Blog
-

Mumbai News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत
मुंबईः बांद्र-वर्ली सी लिंक रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। एक कार चालक ने सड़क पार करते समय महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चालक पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस महिला की पहचान करने और उसके रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे की है। महिला सड़क पर बेहोश पड़ी थी जिसके बाद उसे बांद्रा पश्चिम में मौजूद एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। उन्हें देखने से लगता है कि मृतक एक बेसहारा महिला थी। क्योंकि उसके पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला है। -

Punjab News: विजिलेंस की रेड को लेकर वकील Arshdeep का आया बयान, देखें वीडियो
मोहालीः आय से अधिक संपत्ति मामले में एक बार फिर से विजिलेंस की टीम ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के घर पर रेड की। विजिलेंस की रेड को लेकर मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर का अब बयान सामने आया है।
उन्होंने बताया कि मोहाली अदालत ने उनके केस के मुख्य जांच अधिकारी को अनुमति दी थी कि वह किसी भी स्थान पर छापा मार सकता है, लेकिन आज कानून व्यवस्था को दरकिनार करते केस की जांच करने वाली टीम ने नए अधिकारियों को नियुक्त कर मजीठिया के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिसे आज हम मोहाली अदालत में चुनौती दे रहे हैं। इस पर मोहाली अदालत ने संज्ञान लेते इस मामले में दोपहर 2 बजे सुनवाई निर्धारित की है।
उन्होंने बताया कि कानून की उल्लंघना है। मोहाली कोर्ट ने आईओ डीएसपी इंद्रपाल को प्राइमरी जांच के आदेश दिए थे, लेकिन आईओ ने खुद ही अफसर नियुक्त करके उन्हें भेज दिया, लेकिन इस सर्च में वह खुद दिखाई ही नहीं दिए। जिसके बाद कोर्ट ने रोक लगा दी है, यह कहीं न कहीं कानून की उल्लंघना है।
-

Mumbai News: AC Trains में सफर करने वाले यात्री हो जाएं सावधान, झेलनी पड़ सकती है परेशानी
मुंबईः एसी वाली ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बडी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उपनगर की रेल सेवाओं में अचानक कुछ रुकावट आई है जिस कारण मुंबई की पश्चिमी लाइन पर आज लोकल एसी ट्रेनें नॉन-एसी के रूप में चलेंगी। यह जानकारी रेलवे के मुख्यअधिकारियों के तरफ से दी गई।
रेलवे के अधिकारियों की और से प्रभावित हुई ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें 94011 महालक्ष्मी – विरार, 94024 विरार – चर्चगेट, 94029 चर्चगेट – बोरीवली और 94040 बोरीवली – चर्चगेट शामिल हैं। यह चारों ट्रेनें दिन भर नॉन-एसी लोकल के रूप में चलेंगी जिस कारण एसी वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। हालांकि तकनीकी खराबी की समान्य पुष्टि नहीं की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने और यात्रियों को हो रही असुविधा पर सक्रिय रूप से काम किया जा रहा हैं।
X पर दी जानकारी
” पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि असुविधा के लिए हमें खेद है यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अद्यतन ट्रेन समय के लिए संलग्न कार्यक्रम देखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
-

इस इलाके में मिली महिला की सिर कटी लाश, लोगों में दहशत
कोटाः शहर के रेलवे कॉलोनी के खंडहर क्वार्टर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के धड़ से सिर और हाथ अलग मिले है। घटना का पता तब चला जब एक कुत्ता महिला का हाथ मुंह में दबाकर भाग रहा था। इसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
जानकारी देते हुए रेलवे कॉलोनी के थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि वंदना बेरवा (37) जिसका मायका रंग तालाब इलाके में और ससुराल नयापुरा इलाके में है। यह महिला 12-13 सालों से अपने पति से अलग रह रही है। यह अपने माता-पिता से भी लड़कर अलग रह रही थी। उन्होंने बताया कि आज सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक हाथ कटा हुआ पड़ा हुआ है मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की छानबीन की तो रेलवे के खंडहर क्वार्टर में महिला का शव पड़ा हुआ था जिसका सर धड़ से अलग था और हाथ भी अलग है घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम एफएसएल की टीम जांच कर रही है।
वहीं एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि रेलवे के कई क्वार्टर खाली है। यहीं पर वंदना रहती थी। मेडिकल की टीम आई है डॉक्टर ने बताया है कि इसकी मौत तकरीबन 18 घंटे पहले हुई है और सर और हाथ दोनों धड़ से अलग है। अगर किसी ने सर काटा होता तो ब्लड प्रेशर काफी तेज होता है। खून के निशान आसपास नजर आते ऐसा कुछ मिला नहीं है। महिला के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह अपने पति और मां पिता भाई सबसे अलग रहती है। यही इस रेलवे के क्वार्टर में रहती है। महिला का टीबी की बीमारी का इलाज चल रहा था। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
-

Realme का सस्ता और Best 5G स्मार्टफोन C71 लॉन्च, AI फीचर्स भी मिलेंगे
टेकः भारत में Realme ने अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन Realme C71 लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी 15 सीरीज 24 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। Realme का C71 5G एक एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन है। जिसे कंपनी ने ₹7,699 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। कीमत कम होने के बावजूद फोन में कई बेहतरीन फीचर्स पेश किए गए हैं। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी, बढ़िया डिजाइन के साथ-साथ तमाम फीचर्स ऑफर किए गए हैं।
सबसे पहले कीमत की बात कर लेते हैं। RealmeC71 5G 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹7,699 है। वहीं, इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹8,699 रखी गई है, जिसे बैंक ऑफर के साथ ₹7,999 में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट्स को फ्लिपकार्ट, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफेकेशंस की बात करें तो C71 5G में 6.74 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है जो 563 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोनAndroid 15 पर आधारित Realme UI के साथ आता है. यह डायनामिक रैम एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है, जिससे 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज दोनों ही मॉडल्स में मल्टीटास्किंग बेहतर होती है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए और बढ़ाया जा सकता है. Realme C71 5G में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसमें Cortex-A75 और Cortex-A55 कोर हैं, साथ में Mali-G57 GPU भी है।
कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर सेंसर (Omnivision OV13B) है जिसमें PDAF ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर है, साथ ही AI इरेज़र, प्रो मोड, क्लियर फेस और डुअल-व्यू वीडियो जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी हैं. 5MP का फ्रंट कैमरा जेस्चर-आधारित कैप्चर को सपोर्ट करता है और फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. वीडियो मोड्स में 1080p रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन और टाइम-लैप्स शामिल हैं, जो दोनों फ्रंट और रियर सेंसर पर उपलब्ध हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है। यह 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यह दूसरे डिवाइस के लिए पावर बैंक के तौर पर भी काम कर सकता है। -

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस एक्टर Dheeraj Kumar का हुआ निधन
मुबंई: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर धीरज कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। धीरज कुमार का 79 की उम्र में निधन हो गया। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को निमोनिया हुआ था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आईसीयू में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया गया, लेकिन ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हॉस्पिटल में धीरज कुमार की हालत काफी बिगड़ गई थी। इस बीच एक आधिकारिक बयान में उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “धीरज कुमार डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। परिवार उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है और सभी से इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का आग्रह भी करते हैं।”
-

अंतरिक्ष से वापसीः धरती पर लौटेंगे Shubhanshu Shukla, इस जगह लैंड होगा Dragon Spacecraft
नई दिल्लीः शुभांशु शुक्ला सहित 4 एस्ट्रोनॉट 18 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद आज पृथ्वी पर लौट रहे हैं। करीब 23 घंटे के सफर के बाद उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर स्प्लैशडाउन होगा। रीएंट्री के वक्त उनके स्पेसक्राफ्ट का तापमान करीब 2,500°C तक पहुंच जाएगा।

चारों एस्ट्रोनॉट एक दिन पहले 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। ये एस्ट्रोनॉट 26 जून को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे ये रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। ये मिशन तकनीकी खराबी और मौसमी दिक्कतों के कारण 6 बार टाला गया था।
अंतरिक्ष में 18 दिन बिता चुके शुभांशु शुक्ला ने वहां हर दिन 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पृथ्वी से करीब 400 किलोमीटर ऊपर की कक्षा में 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से घूमता है।
ऐसे होता है डी-ऑर्बिट बर्न
जब कोई अंतरिक्ष यान पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा होता है और उसे वापस धरती पर लाना होता है, तो उसकी गति को कम करना आवश्यक होता है ताकि वह कक्षा से बाहर निकलकर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सके। इसी गति को कम करने के लिए अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर्स (छोटे इंजन) को एक निश्चित समय और दिशा में दागा जाता है। इस प्रक्रिया को ही ‘डी-ऑर्बिट बर्न’ कहते हैं।
-

Punjab News: मजीठिया के घर विजिलेंस की रेड को लेकर वकील का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया जेल में बंद है। वहीं आज एक बार फिर से विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के घर पर रेड की। मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड को लेकर वकील का बयान सामने आया है। वकील ने बताया कि पिछले दिनों विजिलेंस की टीम द्वारा मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में आज विजिलेंस की टीम ने ग्रीन एवेन्यू में मजीठिया के घर पर दबिश दी। जहां विजिलेंस की टीम द्वारा घर की प्रॉपर्टी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विजिलेंस की टीम द्वारा आज सुबह 11 बजे से दस्तावेज इकट्ठे किए जा रहे है। वकील ने बताया कि मजीठिया की जमानत याचिका पर कल मोहाली कोर्ट में दायर की गई है। इस मामले में कुछ दिनों पर कोर्ट में सुनवाई होगी। इसी के चलते विजिलेंस की टीम द्वारा कोर्ट में सुनवाई से पहले आज घर पर दस्तावेज जुटाए जा रहे है। वकील के अनुसार पहली बार जब विजिलेंस की टीम मजीठिया के घर आई थी तो उस दौरान मोबाइल के साथ एक डीवीआर विजिलेंस ने कब्जे में ली थी, लेकिन आज विजिलेंस की टीम को कोई सबूत नहीं मिले है।
बता देंकि आज सुबह विजिलेंस की टीम ने मजीठिया की रिहायश पर रेड की है। इस दौरान भारी मात्रा में मजीठिया के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि पुलिस और विजिलेंस द्वारा मीडिया से दूरी बनाई हुई है। बता दें कि 500 करोड़ के अधिक के मामले में मजीठिया के खिलाफ विजीलेंस की टीम ने दबिश दी थी। जिसके बाद मजीठिया को विजिलेंस की टीम गिरफ्तार करके मोहाली ले गई थी। वहीं आज अमृतसर में मजीठिया की रिहायश में विजिलेंस की टीम ने दोबारा रेड की है। इस दौरान पुलिस द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया।
-

सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले की CCTV फुटेज आई सामने
अंबालाः हरियाणवी सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में देर रात हुई फायरिंग में बड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें हमलावरों की पंच फाजिलपुरिया की थार का पीछा करते हुए नजर आ रही है, जो तेजी से थार को ओवरटेक करने की भी कोशिश करती है। ऐसा लग रहा है कि वह आगे जाकर फाजिलपुरिया की थार को ब्लॉक कर गोलियां बरसाने वाले थे। हालांकि फाजिलपुरिया ने थार गाड़ी भगाकर जान बचा ली। वहीं इस मामले में खुलासा हुआ है कि हमलावर 2 गाड़ियों में फाजिलपुरिया का पीछा कर रहे थे। एक कार पंच और दूसरी हैरियर थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि शिकायत पर केस रजिस्टर्ड कर लिया है।
पुलिस का कहना हैकि घटनास्थल पर एक गोली लगने का निशान मिला है। लोहे की जालियों को सबूत के तौर पर ले लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने के लिए 2 टीमें गठित की गई हैं। जिसमें क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया कि फाजिलपुरिया पर सटीक रेकी कर हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाजिलपुरिया को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली थी।
इसके बाद उनकी सुरक्षा में 2 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। जांच में धमकी के सबूत न मिलने के बाद 3 महीने पहले दोनों सुरक्षाकर्मी वापस बुला लिए गए थे। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। उन पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसे पैटर्न पर हमला किया है। उसमें भी शूटर 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। फाजिलपुरिया का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। अभी वह इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। फाजिलपुरिया बॉलीवुड मूवी कपूर एंड संस में ‘लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल’ से सुर्खियों में आए थे। वह मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त भी हैं। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
-

Tesla ने भारत में Launch की पहली E-Car, जानें कीमत और बुक करने का तरीका
टेकः अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में एंट्री करते हुए अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम की शुरुआत के साथ नई इलेक्ट्रिक कार Model Y को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय की गई है। कंपनी ने इस कार को दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है। टेस्ला के इस शोरूम का शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर फडणवीस ने टेस्ला को भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए आमंत्रित किया। फडणवीस ने कहा कि, इलेक्ट्रिक कारों के मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए हमारी पॉलिसी अच्छी है। कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार Model Y की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है। मुंबई में इसके एंट्री लेवल मॉडल रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 61,07,190 रुपये होगी, जिसमें 2,92,818 रुपये जीएसटी भी शामिल है। वहीं इसके लांग रेंज वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 69,15,190 रुपये होगी जिसमें 3,30,913 रुपये जीएसटी शामिल है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 6 लाख रुपये अलग से देना होगा। टेस्ला मॉडल Y के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट को भारतीय बाजार में दो अलग-अलग बैटरी पैक (60 kWh और बड़े 75 kWh बैटरी पैक) के साथ पेश किया जा रहा है. इसके RWD वेरिएंट में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो लगभग 295 hp की पावर जेनरेट करता है. इसके अलावा 60 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) रेंज देती है. जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है। कंपनी का दावा है कि, रियर व्हील ड्राइव वर्जन 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, वहीं लांग रेंज वर्जन को यही दूरी तय करने में 5.6 सेकंड का समय लगता है. इस कार की बैटरी सुपरचार्जर से महज 15 मिनट में इतनी चार्ज हो जाएगी आपको तकरीबन 238 किमी से 267 किमी तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। भारत में Tesla Model Y कुल 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगी। इस कार में 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (फ्रंट), 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।ऐसे होगी बुकिंग
टेस्ला ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और मुंबई स्थित टेस्ला एक्सपीरिएंस सेंटर के माध्यम से बुक किया जा सकता है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कार्ड और यूपीआई पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है। Tesla Model Y की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को कंपनी अधिकृत वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां राइट साइड में एक ग्लोब का आईकन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर के इंडिया सलेक्ट करना होगा। इसके बाद कार के वेरिएंट (रियल व्हील ड्राइव और लांग रेंज) में से किसी एक का चुनाव करना होगा। वेरिएंट चुनने के बाद ग्राहक को अपना नाम, पता और पैन कार्ड आदि जैसी डिटेल्स दर्ज करने के बाद पेमेंट गेट-वे के माध्यम से कार बुक करनी होगी।