Blog

  • गाड़ी पर गिरा भारी भरकम पत्थर, टूरिस्टों को लेकर एडवाइजरी जारी, देखें वीडियो

    गाड़ी पर गिरा भारी भरकम पत्थर, टूरिस्टों को लेकर एडवाइजरी जारी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल में बारिश से लगातार हो रहा नुक़सान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं मंगलवार सुबह शिमला के रामनगर में एक भारी-भरकम पत्थर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर आ गिरा। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय ना तो गाड़ी में कोई मौजूद था और ना ही सड़क पर गाड़ियों की ज़्यादा आवाजाही थी। जिसके चलते जानी नुकसान होने से बचाव रहा। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने भारी भरकम पत्थर को कार से हटाया। इस घटना में कार का फ्रंट शीशा डैमेज हो गया। हिमाचल नंबर की गाड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी ओर ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे पुलिस ने बरसात के मौसम में टूरिस्टों के लिए एडवाईजरी जारी की है।

    जैसे-जैसे बारिश का मौसम करीब आता है, यातायात, पर्यटक और रेलवे इकाई शिमला सभी पर्यटकों और आगंतुकों को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह देती है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सडक़ अवरोध और अन्य खतरनाक स्थितियां पैदा हो सकती हैं जो आपकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं। एआईजी टीटीआर विनोद कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में अपनी यात्रा शुरू करने से पहले हमेशा नवीनतम सडक़ और मौसम की स्थिति की जांच करें। आधिकारिक वेबसाइटों, और मौसम पूर्वानुमान सेवाओं जैसे विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से अपडेट रहें। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की चेतावनी के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने से बचें। स्थिति में सुधार होने तक गैर-जरूरी यात्रा को स्थगित कर दें।

    स्थानीय पुलिस, बचाव सेवाओं और अस्पतालों सहित आपातकालीन संपर्क नंबर अपने पास रखें। आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें। इसके अलावा सुनिश्चित करें कि आपका वाहन अच्छी स्थिति में है, अतिरिक्त टायर, टूल किट और प्राथमिक चिकित्सा आपूर्ति जैसे आवश्यक सुरक्षा गियर से सुसज्जित है। ऊबड़-खाबड़ इलाकों के लिए उपयुक्त वाहन में यात्रा करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने आवास को पहले से सुरक्षित करें और सुनिश्चित करें कि बरसात के मौसम के दौरान स्थान सुरक्षित और सुलभ हो। भूस्खलन या बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने से बचें। एआईजी टीटीआर विनोद कुमार ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लें और सुरक्षित मार्गों और बचने के स्थानों के संबंध में उनके निर्देशों का पालन करें।

    किसी भी सडक़ के बंद होने या मार्ग परिवर्तन का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि यात्रा बीमा लेने पर विचार करें जो चिकित्सा सहायता, वाहन खराब होने या निकासी जैसी आपात स्थितियों को कवर करता हो। अपनी यात्रा योजनाओं और वर्तमान स्थान के बारे में परिवार और दोस्तों के साथ नियमित संचार बनाए रखें। अपने मोबाइल फोन को चार्ज रखें और पोर्टेबल चार्जर साथ रखें। दूरदराज के क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतें जहां सहायता आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकती है। यदि संभव हो तो समूहों में यात्रा करें और सुनसान रास्तों से बचें।

    उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। एआईजी टीटीआर विनोद कुमार ने कहा कि पहाड़ी इलाकों और भूस्खलन और भारी बारिश वाले स्थानों पर जाने से बचें। खराब मौसम के बीच ट्रैकिंग से बचें। अगर बिजली गिरती है, तो कम से कम अगले 30 मिनट तक घर के अंदर रहना सुरक्षित है। एआईजी टीटीआर विनोद कुमार ने कहा कि इन दिशानिर्देशों का पालन करके, आप हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्रों की एक सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में मदद कर सकते हैं।

     

  • Punjab News: बेअदबी बिल पर सदन में शुरू हुई बहस, हरपाल चीमा और सुखपाल खैरा हुए आमने-सामने

    Punjab News: बेअदबी बिल पर सदन में शुरू हुई बहस, हरपाल चीमा और सुखपाल खैरा हुए आमने-सामने

    चंडीगढ़ः पंजाब पवित्र धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम बिल 2025 को लेकर सदन में बहस शुरू हो गई है। विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा सबसे पहले बिल पर अपने विचार रखे। बहस के लिए 2 घंटे निर्धारित किए गए हैं। कांग्रेस को 16 मिनट दिए गए। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इस मुद्दे पर समय बढ़ाया जाना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि समय बढ़ाया जाएगा।

    बेअदबी बिल पर बहस के दौरान हरपाल सिंह चीमा और सुखपाल सिंह खैरा आमने-सामने हो गए और सदन में हंगामा शुरू हो गगया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विपक्षी दल के नेता ने कहा कि 2015 और 16 में बरगाड़ी और बहिबल कलां में बेदअदबी की घटनाएं हुई थीं, लेकिन मेरा मानना है कि जब धर्म के नाम पर सरकार बनी थी, उस समय बेदअदबी की घटनाएं हुई थीं।

    1986 में नकोदर में 5 पवित्र बीड़ को आग लगा दी गई थी, जब लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उस समय 4 लोगों की मौत हो गई थी। वित्त मंत्री ने कहा कि उस समय सुरजीत सिंह बरनाला मुख्यमंत्री थे। कैप्टन कनवलजीत गृह मंत्री थे, सुखजिंदर सिंह शिक्षा मंत्री थे। लेकिन कोई कार्रवाई या एफआईआर नहीं हुई। इस पर सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि वित्त मंत्री गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। जिन लोगों के बारे में जानकारी दी जा रही है, वे इस दुनिया में नहीं हैं। मेरे पिता और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1984 की घटना के बाद इस्तीफा दे दिया था।

  • Punjab News: नहर में नहाने गया व्यक्ति बहा, तलाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में नहाने गया व्यक्ति बहा, तलाश जारी, देखें वीडियो

    गुरदसापुरः अपरवारी दोआबा की नहर में एक व्यक्ति के बह जाने का मामला सामने आया है। जिसकी पहचान 35 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। जो सुजानपुर का निवासी है। जानकारी अनुसार वह नहाने आया था कि अचानक पानी बह गया। लोगों के मुताबिक सनी के कपड़े और चप्पल नहर के किनारे पर मिले है।

    सनी की बहन लल्ली ने बताया कि उसका भाई नहर में नहाने गया था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। जिसके बाद मौके पर लोगों ने बहता देख शौर मचाया, लेकिन वह नहीं बच सका। मौके पर पहुंच पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायाजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

    वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि सनी अपनी बेटी के साथ आया था। इस दौरान बेटी बाहर खेलने लग पड़ी और वह नहाने उतर गया। कुछ देर बाद जब उनकी बेटी मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि पिता वहां पर नहीं आए थे। आसपास में तलाश की, लेकिन वह व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहंचे रिश्तेदारों ने तलाश की, लेकिन व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

    बहन लल्ली ने बताया कि सनी विवाहित था, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चा सनी के पास था जबकि दो बच्चे उसकी पत्नी के साथ थे। सनी के माता-पिता का निधन हो चुका है। सनी की बहन ने प्रशासन से मांग की है कि सनी को ढूंढ़कर उन्हें सौंपा जाए।

  • Jalandhar News: इस इलाके में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में छत से गिरने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    जालंधर, ENS: कोट बाबा दीप सिंह नगर में प्रवासी व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति घर में किराये पर अकेला रहता था। देर रात वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौक पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    दूसरी ओर घर के मालिक ने बताया कि एक माह पहले ही व्यक्ति उनके घर में किराये पर आया था। स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति ने शराब पी हुई थी और इसी के चलते वह छत से 15 से 20 फीट नीचे गिर गया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय साधु निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। इस समय व्यक्ति कोट बाबा दीप सिंह में रह रहा था। मृतक के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। शराब पीकर छत से गिर गया। घर के मालिक ने बताया कि मृतक एक महीना पहले ही किराये पर आया था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: इस इलाके में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना घरिंडा के अंतर्गत आते गांव लाहौरी मल के नजदीक भकना साइड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर निहंग सिंह परिवार के साथ भकना से घरिंडा की ओर आ रहा थे। इस दौरान अचानक मोड़ पर कार का सुंतलन बिगड़ गया और कार सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना के दौरान मौके पर ही निहंग सिंह, उनकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों से पता चला है कि कार तेज रफ्तार थी और अचानक आए मोड़ पर चालक से कार का संतुलन बिगड़ने के कारण यह भयानक हादसा हुआ है। इस दौरान निहंग सिंह, उनकी पत्नी और एक बच्चा मौके पर ही अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गए, जबकि चौथा साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
  • Punjab News: ससुराल परिवार से तंग आकर विवाहिता ने लगाई छत से छलांग, देखें वीडियो

    Punjab News: ससुराल परिवार से तंग आकर विवाहिता ने लगाई छत से छलांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना टिब्बा में जगीरपुर रोड पर स्थित गौतम कालोनी में एक विवाहित की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। जानकारी देते हुए लड़की के पिता मास्टर फिरोज ने बताया कि उनकी बेटी की 2012 में शादी हुई थी। जिसके 3 बच्चे भी हैं। लड़की के ससुराल वालों की तरफ से अक्सर ही उनकी बेटी को तंग परेसान किया जाता था। जिसकी शिकायत कई बार संबंधित पुलिस स्टेशन में भी दी है।

    शादी के 6 महने बाद ही हमारी लड़की को तंग परेशान करना शुरू कर दिया था। लड़की को अपने पति के अफेयर के बारे पता चला तो उसने उसे रोकना चाहा, जिससे अक्सर दोनों में विवाद होता रहा। कई बार पति ने गुस्से में आकर बेटी के साथ मारपीट की। जिसके बाद बेटी कई बार ससुराल घर छोड़ पेके में आकर रहने लगी। कई बार आपसी सहमति के बाद अपनी बेटी को समझाकर ससुराल घर भेजा, लेकिन फिर भी दोनों में विवाद होता रहा। हमारी बेटी को पति, सास और ननद परेशान करते और गाली ग्लौच करती रहती थी। जिससे तंग आकर बेटी ने छत से कूदकर जान दे दी है।

    इस संबंध में थाना टिब्बा के इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि लड़की के परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया जायेगा। लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। मृतका की पहचान 34 वर्षीय आईशा नूरी के रूप में हुई है।

  • Jalandhar News: घर से 51 हजार की नगदी, सहित गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से 51 हजार की नगदी, सहित गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पार्षद के बेटे ने पुलिस की कार्रगुजारी पर खड़े किए सवाल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला संत नगर मस्जिद वाली गली से सामने आया है। जहां चोर घर से नगदी, गहने सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर इलाके की महिला पार्षद के बेटे ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवालियां निशान खड़े किए है। मामले की जानकारी देते हुए संत नगर की रहने वाली पीड़ित कीर्ति ने बताया कि वह घटना के दौरान काम पर गई हुई थी। इस दौरान बेटे का घर से फोन आया और उसने बताया कि घर में चोरी हो गई। महिला ने बताया कि घर से चोर नगदी, गहने, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी है। वार्ड नंबर 54 की महिला पार्षद के बेटे कृष्णा ने बताया कि आज इलाका निवासियों की ओर से उन्हें गुरु संत नगर मस्जिद वाले मोहल्ले में घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार से मामले संबंधी पूछताछ की गई। व्यक्ति ने कहाकि वेस्ट हलके में आए दिन हत्या हो रही है, वहीं घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। व्यक्ति ने कहाकि कुछ दिन पहले भी इलाके के घरों में चोरी की घटनाएं हुई है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें पता चला है कि कई व्यक्तियों को ट्रेस कर लिया गया, लेकिन कोई व्यक्ति को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। व्यक्ति ने कहा कि महिला का 51 हजार की नगदी, सोने के टोपस, चांदी के गहने, फोन सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। व्यक्ति ने कहाकि वेस्ट हलके में चोरी होना, व्यक्ति का कत्ल होना आम बात हो गई है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि थाना 5 के प्रभारी को घटना की सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
  • Jalandhar News: Athlete Fauja Singh के निधन को लेकर बेटे का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Athlete Fauja Singh के निधन को लेकर बेटे का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दुनिया भर में अपने अद्भुत मैराथन रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर एथलीट फौजा सिंह का बीते दिन निधन हो गया। 114 साल के फौजा सिंह को जालंधर में उनके घर के बाहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान वह सैर के लिए निकले थे। मिली जानकारी अनुसार हादसा देर शाम को हुआ। गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए छोटे बेटे हरबिंदर सिंह ने बताया कि संस्कार 2 से 3 दिन में पिता का किया जाएगा। परिवार के बाहर से आने पर ही संस्कार किया जाएगा।

    बेटे ने बताया कि बीते दिन 3.10 बजे पिता सैर करने के लिए निकले थे। इस दौरान वह घर पर नहीं और लेबर काम कर रही थी। जिसके बाद उन्हें फोन आया कि हाईवे पर सफेद रंग की कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद अस्पताल में लेकर गए, जहां ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं पुलिस कार की जांच कर रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के बाद असल कार का पता लग पाएगा। बेटे ने कहा कि वह रोजाना सुबह और शाम को सैर करते थे। पिता अक्सर गांव में चक्कर काटते थे।

    गांव में अक्सर बैठकर शाम को घर आते और अभी भी फिट थे। बेटे ने कहा कि उनके दोस्तों ने घटना की सूचना दी और वह अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कहा कि सिर में खून के धब्बे है। फिलहाल फौजा सिंह की हालत में सुधार है। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा पिता के टेस्ट करवाए गए। इस दौरान पिता ने खुद सिर के नीचे हाथ रखा हुआ था, लेकिन जब आईसीयू में लेकर जाने लगे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी। जिसके बाद इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां शाम 6 बजे पिता का निधन हो गया। बता दें कि फौजा सिंह की मौत ने पूरे खेल जगत और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

    लोग उन्हें न केवल एक महान एथलीट, बल्कि साहस और प्रेरणा के रूप में याद कर रहे हैं। इस मामले में आदमपुर थाने के SHO हरदेव सिंह ने बताया है कि फौजा सिंह के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी गई थी। इसके बाद जांच के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल, उस कार का पता नहीं चल पाया है, जिसने फौजा सिंह को टक्कर मारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। SHO ने बताया कि घटना के वक्त फौजा सिंह मेन रोड पर थे। जल्द मामले को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    फौजा सिंह एक ब्रिटिश सिख और पंजाबी भारतीय मूल के सेवानिवृत्त मैराथन धावक हैं। उन्होंने कई आयु वर्गों में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन उनकी कोई भी समय रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं हुई है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय लंदन मैराथन (2003) के लिए 6 घंटे 2 मिनट है। उनके मैराथन का सर्वश्रेष्ठ समय, जो 90 से ऊपर के आयु वर्ग के लिए दावा किया गया है, 2003 टोरंटो वॉटरफ्रंट मैराथन में कथित 92 वर्ष की उम्र में 5 घंटे 40 मिनट है। विशव मे फौजा सिंह को Turbaned Tornado, Running Baba, Sikh Superman के नाम से भी जाना जाता है।

     

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती की मौत

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती की मौत

    जालंधर, ENS: नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और युवक का शव मिला है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और जीआरपी की टीम को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। माना जा रहा है कि ट्रेन की साइड लगने के बाद वे रेलवे लाइन से कुछ दूर जाकर गिरे।

    मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी जांच एएसआई तरनजीत सिंह ने बताया कि नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास 2 शव बरामद हुए है। शव को ट्रेन नंबर 19226 (जम्मू तवी) ने टक्कर मार थी। मौके से फिलहाल कोई संदिग्ध चीज नहीं बरामद की गई है। दोनों की उम्र करीब 25 से 27 साल के बीच में हैं। दोनों के शरीर पर घाव के निशान है। पुलिस द्वारा शुरूआती जांच में मामला प्रेस प्रसंग का लग रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा गहनता से मामले की जांच की जा रही है। दोनों के शवों को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखा गया है।

  • Stock Market: बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty में हरियाली, HCL स्टॉक 3% टूटा

    Stock Market: बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty में हरियाली, HCL स्टॉक 3% टूटा

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन मार्कीट में हरियाली रही। Sensex और Nifty हरे रंग के निशान पर खुले। भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत बढ़त के साथ की। एनएसई निफ्टी 50 25,150 के आसपास खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से अधिक बढ़कर 82,400 के करीब कारोबार कर रहा था। समग्र बाजारों के अनुरूप, बैंक निफ्टी 50 अंक ऊपर 56,800 पर था। इसी तरह, स्मॉल और मिडकैप कारोबार में उछाल आया; निफ्टी मिडकैप 100 0.37% बढ़कर 59,250 पर खुला।

    बाजार को पसंद नहीं आये HCL टेक के नतीजे

    पहली तिमाही में HCL टेक के नतीजे कमजोर रहे लेकिन अनुमान के करीब दिखाई दिये। कंपनी का मुनाफा करीब 11 परसेंट घट गया। इसके डॉलर रेवेन्यू और मार्जिन पर भी दबाव दिखाई दिया। लेकिन FY26 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस की निचली रेंज 2% से बढ़ाकर 3% की है। कंपनी ने 12 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 18 जुलाई तय की है। मैनेजमेंट ने अपनी कमेंट्री में कहा कि Q1 में डिमांड स्थिति में कोई कमी नहीं आई है। Q2 में 2 बड़ी डील मिलने की उम्मीद है। वहीं ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर मिली जुली राय दी है। पांच में से दो ब्रोकरेज स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाए हुए हैं। आज ये स्टॉक बाजार के शुरुआती घंटे में सुबह 9.22 बजे 2.94 परसेंट या 47.55 रुपये गिर कर 1572.40 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।