात न मानने के बाद उन्हें अक्सर घातक परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
  • Jalandhar News: Athlete Fauja Singh के निधन पर SSP Virk का आया बयान, मिले अहम सबूत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Athlete Fauja Singh के निधन पर SSP Virk का आया बयान, मिले अहम सबूत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दुनिया भर में अपने अद्भुत मैराथन रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर एथलीट फौजा सिंह का बीते दिन निधन हो गया। 114 साल के फौजा सिंह को जालंधर में उनके घर के बाहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान वह सैर के लिए निकले थे। देर शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि आदमपुर थाने के अंतगर्त आते ब्यास गांव के रहने वाले फौजा सिंह बीते दिन दोपहर 3 बजे खाना खाने के बाद सैर करने के लिए निकले।

    जहां जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कार ने फौजा सिंह को हिट कर दिया। इस सड़क हादसे में घायल फौजा सिंह को श्रीमन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां देर शाम 7 बजे ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में मृतक फौजा सिंह के बेटे के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की सीआईए सहित अलग-अलग टीमों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद में अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही काफी होती है, ऐसे में टीमों द्वारा उक्त वाहन की जांच की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों के अनुसार इनोवा, स्कॉर्पियों, फॉर्च्यूनर सहित स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की आंशका है।

    मौके पर गाड़ी के बंपर टूटने के कुछ पार्ट पुलिस टीम के हाथ लगे है। उक्त गाड़ी के पार्ट्स की मकैनिक द्वारा जांच की जा रही है। जिसके बाद जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर आज मामले की जानकारी देते हुए छोटे बेटे हरबिंदर सिंह ने बताया कि संस्कार 2 से 3 दिन में पिता का किया जाएगा। परिवार के बाहर से आने पर ही संस्कार किया जाएगा। बेटे ने बताया कि बीते दिन 3.10 बजे पिता सैर करने के लिए निकले थे। इस दौरान वह घर पर नहीं और लेबर काम कर रही थी। जिसके बाद उन्हें फोन आया कि हाईवे पर सफेद रंग की कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद अस्पताल में लेकर गए, जहां ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं पुलिस कार की जांच कर रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के बाद असल कार का पता लग पाएगा। बेटे ने कहा कि वह रोजाना सुबह और शाम को सैर करते थे। पिता अक्सर गांव में चक्कर काटते थे।

    गांव में अक्सर बैठकर शाम को घर आते और अभी भी फिट थे। बेटे ने कहा कि उनके दोस्तों ने घटना की सूचना दी और वह अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कहा कि सिर में खून के धब्बे है। फिलहाल फौजा सिंह की हालत में सुधार है। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा पिता के टेस्ट करवाए गए। इस दौरान पिता ने खुद सिर के नीचे हाथ रखा हुआ था, लेकिन जब आईसीयू में लेकर जाने लगे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी। जिसके बाद इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां शाम 6 बजे पिता का निधन हो गया। बता दें कि फौजा सिंह की मौत ने पूरे खेल जगत और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

     

     

  • Punjab News: गली में बुजुर्ग पर व्यक्ति ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

    Punjab News: गली में बुजुर्ग पर व्यक्ति ने चढ़ाई कार, देखें वीडियो

    अमृतसरः बटाला रोड गली नंबर-5 विजे नगर की गली में कार से बुजुर्ग को कुचलने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर मृतक संजीव कुमार के परिवार ने जानकारी देते बताया कि देर रात करीब 2 बजे हमारे पड़ोसियों ने हमें जगाया और बताया कि संजीव कुमार गली में पड़े हुए हैं और वह बुरी तरह घायल हैं। जब हम मौके पर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। जब हमने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो व्यक्ति द्वारा हमारे पिता के ऊपर कार चढ़ाकर उन्हें बुरी तरह घसीटा ले गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

    मौके पर पहुंचे थाना सदर के पुलिस अधिकारी हरसंदीप ने जानकारी देते बताया कि पुलिस चौकी विजे नगर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जिसका नाम संजीव कुमार है, वह गली में गिरा हुआ था और उसके ऊपर एक व्यक्ति द्वारा कार चढ़ा दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

    जब हमने आसपास के सीसीटीवी कैमरे जांचे तो स्पष्ट दिखा कि एक कार चालक द्वारा उस पर कार चढ़ा दी गई और उसे मौत के घाट उतारा गया। हमने कार का नंबर ट्रेस कर लिया है और फिलहाल वह व्यक्ति भी उसी इलाके का रहने वाला है और वह फरार है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा। हमारे द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवा के मृतक के परिवार को सौंप दिया गया है और इसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

  • Mumbai News: शहर में लगा कबूतरखानों पर बैन

    Mumbai News: शहर में लगा कबूतरखानों पर बैन

    मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने कबूतरों की बीट से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए मुंबई भर में कबूतरों के आहार क्षेत्रों (कबूतरखानों) को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, विस्थापित पक्षियों की आबादी का प्रबंधन करने और आवासीय क्षेत्रों में उपद्रव से बचने के लिए सरकार शहरी बस्तियों के बाहर समर्पित कबूतर पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है।

    उद्योग मंत्री उदय सामंत ने महाराष्ट्र विधान परिषद को सूचित किया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को शहर के बाहरी इलाकों में उपयुक्त स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया जाएगा, ताकि इन पार्कों को विकसित किया जा सके, जहां कबूतरों को चारा दिया जा सके और उनका उचित प्रबंधन किया जा सके।

    शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक सुनील शिंदे ने नियम 93 के तहत यह मुद्दा उठाया और चिंता व्यक्त की कि कबूतरखानों के बंद होने से कबूतर आवासीय भवनों में शरण ले सकते हैं, जिससे नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जोखिम और असुविधा हो सकती है। शिंदे ने कहा, “तपेदिक जैसी बीमारियां कबूतरों की बीट से जुड़ी हुई हैं और ऐसे संक्रमणों के कारण मौतों के मामले भी सामने आए हैं।”

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, मंत्री सामंत ने इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “केईएम अस्पताल की एक रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि कबूतरों की बीट कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। जनप्रतिनिधि लगातार मुंबई में कबूतरखानों को बंद करने की मांग कर रहे हैं।” हम कबूतरों को आबादी वाले इलाकों से दूर रहने के लिए नहीं सिखा सकते। अगर बिना किसी विकल्प के उन्हें खाना देना बंद कर दिया गया, तो बड़े झुंड आवासीय कॉलोनियों में घुस सकते हैं और बड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए, इसे नियंत्रित करने के लिए, बीएमसी को आवासीय इलाकों के बाहर कबूतर पार्क बनाने पर विचार करने का निर्देश दिया जाएगा, जहां पक्षियों को खाना खिलाया जा सके और उनकी उचित देखभाल की जा सके”।

    प्रस्तावित पार्कों का उद्देश्य जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और पक्षियों के साथ मानवीय व्यवहार के बीच संतुलन बनाना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सरकार के इस फैसले से न तो नागरिकों और न ही शहर की पक्षी आबादी को कोई नुकसान हो।

  • दिलजीत दोसांझ के बाद रणवीर सिंह की फिल्म का हुआ विरोध, देखें वीडियो

    दिलजीत दोसांझ के बाद रणवीर सिंह की फिल्म का हुआ विरोध, देखें वीडियो

    घर की छत पर लगा पाकिस्तानी झंडा, उठने लगे सवाल

    लुधियानाः पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 का काफी विरोध हुआ था। इस दौरान कुछ नेता व अभिनेता दिलजीत का विरोध करते दिखे तो कुछ अभिनेता व नेता दिलजीत के समर्थन में आए। वहीं दिलजीत के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, एक्टर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का सोशल मीडिया पर विरोध होना शुरू हो गया है। इस फिल्म के कुछ सीन हाल ही में लुधियाना के खेड़ा गांव में शूट किए गए हैं, जिसमें घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगे दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। शूटिंग का 27 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें रणवीर सिंह एक मकान की छत पर काले रंग का कोट पहने हुए खड़े हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी हैं। मकान पर पाकिस्तान का झंडा भी लगा हुआ है। इसके बाद वह गली में जाते हुए फैंस को देखकर हाथ हिलाते हैं। दोबारा रणवीर सिंह उसी छत पर दिखते हैं। यहां वह हाथ में AK-47 गन लेकर छत से नीचे कूदते हैं। वीडियो के आखिर में रेलवे ट्रैक के पास एक ऑयल कंटेनर में ब्लास्ट होता दिखता है। फेसबुक पर वीडियो देखकर कमेंट में केसीपी प्रिंस नाम के यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड, दिलजीत से इसलिए नफरत करता है क्योंकि वह दो देशों के बीच शांति चाहते हैं, जबकि बॉलीवुड दो देशों के बीच नफरत चाहता है।” हरमन सिंह सोढ़ी नाम के यूजर लिखते हैं, “पाकिस्तानी झंडा लगा रखा है। कोई देशद्रोही नहीं बोलेगा।” फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसकी कहानी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की बायोपिक हो सकती है, जिन्होंने जासूस के रूप में कई साल पाकिस्तान में भी बिताए थे। यह भी सामने नहीं आ पाया है कि फिल्म में पाकिस्तान का झंडा किन कारणों से लगाया गया है। फिल्म की कास्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त मुख्य कलाकार हैं। 6 जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। पूरी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो गई। थाना डेहलों के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने कहा कि फिल्म धुरंधर की शूटिंग खेड़ा गांव में हुई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का सिर्फ 5 से 6 मिनट का सीन यहां पर शूट किया गया। शूटिंग की इजाजत विधिवत रूप से ली गई थी और पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में हुई है। खेड़ा गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने कहा कि जब फिल्म की शूटिंग करने टीम आई थी, उस समय मैं खुद गांव से बाहर गया हुआ था। टीम गांव में 3 से 4 दिन रुकी। एक्टर रणवीर सिंह भी गांव में आए थे। गांव के साथ-साथ कुछ बंदरगाहों पर भी शूटिंग के शॉट्स उन्होंने किए हैं। गांव में किसी ने पाकिस्तान का झंडा आदि लगा होने का विरोध नहीं किया। जितने दिन टीम यहां रही, पूरी शूटिंग सकुशल हुई।
  • Punjab News: उझ नदी पर पहुंचे डीसी आदित्य उप्पल, लोगों को दी ये हिदायतें, देखें वीडियो

    Punjab News: उझ नदी पर पहुंचे डीसी आदित्य उप्पल, लोगों को दी ये हिदायतें, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिला प्रशासन और एनडीआरएफ ने संयुक्त रूप से डीसी आदित्य उप्पल की अध्यक्षता में उझ नदी पर बाढ़ के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों को लेकर मॉक ड्रिल की, जिसमें पठानकोट जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। डीसी उप्पल ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय मजबूत होता है और सभी को बचाव कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण मिलता है।चूंकि पठानकोट जिले के अधिकांश क्षेत्र नदी से सटे हुए हैं, इसलिए यहां बाढ़ का खतरा बना रहता है।

    उझ नदी में अचानक बाढ़ आ जाती है, इसलिए यहां मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। इससे लोगों में बचाव कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, साथ ही इस प्रशिक्षण से जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। बाढ़ का मौसम होने के कारण लोगों को जागरूक रहना चाहिए। एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मशीनों की एक प्रदर्शनी भी लगाई।

    एनडीआरएफ की टीम ने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ-साथ आम जनता को भी पानी में फंसे लोगों को बचाने के तरीकों की जानकारी दी। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने लोगों के लिए सुरक्षा केंद्र स्थापित किए हैं और सभी गांवों को समूहों में विभाजित करके प्रत्येक समूह में एक सुरक्षा केंद्र स्थापित किया गया है।