Blog

  • Jalandhar News: OK TOOLS के संचालक Sharad Aggarwal पर लगे लेबर को गुमराह करने के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: OK TOOLS के संचालक Sharad Aggarwal पर लगे लेबर को गुमराह करने के आरोप, देखें वीडियो

    PROXIMA STEEL के हक में उतरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, विवाद की सच्चाई आई सामने

    जालंधर/ENS: फोक्ल प्वाईंट में स्थित PROXIMA STEEL & FORGING (P) LTD और OK TOOLS के संचालक के बीच फैक्टरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद आज सुबह ओके टूल्स के मालिक Sharad Aggarwal ने सीपी दफ्तर में प्रर्दशन कर PROXIMA STEEL & FORGING (P) LTD के मालिकों पर धक्केशाही का आरोप लगाया था।

    मगर इस मामले मे उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब दूसरे पक्ष PROXIMA STEEL & FORGING (P) LTD के प्लांट मैनेजर राहुल ठाकुर ने मीडिया समक्ष पूरे मामले की सच्चाई बयान करते बताया कि बीते दो साल पहले उन्होने शरद अग्रवाल से प्लाट नंबर 26 ओके टूल्स नामक फैक्टरी खरीदी थी। जिसकी पूरी पेमेंट करके रजिस्ट्ररी करवाई गई, मगर शरद अग्रवाल ने फैक्टरी का कब्जा नहीं दिया और मदद के आधार पर एक साल का समय मांगा। जिसके बाद इंड्रस्टियल एसोसिएशन के सामने शरद अग्रवाल को बिना किराया लिए एक साल का समय दिया गया मगर उसने एक साल बाद भी फैक्टरी खाली नही की गई।

    PROXIMA STEEL के मालिकों ने जब साल पूरा होने पर OK Tools को खली करने के लिए कहा, तो बार फिर Sharad ने एक साल का समय मांगा। यह समय जुलाई 2025 में खत्म हो गया था, लेकिन इस बार शरद अग्रवाल की नीयत बदल गई जिस कारण वह फैक्टरी का कब्जा खाली नहीं कर रहा था। जिसका पता चलते ही इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों ने शरद अग्रवाल का बायकाट कर उसे फैक्टरी तुरंत खाली करने के लिए चेतावनी तक दे दी जिस कारण वह PROXIMA STEEL के मालिकों पर झूठे आरोप लगा रहा है।

    प्लांट मैनेजर राहुल ठाकुर ने कहा कि ओके टूल्स के मालिक जानबूझ कर अपनी लेबर को भड़का रहे हैं। लेबर का दो महीनो का वेतन रोककर और जानबूझ कर उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करवा रहे हैं। असल में लेबर का कोई कसूर नहीं है वह सिर्फ अपनी सैलरी लेने के लिए ही उसका साथ दे रहे हैं। PROXIMA STEEL के संचालक लेबर का दर्द अच्छी तरह से समझते हैं। यदि उन्हें कही और काम नहीं मिलता, तो फैक्ट्री के दरवाजे लेबर के लिए खुले है।

    राहुल ने कहा कि उनके वर्कर शांत तरीके से फैक्टरी के बाहर बैठे हैं और ओके टूल्स के मालिक झूठा प्रचार करके प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस मामले में जांच करके जल्द लेबर और उनके मालिकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कारवाई करनी चाहिए। वहीं सूत्रों की मानें, तो जल्द ही इंडस्ट्रियल एसोसिएशन इस मामले मे एक इतिहासिक फैसला लेने की तैयारी कर रही है।

  • Punjab News: Golden Temple को मिली बम से उड़ाने की धमकी, SGPC ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple को मिली बम से उड़ाने की धमकी, SGPC ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

    अमृतसर: आज सचखंड श्री हरिमंदर साहिब को बम से उड़ाने की एक गंभीर धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। इसकी जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मान ने मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि ईमेल बहुत ही खतरनाक सामग्री से भरी हुई थी। इसमें दरबार साहिब को निशाना बनाने और आरडीएक्स को नुकसान पहुंचाने की बात की गई थी। धमकी में किसी व्यक्ति या फिर ग्रूप का नाम नहीं था। बताया जा रहा है यह शख्स या संगठन अभी सामने नहीं आया है।

    एसएचओ को दी गई रिपोर्ट

    एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मान ने बताया कि इस ईमेल की रिपोर्ट एसएचओ की भी दी गई है और सरकारी एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा एसजीपीसी अपनी ओर से भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि धमकी में कल या परसों नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई थी लेकिन समय सटीक नहीं बताया गया। दरबार साहिब के परिक्रम और गलियारों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एसजीपीसी ने सभी सुरक्षाबलों को ड्यूटी पर भी तैनात कर दिया है ताकति किसी भी तरह की अनचाही घटना से बचा जा पाए। कुलवंत सिंह मान ने अंत में आशा भी व्यक्त की है और कहा कि सतगुरु श्री रामदास जी अपनी कृपा करें और किसी भी तरह के नुकसान से रक्षा करें।    
  • Himachal News: पुलिस ने पकड़ी देसी शराब

    Himachal News: पुलिस ने पकड़ी देसी शराब

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के मुलाजिमों ने नौ बोतल देसी शराब पकड़ी है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई हरीश अधिकारी पुलिस थाना टाहलीवाल पर आधारित पुलिस टीम ने नंगल खुर्द में सुनील कुमार निवासी गांव नंगल खुर्द तहसील हरोली जिला ऊना के कब्जे से नौ बोतल शराब देसी संतरा बरामद की।इस संबंध में पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक, बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

    हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक, बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

    नए पाठ्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्रिंसिपल ने की शीघ्र आवेदन की अपील

    ऊना/सुशील पंडित: कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में गहरी रुचि है। यह प्रसन्नता की बात है कि हरोली जैसे क्षेत्र में अब विज्ञान एवं व्यवसायिक शिक्षा के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। बीएससी और बीसीए में दाखिला लेना चाहने वाले छात्र-छात्राएं इस अंतिम मौके का लाभ जरूर उठाएं।

    नए भवन में लगेंगी क्लासेज
    लगभग 16 करोड़ की लागत से बन रहे कॉलेज के आधुनिक भवन में इस वर्ष से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। संभवतः इस हफ्ते नए भवन का एक खंड कॉलेज को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुणवत्ता और सुविधाओं की दृष्टि से कॉलेज अब क्षेत्र के विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां बीबीए और बीसीए के अतिरिक्त एमए अंग्रेज़ी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और एमकॉम जैसे पांच पीजी कोर्स भी प्रारंभ किए गए हैं। कॉलेज में शिक्षा के स्तर और कोर्सों की विविधता से ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। विशेष रूप से बेटियों के लिए अब उच्च शिक्षा घर के पास ही सुलभ हो सकी है, जो सामाजिक दृष्टि से भी सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है।
    प्रो. डडवाल ने यह भी बताया कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक ज्ञान मिले, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और करियर के लिए तैयार किया जा सके। इसके लिए कॉलेज में स्किल-बेस्ड और जॉब-ओरिएंटेड शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।

  • Punjab News: रावी दरिया में जल स्तर बढ़ने से 9 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी दरिया में जल स्तर बढ़ने से 9 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम, देखें वीडियो

    दीनानगर: मकोड़ा पतन रावी दरिया में पानी का स्तर बढ़ने के कारण मकोड़ा पतन रवि दरिया पर बना अस्थाई पुल प्रशासन ने हटा दिया है। इसके चलते रावी दरिया के पार बस्ते 7 गांवों को संपर्क गुरदासपुर जिले से टूट चुका है। वहीं लोगों का एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए एकमात्र सहारा सिर्फ किश्ती ही है। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि रावी दरिया के पार बस्ते 7 गांव में 9 प्रेग्नेंट महिलाएं हैं।

    यह महिलाएं यहां पर फंसी हुई है जिसके बाद सिविल सर्जन गुरदासपुर जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में एक मैडिकल टीम रवि दरिया के पार बस्ते 7 गांवों में भेजी गई यहां पर मेडिकल टीम ने गर्भवती महिलाओं के साथ बातचीत करके उनकी जांच की और कहा कि दो महिलाओं की डिलीवरी का समय कम है। ऐसे में उन्हें वहां से जल्द निकाल कर सिविल अस्पताल में पहुंचाया जाएगा। वहां पर उनका इलाज किया जाएगा वहीं दूसरी महिलाओं को मेडिकल सुविधा भी दी गई है ताकि उन्हेें कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

    लोगों का कहना है कि आजादी के 78 साल बीत गए हैं लेकिन रावी दरिया पर पक्का पुल न होने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में चार महीने रावी दरिया से अस्थाई पुल उठाए जाने के बाद लोग किश्ती के जरिए ही सफर करते हैं। यदि नदी में जल स्तर बढ़ जाए तो किश्ती भी बंद हो जाती है। वहीं रावी दरिया के पार बस्ते 7 गांव टापू में बदल जाते हैं।

  • महंगाई से मिली लोगों को राहत, थोक के बाद अब खुदरा महंगाई दर में भी आई गिरावट

    महंगाई से मिली लोगों को राहत, थोक के बाद अब खुदरा महंगाई दर में भी आई गिरावट

    बिजनेस: भारत में महंगाई को लेकर आम लोगों को अब डबल राहत मिल गई है। पहले थोक महंगाई दर निगेटिव में (-0.13%) पहुंचा और अब खुदरा महंगाई भी गिरकर 2.10% पर आ गई है। जो जनवरी 2019 के बाद यानी 78 महीनों में सबसे कम है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में खुदरा महंगाई दर गिरकर 2.10% हो रहा है। यह लगातार पांचवा महीना है जब खुदरा महंगाई आरबीआई के 4% के लक्ष्य ने नीचे और आठवां महीना जब यह 6% के ऊपरी सहनसीमा से कम रही है।

    2019 में 1.97% प्रतिशत दर्ज हुई थी महंगाई

    उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) मई में 2.82 प्रतिशत और जून 2024 में 5.08 प्रतिशत के स्तर पर थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अपने बयान में कहा कि जून 2024 की तुलना में जून 2025 में कुल मुद्रास्फीती में 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं जनवरी 2019 को बाद सालाना आधार पर सबसे कम है। इससे पहले जनवरी 2019 में यह 1.97 प्रतिशत दर्ज हुई थी। एनएसओ ने कहा कि जून 2025 में कुल मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट का मुख्य कारण अनुकूल आधार प्रभाव और सब्जियों, दालों, मांस और मछली, अनाज, चीनी और कनफेक्शनरी, दूध और उसके उत्पादों तथा मसालों की कीमतों में गिरावट भी रही है।

    खाने-पीने की चीजें भी हुई सस्ती

    खाद्य महंगाई दर भी गिरकर – 1.06% पर आ चुका है जो कि मई में 0.99% थी। सब्जियां, दालें, मांस, अनाज, दूध और मसाले जैसी चीजों के दाम में गिरावट ही इसका बड़ा कारण है। ग्रामीण महंगाई दर -0.92%, शहरी महंगाई दर -1.22% रह गया है।    
  • Haryana News: Gun Point पर किडनैपिंग के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Gun Point पर किडनैपिंग के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा: पंचकूला के क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा डायल 112 सेक्टर-3 के पास गन पॉइंट पर किडनैपिंग और लूट के मामले में पुलिस ने इस घटना का मास्टरमांइड तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी तक तीन लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो गाड़ियां बरामद की है। इसमें एक मर्सिडीज गाड़ी है और आरोपियों से एक सोने की चेन, एक अवैध हथियार और दो आईफोन भी बरामद हुए हैं।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने दी जानकारी

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज दलीप कुमार और उनकी टीम के द्वारा इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनकी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में मास्टरमाइंड तीसरे आरोपी को किडनैपिंग और लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से लूटी गई मर्सिडीज के साथ दो कार, एक सोने की चेन, दो आईफोन और एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी जो इस पूरी वारदात के मास्टरमांइड थे उनसे भी पूछताछ की जाएगी। वहीं इनके द्वारा और कितनी क्राइम की वारदातों को अंजाम दिया गया है। इसका भी जल्द खुलासा किया जाएगा।
  • कौशल रोलर फ्लोर मिल्स टाहलीवाल में भरे जाएंगे हेल्पर के 10 पद

    कौशल रोलर फ्लोर मिल्स टाहलीवाल में भरे जाएंगे हेल्पर के 10 पद

    ऊना/सुशील पंडित: कौशल रोलर फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड टाहलीवाल में हेल्पर के 10 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे जिसके लिए साक्षात्कार 16 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।
    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास होना अनिवार्य है।

    साथ ही आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और वेतन न्यूनतम मजदूरी के आधार पर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो फोटो, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 98160-67565 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • एसके फाइल्स और टूल्स बूरनवाला बद्दी में भरे जाएंगे 13 पद, साक्षात्कार 16 को

    एसके फाइल्स और टूल्स बूरनवाला बद्दी में भरे जाएंगे 13 पद, साक्षात्कार 16 को

    ऊना/सुशील पंडित: एसके फाइल्स और टूल्स बूरनवाला बद्दी में गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक के 5 पद, टर्नर के 3 और फिटर के 5 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेडों में डिप्लोमा और आईटीआई तथा आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो फोटो, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 98820-36299 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • बारिश के बाद हुआ हादसाः सड़क पर बिजली का तार हटाने गए नाबालिग को लगा करंट, देखें CCTV

    बारिश के बाद हुआ हादसाः सड़क पर बिजली का तार हटाने गए नाबालिग को लगा करंट, देखें CCTV

    इंदौरः जिले के चंदन नगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर बाक इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां सड़क पर गिरे बिजली के तार को हटाने की कोशिश में एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया। यह घटना देर रात तेज बारिश और तेज हवा के कारण बिजली का तार गिरने के चलते हुई। जानकारी के अनुसार बारिश के बाद सड़क पर गिरे तार से राहगीरों को खतरा था।

    इसी बीच एक नाबालिग लड़का लोगों की मदद के इरादे से उस तार को हटाने की कोशिश करने लगा, लेकिन अचानक उसे जोरदार करंट लग गया और वह मौके पर ही ज़मीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। वीडियो में दिखाई देता है कि किस प्रकार नाबालिग ने तार को छूते ही बिजली का झटका खाया और वह तत्काल नीचे गिर गया। इस मामले को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और संबंधित विभागों को बिजली आपूर्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।